ब्रेकिंग न्यूज़

डिजिटल फसल सर्वेक्षण के 763 सर्वेयरों को 46.62 लाख रुपये मानदेय भुगतान की प्रक्रिया पूरी

 कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार सर्वेयरों के मानदेय भुगतान को दी गई प्राथमिकता, शेष 24 सर्वेयरों के भुगतान की प्रक्रिया जारी

बालोद/खरीफ वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले सर्वेयरों के मानदेय भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सर्वेयरों को समय पर मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है।
 
उल्लेखनीय है कि जिले के कुल 700 ग्रामों में 7,58,833 खसरों का डिजिटल फसल सर्वेक्षण 787 सर्वेयरों के माध्यम से कराया गया। इनमें से 7,53,584 खसरों का सुपरवाइजरों द्वारा अनुमोदन किया गया है। राज्य शासन द्वारा अनुमोदित खसरों में से 65 प्रतिशत के आधार पर सर्वेयरों के मानदेय भुगतान के लिए जिले को 48 लाख 50 हजार 870 रुपये की राशि जारी की गई थी।
 
सर्वेयरों से मानदेय भुगतान में विलंब की शिकायतें प्राप्त होने पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए प्राथमिकता से राशि अंतरित करने के निर्देश दिए। इसके पालन में सभी सर्वेयरों का विवरण संकलित कर एसएनए स्पर्श पोर्टल के माध्यम से 763 सर्वेयरों के मानदेय की कुल 46 लाख 62 हजार 230 रुपये की राशि केंद्रीय ट्रेजरी को अंतरित करने हेतु भेज दी गई है। केंद्रीय ट्रेजरी द्वारा यह राशि सीधे संबंधित सर्वेयरों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।
 
वहीं, शेष 24 सर्वेयरों के बैंक खाता नंबर एवं आईएफएससी कोड में तकनीकी त्रुटियां पाए जाने के कारण उनके खातों की सही जानकारी प्राप्त की जा रही है। आवश्यक सुधार के बाद उनके मानदेय की राशि भी खातों में अंतरित करने की कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य में योगदान देने वाले सभी सर्वेयरों को मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english