जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, जिले में 36 फील्ड ट्रेनर्स नियुक्त
बालोद/ भारत सरकार गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सुचारू संपादन हेतु कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी दिव्या उमेश मिश्रा ने पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए चार्ज स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए जिले भर में 36 चार्जवार फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति की है।
जारी आदेश के अनुसार गुण्डरदेही (ग्रामीण) चार्ज हेतु शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय गुण्डरदेही के प्रोफेसर डॉ. के.डी. चावले, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगीतराई के व्याख्याता श्री सतीश कुमार साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसाही के व्याख्याता श्री चंद्रभूषण महोबिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरकापार के व्याख्याता श्री पी.वी. जक्शन तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुण्डरदेही के सहायक शिक्षक श्री संजय कुमार शुक्ला को नियुक्त किया गया है। वहीं गुण्डरदेही (नगरीय) चार्ज के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई के व्याख्याता श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार अर्जुन्दा (ग्रामीण) चार्ज हेतु शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कांदुल के प्रधान पाठक श्री झग्गर राम देवांगन एवं पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुन्दा के व्याख्याता श्री मेघनाथ साहू तथा अर्जुन्दा (नगरीय) चार्ज हेतु शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोड़ेला के प्रधान पाठक श्री आर.के. हिरवानी को फील्ड ट्रेनर बनाया गया है।
डौण्डीलोहारा (ग्रामीण) चार्ज के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डौण्डीलोहारा के प्रधान पाठक श्री जितेन्द्र कुमार देशमुख, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरजपुरी के व्याख्याता श्री मिनेश कुमार देशमुख एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरदा के व्याख्याता श्री मनोज गौतम को नियुक्त किया गया है, जबकि डौण्डीलोहारा (नगरीय) चार्ज के लिए शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौण्डीलोहारा के व्याख्याता श्री प्रदीप कुमार मेश्राम को दायित्व सौंपा गया है।
आदेश के तहत मार्रीबंगला (देवरी) ग्रामीण चार्ज के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजारी के व्याख्याता श्री शिवेन्द्र बहादुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजारी के व्याख्याता श्री आलोक विश्वकर्मा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवागहन के व्याख्याता श्री योगेश कुमार देशमुख तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अछोली के व्याख्याता श्री विजय गांवरे को फील्ड ट्रेनर नियुक्त किया गया है।
बालोद (ग्रामीण) चार्ज हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्राठेमा के प्राचार्य श्री अरविंद कुमार साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज. सांकरा के व्याख्याता श्री कोमल सिंह देशमुख, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपरछेड़ी के व्याख्याता श्री उमेश कुमार साहू तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज. सांकरा के व्याख्याता श्री विवेक धु्रवे को नियुक्त किया गया है। वहीं बालोद (नगरीय) चार्ज के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद के व्याख्याता श्री बी.एन. योगी तथा शासकीय बुनियादी माध्यमिक विद्यालय बालोद के व्याख्याता श्री रूपेश कश्यप को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही डौण्डी (ग्रामीण) चार्ज हेतु शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा के सहायक प्राध्यापक श्री राजेश ठाकुर, नवीन महाविद्यालय घोटिया की खेल अधिकारी श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर तथा शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय डौण्डी की सहायक प्राध्यापक श्रीमती बबीता धु्रव को नियुक्त किया गया है, जबकि डौण्डी (नगरीय) चार्ज के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) डौण्डी के व्याख्याता श्री चम्मन कुमार कोठारी को फील्ड ट्रेनर बनाया गया है। दल्लीराजहरा (नगरीय) चार्ज हेतु शासकीय नेमीचंद जैन कॉलेज दल्लीराजहरा के सहायक प्राध्यापक डॉ. धर्मेन्द्र सिंह व शासकीय नेमीचंद जैन कॉलेज दल्लीराजहरा की खेल अधिकारी श्री ओमेश्वरी मण्डावी तथा चिखलाकसा (नगरीय) चार्ज हेतु स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) चिखलाकसा के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार नायक को नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में गुरूर (ग्रामीण) चार्ज के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुंदनी के व्याख्याता श्री पूरन लाल साहू, शासकीय हाई स्कूल चंदनबिरही के व्याख्याता श्री वीरेन्द्र कुमार देवांगन, शासकीय हाई स्कूल कर्रेझर के व्याख्याता श्री दिलीप कुमार साहू एवं शासकीय हाई स्कूल सोहपुर के व्याख्याता श्री मुकेश कुमार साहू को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पलारी (नगरीय) चार्ज हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिरई के व्याख्याता श्री एल.के. सिन्हा तथा गुरूर (नगरीय) चार्ज हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरूर के व्याख्याता श्री दुर्गेश कुमार यादव को फील्ड ट्रेनर नियुक्त किया गया है।









Leave A Comment