ब्रेकिंग न्यूज़

कस्टम मिलिंग के बाद चावल जमा करने में देरी पर कलेक्टर ने की सख्ती

 09 मिलरों को कारण बताओ नोटिस जारी

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने एक सप्ताह के भीतर राज्य पूल में देनदारी का चावल जमा करने के दिए निर्देश
आगामी धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग के नए प्रावधानों की दी गई जानकारी
बालोद/कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के राइस मिलर्स की बैठक लेकर वर्ष 2025-26 में कस्टम मिलिंग के लिए उठाए गए धान के विरुद्ध चावल जमा करने की स्थिति की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान निर्धारित समय-सीमा में चावल जमा नहीं करने वाले 09 मिलरों के प्रति कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित मिलरों के विरुद्ध कस्टम मिलिंग नीति एवं छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश, 2016 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
 
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने संबंधित मिलरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह के भीतर राज्य पूल (पीडीएस) में अपनी देनदारी का शेष चावल अनिवार्य रूप से जमा करें। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुरूप कस्टम मिलिंग का कार्य समय-सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें। चावल जमा करने में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
बैठक में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए उपार्जित किए जा रहे धान की कस्टम मिलिंग के संबंध में शासन द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों एवं प्रावधानों की भी जानकारी मिलर्स को दी गई। कलेक्टर ने सभी मिलर्स को शासन की नीति एवं निर्धारित नियमों का पालन करते हुए समय पर चावल जमा करने तथा धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की प्रक्रिया में प्रशासन को सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, जिला खाद्य अधिकारी श्री सुधीर चंद्र गुरू एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
क्रमांक/1126/चन्द्रवंशी

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english