जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने बैठक संपन्न
-भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने आगामी 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के निमित्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रवास के मद्देनजर बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक ली।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिंह ने बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की और उपस्थित सभी लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर श्री सिंह ने सभी से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तन्मयता और समर्पण के साथ जुट जाएं। बैठक में सभी प्रमुख लोग उपस्थित रहे।












Leave A Comment