संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने जिज्ञासाओं को शांत करते हुए मनाया गणेशोत्सव
रायपुर। इन दिनों घर-घर में और गली- मोहल्लों में ही गणपति बप्पा विराजे हैं। ऐसे में बच्चों के मन में ढेर सारे सवाल उठते हैं। गणेश जी की सूंड क्यों है? उनका एक दांत टूटा क्यों हैं? गणेश की पूजा हम क्यों करते हैं? ... और न जाने ऐसे कितने सवाल बच्चों के मन में उठते हैं। इन्हीं सवालों के जवाब देने के लिए महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में श्रीगणेश उत्सव मनाया गया।
शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि शुक्रवार सुबह मार्निंग असेंबली में कक्षा चौथी के भोज कृष्ण साहू ने गणपति की वेशभूषा में सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद भगवान श्रीगणेश की आरती की गई। फिर शिक्षिका विनिता सुंदरानी ने बच्चों के भगवान श्रीगणेश से जुड़ी रोचक बातें बताई और उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। साथ ही गणेश जी के सूंड, एक टूटा हुआ दांत और प्रथम पूज्य होने की कथा सुनाई।
शिक्षिका अंजलि गुप्ता ने बच्चों को नुआखाई की बधाई देते हुए उन्हें नुवाखाई का महत्व बताया। उन्होंने बच्चों को बताया कि नुआखाई का पर्व नई फसल के आगमन के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर पहली से पांचवी तक के बच्चे मौजूद थे।





.jpg)




Leave A Comment