- Home
- छत्तीसगढ़
- -कोपा, स्टेनो, इंटीरियर डिजाइन और ड्राफ्ट्समैन कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरूरायपुर, / शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) रायपुर में संचालित व्यवसाय – कोपा, स्टेनो (हिंदी), इंटीरियर डिजाइन एवं डेकोरेशन, आर्किटेक्चरल ड्राफ्ट्समैन तथा राज्य की अन्य शासकीय आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।इच्छुक आवेदक 17 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है। प्रवेश के लिए पात्रता एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- -प्रोजेक्ट ग्लोबल गांव के रूप में मुख्यमंत्री के निर्देश पर सतत विकास लक्ष्य( एसडीजी) के 17 लक्ष्यों को संतृप्त करने किया जा रहा कार्य-तूता बनेगा मॉडल गांव - शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण में नई मिसालरायपुर, / संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन) द्वारा दिये गये सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) के अनुरूप गांव तैयार करने रायपुर जिले में प्रोजेक्ट 'ग्लोबल गांव' की शुरूआत की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर एवं कलेक्टर डा. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में एसडीजी के लक्ष्यों के मुताबिक चिन्हांकित 17 लक्ष्यों को प्राप्त करने तूता गांव से इसकी शुरूआत की गई है। इसका उद्देश्य यह है कि आर्थिक विकास के साथ ही यहां सामाजिक और पर्यावरणिक दृष्टिकोण से भी भरपूर विकास हो।परियोजना का उद्देश्य तूता गांव को ऐसा मॉडल गांव बनाना है जहां सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विकास एक साथ हो। अक्सर गांवों का विकास केवल सड़कों और मकानों तक सीमित रह जाता है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण जैसे क्षेत्र पीछे रह जाते हैं।यह पहल संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को गांव स्तर पर लागू करने की दिशा मं एक बड़ा कदम है। इन लक्ष्यों में गरीबी हटाना, भूख खत्म करना, अच्छी शिक्षा, लैंगिक समानता, स्वच्छ पानी, स्वच्छ ऊर्जा, आर्थिक वृद्धि, उद्योग और नवाचार को बढ़ावा, असमानता में कमी, जलवायु सुरक्षा, प्रकृति की रक्षा, शांति और न्याय शामिल हैं।तूता गांव को आत्मनिर्भर, स्वच्छ, शिक्षित, स्वस्थ और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने का लक्ष्य है। यह गांव बाकी गांवों के लिए एक उदाहरण बनेगा और सतत विकास की दिशा में राज्य को नई पहचान देगा।ग्राम तूता में श्रम विभाग द्वारा 50 नए श्रम कार्ड बनाए गए और 12 पुराने कार्ड नवीनीकृत किए गए। पशु चिकित्सा शिविर 72 पशुओं का उपचार, 370 गौवंश का इलाज, 220 बकरियों का टीकाकरण, 52 का औषधिकरण, 23 पशुओं की नसबंदी और 107 को कृमिनाशक दवा दी गई। स्वास्थ्य सेवाएं आयुष्मान वय वंदन योजना के तहत 31 हितग्राहियों के कार्ड बनाए गए।नेत्र परीक्षण शिविर में एम.जी.एम. नेत्रालय रायपुर द्वारा 40 लोगों की आंखों की जांच हुई। जिसमे 20 लोगों के चश्मे त्वरित बनाकर दिये गए और 15 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया। जिनमें से 3 का ऑपरेशन हेतु एडमिट किया गया। इसी प्रकार आधार अपडेशन शिविर में 26 लोगों का आधार अपडेशन किया गया। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत स्किल केयर सदानी दरबार द्वारा ग्राम तूता में 30 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। पोषण आहार आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को नियमित रूप से अंडा वितरित किया जा रहा है।ग्राम तूता में हेल्प कैंप का भी किया गया जिसमें श्री सत्य साईं हॉस्पिटल और स्वास्थ विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री मिथलेश चौधरी उपस्थित रहे। प्रोजेक्ट 'धड़कन' अंतर्गत बच्चों के हृदय की जांच की गई और सभी बच्चे स्वस्थ पाए गए और सभी बच्चों को मिल्क सप्लीमेंट भी दिया जाएगा। साथ ही पोषण अंतर्गत जुड़ी तमाम जानकारी दी गयी।ग्लोबल गांव तूता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सूखा कचरा की उचित व्यवस्था हेतु डस्टबिन का वितरण किया गया इसके साथ-साथ गांव में घर-घर कचरा संग्रहण कार्य के तहत 50 किलो प्लास्टिक कचरा बेचा गया। साथ ही आम के 1500 नए पौधरोपण किया गया।यह योजना “विकसित छत्तीसगढ़“ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसका उद्देश्य गांव के हर व्यक्ति को मजबूत बनाना है ताकि वे खुद अपने विकास में भाग ले सकें।
- - ग्रामीणों को नीर और नारी जलयात्रा के माध्यम से जल संरक्षण एवं फसल चक्र परिवर्तन के लिए किया गया जागरूकराजनांदगांव । जिले में सेवा पर्व और आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में शासन की विभिन्न योजनाओं और मूलभूत सुविधाएं से लाभान्वित किया जा रहा है। छुरिया विकासखंड के कोलिहापुरी, पिनकापार, तुर्रेगढ़, लालूटोला, सीताकसा में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को नीर और नारी जलयात्रा के माध्यम से जल संरक्षण एवं फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया। जिले में आदि कर्मयोगी अभियान बहु विभागीय समन्वय और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से लागू किया जा रहा है। यह अभियान योजना निर्माण को संस्थागत रूप देने तथा आदिवासी क्षेत्र में अंतिम छोर तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। सेवा पर्व और आदि कर्मयोगी अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राजनांदगांव जिले के 105 गांवों का चयन किया गया है। जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में विभिन्न योजनाएं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना, पीएमजनमन योजना, मूलभूत सुविधाएं आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि के क्रियान्वयन, उपलब्धता एवं संतृप्तिकरण तथा भविष्य में आदिवासी ग्रामों में विकास के लिए जानकारी दी जा रही है। जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास और जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर पद्मश्री फूलबासन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
- - कलेक्टर ने जिलेवासियों से स्वच्छता को अपने जीवन शैली में अपनाने का किया आह्वान- अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक विविध कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति किया जा रहा जागरूक- जिले के सभी विकासखण्डों एवं ग्राम पंचायतों में ली गई स्वच्छता शपथराजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिले में स्वच्छता ही सेवा-स्वच्छोत्सव अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक विविध कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। कलेक्टर ने जिलेवासियों से आह्वान किया है कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और समृद्ध समाज की आधारशिला है, जिसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है। स्वच्छता को जनमानस की आदत बनाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। स्वच्छता हर नागरिक का दायित्व है। जनसहभागिता से ही इसका स्थायी प्रभाव दिखाई देगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सुरूचि सिंह ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा-स्वच्छोत्सव अभियान के दौरान जिले के प्रत्येक ग्रामों में सतत स्वच्छता गतिविधियां संचालित होगी और अधिक से अधिक ग्रामीणों को जोड़ा जाएगा।कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के नेतृत्व में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सुरूचि सिंह के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा-स्वच्छोत्सव अभियान की शुरूआत जिले के सभी विकासखण्डों एवं ग्राम पंचायतों में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम के साथ हुई। ग्राम पंचायत आरी में जिला पंचायत सभापति श्रीमती जागृति चुन्नी यदु ने शपथ दिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं ग्राम पंचायत बोदेला में जनपद पंचायत डोंगरगांव की सभापति श्रीमती जाया तिमेश साहू ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम का नेतृत्व किया। जिला समन्वयक डॉ. छोटे लाल साहू ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा-स्वच्छोत्सव अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक जिले में स्वच्छता रैली एवं श्रमदान, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियां, नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीवार लेखन एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिलेभर में आयोजित स्वच्छता ही सेवा-स्वच्छोत्सव अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम से स्वच्छता का संदेश व्यापक रूप से फैला और ग्रामीणों ने अपने घर, गली, मोहल्ले गांव को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
- रायपुर, / रायपुर जिले में अवैध शराब विक्रय और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। सचिव सह आबकारी आयुक्त एवं प्रबंध संचालक सुश्री आर. शंगीता, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी श्री राजेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया गया।15 और 16 सितंबर की रात को संयुक्त टीम द्वारा वी.आई.पी. रोड और नवा रायपुर क्षेत्र के होटल, बार, ढाबा, फार्म हाउस और रेस्टोरेंट्स की गहन जांच की गई। इस दौरान एफ.एल. 2(क) श्रेणी का हाईपर क्लब निर्धारित समय के बाद भी खुला पाया गया, साथ ही अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं। मामले में विभागीय प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।आबकारी विभाग ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की आबकारी अपराध से जुड़ी सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष, रायपुर – 0771-2428201 पर दर्ज कराएं ।
- राजनांदगांव । शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, पोषण माह एवं हर दिन हर घर आयुर्वेद अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने अभियान के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने शासन द्वारा जिले में महिलाओं एवं अन्य जनसामान्य के स्वास्थ्य हित में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शपथ दिलायी। आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने महिलाओं की उम्र के विभिन्न पड़ावों किशोरावस्था, गर्भावस्था, रजोनिवृत्ति के समय में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के लिए महिलाओं का जागरूक किया। उन्होंने आयुर्वेद में महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु वर्णित औषधियों शतावरी, हल्दी, ऐलोवेरा, अपराजिता, ब्राह्मी, अश्वगंधा ,दशमूल क्वाथ, मेथी, तिल के उपयोग के विषय में बताया।कार्यक्रम में महिलाओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महिलाओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नोत्तरी भी की गयी। लाइफ स्टाइल आयुष चिकित्सक डॉ. आनंद सिंह भारद्वाज ने शरद ऋतु चर्चा में वर्णित आहार-विहार, औषधि पौधे, दिनचर्या के विषय में सभी को जागरूक किया। योग चिकिसक डॉ. भारती यादव द्वारा सभी को सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम एवं महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी आसनों के बारे में बताया। नर्सिंग सिस्टर श्रीमती हेमलता बड़ा द्वारा सभी व्यायाम एवं आसनों का प्रदर्शन किया गया। फार्मासिस्ट श्रीमती अनुसुइया साहू द्वारा दवाईयों का वितरण किया गया। श्रीमती बीना यादव द्वारा काढ़ा वितरण का कार्य किया गया।
- - शिविर में 121 बच्चे नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार से हुए लाभान्वितराजनांदगांव । जिला आयुष विभाग द्वारा एवं छत्तीसगढ़ आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज मनकी के सहयोग से पुष्य नक्षत्र पर शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव में एक वर्ष से 16 वर्ष के बच्चों के लिए नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने कहा कि स्वर्ण प्राशन कराने से बच्चों की रोगप्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है तथा बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में सुधार होता है। स्वर्ण प्राशन में बुद्धिवर्धक औषधियों जैसे ब्राह्मी, वचा और शंखपुष्पी का समावेश होता है, जो बच्चों की बुद्धि और स्मरण शक्ति को बढ़ाता है। स्वर्णप्राशन से बच्चों की पाचन शक्ति बढ़ती है और बच्चे आसानी से भोजन पचा पाते हैं। स्वर्णप्राशन से बच्चों का शारीरिक विकास तेजी से होता है और उनकी धातु निर्माण भी उत्कृष्ट प्रकृति की होती है।आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने बताया कि बच्चों की रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए आयुर्वेद में वर्णित स्वर्ण प्राशन एक महत्वपूर्ण उपाय है। यह आयुर्वेदिक उपचार बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव में मदद करता है और उनकी शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होता है। स्वर्णप्राशन से बच्चों की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे बच्चों को बीमारियों से बचाव में मदद मिलती हैं। शिविर में 121 बच्चों को नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार का लाभ मिला। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज मनकी के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मोनिका वर्मा, डॉ. मिसरगा सहित आंगनबाड़ी सुपरवाईजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बच्चे एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
- -बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक और कलेक्टर हुए शामिल-नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षा का संदेशबिलासपुर /छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रम विभाग द्वारा निःशुल्क श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जय दुर्गा ऑयल प्रा.लि., से बी इंडस्ट्रियल एरिया, सिरगिट्टी में संपन्न हुआ I शिविर में कुल 1072 श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें बीपी, शुगर, आंख, मुख एवं दंत जांच, स्त्रीरोग जांच तथा जनरल हेल्थ चेकअप शामिल रहा। स्वास्थ्य सेवाएं जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) एवंअपोलो अस्पताल के डॉक्टरों की टीम द्वारा प्रदान की गईं। आवश्यकतानुसार दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।इस स्वास्थ्य शिविर में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, सहायक श्रमायुक्त श्रीमती ज्योति शर्मा, तथा उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्री विजय कुमार सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण कर श्रमिकों से संवाद भी किया और उनकी समस्याएं जानी। बिलासपुर क्षेत्र के विभिन्न कारखानों से आए महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने इस शिविर में भाग लिया। शिविर की व्यवस्था और संचालन में श्रम विभाग का सहयोग सराहनीय रहा।कार्यक्रम के दौरान बी.ई.सी. फर्टिलाइज़र, सिरगिट्टी एवं एन.टी.पी.सी., सीपत द्वारा औद्योगिक सुरक्षा विषय पर नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित श्रमिकों और अधिकारियों ने खूब सराहा। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से सुरक्षा नियमों की महत्ता को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।
- -जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान है स्वच्छता : राजेश सूर्यवंशी-कलेक्टर ने ग्रामीणों को दिलाई स्वच्छता की शपथ-मंदिर परिसर में एक पेड़ मां के नाम लगाए गए पौधेबिलासपुर / स्वच्छता एवं सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन ऐतिहासिक ग्राम बेलपान (तखतपुर )में साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अभियान में हाथ बटाया। उन्होंने मंदिर परिसर में ग्रामीणों और स्वच्छता तथा बिहान दीदियों की बैठक लेकर वर्ष 2047 में विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने की कार्ययोजना समझाई। महिलाओं को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। स्वच्छता को आदत में शामिल करने की शपथ दिलाई गई। परिसर में एक पेड़ मां के नाम धार्मिक महत्व के आमला, बेल के पौधे भी लगाए गए। नर्मदा कुंड और परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता कश्यप, जनपद पंचायत तखतपुर के अध्यक्ष डॉक्टर माधवी वस्त्रकार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एसडीएम अरुण खलखो सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे।जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रथम कार्यकाल में वर्ष 2014 में स्वच्छता अभियान की जोरदार शुरुआत हुई । उस समय मुख्य रूप से शौचालय निर्माण पर जोर था । इसकी सफलता को लेकर कई लोगों ने शंका जाहिर की थी। बावजूद यह योजना सफल हुई। अब के समय में ज्यादा जोर संपूर्ण पर्यावरण की स्वच्छता पर है। लोगों में स्वच्छता के प्रति शुरुआती दौर में हिचकिचाहट थी लेकिन इसे लोग स्वेच्छा से अपना रहे हैं । उन्होंने कहा कि 2047 तक समृद्ध छत्तीसगढ़ तब बनेगा जब हम स्वच्छता को अपने जीवन का एक हिस्सा बना लें। जीवन में अनेक समस्याओं का समाधान स्वच्छता ही है ।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा की प्रधानमंत्री के आह्वान पर संपूर्ण देश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता एवं सेवा अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता को एक सीमित समय में बांधा नहीं जा सकता। ये संपूर्ण जीवनकाल तक चलने वाला एक आदत है। लेकिन अभियान के दौरान इसे जीवन में अपनाने का संकल्प ले सकते हैं।उन्होंने कहा की स्वच्छता अभियान को लेकर हम क्या छोटी-छोटी चीज कर सकते हैं, इस पर विचार करना चाहिए ।उन्होंने कहा की गंदगी हम स्वयं करते हैं, इसे कैसे कम कर सकें इस पर चर्चा किया जाए ।उन्होंने कहा कि सड़क पर से मवेशी बैठने की समस्या से कैसे निदान पाएं । ग्रामवासी मिलजुल कर इसका समाधान निकालसकते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि इस समस्या को ग्रामवासी अपनी समस्या मानकर सामूहिक जिम्मेदारी लें तो निदान संभव है। कलेक्टर की अपील पर ग्रामीणों ने स्वच्छता दीदियों को सेवा शुल्क देने पर सहमति जताई। उन्होंने दीदियों की सराहना करते हुए कहा वे हमारे घर से कचरा नहीं बल्कि बीमारी उठा ले जाते हैं। हमें उनकी भूमिका को सकारात्मक रूप से समझना चाहिए।कलेक्टर ने लोगों को नशा पान से भी दूर रहने का सुझाव दिया। नशे का पैसा यदि बाल बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर लगे तो इससे बढ़िया कोई हो नहीं सकता । सीपत क्षेत्र में महिलाएं नशे के खिलाफ अभियान छेड़ी हुई हैं जो की बहुत ही प्रशंसनीय है। इस तरह के प्रयास बेलपान क्षेत्र में भी महिलाओं को उठाना चाहिए । उन्होंने सभी महिलाओं को अपने बच्चों को स्कूल एवं आंगनबाड़ी में अनिवार्य रूप से भेजने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्कूल एवं आंगनबाड़ी चलाने के लिए सरकार बहुत खर्च करती है। उन्होंने स्वस्थ नारी एवं स्वस्थ परिवार योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार की धूर हैं । यदि वे स्वस्थ रहें तो पूरा परिवार स्वस्थ रहता ह। उन्होंने अभियान के दौरान अपने निकट स्वास्थ्य केंद्रों में संपूर्ण स्वास्थ्य जांच करने की अपील की। उन्होंने कहा की बीमारी पहले से पता चल जाए तो इसका इलाज आसानी से हो सकता है। कलेक्टर ने बिहार समूह की महिलाओं और कृषि सखियों से भी मुलाकात की और उनके कामकाज की जानकारी ली। बैठक को जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता कश्यप, जनपद अध्यक्ष डॉ माधवी वस्त्रकर, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
- -प्राचार्य एवं शिक्षक नदारद, शो-कॉज नोटिस के निर्देश-कलेक्टर बने गणित के शिक्षक, पढ़ाया पाईथागोरस के नियमबिलासपुर, /स्वच्छता एवं सेवा अभियान के तहत तखतपुर विकासखण्ड के दौरे पर पहुंचे कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज हाई स्कूल हरदी का अचानक दौरा किया। जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल भी दौरे में साथ थे। बिना अवकाश स्वीकृति के प्रभारी प्राचार्य रमेश साहू एवं शिक्षक निर्मल शर्मा नदारद पाये गये। उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। स्कूल के अंदर और बाहर गंदगी का आलम देख कलेक्टर बेहद नाराज हुए। उन्होंने विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर संपूर्ण परिसर को साफ-सफाई करने की सख्त लहजे में हिदायत दी। कलेक्टर ने बच्चों की कक्षा में पहुंचकर शिक्षा गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। कक्षा नवमीं में सामान्य अंग्रेजी और दसवीं में गणित की पढ़ाई हो रही थी। पूछताछ में सामान्य से सवालों के जवाब बच्चे नहीं दे पाए। अंग्रेजी की लाईनें ठीक से पढ़ने एवं हिज्जे में उन्हें दिक्कतें हो रही थीं। कक्षा दसवीं में बच्चों को कलेक्टर ने पाईथागोरम नियम की सरल व्याख्या कर समझाए। कलेक्टर ने बच्चों से उनके भावी केरियर की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर उसे प्राप्त करने में लग जाइए। सफलता जरूर हाथ लगेगी। देश एवं समाज में जितने भी बड़े लोग हुए हैं, सबने जीवन की शुरूआत में ही सपने देखे और उसे प्राप्त करने के लिए जी-तोड़ मेहनत किया। स्कूल के अलावा घर में भी पाठ को दुहराने की सलाह कलेक्टर ने दी। कलेक्टर ने पढ़ाई के साथ शारीरिक स्वास्थ्य एवं खेल कूद के साथ भी जीवन में संतुलन बनाने की जरूरत बताई।
- -बचत स्टॉक में 15,280 क्विंटल शक्कर की पाई गई थी कमी-166 उचित मूल्य दुकान निलंबित तथा 153 निरस्त, 22 दुकान संचालकों पर एफआईआररायपुर। उचित मूल्य दुकानों में हुई अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, उचित मूल्य दुकान संचालक से राशि वसूली के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2021 से 2023 के बीच हुई अनियमितता के कारण 166 उचित मूल्य दुकानों को निलंबित तथा 153 दुकानों को निरस्त किया गया है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उचित मूल्य दुकानदारों से 87 प्रतिशत वसूली का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 22 उचित मूल्य दुकान संचालकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। वर्ष 2021 से वर्ष 2023 के दौरान उचित मूल्य दुकान से 115 करोड़ रूपए मूल्य के 41210 क्विंटल शक्कर गायब होना बताया गया है, जबकि खाद्य विभाग द्वारा यह भी बताया गया कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2021 से वर्ष 2023 के बीच उचित मूल्य दुकानों में हुई अनियमितता की जांच सितंबर 2022 में की गई थी। बचत स्टॉक में 15,280 क्विंटल शक्कर की कमी पाई गई थी, जिसका अनुमानित मूल्य 5.49 करोड़ रूपये है। इन सभी उचित मूल्य दुकानदारों के विरूद्ध विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
- रायपुर। सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ, मुख्यालय वनधन भवन, सेक्टर-24, नवा रायपुर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 11.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुआ। यह आयोजन सेवा पखवाड़ा के तहत मानव सेवा और सामाजिक योगदान का एक प्रेरणादायक उदाहरण बना।इस शिविर में वनोपज संघ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लगभग 40 यूनिट रक्त स्वेच्छा से दान किया। खास बात यह रही कि इस शिविर में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। यह आयोजन लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक श्री अनिल कुमार साहू के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने भी रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित किया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी चिकित्सीय नियमों का पालन करते हुए रक्त संग्रहण किया।इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प लिया। प्रबंध संचालक श्री साहू ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और जनहित के कार्यों को नियमित रूप से आयोजित करने की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में प्रबंध संचालक श्री अनिल कुमार साहू ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
- -राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए खिलाड़ीरायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता दुर्ग जिले में आयोजित हुआ। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 40 खिलाड़ियों ने अलग-अलग वेट कैटिगरी में भाग लिया। प्रतियोगिता में 18 पुरुष एवं 22 महिला खिलाडियों ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक और 13 कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। राज्य स्तरीय कूड़ो चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी आगामी अक्टूबर माह में गुजरात मे होने वाले राष्ट्रीय कूड़ो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।खेल छत्तीसगढ़ शासन और भारत सरकार से मान्यता प्राप्त खेल है। विजेता खिलाड़ियों शासन द्वारा नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। जिसमें बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न कटेगरी में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्य स्तरीय कूडो चैंपियनशिप में विजेता खिलाडियों को कूड़ो एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी बधाई दी।
-
- राजनीति विज्ञान के मूल सिद्धांत' की भाषा सरल और प्रवाहमयी: डॉ संजय-'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' और 'राजनीति विज्ञान के मूल सिद्धांत' विमोचितटी सहदेवभिलाई नगर। सेक्टर 07 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी डिजिटल कक्ष में गुरुवार को पत्रकारिता एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में बीए मासकम्युनिकेशन में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व विद्यार्थियों की मौजूदगी में डॉ सुधीर शर्मा की पुस्तक 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' और डॉ मणिमेखला शुक्ल की पुस्तक 'राजनीति विज्ञान के मूल सिद्धांत' का विमोचन भी किया गया। दोनों पुस्तकों की समीक्षा में अतिथि साहित्यकारों ने अपनी-अपनी अंतर्दृष्टि भी प्रस्तुत की। महाविद्यालय से विद्या ग्रहण करने के बाद पत्रकारिता और समाज के विविध क्षेत्रों में योगदान देने वाले पूर्व विद्यार्थियों का शॉल, श्रीफल, प्रमाणपत्र तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मान भी किया गया।डॉ सुधीर शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता साहित्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जिससे क्लासिकल ग्रंथों का डिजिटलीकरण और विश्लेषण आसान हो गया है। उन्होंने एआई को आज की जरूरत बताते हुए कहा कि इससे भाषाई और कलात्मक विरासत को भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जा सकता है। प्राचार्य डॉ विनय शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संचालन में कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा से अवगत कराने वाली है। उन्होंने शिक्षा और विद्या का समन्वय कर शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन करने की बात भी कही है। कल्याण महाविद्यालय के कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह, समाज के लिए एक सशक्त और समृद्ध नागरिक देने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजय तिवारी ने डॉ मणिमेखला शुक्ल की पुस्तक की समीक्षा में कहते हैं कि यह पुस्तक मूल रूप से लेखक और पाठक के बीच संवाद स्थापित करती हुई प्रतीत होती है। इसकी भाषा अत्यंत सरल और प्रवाहमयी है, जो न केवल स्नातक, स्नातकोत्तर बल्कि प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वालों के लिए भी बहुत उपयोगी है। डॉ आरपी अग्रवाल ने अपने संबोधन में दो लाइनें अर्ज की कि इत्र से कपड़ों का महकाना कोई बड़ी बात नहीं, बड़ी बात तो तब है, जब खुशबू आपके किरदार से आए। साहित्यकार डॉ परदेशी वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ को बनाने में पत्रकारिता करने वाले साहित्यकारों का बहुत बड़ा योगदान है। दुनिया में जितने भी साहित्यकार हुए हैं, उनमें से तकरीबन 90 फीसद पहले पत्रकार ही थे। संचालन अंशुल तिवारी ने किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, सामान्य ज्ञान में डॉ शबाना, मनमीता सिंह राजपूत प्रथम, ब्रिंदा जैन द्वितीय, फ्लावर डेकोरेशन में डॉ कविता वर्मा प्रथम, प्रियंका साहू द्वितीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा मजहर खान को ड्राइंग, रविकांत को रंगोली तथा पूजा जाल को पेंटिंग में विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया। - राजनांदगांव । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत जिला पंचायत की सदस्य व सभापति महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण श्रीमती शिला सिन्हा ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन सेवा रथ को जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती शिला सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री देश की जनता की सेवा के लिए प्रतिपल तत्पर रहते हैं। उन्होंने दिव्यांगजन सेवा रथ के उद्देश्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरड़वार ने बताया कि दिव्यांगजन सेवा रथ के माध्यम से छुरिया विकासखण्ड के ग्रामीण अंचल में दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। रथ के माध्यम से दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में उल्लेखित दिव्यांगता के प्रकार की पहचान, यूडीआईडी कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकें। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में दिव्यांगजन सेवा रथ विकासखण्ड छुरिया, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, राजनांदगांव के ग्राम पंचायतों एवं आश्रित ग्रामों में भ्रमण करेगी। सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत दिव्यांगजन सेवा शिविर का आयोजन 20 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत डोंगरगढ़, 26 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत डोंगरगांव, 27 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत छुरिया एवं 28 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत राजनांदगांव में किया जाएगा। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
-
- कलेक्टर की उपस्थिति में पोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह 2025 के जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
- 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक होगा आयोजन
राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की उपस्थिति में पोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह 2025 के जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने कहा कि पोषण अभियान के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के साथ ही पोषण माह का शुभारंभ किया जाएगा। पोषण माह 2025 का आयोजन 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक होगा। इसका उद्देश्य पोषण पंचायतों को सक्रिय करना है। पोषण माह के दौरान ग्राम स्तर पर मोटापे का समाधान-चीनी और तेल की खपत कम करना, स्थानीयता को बढ़ावा देना, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) व पोषण भी पढ़ाई भी, कनवरजेंट एक्सन एण्ड डिजिटलाटाइजेशन, शिशु एवं छोटे बच्चों के आहार की प्रथाएं, मैन-स्ट्रीमिंग थीम पर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पोषण माह के प्रभावी, सुचारू एवं परिणाममूलक आयोजन एवं गतिविधियों के आयोजन में जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों, महिला स्वसहायता समूहों सहित अन्य सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने कहा गया।
कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर पिता के नेतृत्व में पौष्टिक आहार व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन, स्वस्थ भोजन का महत्व, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग के बारे में जागरूकता, स्वच्छता एवं हाथ धुलाई जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। - राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत विकास निधि अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के 6 ग्रामों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 8 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत ग्राम रूवातला में वार्ड क्रमांक 1 में चबूतरा सह स्टील रैलिंग निर्माण कार्य के लिए 50 हजार रूपए, ग्राम मुसराखुर्द में प्राथमिक शाला भवन छत मरम्मत कार्य के लिए 1 लाख रूपए, ग्राम कलकसा में प्राथमिक शाला स्कूल में शेड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम चौथना में मुक्तिधाम से शीतला चौक तक पौधरोपण एवं तार फेसिंग कार्य के लिए 1 लाख 50 लाख रूपए, ग्राम छीपा में प्राथमिक शाला किचन के पास शेड निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम बछेराभाठा में स्कूल के पास टीन शेड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।
- - विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर प्लांट स्थापित करने के दिए आवश्यक दिशा-निर्देशराजनांदगांव । सचिव ऊर्जा विभाग एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज डॉ. रोहित यादव ने राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मैदानी अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों, जनकल्याणकारी संचालित योजनाओं की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, प्रबंध निदेशक (वितरण) श्री भीम सिंह कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, ईडी ओएण्डएम श्री जेएस नेताम, ईडी राजनांदगांव श्री शिरीष सेलट, सीई (प्रोजेक्ट) श्री एम जामुलकर, एडिशनल सीई श्री मंगल तिर्की, अधीक्षण अभियंता राजनांदगांव वृत श्री शंंकेश्वर कंवर सहित तीनों जिलों के समस्त कार्यपालन एवं सहायक अभियंता उपस्थित थे।सचिव ऊर्जा विभाग एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज डॉ. रोहित यादव ने सतत विद्युत व्यवस्था आपूर्ति एवं विद्युत विकास के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बिजली कंपनी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने घरों में सोलर संयंत्रों को स्थापित कर प्रत्येक नागरिकों को प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाये जाने की नितांत आवश्यकता है। साथ ही सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर आम नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस योजना के तहत सभी परिवारों को केंद्र एवं राज्य से मिलने वाली सब्सिडी एवं जीरो बिजली बिल के बारे में जानकारी देकर उपभोक्ता से ऊर्जादाता बनने हेतु प्रेरित करने का संकल्प लेना है। घर-घर रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित कर लोगों को प्रदूषण मुक्त, मुफ्त और निरंतर बिजली देने एवं प्रत्येक उपभोक्ता को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाकर उनके मासिक खर्चों में भी उल्लेखनीय कमी ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैदानी अमलों के अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी तालमेल एवं समन्वय के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। इससे उनके कार्यों में गति आएगी एवं समय पर कार्य पूर्ण होंगे। इसके अलावा विद्युत संधारण के समय किसी भी प्रकार की दुर्घटना भी नहीं होगी।बैठक में जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा भी की गई। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बताया कि विद्युत विभाग के मैदानी अमलों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए है और इसके लिए कार्य प्रगति की निरंतर समीक्षा भी की जा रही है। सोलर संयंत्र स्थापना में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने पाए, इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल कर लिया जाएगा। प्रबंध निदेशक (वितरण) श्री भीम सिंह कंवर ने विभागीय कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी लेते हुए आरडीडीएस योजना के तहत कृषि पंप कनेक्शन के लिए फीडर सेफ रोशन के कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। तीनों जिलों में स्मार्ट मीटर स्थापित करने हेतु दिए गए लक्ष्य पर बिन्दुवार जानकारी लेते हुए शासकीय विभाग, घरेलु, एवं गैर घरेलू उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर स्थापना को अति शीघ्र पूर्ण करने को कहा। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना, मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना, मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना, सुशासन तिहार, कृषि पंप विद्युतीकरण, आरडीएसएस के तहत स्मार्ट मीटर के कार्य, एलटी एचटी लाईन विस्तार की जानकारी वितरण ट्रांसफार्मरों की जानकारी, 33 एवं 11 केव्ही मेंटेनेंस, विद्युत दुर्घटना की जानकारी, डिस्ट्रीब्यूशन एवं एटीएंडसी लॉस, एसेसमेन्ट केस, ट्रांसफार्मर एवं सबस्टेशन मेंटेनेंस, 33 केव्ही लाइन स्तर पर वितरण हानि, एलटी यूनिट में वृद्धि एवं मांग, एचटी एवं एलटी कनेक्शन, बकाया राजस्व राशि वसूली सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने कहा कि बकाया राजस्व वसूली, लाइन लॉस को कम करने एवं कार्यालयीन कार्यों में कोताही नहीं बरती जाए। उपभोक्ता सेवा के दृष्टिगत सुचारू विद्युत व्यवस्था बनाये रखने हेतु हर संभव प्रयास किए जाए। तीनों जिलो में सतत विद्युत व्यवस्था बनाये रखने एवं उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के निदान हेतु त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता अभियान में हम सभी को सहभागी बन कर अपने-अपने घर के छतों में सौर संयंत्र स्थापित कर यह संदेश देना है।
- - महासमुंद जिले से जनप्रतिनिधि व अधिकारी वर्चुअली जुड़े-पीएम आवास योजना (शहरी) अंतर्गत हितग्राहियों का हुआ गृह प्रवेशमहासमुंद / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा अंगीकार 2025 अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और लोक कल्याण मेला का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेशभर से जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण वर्चुअली जुड़े। जिसमें नगरपालिका महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, बास्केटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्राकर, पार्षद धनेश्वरी सोनवानी, पूर्व पार्षद श्री महेन्द्र सिक्का राजू चंद्राकर, सहित स्थानीय प्रतिनिधि, नगरपालिका सीएमओ श्री अशोक सलामे एवं स्वच्छताग्राही जुड़े थे।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और आवासीय सुरक्षा वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है। स्वच्छता ही सेवा अभियान से लोगों में स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, वहीं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से प्रत्येक परिवार को पक्के घर की सुविधा मिलेगी, जो सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है।कार्यक्रम के दौरान जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत हितग्राहियों का गृह प्रवेश हुआ। हितग्राहियों को सांकेतिक गृह प्रवेश की चाबी जनप्रतिनिधियों द्वारा सौंपी गई। इसमें सरायपाली से श्री महेश प्रधान, बसना से सुल्ताना बानो, महासमुंद से श्री लालाराम साहू, शंकुतला साहू, तुमगांव से श्री हेमलाल, पिथौरा से श्री पुनीतराम यादव एवं बागबाहरा से श्री अंदर अली शामिल है।इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि और संकल्प से प्रारम्भ की गई इस योजना का उद्देश्य उन छोटे व्यवसायियों को सशक्त बनाना है, जिन्हें बैंकों और वित्तीय संस्थानों से ऋण प्राप्त करने में कठिनाई आती थी। यह योजना न केवल आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम है, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम है। स्वनिधि योजना से जुड़कर अब डिजिटल लेन-देन की ओर बढ़ेगे, शासकीय योजनाओं का लाभ उठाएंगे और अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ा पाएंगे। पीएम आवास योजना ने न केवल लोगों को छत उपलब्ध कराई है, बल्कि उनके आत्मसम्मान को भी ऊंचाई दी है। आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लाखों परिवार इस योजना से लाभान्वित हुए है। उन्होंने सभी हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी ने कहा कि इस योजना के माध्यम से हर गरीब के सिर पर अपनी छत का सपना साकार हो रहा है। इससे सामाजिक समानता, आर्थिक सशक्तिकरण और जीवन स्तर में सुधार का मार्ग प्रशस्त किया है। जिले में हुए इस वर्चुअल आयोजन से हितग्राहियों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। नागरिकों ने सरकार की योजनाओं के प्रति आभार जताया।
- महासमुंद, / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद में पंजीकृत आवेदकों के लिए रोजगार पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2024 के पूर्व पंजीयन करवाने वाले आवेदक अपने रोजगार पंजीयन को आधार से लिंक करा सकते हैं। इसके लिए आवेदक गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध CG Rojgar Portal App डाउनलोड कर सकते हैं अथवा वेबसाइट www.cgemployment.gov.in पर लिंकिंग की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त वे किसी भी ऑनलाइन सुविधा केन्द्र अथवा स्वयं भी इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि रोजगार पंजीयन कार्ड पर अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं जो आवेदक नया पंजीयन, अतिरिक्त योग्यता दर्ज कराना या नवीनीकरण करना चाहते हैं, वे भी इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद से सीधे संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष क्रमांक 07723-299025 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- -सभी कार्यों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देशमहासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज गढ़फूलझर पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाथवे निर्माण, चौपाटी एवं उद्यान विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र ही इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी विकास कार्यों को तेजी और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएँ जनता की आकांक्षाओं से जुड़ी हुई हैं और प्रशासन की यह प्राथमिकता है कि उनका लाभ समय पर आमजन तक पहुँचे।श्री लंगेह ने अधिकारियों से कहा कि कार्यों की सतत निगरानी करें और जिन बिंदुओं पर गति धीमी है, वहाँ तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम श्री मनोज कुमार खांडे, जनपद सीईओ श्री पीयूष ठाकुर, तहसीलदार श्री कृष्ण कुमार साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक गण मौजूद थे।
- महासमुंद / सेवा पखवाड़ा, रजत जयंती वर्ष एवं पोषण माह के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट परिसर में सुपोषण रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सुपोषण रथ जिले के सभी विकासखण्डों के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर सुपोषण के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री जटवार, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकरी एवं कर्मचारी मौजूद थे।कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर की बेहतरी के उद्देश्य से इस वर्ष भी सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य पोषण सेवाओं में अभिसरण को मजबूत करना है। पूरे छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद ज़िले में में 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जाएगा।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास ने बताया कि यह रथ जिले के पांचों विकासखण्डों में 01 अक्टूबर तक भ्रमण करेगी। पोषण माह अंतर्गत महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता को सुदृढ़ बनाना है। पोषण माह का उद्देश्य जन-जन तक संतुलित आहार, एनीमिया मुक्त, स्तनपान के महत्व, स्कूल जाने वाले बच्चों के पोषण स्तर में सुधार तथा परिवार स्तर पर पोषण थाली और मिलेट्स के उपयोग को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत पूरे माह जिलेभर में आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं पंचायत स्तर पर पोषण मेले, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जनजागरूकता रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
- महासमुंद / सेवा पखवाड़ा, रजत जयंती वर्ष एवं राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बिरकोनी में पोषण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गर्भवती, शिशुवती महिलाएँ और किशोरी बालिकाएँ सहित 65 महिलाएँ उपस्थित रहीं।महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी श्री अजय साहू ने महिलाओं को कुपोषण और एनीमिया से बचाव संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शिशु जन्म लेने के लिए महिलाओं का एचबी स्तर 11 ग्राम से अधिक होना आवश्यक है। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन, आयरन, कैल्शियम एवं फोलिक एसिड की गोलियाँ समय पर लेने और आंगनवाड़ी से मिलने वाले रेडी टू ईट का उपयोग करने पर बल दिया गया। सेक्टर पर्यवेक्षक अपर्णा श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उपलब्ध 36 प्रकार की भाजी का नियमित सेवन एनीमिया की 70 प्रतिशत समस्या को दूर कर सकता है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मौसमी फल व सब्जियों के महत्व को बताया गया।इसी क्रम में ग्राम पंचायत खट्टी में आज राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बाल संदर्भ शिविर आयोजित किया गया। इसमें 25 गंभीर कुपोषित बच्चों की जाँच की गई और 5 बच्चों को बेहतर उपचार हेतु पोषण पुनर्वास केंद्र रेफर किया गया। इसके साथ ही सुपोषण चौपाल में गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार संपन्न हुए। बच्चों की ऊँचाई और वजन की जाँच की गई तथा महिलाओं को चीनी, तेल और जंक फूड से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राजीव पाण्डेय, परियोजना अधिकारी अपर्णा श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक दीपमाला तारक, अफसरी कुरैशी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा खट्टी और लभराखुर्द की महिलाएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
- महासमुंद / सेवा पखवाड़ा अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान जिले में 2 अक्टूबर 2025 तक लगातार संचालित होगा। इसी क्रम में आज जिले के आदि योगी केन्द्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे पहुंचे तथा उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ लिया।विकासखण्ड बागबाहरा अंतर्गत बुंदेली, बसना अंतर्गत बिलखण्ड, पिथौरा अंतर्गत मुढ़ीपार एवं सरायपाली अंतर्गत खैरमाल आदि योगी केन्द्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में मुख्य रूप से महिलाओं का ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ एवं कैंसर की जांच, खून की कमी (एनीमिया), टी.बी. एवं सिकल सेल की जांच, साथ ही गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। बच्चों को भी टीकाकरण सेवाएं प्रदान की गईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही पोषण संबंधी जागरूकता भी फैलाई जा रही है, ताकि परिवार और समाज को सशक्त बनाया जा सके।
- -कनकेश्वर धाम, मां मड़वारानी मंदिर और मां मातिनदाई मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बढ़ेंगी सुविधाएंरायपुर,। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कोरबा जिला प्रशासन द्वारा कोरबा जिले के प्रसिद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों के विकास के लिए डीएमएफ मद से दो करोड़ 16 लाख 94 हजार 766 रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। कोरबा जिला प्रशासन द्वारा कनकेश्वर महादेव मंदिर, मां मड़वारानी मंदिर और मां मातिन दाई मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था, मंच, आर्च-शेड, सोलर पावर प्लांट आदि के लिए डीएमएफ से राशि मंजूर की गई है। इनमें करतला विकासखंड में मां मड़वारानी मंदिर परिसर में मंच निर्माण के लिए 19 लाख 92 हजार रुपए, आर्च-शेड निर्माण के लिए 25 लाख 97 हजार रुपए, पाइपलाइन बिछाकर पेयजल व्यवस्था के लिए 39 लाख 67 हजार रुपए शामिल हैं। इन कार्यों के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।जिला प्रशासन द्वारा कनकेश्वर महादेव मंदिर कनकी में मंदिर परिसर में शेड निर्माण के लिए 45 लाख 50 हजार रुपए और 2.4 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए छह लाख 82 हजार 360 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और क्रेडा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम मातिन में स्थित मां मातिनदाई परिसर में पाइपलाइन बिछाकर पेयजल प्रदान करने के लिए 33 लाख नौ हजार रुपए तथा सीढ़ी निर्माण के लिए 30 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इन कार्यों के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और पोंड़ी उपरोड़ा के जनपद पंचायत सीईओ को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।

.jpg)























.jpg)

