ब्रेकिंग न्यूज़

 बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण

- 5 शिविरों में 775 का पंजीयन और 199 लाभान्वित
 ​रायपुर  ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा काल के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले एक माह के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत शुक्रवार को बलौदाबाजार स्थित नगर भवन में दिव्यांगजनों के लिए विशेष चिन्हांकन, प्रमाणीकरण एवं 'ऑन द स्पॉट' कृत्रिम अंग, कैलिपर्स व स्प्लिंट वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
      ​शिविर के दौरान राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने मौके पर ही निर्मित कृत्रिम अंग और कैलिपर्स 29 दिव्यांगजनों को वितरित किए। तत्पश्चात उन्होंने सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांगों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके अनुभव सुने। उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि शिविर में पंजीकृत प्रत्येक पात्र दिव्यांगजन को उसकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
      ​समारोह को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि यह सेवा संकल्प अभियान सीधे जनता से जुड़ने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाने का जो विजन उन्होंने दिया है, उसे साकार करने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश को विकसित और समृद्ध बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।
     ​गौरतलब है कि 21 सितंबर से 25 सितंबर तक जिले के सभी 5 विकासखंडों में दिव्यांगजन चिन्हांकन सह वितरण शिविरों का आयोजन किया गया था। इन 5 दिनों में कुल 775 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 199 पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए जा चुके हैं।
     ​इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, नगरवासी और बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english