- Home
- छत्तीसगढ़
- महासमुंद / श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालक श्रम विभाग के अधीन संचालित मंडलों में श्रमिकों के पंजीयन व योजना आवेदन के लिए विभाग द्वारा अनुमोदित शुल्क से अधिक राशि वसूल किया जा रहा हैं। निर्धारित शुल्क के अनुसार श्रमिक पंजीयन हेतु 30 रुपए तथा योजना आवेदन हेतु 20 रुपए निर्धारित है। इसके बावजूद कुछ सीएससी संचालकों द्वारा पंजीयन/आवेदन योजना करने के लिए श्रमिकों से 1000 से 1500 रुपए तक लिया जा रहा है।श्रम पदाधिकारी ने निर्देशानुसार जिले के सभी सीएससी केंद्रों पर शुल्क संबंधी सूचना अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने और श्रमिकों से केवल निर्धारित राशि लिए जाने निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित राशि से अधिक वसूली की शिकायत मिलने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध यथोचित जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा राज्य के जिलों के जल मौसम विज्ञान संभाग के अंतर्गत 4 नदियों महानदी, केलो, ईब और खोरंगा नदी के डिस्चार्ज द्वारा संग्रह हेतु रियल टाईम नॉन कॉन्टेक्ट डिस्चार्ज मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने के लिए 4 करोड़ 63 लाख 24 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। जल संसाधन मंत्रालय महानदी भवन से योजना के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
- -मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विभागीय योजनाओं की ली जानकारीरायपुर। मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज महानदी भवन मंत्रालय में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने विभागीय मंत्री का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और विभागीय संरचना की विस्तृत जानकारी दी।बैठक के दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले आयोग एवं बोर्ड की जानकारी ली। साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सरगुजा, दुर्ग और बस्तर संभागों में एक-एक 500 सीटर छात्रावास निर्माण के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए छात्रावास निर्माण की योजना पर भी चर्चा की गई। मंत्री ने वर्तमान में संचालित छात्रावासों की जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यकता पड़ने पर छात्रावासों की मरम्मत कराने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में संचालित योजनाएं राज्य में बदलाव का प्रतीक बन रही हैं। इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग से संबंधित योजनाएं भी राज्य के पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक छात्रों और युवाओं के लिए बेहद लाभकारी हैं। श्री जायसवाल ने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया। बैठक में विभागीय अपर संचालक, उप संचालक और उपायुक्त स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
- -ड्रॉपआउट दर घटाने और युवाओं को कौशल से जोड़ने पर रायपुर में नीति आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजितरायपुर /नीति आयोग ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Fostering Mentorship in Education: A Pathway to Equity विषय पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की भावना को मूर्त रूप देते हुए शिक्षा व्यवस्था को अधिक न्यायपूर्ण और समावेशी बनाने में मेंटरशिप की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श कर राष्ट्रीय फ्रेमवर्क बनाना है। विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और हितधारकों ने शिक्षा में समानता लाने, ड्रॉपआउट दर घटाने और युवाओं को अवसरों से जोड़ने के लिए अपने अनुभव साझा किए।मेंटॉरशिप युवाओं को सशक्त करने की कुंजी है”: श्री ओ. पी. चौधरीविशेष अतिथि के रूप में वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि शिक्षा में समानता और सशक्तिकरण की दिशा में मेंटरशिप की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और कौशल विकास पर केंद्रित है। यह साझा राष्ट्रीय ढांचा तैयार करने का अवसर है, जो विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनसांख्यिकीय ताकत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की औसत आयु 28 वर्ष है, जबकि छत्तीसगढ़ की औसत आयु मात्र 24 वर्ष है। यह हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, हमें युवाओं को अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, ताकि वे विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान दे सकें।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैंने गांव के सरकारी स्कूल में 10वीं और 12वीं तक पढ़ाई की, जहां बुनियादी सुविधाएं भी नहीं थीं। 17 वर्षों की औपचारिक शिक्षा के बाद भी अनेक युवाओं को यह स्पष्ट नहीं होता कि जीवन में आगे क्या करना है। कैरियर गाइडेंस और मेंटरशिप इस कमी को दूर कर सकती है। उन्होंने स्थानीय भाषा और संस्कृति आधारित शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि बस्तर जैसे क्षेत्र के बच्चों के जीवन का जुड़ाव जंगलों और झरनों से है। उन्हें इसी के अनुरूप अक्षर ज्ञान देना चाहिए। एनईपी 2020 का स्थानीय बोलियों पर फोकस सही दिशा है।वित्त मंत्री ने सरकारी स्कूलों की चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि समुदाय की भागीदारी घट रही है, हमें नवोदय विद्यालय जैसे मॉडल अपनाने होंगे। नीति आयोग को देशभर की इनोवेटिव प्रैक्टिस को साझा प्लेटफॉर्म पर लाना चाहिए, ताकि शिक्षा में समानता सुनिश्चित की जा सके।हर बच्चे को मेंटरशिप मिलना उसका अधिकार है: डॉ. वी. के. पॉलनीति आयोग के सदस्य डॉ. वी. के. पॉल ने कहा कि शिक्षा मानव पूंजी निर्माण का आधार है और हर बच्चे को समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर ड्रॉपआउट दरों को साझा करते हुए बताया कि प्राथमिक स्कूलों में 93 प्रतिशत नामांकन है, लेकिन अपर प्राइमरी में तीन प्रतिशत बच्चे छूट जाते हैं। सेकेंडरी स्तर पर केवल 56 प्रतिशत और 12वीं कक्षा तक मात्र 23 प्रतिशत छात्र ही पहुंचते हैं। 2019 से 2023 तक केंद्रीय विश्वविद्यालयों से 15,000 ओबीसी, एससी, एसटी छात्रों ने पढ़ाई छोड़ी, जबकि आईआईटी और आईआईएम से 4,000 से अधिक छात्र बाहर हुए। यह व्यक्तिगत ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय क्षति भी है।डॉ. पॉल ने कहा कि मेंटरशिप से छात्रों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और जीवन कौशल मिलते हैं। हमें शिक्षकों का माइंडसेट बदलना होगा, छात्रों को सशक्त बनाना होगा और तकनीक के माध्यम से सीधी पहुँच सुनिश्चित करनी होगी। विषाक्त वातावरण और नशे जैसी समस्याएं ड्रॉपआउट को बढ़ाती हैं। हर बच्चे को ज्ञान और आत्मविश्वास से लैस होकर चुनौतियों का सामना करने का अवसर मिलना चाहिए, यह उसका मानवाधिकार है। उन्होंने कहा कि हमारा देश मानव-केंद्रित दर्शन से समृद्ध है। हमें ऐसा सिस्टम बनाना होगा, जिसमें हर बच्चे को मेंटरशिप मिले, हमें एनईपी 2020 यही रास्ता दिखाती है।कार्यशाला में योजना विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, नीति आयोग के संयुक्त सचिव श्री के. एस. रेजिमोन, नीति आयोग के फेलो डॉ. आई. वी. सुब्बा राव, आईएएस (सेवानिवृत्त), राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. पंकज अरोड़ा तथा नीति आयोग के उप सचिव श्री अरविंद कुमार, सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर। ग्राम बड़गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानपाठक व ग्राम बड़गांव , नगपुरा तथा जुगेसर के ग्राम पुरोहित 83 वर्षीय श्री महेश्वर प्रसाद पाण्डेय का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया । वे श्रीमती रत्ना देवी पांडेय ( मायका - खौली ) के पति , विष्णु प्रसाद , जितेन्द्र व युगलकिशोर के पिता थे । अंतिम संस्कार पूर्वाह्न 10. 30 बजे बड़गांव मुक्तिधाम में किया गया ।
- 0- जनसेवा में कॉल सेंटर: नागरिकों को समय पर मिल रहा लाभरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित जिला कॉल सेंटर, रायपुर नागरिकों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कॉल सेंटर के माध्यम से समय पर शिकायतों का निराकरण कर आमजन को त्वरित राहत मिल रही है।इसी क्रम में रायपुर निवासी श्री छोटेलाल बाघ को लंबे समय से निर्वाचन आईडी (EPIC नंबर) प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। निर्वाचन आईडी न मिलने से उनका वोटर आईडी नहीं बन पा रहा था, जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।श्री बाघ ने बताया कि विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद उनका कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें रायपुर जिला कॉल सेंटर की जानकारी मिली। उन्होंने कॉल कर अपनी समस्या बताई। कॉल सेंटर की टीम ने लगातार उनका मार्गदर्शन और सहयोग किया, जिसके परिणामस्वरूप मात्र एक सप्ताह के भीतर उन्हें उनका निर्वाचन आईडी प्राप्त हो गया।अपनी खुशी व्यक्त करते हुए श्री बाघ ने कहा कि "मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का आभार व्यक्त करता हूं। जिला कॉल सेंटर टीम ने मुझे निरंतर सहयोग देकर मेरी समस्या का समाधान किया। यह पहल आम नागरिकों के लिए बहुत मददगार सिद्ध हो रही है। आप भी जिला प्रशासन द्वारा कॉल सेंटर में मोबाइल नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584, 9977222594 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- 0- जिला प्रशासन ने अब तक 5846 लोगों को दिया जीवन रक्षक प्रशिक्षण0- स्कूली बच्चों व सार्वजनिक स्थलों में आम नागरिकों को सिखाई जा रही सीपीआर तकनीकरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर द्वारा स्कूलों में बच्चों को तथा मल्टी लेवल पार्किंग में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।रेड क्रॉस सोसाइटी के सहायक प्रबंधक श्री देव प्रकाश कुर्रे एवं श्रीमती निशामनी साहू द्वारा प्रशिक्षण के दौरान प्राथमिक उपचार कीट का उपयोग तथा सीपीआर की विधि विस्तार से समझाई गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि आपातकालीन स्थितियों में सीपीआर तकनीक अपनाकर किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सीपीआर का व्यवहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया कि वे इस प्रशिक्षण को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि आपात स्थितियों में तुरंत और प्रभावी मदद उपलब्ध हो सके। प्रोजेक्ट सुरक्षा की शुरुआत 16 जुलाई 2025 से की गई थी, अब तक इस कार्यक्रम के अंतर्गत 5846 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पालकों तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।
- बलौदाबाजार/ कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त ग्राम पंचायतो में आवास चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। आवास चौपाल में हितग्राहियो को प्रोत्साहित किया जा रहा है जिससे आवास निर्माण में तेजी आ रही है।बताया गया कि वर्ष 2024-25 में 41422 आवासो की स्वीकृति दी गई है जिसमें से 25710 आवास पूर्ण कर लिया गया है।शेष आवास निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों के हितग्राहियों तथा सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं जनपद स्तर के अधिकारियों द्वारा आवास चौपाल में उपस्थित होकरसभी अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराये जाने आवश्यक कदम उठाये जा रहे है ।गुणवत्तायुक्त आवास निर्माण हेतु कनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है।सामाग्री आपूर्ति एवं अभिसरण के तहत मिलने वाले लाभों से अवगत कराया जा रहा है।हितग्राहियों को अपने निर्माणाधीन आवासों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही हितग्राहियों से चर्चा कर आवास निर्माण में होने वाली समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।अब तक जनपद पंचायत बलौदाबाजार में 106,भाटापारा में 35, कसडोल में 60, पलारी में 33 एवं सिमगा में 34 ग्राम पंचायतो में आवास चौपाल का आयोजन किया जा चुका है। शेष ग्राम पंचायतो में एक सप्ताह में आवास चौपाल क़ा आयोजन किया जाएगा।
- 0- लाई फाई प्रोजेक्ट से किया जिले का नाम रोशन0- चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम में किया अपने नवाचारी माडल का प्रदर्शनबालोद. बालोद जिले की छात्रा डॉली साहू ने अपनी नवाचारी प्रतिभा से पूरे देश में जिले का नाम रोशन किया है। स्पेस किड्स मिशन, अटल इनोवेशन मिशन और नीति आयोग के सहयोग से आयोजित यंग साइंटिस्ट इंडिया प्रोग्राम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद की छात्रा डॉली साहू ने अपने अनूठे ’लाई-फाई प्रोजेक्ट’ के साथ ग्रैंड फाइनल में स्थान बनाया है। यह प्रतियोगिता 28 और 29 अगस्त को चेन्नई में आयोजित हो रही है, जहाँ देश भर के 160 चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में से डॉली का प्रोजेक्ट भी प्रदर्शित हो रहा है।डॉली साहू ने अपने ’लाई-फाई प्रोजेक्ट’ के माध्यम से प्रकाश की किरणों का उपयोग कर डेटा, ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज भेजने की नवाचारी तकनीक विकसित की है। यह तकनीक भविष्य की तेज, सुरक्षित और ऊर्जा-कुशल संचार प्रणाली के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। इस प्रोजेक्ट ने न केवल तकनीकी नवाचार को बढ़ावा दिया है, बल्कि युवा वैज्ञानिकों को प्रेरित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की सराहना करते हुए डॉली ने कहा कि यह उपलब्धि मेरे शिक्षक, परिवार, जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन व सहयोग के बिना संभव नहीं था। इस प्रकार के अवसर के लिए उसने स्पेस किड्स इंडिया और नीति आयोग को धन्यवाद दिया है।जिले में कार्यक्रम के नोडल श्री पंकज सोनी ने बताया कि यंग साइंटिस्ट इंडिया प्रोग्राम कार्यक्रम का उद्देश्य हाई स्कूल छात्रों में वैज्ञानिक जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना और उन्हें नवाचार के क्षेत्र में कैरियर के लिए प्रेरित करना है। इस आयोजन में देश भर से लगभग 05 हजार से अधिक प्रविष्टियों में से 160 प्रोजेक्ट्स को ग्रैंड फाइनल के लिए चुना गया, जिसमें डॉली का लाई-फाई प्रोजेक्ट शामिल है। यह उपलब्धि बालोद जिले के लिए गर्व का क्षण है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
- 0- राजमिस्त्री प्रशिक्षण एवं मनरेगा कार्यों का किया अवलोकनबालोद. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने जिले के गुरूर विकास के विभिन्न ग्रामों का औचक निरीक्षण कर मनरेगा एवं राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यों का जायजा लिया। जिला पंचायत सीईओ चंद्रवंशी ने ग्राम धनेली में मनरेगा एवं भोथली में राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान श्री चंद्रवंशी ने बताया कि गुरूर विकासखण्ड के ग्राम भोथली में ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम पंचायत भोथली के 35 ग्रामीण और मनरेगा श्रमिक राजमिस्त्री का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। सीईओ श्री चंद्रवंशी ने राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ग्रामीणों से प्रशिक्षण कार्य की जानकारी भी ली। प्रशिणार्थियों ने बताया कि प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा उन्हें नाप-जोख, ईट चिनाई, फ्लोरिंग, प्लास्टरिंग, लेवलिंग एवं भवन निर्माण की तकनीकी जानकारी दिया जा रहा है। जिससे वह तकनीकी और व्यवाहरिक ज्ञान का समन्वय बनाकर कार्य करंेगे।सीईओ चंद्रवंशी ने ग्राम पंचायत धनेली मे मनरेगा कार्य, मिश्रित वृक्षारोपण, तटबंधान कार्य और ग्राम पंचायत भोथली में आवास निमार्ण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधितों को समय-सीमा पर आवास पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला आवास समन्वयक, तकनीकी सहायक, मनरेगा अधिकारी सहित ग्राम सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे ।
- 0- जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 29 से 31 अगस्त तक किया जाएगा आयोजनबालोद. हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले के पीएमश्री स्कूल कन्नेवाड़ा खेल मैदान में ’मोर खेल मोर गौरव’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सहायक जिला खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर ने बताया कि 29 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं जिला हाॅकी संघ के सहयोग से जिले के बालोद विकासखण्ड के पीएमश्री स्कूल कन्नेवाड़ा में 29 से 31 अगस्त 2025 तक ’मोर खेल मोर गौरव’ थीम पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
- 0- सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में बच्चों को पिलाया जाएगा निःशुल्क विटामिन ए का खुराकबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएल उइके के निर्देशन में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अन्तर्गत शिशु संरक्षण माह 29 अगस्त से 30 सितंबर 2025 तक मनाया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जेके सिंह ने बताया कि शिशु संरक्षण माह के दौरान सत्र का आयोजन मंगलवार और शुक्रवार को किया जाएगा। एक माह तक चलने वाले अभियान को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी प्रारंभ कर दी है।सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बच्चों को विटामिन ए सिरप, आयरन सिरप, बच्चों का वजन तथा आंगनबाड़ी स्थित सत्रों में संपूरक पोषण आहार की सेवाओं का हितग्राहियों की पात्रता और पोषण तत्वों की आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों में पोषण आहार की प्रदायगी समेत संक्रमण के उपचार के लिए तत्काल व्यवस्था किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 1994 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले में 09 माह से 05 वर्ष के कुल लक्षित 77291 बच्चों को विटामिन ए एवं 06 माह से 05 वर्ष के कुल लक्षित 81 हजार 838 बच्चों को आयरन सिरप की दवा एक एमएल सप्ताह में दो बार दी जाएगी। उन्होेंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं अन्य विभागों के समन्वय से इस अभियान को सफल बनाया जा रहा है।
- 0- औषधियों का नशे के रूप में दुरूपयोग के रोकथाम हेतु स्कूलों एवं महाविद्यालय में किया जा रहा है विद्यार्थियों को जागरूकबालोद. नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में कोटपा एक्ट 2003 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही औषधियों का नशे के रूप में दुरूपयोग के रोकथाम हेतु स्कूली एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरूक भी किया जा रहा है। औषधि निरीक्षक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बताया कि नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम सिकोसा एवं बालोद विकासखण्ड के लाटाबोड़ में संचालित विभिन्न प्रतिष्ठानों में कोटपा एक्ट 2003 के तहत 25 चालानी कार्यवाही की गई। इसके साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शालाओं एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को औषधियों के नशे के रूप में दुरूपयोग के रोकथाम हेतु जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाठागांव में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसके साथ ही जिले में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों का भी औचक निरीक्षण कर औषधियों के नशे के रूप में दुरूपयोग के रोकथाम हेतु कार्रवाई की जा रही है।
- दुर्ग. जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 20 से 31 अगस्त 2025 तक खेल दिवस का आयोजन किया जा रहा है। 29 अगस्त 2025 को प्रातः 7.30 बजे सुराना कॉलेज मैदान पर श्री मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर के नाम से हॉकी खेल, फुटबॉल एवं खो-खो खेल का आयोजन किया जाएगा। खिलाड़ियों द्वारा खेलों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। जिले के टीमों के मध्य हॉकी एवं फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम समय-सुबह अतिथियों का आगमन, ध्यानचंद जी की फोटो पर माल्यार्पण, प्रारंभ रैली दौड, मुख्य अतिथियों का सम्मान, खिलाड़ियों को नाश्ता, खेल प्रारंभ एवं शामः मुख्य अतिथि एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी का सम्मान एवं समापन किया जाएगा।खेल दिवस के अवसर पर 30 अगस्त 2025 को मेजर ध्यानचंद अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी के नाम पर जिला दुर्ग के विकासखण्ड दुर्ग के शा.उ.मा.विद्यालयः पुरई में पारंपरिक खेल आयोजन किया जायेगा। खेल का नाम कबड्डी, खो-खो, स्थानीय खेल पिट्ठुुल, गेड़ी दौड़। समापन अवसर पर स्थानीय प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा। 31 अगस्त 2025 को खेल दिवस के अवसर पर सायकल रैली का आयोजन प्रगति भवन (सिविक सेन्टर) जयन्ती स्टेडियम में किया जा रहा है। सायकल रैली का शुभारंभ प्रगति भवन जयन्ती स्टेडियम से किया जाएगा। सायकल रैली निम्नानुसार मार्ग से गुजरेगी।सायकल रैली 31 अगस्त 2025 को प्रातः 08.30 बजे प्रगति भवन (सिविक सेन्टर) मिलाई से प्रारंभ होकर शहीद पार्क, परिवार चौक, रेल चौक, डीपीएस चौक, एस.एस.बी. चौक, जयन्ती स्टेडियम में पिछे भाग से प्रवेश करते हुए स्टेडियम के अंदर एक चक्कर लगाकर पुनः पीछे वाली गेट से प्रगति भवन पहुंचकर रैली का समापन होगा। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान एवं खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण किया जाएगा।
- रायपुर. रायपुर शहर की पूर्व विधायक श्रीमती रजनी ताई उपासने के आकस्मिक निधन पर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, एमआईसी सदस्य श्री मनोज वर्मा श्री दीपक जायसवाल, श्रीमती सरिता आकाश दुबे, डॉक्टर अनामिका सिंह, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती संजना हियाल,श्री महेन्द्र खोडियार, श्री अवतार भारती बागल, श्री अमर गिदवानी, श्री नंदकिशोर साहू, श्री संतोष सीमा साहू, श्री भोलाराम साहू, श्री खेम कुमार सेन, सभी जोन अध्यक्षगणों, सभी वार्ड पार्षदगणों ने गहन शोक व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर के दिव्य श्रीचरणों में मृतात्मा की आत्मा को शान्ति प्रदान करने और मृतात्मा के परिवारजनों, ईष्ट मित्रगणों, सहयोगियों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु विनम्र प्रार्थना की है.
- रायपुर. माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा - निर्देश के अनुरूप महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों की टीमों द्वारा अभियान चलाकर जोन क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों में मानिटरिंग करके सड़कों पर आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में काउकेचर वाहन से भेजे जाने की कार्यवाही प्रतिदिन तेज गति निरंतर प्रगति पर है.आज दिनांक 28 अगस्त 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा 44 आवारा पशुओं की विभिन्न सड़क मार्गो से धरपकड़ कर उन्हें काऊकैचर वाहन की सहायता से गौतनों में भेजा गया। अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा सभी 10 जोनों में दिन भर अभियान चलाकर राजधानी शहर रायपुर निगम क्षेत्र में विगत 26 दिनों में विभिन्न सड़क मार्गो से 1355 आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में भेजा गया है.यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन दिन भर चलाये जा रहे अभियान की सतत मॉनिटरिंग महापौर, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष, आयुक्त के निर्देश पर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय और निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रीति सिंह द्वारा की जा रही है और सभी जोन कमिश्नरों ने जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर आवारा पशुओं को काऊकैचर वाहनों की सहायता से गौठानों में भिजवाने की व्यवस्था दी जा रही है. अभियान निरंतर जारी रहेगा।
- रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण के दिशा - निर्देशों के अनुरूप रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग और स्वच्छ भारत मिशन शाखा के तत्वावधान में महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के समस्त 10 जोनों के सभी 70 वार्डों में स्वच्छ गणेशोत्सव 2025 के अंतर्गत दिनांक 27 अगस्त से 9 सितम्बर 2025 तक विविध सकारात्मक स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में जोन कमिश्नरों के मार्गनिर्देशन में जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वच्छत्ता निरीक्षकों, सफाई सुपरवाइजरों, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों के सहयोग से किया जाकर श्रीगणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों सहित आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक अभियानपूर्वक बनाया जा रहा है.आज स्वच्छ गणेशोत्सव 2025 के अंतर्गत नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन 1 के अंतर्गत नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15 में गुढ़ियारी पड़ाव श्रीगणेश पंडाल में श्रीगणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों, आमजनों को ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन कचरा पृथक्कीकरण को लेकर अभियान पूर्वक जागरूक बनाया.स्वच्छत्ता जागरूकता अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड क्रमांक 44 अंतर्गत बूढ़ापारा श्रीगणेश मन्दिर पंडाल में श्रीगणेश उत्सव समिति पदाधिकारियों, आमजनों को श्रीगणेश पंडाल में स्वच्छता के सुचारु और सफल संचालन को लेकर ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन में कचरा पृथक्कीकरण को लेकर जागरूक बनाया और सामूहिक स्वच्छता शपथ दिलवाई.इसी प्रकार जोन 5 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत रोहिणीपुरम गोलचौक और लाखेनगर चौक में श्रीगणेश पंडाल में स्वच्छता को लेकर श्रीगणेश उत्सव समिति पदाधिकारियों और आमजनों को जागरूक बनाया. जोन 8 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2, रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20, माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69, संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के क्षेत्र में और जोन 10 स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड 52 के क्षेत्र में श्री गणेश पंडाल में स्वच्छता को लेकर श्रीगणेश उत्सव समिति पदाधिकारियों और आमजनों को श्री गणेश पंडाल और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाये रखकर सूखा और गीला कचरा पृथक डस्टबिन में रखकर प्रतिदिन नियमित श्रीगणेश उत्सव पर्व के दौरान कचरा सफाई वाहन में सफाई मित्र को पृथक करके देने जागरूक बनाने अभियान स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 27 अगस्त से 9 सितम्बर 2025 के अभियान के अंतर्गत चलाया और आमजनों और श्रीगणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाया.
- 0- विज्ञान भवन सड्डू, मोवा स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल सड्डू, मितान विहार दलदलसिवनी, अवन्ति विहार कॉलोनी, शंकर नगर दुर्गा मैदान में बिखेरी हरियालीरायपुर. केन्द्र सरकार की अभिनव नारी सशक्तिकरण योजना अमृत मित्र योजना अंतर्गत वीमेन फॉर ट्रीज अभियान रायपुर नगर पालिक निगम के पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग के तत्वावधान में सभी जोनों के सहयोग से महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं स्वच्छता दीदियों की सक्रिय सहभागिता से विभिन्न चिन्हित स्थानों में समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पौधरोपण अभियान महापौर श्रीमती मीनल चौबे, पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव की समाजहितेषी मंशा के अनुरूप केन्द्र सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, छत्तीसगढ़ राज्य के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा - निर्देश के अनुरूप चलाया जा रहा है. वीमेन फॉर ट्रीज योजना अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं,स्वच्छता दीदियों को नगर निगम रायपुर द्वारा एक वर्ष के लिए नगर निगम रायपुर क्षेत्र में रोपित किये गए प्रत्येक पौधे की उनके वृक्ष बनते तक सुरक्षा और देखभाल करने की जिम्मेदारी दी है.वीमेन फॉर ट्रीज योजना अंतर्गत नगर निगम जोन 3 क्षेत्र में शंकर नगर दुर्गा मैदान, अवन्ति विहार कॉलोनी, जोन 9 क्षेत्र में मितान विहार दलदलसिवनी, स्वामी आत्मानंद स्कूल सड्डू मोवा स्कूल,मोवा स्कूल परिस, विज्ञान भवन सड्डू में महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा महिलाओं, गणमान्यजनों, आमजनों,सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नगर पालिक निगम रायपुर के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ मिलकर व्यवस्थित तौर पर पौधे रोपित करने गड्ढे किये गए और उनमें निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर पौधोँ का रोपण समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से प्रकृति को श्रृंगारयुक्त बनाने किया गया.नगर निगम जोन 7 के विभिन्न निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर स्वच्छता दीदियों ने लगभग 300 पौधे रोपित किये गए. लगाए गए प्रत्येक पौधे की जियो टेंगिग कर एंट्री की जा रही है. लगाए गए प्रत्येक पौधे के वृक्ष बनते तक अगले एक वर्ष तक महिला स्वसहायता समूहों की महिलाएं, स्वच्छता दीदियाँ सुरक्षा और देखभाल करेंगी.वीमेन फॉर ट्रीज योजना क्रियान्वयन की प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग महापौर श्रीमती मीनल चौबे, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, उपायुक्त श्री जसदेव सिंह बाबरा कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर नगर पालिक निगम रायपुर के सभी जोन कमिश्नरों और कार्यपालन अभियंताओं से समन्वय रखकर निर्देशानुसार कर रहे हैँ.
- 0- प्रशासन द्वारा प्रारंभ किया गया त्वरित राहतदंतेवाड़ा । विगत दो दिनों से दंतेवाड़ा जिले में हुई लगातार असामान्य एवं भारी वर्षा (200 मि.मी. से अधिक) ने जिले के कई गाँवों और कृषि क्षेत्रों को प्रभावित कर दिया है। अचानक हुई इस अतिवृष्टि से खेतों में पानी भराव, मिट्टी खिसकने, एवं रेत भर जाने जैसी स्थितियां उत्पन्न हो गईं, जिससे यहाँ के किसानों को आंशिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने तुरंत स्थिति का संज्ञान लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया है। यदि फसल पर प्रभाव की बात की जाए तो धान की फसल (मुख्य खरीफ फसल) वर्तमान में अधिकांश खेतों में धान की रोपाई एवं बुआई पूरी हो चुकी है। अभी तक धान की अवस्था ऐसी है कि अत्यधिक वर्षा का व्यापक नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि यदि पानी लंबे समय तक ठहरा रहा तो जड़ सड़न और पौधों के गिरने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।कृषि क्षेत्र में क्षति आकलन की प्रक्रिया के तहत कृषि विभाग की मैदानी टीमों को तुरंत प्रभावित राजस्व ग्रामों में भेजा गया है। ग्रामवार सर्वे सूची तैयार की जा रही है, जिसमें प्रभावित किसानों के नाम, आधार नंबर व फसल का विवरण शामिल किया जा रहा है।क्षति की गंभीरता को राजस्व विभाग के आरबीसी 64 प्रावधानों तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ¼PMFBY½ के अंतर्गत दर्ज किया जा रहा है ताकि पात्र किसानों को शीघ्र राहत मिल सके। जिन किसानों की फसल प्रभावित हुई है, उन्हें घटना के 72 घंटे के भीतर सूचना देनी होगी। इसके अलावा किसान अपने फसल नुकसान की सूचना टोल-फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके दर्ज करा सकते हैं। सूचना दर्ज कराने के बाद बीमा कंपनी के अधिकृत सर्वेक्षक खेतों का निरीक्षण करेंगे। सत्यापन उपरांत योग्य किसानों को बीमा दावे और मुआवजे की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। अतिवृष्टि को देखते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत राहत को प्राथमिकता दी है। कृषि विभाग की टीम प्रभावित गांवों का लगातार निरीक्षण कर रही है।सर्वे कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों को मुआवजा समयबद्ध रूप से उपलब्ध हो सके। साथ ही दीर्घकालिक समाधान के तौर पर मिट्टी संरक्षण एवं जल निकासी के उपाय किए जा रहे है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिवृष्टि से प्रभावित किसी भी पात्र किसान को मुआवजा पाने में देरी नहीं होगी। कृषि विभाग, राजस्व अमला और बीमा कंपनियां समन्वय बनाकर कार्य कर रही हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसानों के नुकसान की भरपाई पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से की जाए। समग्र रूप से देखा जाए तो दंतेवाड़ा जिले में हुई असामान्य वर्षा ने विशेष रूप से दलहन और तिलहन फसलों को नुकसान पहुँचाया है। कृषि विभाग ने त्वरित आकलन और राहत-प्रक्रिया पर काम शुरू किया है ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिल सकें।
- दंतेवाड़ा। जिले में विगत दिवस हुए अतिवृष्टि आपदा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं पीएचडी विभाग की टीमों को अलग-अलग क्षेत्र में भेजा जा रहा है। इस क्रम में राहत शिविर बारसूर में हेल्थ चेकअप टीम में पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपील किया कि सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग जल जनीत रोगों उल्टी, आदि से बचने के लिए पानी उबाल कर ही पिएं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में मच्छरों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। अतः सभी मलेरिया से बचाव हेतु मच्छरदानी, मच्छर अगरबत्ती इत्यादि आवश्यक तैयारी करें। इसके साथ ही लोगों को आवश्यक दवाइयां तथा क्लोरिनेशन पाउडर वितरित किए गए। इसके अलावा पेयजल स्रोतों में भी क्लोरिनेशन किया जा रहा है। इसके अलावा दंतेवाड़ा के वार्ड क्रमांक -9 एवं वार्ड क्रमांक-10 में पेयजल आपूर्ति किया गया।
- 0- नगर पालिका एवं जिला प्रशासन द्वारा समन्वित प्रयासों से मिल रही राहतदंतेवाड़ा। हाल ही में दंतेवाड़ा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में हुई मूसलाधार वर्षा के कारण आई भीषण बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बाढ़ की इस आपदा में कई घरों, दुकानों एवं सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। इस संकट की घड़ी में नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा एवं जिला प्रशासन ने तत्परता से कार्य करते हुए राहत और पुनर्वास कार्य आरंभ किए हैं।जिला कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में राहत कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है। नगर पालिका सीएमओ पालदास की अगुवाई में स्थानीय स्तर पर वार्डों में टीमों का गठन कर प्रभावित नागरिकों तक सहायता पहुँचाई जा रही है। इस क्रम में प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों पर 05 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहाँ अब तक लगभग 300 लोगों को आश्रय, भोजन एवं प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। खाद्य सामग्री का वितरण प्रत्येक प्रभावित परिवार को सूखा राशन, पीने का स्वच्छ पानी एवं आवश्यक दवाइयां वितरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाएं स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें लगातार राहत शिविरों का दौरा कर रही हैं और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं।सफाई एवं कीटनाशक छिड़काव नगर पालिका द्वारा प्रभावित इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जलभराव वाले क्षेत्रों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। इस संबंध में प्रशासन द्वारा जनता से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम नंबर 07856-252412 पर संपर्क करें। सभी नागरिकों से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया गया है। पेय जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका का पूरा अमला पानी टैंकर के माध्यम से एवं पम्प हाऊस का मरम्मत कर लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।प्रशासन द्वारा राहत शिविरों की स्थापना सुरक्षित स्थानों जैसे- आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल आवंरभाटा, आश्रय स्थल, इंडोर स्टेडियम, आंगनवाड़ी एवं आश्रम में राहत शिविर स्थापित कर प्रभावित नागरिकों को आश्रय, भोजन एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा सभी प्रभावित परिवारों तक सूखा राशन, पीने का स्वच्छ पानी, दूध एवं आवश्यक दवाइयाँ पहुँचाई जा रही हैं। साथ ही मोबाइल चिकित्सा दल राहत शिविरों एवं प्रभावित इलाकों में लगातार कार्य कर रहे हैं एवं नगर पालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की सक्रिय पहल जारी है। बाढ़ के कारण बाधित हुई पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका का पूरा अमला युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। नगर के विभिन्न वार्डों में पेयजल की आपूर्ति पानी टैंकरों के माध्यम से की जा रही है ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, पंप हाउस की मरम्मत एवं जल स्रोतों की सफाई का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे है। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने नगर पालिका का सतत प्रयास बाढ़ के चलते प्रभावित हुई पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र सामान्य करने हेतु नगर पालिका का पूरा अमला सक्रिय रूप से कार्यरत है। नगर के विभिन्न वार्डों में नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, पंप हाउसों की मरम्मत एवं तकनीकी त्रुटि के निराकरण का कार्य प्राथमिकता पर लिया गया है, जिससे नियमित जलापूर्ति पुनः बहाल की जा सके।
- राजनांदगांव । सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे से डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव में किया गया है। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिमा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाले दल को 7000 रूपए, द्वितीय स्थान आने वाले दल को 5000 रूपए, तृतीय स्थान आने वाले दल को 5000 रूपए, सांत्वना पुरस्कार पांच प्रतिभागियों को 2000 रूपए पुरस्कार दिया जाएगा।
- महासमुंद / कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन एवं उप संचालक कृषि महासमुंद श्री एफ.आर. कश्यप के निर्देशानुसार किसानों को सही समय पर खाद उपलब्ध कराने हेतु लागतार कृषि विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है एवं अनुचित स्टॉक रखने पर निजी दुकानों में कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में आज उर्वरक निरीक्षक बागबाहरा श्री जी.पी. शरणागत द्वारा बागबाहरा क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो केंद्रों में अनियमितताएं पाई गईं।औचक निरीक्षण में श्री हरि कृषि केन्द्र, बागबाहरा के पी.ओ.एस. स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया। वहीं श्री जय दुर्गा कृषि केन्द्र, बागबाहरा द्वारा स्कंध पंजी का संधारण नहीं किया गया था तथा मासिक प्रगति प्रतिवेदन भी उपलब्ध नहीं कराया गया। इन अनियमितताओं पर दोनों विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समयावधि में उचित जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।उर्वरक निरीक्षक श्री जी.पी. शरणागत ने बताया कि किसानों को उचित मूल्य एवं निर्धारित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने जिले के समस्त कृषकों से अपील की है कि वे उर्वरक विक्रेताओं से खरीद के समय अनिवार्य रूप से बिल प्राप्त करें। यदि कहीं भी उर्वरक की कालाबाजारी अथवा अनियमितता पाई जाती है तो उसकी शिकायत तत्काल संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा कृषि विभाग को करें।-- -----------
-
-जिंदल समूह के सौजन्य से 23वर्षों से सफलता पूर्वक आयोजित
रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाजी संघ के तत्वाधान में 24वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता की शुरुआत 28अगस्त को हुई। माना स्थित चौथी बटालियन के शूटिंग रेंज में इसकी शुरुआत की गई।
ये प्रतियोगिता लगातार पिछले 23वर्षों से सफलता पूर्वक जिंदल समूह के सौजन्य से आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि अरुण देव गौतम पुलिस महानिदेशक छ. ग शासन द्वारा की गई। उन्होंने सभी रेंज को गौर से देखा और उन्होंने शूटिंग ट्रायल से प्रतियोगिता की शुरुआत की।उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन के इस आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि यूथ को शूटिंग को भी एक नेचुरल स्पोर्ट्स की तरह देखना चाहिए और यूथ को इसमें आगे आना चाहिए ऐसे आयोजन से निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ की खिलाड़ियों को एक नई दिशा मिलेगी।
वही विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर टी. एस.बावा कोसा कमांडर ने जिंदल के इस शूटिंग आयोजन के लिए उनकी सराहना की साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में टैलेंट की कमी नहीं हैं हमें जरूरत हैं उन प्रतिभाओं को निखारने और सामने लाने की ।
इस आयोजन से छत्तीसग़ढ राज्य के खिलाड़ी राज्य में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय के लिए भी अपनी तैयारी कर सकेंगे। इस आयोजन में श्री विक्रम सिसोदिया सेक्रेटरी जनरल छ .ग़ ओलंपिक संघ एवं श्री पुष्कर शर्मा भी मुख्य अतिथि शामिल हुए साथ ही जिंदल स्टील के प्रेसिडेंट श्री प्रदीप टंडन,श्री उदय प्रताप सिंह व छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन के अधिकारी मौजूद रहे। ये प्रतियोगिता आगामी 6 सितंबर तक चलेगी। जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आए शूटर्स इसमें भाग ले रहे हैं।
इसमें 50मीटर,25मीटर और 10मीटर की रायफल शूटिंग के अलावा पिस्टल की प्रतियोगिताये भी आयोजित की जाएंगी। जिसमें महिला, पुरूष दोनों वर्गों में ये प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। - रायपुर। प्राकृतिक सौंदर्य और नैसर्गिक खूबसूरती से परिपूर्ण कांकेर जिले में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। जिले की पहाड़ियों और वनों के बीच अनेक ऐसे स्थान स्थित हैं, जो अपनी अनूठी प्राकृतिक विशेषताओं से सैलानियों को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। इन्हीं स्थलों में से एक नया पर्यटन स्थल ‘धारपारूम’ है, जो अपनी मनोरम घाटियों, व्यू प्वॉइंट, प्राकृतिक झरने और गुफाओं के कारण पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।कांकेर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पीढ़ापाल के समीप स्थित धारपारूम, जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहाड़ियों से घिरा यह क्षेत्र प्राकृतिक छटा से परिपूर्ण है। यहां घाटीनुमा संरचना के साथ-साथ प्राकृतिक झरना, गुफा तथा पुरातात्विक महत्व के शैलचित्र भी देखने को मिलते हैं। वर्तमान में इस स्थल का संचालन एवं प्रबंधन सामुदायिक स्तर पर ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों की सहभागिता से यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने धारपारूम क्षेत्र का अवलोकन करने के बाद इसे नवीन पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल करने की बात कही है। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर क्षेत्र की पृष्ठभूमि एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी भी प्राप्त की।गौरतलब है कि हाल ही में कुछ मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा इस क्षेत्र का भ्रमण कर इसके दृश्य सोशल मीडिया पर साझा किए गए, जिसके बाद यहां पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। सैलानियों का मानना है कि धारपारूम को केशकाल के टाटामारी से भी बड़ा हिल प्लेस के रूप में विकसित किया जा सकता है। धारपारूम का प्राकृतिक वैभव और इसकी अनुपम भौगोलिक संरचना इसे कांकेर जिले का उभरता हुआ पर्यटन स्थल बना रही है। प्रशासनिक सहयोग और ग्रामीणों की भागीदारी से यह क्षेत्र निकट भविष्य में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी विशिष्ट पहचान बनायेगा।सलमान खान ने अपने 30 वर्षों से अधिक के करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं, लेकिन कुछ वर्ष पहले रिलीज हुईं फिल्म जैसे “सिकंदर”, “किसी का भाई किसी की जान”, “राधे”, “दबंग 3” और “रेस 3” को दर्शकों से अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बावजूद बड़जात्या को खान के करियर को लेकर पूरा भरोसा है और उनके बड़े स्तर पर वापसी करने को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा, “हर किसी के जीवन में ऐसा समय आता है... फर्क सिर्फ इतना है कि वह एक सेलिब्रिटी हैं, इसलिए उन पर ज़्यादा ध्यान जाता है। लेकिन हर किसी को गलती करने और उससे सीखने की आज़ादी मिलनी चाहिए। यही जीवन है।” बड़जात्या ने कहा, “हमें एक-दूसरे को बढ़ने का अवसर देना चाहिए, इतना कठोर नहीं होना चाहिए। वह एक अच्छे इंसान हैं, बहुत मजबूत हैं और वह बहुत बड़े स्तर पर वापसी करेंगे।” फिलहा सूरज बड़जात्या और सलमान खान दोनों अपने-अपने आगामी प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं।बड़जात्या जल्द ही आयुष्मान खुराना और शरवरी अभिनीत एक पारिवारिक फिल्म पर काम शुरू करेंगे, जबकि सलमान खान अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही “बैटल ऑफ गलवान” की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो वर्ष 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है।--



























