ठेकवाडीह में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और ग्राम विकास से जुड़े कार्यों के संबंध में दी गई जानकारी
पंचायत परिसर में किया गया वृक्षारोपण
बालोद/ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में गांधी जयंती एवं पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ग्राम स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत गुरूर अंतर्गत ग्राम पंचायत ठेकवाडीह में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने ग्राम सभा की कार्यवाही का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं और ग्राम विकास से जुड़े कार्यों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। साथ ही ग्राम सभा में ग्रामीणों की सहभागिता के साथ स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं ग्राम के समग्र विकास में जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा ग्राम विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



.jpg)










Leave A Comment