गलती से भी साथ न रखें ये फल और सब्जियां, बन सकती हैं जहर!
हम अक्सर किचन में फल और सब्जियों को एक साथ रख देते हैं, लेकिन यह आदत आपके खाने को जल्दी खराब कर सकती है। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जिससे आसपास रखी चीजें जल्दी सड़ने लगती हैं।
छोटी-सी स्टोरेज गलती आपके खाने को खराब कर सकती है और सेहत पर असर डाल सकती है। सही तरीके से फल और सब्जियों को स्टोर करके आप न केवल पैसे बचा सकते हैं, बल्कि स्वस्थ भी रह सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका खाना ज्यादा समय तक ताजा रहे, तो इन कॉम्बिनेशन से बचना बेहद जरूरी है।
आइए जानते हैं कि चीजों को साथ रखें और किन चीजों को अलग रखें ताकि सामान खराब न हो।
टमाटर और गाजर
टमाटर और गाजर को कभी साथ न रखें। टमाटर एथिलीन गैस छोड़ता है, जिससे गाजर जल्दी नरम और खराब हो जाती है।
आलू और प्याज
ये सबसे आम गलती है। प्याज की नमी और गैस आलू को जल्दी सड़ा देती है और अंकुरण शुरू हो जाता है।
सेब और केला
दोनों ही एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जिससे ये एक-दूसरे को तेजी से खराब करते हैं।
ब्रोकली और टमाटर
टमाटर को ब्रोकली के साथ भी कभी नहीं रखना चाहिए। टमाटर की गैस ब्रोकली को जल्दी पीला और खराब बना देती है।
एवोकाडो और केला
एवोकाडो और केले दोनों के पकने की प्रक्रिया तेज हो जाती है और दोनों जल्दी खराब हो जाते हैं।
टमाटर और खीरा
खीरा जल्दी खराब हो जाता है क्योंकि टमाटर से निकलने वाली गैस उसे प्रभावित करती है।
क्यों होता है ऐसा?
कुछ फल और सब्जियां एथिलीन गैस छोड़ती हैं, जो एक प्राकृतिक हार्मोन है। यह गैस पकने की प्रक्रिया को तेज करती है। लेकिन जब यह गैस अन्य सब्जियों के संपर्क में आती है, तो वे जल्दी खराब होने लगती हैं।
सही स्टोरेज टिप्स
केले, सेब, टमाटर को अलग रखें।
आलू और प्याज को कभी साथ न रखें।
फ्रिज में रखने से पहले खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखें।
सूखी और ठंडी जगह का उपयोग करें।









Leave A Comment