- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। .मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि "छत्तीसगढ़ में सुशासन केवल नारा नहीं, हमारी प्राथमिकता है। सुशासन तिहार-2025 के माध्यम से हम शासन को जनता के और करीब ला रहे हैं। इसका उद्देश्य है - पारदर्शिता, संवाद और समाधान को एक प्रक्रिया में पिरोकर जनविश्वास को और मजबूत करना।मुख्यमंत्री ने कहा कि - हम चाहते हैं कि राज्य के हर नागरिक को यह भरोसा हो कि उनकी बात सुनी जा रही है, उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है और योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुँच रहा है। मैं स्वयं, मेरे मंत्रीगण, मुख्य सचिव और शासन के वरिष्ठ अधिकारी इस तिहार में भाग लेंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे। हमारा लक्ष्य है - हर जिले, हर पंचायत, हर व्यक्ति तक सुशासन की पहुँच सुनिश्चित करना।मुख्यमंत्री ने कहा- मैने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे इस अभियान को जनांदोलन बनाएं। उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण ही इस तिहार को एक नई पहचान देगा।"
- -वर्ष 2024-25 में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण का कुल 232 प्रकरण दर्ज कर 195 प्रकरणों में कुल समझौता राशि 72 लाख 40 हजार 956 रुपए की वसूलीमहासमुंद, / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 02 अप्रैल को निरीक्षण के दौरान खनिज चूना पत्थर के 01 हाइवा, खनिज फर्शीपत्थर का 01 ट्रक अवैध परिवहन करते हुये तथा आज 04 अप्रैल को 01 चैन माउन्टेन ग्राम पंचायत खमतराई महानदी में अवैध रेत अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर जप्त करते हुए वाहनो को सुरक्षार्थ तुमगांव थाना में रखा गया है। जप्त वाहन ट्रक सीजी 06 जीजी 3004, हाईवा सीजी 06 एचए 6668 व चैन माउन्टेन सीयूएसपी41-60140 उपरोक्त सभी वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियमन 1957 की धारा 21 के अतंर्गत दण्डात्मक कार्यवाही/02 से 05 वर्ष की सजा हेतु एफआईआर दर्ज कर परिवाद दाखिल करने की कार्यवाही की जायेगी, पूर्व में भी जिले के खनिज पट्टेदारो, खनिज परिवहनकर्ताओं को भी निर्देशित किया गया है कि बिना अभिवहन पास के खनिज उत्खनन / परिवहन/भण्डारण दण्डनीय अपराध है।वित्तीय वर्ष 2024-25 में अवैध उत्खनन के 24 प्रकरण दर्ज कर 16 प्रकरणो में समझौता राशि 26 लाख 53 हजार 650 रुपए वसूल निर्धारित मद में जमा कराया गया है एवं 03 प्रकरण में अवैध उत्खनन कर्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाया गया है, 02 प्रकरण माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय में विचाराधीन है एवं 02 प्रकरण प्रक्रियाधीन है। अवैध परिवहन के 191 प्रकरण दर्ज कर 162 प्रकरण में समझौता राशि 33 लाख 46 हजार 556 रुपए वसूल कर निर्धारित मद में जमा कराया गया है, 24 प्रकरण में अवैध परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध 03 एफआईआर दर्ज कराया है एवं 05 प्रकरण माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय में विचाराधीन है। इसी प्रकार अवैध भण्डारण के 17 प्रकरण दर्ज कर 16 प्रकरणों में समझौता राशि 12 लाख 40 हजार 750 रुपए वसूल कर निर्धारित मद में जमा कराया गया है एवं 01 प्रकरण माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय में विचाराधीन है। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2024-25 में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण का कुल 232 प्रकरण दर्ज कर 195 प्रकरणों में कुल समझौता राशि 72 लाख 40 हजार 956 रुपए वसूल कर निर्धारित मद में जमा कराया गया है।अवैध उत्खनन/पविहनकर्ताओ के विरुद्ध इसी प्रकार कृत्य करने पर दंडात्मक/एफआईआर की कार्यवाही की जायेंगी। कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमला द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच किया जाएगा।
- महासमुंद / भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत भूमि संसाधन विभाग द्वारा जल एवं भूमि संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 5 फरवरी 2025 से “वाटरशेड रथ यात्रा“ का शुभारंभ किया गया है। इस यात्रा का उद्देश्य जलग्रहण क्षेत्रों का विकास, वर्षा जल संचयन, कृषि उत्पादकता में वृद्धि तथा कृषि वनीकरण के माध्यम से ग्रामीण जीवन को सशक्त बनाना है।इसी कड़ी में आज 4 मार्च को यह रथ महासमुंद जिले पहुँचा, जहां कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने “वाटरशेड रथ’’ को कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा ग्रामीण समुदायों में जल संरक्षण, प्राकृतिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन और भूमि की उर्वरता बढ़ाने के लिए जन-जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम है। रथ के माध्यम से ग्रामीणों को ऑडियो-विज़ुअल तकनीकों से विभिन्न उपायों की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप और सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री भीमराव घोडेसवार मौजूद थे।इसके बाद ‘‘वाटरशेड रथ’’ ग्राम पंचायत पथरला, विकासखंड पिथौरा पहुँचा, जहाँ स्थानीय ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने इस अभियान का स्वागत उत्साहपूर्वक किया। इस अवसर पर रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने जल संरक्षण विषय पर रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री ओमप्रकाश चौधरी पूर्व अध्यक्ष, भूमि विकास बैंक, श्री टिकेलाल साव (सांसद प्रतिनिधि), श्रीमती जगमोती भोई (जिला पंचायत सदस्य), श्रीमती डोलेश्वरी नीरू प्रधान जनपद सदस्य, श्री अभिमन्यु प्रधान, श्रीमती विमला बेहरा, श्री परशुराम गणतिया, श्री दीनदयाल भोई, श्री मनीराम निषाद एवं श्री सुभाष बंजारा व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। ग्रामवासियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा श्रमदान किया गया। रथ के माध्यम से जल संरक्षण पर आधारित वीडियो प्रसारण किया गया, जिसे ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने जागरूकता से देखा व जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
- -आज हुआ पहला सिजेरियन प्रसवबिलासपुर, /रतनपुर के लोगों को अब महिला नसबंदी और सिजेरियन प्रसव के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें रतनपुर सीएचसी में ही यह सुविधा मिलना शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में रतनपुर के सीएचसी को अपग्रेड करते हुए यहां सर्वसुविधायुक्त ऑपरेशन थियेटर (ओटी) शुरू किया गया है। आज यहां सिजेरियन प्रसव हुआ। अब तक यहां 7 महिला नसबंदी आपरेशन भी हो चुका है। अब रतनपुर क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन प्रसव एवं महिला नसबंदी के लिए बिलासपुर आना नहीं पड़ेगा। कलेक्टर ने इसके लिए पूरे स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कई बार रतनपुर अस्पताल का निरीक्षण कर वहां ओटी संबंधी समस्त सुविधाएं देने के निर्देश सीएमएचओं को दिए थे। रतनपुर में ओटी हेतु आवश्यक सभी उपकरण एवं दवाईयां दी गई। डीएमएफ मद से अस्पताल में स्थापित ओटी में आवश्यक सुधार कार्य किया गया। मापदंड पूर्ण होने पर पहले पदस्थ टीम द्वारा नसबंदी ऑपरेशन किया गया, इसके बाद आज पहला सफल सिजेरियन प्रसव कराया गया। अब कोटा विकासखंड के रतनपुर एरिया के लोगों को सुविधा उपलब्ध होगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद पहली बार सीज़र ऑपरेशन प्रारंभ हुआ। अस्पताल के स्त्री प्रसूति विशेषज्ञ डॉ शीला शाहा, डॉ नेहुल झा, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. निधि कोर्राम, प्रभारी डॉ विजय चंदेल, स्टॉफ नर्स ममता साहू, योगेश्वरी रजक, आरती धीवर, एवम अन्य स्टॉफ के सहयोग से सी-सेक्शन प्रसव कराया गया। परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत महिला नसबंदी ऑपरेशन भी यहां किया जा रहा है।
-
-बस स्टैण्ड में 15 मई तक यात्री सुविधाओं के सभी काम पूर्ण करने दिए निर्देश
बिलासपुर, /कलेक्टर अवनीश शरण ने आज नगर निगम क्षेत्र के लिंगियाडीह अस्पताल एवं तिफरा बस स्टैण्ड का दौरा कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने तिफरा बस स्टैण्ड में मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के शेष कार्य 15 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने छठ घाट के समीप शहर की गरीब महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बनाये जा रहे टेलरिंग शेड एवं आजीविका केन्द्र का भी अवलोकन किया। डीएमएफटी के तहत लगभग 4.68 करोड़ की लागत से इन दोनों संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। एक बार में लगभग 500 शहरी गरीब महिलाओं को यहां आजीविका संबंधी विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए जा सकेंगे। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कलेक्टर शरण ने निगम क्षेत्र के लिंगियाडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। डीएमएफ मद के अंतर्गत अस्पताल में लेबर रूम, अतिरिक्त वार्ड सहित पुराने भवन को जोड़ते हुए एलिवेशन कार्य स्वीकृत किया गया है। कलेक्टर ने पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनक्यूएएस की मानकों के अनुरूप अस्पताल प्रबंधन अपनी सेवाओं को उच्च स्तर का बनाए। कलेक्टर इसके बाद छठ घाट की समीप बन रहे टेलरिंग शेड एवं शहरी महिला आजीविका केन्द्र तोरवा का निरीक्षण किया। कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। चार खण्ड में लगभग 500 महिलाओं के आजीविका प्रशिक्षण सुविधा के लिए ये भवन बनाये जा रहे हैं। उन्होंने भवन की गुणवत्ता एवं सुविधाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। मुख्य रोड तक पक्की पहुंच मार्ग और भवन के चारों ओर पक्की सीसी रोड जल्द बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर इसके बाद शहर के बीच पुराना बस स्टेण्ड पहुंचे। उन्होंने इमलीपारा में निगम द्वारा निर्मित सुपर मार्केट कॉम्पलेक्स का अवलोकन किया। कॉम्पलेक्स में 63 दुकान निकाले गये हैं। परिसर में 140 दोपहिया और 40 चार पहिया वाहनों के पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने पूरी योजना की जानकारी ली और निगम आयुक्त को दिशानिर्देश दिए। पुराने बस स्टैण्ड में व्यवस्थापित किये गये मदिरा दुकानों के संबंध में भी नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर तिफरा स्थित नया बस स्टैण्ड पहुंचकर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरम्मत, सुधार एवं सौंदर्यीकरण के बचे हुए कार्य 15 मई तक पूर्ण करने के निर्देश ठेकेदार को दिए। गरीब यात्रियों के रात बिताने के लिए बस स्टैण्ड में 50-50 सीट के दो रैन बसेरा बनाये गये हैं। रैन बसेरा का भी उन्होंने अवलोकन किया और जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। पिछले कुछ महीनों में कलेक्टर के निर्देश पर बस स्टेण्ड में जल भराव की समस्या से निजात मिली है। पेयजल आसानी से उपलब्ध हुआ है। भवन के कई हिस्सों की रिपेयरिंग, बिजली एवं पंखा लगाये गये हैं।
-
बिलासपुर /मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत सत्र 2025-26 में प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 20 अप्रैल को सवेरे 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई है। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/
PRSMS/Student-Admission-Detail पर 3 अप्रैल से 20 अप्रैल तक डाउलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दिन परीक्षार्थी को 9 बजे परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना है और 9.30 बजे परीक्षार्थियों से ओएमआर शीट भराया जाएगा। परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों को पेपर शुरू होने के 1 घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचना होगा। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र के साथ 2 नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो साथ लाना होगा। आई.डी. प्रुफ के लिए आधार कार्ड या अपने स्कूल का परिचय पत्र साथ लावें जिसमें फोटो लगा हो। परीक्षा में केवल नीले व काले बॉलपॉइंट पेन का उपयोग करना। परीक्षा में कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, पर्स, पाउच, स्कार्फ या इलेक्ट्रिॉनिक सामान लाना पूर्णतः वर्जित है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के समय कठिनाई आने पर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय में सवेरे 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। -
राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं एवं कोचियों, सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ छापा मार कार्रवाई करते हुए थाना छुरिया अंतर्गत ग्राम भोलापुर में सचिन कुमार साहू के रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर 40 पाव (कुल 7.200 बल्क लीटर) महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब संतरा जप्त किया गया। आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय अजमांनतीय अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। इसी तरह अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल-ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी द्वारा सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला श्री राजकुमार कुर्रे, हमराह स्टाफ आबकारी मुख्य आरक्षक श्री निजाम शाह, श्री मनीष रजक, श्री अनिल सिन्हा शामिल थे।
-
- जिले में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
- कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले के सभी ग्रामों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जल स्तर नीचे चले जाने के कारण जिले के कुछ ग्रामों में हैण्डपंप बंद हुए है, ऐसे गांवों का चिन्हांकन कर वहां पेयजल की व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सभी मैदानी अमले को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। सभी मैदानी अमला गांवों का नियमित निरीक्षण करें और शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित निराकरण करें। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी को जल जीवन मिशन के अंतर्गत कैसे उपयोग करना है इस पर विचार करना चाहिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी रिचार्जिंग में भी ध्यान देना चाहिए। भूमिगत जल का उपयोग जितना करते हैं उससे ज्यादा पानी रिचार्ज करना होगा और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। जिससे भूमिगत जल स्तर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को पानी की समस्या को कैसे दूर करें इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए, जिससे वे जनसामान्य को इसके संबंध में जागरूक कर सके। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव श्री समीर शर्मा, सांसद प्रतिनिधि श्री बिसेसर दास साहू सहित संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। - बिलासपुर /छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, नया रायपुर, (छ.ग) द्वारा दिनांक 13 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा हेतु जिला-बिलासपुर के परीक्षा केन्द्र कमांक 1310 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकंडा बिलासपुर में यूपीएससी की NDA की परीक्षा आयोजित होने के कारण सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा हेतु परीक्षा केन्द्र बनाया जाना संभव नही है जिसके कारण छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल नया रायपुर के द्वारा परीक्षा केंद्र 1310 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नूतन चौक सरकंडा के स्थान पर शासकीय विद्यालय चिंगराजपारा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जिन अभ्यार्थियों के द्वारा 1310 केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया है, उन्हें पुनः नये परीक्षा केन्द्र के अनुसार प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना दी जाती है।केन्द्र कमांक 1310पूर्व परीक्षा केन्द्रशासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नूतन चौक सरकंडा, बिलासपुरसंशोधित परीक्षा केन्द्र (व्यापम)शासकीय हाईस्कूल चिंगराजपारा , बिलासपुर
- *तैयारी पूर्ण, पहले दिन 24 ग्रामों में लगेंगे शिविर**कलेक्टर ने व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश*बिलासपुर /राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार जिले में 7 अप्रैल से शुरू हो रहे राजस्व पखवाड़ा की तैयारी पूर्ण हो गई है। प्रथम चरण में 7 अप्रैल से 21 अप्रैल तक विभिन्न ग्रामों में शिविर लगेंगे। प्रथम दिवस 7 अप्रैल को जिले की सभी तहसीलों में 24 शिविर आयोजित किये जाएंगे। कलेक्टर अवनीश शरण ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों के अनुरूप शिविर के लिए एजेण्डा जारी कर दिए हैं। उन्होंने एजेण्डा के अनुरूप यथासंभव मौके पर ही काम निपटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविर का कोटवारों और अन्य माध्यमों से अधिक से अधिक प्रचार करने को कहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण और किसान शिविरों का फायदा उठा सकें। कलेक्टर ने पखवाड़ा में प्राप्त समस्त आवेदनों का 30 अप्रैल 2025 तक अनिवार्य रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित राजस्व शिविरों में राजस्व से संबंधित लोक सेवा गारण्टी के अंतर्गत लोक सेवाओं की समय-सीमा में कार्यवाही, अविवादित किस्म के नामांतरण एवं खाता विभाजन का 30 अप्रैल तक शतप्रतिशत निराकरण, सीमांकन, डायवर्सन, वृक्ष कटाई के समय-सीमा के बाहर के प्रकरणों का 30 अप्रैल तक शतप्रतिशत निराकरण, विवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन के समय-सीमा के बाहर के प्रकरणों की त्वरित सुनवाई कर 30 अप्रैल तक शत प्रतिशत निराकरण,, धारा 115 अंतर्गत अभिलेख त्रुटि हेतु आवेदन प्राप्त करना, राजस्व न्यायालयों में शून्य आवेदन वाले प्रकरण, शतप्रतिशत पेशी तिथि अपडेट करना, आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरणों का त्वरित गति से निराकरण, अधीनस्थ टेबलों का निरीक्षण, अकारण की गई त्रुटियों के लिए जिम्मेदारी निर्धारित कर कार्रवाई करना तथा भू-अर्जन प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण किया जायेगा।भू-अभिलेख के अंतर्गत स्वामित्व योजना के अंतर्गत भारतीय सर्वेक्षण विभाग से प्राप्त मैप का 30 अप्रैल को प्रकाशित करना, कोटवारों द्वारा विक्रय की गई सेवाभूमि के विरूद्ध समुचित कार्रवाई करना, अभिलेख शुद्धता, नक्शा बटांकन की 5 प्रतिशत प्रगति, भूमिस्वामी के खातों में आधार, मोबाईल नम्बर, किसान किताब एवं लिंग की प्रविष्टि का कार्य शतप्रतिशत किया जायेगा। आय, जाति, निवास संबंधी समस्त आवेदनों का शिविर स्थल पर ही लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से ऑनलाईन प्रविष्टि एवं समय-सीमा में शतप्रतिशत निराकरण किया जायेगा।*पहले दिन 7 अप्रैल को इन ग्रामों में लगेंगे शिविर*राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत पहले दिन 24 ग्रामों में शिविर लगाए जाएंगे। इनमें बिलासपुर तहसील के ग्राम गतौरी, जूना बिलासपुर में शेख गफ्फार स्कूल तारबहार, उरतुम, बेलतरा तहसील में बेलतरा, नेवसा, बिल्हा तहसील में मुरकटा, बोदरी में नगर पालिका भवन, मस्तुरी तहसील में रिस्दा, बेलटुकरी, डंगनिया, सीपत तहसील में खम्हरिया, धनिया, पचपेड़ी तहसील में ओखर, सोन, तखतपुर तहसील में पाली, बांधा, देवरीखुर्द, खम्हरिया, सकरी तहसील में सकर्रा, कोड़ापुरी, टाडा, सकरी, कोटा तहसील में सेमरिया, रतनपुर तहसील में मोहदा, उमरिया दादर, बेलगहना तहसील में टाटीधार एवं मानिकपुर में शिविर आयोजित किये गये हैं।
-
रायपुर- नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ का फोटो बैनर- पोस्टर नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन के सामने लगा हुआ था. आज संध्या सभापति महोदय ने इसे अपने संज्ञान में लेकर नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता की टीम के नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा और उप अभियंता श्री अमित सरकार को वहाँ बुलवाकर तत्काल नगर निगम मुख्यालय भवन के सामने मार्ग के पोल्स पर लगे अपने फोटो बैनर- पोस्टर को टीम भेजकर हटवाने के निर्देश दिए. सभापति के निर्देश पर नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा सभापति सूर्यकान्त राठौड़ के फोटो बैरन - पोस्टर को पोल्स ने निकालने की कार्यवाही तत्काल की गयी.
- -: वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खनिज राजस्व प्राप्तरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और खनिज साधन विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद के निर्देशन में छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में खनिज राजस्व प्राप्ति में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।प्रदेश में संचालित खनन संक्रियाओं से 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है, जो विगत वर्ष 2023-24 के 12,795 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 11% की वृद्धि (1400 करोड़ रुपये अधिक) दर्शाता है।प्रदेश में खनिज राजस्व प्राप्ति में दंतेवाड़ा अव्वलवित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश के खनिज राजस्व संग्रहण में जिला दंतेवाड़ा ने सर्वाधिक 6580 करोड़ रुपये का योगदान देकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा, कोरबा से 2148 करोड़, रायगढ़ से 2027 करोड़, बालोद से 1313 करोड़, सरगुजा से 585 करोड़, बलौदाबाजार से 354 करोड़, कांकेर से 328 करोड़, तथा सूरजपुर से 155 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय राजस्व भागीदारी दर्ज की गई है।खनिज संसाधनों में राष्ट्रीय भागीदारीछत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों की दृष्टि से देश में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र में मात्र 4% की हिस्सेदारी होते हुए भी छत्तीसगढ़ का देश के कुल खनिज उत्पादन मूल्य में 16% से अधिक की भागीदारी है। यहां मुख्य रूप से लौह अयस्क, कोयला, चूनापत्थर और बाक्साइट के विशाल भंडार हैं, जो खनिज राजस्व के प्रमुख स्रोत हैं। इसके अलावा, राज्य में सामरिक महत्व के खनिजों सहित कुल 28 प्रकार के खनिज भंडार की पुष्टि हुई है।ई-नीलामी प्रणाली से अतिरिक्त राजस्ववर्ष 2015 से खनिज विभाग द्वारा खनिजों का ई-नीलामी के माध्यम से आबंटन की कार्यवाही की जा रही है, जिससे रॉयल्टी के अलावा प्रीमियम के रूप में अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति हो रही है। खनिज राजस्व में हो रही बढ़ोत्तरी में ई नीलामी के माध्यम से स्वीकृत खदानों का योगदान अब स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है।खनिज विकास मद से अधोसंरचना को बलराज्य शासन द्वारा खनिज राजस्व की कुल प्राप्ति की 5% राशि "खनिज विकास मद" में अंतरित की जाती है। इससे प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में खनिज संसाधनों के विकास और अधोसंरचना निर्माण का कार्य किया जा रहा है। आगामी वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में केवल रेल कॉरिडोर निर्माण हेतु प्रावधानित किए गए हैं।समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदानप्रदेश की खनन संक्रिया केवल औद्योगिक संस्थानों को कच्चा माल प्रदान करने तक सीमित नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के सामाजिक और आर्थिक विकास का मजबूत स्तंभ बन चुकी है।"छत्तीसगढ़ की धरती केवल खनिज संपदा से नहीं, विकास की असीम संभावनाओं और जनकल्याण के संकल्प से भी समृद्ध है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खनिज राजस्व प्राप्त कर प्रदेश ने एक नई ऊँचाई को स्पर्श किया है। यह उपलब्धि हमारी दूरदर्शी नीतियों, पारदर्शी प्रशासन, और ईमानदार कार्यसंस्कृति का प्रतिफल है।ई-नीलामी प्रणाली, तकनीकी नवाचार और सुशासन के माध्यम से हम खनिज क्षेत्र को केवल राजस्व संग्रहण का माध्यम नहीं, बल्कि दूरस्थ अंचलों के लिए विकास के इंजन के रूप में परिवर्तित कर रहे हैं।"श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
-
समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
पेयजल समस्याओं के निराकरण हेतु बेहतर योजना बनाकरकार्य करने को कहाबालोद, कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट कर जिले में निर्धारित समयावधि में शासकीय योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री चन्द्रवाल कल गुरुवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मौजूदा ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर पेयजल एवं निस्तारी हेतु पानी के प्रबंध की समस्या के निराकरण हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को बेहतर योजना बनाकर पेयजल एवं निस्तारी हेतु पानी की समस्या का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने मादक पदार्थों के अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में नियमित रूप से नशामुक्ति अभियान चलाने तथा मादक पदार्थों के अवैध बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पुलिस, परिवहन एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को सुबह स्कूल खुलने एवं आवश्यकतानुसार अन्य समय में भारी वाहनों के नगर में प्रवेश को वर्जित करने के निर्देश भी दिए है। बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रीष्म काल में पेयजल की समस्या का निराकरण करने हेतु विभाग द्वारा हेल्पलाईन नंबर जारी कर किसी भी स्थान पर पेयजल के समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर उसका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जिले में चलाए जा रहे जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत सरफेस वाटर का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने हेतु भी योजना बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट कर स्थिति पर नजर रखने को कहा।बैठक में श्री चन्द्रवाल ने आम जनता से प्राप्त मांगों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए व्हाट्सएप्प नंबर के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को चैटबाॅट के माध्यम से अपने-अपने विभागोें के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने जिले के कोई भी पुराने शासकीय भवन बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त न हो इसके लिए निर्माण कार्य से जुड़े विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर इन सभी भवनों का अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों से अपने अधीनस्थ सभी कार्यालयों में वाटर हार्वेस्टिंग लगाए जाने के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन के संबंध में भी जानकारी ली। बैठक में आज कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं उप संचालक जिला योजना एवं साख्यिकी के द्वारा अपने विभाग के शासकीय योजनाओं को निर्धारित समयावधि में क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु निर्धारित किए गए लक्ष्य एवं उसके विरूद्ध अब तक की उपलब्धि के संबंध में पावर पाॅईंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने अंर्तविभागीय समन्वय के प्रकरणों की भी समीक्षा की। -
बालोद, जिला कार्यालय खनिज शाखा में वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत वाहन (महिन्द्रा बोलेरो, स्कॉर्पियो) किराये पर लिए जाने हेतु पंजीकृत इकाईयों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में सीलबंद निविदा आमंत्रित की गई है। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि शासकीय कार्य हेतु वाहन किराये पर लिए जाने पंजीकृत इकाइयों द्वारा 01 लाख रुपये की धरोहर राशि निर्धारित है। निविदा प्रपत्र 22 अपै्रल से 28 अपै्रल 2025 तक कार्यालयीन समय तक प्राप्त किए जा सकते हैं। निविदा प्रपत्र कार्यालयीन समय में ही स्वीकार किया जाएगा। निविदा प्रपत्र को कार्यालय में उपस्थित होकर निविदा बाॅक्स में डालना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि निविदा 29 अपै्रल 2025 को दोपहर 03 बजे खोली जाएगी। निविदा की शेष शर्ते कार्यालय की सूचना पटल एवं जिले की वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट पर प्राप्त की जा सकती है।
-
बालोद,मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रयास आवासीय में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 20 अपै्रल 2025 को निर्धारित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि परीक्षा तिथि 20 अपै्रल को विद्यार्थियों की उपस्थिति/रिपोर्टिंग का समय सुबह 09 बजे, कक्ष परीविक्षक द्वारा ओएमआर भराने का समय 09.30 बजे तथा परीक्षा प्रारंभ एवं समाप्ति का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी प्राक्चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र वेबसाईट eklavya.cg.nic.in/prsms/student-admission-detail से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र अथवा प्रवेश पत्र के संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त कर सकते हैं।
-
जिले से भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास एवं भोजन की गई है व्यवस्था
बालोद, आवासीय खेल अकादमी रायपुर हेतु चयन ट्रायल की तिथि घोषित कर दी गई है। जिसके अंतर्गत तीरंदाजी मंे बालक एवं बालिका तथा फुटबाॅल में बालिका वर्ग के लिए चयन ट्रायल 21 से 23 अपै्रल तथा हाॅकी एवं फुटबाॅल में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए चयन ट्रायल 25 से 27 अपै्रल तक आयोजित की गई है। अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि तींरदाजी एवं फुटबाॅल के लिए 21 अपै्रल को पंजीयन, 22 अपै्रल को शारीरिक दक्षता परीक्षण तथा 23 को कौशल दक्षता परीक्षण किया जाएगा। इसी तरह हाॅकी एवं एथेलेटिक्स अंतर्गत 25 अपै्रल को पंजीयन, 26 अपै्रल को शारीरिक दक्षता परीक्षण तथा 27 अपै्रल को कौशल दक्षता परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के संबंधित खेल में उपलब्धि धारक 05 बालक एवं 05 बालिका अधिकतम 10 खिलाड़ियों को दल प्रबंधक के साथ शामिल होंगे। चयन ट्रायल में जिलों से सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों हेतु आवास एवं मोजन की व्यवस्था आयोजन स्थल में किया गया है। -
जल वाहिनी समितियों को सक्रिय करने तथा पानी के अपव्यय को रोकने हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बालोद, कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियांे की बैठक लेकर जल संरक्षण के उपायों के अंतर्गत जिले में चलाए जा रहे जल जतन अभियान के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले में अधिक से अधिक जल वाहिनी समितियों का गठन कर उन्हें सक्रिय करने तथा पानी के अपव्यय को रोकन हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने जिले में जल जतन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के उपाय सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, उप संचालक कृषि तथा जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण सेवा यांत्रिकी आदि विभागों के कार्यपालन अभियंताओं के अलावा अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों को सरफेस वाटर का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने तथा नवनिर्मित एवं निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों में अनिवार्य रूप से सोख्ता गड्ढा का निर्माण कराने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने खरीफ एवं रबी दोनों सीजनों में किसानों को धान के बदले अन्य फसलों के पैदावार के लिए पे्ररित करने के भी निर्देश दिए। इसके अंतर्गत उन्होंने कृषि एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में किए गए उपायों के संबंध में भी जानकारी ली। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य के अंतर्गत जिले में गन्ने के क्षेत्राच्छादन को बढ़ाने के साथ-साथ किसानों को धान के बदले शाक, सब्जी एवं दलहन, तिलहन फसलों के उत्पादन के लिए पे्ररित किया जा रहा है। श्री चन्द्रवाल ने जिले में चलाए जा रहे जल जतन अभियान में आम जनता के अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने चैपाल लगाकर एवं दीवाल लेखन और नुक्कड़, नाटक आदि के माध्यम से जनता को पानी के सदुपयोग के लिए पे्ररित करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने महिला कमाण्डों की भी भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। - रायपुर,। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका शुक्रवार को 87 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। मुख्यमंत्री साय ने एक्स पर लिखा, “भारतीय सिनेमा के सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री मनोज कुमार जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। देशभक्ति फिल्मों के माध्यम से उन्होंने ‘भारत कुमार’ के रूप में पहचान बनाई। उनका योगदान न केवल सिनेमा को, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को भी समर्पित रहा। जब-जब देशभक्ति फिल्मों की बात होगी, मनोज कुमार जी का स्मरण स्वाभाविक रूप से होगा। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और असंख्य प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!”
-
कोण्डागांव,/जिला कोण्डागांव एवं अन्य जिले के शिक्षित युवक-युवतियों के लिए कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र तथा मॉडल कैरियर सेन्टर कोण्डागांव द्वारा 08 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को लाईवलीहुड कॉलेज जिला कोण्डागांव में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगारी अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा अपनी-अपनी संस्थाओं में कुल 77 पदों पर कार्य करने हेतु भर्ती ली जाएगी। इसमें प्रोग्राम मैनेजर, कलस्टर मैनेजर, स्कूल सपोर्ट ऑफिसर और ट्रेनिंग मैनेजर के पद शामिल हैं। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र में नियोजित होने के इच्छुक एवं पात्र युवक एवं युवतियां अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, अपडेटेड सी.व्ही., रोजगार पंजीयन निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार एवं पैनकार्ड आदि मूल दस्तावेज, छायाप्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित उक्त दिवस को प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- *यूट्यूब स्टूडियो में युवा इंफ्लूएंसर्स से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना*रायपुर. कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार विश्वरंजन ने जनपद पंचायत तिल्दा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनपद कार्यालय का जायजा लिया और उसके बाद पंचायत भवन एवं यूट्यूब स्टूडियो जाकर युवा इन्फ्लूएंसर्स से मुलाकात की। इस दौरान इन्फ्लूएंसर्स ने अपनी अपेक्षाएं और अपनी समस्याओं को जिला पंचायत सीईओ के समक्ष रखा।साथ ही जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वरंजन ने ग्राम पंचायत ताराशिव में कार्यरत महिलाओं से संवाद कर उनके कार्य के विषय में चर्चा किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्योें का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
- बलरामपुर। जिले में सीमांकन के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी का नाम हेमंत कुजूर है, जो वाड्रफनगर तहसील के बरतीकला क्षेत्र में पदस्थ है।मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त व्यक्ति कई महीनों से अपने जमीन के सीमांकन के लिए पटवारी के चक्कर काट रहा था। जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उसने इसकी शिकायत एसीबी से की। जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी पटवारी ने 8 हजार रुपये की घूस ली, उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया।्र एससीबी की कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हडक़ंप मच गया है। फिलहाल आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-
भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर द्वारा संपत्तिकर भुगतान हेतु 30 दिन का विशेष छूट प्रदान की गई है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में मकान, दुकान मालिको से जिनका वित्तीय वर्ष 2024-25 का बकाया संपत्तिकर का भुगतान नहीं किए है। वें सभी 30 अप्रेल 2025 तक अपने संपत्तिकर का भुगतान कर सकते है। करदाता को 18 प्रतिशत अधिभार एवं 1000 पेनाल्टी में 30 दिवस की विशेष छूट प्रदान की गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में लोक सभा निर्वाचन कार्य, निकायो का परिसीमन कार्य, मतदाता सूची पुनरीक्षण, स्थानीय निकायों का निरीक्षण आदि कार्यो निकायों के अधिकारी/कर्मचारी संलग्न रहे। जिसके वजह से संपत्तिकर की वसूली प्रभावित हुई है। इसी को देखते हुए शासन द्वारा विशेष अवसर दिया गया है।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय शासन के आदेश के तारतम्य में नगर निगम भिलाई में वसूलीकर्ता एजेंसी परियोजना निदेशक, मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स प्रा. लिमि. रांची शाखा भिलाई को संपत्तिकर भुगतान में वर्ष 2024-25 के संपत्तिकर दाताओं को 30 अप्रेल तक विशेष छूट प्रदान करने के लिए निर्देशित किए है। साथ में भवन, भूमि स्वामियों की जानकारी के लिए निगम के प्रत्येक क्षेत्र में वार्डो में व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के लिए भी सूचित किया गया है। इसके साथ ही जो करदाता वर्ष 2025-26 के लिए संपत्तिकर जमा करने पर 6.25 प्रतिशत का विशेष छूट का लाभ ले सकते है। इस प्रकार निगम भिलाई में दोना सुविधा उपलब्ध है।नागरिको के सुविधा के लिए घर बैठे आनलाईन संपत्तिकर जमा करने के लिए भी सुविधा प्रदान की गई है। आनलाईन वेबसाईट https://Chhattishgarhmunicipal.com/nagarnigam/citizen/ में संपत्तिकर बटन पर क्लीक करने पर संपत्तिकर में रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर ओटीपी आयेगा, ओटीपी डालने पर संपत्तिकर का विवरण, डिमांड नोट आदि की जानकारी प्राप्त होगी। भुगतान में क्लीक करने पर विकल्प के रूप में के्रडिट, डेबिट, नेटबैंकिग, यूपीआई पूछा जायेगा, जिस पर क्लीक करने पर भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण होगी। साथ ही वेबसाईट से ही भुगतान की रसीद जनरेट होगी, जिसे भवन मालिक प्रिंटकर सुरक्षित रख सकते है। -
- 52 शक्ति पीठो में से एक मां चंद्रहासिनी के कर रहे दिव्य दर्शन, 4 हजार दीप भी प्रज्वलित
सक्ती । जिले के डभरा क्षेत्र में स्थित छतीसगढ़ के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक चन्द्रपुर के पहाड़ में विराजिती मां चंद्रहासिनी मंदिर में नवरात्रि की धूम है. यहां भक्तो की कतार लगी हुई है. मां चंद्रहासिनी, 52 शक्तिपीठो में से एक है, जिनके दर्शन के लिए भक्त छग के अलावा अन्य प्रदेशों से पहुंच रहे हैं. साथ ही, यहां इस बार 4 हजार दीप प्रज्वलित कराई गई है. यहां बने पौराणिक व धार्मिक कथाओं की सुंदर झाकियां, लगभग 100 फीट विशालकाय महादेव पार्वती की मूर्ति आदि मां चंद्रहासिनी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का मन मोह लेती है. चारों ओर से प्राकृतिक मनमोहक सुंदरता से घिरे चंद्रपुर की खूबसूरती देखने लायक है. पहले यहां बलि प्रथा का प्रचलन था, लेकिन समय के साथ इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. - -ठगी की रकम क्रिप्टोकरंसी के माध्यम से भेजी दुबई, 45 लाख की कार एवं नोट गि नने की मशीन जप्तदुर्ग । फर्जी सी.बी.आई. दिल्ली पुलिस का अफसर बनकर 41लाख रू. की ठगी करने वाले दो आरोपी दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। गुजरात से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार किया गया है।ठगी से प्राप्त पैसो को आरोपियों ने क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से दुबई भेजना व चंद घंटों में रूपयों को स्थानीय अंगड़िया के माध्यम से हवाला में लगा दिया गया। आरोपी के कब्जे से रूपये गिनने की मशीन, 45 लाख का इन्डेवर फोर्ड वाहन जप्त किया गया है।नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गा चिराग जैन ने बताया कि कु. फरिहा अमीन कुरैशी पिता स्व. मोह. अमीन उम्र 62 साल साकिन एलआईजी 512 हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी बघेरा दुर्ग थाना कोतवाली दुर्ग के द्वारा 5 फरवरी 2025 को थाना कोतवाली दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 21 जनवरी 2025 को प्रार्थिया के मोबाईल पर सुबह 10:35 मिनट पर दिल्ली पुलिस डिपार्टमेंट का एक विडियो कॉल आया, जिसके अनुसार उन्होने सी.बी.आई. पुलिस दिल्ली द्वारा संदीप कुमार के विरूद्ध मनीलॉन्ड्रींग केस ड्रगट्रेफेकिंग आईडेन्टिटी थेफ्ट केश में जांच की जा रही जिसमें उन्हे संदीप कुमार के कब्जे से 180 बैंक खाते प्राप्त हुए है, जिसमें एक खाता प्रार्थिया के नाम का एच.डी.एफ.सी. बैंक दिल्ली का होना बताये, जिसमें लगभग 8.7 करोड़ रूपये जमा है और संदीप कुमार ने पुछताछ के दौरान यह बताया गया है कि सभी खाता धारकों ने संदीप कुमार से 10 प्रतिशत लेकर व्यक्तिगत उपस्थित होकर अपने नाम से उक्त खाते खुलवाये है, इस संबंध में प्रार्थिया द्वारा मना किये जाने पर उक्त पुलिस अधिकारी ने प्रार्थिया का विवरण पुछा और बताया कि सारे विवरण उनके पास पहले से मौजूद है तत्पश्चात् उस पुलिस अधिकारी ने प्रार्थिया को तत्काल दिल्ली आकर बयान देने के लिए कहा अन्यथा गिरफ्तार करेगें। प्रार्थिया द्वारा असमर्थता बताये जाने पर उस पुलिस अधिकारी ने अन्य पुलिस अधिकारी से बात कर ऑनलाइन बयान देने और इंवेस्टिगेशन कराये जाने का निवेदन करने का कहा था। ऐसा करने पर एक पुलिस अधिकारी ऑनलाईन सुनील कुमार गौतम आई.पी.एस. दिल्ली पुलिस से प्रार्थिया का परिचय कराया गया, जिनके द्वारा इसी दिनांक को प्रार्थिया को पुछताछ कर बयान लिया गया और प्रार्थिया के नाम से जमा और अर्जित चल अचल संपत्ति का विवरण मांगा गया। पुलिस अधिकारी आई.पी.एस. गौतम ने प्रार्थिया से यह भी कहा की आरोपी संदीप कुमार बहुत ही बड़ा अपराधी है, यह प्रकरण बहुत बड़ा कॉन्फिडेनशियल केस है इसलिये इसकी गोपनीयता बनाये रखना जरूरी है प्रार्थिया अपने भारतीय स्टेट बैंक गंजपारा दुर्ग से अलग-अलग चरणो में आर.टी.जी.एस. के माध्यम से आर.बी.आई. इण्डिया में जमा कराया गया है जो कि लगभग (अक्षरी इकचालीस लाख रूपये) है। 4 फरवरी 2025 के दोपहर तक उक्त दिल्ली पुलिस अधिकारी से संपर्क नहीं होने पर प्रर्थिया के साथ धोखाधड़ी होने पर अपराध क्रमांक 66/2025, धारा 318 (4), 3 (5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार यादव के नेतृत्व में सायबर सेल भिलाई से जानकारी प्राप्त हुआ, कि प्रार्थिया का रकम 09,50,000 रूपया दिनांक 29.01.2025 को राजकोट नागरिक सहकारी बैंक ब्रांच मोरबी गुजरात जो आस्था लांजिस्थ संस्था के नाम से संचालित है इनके खाता में रकम जाना पाया गया उक्त खाता का संचालक आरोपी प्रोपाईटर मनीष दोसी राजकोट गुजरात का होना पाया गया है, आरोपी का विडियो फुटेज भी पैसा निकालते समय संबंधित बैंक का सायबर सेल भिलाई को प्राप्त हुआ है, आरोपी मनीष दोसी पिता नरोत्तम भाई उम्र 46 साल निवासी नक्षत्र अपार्टमेन्ट 05 फलोर फ्लैट नं0 504 सनाडा रोड़ मोरबी थाना मेरबी सिटी ए डिविजन जिला मोरबी, गुजरात को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है, तथा आरोपी मनीष दोसी से पूछताछ करने पर अन्य आरोपी असरफ खान निवासी सुरेन्द्रनगर गुजरात के द्वारा कहने पर उक्त रकम को अपने खाता में डलवाना बताया गया है, आरोपी असरफ खान के मोबाईल को चेक करने पर क्रिप्टो करेंसी से संबधित एप्प दिखने पर कड़ाई से पूछताछ करने पर सायबर ठगी से प्राप्त पैसो को क्रिप्टो करेंसी में लगाकर दुबई भेजना एवं स्थायीय अगड़िया के माध्यम से पैसो को हवाला में उपयोग करना बताये, सायबर ठगी से प्राप्त पैसा चंद घंटों में खातों के माध्यम से स्थानातरण होने के पश्चात् गुजरात के स्थानीय अगड़िया के द्वारा पैसो को अन्य आरोपी को भेज दिया जाता है। आरोपियों के कब्जे से पैसे गिन्ने की मशीन एवं 01 इन्डेवर फोर्ड वाहन क्रंमाक GJ 13 AR 2422 कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण में धारा 317(2), 317(4), 61(2) (ए) बीएनएस, 66 (डी) आई.टी एक्ट जोड़ी गई है। आरोपीगण के खिलाफ अपराध सबुत पाए जाने से 29 एवं 30 मार्च को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय मोरबी एवं न्यायालय सुरेन्द्रनगर गुजरात से ट्रांजिस्ट रिमांड लेकर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग जिला दुर्ग लाकर न्यायालय दुर्ग के समक्ष पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, सउनि पूरनदास, आरक्षक सुरेश जायसवाल, एसीसीयू टीम राज कुमार चंद्रा, चित्रसेन साहू की सराहनीय भूमिका रही।
-
भिलाई, नगर निगम का छत्तीसगढ़ शासन से बहुत दिनों से बहुत दिनों से लंबित मांग थी, कि नगर निगम भिलाई के संचित निधि एवं फ्रीहोल्ड की राशि भिलाई को वापस किया जाए। आज शासन द्वारा 10 करोड़ 50 लाख 36 हजार रुपए संचित निधि का एवं फ्री होल्ड की राशि 4 करोड़ 36 लाख 38000 प्राप्त हुए। इस राशि की मांग भिलाई नगर निगम द्वारा बार-बार मांग किया जा रहा था। पूर्व के आयुक्त एवं वर्तमान आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा शासन से बार-बार पत्राचार के माध्यम से निवेदन किया जा रहा था। भारसाधक उपमुख्यमंत्री के अनुमोदन से आज राशि नगर निगम भिलाई को प्राप्त हुआ। इसीलिए नगर निगम के आधिकारी कर्मचारियों में बहुत खुशी व्याप्त है। इसके लिए कर्मचारी संघ के सदस्य एवं अधिकारी कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साव, भारसाधक उप उपमुख्यमंत्री अरुण साव को धन्यवाद दिया। शासन ने हमारी लंबित मांगों को सुना इसके लिए हम सबको खुशी है। मिलने वाली राशि से उपादान भुगतान रिटायर्ड कर्मचारियों को किया जाएगा जो 2018 से लंबित था इसके साथ-साथ फ्रीहोल्ड से प्राप्त राशि का नगदी कारण एवं अन्य सत्व का भुगतान किया जाएगा।
आयुक्त पाण्डेय को इस प्रयास के लिए धन्यवाद देने वाले अधिकारी कर्मचारियों में राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी, लेखा अधिकारी सी. बी. साहू, अभियंता संजय अग्रवाल, विनीत वर्मा, अर्पित बंजारे, नितेश मेश्राम, श्वेता वर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, स्टोन पुरुषोत्तम साहू, नवीन साहू, शशांक शेखर आदि उपस्थित रहे।






.jpg)


.jpg)







.jpg)

.jpg)



.jpg)



