बच्चों ने जंक फूड से किया तौबा, कहा- खाएंगे मां के हाथों से बना खाना
0- राष्ट्रीय पोषण सप्ताहः एक से सात सितंबर तक मनाया जा रहा वैश्विक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम
रायपुऱ। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में इन दिनों राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है। एक से सात सितंबर तक चल रहे इस सप्ताह में असेंबली वाइस बच्चों को सही और हेल्दी डाइट के बारे में बताया जा रहा है। बताते चलें कि इस वर्ष ‘बेहतर जीवन के लिए सही भोजन करें’ थीम पर राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है।
स्कूल की छत्रपति शिवाजी हाउस की प्रभारी रेणुका शुक्ला ने बताया कि यलो हाउस की ओर से असेंबली कंडक्ट की गई। प्रथम बहेश्वर ने वर्ल्ड न्यूट्रिशन डे के बारे में सभी को जानकारी दी। हर्षिता मोटवानी, रिद्धिमा आम्बाडारे और अविशा गुप्ता ने बच्चों को हेल्डी डाइट के बारे में बताया। असेंबली में सभी बच्चों ने जंक फूड से तौबा करने का संकल्प लिया और एक स्वर में कहा कि वे अब घर पर मां के हाथों से बने हेल्दी डाइट ही लेंगे।
कैसा हो हमारा भोजन-
रेणुका के अनुसार ज़रूरत से ज़्यादा कैलोरी वाला खाना खाने से वज़न बढ़ेगा। चर्बी जमा होगी। संतुलित आहार ज़रूरी है। आहार में अधिक फाइबर स्टार्चयुक्त कार्बोहाइड्रेट शामिल होना चाहिए। भोजन का कम से कम एक तिहाई भाग स्टार्चयुक्त कार्बोहाइड्रेट जैसे आलू, रोटी, चावल, अनाज आदि से बना होना चाहिए। प्रचुर मात्रा में फल और सब्जियां खाना चाहिए। इन्हें सुखाकर जूस या जेम हुए रूप में लिया जा सकता है।





.jpg)




Leave A Comment