- Home
- देश
- नई दिल्ली। केंद्र ने कहा है कि राज्य सरकारों से ऐसे व्यक्तिगत वाहनों के लिए पथकर में 25 प्रतिशत तक की छूट देने को कहा जाएगा जिनकी खरीद राष्ट्रीय वाहन कबाड़ नीति के तहत पुराने वाहनों को कबाड़ के लिए देने के बाद की गई है।सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में संयुक्त सचिव अमित वरदान ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वाणिज्यिक वाहनों पर यह छूट 15 प्रतिशत तक की हो सकती है। उन्होंने कहा, ''जहां तक पथकर में छूट का सवाल है, यह परामर्श नहीं है। हम नियमों में बदलाव करेंगे। इससे व्यक्तिगत वाहनों पर पथकर की 25 प्रतिशत तक तथा वाणिज्यिक वाहनों पर 15 प्रतिशत तक की छूट मिल सकेगी।''
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक में अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने और वहां से भारत आने के इच्छुक सिखों व हिंदुओं को शरण देने का अधिकारियों को निर्देश दिया।सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की अध्यक्षता करते हुए यह भी कहा कि भारत की ओर मदद की आस लगाए बैठे अफगानी भाई-बहनों को हरसंभव मदद दी जानी चाहिए। प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के नियंत्रण के बाद वहां पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने यह उच्च-स्तरीय बैठक की। सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर निर्णय लेने वाला सर्वोच्च सरकारी निकाय है। प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर हुई इस अहम बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, अफगानिस्तान में भारत के राजदूत आर टंडन सहित कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। टंडन मंगलवार को ही अफगानिस्तान से स्वदेश लौटे हैं।जयशंकर इस बैठक में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वह देश में नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक में अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद पैदा हुई सुरक्षा और राजनीतिक परिस्थिति से सीसीएस को अवगत कराया गया। अफगानिस्तान से सुरक्षित भारत लाए गए वहां स्थित भारतीय दूतावास के कर्मचारियों, भारतीय समुदाय के कुछ लोगों और मीडिया से संबंधित लोगों के बारे में भी बताया गया। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़कर चले जाने के बाद रविवार को तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल है। भारतीय वायु सेना के सैन्य परिवहन विमान से भारतीय राजनयिकों, अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों एवं वहां कुछ फंसे हुए भारतीयों सहित करीब 150 लोगों को काबुल से वापस लाया गया । इससे पहले, सोमवार को काबुल से एक अन्य विमान से 40 कर्मियों को वापस लाया गया था।इस बीच, विदेश मंत्रालय ने कहा कि दूतावास कर्मियों को स्वदेश लाने का कार्य पूरा हो गया है और उस देश में वर्तमान स्थिति को देखते हुए अब पूरा ध्यान अफगानिस्तान की राजधानी से सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने पर केंद्रित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय वीजा सेवाएं ई-आपात वीजा सुविधा के जरिये जारी रहेंगी, जिसे अफगानिस्तान के नागरिकों के लिये प्रदान किया गया है। मंत्रालय ने कहा, ''हमें अफगानिस्तान के सिख और हिन्दू समुदाय के नेताओं से अनुरोध प्राप्त हुआ है और हम उनके सम्पर्क में हैं।'' विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार की तत्काल प्राथमिकता अभी अफगानिस्तान में मौजूद भारतीयों के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त करने की है। मंत्रालय ने भारतीयों एवं उनके नियोक्ताओं से विदेश मंत्रालय के विशेष अफगानिस्तान प्रकोष्ठ को जरूरी जानकारी साझा करने को कहा है। इस प्रकोष्ठ का गठन वहां से लोगों को निकालने में समन्वय के उद्देश्य से किया गया है। इन गतिविधियों के बीच, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि काबुल से भारतीय राजदूत और दूतावासकर्मियों को भारत लाना 'कठिन और जटिल' कार्य था और इसे संभव बनाने एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों को वह धन्यवाद देते हैं।
- ढाका।भारत ने मंगलवार को 31 एम्बुलेंस और 20 टन आवश्यक चिकित्सा उपकरण बांग्लादेश को सौंपे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष मार्च में अपनी ढाका यात्रा के दौरान बांग्लादेश को कोविड-19 महामारी से निपटने के वास्ते चिकित्सा मदद देने की घोषणा की थी जिसके तहत भारत ने मदद की पहली किश्त के रूप में लगभग 20 टन आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ 31 एंबुलेंस पड़ोसी देश को सौंपी। बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ एके अब्दुल मोमेन ने राजधानी ढाका में एक समारोह में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी से खेप प्राप्त करते हुए कहा, ‘‘जब भी हम गंभीर समस्याओं में होते हैं, तो वह भारत ही है जो हमारी मदद के लिए आगे आता है।'' चिकित्सा उपकरणों में ऑक्सीजन नेजल कैनुला, ऑक्सीजन फेस मास्क, ऑक्सीजन फ्लो मीटर, पल्स ऑक्सीमीटर डिवाइस, हाई फ्लो नेजल कैनुला, 10 लीटर क्षमता के तरल चिकित्सा ऑक्सीजन सिलेंडर, 45 लीटर क्षमता के एलएमओ सिलेंडर, थर्मामीटर आदि शामिल हैं। मोमेन ने कहा, ‘‘बांग्लादेश और भारत महामारी के प्रकोप के बाद से साझेदारी में काम कर रहे हैं।''मोदी ने घोषणा की थी कि भारत बांग्लादेश को 109 जीवन रक्षक एम्बुलेंस प्रदान करेगा। अधिकारियों ने कहा कि यह आपूर्ति उनकी प्रतिबद्धता का हिस्सा थी। दोराईस्वामी ने कहा कि आंतरिक संकट समाप्त होते ही भारत विदेशों में अपनी टीके की आपूर्ति फिर से शुरू कर देगा और बांग्लादेश को नई दिल्ली के ‘‘प्राथमिक भागीदार'' के रूप में प्रतिबद्धता के अनुसार टीके मिलेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास अपने सबसे करीबी पड़ोसियों, विशेष रूप से बांग्लादेश के साथ हमारी सबसे बेहतर साझेदारी है और हम इसे प्राथमिकता देना जारी रखेंगे।
- लंदन। ब्रिटेन ने मंगलवार को अपना आधिकारिक कोविड यात्रा परामर्श अपडेट करते हुए भारत पर से अनिवार्य यात्रा पाबंदियों के छोड़कर सभी पाबंदियां हटा लीं। ब्रिटेन ने आठ अगस्त को भारत को यात्रा पाबंदियों से संबंधित लाल सूची से हटा दिया था। अब विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास अधिकारी (एफसीडीओ) परामर्श को अपडेट करते हुए इसमें छूट दी गई हैं। एफसीडीओ के अपडेट में कहा गया है, ''मई में भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के चरम पर पहुंचने के बाद अब भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली पर से दबाव कम हो गया है क्योंकि कोविड-19 मामलों में गिरावट देखी गई है।'' अपडेट में कहा गया है, “भारत और ब्रिटेन के बीच सीमित संख्या में उड़ानें संचालित होती रहती हैं। टिकट बुक करने और यात्रा से पहले महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देखने के लिए आपको एयरलाइन वेबसाइटों पर नजर रखनी चाहिये।'--
- तोक्यो। अंकों की लोकप्रिय पहली ‘सुडोकू' के रचियता माकी काजी का निधन हो गया। वह 69 साल के थे। उनकी जापानी कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ‘सुडोकू के गॉडफादर' के रूप में चर्चित काजी ने यह पहेली तैयार की थी, जो बच्चों एवं उन अन्य लोगो के लिए आसान हो, जो अधिक सोचना नहीं चाहते थे। उसका नाम अंकों के जापानी चरित्रों से बना है। इसमें खिलाड़ी पंक्ति स्तंभों एवं ब्लॉक में बिना दोहराये एक से नौ तक के अंक भरते हैं। विडंबना है कि 2004 में सुडोकू वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में आया, जब न्यूजीलैंड के एक प्रशंसक ने आगे आकर उसे ब्रिटिश अखबार ‘द टाइम्स' में प्रकाशित करवाया। काजी अपनी पहेली कंपनी निकोली कंपनी के जुलाई तक मुख्य कार्यकारी थे। उनका यहां मिटाका में 10 अगस्त को निधन हो गया। उन्हें पेट का कैंसर था। निकोली के अनुसार, माकी ने 30 से अधिक देशों की यात्रा की थी और अपनी पहेली का प्रचार किया था। सुडोकू चैंपियनशिप में कई सालों में 100 देशों के 20 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया।
- नयी दिल्ली। कांग्रेस ने सुष्मिता देव के पार्टी छोड़ने के बाद मंगलवार को नेटा डिसूजा को अपनी महिला इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेटा डिसूजा को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। वह स्थायी अध्यक्ष नियुक्त होने तक इस जिम्मेदारी को निभाएंगी। नेटा डिसूजा अब तक महिला कांग्रेस में महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही थीं। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने 15 अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और सोमवार को वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं।
- जयपुर। अजमेर- ब्यावर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा दो ट्रकों की आमने सामने की टक्कर से हुआ। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह यह हादसा अजमेर के आदर्श नगर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। सीमेंट के थैले लेकर जा रहा ट्रैक सड़क डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रहे ट्रक में जा टकराया। इससे ट्रकों में आग लग गई और दोनों ट्रक के ड्राइवर व खलासी जिंदा जल गए। अग्निशमक दलों को आग बुझाने में दो घंटे लगे और राजमार्ग पर एक तरफ वाहनों को रोकना पड़ा।मृतकों की पहचान जयपुर के सुरेश व संजय तथा थानागाजी के जगदीश के रूप में हुई है। एक अन्य मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
- नयी दिल्ली। गूगल क्लाउड ने मंगलवार को कहा कि उसने विप्रो के पूर्व कार्यकारी भानुमूर्ति बल्लापुरम को जापान और एशिया प्रशांत (जेएपीएसी) के लिए उपाध्यक्ष (ग्राहक अनुभव) नियुक्त किया है। गूगल क्लाउड ने एक बयान में कहा कि भानुमूर्ति गूगल के ग्राहक अनुभव के उपाध्यक्ष जॉन जेस्टर को रिपोर्ट करेंगे, जो अमेरिका में स्थित हैं। एनआईटी वारंगल और आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र भानुमूर्ति विप्रो से गूगल में शामिल हुए। वह विप्रो में अध्यक्ष और सीओओ की भूमिका में थे। उनके पास आईटी सेवा उद्योग में वरिष्ठ प्रबंधन भूमिकाओं में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
- नयी दिल्ली। भारत ने 24 घंटे में कोविड-19 टीके की 88.13 लाख से अधिक खुराक दी है जो एक दिन में सबसे अधिक खुराक लगाने का रिकॉर्ड है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘भारत ने एक दिन में सबसे अधिक कोविड-19 टीके की खुराक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। कल (बीता हुआ) इतिहास में दुनिया के सबसे बड़े टीका अभियान के तौर पर दर्ज होगा। बधाई।'' मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार की सुबह तक मिली अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कुल 62,12,108 टीकाकरण सत्र में अबतक कोविड-19 टीके की 55,47,30,609 खुराक दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि अबतक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से कोविड-19 टीके की 56.81 करोड़ खुराक मुहैया कराई गई है और 1,09,32,960 खुराकों की आपूर्ति प्रक्रियागत है। मंत्रालय के मुताबिक इस वक्त राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास 2.25 करोड़ टीके की खुराक मौजूद है।
- नयी दिल्ली। ब्याज मुक्त ऋण दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति को सवा दो लाख रुपये की चपत लगाने के आरोप में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन और लोगों के विवरण लिखे गए कई रजिस्टर बरामद किये गए हैं। पुलिस के अनुसार, 21 जून को लोकेश नामक व्यक्ति ने ओखला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात लोगों ने उसे एलआईसी से 30 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण दिलाने का वादा किया और सर्विस चार्ज के रूप में सवा दो लाख रुपये लिए। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर. पी. मीणा ने कहा, “शिकायतकर्ता गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन पर स्टेशन कंट्रोलर का काम करता है और उसने फ्रॉड कॉल के झांसे में आकर ऑनलाइन माध्यम से आरोपी के आईडीएफसी बैंक खाते में 2.25 लाख रुपये जमा कर दिए। पैसा लेने के बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता के फोन कॉल का उत्तर देना बंद कर दिया।” पुलिस के अनुसार, आरोपी के बैंक खातों की जांच की गई और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने ईस्ट कैलाश इलाके में आरोपियों को पकड़ा।
- मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार की रात गोवर्धन स्थित गिरिराज पर्वत की परिक्रमा कर राजस्थान लौट रहे श्रद्धालुओं की कार कठूमर के समीप अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक ट्रॉले (माल ढोने में इस्तेमाल होने वाला वाहन) में जा टकराई। पुलिस ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। कठूमर के थानाध्यक्ष कमल सिंह के मुताबिक, मृतकों के स्थानीय परिजनों ने बताया, निकटवर्ती अलवर जिले के मालाखेड़ा निवासी वीरेंद्र सिंह राजपूत का परिवार परिक्रमा लगाने गोवर्धन आया था। उनके मुताबिक रविवार की रात वे सभी परिक्रमा लगाकर वापस लौट रहे थे कि तभी कठूमर के पास कार चालक को झपकी आ गई और उनकी गाड़ी ट्रॉले में जा घुसी। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में मालाखेड़ा के जमालपुर निवासी वीरेंद्र सिंह (26), उनकी बहन पूनम (28), बहनोई सुरेंद्र, वीरेंद्र के चचेरे भाई अंकित (10) व बहन शिवानी (18) की मौत हो गई। दुर्घटना में वीरेंद्र का 10 वर्षीय भांजा पूरब और वीरेंद्र की पत्नी जूली चौहान व उसके भाई की पत्नी रश्मि घायल हो गए हैं।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालम्पिक जा रहे भारतीय पैरा एथलीटों को ‘असली जिंदगी का चैम्पियन' बताते हुए कहा कि उन्हें कोई मानसिक बोझ लिये बिना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है क्योंकि नयी सोच का भारत खिलाड़ियों पर पदक के लिये दबाव नहीं बनाता । तोक्यो ओलंपिक से पहले भारतीय दल से बात करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 24 अगस्त से शुरू हो रहे पैरालम्पिक से पहले भारत के दस पैरा एथलीटों से मंगलवार को करीब डेढ घंटा संवाद किया । उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों के जीवन में आई चुनौतियों के बारे में पूछा , उनके परिवार के योगदान को सराहा और तोक्यो में अच्छे प्रदर्शन के लिये खिलाड़ियों पर से दबाव कम करने की कोशिश भी की। पैरालम्पिक 24 अगस्त से पांच सितंबर तक खेले जाने हैं ।प्रधानमंत्री ने वर्चुअल बातचीत में कहा ,‘‘ आप असली चैम्पियन है । आपने जिंदगी के खेल में संकटों को हराया है और कोरोना महामारी से बढी परेशानियों में भी अभ्यास नहीं रूकने दिया । ‘यस वी विल डू इट , वी कैन डू इट' को आपने चरितार्थ करके दिखाया । एक खिलाड़ी के रूप में पदक अहम है लेकिन नयी सोच का भारत अपने खिलाड़ियों पर पदक के लिये दबाव नहीं बनाता ।'' उन्होंने कहा ,‘‘ आप बिना किसी मानसिक बोझ के , सामने कितना मजबूत खिलाड़ी है उसकी चिंता किये बिना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कीजिये । तिरंगा लेकर आप तोक्यो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे तो पदक ही नहीं जीतेंगे बल्कि नये भारत के संकल्पों को नयी ऊर्जा भी देंगे । मुझे यकीन है कि आपका जोश और हौसला तोक्यो में नये कीर्तिमान गढेगा ।'' उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा ,‘‘ जब मैं नया नया प्रधानमंत्री बना और दुनिया भर के नेताओं से मिलता था जिनका रूतबा बड़ा है और कद भी बड़ा है । मेरी पृष्ठभूमि भी आपकी ही तरह थी और देश में भी लोगों को शंका रहती थी कि मैं कैसे काम करूंगा । मैं जब दुनिया के नेताओं से हाथ मिलाता तो यह नहीं सोचता था कि नरेंद्र मोदी हाथ मिला रहा है । मैं सोचता था कि मेरे पीछे मेरे सौ करोड़ देशवासी हैं और मुझे आत्मविश्वास की कमी कभी महसूस नहीं होती थी ।'' उन्होंने कहा कि ओलंपिक में भी कुछ खिलाड़ी जीते और कुछ नहीं जीत सके लेकिन देश मजबूती से सभी के साथ खड़ा रहा । उन्होंने कहा ,‘‘ आप लोगों का आत्मबल और कुछ हासिल करने की इच्छाशक्ति असीम है और इसी की बदौलत भारत का सबसे बड़ा दल पैरालम्पिक में जा रहा है ।'' भारत का 54 सदस्यीय दल तोक्यो पैरालम्पिक में नौ स्पर्धाओं में भाग लेगा जो अब तक का सबसे बड़ा दल है । प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भालाफेंक खिलाड़ी देवेंद्र झझारिया की बेटी से पूछा कि वह स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने अभी तक गई है या नहीं , वहीं रियो पैरालम्पिक के स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगावेलु की मां का तमिल में अभिवादन करते हुए पूछा कि उनके बेटे को खाने में क्या पसंद है । उन्होंने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी पारूल से गुजराती में बात की तो पावरलिफ्टर सकीना खातून से बंगाली में । तीरंदाज ज्योति बालियान से उन्होंने कहा ,‘‘ पिता के निधन के बाद आपने अपने खेल को और घर को भी संभाला । आप अच्छी खिलाड़ी होने के साथ अच्छी बेटी और बहन भी हैं और आपके बारे में जानने के बाद देश के हर व्यक्ति के विचारों में ज्योति का प्रकाश आयेगा ।'' उन्होंने 2009 में एक दुर्घटना में अपना पैर गंवा बैठे कटरा के पैरा तीरंदाज राकेश कुमार से पूछा कि जीवन की बाधाओं ने कैसे उन्हें बेहतर खिलाड़ी के रूप में उभरने में मदद की । उन्होंने कहा ,‘‘जीवन में कितने भी संघर्ष हों लेकिन जीवन बहुमूल्य हैं । आप देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं और जमकर खेलिये । परिवार और देश का नाम रोशन कीजिये ।
- नई दिल्ली। भारत ने 24 घंटे में कोविड-19 टीके की 88.13 लाख से अधिक खुराक दी है जो एक दिन में सबसे अधिक खुराक लगाने का रिकॉर्ड है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को दी।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, भारत ने एक दिन में सबसे अधिक कोविड-19 टीके की खुराक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। कल (बीता हुआ) इतिहास में दुनिया के सबसे बड़े टीका अभियान के तौर पर दर्ज होगा। बधाई। मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार की सुबह तक मिली अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कुल 62 लाख 12 हजार 108 टीकाकरण सत्र में अब तक कोविड-19 टीके की 55 करोड़ 47 लाख 30 हजार 609 खुराक दी गई है।मंत्रालय ने बताया कि अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से कोविड-19 टीके की 56.81 करोड़ खुराक मुहैया कराई गई है और 1 करोड़ 09 लाख 32 हजार 960 खुराकों की आपूर्ति प्रक्रियागत है। मंत्रालय के मुताबिक इस वक्त राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास 2.25 करोड़ टीके की खुराक मौजूद है।
- - तोक्यो 2020 पैरालिम्पिक खेलों के लिए भारतीय पैरा एथलीट दल के सदस्यों के साथ बातचीत कीनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में खेल संस्कृति को विकसित करने के लिए तकनीकों में बराबर सुधार करने पर जोर दिया है। वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए तोक्यो 2020 पैरालिम्पिक खेलों के लिए भारतीय पैरा एथलीट दल के सदस्यों के साथ संवाद करते हुए श्री मोदी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय खेलों, पारंपरिक भारतीय खेलों को नई पहचान मिली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के ढाई सौ से अधिक जिलों में 360 खेलो इंडिया केन्द्र खोले गये हैं और निकट भविष्य में इन केन्द्रों की संख्या बढ़ाकर एक हजार कर दी जायेगी। पैराएलिटस को असल चैपियन बताते हुए उन्होंने कहा कि नया भारत एथलिटों को पदक जीतने के लिए दबाव नहीं बनाता। वह चाहता है कि वे बिना किसी मानसिक दबाव से पूरी तरह मुक्त होकर अपना खेल क्षमता का प्रदर्शन करें।नौ स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए 54 सदस्यों का पैरा एथलीट्स दल तोक्यो पैरालिम्पिक में शामिल होगा। यह पैरालम्पिक खेलों में अब तक का भारत का सबसे बड़ा दल होगा। श्री मोदी ने खिलाडिय़ों से बातचीत में कहा कि लोगों के जीवन में बहुत सारी बाधाएं हैं लेकिन उनमें इच्छा शक्ति के कारण वे जिंदगी में बड़ा करने की ठान लेते हैं।तीरांदाज ज्योति बाल्यान ने अपने बारे में बताया कि कैसे वे पिता को खोने के बावजूद देश के लिए पदक जीतने की इच्छा रखती हैं। पैरा-तीरांदाज राकेश कुमार ने बताया कि 2010 में दुर्घटना के बाद उन्हें बैठने के लिए भी दो लोगों की मदद लेनी पड़ती थी, लेकिन 2017 में जब उनकी मुलाकात अपने कोच से हुई तो उन्होंने खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और इस प्रकार उनके जीवन में इतना बड़ा परिवर्तन आया। भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया ने बताया कि उनके जिंदगी में कई चुनौतियां आईं, लेकिन उन्होंने कभी भी देश के लिए कुछ करने का जज्बा नहीं खोया।इस अवसर पर खेल और युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पैरा एथलीटों के जुझारू जज्बे को सराहते हुए कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने देशभर के एथलीटों को सहयोग करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
- नई दिल्ली। अफगानिस्तान में फंसे राजनयिकों और नागरिकों को निकालने के लिए काबुल हवाई अड्डे से आज तडके सैन्य उड़ानों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है। अमरीकी सुरक्षा बलों ने विमानों के सुचारू संचालन के लिए हवाई अड्डे पर जमा अनियंत्रित भीड़ को हटा दिया है।भारतीय वायु सेना का सी-17 विमान अफगानिस्तान के काबुल से भारतीयों को लेकर आज गुजरात के जामनगर पहुंचा। ये विमान जामनगर हवाई अड्डे पर ईंधन भरवाने के बाद दिल्ली पहुंचेगा। विमान ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से बचने के लिए ईरान के रास्ते लम्बा मार्ग अपनाया। भारतीय वायु सेना ने काबुल स्थित दूतावास के कर्मचारियेां के साथ ही भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों और अन्य भारतीय नागरिकों को भी निकाला।
- सुलतानपुर (उप्र)। सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अस्सी किलो गोमांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपी के पास से पुलिस ने 2 चापड़ व 1 छुरी बरामद की गई है।पुलिस क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात गोसाईगंज पुलिस ने आरोपी दिलशाद को 80 किलो गोमांस के साथ गिरफ्तार किया हैं । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 चापड़:मांस को काटने वाला: व एक छुरी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
-
नई दिल्ली। सरकार ने कई विशेषज्ञों की कोविड महामारी की संभावित तीसरी लहर की चेतावनी के बीच सोमवार को कोविड-19 रैपिड एंटीजन टेस्टिंग किट के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, "कोविड-19 रैपिड एंटीजन टेस्टिंग किट के निर्यात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित श्रेणी में डाल दिया गया है।" निर्यातकों को प्रतिबंधित श्रेणी में शामिल चीजों के निर्यात के लिए डीजीएफटी से लाइसेंस या मंजूरी लेनी होती है। इस तरह के प्रतिबंधों का उद्देश्य किट की घरेलू उपलब्धता को बढ़ाना है। कई विशेषज्ञ निकट भविष्य में देश में महामारी की संभावित तीसरी लहर की चेतावनी दे रहे हैं। -
नागपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में गोशेखुर्द बांध के नहर में सेल्फी लेने के दौरान दो भाईयों की डूबने से मौत हो गयी । पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि दोनों की पहचान मंगेश जंघारे (37) और उसके भाई विनोद के रूप में की गयी है। दोनों नागपुर जिले के रहने वाले हैं । उन्होंने बताया कि दोनों के शव सोमवार को तीन बजे तक बरामद कर लिये गये हैं । पुलिस ने बताया, ''सेल्फी लेने के लिये पहले विनोद पानी में उतरा और वह अपना संतुलन खो बैठा और पानी के बहाव की चपेट में आ गया । मंगेश ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों डूब गये ।
-
मुंबई। मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र मुलुंद में 40 वर्षीय एक ऑटोरिक्शा चालक ने इस भय से अपना गला काट लिया कि कोई व्यक्ति उसका पीछा कर रहा है और महानगर में संपत्ति के लिए उसकी जान ले लेगा। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सायन अस्पताल में लालजी पाल नामक इस चालक का इलाज चल रहा है।
विचित्र बात है कि पाल अपने ऑटोरिक्शा के चालक सीट के नीचे धारदार हथियार और एक नोट रखता है जिसमें उसने अपने डर का उल्लेख कर रखा है। उसी जगह पर उसने नामित व्यक्ति का भी नाम भी लिख रखा है। अधिकारी ने बताया कि गला कटा होने से बोलने में असमर्थ पाल लिखकर पुलिस के प्रश्नों का उत्तर दे रहा है। उनके अनुसार शुक्रवार को मुलुंद में पी के रोड पर पाल ने तड़के अपना गला काट लिया एवं जब वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उसे खून से लथपथ देखा, तब उसने पुलिस को उसकी सूचना दी। पुलिस ने शुरू में यह मानकर अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध भादंसं की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया कि पाल पर लुटेरों ने धन की लूटपाट के मकसद से हमला किया हो, लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब उसे हमलावर का कोई सुराग नहीं मिला। अधिकारी ने कहा, ''पुलिस तब स्तब्ध रह गयी जब रविवार को होश आने के बाद पाल ने लिखकर बताया कि उसने खुद ही अपना गला काट लिया और पुलिसकर्मियों से ऑटोरिक्शे में रखे नोट लाने को कहा।
अधिकारी के अनुसार, पुलिस को नोट के जरिए पता चला कि मुंबई में नकद समेत पाल की कुछ संपत्ति है लेकिन वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ नहीं रह रहा था क्योंकि उसे डर था कि कोई उसका पीछा कर रहा है और वह संपत्ति पर दावे के लिए उसकी जान ले लेगा। पाल ने यह भी लिखा है कि यदि उस पर हमला होता है तो उसकी संपत्ति का उत्तराधिकारी कौन होगा।-file photo
-
आगरा । आगरा में रविवार को यमुना नदी के पोइया घाट पर नहाने गये तीन युवकों में से एक युवक नदी में डूब गया जिसका शव सोमवार को गोताखोरों ने निकाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना न्यू आगरा के निरीक्षक एस के उपाध्याय ने बताया कि गोताखोरों ने रविवार को यमुना में डूब गए युवक को खोजने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। सोमवार को पुन: गोताखोरों ने प्रयास किया और युवक का शव मिला। उन्होंने बताया कि दयालबाग स्थित पोइया घाट पर यमुना में नहाते हुए डूब गया युवक ताजगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था और उसकी उम्र 20 वर्ष थी।
-
बांदा (उत्तर प्रदेश)। बांदा जिले के अतर्रा क्षेत्र में जहरीले सांप के काटने से एक ही चारपाई पर सो रहे दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविंद सिंह गौर ने सोमवार को बताया कि अतर्रा थाना क्षेत्र के तेरा गांव में रविवार की रात एक ही चारपाई पर सो रहे कुलदीप (नौ) और उसके भाई दिलीप (छह) को सांप ने काट लिया। दोनों भाइयों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और घटना की सूचना राजस्व अधिकारियों को दे दी गयी है। अतर्रा के उपजिलाधिकारी सौरभ शुक्ला ने कहा, "पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों बच्चों की सांप के काटने से मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दी जाएगी। -
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि पूर्व तिथि से कर की मांग करने वाले प्रावधानों को समाप्त करने संबंधी नियम जल्द ही तैयार कर लिये जायेंगे। पूर्व तिथि से कर कानून के चलते केयर्न एनर्जी और वोडाफोन पीएलसी से करोड़ों रुपये की कर मांग की गई थी।
संसद ने इस महीने की शुरुआत में एक संशोधन कानून पारित कर 2012 के पूर्व तिथि से कर लगाने संबंधी कानून के प्रावधान को निरस्त कर दिया। इस कानून के तहत सरकार को 50 साल पुराने मामले में भी कर लगाने की ताकत दी गई थी। ऐसे मामले जहां विदेशों में बैठकर कंपनियों के मालिकाना हक में बदलाव हुआ और पूंजीगत लाभ की प्राप्त हुई, लेकिन ऐसी कंपनियों का ज्यादातर कारोबार भारत में था। वर्ष 2012 के इस कानून का इस्तेमाल ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन, केयर्न एनर्जी सहित 17 कंपनियों पर कुल मिलाकर 1.10 लाख करोड़ रुपये का कर लगाने के लिये किया गया। संशोधित कानून में यह व्यवस्था की गई है कि यदि कंपनियां सभी कानूनी विवाद वापस लेती हैं तो उनसे पिछली तिथि से लिया गया कर वापस कर दिया जायेगा। इसके लिये अब नियमों को तैयार किया जाना है, वित्त मंत्री ने इसी संबंध में कहा कि नियम जल्द तैयार कर लिये जायेंगे। उन्होंने कहा ''मैं इस संबंध में संसद में पारित कानून का अनुसरण करूंगी।'' सरकार को पिछली तिथि से कर लगाने के इस कानून के तहत वसूली गई 8,100 करोड़ रुपये की राशि लौटानी होगी। इसमें से 7,900 करोड़ रुपये की सबसे अधिक राशि अकेले केयर्न एनर्जी से ही वसूली गई। आयकर विभाग ने केयर्न की उसकी पूर्व भारतीय इकाई में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेच दिया, उसके 1,140 करोड़ रुपये के लाभांश को भी जब्त कर लिया। साथ ही 1,590 करोड़ रुपये के कर रिफंड को भी रोक लिया गया था।
केयर्न ने मामले को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायाधिकरण में चुनौती दी जिसने पिछले साल दिसंबर में सरकार के कदम को गलत करार दिया और पूरी राशि लौटाने का आदेश दिया। इसी प्रकार वोडाफोन को भी 22,100 करोड़ रुपये की आयकर विभाग की कर मांग में मध्यस्थता न्यायाधिकरण से उसके पक्ष में निर्णय मिला। हालांकि सरकार ने दोनों मामले में कंपनियों के पक्ष में दिये फैसले के खिलाफ अपील की। यह पूछे जाने पर कि कया सरकार इन फैसलों को दी गई चुनौती को वापस लेगी। सीतारमण ने जवाब में कहा, ''मैं संसद में पारित कानून का अनुसरण करूंगी। मैं कानून के प्रावधानों का अनुपालन करूंगी, उसके आगे कुछ नहीं।'' वित्त मंत्री ने कहा कि मंत्रालय के अधिकारी केयर्न, वोडाफोन के साथ विचार विमर्श कर रहे हैं। उनसे पिछली तिथि से जुड़े कर मामलों, कर वापसी और निपटान को लेकर बातचीत हो रही है। हालांकि, उन्होंने कहा, ''इस संबंध में मेरे साथ अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है।''
सरकार के मध्यस्थता अदालतों के फैसले को मानने से इनकार करने के बाद केयर्न ने विदेशों में स्थित भारतीय संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी करनी शुरू कर दी थी। ताकि वह अपनी राशि वसूल कर सके। मई में उसने एयर इंडिया को अमेरिका की अदालत में घसीटा जबकि पिछले महीने भारत सरकार की रियल एस्टेट संपत्ति को जब्त करने को लेकर फ्रांस की अदालत से आदेश हासिल कर लिया। केयर्न को अब रिफंड पाने के लिये उन सभी मामलों को अदालतों से वापस लेना होगा। अन्य कंपनियों को भी अदालतों से मामले वापस लेने होंगे। -
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने सेंट्रल रेलवे के मंडल अभियंता को महाराष्ट्र के भूसावल रेलवे स्टेशन पर एक ठेकेदार से उसकी बोली को कथित रूप से मंजूरी देने के लिये 4.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
जांच एजेंसी ने सोमवार को सेंट्रल रेलवे के भुसावल मंडल में तैनात तथा गिरफ्तार आरोपी एम. एल. गुप्ता और आरोपी क्लर्क संजीव राडे के परिसरों में छापा मारा । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के प्रवक्ता ने बताया, '' आरोपी मंडल अभियंता के परिसर से अब तक करीब 15 लाख रुपये बरामद किये गये हैं । '' आरोपी अभियंता के खिलाफ एक शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि शिकायतकर्ता को दो निविदाओं के संबंध में स्वीकृति पत्र जारी करने के लिए उन्होंने 4.5 लाख रुपये बतौर रिश्वत की मांग की थी । -
प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ऑनलाइन जुआ खिलाने वाली वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करने वाली एक जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई करते हुए इस संबंध में केंद्र और राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। अदालत ने कथित तौर पर चीनी नागरिकों के स्वामित्व वाली इन वेबसाइटों के अधिकारियों और ऑनलाइन जुआ के जरिए भोले-भाले लोगों से ठगी करने वाले लोगों को भी नोटिस जारी किया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मुनीश्वर नाथ भंडारी और न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार की पीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता शिमला श्री त्रिपाठी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। याचिकाकर्ता के मुताबिक, "भारत में बड़ी संख्या में ऐसी वेबसाइटें चल रही हैं जो रंग का अनुमान लगाने जैसे खेलों की पेशकश करती हैं जिसमें खिलाड़ी को कुछ पैसे दांव पर लगाने होते हैं और वेबसाइट की घोषणा से पूर्व परिणाम का अनुमान लगाना होता है।" याचिका में बताया गया है कि इस तरह की वेबसाइटें पहले तो खिलाडिय़ों को आसानी से जीतने देती हैं, लेकिन जब बड़ी संख्या में खिलाड़ी बड़े दांव लगाने लगते हैं तब वेबसाइट के मालिक परिणामों से छेड़छाड़ करते हैं जिससे अंतत: ज्यादातर खिलाड़ी खेल में हार जाते हैं, जबकि वेबसाइट के मालिक अवैध रूप इसका फायदा लाभ उठा लेते हैं।
याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि ये वेबसाइटें कर के नाम पर बड़ी राशि विजेताओं से खाते से काट लेती हैं और इसका भुगतान सरकार को करने का दावा करती हैं। याचिकाकर्ता के मुताबिक, जुआ खिलाने वाली इन वेबसाइटों के मालिक चीनी नागरिक हैं और ये वेबसाइटें आमतौर पर चीन में लगे सर्वर से नियंत्रित होती हैं और ये धोखाधड़ी की एक नियोजित योजना है। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 15 सितंबर तय की है। -
भुवनेश्वर। कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करते हुए ओडिशा में कक्षा नौ के छात्रों के लिए सोमवार से स्कूल पुन: खुल गए। स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, अकादमिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा नौ के छात्रों के लिए सरकारी और निजी स्कूल फिर से खोल दिए गए। एक अधिकारी ने बताया कि नवीं की कक्षाएं सुबह नौ बजे शुरू हुईं और दोपहर साढ़े बारह बजे तक चली। उन्होंने कहा कि कक्षा के दौरान भोजन अवकाश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों और शिक्षकों को थर्मल जांच तथा सैनिटाइज करने के बाद प्रवेश दिया गया। अधिकारी ने कहा कि स्कूलों में मास्क लगाना और सामाजिक दूरी रखना अनिवार्य है।

.jpg)


























