विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 अंतर्गत जिला स्तरीय पीपीटी प्रेजेंटेशन 23 नवंबर को
निबंध मूल्यांकन में चयनित 29 प्रतिभागी होंगे शामिल, सर्वश्रेष्ठ 06 युवाओं का राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए होगा चयन
बालोद/संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027’ के अंतर्गत डिजिटल क्विज एवं निबंध मूल्यांकन के प्रथम चरण में चयनित जिले के 29 प्रतिभागियों का जिला स्तरीय पीपीटी प्रेजेंटेशन सोमवार, 23 नवंबर को दोपहर 03 बजे संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप के तहत आयोजित होने वाले इस पीपीटी प्रेजेंटेशन में जिला स्तरीय जूरी द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें से सर्वश्रेष्ठ 06 युवाओं का चयन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए किया जाना है। प्रेजेंटेशन का मुख्य विषय ‘ट्राइबल लीडरशिप, नेचुरल रिसोर्सेज एंड इन्क्लूसिव डेवलपमेंट’ निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि निबंध मूल्यांकन में चयनित सभी 29 प्रतिभागियों की उपस्थिति निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य है। अनुपस्थित रहने वाले प्रतिभागी स्वतः ही इस कार्यक्रम से बाहर हो जाएंगे। इसके साथ ही प्रतिभागी इस संबंध में अधिक जानकारी संयुक्त जिला कार्यालय सिवनी के कक्ष क्रमांक 67 में संपर्क कर सकते हैं।









Leave A Comment