- Home
- धर्म-अध्यात्म
- -पंडित प्रकाश उपाध्याय00 घर के ऊपर किसी मंदिर, पेड़, या किसी मकान की छाया पड़ती है तो इसे छाया वेध माना जाता है। छाया वेध के कारण संतान न होना, विवाह में देरी, व्यवसाय में नुकसान या परिवार में कलह हो सकती है। मंदिर की ध्वजा की छाया भी न पड़े।00 घर के बाहर पीपल का पेड़ तो क्या करें, घर के सामने पेड़ होना शुभ या अशुभ, घर के आगे मंदिर होना शुभ या अशुभ, वास्तु टिप्स,वास्तु दोष खत्म करने के लिए क्या करना चाहिए, घर में बरकत के उपाय, जीवन में खुशहाली के लिए वास्तु उपाय00 घर के सामने कोई पेड़, किसी भवन का कोना, कोई दीवार, लंबी गली या कुआं होना शुभ नहीं होता। घर के सामने शिवजी या शनि मंदिर होना शुभ नहीं माना जाता है।00 घर की ऊंचाई से दोगुनी दूरी तक कोई मंदिर या देवस्थान होना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा कहा जाता है कि इससे घर की सकात्मक ऊर्जा मंदिर में चली जाती है और नेगेटिव एनर्जी घर में आती है।
-
पंडित प्रकाश उपाध्याय से जानें आज का स्वास्थ्य राशिफल
मेषआज के दिन मेष राशि के लोगों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आप खुद को संतुलित महसूस कर सकते हैं। आज के दिन आपको अपने पाचन तंत्र का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। अगर आप किसी मेडिकल समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में टेस्ट कराना जरूरी है।वृषभवृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुद को ऊर्जावान बनाए रखने का है। आज के दिन आप ताजगी और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। योग और ध्यान का अभ्यास आपको मानसिक रूप से संतुलित कर सकेगा।मिथुनआज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। शरीर में हल्कापन और ऊर्जा आपके लिए लाभकारी होगी। अगर आप बाहर खाना खा रहे हैं, तो ऐसे में यह ध्यान रखें कि आप ओवरईटिंग तो नहीं कर रहे हैं।कर्कआज के दिन कर्क राशि के लोगों की सेहत स्थिर और अच्छी बनी रह सकती है। आज के दिन आपको सीमित मात्रा में खाना खाने के साथ ही खुद को ऊर्जावान बनाए रखने पर भी ध्यान देने की जरूरत है।सिंहआज के दिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना आपके लिए लॉन्ग टर्म में अच्छा साबित हो सकता है। बाहर का तला-भुना खाना खाने से आपको परहेज करने की आवश्यकता है। समय पर भोजन और पोषणयुक्त आहार से स्वास्थ्य में सुधार आएगा।कन्याकन्या राशि के लोगो को आज के दिन फिटनेस के लिहाज़ से अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सक्रिय रहने की जरूरत है। खुद को मानसिक रूप से अच्छा बनाए रखने के लिए आपको योग करने के साथ-साथ माइंडफुलनेस का भी अभ्यास करना चाहिए।तुलाआज के दिन आप लोगों को डिहाइड्रेशन से खासतौर पर बचने की जरूरत है। अगर आप किसी भी प्रकार की समस्या जैसे सिरदर्द, थकान और सुस्ती आदि महसूस कर रहे हैं तो ऐसे में पानी की मात्रा बढ़ाएं।वृश्चिकआज आपका स्वास्थ्य संतुलित रह सकता है। आज के दिन आपको ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास करने के साथ-साथ खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से भी फिट रखने पर ध्यान देना चाहिए।धनुआज के दिन आपकी सेहत अच्छी और फिट रह सकती है। आज के दिन बाहर का खाना खाने से परहेज करें साथ ही साथ फाइबर से भरपूर आहार भी लेने पर ध्यान देना चाहिए।मकरआज के दिन आप लोगों को प्रोटीन युक्त आहार खाने पर ध्यान देना चाहिए। इससे न केवल आपकी मांसपेशियों को ताकत मिलेगी बल्कि, आपकी मसल ग्रोथ में भी यह मददगार साबित होगी।कुंभआज आपकी फिटनेस बेहतर रह सकती है। ध्यान का अभ्यास आपको मानसिक शांति और शक्ति देगा। आज के दिन खुद को गलत शारीरिक गतिविधियों में डालने से बचें।मीनआज के दिन आप लोग अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को अगर नजरअंदाज कर रहे हैं तो हो सकता है इससे आपकी समस्या और ज्यादा बढ़ जाए। स्वस्थ रहने के लिए विश्राम करने के साथ ही एक्सरसाइज पर भी ध्यान दें। - -पंडित प्रकाश उपाध्यायजन्मदिन हो, गृह प्रवेश हो या फिर हो एनिवर्सरी, अक्सर हम अपनों को खास मौके पर गिफ्ट या उपहार देते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके द्वारा भेंट की गईं कुछ चीजों का आपके जीवन पर ही बुरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार, व्यक्ति को कुछ चीजें उपहार के तौर पर देने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों को गिफ्ट के रूप में देने से परिवार में अशांति व जीवन में मुश्किलें आती हैं। जानें वास्तु के अनुसार, किन चीजों को गिफ्ट नहीं करना चाहिए।वास्तु अनुसार, किसी को भी भगवान की फोटो, मूर्ति आदि भी उपहार में नहीं देनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में दुर्भाग्य का आगमन होता है।काले रंग के वस्त्र नहीं देंवास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को उपहार में काले वस्त्र भी देने से बचना चाहिए। हिंदू धर्म में काला रंग शुभता का प्रतीक नहीं माना गया है।वास्तु के अनुसार गिफ्ट में क्या नहीं देना चाहिएवास्तु के अनुसार, धारदार, नुकीली चीजें जैसे चाकू, छुरी, कांटा आदि उपहार में नहीं देने चाहिए, इससे संबंध खराब होते हैं।उपहार में वास्तु के अनुसार क्या नहीं देना चाहिएवास्तु के अनुसार, गैस का चूल्हा, स्टोव आदि उपहार में नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों को गिफ्ट करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।वास्तु के अनुसार किसी को क्या नहीं गिफ्ट करेंवास्तु के अनुसार किसी को भी घड़ी, परफ्यूम, पर्स उपहार में देने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों को गिफ्ट देना अशुभ होता है।
- -पंडित प्रकाश उपाध्यायहर व्यक्ति सुख-सुविधाओं व ऐशोआराम भरा जीवन बिताना चाहता है। कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को न तो सफलता मिलती है और न ही जीवन में खुशहाली आती है। वास्तु शास्त्र में जीवन में खुशहाली व तरक्की को पाने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। जानें वास्तु एक्सपर्ट मुकुल रस्तोगी से जीवन में शुभता, उन्नति खुशहाली पाने के वास्तु उपाय-जीवन में खुशहाली के लिए वास्तु उपायवास्तु के अनुसार, घर के पश्चिम उत्तर पश्चिम में एक फिनायल की बोतल रखनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है व मां लक्ष्मी का आगमन होता है।शुभता के लिए वास्तु उपायवास्तु के अनुसार, नहाते समय पानी में कॉफी व समुद्री नमक डालकर नहाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में शुभता व बरकत आती है।वास्तु के अनुसार पॉजिटिविटी कैसे बढ़ाएंवास्तु के अनुसार, पूर्व की दीवार पर आसमान में उड़ती हुई चिड़ियों का चित्र लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में पॉजिटिविटी बढ़ती है।शुभता के लिए वास्तु उपायवास्तु के अनुसार, अपने कमरे के अग्नि कोण में प्रेरणात्मक स्लोगन, पोस्टर आदि लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शुभता का घर में आगमन होता है।सकारात्मक ऊर्जा के लिए वास्तु उपायवास्तु के अनुसार, घर में एक रंग-बिरंगे फूलों का गुलदस्ता रखना चाहिए या चित्र लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- हाथ की रेखाओं के जरिए लव, करियर, सेहत, नौकरी व आर्थिक स्थिति के साथ-साथ लव लाइफ से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ की रेखाओं से करियर में किस क्षेत्र में और कहां सफलता मिलेगी, इसका पता लगा सकते हैं। जानें हथेली देखकर कैसे करियर से जुड़ी जानकारी प्राप्त होती है-1. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली में चंद्र पर्वत यानी अंगूठे के दूसरे भाग का हिस्सा उभरा हुआ है तो, ऐसे लोग कला, साहित्य व लेखन क्षेत्र में नाम कमाते हैं।2. हथेली में बुध पर्वत यानी छोटी उंगली जहां से निकलती है और सूर्य पर्वत यानी जहां से अनामिका उंगली निकलती है वह स्थान साथ में मंगल पर्वत उभार लिए हो, तो ऐसे व्यक्ति को मेडिकल के क्षेत्र में खूब सफलता हासिल होती है।3. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर हथेली में शुक्र पर्वत पूरी तरह से उभरा हुआ होता है, तो ऐसे जातक फैशन या ग्मैलर इंडस्ट्री में तरक्की प्राप्त करते हैं।4. अगर किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य पर्वत अच्छी तरह से विकसित होता है, तो ऐसे व्यक्ति सरकारी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार,ऐसे जातकों को सरकारी नौकरी मिलने के पूर्ण योग रहते हैं। अगर ऐसा व्यक्ति बिजनेस करता है, तो उसे सरकारी कामों में आर्थिक लाभ होता है।5. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर हाथ में मणिबंध से निकलकर कोई सीधी रेखा शनि पर्वत तक जाती है, तो ऐसे लोग उच्च पद पर आसीन होते हैं। आपको बता दें कि हाथ की कलाई में कुछ घेरे होते हैं उन्हें मणिबंध कहा जाता है।
-
महर्षि कश्यप ने प्रजापति दक्ष की 17 कन्याओं से विवाह किया जिनसे 17 प्रमुख जातियों की उत्पति हुई। इसी कारण महर्षि कश्यप प्रजापति के नाम से भी जाने जाते हैं। इनकी दो-दो पत्नियों से जो पुत्र हुए उनके बीच की शत्रुता प्रसिद्ध है। महर्षि और अदिति से आदित्यों (देवताओं) का जन्म हुआ और दिति से दैत्यों का। इन दोनों के बीच की प्रतिद्वंदिता के विषय में तो हम सभी जानते हैं किन्तु इस विषय में विस्तार से कभी और बात करेंगे। आज बार करते हैं महर्षि कश्यप और कुद्रू से उत्पन्न नागों और महर्षि कश्यप और विनता से उत्पन्न गरुड़ के बीच की शत्रुता के विषय में। आखिर क्या कारण था कि ये दोनों जातियां चिर शत्रु हुई? एक बार महर्षि कश्यप की दोनों पत्नियां - दक्षपुत्री कुद्रू एवं विनता अपने पति के पास संतान की कामना लेकर पहुँची। महर्षि का मन उस समय बड़ा प्रसन्न था इसीलिए उन्होंने दोनों से पूछा कि उन्हें कैसी संतान की कामना है? तब कुद्रू ने कहा कि उन्हें अति बलशाली और पराक्रमी 1000 पुत्रों की प्राप्ति हो। विनता ने कहा कि उन्हें केवल दो ऐसे पुत्र चाहिए जो कुद्रू के 1000 पुत्रों पर भारी पड़ें। महर्षि कश्यप ने उन्हें वो वरदान दे दिया।
समय आया और कुद्रू ने 1000 अण्डों का और विनता ने 2 अण्डों का प्रसव किया। कुद्रू के पुत्र पहले जन्में। 1000 अण्डों से1000 महान नागों की उत्पत्ति हुई। इनमें से शेषनाग सबसे ज्येष्ठ एवं वासुकि दूसरे पुत्र थे। इन 1000 पुत्रों से 1000 नागकुल चले जिनमें से 8 नागकुल सर्वाधिक प्रसिद्ध हुए। उन आठ महान नागों के बारे में आ यहाँ देख सकते हैं। विनता ने कुद्रू को माता बनने पर बधाई दी और अपने अण्डों से बच्चों के बाहर आने की प्रतीक्षा करने लगी। बहुत काल बीत गया और कुद्रू के पुत्र बड़े भी हो गए किन्तु विनता के अण्डों से प्रसव नहीं हुआ। अधीर होकर विनता ने स्वयं समय से पहले ही उनमें से एक अंडे को तोड़ दिया। उसमें से अरुण की उत्पत्ति हुई जिनका आधा शरीर तो विकसित हो गया था किन्तु आधा शरीर समय से पहले अंडे को फोड़े जाने के कारण अपूर्ण रह गया। स्वयं को इस प्रकार अपूर्ण देख कर अरुण बड़े दुखी हुए और उन्होंने अपनी माता विनता को श्राप दे दिया कि आपने केवल माता कुद्रू से ईर्ष्या के कारण मुझे समय से पहले ही अंडे से बाहर आने को विवश कर दिया इसी कारण आपको भी उन्ही कुद्रू की दासी बनना पड़ेगा।एक तो विनता अपने पुत्र की ऐसी दशा देख कर वैसे ही दुखी थी, उस पर से श्राप मिलने से वो और दुखी हो गयी। उन्होंने अपने पुत्र से क्षमा मांगते हुए कहा कि वे उन्हें उस श्राप से मुक्त कर दें। अपनी माता को श्राप देकर अरुण वैसे ही अपराधबोध से ग्रस्त थे। उन्होंने कहा कि आप चिंता ना करें। समय आने पर इस दूसरे अंडे से आपको एक और पुत्र की प्राप्ति होगी जो अतुल बलशाली होगा। वही आपको दासत्व से मुक्त करवाएगा। ये कहकर अरुण एकांत में जाकर सूर्यदेव की तपस्या में रत हो गए और आगे चल कर वे उनके सारथि बनें।
उधर समय आने पर दूसरे अंडे से महापराक्रमी गरुड़ का जन्म हुआ। उसे देखकर विनता की प्रसन्नता का ठिकाना ना रहा। किन्तु अरुण का श्राप तो फलीभूत होना ही था। एक दिन कुद्रू एवं विनता भ्रमण कर रही थी कि उनकी दृष्टि आकाश मार्ग से जाते हुए उच्चैश्रवा अश्व पर पड़ी। उसका रंग पूर्ण श्वेत था जिसे विनता ने कुद्रू को बताया। इस पर कुद्रू ने कहा कि उसकी पूछ काली थी। इसी बात पर दोनों में शर्त लग गयी कि हारने वाली को जीतने वाली की दासी बनना पड़ेगा। दोनों कल पुनः उच्चैश्रवा को देखने को कह कर चली गयी। कुद्रू को ये पता था कि उच्चैःश्रवा की पूछ काली नहीं है इसीलिए उसने अपने पुत्रों से कहा कि वे उस अश्व की पूछ से लिपट जाएँ। दूर से विनता को कुछ समझ नहीं आएगा और कुद्रू शर्त जीत जाएगी। किन्तु शेषनाग, वासुकि और कुछ और नागों ने ऐसा छल करने से मना कर दिया। तब कुद्रू ने अपने पुत्रों को ही श्राप दे दिया कि जो उसकी बात नहीं मानेगा वो भविष्य में जन्मेजय के सर्पयज्ञ में भस्म हो जाएगा। शेषनाग, वासुकि और कुछ अन्य नागों ने उस श्राप के बाद भी माता के छल का साथ देना स्वीकार नहीं किया पर कुछ पुत्रों ने डर से उनकी बात मन ली। अगले दिन कुद्रू के पुत्र उच्चैःश्रवा की पूछ से लिपट गए और दूर से विनता को ऐसा लगा कि उसकी पूछ काली है। विनता ने अपने हार स्वीकार कर ली और कुद्रू की दासी बन गयी। कुद्रू भी प्रसन्नतापूर्वक उससे दसियों जैसा ही आचरण करना आरम्भ कर दिया। जब गरुड़ ने अपनी माता की ऐसी दशा देखी तो बड़े दुखी हुए। उन्होंने अपनी माता से इसका उपाय पूछा। तब विनता ने कहा कि जब तक कुद्रू स्वयं उसे दासत्व से मुक्त ना कर दे तब तक वो उसकी दासी बनने के लिए विवश है।
तब गरुड़ अपनी विमाता कुद्रू के पास गए और उनसे प्रार्थना की कि वे उनकी माता को दासत्व से मुक्त कर दें। कुद्रू ने सोचा कि अपने पुत्रों को अमर बनाने का यही मौका है। उसने गरुड़ से कहा कि यदि वो उनके पुत्रों के लिए अमृत ले आएं तो वो उसकी माता को दासत्व से मुक्त कर देगी। ये सुनकर गरुड़ ने उनकी बात मान ली और अपने पिता के पास जाकर पूछा कि अमृत कहाँ मिलेगा। तब महर्षि कश्यप ने उन्हें बताया कि अमृत देवलोक में है किन्तु उसे लाना अत्यंत दुष्कर है। इस पर भी गरुड़ अमृत लाने देवलोक को चल दिए। वहां पहुंच कर उन्होंने देखा कि अमृत को कड़े पहरे में रखा गया है। उन्होंने सभी देवताओं को युद्ध के लिए ललकारा और सबको परास्त कर अमृत कलश को लेकर उड़ चले। उधर जब देवराज इंद्र को ये सूचना मिली तो उन्होंने मार्ग में ही गरुड़ को रोका। दोनों में घोर युद्ध हुआ और अंत में इंद्रदेव ने गरुड़ पर अपने वज्र से प्रहार किया। किन्तु महाबलशाली गरुड़ ने उस प्रहार को भी सह लिया। ये देख कर इंद्र बड़े प्रसन्न हुए और उन्होंने गरुड़ से मित्रता कर ली।इंद्र ने गरुड़ से पूछा कि उन्हें अमृत क्यों चाहिए? इस पर गरुड़ ने उन्हें पूरी बात बताई। तब इंद्र ने कहा कि कुद्रू के पुत्र दुराचारी हैं। यदि अमृत उनके हाथ लग गया तो वे इसका दुरूपयोग करेंगे। तब गरुड़ ने कहा कि हे इंद्रदेव। मुझे अमृत उन्हें देकर अपनी माता को दासत्व से मुक्त करा लेने दीजिये। फिर आप अमृत लेकर वापस स्वर्गलोग आ जाइएगा। इस बात से प्रसन्न होकर इंद्र ने उन्हें वो अमृत कलश ले जाने की स्वीकृति दे दी।गरुड़ अमृत लेकर आये और उस कलश को कुश के एक आसन पर रख दिया। ये देख कर कुद्रू ने विनता को दासत्व से मुक्त कर दिया। जब नाग अमृत पान के लिए बढे तो गरुड़ ने कहा कि उन्हें इस पवित्र अमृत का पान करने से पहले स्नान करना चाहिए। नागों को ये बात जचीं और वे स्नान करने चले गए। इंद्र देव इसी मौके की प्रतीक्षा में थे, उन्होंने अमृत कलश उठा लिया और वापस स्वर्गलोक आ गए।गरुड़ की चतुराई देख कर इंद्र ने उनसे वरदान मांगने को कहा तो गरुड़ ने उनसे वरदान माँगा कि आज से नाग ही उनका भोजन हो। उधर जब नाग स्नान कर वापस आये तो अमृत को ना देख कर बड़ा पछताए। वे समझ गए कि उनकी माता के छल के कारण ही उनके साथ भी छल हो गया है। ये सोच कर कि कदाचित कुश पर अमृत की कुछ बूंदें गिर गयी हो, नाग उसे चाटने लगे। कुश की धार से उनकी जीभ के दो टुकड़े हो गए। यही कारण है कि आज भी नागों की जीभ दो भागों में विभक्त होती है।बस यहीं से नागों और गरुड़ में घोर शत्रुता उत्पन्न हो गयी। नागों ने गरुड़ को युद्ध में भी परास्त करना चाहा किन्तु इंद्र के वरदान के कारण वे उनका भोजन बनने लगे। तब नाग अपने प्राण बचाने के लिए पृथ्वी और पाताल में इधर-उधर छिप गए। शेषनाग और वासुकि जैसे कुछ सात्विक नाग पहले ही श्रीहरि और महादेव की शरण में चले गए थे। वासुकि के नागराज बनने के बाद उन्होंने गरुड़ से इस परस्पर विरोध को समाप्त किया किन्तु बांकी नागों से साथ तो गरुड़ की शत्रुता पूर्ववत बनी रही।
-
पंडित प्रकाश उपाध्याय
जन्मतिथि के अनुसार अगर आप अपने पर्स में कुछ खास चीजें रखते हैं, तो यह न केवल धन को आकर्षित करेगा, बल्कि खर्चों पर भी नियंत्रण रखेगा। अंक ज्योतिष के अनुसार हर मूलांक के लिए कुछ विशेष चीजें होती हैं, जिन्हें पर्स में रखना आर्थिक समृद्धि और बरकत को बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं कि कौन से मूलांक वाले जातकों को अपने पर्स में कौन सी चीजें रखनी चाहिए।मूलांक 1अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होगा। ऐसे जातकों को अपने पर्स में तांबे का सिक्का रखना चाहिए। यह सिक्का सम्मान, सफलता और समृद्धि को बढ़ाता है और धन को स्थिर रखने में मदद करता है।मूलांक 2मूलांक 2 वाले जातकों के लिए अपने पर्स में चांदी का सिक्का रखना शुभ माना जाता है। चांदी का सिक्का रखने से आर्थिक स्थिरता बनी रहती है और बिना कारण के खर्च कम होते हैं।मूलांक 3मूलांक 3 वाले जातकों को अपने पर्स में केसर रखना चाहिए। केसर गुरु ग्रह से जुड़ा होता है, जो धन और ज्ञान को बढ़ाता है। इसे पीले कागज में लपेटकर रखने से धन और बरकत में वृद्धि होती है।मूलांक 4जिनका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 4 है, उन्हें पर्स में जौ रखना चाहिए। जौ राहु ग्रह की नकारात्मकता को दूर करता है और अप्रत्याशित खर्चों से बचाता है। इसे हरे कपड़े में लपेटकर रखने से आर्थिक लाभ होता है।मूलांक 5मूलांक 5 वाले जातकों को अपने पर्स में तुलसी के पत्ते रखने चाहिए। तुलसी बुध ग्रह से जुड़ी होती है, जो आर्थिक स्थिति को सुधारने के साथ-साथ बुद्धि को तेज करती है। पत्तों को समय-समय पर बदलते रहें ताकि उनकी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।मूलांक 6मूलांक 6 वाले जातकों को अपने पर्स में सूखे गुलाब के फूल रखने चाहिए। गुलाब के फूल से धन की प्राप्ति और समृद्धि में वृद्धि होती है।मूलांक 7जिनका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 है, उन्हें अपने पर्स में प्रिय व्यक्ति की फोटो रखनी चाहिए। यह पर्स में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और धन संबंधी समस्याओं से बचाता है।मूलांक 8मूलांक 8 वाले जातकों को अपने पर्स में सिक्का रखना चाहिए। यह सिक्का शनि ग्रह को मजबूत करता है, जिससे करियर और धन में प्रगति होती है।मूलांक 9मूलांक 9 वाले जातकों को पर्स में लाल रंग की मौली या कलावा रखना चाहिए। इसे पर्स में रखने से पहले नौ गांठें बांध लें। यह मंगल ग्रह की ऊर्जा को बढ़ाता है और आपके प्रयासों में सफलता लाता है। - बालोद से पंडित प्रकाश उपाध्यायपुरातन काल से यह माना जाता है कि दक्षिण दिशा में मुंह करके भोजन करना इंसान को अकाल मृत्यु की ओर ले जाता है। माना जाता है कि ये दिशा मरे हुए लोगों की है और इस दिशा में ऐसी ही ऊर्जा रहती है। जब आप इस दिशा में खाना खाते हैं तो ये नकारात्मक ऊर्जा आपके खाने में मिल जाती है या फिर आपके खाने का एक भाग इन्हें भी जाने लगता हैफिर लगातार ये काम करना इनके साथ संपर्क बढ़ाता है और मृत्यु की दिशा क्रियाशील हो जाती है और आप या आपका कोई विशेष अचानक से अकाल मृत्यु की ओर चला जाता है।खाने की सही दिशा क्या है?भोजन करने की सही दिशा है पूर्व। वास्तव में, इस दिशा में भोजन करना मानसिक तनाव को दूर करता है और इंसान की पाचन क्रिया को सही करता है। इसके अलावा इस दिशा में भोजन करने से आप स्वस्थ्य रहते हैं। इतना ही नहीं इस दिशा में खाना खाने से माता-पिता का भी स्वास्थ्य उत्तम रहता है।-माना जाता है कि पूर्व की ओर मुख करके भोजन करने से आयु बढ़ती है।-उत्तर की ओर मुख करके भोजन करने से आयु तथा धन की प्राप्ति होती है।-दक्षिण की ओर मुख करके भोजन करने से प्रेतत्व की प्राप्ति होती है।-पश्चिम की ओर मुख करके भोजन करने से व्यक्ति रोगी होता है।भोजन सदा एकान्त में ही करना चाहिये। यदि पत्नी भोजन कर रही हो, तो पति को उसे नहीं देखना चाहिये। बालक और वृद्ध को भोजन करने के बाद स्वयं भोजन ग्रहण करें। बिना स्नान, पूजन, हवन किये बिना भोजन न करें।- बिना स्नान ईख, जल, दूध, फल एवं औषध का सेवन कर सकते हैं।-किसी के साथ एक बर्तन मे भोजन न करें। पत्नी के साथ तो कदापि नहीं।-अपना जूठा किसी को ना दें, ना स्वयं किसी का जबठा खायें।- काँसे के बर्तन में भोजन करने से (रविवार छोडक़र) आयु, बुद्धि, यश और बल की वृद्धि होती है।सनातन धर्म के अनुसार खाने से पूर्व अन्नपूर्णा माता की स्तुति करके उनका धन्यवाद देते हुये, तथा सभी भूखों को भोजन प्राप्त हो इश्र्वर से ऐसी प्रार्थना करके भोजन करना चाहिये। गृहस्थ के लिये प्रात: और सायं (दो समय) ही भोजन का विधान है। दोनों हाथ, दोनों पैर और मुख, इन पाँच अंगों को धोकर भोजन करने वाला दीर्घजीवी होता है। भीगे पैर भोजन करने से आयु की वृद्धि होती है।-वहीं सूखे पैर, जूते पहने हुये, खड़े होकर, सोते हुये, चलते फिरते, बिछावन पर बैठकर, गोद में रखकर, हाथ मे लेकर, टूटे हुये बर्तन में, बायें हाथ से, मंदिर में, संध्या के समय, मध्य रात्रि या अंधेरे में भोजन नहीं करना चाहिये।- रात्रि में भरपेट भोजन नहीं करना चाहिये। रात्रि के समय दही, सत्तु एवं तिल का सेवन नहीं करना चाहिये। हँसते हुये, रोते हुये, बोलते हुये, बिना इच्छा के, सूर्यग्रहण या चन्द्रग्रहण के समय भोजन नहीं करना चाहिये।
- -पंडित प्रकाश उपाध्यायहोली का त्योहार प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। होली का पर्व बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक है। इस साल होली 14 मार्च 2025 को है। होली से ठीक एक दिन पहले रात में होलिका दहन किया जाता है। मान्यता है कि होलिका दहन के दिन कुछ उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि व शांति का आगमन होता है। जानें होलिका दहन के उपाय-होलिका दहन के दिन क्या उपाय करेंमान्यता है कि होलिका दहन के दिन शरीर से उतारा उबटन होलिका में जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और जीवन में खुशहाली का आगमन होता है।सुख-समृद्धि के लिए होलिका उपायहिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन की राख को माथे पर लगाने से बुरी नजर से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।होलिका दहन के दिन करें दानहोलिका दहन के दिन अन्न, वस्त्र व धन का दान करने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है और मां लक्ष्मी की कृपा होने की मान्यता है।होलिका दहन के उपाय इन हिंदीहिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन की राख को माथे पर लगाने से बुरी नजर से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।होलिका की राख से जुड़ा उपायहोलिका दहन की राख अगले दिन लाल कपड़े में बांधकर रखने से धन का आवक बढ़ता है और बरकत का घर में वास होता है।
- पंडित प्रकाश उपाध्याय से जानें आज का स्वास्थ्य राशिफलमेषदिन की शुरुआत में मेष राशि के लोगों को ज्यादा काम करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इस दिन आप घर से सुबह पौष्टिक और आपको हाइड्रेट रखने वाले भोजन का सेवन करें। शरीर के अन्य लक्षणों को नजरअंदाज न करें और यदि, आवश्यकता हो तो जरूरत से ज्यादा फिजीकल वर्क से बचें और सेहत को प्राथमिकता दें।वृषभइस दिन आपको शारीरिक सेहत के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देना होगा। दिन की शुरुआत आप हल्के फिटनेस रुटीन से करें। इसके साथ ही, आप मानसिक शांति के लिए नेचर के साथ समय बिताएं। यदि, आवश्यक हो तो ऐसे में आप कुछ घंटों के लिए किताब भी पढ़ सकते हैं।मिथुनइस दिन आप रोजाना रूटीन में बदलाव न करें। इससे आपकी सेहत पर असर कर सकता है। वहीं, शरीर और दिमाग को एक्टिव बनाए रखने के लिए आप मेडिटेशन और योग के लिए समय निकालें। इस दिन आपको बाहर का खाना खाने की इच्छा हो सकती है। लेकिन, डाइट में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।कर्कआज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है। आपकी एनर्जी का स्तर बेहतर हो रहा है। साथ ही, रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी हुई है। लेकिन आराम और शारीरिक गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखें। योग या टहलना आपकी सेहत को बेहतर बनाएगा। इस ऊर्जा को बनाए रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।सिंहआज सेहतमंद महसूस करेंगे, लेकिन इसे हल्के में न लें। वर्कआउट और मानसिक विश्राम के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। योग या तेज़ कदमों से चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस ऊर्जा का सही उपयोग करें और आगे भी इसे बनाए रखें।कन्याआपकी दिनचर्या में बदलाव सेहत को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। सही खानपान और पर्याप्त आराम आपको किसी भी परेशानी से बचाएगा। योग और ध्यान अपनाएं ताकि मानसिक शांति बनी रहे। याद रखें, आपकी सेहत ही आपकी असली संपत्ति है।तुलासंतुलित जीवनशैली ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। आज ब्रह्मांड आपको याद दिला रहा है कि पोषण, व्यायाम और मानसिक शांति का ध्यान रखना जरूरी है। तनाव दूर करने के लिए कुछ समय अपने लिए निकालें। संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखें।वृश्चिकआज अपने शरीर की सुनें, यह आपको संकेत देगा कि किस चीज की जरूरत है। कोई भी परेशानी शुरू होते ही उसका हल निकालें। योग और ध्यान आपके लिए मददगार साबित होंगे। आज आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति मजबूत है, इसे अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रयोग करें।धनुआज स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का दिन है। कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या ठीक होती दिख रही है। हल्की एक्सरसाइज करें, मेडिटेशन अपनाएं और पौष्टिक भोजन लें। खुद की देखभाल करना न भूलें, यह आपके दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।मकरआज मानसिक स्वास्थ्य आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। इसके साथ ही, आपको हार्ट हेल्थ पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। इस दिन आप खुद को आराम देने के लिए थोड़े समय के लिए सही मेडिटेशन का अभ्यास कर सकते हैं। पौष्टिक भोजन लें और हल्की फुल्की शारीरिक गतिविधियों से खुद को एनर्जेटिक बनाए रखें। साथ ही, हार्ट हेल्थ में सुधार के लिए आयुर्वेदिक उपायों को अपना सकते हैं।कुंभआज आप अपने फिटनेस गोल्स को नए स्तर पर ले जा सकते हैं। आपका शरीर आपकी उम्मीद से ज्यादा सक्षम है, लेकिन अति न करें। नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं और संतुलित आहार पर ध्यान दें। आत्म-देखभाल सिर्फ शरीर तक सीमित नहीं, मन का भी ख्याल रखें।मीनशारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन भावनात्मक संतुलन पर ध्यान देने की जरूरत है। ध्यान, योग या एकांत में समय बिताकर अपने मन को शांति दें। आहार में हरी सब्जियां बढ़ाएं और पोषण पर ध्यान दें। सेहत सबसे बड़ी संपत्ति है, इसका ध्यान रखें।
-
रत्न ज्योतिष के अनुसार, ऐसे कई रत्न उपलब्ध हैं, जिसे धारण करने से व्यक्ति को आर्थिक दिक्कतों से छुटकारा मिलता है। मान्यता है कि इन रत्नों को धारण करने से धन आगमन के नए स्त्रोत बनते हैं और घर में धन,वैभव और सुख-समृद्धि का वास होता है। जीवन के कई पहलुओं में सुधार लाने के लिए यह रत्न बेहद लाभकारी माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह रत्न धन, सुख-संपन्नता को आकर्षित करते हैं और इस रत्न को पहनने से कार्यों में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे दूर होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। हालांकि, कोई भी रत्न धारण करने से पहले ज्योतिषीय सलाह जरूर लें और रत्नों को धारण करने के लिए नियमों का पालन जरूर करें। आइए जानते हैं कि धन लाभ के लिए कौन-सा रत्न धारण करना चाहिए?
सिट्रीन : सभी रत्नों में धन लाभ के लिए सिट्रीन रत्न को पहनना लाभकारी माना गया है। यह रत्न सुनहरे रंग का होता है। कहा जाता है कि इस रत्न को पहनने से सुख-समृद्धि और सफलता आती है। ज्योतिष के अनुसार, यह रत्न व्यक्ति को आर्थिक लाभ के मौके प्रदान करता है।
ग्रीन जेड:धन, सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए ग्रीन जेड रत्न को धारण करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इस रत्न को पहनने से आय के नए साधन बनते हैं। धन का आवक बढ़ता है। इसे आप ज्वेलरी के रूप में भी पहन सकते है।
पाइराइट : रत्न ज्योतिषमें पाइराइट रत्न को धन आकर्षित करने वाला रत्न माना गया है। मान्यता है कि इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति के जीवन में धन, सुख-संपन्नता का वास होता है।
ग्रीन एवेंच्यूरीन : ग्रीन एवेंच्यूरीन स्टोन को अवसर प्रदान करने वाला रत्न कहा गया है। कहा जाता है कि यह रत्न व्यक्ति का सौभाग्य बढ़ाता है। इस धारण करने से व्यापार में तरक्की के कई अवस प्राप्त हो सकते हैं। नए कार्यों की शुरुआत या महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेने में यह मददगार साबित होता है।
टाइगर आई स्टोन : टाइगर-आई गोल्डन ब्राउन रंग का होता है। नौकरी-कारोबार में तरक्की दिलाने के लिए यह रत्न लाभकारी माना जाता है।मान्यता है कि यह रत्न आर्थिक दिक्कतों को दूर करता है। आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है और धन लाभ के नए मौके दिलाता है। - घर में बीमारी, परेशानी और लड़ाई झगड़ा बना रहता है, तो इसका कारण वास्तु के अनुसार नेगेटिव एनर्जी है। अगर आप भी घर से नेगेटिव एनर्जी हटाना और घर में एनर्जी का लेवल बैलेंस करना चाहते हैं, तो आपको इन वास्तु टिप्स के बारे में जानना होगा। आपको बता दें कि अगर घर में नेगेटिन एनर्जी रहेगी, तो आपके घर में सुख-संपत्ति और दन नहीं आएगा।यहां जानें ऐसे ही वास्तु टिप्स के बारे में -कहां रखें पीतल का कलशघर के दक्षिण पश्चिम में एक पीतल का कलश रखना चाहिए। इसके अलावा अपने पूजा घर में एक चांदी या पीतल के लोटे में गंगाजल भरकर रखें। घर में झाड़ीदार पौधे बिल्कुल ना लगाएं और अच्छे से चेक कर लें कि पानी कहीं से वेस्ट ना हो रहा हो। इससे भी घर में सुख शांति का वास होता है और नेगेटिव एनर्जी दूर जाती है।चावल का कलशइसके लिए घर के ईशान कोण में एक चांदी के कलश में चावल भरकर रखना शुभ रहता है। इसके अलावा ब्रह्म स्थान पर एक हंस का चित्र लगाना अच्छा रहता है ऐसा कहा जाता है कि इससे घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं आती है।टूटा हुआ शीशाघर के उत्तरी दिशा में अगर गंदगी, कोई बारी चीज रखेंगे, तो घर में नेगेटिव एनर्जी रहेगी। इस दिशा को साफ-सुथरा रखें और इस जगह में कोई भारी चीज ना रखें। इसके अलावा आपको घर में टूटा शीशा भी नहीं रखना चाहिए। इससे भी घर में नेगेटिव एनर्जी आती है।लक्ष्मी जी का चित्रघर के वायव्य कोण में थोड़ी हरी इलाइची एवं लौंग मिलाकर रखना चाहिए। घर के अग्नि कोण में लक्ष्मी जी का ऐसा चित्र लगाना चाहिए, जिसमें वे सोने के सिक्के गिरा रही हों। इससे भी घर में धन आदि की कमी नहीं होती हैं।
- महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी बुधवार को मनाया जाएगा। निर्णयसिंधु व धर्मसिंधु ग्रंथों सहित स्कन्द पुराण, शिव पुराण, लिंगपुराण, नारदसंहिता आदि धर्मग्रंथों के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण पक्ष में जिस दिन आधीरात के पहले व आधीरात के बाद चतुर्दशी तिथि प्राप्त हो वही महाशिवरात्रि है, इस दिन प्रदोषकाल युक्त हो तो श्रेष्ठ है। इस समय शिवरात्रि का व्रत करके पूर्ण फल प्राप्त करें। चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी, 2025 को सुबह 11 बजकर 8 बजे श्रवण नक्षत्र के साथ शुरु होकर सायंकाल 5 बजकर 23 से धनिष्ठा नक्षत्र लगने के बाद 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।महाशिवरात्रि 26 फरवरी कोधर्मग्रंथों के अनुसार, महाशिवरात्रि निशीथकालीन पर्व है। 26 फरवरी को ही पूर्णत: श्रेष्ठ शास्त्रों चित समस्त शुभ फल प्रदान करने वाली महाशिवरात्रि है। इस दिन जलाभिषेक के साथ दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक व पूजन समस्त भक्तों के लिए अत्यंत शुभ फल देने व कल्याण करने वाला होगा।कैसे करें भगवान शिव की पूजाइस दिन प्रदोषकाल में भी पूजन अवश्य करें। भगवान भोलेनाथ का अभिषेक गंगाजल से, गाय के दूध से, गन्ने के रस से करना उत्तम रहेगा। पूजन में बेलपत्र, भांग, धतूरा व फूल, आंक, शमी पुष्प व पत्र, कनेर का फूल, कलावा व फल, सफ़ेद मिष्ठान शामिल करें। मनोकामना पूर्ति के लिए पूजन में अक्षत, तिल के साथ नीले, सफेद व पीले पुष्प व दूर्वा भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है। इसलिए इन्हें अवश्य चढ़ाए। महाशिवरात्रि के दिन चार प्रहर रुद्राभिषेक पूजन भी विधान है, जिससे समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। महाशिवरात्रि पूजन में भद्रा विचार नहीं लिया जाता।उपायजिस भी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष या राहु की नकारात्मक स्थति है, उन्हें महाशिवरात्रि को चांदी अथवा तांबे के नाग-नागिन का जोड़ा भी अवश्य चढ़ाना चाहिए तथा रुद्राभिषेक भी कराना चाहिए।
- शुक्र मार्च की शुरुआत में ही अपनी चाल में बदलाव करेंगे। शुक्र की वक्री चाल का अर्थ उलटी चाल से है। शुक्र अपनी उच्च राशि मीन राशि में उलटी चाल चलेंगे और मेष से लेकर तक सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे। शुक्र के मीन राशि में वक्री होने से कुछ राशियों का अच्छा समय आएगा। इन राशि वालों की धन-दौलत में वृद्धि के साथ नौकरी में तरक्की देखने को मिल सकती है।शुक्र कब वक्री होंगे-ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र 2 मार्च 2025 को सुबह 06 बजकर 04 मिनट पर वक्री होंगे और 13 अप्रैल 2025 को सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर मार्गी होंगे।किन राशियों को होगा लाभ-1. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र की उलटी चाल अनुकूल रहेगी। कर्क राशि के भाग्य भाव में शुक्र उलटी चाल शुरू करेंगे। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। अपने से बड़े बुजुर्गों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।2. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए शुक्र की उलटी चाल लाभकारी सिद्ध हो सकती है। किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो शुरुआत कर दें। शुभ समय है। सधी हुई वाणी रहेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। यात्रा के योग हैं।3. मीन राशि- मीन राशि के प्रथम भाव में शुक्र वक्री होंगे। इस अवधि में लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। लव लाइफ बढ़िया होगी। नौकरी व व्यवसाय में आप अच्छी स्थिति में आएंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। आर्थिक रूप से उन्नति मिलेगी। कार्यस्थल पर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
- पंडित प्रकाश उपाध्याय से जानें आज का स्वास्थ्य राशिफलमेषआज के दिन मेष राशि के जातकों के लिए यह दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आज के दिन आपको स्वास्थ्य को नजरअंदाज बिलकुल नहीं करना चाहिए। आज के दिन आपको ध्यान और मेडिटेशन जैसी एक्टिविटीज के लिए भी समय निकालना चाहिए।वृषभवृषभ राशि के लिए आज का दिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने का है। आज के दिन आपको अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपको अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए खुद पर ध्यान देना चाहिए।मिथुनमिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा है। इसे और बेहतर बनाए रखने के लिए आपको संतुलन में रहना चाहिए साथ ही साथ तनावपूर्ण स्थितियों से भी बचना चाहिए।कर्ककर्क राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य अहम मुद्दा हो सकता है। आज के दिन आपको अपनी स्किन के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेट रखने पर भी ध्यान देना आवश्यक है।सिंहसिंह राशि के जातकों को आज के दिन बहुत ज्यादा शारीरिक गतिविधियां करने से बचने की जरूरत है। आज के दिन जरूरत से ज्यादा की गई गतिविधियां आपको स्वास्थ्य संबंधी घेरों में डाल सकती है।कन्याकन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा बीत सकता है। आज के दिन आपको अपनी मेंटल हेल्थ को भी उतनी ही प्राथमिकता देनी चाहिए जितनी की फीजिकल हेल्थ को।तुलातुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शरीर को आराम देने और पोषण पर ध्यान देने का है। अगर आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आयुर्वेदिक थेरेपियां भी कारगर साबित हो सकती हैं।वृश्चिकवृश्चिक राशि के जातकों को आज अपनी शरीर में दिखाई देने वाले संकेतों को बिलकुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपको कोई पुरानी समस्या है तो हो सकता है कि वह आज के दिन कम हो जाए।धनुधनु राशि के जातकों के लिए दिनभर पॉजिटिव रहना बेहद जरूरी है। आज के दिन आपको पाचन संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बाहर का कुछ भी खाने से परहेज करें।मकरमकर राशि के जातकों के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल अच्छे संकेत दे रहा है। लेकिन, आज के दिन आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप शारीरिक रूप से कमजोर तो महसूस नहीं कर रहे हैं।कुंभकुंभ राशि के जातकों के लिए यह दिन स्वास्थ्य में सकारात्मकता ला सकता है। अगर आपका स्वास्थ्य किसी बीमारी की ओर इशारा कर रहा है तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।मीनमीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की जरूरत है। योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करना न केवल आपके फीजिकल हेल्थ बल्कि, मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखेगी।
-
पंडित प्रकाश उपाध्याय से जानें आज का स्वास्थ्य राशिफल
मेषआज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा, जिससे आपका स्वास्थ्य नियंत्रण में रहने के साथ ही अच्छा बना रहेगा। अपनी डाइट में पोषण युक्त आहार को शामिल करें और भरपूर आराम लें। इससे आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। संतुलित दिनचर्या अपनाने से मानसिक और शारीरिक सेहत दोनों बनी रहेगी।वृषभस्वास्थ्य को लेकर आपको हमेशा सजग रहने की जरूरत है। शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक शांति का भी ध्यान रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। ध्यान और योग के साथ ही किसी शारीरिक गतिविधि को अपनाना आपके स्वास्थ्य को मजबूत बनाएगी।मिथुनआज आपकी ऊर्जा और मानसिक स्थिरता चरम पर होगी। आज के दिन आपको एक सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के साथ ही साथ स्वस्थ आदतों को अपनाना चाहिए। आज के दिन आपको पर्याप्त नींद लेने की जरूरत है। अनुशासित जीवनशैली न सिर्फ शरीर को स्फूर्तिवान बनाएगी बल्कि मानसिक रूप से भी आपको आत्मविश्वास से भर देगी।कर्कप्यार, करियर और पैसों के बीच अपनी सेहत को न भूलें। हल्की फुल्की शारीरिक गतिविधि जैसे मॉर्निंग वॉक या योग आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा। आज के दिन आपको मानसिक शांति मिलेगी। इसके लिए आपको ताजा और पौष्टिक भोजन खाएं, हाइड्रेटेड रहें और कैफीन का सेवन कम करें।सिंहआज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक रहेगा। आज के दिन आपको ताकत और फुर्ती बढ़ाने वाले व्यायाम को करना चाहिए। यह आपके लिए फायदेमंद होंगे। कोई नया खेल या डांस क्लास जॉइन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसलिए नींद और विश्राम को नजरअंदाज न करें।कन्याआज के दिन मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको ध्यान या योग जैसी गतिविधियों में समय देना चाहिए। शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक संतुलन भी उतना ही जरूरी है।तुलाआज का दिन आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आज आपको संतुलित आहार लेने के साथ ही कसरत करने पर ध्यान देना चाहिए। ताकि कोई स्वास्थ्य समस्या न हो। व्यायाम, योग और ध्यान आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा। जब आप अपने शरीर और मन को सही तरीके से संतुलित करेंगे तो आप भीतर से स्वस्थ महसूस करेंगे।वृश्चिकआज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। आज के दिन आपको संतुलित आहार लेने के साथ-साथ सक्रिय जीवनशैली अपनानी चाहिए साथ ही पर्याप्त आराम भी करना चाहिए।धनुखराब जीवनशैली अपनाना आपको तनाव की ओर धकेल सकता है। लेकिन अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। नियमित रूप से व्यायाम करें ताकि मन और शरीर संतुलन में रहें। आज के दिन आपको दौड़ना, डांस करना या ध्यान जैसी गतिविधियों को अपनाना चाहिए। पौष्टिक भोजन लें, पर्याप्त नींद लें और माइंडफुलनेस अपनाएं।मकरआज अपने शरीर को कसरत और व्यायाम करके जरूरत से ज्यादा न थकाएं। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह बरतना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आज के दिन आपको बीच-बीच में ब्रेक लेते रहना चाहिए। आज के दिन ध्यान करें और पोषणयुक्त आहार लें। जब आप अपनी सेहत का ख्याल रखेंगे, तभी दिनभर ऊर्जावान और केंद्रित रह पाएंगे।कुंभआज अपने शरीर के संकेतों को ध्यान से सुनें। जरूरत से ज्यादा मेहनत करने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। अगर आप फिटनेस या आहार संबंधी कोई नई आदत अपनाने की सोच रहे हैं, तो आज से शुरुआत करना अच्छा रहेगा।मीनआज आपकी ऊर्जा अच्छी दिखाई दे रही है। इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, व्यायाम करें या कोई नया फिटनेस रूटीन शुरू करें। ऐसा करने से आपका मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज के दिन आपको संगीत सुनने के साथ ही ध्यान ध्यान लगाने पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए। - रत्न शास्त्र में कई रत्नों का जिक्र किया गया है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति अनुसार सही रत्न धारण करने से जीवन की मुसीबतों को कम किया जा सकत है। कुछ रत्न बेहद शुभ माने जाते हैं, सूट कर जाएं तो काफी लाभ देते हैं-जीवन में सफलता पाने के लिए धारण करें ये रत्नहीराहीरा रत्न शुक्र ग्रह से संबंधित है, जो ऐश्वर्य, सुंदरता, शोहरत और रोमांस के कारक माने जाते हैं। हीरा धारण करने से शुक्र ग्रह को मजबूत कर सकते हैं। हीरा आपको सूट कर जाए तो सुख-संपदा भी बनी रहती है।ग्रीन जेडजीवन में सफलता पाने और अपने निर्णय लेने की क्षमता को सुधारना चाहते हैं तो ग्रीन जेड नामक रत्न को धारण करें। इस रत्न को धारण करने से दिमाग के फोकस पावर को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह स्टोन लक को अट्रैक्ट करता है साथ ही क्रिएटिविटी भी बढ़ाता है।गार्नेटरत्न शास्त्र के अनुसार, जीवन में सफलता पाने व कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति कमजोर होने पर लाल रंग का गार्नेट धारण करना शुभ माना जाता है। वहीं, इस रत्न को रविवार के दिन अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए।नीलमनीले रंग का नीलम रत्न शनि का रत्न माना जाता है। वहीं, हर किसी को नीलम रत्न धारण करने की सलाह नहीं दी जाती है। नीलम सूट कर जाए तो जीवन में सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। वहीं, नीलम रत्न धारण करने से शनि देव के अशुभ प्रभाव को कम करने में भी मदद मिलती है।सिट्रीन स्टोनसिट्रीन स्टोन को द लक मर्चेंट स्टोन के नाम से भी जाना जाता है। ये रत्न दिखने में पीले या सुनहरे रंग का होता है। इस रत्न की मदद से आर्थिक समस्याओं को दूर किया जा सकता है।पुखराजपीले रंग का पुखराज बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। इसे धारण करने से धन से जुड़ी दिक्कतें दूर होने लगती हैं। वहीं, पुखराज को तर्जनी उंगली में धारण किया जा सकता है। माना जाता है पुखराज धारण करने से जीवन में सफलता पाने के साथ गुरु ग्रह को मजबूत भी किया जा सकता है।
- -पंडित प्रकाश उपाध्यायआप खाना खाते समय लोगों के मन में एक दूसरे के लिए खराब विचार आते हैं। अगर ऐसा है तो आपके घर के डाइनिंग हॉल का वास्तु ठीक नहीं है। इसे वास्तु के अनुसार सही रखेंगे, तो आप लोग न सिर्फ हेल्दी रहेगें, बल्कि एक दूसरे के साथ आप लोगों के रिलेशन भी अच्छे होंगे। आइए जानें घर में डाइनिंग एरिया का वास्तु किन उपायों से सही होगा।डाइनिंग टेबल किसी भी बीम के नीचे नहीं होनी चाहिए, वरना भोजन करने वाला बहुत दिलचस्पी के साथ भोजन नहीं कर पाएगा। डाइनिंग टेबल को पूर्व दिशा में रख सकते हैं, इसके अलावा इसे पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है।डाइनिंग टेबल साइज का अनुपात 12 से ज्यादा नहीं होना चाहिए, वरना भोजन करने वालों के मन में कई बार एक दूसरे के प्रति खराब विचार रहते हैं।डाइनिंग टेबल के साथ रखने वाली कुर्सियां हमेशा सम संख्या में ही रखें। इस बात का ध्यान रखें कि डाइनिंग टेबल दीवार से चिपकी नहीं होनी चाहिए। डाइनिंग को टॉयलेट से जुड़ी दीवार के पास नहीं रखना चाहिए।डाइनिंग हॉल की दीवारों का रंग हल्का पीला या क्रीम रखना अच्छा होता है। घर का मुख्य द्वार और डाइनिंग दोनों एक दूसरे के सामने नहीं होनी चाहिए। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
-
जीवन में आने वाली उलझनों को दूर करने के लिए वास्तु में कई प्रकार के उपाय बताए गए हैं। इसके अनुसार काम करेंगे, तो जिंदगी में कई प्रकार की परेशानियों का हल होगा। यहां हम ऐसे वास्तु के उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने संकटों को कम करके दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदल सकते हैं।
मछली को आटे की गोलियां खिलाने से क्या होता है
मछलियों को आटे की गोली अथवा ब्रेड डालें। इससे आपका दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। इसके अलावा घर में पहली रोटी गाय के लिए और आखिरी रोटी कुत्ते के लिए बनाएं।
चींटियों को खिलाएं पंजीरी
प्रतिदिन चीटियों को भुने हुए आटे में पीसी हुई शक्कर मिलाकर डालें। इसे बहुत पुण्य का काम माना गया है। मान्यता है कि चींटियों को भुने हुए आटे में बूरा मिलाकर गोलियां खिलाने से राहु-केतु का प्रभाव कम होता है और शनि के दोष भी कम होते हैं।
पीपल पर जल
रविवार को छोड़कर प्रतिदिन पीपल पर दूध मिला हुआ पानी चढ़ाएं। ऐसा करने से कई प्रकार की परेशानियां कम होती हैं। इससे पितृों की कृपा बनी रहती है।
गणेश जी को नित्य पांच दूर्वा चढ़ाएं
गणेश जी को नित्य पांच दूर्वा चढ़ाएं और आदित्य हृदय स्रोत का नियमित पाठ करें। एक मोरपंख अपनी जेब में रखें।
पानी में हल्दी डालकर नहाएं
गुरुवार को स्नान करते समय पानी में हल्दी डालकर नहाएं। इसे गुरु महाराज की कृपा रहेगी और धन, संतान और विद्या और विवाह से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। - हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। यह दिन पवित्रता, तपस्या और आत्मशुद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष मौनी अमावस्या 29 जनवरी बुधवार को मनायी जाएगी। इस दिन श्रद्धालु मौन धारण करके गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। मौनी अमावस्या का शाब्दिक अर्थ है 'मौन रहने वाली अमावस्या'। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मौन धारण करके नदियों में स्नान करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और आत्मा शुद्ध होती है। इस दिन गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के पाप मिट जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।मौनी अमावस्या पर मौन रहना आत्मसंयम का प्रतीक है। यह दिन ऋषि मुनियों और तपस्वियों की तपस्या और साधना की स्मृति को समर्पित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार सृष्टि के प्रारंभ में इसी दिन 'मनु' ने अपने मौन व्रत का पालन किया था। इसलिए इसे 'मौनी अमावस्या' कहा जाता है।पुण्य स्नान करने का उपयुक्त समयमौनी अमावस्या के दिन सूर्योदय से पहले मौन धारण कर स्नान करना अत्यधिक शुभ माना जाता है। इस वर्ष स्नान का शुभ मुहूर्त 29 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त से शुरू होगा और पूरे दिन रहेगा। इस दिन श्रद्धालु नदी स्नान के बाद भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करते हैं। दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन दान करना अत्यंत पुण्यदायी है। इसके साथ ही मौन रहकर आत्मचिंतन करना और अध्यात्म का मार्ग अपनाने का संदेश दिया जाएगा।कुंभ और संगम स्नान का विशेष महत्वजो श्रद्धालु प्रयागराज संगम या कुंभ स्थलों पर स्नान करते हैं, उनके लिए यह दिन और भी खास होता है। संगम में स्नान करना तीन पवित्र नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने का अवसर प्रदान करता है। यह आत्मशुद्धि और मोक्ष का प्रतीक माना गया है।आत्मचिंतन से मन को मिलेगी आत्मिक शांतिमौनी अमावस्या का व्रत और स्नान व्यक्ति के जीवन में शांति, संयम और सकारात्मकता लाने का कार्य करता है। मौन रहकर आत्मचिंतन करने से मन शांत होता है और व्यक्ति अपने भीतर के सत्य को जानने की ओर अग्रसर होता है। इस वर्ष मौनी अमावस्या पर श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान और पूजा-अर्चना कर अपने जीवन को धर्ममय और पुण्यमय बनाने का प्रयास करेंगे। यह दिन अध्यात्म और आत्म-ज्ञान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- -पंडित प्रकाश उपाध्यायकर्ज होना व्यक्ति को परेशानियों में डाल देता है। कई बार आर्थिक बैलेंस बिगड़ने के कारण कर्ज लेने की नौबत आ जाती है। कई बार आय से ज्यादा खर्च होने के कारण कर्ज उतारना व्यक्ति को भारी पड़ जाता है और पूरी जिंदगी कर्ज उतारने में ही निकल जाती है। वास्तु शास्त्र में कर्ज से मुक्ति के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और कर्ज से छुटकारा मिलता है।वास्तु के अनुसार कर्ज से कैसे छुटकारा पाएंवास्तु शास्त्र के अनुसार, शनिवार को सुबह व शाम पीपल के पेड़ की उपासना करनी चाहिए। इसके साथ ही चौमुखी दीपक जलाना चाहिए और पेड़ की परिक्रमा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कर्ज कम होने लगता है।कर्ज से मुक्ति पाने का वास्तु उपायकर्ज से छुटकारा पाने के लिए घर या दुकान में तिजोरी को उत्तर दिशा में रखना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में मां लक्ष्मी का वास होता है। मान्यता है कि इस दिशा में धन रखने से कर्ज से जल्दी मुक्ति मिलती है।कर्ज से शीघ्र मुक्ति के उपायकर्ज लौटाने के लिए मंगलवार का दिन अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन कर्ज लौटाने से व्यक्ति को कर्ज से जल्दी छुटकारा मिलता है।मां लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्नवास्तु के अनुसार, घर या दुकान की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर की प्रतिमा रखनी चाहिए। हर दिन विधिवत पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और कर्ज से छुटकारा मिलता है।कर्ज उतारने का वास्तु उपायदक्षिण-पूर्व दिशा में दोष से कर्ज चुकाना मुश्किल होता है। इस दिशा में रसोई नहीं बनानी चाहिए। अग्नि, बिजली संबंधी उपकरण यहां रखने चाहिए।
- -पंडित प्रकाश उपाध्यायरत्न शास्त्र में जीवन में नकारात्मक ऊर्जा को कम करने के लिए कुछ विशेष रत्नों को धारण करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इन रत्नों को धारण करने से लाइफ में पॉजिटिविटी आती है। मन को शांति मिलती और जीवन में संतुलन बना रहता है। ऐसा कहा जाता है कि कुछ खास रत्नों को धारण करने से आसपास में मौजूद नेगेटिविटी को कम करने और टॉक्सिक एनर्जी से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं लाइफ से नेगेटिविटी कम करने वाले रत्नों के बारे में...एमेथिस्ट स्टोनएमेथिस्ट रत्न पर्पल रंग का होता है। इसमें मन को शांत रखने के विशेष गुण पाए जाते हैं। मान्यता है कि इस रत्न को धारण करने से अध्यात्म में मन लगता है और मन में नकारात्मक विचार नहीं आते हैं। यह इमोशनल बैलेंस बनाने में भी मदद करता है। कहा जाता है कि इस रत्न को पहनने से मानसिक स्पष्टता मिलती है। तनाव कम होता है और नेगेटिव फीलिंग्स से सुरक्षा मिलती है।हेमेटाइट स्टोनहेमेटाइट स्टोन को 'स्टोन ऑफ माइंड' कहा जाता है। मान्यता है कि इस स्टोन को पहनने से एकाग्रता बढ़ती है और नेगेटिव एनर्जी से सुरक्षा मिलती है। इस रत्न को धारण करने से मूड अच्छा रहता है। मानसिक स्पष्टता के लिए इस रत्न को धारण करना बहुत लाभकारी माना गया है।सिट्रीन स्टोनसिट्रीन स्टोन पीले रंग का होता है। मान्यता है कि इस रत्न को पहनने से लाइफ में पॉजिटिविटी बढ़ती है और नेगेटिविटी कम होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस रत्न को धारण करने से जीवन में सुख-समृद्धि औऱ खुशहाली आती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बाधाएं उत्पन्न करने वाली ऊर्जाओं से छुटकारा मिलता है।रोज क्वार्टजलव लाइफ में इमोशनल डिस्टर्बेंस और अन्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोज क्वार्टज क्रिस्टल धारण करना सबसे लाभकारी माना गया है। यह क्रिस्टल गुलाबी रंग का होता है। इससे पहनने से व्यक्ति के मन को शांति मिलती है। जिन लोगों को सेल्फ डाउट रहता है, उनके लिए रोज क्वार्टज धारण करना लाभकारी साबित हो सकता है। यह पॉजिटिविटी बढ़ाने में कारगर माना जाता है।सेलेनाइटनकारात्मक यादें और नकारात्मक विचार समेत अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए सेलेनाइट स्टोन को धारण किया जा सकता है। ऐसी मान्यता है कि यह क्रिस्टल मन को शुद्ध करता है। नेगेटिव एनर्जी कम होती है। मन शांत रहता है। घर में सुख-शांति का माहौल रहता है।
- घर के आसपास के वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक रखने के लिए पौधे लगाने बेहद लाभकारी माना गया है। फेंगशुई के अनुसार, कुछ पौधे लगाने से घर की पॉजिटिविटी बढ़ने के साथ जीवन में धन, सुख-समृद्धि और खुशियों का आगमन होता है। इनमें से एक पौधा है क्रासूला। इसे जेड प्लांट, लकी प्लांट और मनी प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, यह पौधा नेगेटिविटी दूर करने के साथ घर में बरकत भी लाता है। आदमनी में इजाफा होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से तनाव से मुक्ति मिलती है और मानसिक शांति भी मिलती है। रिश्तों में मिठास आती है और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है, लेकिन फेंगशुई में क्रासुला का पौधा लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैंघर में क्रासुला का प्लांट लगाने के फेंगशुई नियम...क्रासुला का पौधा लगाने के फेंगशुई नियमफेंगशुई के अनुसार, क्रासुला का पौधा पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना लाभकारी माना गया है। इस दिशा में पौधा रखने से घर में धन का आगमन होता है क्योंकि यह दिशा कुबेर देव से संबंधित मानी जाती है।क्रासुला के पौधे को घर के प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर रखना उचित माना गया है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा।फेंगशुई के अनुसार, क्रासुला के पौधे को घर के दक्षिण दिशा में लगाने से बचना चाहिए। इससे नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।पौधे को ऐसी जगह रखें। जहां सूर्य का प्रकाश पौधे पर पड़े। पौधे को नियमित पानी दें, लेकिन ध्यान रखें की मिट्टी गीली न रहे। इसे सप्ताह में 3-4 बार पानी दे सकते हैं।
-
मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। देवकली तीर्थ के महंत प्रमोद जी महाराज और आचार्य राजेश मिश्र शास्त्री का कहना है कि 14 जनवरी मंगलवार को मध्यान्ह 2.58 बजे भगवान भास्कर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इसी के साथ सूर्य उत्तरायण भी हो जाएगा, इसलिए इसका पुण्य काल सम्पूर्ण दिन अर्थात 14 जनवरी मंगलवार को मकर संक्रांति (खिचड़ी) का पर्व खूब धूमधाम से मनाया जायेगा और इसी के साथ खरमास समाप्त हो जायेगा। सूर्य भगवान उत्तर पथगामी हो जायेंगे। इसी दिन खिचड़ी के पर्व में मकर संक्रांति का पुण्यकाल दायक स्नान दान पूरे देश में किया जायेगा। पूरा दिन ही पुण्यकाल माना जायेगा। सर्वत्र गंगा नदी अन्यत्र अन्य नदी तीर्थ राज प्रयाग कुंभ नगरी त्रिवेणी संगम स्थान विशेष महत्व एवं कुंआ इत्यादि, सरोवर में स्नान किया जायेगा। इस दिन पर खिचड़ी खाइये, खिलाइये और दान कीजिये। ऊनी वस्त्र शाल, कम्बल, खान पान की सामग्री पंचाग दान किया जायेगा। यह पर्व पूरे देश में विभिन्न स्वरूप में मनाया जाता है।
किस राशि का जातक क्या कर सकता है दान-
मेष, वृश्चिक - लाल कम्बल साल, गुड़, मिठी चटनी, घी, गाजर हलुआ, ताम्र पात्र और चना।
वृष, तुला - सफेद साल, चादर, पात्र, बर्तन, चावल, धूली उड़द, पंचाग, पुस्तक, कापी मूली, चीनी दही, घी, मीठा सफेद रजत (चांदी) गौ।
मिथुन, कन्या - हरा कम्बल, साल, चेक, कम्बल, मूंगदाल, मूग पापड़ और हरी सब्जी।
कर्क, सिंह- सफेद बस्त्र, कम्बल, पात्र, अन्न, मिष्ठान, सब्जी, फल, अंगवस्त्र, गौ, नमक, घी, दही,मूली, आदि चावल और खीचड़ी।
धनु, मीन और तुला - पीला कम्बल, साल, पीला वस्त्र, चना दाल, चावल, मीठा, पंचांग, ग्रंथ, जनेऊ, चंदन, स्वर्ण, कमंडल, वस्त्र,बेसन लडडू।
मकर , कुंभ - खिचड़ी, पापड़, मूल, खजूर, रसगुल्ला, तिल, उर्द दाल, तिल लडडू, काला कम्बल, पादुका, पात्र, साबुन, तेल, अचार और मिर्च।
इनका कहना है कि ऐसा माना जाता है कि हर राशि को पांच वस्तुएं अवश्य दान करना चाहिए। चावल, उरद दाल,दही,अचार , तिल के लड्डू। विद्यार्थीयों के लिए पुस्तक, पेन, ग्रंथ, पंचांग, रामायण आदि दान करने से फायदा होता है। - -पंडित प्रकाश उपाध्यायमाघ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि 14 जनवरी को सूर्य दोपहर दो बजकर 58 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस खगोलीय घटना के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे पुण्यकाल के लिए विशेष दिन माना जाता है। इसका पुण्यकाल दिन भर रहेगा। स्नान दान के लिए यह पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण है।मकर संक्रांति वह समय होता है, जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। इस दिन से सूर्य उत्तरायण होना शुरू करता है यानी सूर्य पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध की ओर बढ़ता है। यह घटना साल में एक बार होती है और दिन-रात की अवधि में संतुलन लाने का प्रतीक है।खरमास के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य विवाह, गृह प्रवेश या अन्य शुभ काम नहीं किए जाते हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही शुभ काम की शुरुआत हो जाती है।पुण्यकाल का महत्व : ज्योतिषियों की मानें तो मकर संक्रांति पर पुण्यकाल का समय दिन भर रहेगा। इस दिन स्नान और दान को विशेष फलदायी माना गया है। विशेषकर गंगा, यमुना या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने का महत्व है। इसके साथ ही जरूरतमंदों को चूड़ा, तिल, गुड़, अन्न, वस्त्र और धन का दान अत्यंत शुभ है।मकर संक्रांति पर परंपराएं और रीति-रिवाज:1. स्नान और दान: प्रात:काल नदी या तीर्थ में स्नान कर दान करने से कई गुना पुण्य मिलता है।2. विशेष भोजन: इस दिन तिल और गुड़ से बने लड्डू, चूड़ा, खिचड़ी और अन्य पारंपरिक व्यंजन बनाकर सेवन करें और लोगों में बांटें।3. पर्वतीय और धार्मिक उत्सव: मकर संक्रांति पर देशभर में पतंगबाजी, मेलों और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता है।4. गाय और पक्षियों का दान: गायों को चारा और पक्षियों को अन्न खिलाने की परंपरा भी शुभ मानी जाती है।आध्यात्मिक दृष्टिकोणमकर संक्रांति आत्मा को शुद्ध करने और नव ऊर्जा का संचार करने का दिन माना गया है। इस दिन किए गए दान और पुण्य कर्मों का कई गुना फल मिलता है। मकर संक्रांति का पर्व न केवल खगोलीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से भी इसका अत्यधिक महत्व है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ जीवन में शुभता और सकारात्मकता का नया अध्याय शुरू हो जाता है।




















.jpg)






