ब्रेकिंग न्यूज़

 बालोद जिले में घरेलु एलपीजी गैस की पर्याप्त उलपब्धता

0- जिले के एल.पी.जी. एजेंसी संचालकों की हुई समीक्षा बैठक 
0- उपभोक्ताओं को सुव्यवस्थित रूप से एलपीजी गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने की गई चर्चा 
बालोद. बालोद जिले में घरेलु एलपीजी गैस का स्टाॅक सभी वितरक एजेंसियों के पास पर्याप्त रूप से उपलब्ध है। अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष मे जिले के 11
एल.पी.जी. एजेंसी संचालकों की बैठक लेकर उपभोक्ताओं को सुव्यवस्थित रूप से एलपीजी गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने हेतु चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में घरेलु गैस सिलेण्डर की निर्बाध आपूर्ति, बुकिंग नियमों और अवैध व्यावसायिक उपयोग पर कड़ाई के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान एजेंसी संचालकों ने बताया कि सॉफ्टवेयर के प्रावधानों के अनुसार उपभोक्ता एक निश्चित अवधि के बाद ही अगली रिफिल बुक कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता रिफिल प्राप्ति के 45 दिन बाद एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता रिफिल प्राप्ति के 25 दिन बाद बुकिंग कर सकते हैं। निर्धारित अवधि से पूर्व की गई बुकिंग सॉफ्टवेयर द्वारा स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इस निर्धारित समयावधि के पश्चात ही ऑनलाइन बुकिंग करें।
बैठक में बताया गया कि जिले में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। बालोद क्षेत्र के लिए बुकिंग के 05 से 06 दिन एवं अन्य क्षेत्र हेतु अधिकतम 05 दिनों के भीतर रिफिल की आपूर्ति किए जाने की जानकारी दी। सभी संचालकों को स्टॉक की उपलब्धता और रिफिल दर अपने परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने तथा ऑयल कंपनियों को समय पर राशि प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग की टीम द्वारा नियमों के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि आज डौण्डी क्षेत्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापामार कार्यवाही कर 06 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं। जिला प्रशासन ने होटल, ठेला और गुमटी संचालक घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करने की अपील की है। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english