7 दिन लगातार कर लें ये गुड़ वाला नुस्खा, 2 शेड तक आएगा गोरापन!
ग्लोइंग स्किन के लिए हमेशा महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती। कुछ सिंपल होम रेमेडीज ऐसी भी हैं, जो काफी इफेक्टिव होती हैं। ऐसा ही एक इंग्रेडिएंट है गुड़, जिसे ज्यादातर लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इसे आप अपने स्किन केयर में भी शामिल कर सकते हैं? टैनिंग से स्किन का रंग डल पड़ गया हो तो गुड़ स्किन ब्राइटनिंग में काफी मदद कर सकता है। आयुर्वेदिक कंसल्टेंट इनाया गंभीर ने एक गुड़ वाली फेसपैक शेयर की है, जो आपकी स्किन को ब्राइटन करने में मदद करती है। चेहरे का निखार चला गया हो तो एक बार घर पर बनी ये पैक जरूर ट्राई करें, एक हफ्ते में ही काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।
स्किन को ब्राइट बनाने में मदद करेगा गुड़
अगर आपके फेस की चमक गायब हो गई है या धूप की वजह से रंग डल हो गया है, तो ये सिंपल सा गुड़ वाला नुस्खा आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इसके लिए गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, फिर एक नींबू के रस में इसे मिक्स कर के एक पेस्ट बना लें। आप गुड़ का पाउडर भी ले सकते हैं, इससे पेस्ट स्मूदली बन जाएगा। बस आपकी गुड़ वाली फेसपैक रेडी है।
कैसे इस्तेमाल करनी है ये फेसपैक
इस फेसपैक को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह क्लीन करें। अब एक कॉटन पैड को कच्चे दूध में डिप करें और अपने चेहरे को साफ करें। इससे फेस की डीप क्लीनिंग हो जाएगी और जितनी भी गंदगी है वो रिमूव हो जाएगी। इसके बाद इस गुड़ वाली फेसपैक चेहरे पर अप्लाई करें, इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें फिर साफ पानी से वॉश कर लें। इसके बाद एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाना बिल्कुल ना भूलें और धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन भी जरूर अप्लाई करें।
कितने दिन इस्तेमाल करनी है पैक?
ये स्किन ब्राइटनिंग फेस पैक आपको लगातार एक हफ्ते तक लगानी है। इन सात दिनों में ही आपका फेस काफी साफ दिखने लगेगा। टैनिंग की वजह से या पिगमेंटेशन से जो कालापन चेहरे पर आ गया है, वो काफी हद तक कम हो जाएगा। चेहरे की चमक गायब हो गई है, तो वो भी वापस आना शुरू हो जाएगी। फेस पर दाग-धब्बों के जो निशान हैं, वो भी धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएंगे।
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
ये फेसपैक नेचुरल है, लेकिन जरूरी नहीं कि हर स्किन को सूट करे। खासकर अगर आपकी स्किन ज्यादा सेंसेटिव है तो नींबू की वजह से इरीटेशन हो सकती है। इसलिए नींबू की मात्रा हमेशा कम रखें और इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। अगर किसी तरह की खुजली, जलन, रेडनेस या एलर्जी दिख रही है तो इस्तेमाल तुरंत बंद दें।









Leave A Comment