हलवाई जैसे फूले-फूले भटूरे
- सीमा उपाध्याय
त्योहारों का सीजन हो या ब्रेकफास्ट में कुछ अच्छा खाने का करें मन, छोलों के साथ फूले-फूले भटूरे का स्वाद हर किसी को बेहद पसंद होता है। लेकिन कई बार घर में इन्हें बनाते समय भटूरे कड़क और पिचके हुए बनते हैं। जो स्वाद को बिगाड़कर रख देते हैं। फूला हुआ भटूरा ना सिर्फ परोसने में अच्छा लगता है बल्कि खाने में भी उतना ही टेस्टी होता है। अगर आपसे भी भटूरे फूले हुए नहीं बनते हैं तो ये हलवाई वाली ट्रिक अपनाकर आप वैसा ही स्वाद और लुक अपने भटूरों को दे सकती हैं।
भटूरों को फूला-फूला बनाने के लिए अपनाएं ये किचन टिप्स
सॉफ्ट रखें भटूरे का डो
भटूरे का डो तैयार करने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कोई चीनी की जगह नमक तो कोई बेकिंग सोडा की जगह ईनो का यूज करता है। आप तरीका भले ही जो मर्जी अपनाएं। लेकिन भटूरे का डो नरम रखें। भटूरे का डो अधिक देर तक छोड़ने से ना सिर्फ सख्त हो जाता है बल्कि खट्टा भी हो सकता है, जो भटूरे का स्वाद खराब कर सकता है। जितना ज्यादा देर तक मैदे का डो गूंथेंगी उतना अच्छा भटूरे का डो तैयार होगा।
भटूरे बेलने की टिप्स
भटूरे का डो तैयार करने के बाद इसे बेलते समय आटे को बराबर भाग में बांट लें। इस बात का ध्यान रखें कि भटूरे की लोई ना ज्यादा पतली बेली हुई हो और ना ही बहुत ज्यादा मोटी बेली हुई हो।
गर्म तेल में ही तलें भटूरा
भटूरे को तलने के लिए कढ़ाई में हमेशा तेल थोड़ा ज्यादा रखें। भटूरा तलने के लिए तेल हमेशा तेज गर्म होना चाहिए। कढ़ाई में भटूरा डालने के बाद ऊपर से गर्म तेल चम्मच की मदद से डालें और चम्मच की मदद से उसे हल्का दबाते हुए तलें। इससे भटूरा तुरंत फूल जाएगा।
Leave A Comment