रणबीर संग मिलकर रिद्धिमा ने मनाया मां नीतू कपूर का जन्मदिन
मुंबई। आज बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर का जन्मदिन है। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने बीती रात ही मां के जन्मदिन को खास बनाने के लिए खूब तैयारी की थी। रिद्धिमा ने मां के जन्मदिन पर एक फैमिली डिनर का आयोजन किया था और इस दौरान उनके साथ भाई रणबीर कपूर भी नजर आए। रिद्धिमा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस दौरान की कई खूबसूरत फोटोज को शेयर किया है।
बीती शाम से ही रिद्धिमा कपूर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को बता रही थी कि वो अपनी मां को सरप्राइज देने वाली हैं और इसके बाद आधी रात को उन्होंने भाई के साथ मिलकर नीतू कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। रणबीर और नीतू कपूर के साथ ली गई एक फोटो को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा है कि, मेरी आयरन लेडी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं...मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं आयरन लेडी। सामने आई इस फोटो में नीतू काले रंग की शर्ट और रिद्धिमा सफेद रंग की शर्ट में नजर आ रही हैं। तो वहीं रणबीर कपूर ने प्रिंटेट शर्ट पहनी हुई है।
रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी नीतू कपूर की कई फोटोज को शेयर किया है। एक फोटो को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन पर लिखा है कि, डिनर रेडी...माम्स बर्थडे इव..।
---
Leave A Comment