मैरी कॉम हर दिन 15 किमी की दौड़ लगाती हैं
जन्मदिन पर विशेष
1 मार्च यानी आज देश की दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको इनकी डाइट और फिटनेस रूटीन बताते है।
एमसी मैरीकॉम दुनिया की सबसे सफल महिला मुक्केबाजों में से एक हैं। पहले पद्म श्री (2006) फिर पद्म भूषण (2013) और अब पद्म विभूषण (2020), मैरी कॉम ने एक लंबा सफर तय किया है। उसने सभी बाधाओं के खिलाफ सफलता के लिए अपना रास्ता बनाया, जिसने उसे अब भारत की सबसे सफल महिलाओं में से एक बना दिया है। एमसी मैरी कॉम को कुछ भी नहीं रोक सकता है, चाहे वह उम्र हो या पारिवारिक जिम्मेदारियां या कोई अन्य बाधा। 37 वर्षों में छह विश्व चैम्पियनशिप खिताब और एक ओलंपिक पदक एक बड़ी उपलब्धि है, जिसे एमसी मैरीकॉम ने अब तक हासिल किया है। 3 बच्चों की एक मां होने के नाते, महिलाओं के लिए खेल जारी रखना और बड़ी जीत दर्ज करना आसान नहीं है, लेकिन मैरी कॉम ने वह सब किया है।
क्या है डाइट प्लान
मैरी कॉम अपने डाइट प्लान में संतुलित और पौष्टिक खाने को पसंद करती हैं। जिसमें वह ज्यादातर, यह उबला हुआ चावल, हरी सब्जियां, फल, मांस और रोटी खाती हैं। हालांकि, वह कभी-कभी, जलेबी या आइसक्रीम और कुछ मिठाई खा लेती हैं, लेकिन अपनी एक्सरसाइज से वह संतुलन बनाए रखती हैं। इसके अलावा, वह कम मसालेदार खाना पसंद करती हैं और नियमित रूप से सप्लीमेंट लेती हैं। मैरी अपने वर्कआउट से पहले हल्का नाश्ता जैसे शेक या स्मूदी पीती हैं और फिर एक भारी नाश्ता करती हैं, जो उन्हें पूरे दिन के लिए एनर्जी देता है। उनके नाश्ते में हरी सब्जियां, फलों का जूस, अंडे और रोटी शामिल है।
दिन के खाने में मैरी रोटी, चावल, दाल और कभी-कभी मांस खाना पसंद करती हैं। रात के खाने में मैरी मांस, दाल, सब्जी और रोटी शामिल करती हैं। मांस उनकी प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने में मदद करता है और अपने वजन को बनाए रखने में भी मदद करता है। इसके अलावा, वह खुद को हाइड्रेट और सक्रिय रखने के लिए पानी और फलों का जूस पीती हैं। इसके अलावा रात को सोने से पहले एक गिलास दूध भी उनके लिए जरूरी है। उनका मानना है, यह तीनों चीजें आपका ताकतवर और बीमारियों से दूर रखने में मदद करती हैं।
मैरी कॉम का खाना और वर्कआउट का समय तय है, जिसमें वह सुबह 8-9 के बीच नाश्ता 1-2 बजे लंच 8-9 बजे के बीच डिनर करती हैं। मैरी अपने हर दिन की शुरूआत कुछ कोर और स्ट्रेंथ बढ़ाने वाली एक्सरसाइज के साथ करती हैं। मैरी हर दिन कम से कम 1 घंटे से 30 मिनट के समय को अपनी फिटनेस के लिए रखती हैं, जिसमें वह इन एक्सरसाइज को करती है- दौडऩा , स्ट्रेचिंग, स्किपिंग, हूपिंग, पंचिंग ,किकिंग
मैरी हर दिन लगभग 15 किलोमीटर की दौड़ लगाती है और बाकी सभी एक्सरसाइज को जिम एरिया में करती हैं। इसके अलावा, वह कुछ खेल जैसे- स्किपिंग और बैटमिंटन भी खेलती हैं।
--
Leave A Comment