- Home
- छत्तीसगढ़
- -स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, युवा और बच्चों ने लिया हिस्सा-नशामुक्त भारत और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्परायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। जशपुर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दौड़ में स्कूली बच्चों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों के ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से जशपुर शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया।स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जयस्तंभ चौक स्थित जिला अस्पताल परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया। सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई दौड़ बस स्टैंड चौक होते हुए रणजीता स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।स्वतंत्रता दौड़ में शामिल बच्चों और युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त देश की आजादी की खुशी के साथ भारत विभाजन की पीड़ा को स्मरण करने का अवसर भी है। उन्होंने विभाजन के दौरान अपने प्रियजनों से बिछड़े लोगों और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में नागरिकों को शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय और अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध हैं। सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कारों पर ध्यान देना चाहिए तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान ‘नशामुक्त भारत’ अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया।स्वतंत्रता दौड़ ने जशपुर में देशभक्ति, सामाजिक एकता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को नई ऊर्जा प्रदान की। बच्चों और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में नई पीढ़ी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष जशपुर श्री गंगाराम भगत, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, डीएफओ श्री शशि कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, युवा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए। एनसीसी, स्काउट एवं गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना, रेडक्रॉस, पुलिस बल, वन विभाग, विभिन्न खेल संघों तथा मीडिया प्रतिनिधियों ने भी स्वतंत्रता दौड़ में सहभागिता की।
- -2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में दें योगदान-15 अगस्त के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री ने नागरिकों से की हर घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के मान-सम्मान की रक्षा करने की अपीलरायपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायपुर जिले के तिल्दा में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की महिमा और देश के गौरवशाली इतिहास का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हमारे तिरंगे का हरा रंग देश की शांति, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है, जबकि इसके मध्य में स्थित अशोक चक्र हमें बिना रुके निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहने का संदेश देता है। यह ध्वज हमारी एकता और अखंडता का वह अनुपम प्रतीक है, जिसके मान-सम्मान की रक्षा के लिए देश के लाखों वीर सपूतों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी है।राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने उपस्थित जनसमूह और प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक 15 अगस्त के पावन अवसर पर अपने-अपने घरों में पूरे स्वाभिमान के साथ तिरंगा जरूर फहराएं। इसके साथ ही उन्होंने ध्वज की गरिमा बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहारूष्उत्सव के बाद राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हर हाल में सुरक्षित रहना चाहिए। सड़क, गली या किसी भी अनुचित स्थान पर तिरंगा गिरा हुआ न दिखाई दे, इस बात का ध्यान रखना हम सभी का परम नैतिक कर्तव्य है।देश के स्वर्णिम भविष्य की रूपरेखा रखते हुए श्री वर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने और वर्ष 2047 तक एक सशक्त, समर्थ व विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का जो दूरदर्शी विजन रखा गया है, उसे हम सब मिलकर साकार करेंगे।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा, उपाध्यक्ष श्री पलक सुखमणि, पूर्व अध्यक्ष श्री महेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवा और विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। देशभक्ति के नारों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा बारिश के मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों, विशेषकर डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सक्रिय किया गया है। निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर जमा पानी की जांच की जा रही है। जहां भी पानी जमा पाया जा रहा है, उसे खाली कराने के साथ ही लार्वा नियंत्रण के लिए आवश्यक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।
निगम की स्वास्थ्य टीमों द्वारा नागरिकों के घरों के आसपास रखे कूलर, गमले, पुराने टायर, पानी की टंकियों तथा नालियों का निरीक्षण किया जा रहा है। इन स्थानों पर जमा पानी में मच्छरों के लार्वा पनपने की संभावना को देखते हुए टेमीफास एवं जला हुआ ऑयल का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ ही ऐसे स्थानों की नियमित निगरानी भी की जा रही है, जहां बारिश के कारण पानी जमा होने की संभावना रहती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम नागरिकों को भी जागरूक कर रही है कि वे अपने घरों एवं आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर का पानी नियमित रूप से खाली कर उसकी सफाई करें, गमलों एवं पुराने टायरों में पानी जमा न होने दें तथा पानी की टंकियों को ढंककर रखें। छोटी-सी सावधानी अपनाकर मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सकता है।निगम प्रशासन द्वारा बारिश के दौरान डेंगू, मलेरिया सहित अन्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए वार्ड स्तर पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को जलजमाव वाले संभावित स्थानों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम का उद्देश्य समय रहते मच्छरों के लार्वा को नष्ट कर संक्रमण की संभावना को कम करना तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों एवं आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें और स्वास्थ्य विभाग की टीमों के निरीक्षण एवं दवा छिड़काव में सहयोग करें। सामूहिक प्रयास से ही डेंगू एवं मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। - -प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कंटेनर में खाली बोतल डालकर लोगों को किया जागरूकरायपुर। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग ने नवा रायपुर स्थित ’’जनजातीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (टीआरटीआई)’’ परिसर में आज प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की नई शुरुआत की है। विभाग ने ’’बिसलेरी कंपनी’’ के साथ प्लास्टिक बोतलों एवं अन्य प्लास्टिक कचरे के संग्रहण और पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के लिए समझौता किया है।इस अवसर पर विभाग के प्रमुख सचिव ’’श्री सोनमणि बोरा’’ एवं टीआरटीआई की संचालक ’’श्रीमती हीना अनिमेष नेताम’’ ने परिसर में स्थापित विशेष प्लास्टिक कलेक्शन कंटेनर का शुभारंभ किया। प्रमुख सचिव श्री बोरा ने स्वयं पानी की खाली बोतल को निर्धारित कंटेनर में डालकर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों से अपील की कि वे उपयोग के बाद प्लास्टिक कचरे को इधर-उधर न फेंकें, बल्कि निर्धारित कंटेनर में ही डालें। उन्होंने कहा कि ’’स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त परिसर का निर्माण जनभागीदारी से ही संभव है’’ तथा प्रत्येक व्यक्ति का छोटा प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा योगदान बन सकता है।समझौते के तहत कंटेनर में एकत्रित प्लास्टिक कचरे का संग्रहण एवं निष्पादन ’’बिसलेरी कंपनी’’ द्वारा किया जाएगा। इस प्लास्टिक का पुनर्चक्रण कर विभिन्न उपयोगी प्लास्टिक उत्पाद तैयार किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इस पूरी प्रक्रिया में विभाग को किसी प्रकार का आर्थिक व्यय नहीं करना पड़ेगा। यह पहल न केवल प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन को बढ़ावा देगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का भी प्रभावी संदेश देगी।प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण का संकल्प ले, तो स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल समाज का निर्माण सहज रूप से किया जा सकता है। इस अवसर पर टीआरटीआई की संयुक्त संचालक ’’श्रीमती गायत्री नेताम’’ सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
- रायपुर ।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सूरजपुर जिला मुख्यालय में भारी बारिश के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं। 500 मीटर लंबे विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, एनसीसी कैडेट, स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थी तथा नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।संयुक्त जिला कार्यालय से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रंगमंच मैदान पहुंची। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा सूरजपुर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। तेज बारिश के बावजूद नागरिकों का उत्साह कम नहीं हुआ और हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल रहे।इस अवसर पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान के साथ-साथ एकता, संप्रभुता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें उन वीर जवानों की शहादत की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग देश की प्रगति के लिए करने का आह्वान किया।तिरंगा यात्रा में विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, पूर्व विधायक श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजलाल राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह, कलेक्टर श्रीमती रेना जमील, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजेंद्र सिंह पाटले सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।
- रायपुर ।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा देश की सीमाओं की रक्षा में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।राज्यपाल ने कहा कि 15 अगस्त 2026 को भारत गौरवशाली 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह दिन हमें उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को पराधीनता से मुक्ति मिली। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद सहित अनेक ज्ञात-अज्ञात सेनानियों का योगदान देश सदैव स्मरण रखेगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में हमारे वीर सैनिकों और सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। राष्ट्र उनके त्याग और समर्पण के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा।राज्यपाल ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार को देश की प्रगति के लिए समर्पित करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से भारत को और अधिक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं गौरवशाली राष्ट्र बनाया जा सकता है।
- -स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार किए 10 हजार तिरंगे, डेढ़ लाख रुपये की आयरायपुर । हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश में राष्ट्रप्रेम के साथ महिला सशक्तिकरण की प्रेरक तस्वीर सामने आ रही है। बलरामपुर जिले में स्व-सहायता समूह की महिलाएं अपने हाथों से तिरंगा ध्वज तैयार कर रही हैं। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार का नया अवसर भी प्रदान कर रही है।कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के नेतृत्व में तैयार किए गए तिरंगे अब सी-मार्ट के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंचाए जा रहे हैं। नागरिक इन हस्तनिर्मित तिरंगों को खरीदकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में फहरा रहे हैं।जिले में 07 अगस्त से शुरू हुए इस अभियान में 06 स्व-सहायता समूहों की 30 महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से तिरंगा निर्माण कार्य से जुड़ी हुई हैं। महिलाओं ने अब तक 10 हजार तिरंगे तैयार किए हैं। इनमें से 2500 तिरंगे सी-मार्ट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए, जिनमें 2490 तिरंगों की बिक्री हो चुकी है। तिरंगों की कीमत उनके आकार के अनुसार 30, 50 और 100 रुपये निर्धारित की गई है। इस कार्य से समूहों को अब तक लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई है।महिलाएं कपड़े की कटिंग, सिलाई, तीनों रंगों के संयोजन तथा अशोक चक्र लगाने तक की पूरी प्रक्रिया स्वयं कर रही हैं। इससे न केवल उनके कौशल का विकास हो रहा है, बल्कि उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर भी मिल रहा है।भवानी समूह की सदस्य सुधा प्रजापति ने बताया कि देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे को अपने हाथों से तैयार करना उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। वहीं समूह से जुड़ी रिंकी सोनी ने कहा कि सी-मार्ट के साथ-साथ जनपद पंचायत मुख्यालयों में भी तिरंगों की बिक्री की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार तिरंगे खरीदकर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ सकें। प्रशासन द्वारा स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए सी-मार्ट को प्रभावी मंच के रूप में विकसित किया गया है। इससे स्थानीय महिलाओं के हुनर को पहचान मिलने के साथ उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है।
-
विद्यार्थियों को मिलेगी त्वरित डिजिटल सहायता
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, रायपुर द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक, त्वरित एवं सुविधाजनक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ‘आईजीकेवी-कनेक्ट’ व्हाट्सऐप आधारित चैटबॉट की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर माननीय कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल ने विश्वविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को स्वागत संदेश प्रेषित कर आईजीकेवी-कनेक्ट के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. धनंजय शर्मा, सह-संचालक अनुसंधान तथा श्री अभिजीत कौशिक, संयुक्त निदेशक (आईटी), एनआईसी रायपुर उपस्थित थे।गौरतलब है कि आईजीकेवी-कनेक्ट विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं सेवाएं व्हाट्सऐप के माध्यम से सहज और त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थी शैक्षणिक गतिविधियों, विश्वविद्यालय की सूचनाओं तथा अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।कुलपति डॉ. चंदेल ने कहा कि डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग से विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय के बीच सूचना एवं सेवाओं की पहुंच को और अधिक सरल बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आईजीकेवी-कनेक्ट का अधिकाधिक उपयोग करने तथा डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। - -सांसद कमलेश जांगड़े सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा-विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीड़ितों और बलिदानियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन, सांसद ने दिलाई तिरंगा एवं राष्ट्रीय एकता की शपथरायपुर ।‘हर घर तिरंगा’ अभियान एवं भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में आज भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। शहीद स्मारक, कचहरी चौक जांजगीर से पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जांजगीर तक निकली तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया।तिरंगा यात्रा के शुभारंभ से पहले कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक पर देश के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान पीड़ा झेलने वाले तथा अपने प्राणों का बलिदान देने वाले नागरिकों को भी स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विभाजन की त्रासदी देश के इतिहास का एक पीड़ादायक अध्याय है। नई पीढ़ी को इससे सीख लेते हुए आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने उपस्थित जनसमुदाय को तिरंगा प्रतिज्ञा एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा देशहित में सदैव योगदान देने का संकल्प दिलाया। उन्होंने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में शामिल विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को जनभागीदारी का स्वरूप देते हुए जिले में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सद्भाव की भावना को और मजबूत किया।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, उपाध्यक्ष श्री मोहन यादव, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, खिलाड़ी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और नागरिक उपस्थित रहे।
- -वन अधिकार पट्टाधारी कृषकों को मिल रही प्रदूषण-रहित, निःशुल्क और बारहमासी बिजली-पारंपरिक धान की खेती से आगे बढ़कर साग-सब्जियों और नकदी फसलों के उत्पादन से बदल रही है किसानों की तकदीररायपुर । छत्तीसगढ़ की सौर सुजला योजना नारायणपुर और बस्तर जैसे वनांचल क्षेत्रों के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से किसानों को बिना बिजली बिल और पावर कट की चिंता के रियायती दरों पर सोलर पंप मिल रहे हैं, जिससे वे बंजर टिकरा भूमि पर भी साल में दो से तीन फसलें ले रहे हैं।छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और दुर्गम इलाकों में जहाँ बिजली का पहुँचना कभी एक दूर का सपना हुआ करता था, वहाँ अब ‘सौर सुजला योजना’ उम्मीदों का नया सवेरा लेकर आई है। नारायणपुर जिले के वनांचल एवं विद्युतविहीन क्षेत्रों में क्रेडा (CREDA) विभाग द्वारा संचालित इस योजना ने वन अधिकार पट्टाधारी किसानों की ज़िंदगी में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी बदलाव ला दिया है।जिले की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को मात देते हुए राज्य शासन ने यहाँ के किसानों को रियायती दरों पर 2 एच.पी., 3 एच.पी. और 5 एच.पी. क्षमता के सौर ऊर्जा संचालित सिंचाई पंप उपलब्ध कराए हैं। प्रदूषण-रहित और पूरी तरह मुफ्त सौर ऊर्जा मिलने से किसानों को अब न तो बिजली कटौती का रोना रोना पड़ता है और न ही भारी-भरकम बिजली बिल का डर सताता है।सोलर पंप लगने से पहले यहाँ के किसान केवल मानसून और पारंपरिक धान की खेती पर ही आश्रित हुआ करते थे। लेकिन अब खेतों तक बारहमासी पानी की उपलब्धता ने पूरा परिदृश्य बदल कर रख दिया है। आज किसान धान के साथ-साथ व्यापारी स्तर पर साग-सब्जियों की खेती कर रहे हैं। इसके साथ ही विविध नकदी फसलें (Cash Crops) उगा रहे हैं, और सालभर में एक से अधिक फसलें लेकर अपनी आमदनी को कई गुना बढ़ा रहे हैं। क्रेडा विभाग के अथक प्रयासों का परिणाम है कि नारायणपुर जिले में पिछले 9 वर्षों के भीतर 4,722 से अधिक किसानों के खेतों में सोलर सिंचाई पंप स्थापित किए जा चुके हैं। इस योजना के धरातल पर उतरने से न सिर्फ जिले के सिंचित रकबे में बड़ा विस्तार हुआ है, बल्कि स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी एक नई और मजबूत गति मिली है।निःसंदेह ‘सौर सुजला योजना’ केवल सिंचाई का एक साधन मात्र नहीं है, बल्कि यह वनांचल के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का अचूक माध्यम बन चुकी है। खेतों में लहलहाती हरी फसलें और अन्नदाताओं के चेहरों पर चमकती मुस्कान इस बात की गवाह है कि सौर ऊर्जा ने छत्तीसगढ़ के अंदरूनी इलाकों में खुशहाली की एक नई इबारत लिख दी है।
- रायपुर । राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायपुर के 12 वर्षीय छात्र मास्टर दिव्यांश सुल्तानिया द्वारा लिखित पुस्तक ‘थॉट्स अबाउट गॉड’ का विमोचन किया। उन्होंने दिव्यांश के रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।दिव्यांश ने अपने दादा की प्रेरणा से इस पुस्तक की रचना की है। पुस्तक में एक युवा छात्र के दृष्टिकोण से ईश्वर और आध्यात्मिकता से जुड़े विचारों, सवालों और उसकी अपनी समझ को सहज रूप में प्रस्तुत किया गया है। कम उम्र में गंभीर और विचारपरक विषय पर पुस्तक लिखने के दिव्यांश के प्रयास को राज्यपाल ने सराहनीय बताया।इस अवसर पर राज्यपाल ने मास्टर दिव्यांश की दूसरी पुस्तक ‘फ्रॉम पॉकेट मनी टू पोर्टफोलियो’ के कवर को भी लॉन्च किया। यह पुस्तक बच्चों और युवाओं में कम उम्र से ही पैसे की बचत, निवेश और वित्तीय जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से छात्र द्वारा लिखी जा रही है। इसमें गुल्लक के माध्यम से बचत की आदत विकसित करने और बचाई गई राशि के उचित निवेश के विचार को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा।राज्यपाल ने कहा कि बच्चों में पढ़ने, लिखने और नए विषयों पर विचार करने की आदत विकसित करना उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने दिव्यांश को अपनी जिज्ञासा, रचनात्मकता और सीखने की ललक को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर दिव्यांश के पिता श्री सुधीर सुल्तानिया, माता श्रीमती सरिता सुल्तानिया सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।
- -उप मुख्यमंत्री श्री साव के नेतृत्व में 14 गांवों में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा देशभक्ति का जयघोष-गांवों में दिखा देशभक्ति का जज्बा, मोटर साइकिल से गली-गली पहुंचा देशप्रेम का संदेशरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र के कई गांवों में मोटर साइकिल से तिरंगा यात्रा निकाली। गांवों की सड़कों और चौक-चौराहों से गुजरती यात्रा में देशभक्ति का गजब का उत्साह दिखाई दिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गांव गूंज उठे।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोरमी के पुराना बस स्टैंड तहसील चौक झंझपुरी से अनेक गांव होते हुए दाऊकापा तक तिरंगा यात्रा निकाली, जो ग्राम डोंगरिया, उरईकछार, अखरार, सारिसताल, धनियाडोली, अमलडीही, गोड़खाम्ही और बोड़तराकला होते हुए आगे बढ़ी। गांवों की गलियों और ग्रामीण रास्तों पर लहराते तिरंगे ने देशभक्ति का संदेश दिया। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया।यात्रा हरदी, खेकतरा और खैरवार होते हुए दाऊकापा पहुंची। जगह-जगह तिरंगे के प्रति सम्मान और देशप्रेम का भाव दिखाई दिया। तिरंगे की शान में बढ़ता हर कदम देश की एकता और अखंडता का संदेश दे रहा था।दाऊकापा में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी का संकल्प लिया।उप मुख्यमंत्री श्री साव के नेतृत्व में लोरमी में भी मातृभूमि के प्रेम से सराबोर तिरंगा यात्रा निकली। मानस मंच से शुरू हुई यात्रा नगर के मुंगेली चौक, हटरी चौक, नया बस स्टैंड, गुरुद्वारा चौक, पुराना बस स्टैंड से होकर गुजरी। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। नगरवासियों ने उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की। हर ओर तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति गर्व का भाव दिखाई दिया।श्री साव ने कहा कि तिरंगा यात्रा वीर शहीदों को नमन करने और उनके बलिदान को याद करने का अवसर है। यह भारत माता के सम्मान और घर-घर देशभक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प है। वीर शहीदों के सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में हर नागरिक को योगदान देना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमें भी कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी है। एक नागरिक एक कदम आगे बढ़ाएगा, तो देश 140 करोड़ कदम आगे बढ़ेगा।तिरंगा यात्रा में लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुश्री रत्ना काटले, श्रीमती अनिता साहू, श्री धनीराम यादव और श्री ज्योतिनंदन दुबे सहित पार्षदगण, एल्डरमैन, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
- -शिविरों में ऑन-द-स्पॉट बन रहे आयुष्मान, आधार और वय वंदन कार्ड हजारों ग्रामीणों को मिल रहा सीधा लाभरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशों के परिपालन में सुकमा जिले के दूरस्थ जनजातीय गांवों में चलाए जा रहे ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है। जिन छोटी-छोटी सरकारी सेवाओं के लिए पहले ग्रामीणों को ब्लॉक या जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था, अब वे सभी सुविधाएं सीधे उनके गांव तक पहुंच रही हैं।कलेक्टर सुकमा श्री अमित कुमार के निर्देशन में सुकमा जिले के सभी 277 आदि सेवा केंद्रों में 13 से 15 अगस्त तक तीन दिवसीय जनसुनवाई एवं सेवा-संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई कर कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।14 अगस्त शाम 4 बजे तक शिविरों में ही 2,600 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान कार्ड के साथ-साथ आधार कार्ड और वय वंदन कार्ड जैसी अति-आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब तक सरकारी योजनाओं से छूटे हुए पात्र हितग्राहियों की पहचान कर मौके पर ही उनके दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों का समय और धन दोनों बच रहा है।इस अभियान को सफल बनाने में 'आदि सेवा स्वयंसेवक' महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे घर-घर जाकर ग्रामीणों को शिविरों की जानकारी दे रहे हैं और उन्हें संबंधित स्टॉल तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। वहीं, व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाए रखने के लिए अधिकारियों द्वारा शिविरों की लगातार डिजिटल मॉनिटरिंग की जा रही है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे गांवों तक सेवा के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश भी पहुंचेगा। आदि कर्मयोगी अभियान सुकमा के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में शासन और आम जनता के बीच विश्वास का एक मजबूत सेतु साबित हो रहा है।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के सामान्य सभा की बैठक 25 अगस्त 2026 को समय 11ः00 बजे आयोजित की जाएगी। सामान्य सभा की बैठक में नगर निगम से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को सदन के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में निगम महापौर, सभापति, आयुक्त सहित निगम के पार्षदगण उपस्थित रहेंगे।
सामान्य सभा की बैठक के लिए कुल 13 एजेंडे निर्धारित किए गए हैं। इन सभी एजेंडों को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। एजेंडों पर पार्षदगण द्वारा चर्चा की जाएगी तथा विषयों से संबंधित आवश्यक जानकारी सदन को उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में जनहित एवं निगम क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर पार्षद अपनी बात रखेंगे और संबंधित विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक के दौरान पार्षदों द्वारा एजेंडों से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब भी दिए जाएंगे। संबंधित विभागों द्वारा प्रश्नों के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं तथ्य सदन के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। सामान्य सभा में पार्षदों को निगम क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। -
दुर्ग / हरेली का त्योहार था, गाँव निकुम में सुबह का माहौल कुछ अलग था। इस बार खेत-खलिहान के साथ न्याय और कानून का संदेश भी गाँव की गलियों में उतरने वाला था।
ग्राम पंचायत भवन से शुरू हुई इस अनूठी पहल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग श्री के० विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में स्थायी लोक अदालत की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा लकड़ा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री भूपेश कुमार बसंत एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री उमेश कुमार भागवतकर ग्रामीणों के बीच पहुँचे। न्यायिक अधिकारियों तथा प्रशिक्षित कम्यूनिटी मीडियेटर्स ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए बताया कि हर छोटी बात को विवाद और हर विवाद को मुकदमे में बदलना जरूरी नहीं कई समस्याओं का समाधान बातचीत, समझ और आपसी सहमति से भी संभव है।इसके बाद शुरू हुआ कार्यक्रम का सबसे अनोखा अध्याय। कोई महँगा प्रचार वाहन नहीं, कोई बड़ी स्क्रीन नहीं। हरेली की सजी-धजी पारंपरिक बैलगाड़ी बनी ‘Justice on Wheels’।बैलगाड़ी में न्यायिक अधिकारी सवार हुए तथा कम्यूनिटी मीडियेटर्स, ग्रामीण, कल्याण लॉ कॉलेज के अध्यापक एवं विद्यार्थी तथा पैरालीगल वालेंटियर्स के साथ निकल पड़े गाँव की गलियों एवं मोहल्लों में। रास्ते में लोगों से संवाद हुआ, कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई और सामुदायिक मध्यस्थता, नशामुक्ति, बाल संरक्षण, महिला अधिकार, साइबर सुरक्षा एवं अन्य सामाजिक-विधिक विषयों के संदेश पहुँचाए गए।इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने पौधारोपण कर हरेली की हरियाली को न्याय एवं सामाजिक सौहार्द के संदेश से जोड़ा। इस पहल की खासियत यही थी कि न्याय की जानकारी स्वयं गाँव तक पहुँची। परंपरा और नवाचार का यह मेल ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बना और युवाओं ने भी इसे उत्साह के साथ अपनाया।ग्राम निकुम की यह पहल केवल विधिक जागरूकता कार्यक्रम नहीं रही, बल्कि यह संदेश बन गई कि न्याय की शुरुआत कभी-कभी न्यायालय की इमारत से नहीं, बल्कि गाँव की चौपाल और एक सार्थक संवाद से होती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग की यह पहल सामुदायिक मध्यस्थता को जन-जन तक पहुँचाने और विवाद-मुक्त, जागरूक एवं न्याय-सशक्त समाज की दिशा में एक अभिनव कदम है। -
दुर्ग/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरूण साव जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई (दुर्ग) में आयोजित स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वाजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण कर मुख्य अतिथि श्री साव मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में हर्ष फायर और मार्च पास्ट के बाद शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार मुख्य अतिथि अपने कर कमलों से पुरस्कार वितरण भी करेंगे।
- बलौदाबाजार / जिले में 80 वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन 15 अगस्त 2025 को जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा क्षेत्र सांसद बृजमोहन अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का कार्यक्रम स्थल पर आगमन एवं स्वागत होगा और प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रीय धुन एवं परेड सलामी, 9.5 बजे परेड का निरीक्षण, 9ः10 बजे मार्च पास्ट, प्रातः 9ः20 बजे मुख्य अतिथि के द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन तथा 9.55 बजे शहिद परिवारों का सम्मान, 10ः बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10ः25 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी -कर्मचारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु स्कूली बच्चों को पुरस्कार वितरण एवं 11ः00 बजे मुख्य अतिथि कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे।
-
*बकेटिंग, स्वामित्व योजना, बटांकन, अवैध प्लाटिंग और लंबित प्रकरणों पर हुई गहन समीक्षा*
*राजस्व सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रकरणों का करें समयबद्ध निराकरण-कलेक्टर डॉ सिंह*रायपुर/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज तिल्दा राजस्व अनुविभाग के भू-अभिलेख एवं राजस्व विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व रिकॉर्ड शत-प्रतिशत अद्यतन किए जाएं तथा राजस्व सेवाओं को लेकर आमजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने तथा खातों की 100 प्रतिशत बकेटिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खसरा नंबर का संबंधित किसान के नाम से सही मैपिंग किया जाए, ताकि किसानों का रिकॉर्ड त्रुटिरहित एवं प्रामाणिक रहे। उन्होंने पटवारीवार बकेटिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक (आरआई) एवं पटवारी उपस्थित थे।बैठक में स्वामित्व योजना, अवैध प्लाटिंग, नक्शा बटांकन, डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) और ऑनलाइन लंबित राजस्व प्रकरणों की भी गहन समीक्षा हुई। कलेक्टर ने अवैध प्लाटिंग के मामलों में प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।बैठक में नक्शा बटांकन, स्वामित्व योजना, डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) एवं अन्य लंबित ऑनलाइन राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर ऑनलाइन रिकॉर्ड अद्यतन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के पात्र हितग्राहियों को शीघ्र पट्टा वितरण तथा सभी डिजिटल सिग्नेचर, मोबाइल नंबर, जेंडर सहित सभी आवश्यक प्रविष्टियों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर जोर दिया।कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा आरबीसी 6-4 के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने कहा। जाति एवं आय प्रमाण-पत्रों के लिए आंगनबाड़ी और स्कूलों से समन्वय कर आवश्यक जानकारी पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में तहसीलदार, आरआई या पटवारी का प्रतिवेदन लंबित होने के कारण सुनवाई स्थगित नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को आपसी समन्वय से समय पर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री के.एम. अग्रवाल, एसडीएम तिल्दा श्री मुकेश कोठारी सहित तिल्दा राजस्व अनुविभाग के अधिकारी उपस्थित थे। -
रायपुर/रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर डाक विभाग ने ग्राहकों के लिए एक विशेष छूट योजना की घोषणा की है। इसके अंतर्गत " इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) " सेवा के तहत बुक किए जाने वाले " राखी मेल " पर डाक शुल्क में 10% की छूट दी जाएगी। यह सुविधा 12 अगस्त से 28 अगस्त २०२६ तक लागू रहेगी। छूट का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को लिफाफे के आगे स्पष्ट रूप से "Rakhi Mail" लिखकर डाकघर के बुकिंग काउंटर पर प्रस्तुत करना होगा। यह छूट केवल खुदरा (रिटेल) बुकिंग पर लागू होगी तथा एक ग्राहक अधिकतम 5 आर्टिकल एक बार में बुक कर सकेगा। बल्क/कॉर्पोरेट ग्राहकों को यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।यह छूट केवल डाक शुल्क पर लागू होगी, वैल्यू एडेड सर्विस (VAS) शुल्क पर नहीं।
डाक विभाग के इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन के अवसर पर देशभर में बहनों द्वारा अपने भाइयो को भेजने वाले राखी को वितरण के लिए तीव्र, विश्वसनीय एवं किफायती डाक सेवा उपलब्ध कराना है। -
- मुख्य समारोह का आयोजन शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में
राजनांदगांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। विधानसभा अध्यक्ष 15 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी लेंगे एवं परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा संदेश वाचन एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में परेड का मार्च पास्ट, परेड कमांडरों का परिचय एवं फोटोग्राफी, शहीद परिवारों से भेंट, पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा। -
- अवमानक खाद्य सामग्री पाए जाने पर 68 हजार रूपए का अर्थदण्ड
- विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों की जांच जारी
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा मिलावट खोरी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, नमूना संग्रहण एवं दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा हर्षिता ट्रेडर्स से शिव गोल्ड चक्की आटा, विष्णु किराना स्टोर्स कलकसा से सितार पान मसाला, एमवाय ट्रेडर्स अर्जुनी से राइस ब्रान तेल, जय शक्ति स्टोर्स अर्जुनी से राज भोग चक्की आटा, श्री बजरंग किराना स्टोर्स खुज्जी से चना दाल, शिव कुमार देवांगन किराना स्टोर्स खुज्जी से मूंग दाल, नागवानी कान्फेक्सनरी से लड्डू बर्फी, लक्ष्मीनारायण स्वीट्स से मिल्क ड्राई फ्रूट स्वीट्स, लक्ष्मी किराना डोंगरगांव से चायपत्ती, साहू किराना स्टोर्स छुरिया से भोरमदेव चक्की फ्रेश आटा एवं बंसल सोयाबीन तेल, जय भोले किराना स्टोर्स टप्पा डोंगरगांव से चना सत्तू, ओलिव पिज्जा राजनांदगांव से पिजा, तमन्ना इंटरप्राइजेज से हाईड एंड सीक बिस्कुट, दृष्टि फूड एण्ड डेरी से पनीर, यदु डेयरी राजनांदगांव से दूध, नमो ट्रेडिंग इमाम चौक राजनांदगांव से चीस एनालाग, ए-1 डेयरी से पनीर, होटल एरीना से प्याज ग्रेवी, होटल ग्रैंड विस्टा से पनीर, मोती स्वीट्स राजनांदगांव से पनीर, ओम चना किराना से पास्ता, तेल एवं बेसन, बिंदल मिठास डोंगरगढ़ से पनीर, बेसन लड्डू एवं घेवर तथा काश्वी इंटरप्राइजेज डोंगरगढ़ से बेसन लड्डू एवं मगज लड्डू, न्यू लीला होटल एवं स्वीट्स मोहरा रोड से बूंदी लड्डू, समोसा, भजिया एवं चिवड़ा के नमूने संकलित कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, परिवहन नाकों एवं अन्य प्रमुख मार्गों व माध्यमों से जिले में प्रवेश करने वाले सभी खाद्य पदार्थों पर सतत एवं कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्थिति में अमानक अथवा मिलावटी सामग्री बाजार व उपभोक्ताओं तक नहीं पहुँच सके इसके लिए विशेष रूप से अन्य राज्यों या बाहरी जिलों से भारी मात्रा में आने वाले खोवा (मावा), पनीर, घी तथा अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांचने और संदिग्ध खेप की तत्काल सैंपलिंग करने हेतु अधिकारियों की टीम को सक्रिय किया गया है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर सामान्य रूप से परोसे जाने वाले बूंदी लड्डू पर भी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि विगत दिनों अवमानक पाए गए प्रकरणों में दंडात्मक कार्रवाई करते हुए जैन डेयरी को पनीर के अवमानक पाए जाने पर 30 हजार रूपए, हरिओम डयरी को अवमानक पनीर पर 18 हजार रूपए, हिन्द पानी पाउच के अवमानक पाए जाने पर 10 हजार रूपए तथा लेमन साल्ट सॉफ्ट ड्रिंक के अवमानक पाए जाने पर 10 हजार रूपए का कुल 68 हजार रूपए अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। पूर्व में संकलित किए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर श्याम सिटी होटल डोंगरगढ़ का कुंदा, अन्नपूर्णा डेयरी राजनांदगांव का पनीर, विष्णु किराना स्टोर्स कलकसा का सितार पान मसाला, बसंतीलाल अग्रवाल डोंगरगढ़ का चोको जेम्स एवं पंकज ट्रेडिंग कंपनी राजनांदगांव का तुलसी पानी पाउच अवमानक पाया गया है, जबकि गणेश किराना स्टोर्स राजनांदगांव का सितार (पान मसाला) असुरक्षित पाया गया है। ये सभी प्रकरण वर्तमान में विवेचनाधीन हैं और इनमें शीघ्र जांच पूर्ण कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। आगामी त्यौहारों को देखते हुए नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के दृष्टिगत खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में यह विशेष जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले के समस्त नागरिकों एवं उपभोक्ताओं से खाद्य सामग्री खरीदते समय सचेत एवं जागरूक रहने, खुली एवं संदिग्ध सामग्री से बचने, पक्की रसीद लेने की अपील की गई है। खाद्य सामग्री विशेषकर पैकेट बंद सामान, दूध, खोवा, पनीर, मिठाई एवं तेल खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि तथा एफएसएसआईए लाइसेंस नंबर जांचे। त्योहारी सीजन के दौरान अत्याधिक चमकीले रंगों वाली मिठाइयों, अत्यधिक सस्ती दरों पर उपलब्ध खोवा व पनीर एवं खुले में बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों को खरीदने से बचें। किसी भी प्रतिष्ठान से खाद्य सामग्री की खरीददारी करते समय बिल व रसीद अवश्य प्राप्त करें। किसी भी दुकान, होटल या डेयरी में मिलावटी, अमानक अथवा बासी खाद्य सामग्री के विक्रय की आशंका होने पर उसकी सूचना तत्काल कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 9340597097 पर या सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर दी जा सकती है। -
- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री चिरायु योजना ने एक मासूम बच्चे मयंक के जीवन में फिर से सुनने की खुशियां लौटाई
राजनांदगांव । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री चिरायु योजना ने एक मासूम बच्चे के जीवन में फिर से सुनने की खुशियां लौटाई हैं। जिले के मयंक ने करीब डेढ़ वर्ष की उम्र में अपनी सुनने की क्षमता खो दी थी। परिवार के लिए यह स्थिति बेहद कठिन थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तत्परता और शासकीय योजनाओं के प्रभावी समन्वय से मयंक को उपचार की नई उम्मीद मिली। आरबीएसके टीम ने बच्चे की स्थिति का परीक्षण करने के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और परिवार से समन्वय करते हुए बिना समय गंवाए मयंक को देश की प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्था एम्स में उपचार के लिए रिफर किया। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मयंक का कोक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन के बाद वह भावुक क्षण आया, जिसका इंतजार मयंक के माता-पिता लंबे समय से कर रहे थे। जब पहली बार कोक्लियर इम्प्लांट मशीन को चालू किया गया, तो मयंक ने अपने माता-पिता की आवाज पहली बार सुनी। अपने बच्चे के चेहरे पर सुनने की प्रतिक्रिया देखकर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। यह भावुक पल मुख्यमंत्री चिरायु योजना की सफलता और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता की जीवंत मिसाल बन गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑपरेशन के बाद मयंक के स्वास्थ्य की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसे आगे के उपचार एवं पुनर्वास के लिए सीआरसी (क्षेत्रीय पुनर्वास केन्द्र) भेजा गया है। यहां विशेषज्ञों की देखरेख में मयंक को स्पीच एवं हियरिंग थेरेपी दी जा रही है, ताकि वह आवाजों को बेहतर ढंग से समझ सके और सामान्य बच्चों की तरह बोलना सीख सके। मयंक की कहानी यह बताती है कि समय पर पहचान, उचित मार्गदर्शन और शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किसी बच्चे के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकता है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और मुख्यमंत्री चिरायु योजना के माध्यम से मिला उपचार मयंक के लिए केवल चिकित्सा सुविधा नहीं, बल्कि उसकी खामोश दुनिया में जिंदगी के सुरों की नई शुरूआत है। - राजनांदगांव । शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के अस्थि रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के सफलतापूर्वक हिप रिप्लेसमेंट (कूल्हे के जोड़ का प्रत्यारोपण) सर्जरी से मरीजों को नई जिंदगी मिली है। मरीज लंबे समय से कूल्हे के जोड़ में असहनीय दर्द एवं चलने फिरने में कठिनाई से पीडि़त थे। आवश्यक जांच एवं चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत मरीजों को हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की सलाह दी गई। निर्धारित समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के पश्चात सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है।विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष रावटे ने बताया कि अर्जुनी जिला बालोद निवासी 60 वर्षीय कृष्णा राम साहू पिछले एक वर्ष से बाएं कूल्हे में असहनीय दर्द एवं चलने में परेशानी से पीडि़त थे। जांच में एवैस्कुलर नैक्रोसिस पाया गया। बेलगांव जिला गोदिया (महाराष्ट्र) निवासी 25 वर्षीय चंद्र प्रकाश पिछले 1 वर्ष से दाएं कूल्हे में असहनीय दर्द तथा पैर छोटा बड़ा होने की शिकायत से परेशान थे। ग्राम हरदी जिला राजनांदगांव निवासी 35 वर्षीय सुमित कुमार यादव 7 वर्ष पूर्व लगी चोट के बाद से दाएं कूल्हे में दर्द एवं चलने में कठिनाई से जूझ रहे थे। जांच में सेकेंडरी ओस्टियोआर्थराइटिस की पुष्टि हुई। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की उपलब्ध आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा गंभीर कुल्हा रोग से पीडि़त मरीजों को बेहतर उपचार से मिलने से सामान्य जीवन की नई उम्मीद मिली है। कूल्हे के जोड़ के क्षतिग्रस्त होने के सफल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरीमुख कारणों में सिकल सेल रोग, ओस्टियोआर्थराइटिस तथा लंबे समय तक दर्द निवारक दवाओं अथवा स्टेरॉयड के सेवन जैसी स्थितियां शामिल है। उन्होंने बताया कि आधुनिक चिकित्सा तकनीकों एवं अनुभवी विशेषज्ञों के प्रयासों से हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी अब पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी हो गई है। सर्जरी के पश्चात फिजियोथैरेपी की सहायता से मरीज शीघ्र ही सामान्य रूप से चलने में सक्षम हो सकते हैं।विभागाध्यक्ष एवं सह प्राध्यापक डॉ. सुभाष रावटे के मार्गदर्शन में सहायक प्राध्यापक डॉ. दिवाकर भुआर्य, सहायक प्राध्यापक डॉ. मानस श्रीवास्तव, सीनियर रेजिडेंट डॉ. अनुराग शर्मा एवं डॉ. शुभम रोहिल्ला की टीम ने सफल शल्य चिकित्सा संपन्न की। ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विभाग की विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक डॉ. दुर्गा कोसम एवं सह प्राध्यापक डॉ. स्मृति बंधु का विशेष सहयोग रहा।
- राजनांदगांव । छुरिया विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पंडरापानी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक एवं पात्र संस्थाओं से 31 अगस्त 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव में आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित की गई है। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक ग्राम पंचायत, स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्वसहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति, अन्य सहकारी समिति, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम, वन सुरक्षा समिति निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
- -चिरायु टीम की पहल से तीन बच्चों को मिला नया जीवनरायपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच, बीमारियों की शीघ्र पहचान और उन्हें समय पर उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों ने तीन परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। धमतरी जिले की चिरायु टीम-बी मगरलोड की सतर्कता और तत्परता से जन्मजात हृदय रोग (Congenital Heart Disease–CHD) से पीड़ित तीन बच्चों की समय रहते पहचान हुई और उन्हें विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया गया।चिरायु टीम-बी मगरलोड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान केरिना कंवर (15 वर्ष), कुमकुम साहू (3 वर्ष) एवं युवेश कमार (9 वर्ष) में संभावित जन्मजात हृदय रोग के लक्षण पाए गए। टीम ने बिना विलंब किए बच्चों को आवश्यक जांच एवं विशेषज्ञ उपचार के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल, रेफर किया तथा उपचार प्रक्रिया में आवश्यक समन्वय और फॉलोअप सुनिश्चित किया।अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय जांच एवं परीक्षण किए गए। जांच में जन्मजात हृदय संबंधी समस्या की पुष्टि होने के बाद तीनों बच्चों को सर्जिकल उपचार की आवश्यकता बताई गई। चिकित्सकों की देखरेख में तीनों बच्चों का सफल ऑपरेशन किया गया। उपचार के पश्चात बच्चों के स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार हुआ और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। चिरायु टीम द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेते हुए उपचार के बाद भी आवश्यक फॉलोअप किया जा रहा है।इस पूरी प्रक्रिया में चिरायु टीम की भूमिका केवल बीमारी की पहचान तक सीमित नहीं रही, बल्कि बच्चों को उचित स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचाने, उपचार के लिए समन्वय स्थापित करने और उपचार के बाद स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी करने तक रही। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच कितनी महत्वपूर्ण है।जन्मजात हृदय रोग कई बार बच्चों में प्रारंभिक अवस्था में स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देता। ऐसे में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान संभावित लक्षणों की पहचान बच्चों को गंभीर जटिलताओं से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। चिरायु कार्यक्रम इसी उद्देश्य से बच्चों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग कर उन्हें आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं से जोड़ने का कार्य कर रहा है। तीनों बच्चों का सफल उपचार उनके परिवारों के लिए राहत और खुशी का विषय है। यह सफलता समय पर स्वास्थ्य परीक्षण, प्रारंभिक पहचान, त्वरित रेफरल, विशेषज्ञ उपचार और सतत फॉलोअप के प्रभावी समन्वय का उदाहरण है।



















.jpeg)
.jpg)







