- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के निवास पहुंचे और उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय देवेंद्र प्रधान जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय देवेंद्र प्रधान जी एक दूरदृष्टा राजनेता, कुशल संगठनकर्ता और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
- -पुनर्वास केन्द्र बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों से उप मुख्यमंत्री ने किया संवाद-रायपुर । बीजापुर जिले के सबसे सुदूर क्षेत्र तेलंगाना के सीमा से लगे पामेड़ सहित पालागुड़ा, मारूड़बाका, भैरमगढ़ के 28 आत्मसमर्पित नक्सलियों को कौशल विकास के तहत राजमिस्त्री एवं अन्य प्रशिक्षण प्रदाय कराया जा रहा है। विगत तीन माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का स्वागत भारत माता की जय घोष करते हुए किया।इस अवसर पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उपमुख्यमंत्री से सीधा संवाद करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जिसमें रामलू भंडारी, अर्जुन मड़काम, सोमारू माड़वी, सुखराम हेमला सहित अन्य साथियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के पुनर्वास नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले के नक्सल संगठन का जीवन एक भटका हुआ और गुमराह से भरा जीवन था। उस खोखली विचारधारा को त्याग कर समाज के मुख्यधारा से जुड़कर बहुत ही बेहतर जीवन मिला लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की जानकारी के अभाव में हम रास्ता भटक गए थे किन्तु शासन के पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण कर एक बेहतर जीवन जी रहे हैं। आज शासन-प्रशासन द्वारा हमें कौशल विकास के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिससे हम आत्मनिर्भर बनकर समाज के मुख्यधारा में शामिल हो सके।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उनके अनुभवों को गंभीरतापूर्वक सुना और आाधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता सहित सभी प्रकार आवश्यक दस्तावेज पुनर्वास केन्द्र में ही बनवाकर केन्द्र और राज्य शासन के समस्त योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने। वहीं पुनर्वास केन्द्र में उनके दैनिक दिनचर्या से अवगत होकर प्रार्थना, पूजा-अर्चना को शामिल कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने आवश्यक पहल करने, एक्सपोजर विजिट कराकर बाहरी दुनिया का भ्रमण कराने रायपुर, जगदलपुर जैसे शहर ले जाने के निर्देश दिए। ज्यादातर लोग पढ़ाई नहीं किए है उनको साक्षर बनाने के लिए आवश्यक पहल करते हुए दिनचर्या में शामिल कर खेलकूद, मनोरंजन, देशभक्ति फिल्में दिखाने सहित उनको नियमित आमदनी के स्त्रोत हासिल हो सके उस दिशा विशेष प्रयास करने के निर्देश कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत को दिए। राज मिस्त्री के कार्य सीखने पर कुछ लोगों ने उत्साहित होकर कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत सिविल कार्य करेंगे ताकि व्यवसाय एवं आमदनी का स्त्रोत मिल सके।उप मुख्यमंत्री से मिलकर सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी पी सुंदरराज, डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, डीएफओ श्री रंगानाथा रामाकृष्णा वाय, सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार, उप निदेशक इन्द्रावती टाईगर रिजर्व श्री संदीप बल्गा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
- -आपकी भुजाओं की ताकत के कारण ही आज मैं सड़क मार्ग से बीजापुर आ पाया-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा-जवानों के साहस को सराहा और उनकी हौसला अफजाईरायपुर / उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज बीजापुर पहुँचकर गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत अंडरी के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल सुरक्षा बलों के जांबाज जवानों से बीजापुर जिले के रक्षित केंद्र में मुलाकात की और उनके साहसिक और सफल ऑपरेशन की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों की भुजाओं की ताकत के बदौलत आज मैं सड़क मार्ग से बीजपुर आया हु। इसके पूर्व कोई भी गृहमंत्री सड़क मार्ग से बीजापुर नही आये।गौरतलब है कि 20 मार्च को हुए इस मुठभेड़ में 14 महिला माओवादी सहित कुल 26 वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद । शिनाख्त माओवादियों में डिवीसीएम, एसीएम, पीपीसीएम और पीएलजीए सदस्य शामिल थे। इस मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में एके 47, एसएलआर, इंसास रायफल, 303 रायफल, रॉकेट लॉचंर, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ, दवाईया, माओवादी वर्दी, साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुआ। बस्तर रेंज में तैनात डीआरजी, एसटीएफ, बस्तर फाइटर, कोबरा, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी सीएएफ और अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2025 में बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध माओवादी विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 80 दिनों में कुल 97 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये l जिसमें जिला- बीजापुर में विगत 80 दिनों में 82 माओवादियों का शव बरामद हुआ है ।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर सभी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की ओर सभी जवानों के लिए शुभकामना संदेश लेकर आया हूँ, आपके अदभूत पराक्रम और शौर्य से बस्तर में सुख-शांति फिर से लौटेगी। इस अभियान से आपने देश और दुनिया की सोच बदली है।भीषण मुठभेड़ में हमारे एक जांबाज जवान शहीद हुए उसको मैं श्रद्धांजलि देता हूं। बस्तर शांति का टापू रहा है, परन्तु कुछ दिग्भ्रमित लोगों के कारण यह की शांति भंग हुई है। हमारे सुरक्षा बल और पुलिस के जवान ऐसे लोगों को नेस्तनाबूद करके ही रहेंगे। यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा ऑपरेशन रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के सकारात्मक परिणाम मिले है।इस अवसर पर बस्तर आईजी सुंदरराज पी,डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- नयी दिल्ली। प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को वर्ष 2024 के लिए 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। भारतीय ज्ञानपीठ ने एक बयान में यह जानकारी दी।बयान के मुताबिक, शुक्ल को हिंदी साहित्य में उनके अद्वितीय योगदान, सृजनात्मकता और विशिष्ट लेखन शैली के लिए इस सम्मान के वास्ते चुना गया है।वह हिंदी के 12वें साहित्यकार हैं, जिन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। शुक्ल छत्तीसगढ़ राज्य के ऐसे पहले लेखक हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा।बयान के मुताबिक, प्रसिद्ध कथाकार एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रतिभा राय की अध्यक्षता में हुई प्रवर परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।बैठक में चयन समिति के अन्य सदस्य के रूप में माधव कौशिक, दामोदर मावजो, प्रभा वर्मा और डॉ. अनामिका, डॉ ए. कृष्णा राव, प्रफुल्ल शिलेदार, जानकी प्रसाद शर्मा और ज्ञानपीठ के निदेशक मधुसूदन आनंद शामिल थे।लेखक, कवि और उपन्यासकार शुक्ल (88 वर्ष) की पहली कविता 1971 में ‘लगभग जयहिंद’ शीर्षक से प्रकाशित हुई थी। उनके मुख्य उपन्यासों में ‘नौकर की कमीज’, ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ और ‘खिलेगा तो देखेंगे’ शामिल हैं।उनका लेखन सरल भाषा, गहरी संवेदनशीलता और अद्वितीय शैली के लिये जाना जाता है। वह मुख्य रूप से हिंदी साहित्य में अपने प्रयोगधर्मी लेखन के लिये प्रसिद्ध हैं।शुक्ल को साहित्य अकादमी पुरस्कार और अन्य प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है।ज्ञानपीठ पुरस्कार देश का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है, जिसे भारतीय भाषाओं में उत्कृष्ट साहित्य रचने वाले रचनाकारों को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के तहत 11 लाख रुपये की राशि, वाग्देवी की कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।\
- बिलासपुर। क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर की 72वीं बैठक महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर श्री तरूण प्रकाश की अध्यक्षता में आज दिनांक 21 मार्च 2025 को जोनल सभाकक्ष, महाप्रबंधक कार्यालय में संपन्न हुई । बैठक के प्रारंभ में मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य सामग्री प्रबंधक - ।, श्री शिवशंकर लकड़ा ने अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक, अपर महाप्रबंधक, सभी विभागाध्यक्षों तथा मंडलों/कारखानों के सभी सदस्यों और पुरस्कार विजेता अधिकारियों/कर्मचारियों का स्वागत किया । इस अवसर पर क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिता 2024 के पुरस्कार विजेता 18 कर्मचारियों एवं रेलवे बोर्ड व्यक्तिगत नगद पुरस्कार योजना के 04 अधिकारियों/कर्मचारियों को महाप्रबंधक श्री तरूण प्रकाश के करकमलों से पुरस्कृत किया गया । तत्पश्चात क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर के उपाध्यक्ष श्री शिवशंकर लकड़ा ने 72वीं बैठक की कार्यसूची की प्रस्तुति दी जिस पर बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विस्तारपूर्वक चर्चा की ।अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक, श्री तरूण प्रकाश ने सभी पुरस्कार विजेताओं तथा रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक से सम्मानित श्री ए.के.सूर्यवंशी, मुख्य परियोजना प्रबंधक, नागपुर मंडल को बधाई दी । उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी भारत की पहचान है और हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति व संस्कारों की सच्ची संवाहक और परिचायक भी है । हमारा कर्तव्य है कि हम हिंदी भाषा का प्रयोग बढ़ाएं ताकि वह भारत की सामासिक संस्कृति की अभिव्यक्ति का माध्यम बन सके । महाप्रबंधक ने कहा कि राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) के अंतर्गत आने वाले दस्तावेजों का हिंदी-अंग्रेजी द्विभाषी रूप में होना अनिवार्य है । अतः फाइलों पर टिप्पणियां मूल रूप से हिंदी में लिखे जाएं और अधिकाधिक पत्राचार हिंदी में ही किया जाए । उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुस्तकालयों में उपलब्ध हिंदी पुस्तकें पढ़ने तथा हिंदी प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने के निदेश दिए ताकि राजभाषा हिंदी का प्रयोग-प्रसार बढ़ सके ।इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री विजय कुमार साहू ने कहा कि भाषा किसी भी राष्ट्र की पहचान होती है जिसके अभाव में संपूर्ण राष्ट्र मूक हो जाता है । उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती उपयोगिता पर ज़ोर देते हुए माईक्रोसाफ्ट कोपाईलट एवं ग्रोक जैसे एआई टूल्स की त्वरित और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की क्षमता पर भी चर्चा की । उन्होंने इस बात पर सभी का ध्यान आकर्षित किया कि राजभाषा के बेहतर प्रचार-प्रसार के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किस प्रकार मददगार हो सकता है ।इस अवसर पर श्री शिवशंकर लकड़ा, मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य सामग्री प्रबंधक - । ने कहा कि राजभाषा अधिनियम एवं नियमों में दिए गए निदेशों का समुचित अनुपालन करना हमारा संवैधानिक दायित्व है । हमारे रेलवे में हिंदी के प्रयोग-प्रसार हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं । इस दिशा में प्रत्येक तिमाही में अधिकारियों/कर्मचारियों को राजभाषा में अधिकाधिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि हिंदी के कामकाज में वृद्धि हो सके । उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार के लिए सभी स्तरों पर सार्थक पहल की जाए ।क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर की 72 वीं बैठक का संचालन श्री शिवशंकर लकड़ा, मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य सामग्री प्रबंधक -। ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन समिति के सचिव एवं वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी श्री राजेश कुमार तिवारी ने किया ।
- रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार, उपन्यासकार एवं कवि श्री विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मान की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव का क्षण बताया और कहा कि शुक्ल जी ने छत्तीसगढ़ को भारत के साहित्यिक मानचित्र पर गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का साहित्य विचारों और संवेदनाओं का अद्वितीय संगम है, जो जनमानस को छूता है। उनकी रचनाओं में गहराई, मौलिकता और मानवीय सरोकारों की झलक मिलती है। उनका रचना संसार छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू को भारत के कोने-कोने में पहुँचाता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ज्ञानपीठ जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होना न केवल उनके सृजन की पहचान है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक वैभव की भी मान्यता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
- -बैठकों में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारीरायपुर / देश भर में 4,123 ईआरओ अपने-अपने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों (एसी) में मतदान केंद्र स्तर पर लंबित किसी भी मुद्दे का समाधान करने के लिए सर्वदलीय बैठकें कर रहे हैं। इसी तरह, सभी 28 राज्यों और 8 संघ राज्य-क्षेत्रों के सभी 788 जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) और 36 सीईओ को जिला और राज्य/संघ राज्य-क्षेत्र स्तर पर ऐसी बैठकों का आयोजन करने तथा लंबित मुद्दों का समाधान लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और 1951, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960, निर्वाचनों का संचालन नियम 1961 में निर्धारित कानूनी ढांचे और आयोग द्वारा समय-समय पर जारी मैनुअल, दिशा-निर्देशों और अनुदेशों के भीतर करने का निर्देश दिया गया है। राष्ट्रीय/राज्यीय राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी के साथ ये बैठकें पहले ही शुरू हो चुकी हैं। ऐसी सभी बैठकें पूरे देश में प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, जिले और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र में 31 मार्च, 2025 तक पूरी कर ली जाएंगी।यह कदम आयोग द्वारा 4 मार्च, 2025 को आईआईआईडीईएम, नई दिल्ली में आयोजित सभी राज्यों/संघ राज्य-क्षेत्रों के सीईओ और प्रत्येक राज्य से एक डीईओ और ईआरओ की भागीदारी वाले सम्मेलन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में तथा निर्वाचन आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधु और डॉ. विवेक जोशी की उपस्थिति में दिए गए निदेशों के अनुरूप है।राजनीतिक दलों और उनके अधिकृत प्रतिनिधियों जैसे बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए), पोलिंग एजेंटों, काउंटिंग एजेंटों और चुनाव एजेंटों की चुनाव संचालन सहित विभिन्न चुनावी प्रक्रियाओं में विशिष्ट भूमिकाएं होती हैं।विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों, जिलों और राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में आयोजित बैठकों में सक्रिय रूप से और उत्साहपूर्वक भाग लेकर राजनीतिक दलों द्वारा जमीनी स्तर पर उनकी इस प्रकार की भागीदारी का स्वागत किया गया है। आयोग सभी राष्ट्रीय/राज्यीय राजनीतिक दलों से अपील करता है कि वे किसी भी लंबित मुद्दे को समयबद्ध तरीके से हल करने के लिए चुनाव अधिकारियों के साथ अपनी इस जमीनी स्तर की भागीदारी का सक्रियतापूर्वक लाभ उठाएं। राष्ट्रव्यापी स्तर पर आयोजित राजनीतिक दलों की इन बैठकों की तस्वीरें आयोग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडलः https://x.com/ECISVEEP?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Eauthor पर देखी जा सकती हैं।
-
*जिले में 483 ग्राम पंचायतों में 495 महिला समूहों द्वारा किया जा रहा सेटरिंग प्लेट निर्माण का कार्य*
*महत्वपूर्ण योजना में भागीदारी से महिला समूहों में उत्साह*बिलासपुर/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास देने की योजना "प्रधानमंत्री आवास योजना" से जिले के निर्धन परिवारों को न केवल अपना पक्का आशियाना मिल रहा है, साथ ही जिले की सैकड़ों महिलाओं को इससे रोजगार के अवसर भी मिले हैं। जिले के 483 गांवों में 495 स्व सहायता समूहों के जरिए हजारों महिलाएं सेटरिंग प्लेट निर्माण का कार्य कर आजीविका कमा रही हैं, और आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की निर्धन परिवारों को पक्का आवास देने की योजना का क्रियान्वयन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश भर में हो रहा है। योजना के तहत जिले के आर्थिक रूप से कमजोर पात्र परिवारों को पक्का आवास दिया जा रहा है। आवास योजना के जरिए जिले में 66386 पात्र हितग्राही हैं जिनमें 43452 लोग लाभान्वित हैं। जिनके निर्माणाधीन मकानों की संख्या कुल 40475 है, जिले में इन आवासों के लिए सेटरिंग निर्माण का कार्य स्व सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। जिले के चारों ब्लॉक के 483 ग्राम पंचायतों में कुल 495 स्व सहायता समूह सेटरिंग निर्माण कार्य में जुटी हैं। इस कार्य से महिला समूहों को आजीविका मिल रही है, समूहों द्वारा तैयार सेटरिंग प्लेट कम लगत में गुणवत्तापूर्ण हैं। जिले के बिल्हा ब्लॉक के 127 गांवों में 191 महिला समूह, कोटा के 103 गांव में 60 समूहों, मस्तूरी ब्लॉक के 131 गांव में 116 समूहों व तखतपुर विकासखंड के 122 गांवों में कुल 128 महिला समूहों द्वारा सेटरिंग निर्माण का कार्य किया जा रहा है।जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने बताया कि " आवास निर्माण में लगने वाले सेटरिंग प्लेट का निर्माण कार्य स्व सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अतिरिक्त आजीविका गतिविधि मिल रही है, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो रही है। जिले के 483 गांवों में 495 महिला समूहों द्वारा यह कार्य किया जा रहा है।"महिला समूहों में इस महत्वपूर्ण योजना में भागीदारी से उत्साह है स्व सहायता समूह की दीदियों ने बताया कि इस कार्य से उन्हें नए कार्य का अनुभव मिलने के साथ ही उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है जिससे महिलाएं उत्साहित हैं। ग्राम पेण्डरिया की भारती समूह की श्रीमती उत्तरा साहू, ग्राम मोहदा की जय मां समूह की श्रीमती सुखमणि पटेल और ग्राम निपनिया की जय मां लक्ष्मी समूह की श्रीमती प्रमिला यादव ने कहा कि सेटरिंग प्लेट निर्माण से उनकी आजीविका में वृद्धि हुई है।। -
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 40, 41 के अंतर्गत स्थित अनुपम गार्डन, सेक्टर 4 गार्डन , विद्यापति गार्डन ,ऑक्सीजन गार्डन निरीक्षण के साथ साथ डंगनिया स्कूल में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का निरीक्षण नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय और जोन 5 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल द्वारा वार्ड पार्षद श्री आशु चंद्रवंशी सहित जोन कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेंद्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश्वर राव रामटेके, उप अभियंता श्री संस्कार शर्मा, श्री टिकेंद्र चंद्राकर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक श्री दिलीप भारती , श्री प्रेम मानिकपुरी की उपस्थिति में किया गया.वार्ड क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त एवं जोन कमिश्नर द्वारा गार्डन में आवश्यक साफ- सफाई करने, बंद वॉटर कुलर को चालू करने, डस्टबिन की व्यवस्था करने, टॉयलेट में आवश्यक रिपेयरिंग करने एवं उद्यानों के पेड़ पौधों के निरन्तर पानी डालने के निर्देश सम्बंधित निगम अधिकारियों को वार्ड पार्षद सहित दिए गए.
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में ली गई। बैठक में विभिन्न एजेण्डा को विस्तृत चर्चा हेतु विचारार्थ रखा गया था। लोगो के हितो को देखते हुए परिषद द्वारा निम्नलिखत कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई।
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत जोन 01 नेहरू नगर अंतर्गत भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन के सुपेला अंडरब्रिज तक रेल्वे लाईन के समानांतर निर्माण, बाॅक्स कल्वर्ट एवं विद्युतिकरण कार्य, भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन से नेहरू नगर अंडरब्रिज तक रेल्वे लाईन के समानांतर एवं शहरी गौठान के पश्चिम में मार्ग निर्माण एवं विद्युतिकरण कार्य, नेहरू नगर अंतर्गत 66 एवं 77 एम.एल.डी. डब्लू.टी.पी. के वेस्ट वाटर से तालाब भरने हेतु खम्हरिया माईनर नहर का आर.सी.सी.कव्हर सहित लाईनिंग कार्य, कोसानगर रेल्वे स्टेशन शहरी गौठान के पश्चिम में नाला चैनलाईजेशन कार्य, वार्ड क्रं. 60 सेक्टर 05 सड़क 32 से सड़क 37 एवं एस.पी.ए. की नाली निर्माण कार्य, जोन 03 अंतर्गत वार्ड 56 भिलाई स्कूल ग्राउण्ड मैदान में ओपन जिम एवं 15 बी के समीप बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य का स्थल परिवर्तन कर वार्ड 56 में सड़क 15 एवं 15 ए के मध्य में निर्माण कार्य।पूर्व में महापौर परिषद के अनुमति के प्रत्याशा में प्रस्तावित खेल परिसर पर बिन्दुवार चर्चा हुई। उक्त स्थल का ड्राईग, डिजाईन एवं खिलाड़ियो को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता अखिलेश चंद्राकर, उपअभियंता बसंत साहू द्वारा विस्तृत रूप से बताया गया। जिसमें महापौर पाल, एमआईसी के सदस्यगणों एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में खेल परिसर में विभिन्न खेलो के लिए कार्ययोजना का विस्तृत व्याख्या किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से कार्य का स्वरूप क्या होगा, किस प्रकार का सुविधा होगा, कहां पर किस प्रकार का खेल गतिविधि होगी। कौन-कौन से स्पोर्टस इसमें शामिल होगें। खिलाड़ियो को किस प्रकार की सुविधा मिलेगी, इसको संचालित कौन करेगा। निर्माण की समय अवधि क्या रहेगा आदि बिन्दुओ पर चर्चा उपरांत सदस्यगण अपनी सुझाव एवं सहमति प्रदान किए।खेल परिसर में प्रमुख खेल जो प्रस्तावित है जैसे- हार्स राइडिंग ट्रैक निर्माण कार्य, सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक एवं प्राकृतिक फुटबाल मैदान निर्माण कार्य, स्वीमिंग पुल, स्केटिंग, रनिंग ट्रैक, 1500 लोगो के बैठने लायक आडिटोरियम, पार्किंग, चेजिंग रूम, स्पोर्टस दुकान आदि बनाये जायेगें। इसमें अनुभवि खिलाड़ियो का भी मार्ग दर्शन लिया जायेगा। जिससे भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के प्रतिसप्रधा आयोजित हो सके।प्रस्ताव सभी लोगो को बहुत पंसद आया, इसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि खेल परिसर के निर्माण में अनुभवि एजेंसी को नियुक्त किया जाए। जो इसके पूर्व इस प्रकार के खेल परिसरो का निर्माण किया हो। इसमें यह भी अनुबंध होगा कि 5 वर्ष के लिए रखरखाव एजेंसी का होगा। उसकी 5 प्रतिशत धरोहर राशि भी निगम में जमा रहेगा। समय अवधि में कार्य को पूर्ण कराया जावेगा। महापौर नीरज पाल ने कहा इस सुविधा से हमारे क्षेत्र से अच्छे खिलाड़ी निकलेगे, जो राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना और अपने राज्य का नाम रौशन करेगें। आयुक्त पाण्डेय ने सभी सदस्यो को बताया कि एक स्थल पर सभी खेलो का होना, इस क्षेत्र के खिलाड़ियो के लिए बड़ी उपलब्धी होगी।महापौर परिषद के सदस्य सीजू एन्थोनी, लक्ष्मीपति राजू, केशव चैबे, साकेत चंद्राकर, लालचंद वर्मा, आदित्य सिंह, चंद्रशेखर गंवई, श्रीमती नेहा साहू, मालती ठाकुर, निगम के सचिव/उपायुक्त नरेन्द्र बंजारे, जोन आयुक्त येशा लहरे, सतीश यादव, कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, रवि सिन्हा, संजय अग्रवाल, अरविंद शर्मा, वीनिता वर्मा, लेखाधिकारी चन्द्रभूषण साहू, स्थापना प्रभारी श्रीमती रीता चतुर्वेदी, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, देवराज राजपूत, आदि उपस्थित रहे। -
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के तहत कलेक्टर श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन में आज जल संसाधन परिसर के प्रार्थना सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर सहायक प्राध्यापक एवं परीक्षा नियंत्रक अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के श्री तरूणधर दीवान के द्वारा विभिन्न विभागों के जनसूचना अधिकारियों को ट्रेनिंग दिया गया। किसी भी व्यक्ति द्वारा सूचना के अधिकार के तहत ऑनलाईन मांगी गई जानकारी को 30 दिवस के अंदर जवाब दिया जाना है। यदि पक्षकार संतुष्ट नहीं होते तो प्रथम अपीली अधिकारी को प्रेषित किया जा सकता है। कार्यशाला कार्यालय कलेक्टर के नोडल अधिकारी सुश्री रजनी भगत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी विभाग के जनसूचना अधिकारी कार्यशाला में शामिल हुए।
-
मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन आपदा और दुर्घटनाओं के मामलों में तेजी से कार्रवाई कर रही है। आरबीसी 6-4 के तहत मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर प्रभावित परिवारों को समय से पहले सहायता राशि प्रदान की जा रही है।इसी कड़ी में, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में जान गंवाने वाले जिले के चार मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।ग्राम किरना, तिल्दा निवासी श्री राकेश यादव एवं अमलीडीह, रायपुर निवासी श्री ईश्वर (पानी में डूबने से मृत्यु), लाभांडी, रायपुर निवासी सुश्री ज्योति निषाद (सर्पदंश से मृत्यु) तथा अमलीडीह, रायपुर निवासी श्रीमती वंदना साहू (आग में झुलसने से मृत्यु) के परिजनों को मुआवजा राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।राज्य सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाने की इस पहल से संकटग्रस्त परिजनों को आर्थिक संबल मिलेगा। -
बिलासपुर/ जिला पंचायत बिलासपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रथम सम्मिलन सह शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को आयोजित किया गया है। स्थानीय स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति ऑडिटोरियम में दोपहर 2.30 बजे से समारोह शुरू होगा। सम्मिलन की अध्यक्षता नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव शामिल होंगे। विशेष अतिथि के रूप में इस अवसर पर विधायक श्री अमर अग्रवाल, विधायक श्री धरमलाल कौशिक,विधायक श्री धरमजीत सिंह, विधायक श्री सुशांत शुक्ला, विधायक श्री दिलीप लहरिया, विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला शहर अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर, जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल सहित गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
- रायपुर । एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एफआईई), जो एक टेक्नोलॉजी बिज़नेस इनक्यूबेटर है, ने शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के सहयोग से नवाचार और उद्यमिता पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम 17 मार्च से 21 मार्च 2025 तक आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य शिक्षाविदों और इनक्यूबेशन मैनेजरों में नवाचार-प्रेरित सोच को विकसित कर अकादमिक क्षेत्र और उद्यमिता के बीच की दूरी को पाटना था।इस गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए कुल 50 प्रतिभागियों, शिक्षकों, इनक्यूबेशन मैनेजरों और स्टार्टअप संस्थापकों ने भाग लिया। पांच दिनों तक प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों द्वारा संचालित सत्रों में भाग लिया, जिनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित नवाचार, रचनात्मकता, वित्त, व्यवसाय मॉडल और बौद्धिक संपदा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ-साथ, प्रतिभागियों को व्यावहारिक गतिविधियों में भी सम्मिलित किया गया ताकि वे छात्र स्टार्टअप्स का प्रभावी मार्गदर्शन कर सकें।कार्यक्रम का समापन 21 मार्च 2025 को आयोजित समापन समारोह के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के एग्री-बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर के प्रमुख एवं सीईओ प्रो. हुलास पाठक उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रो. श्रीमती. ए. बी. सोनी, प्रभारी निदेशक, एनआईटी रायपुर, तथा विशेष अतिथि के रूप में प्रो. पी. वाई. ढेकने, कुलसचिव, एनआईटी रायपुर, उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता प्रो. समीर बाजपेयी, प्रमुख, करियर डेवलपमेंट सेंटर, एनआईटी रायपुर ने की। मुख्य अतिथि प्रो. हुलास पाठक ने अपने संबोधन में उद्यमिता शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया और शिक्षकों से आह्वान किया कि वे संस्थागत इनक्यूबेशन संसाधनों का उपयोग कर छात्र-प्रेरित स्टार्टअप्स को समर्थन दें, जिससे प्रभावशाली शोध और नवाचार को बढ़ावा मिल सके। समारोह के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और उन्होंने इस कार्यक्रम से प्राप्त अपने अनुभव एवं ज्ञान साझा किए। कार्यक्रम का समापन एनआईटी रायपुर के सहायक कुलसचिव श्री पवन कटारिया द्वारा प्रस्तुत औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।यह फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम एनआईटी रायपुर एफआईई की समर्पित टीम द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें संकाय प्रभारी डॉ. अनुज कुमार शुक्ला, डॉ. दिलीप सिंह सिसोदिया, और प्रभारी अधिकारी श्री पवन कटारिया शामिल थे। कार्यक्रम को बोर्ड निदेशक डॉ. समीर बाजपेयी के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। एनआईटी रायपुर एफआईई उच्च शिक्षा संस्थानों में एक समृद्ध नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम के निर्माण हेतु शिक्षकों और इनक्यूबेशन प्रबंधकों को आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
-
भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में 150 से अधिक उद्यान है, जिसमें कुछ उद्यान ऐसे हैं जहां पर पुराने पेड़ जो पहले के लगे हुए हैं। उन्हें संरक्षित करके उद्यानों को बनाया गया है, ऐसे जगहो पर नए पेड़ भी लगाए जा रहे हैं। आज अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर नगर निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को लेकर के विभिन्न उद्यानों का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जो पुराने पेड़ है, उनमें कई जगहों पर दीमक लग रहा था। उन सभी पेड़ों पर नीला थोथा एवं चूना मिलाकर के पुताई करवाया जा रहा है। जिससे पेड़ों में दीमक ना लगे दीमक बड़े से बड़े पेड़ो को खाकर सूखा देते है। इसके साथ ही निगम का यह प्रयास है कि पेड़ों को अधिक से अधिक बचाया जाए। प्रतिवर्ष पेड़ लगाये जा रहे है, उन्हे संरक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।
वन विभाग द्वारा नगर निगम भिलाई को 131 पुराने जीवित पेड़ प्रदान किया जा रहे हैं जो अन्य निर्माण कार्यों से प्रभावित हो रहे हैं। उन पुराने पेड़ों को निगम के खाली जगह पर लगाया जाएगा। इसके लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। विशेष करके कोसा नाला शहरी कांजी हाउस में यहां पर बहुत से जानवर है, बड़े बड़े पेड़ लग जाने से उन्हे गर्मी में राहत मिलेगी। पेड़ जिम गार्डन, राशि उद्यान एवं अन्य खाली जगहों पर लगाए जाएंगे। सभी जोन से पेड़ लगवाने के बारे में रिपोर्ट ली गई है। बड़े बड़े हरे भरे पेड़ एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किए जायेगे।आयुक्त पाण्डेय के आदेशानुसार नगर निगम के पुराने कर्मचारियो को भी पेड़ो में पानी डालने के लिए डयूटी लगाये गये है। जो विभागीय कार्य करने में असमर्थ थे, अब वे उद्यानों में कार्य कर रहे है। अतंराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर भारत विकास परिसर से सचिव जितेन्द्र सिंह, नरेश गुप्ता, संजय भाटिया, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, पर्यावरण मित्र संस्था के सदस्यगण उपस्थित रहे। - दुर्ग / प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं में कौशल को बढ़ावा देने अवसर प्रदान किया जाएगा। योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जिला स्तर पर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी तथा विकासखण्ड स्तर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द कुमार मिश्रा से मिली जानकारी अनुसार 21 मार्च 2025 को सभी प्रभारी अधिकारियों की बैठक जिला शिक्षा कार्यालय में आयोजित की गई। दुर्ग जिले के युवाओं के लिए योजना अंतर्गत पंजीयन, आवेदन संबंधी प्रक्रिया हेतु विकासखण्डों में प्रभारियों के माध्यम से योजना का प्रचार-प्रसार किया जाना है। योजना में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी जो नियमित शिक्षा या उच्च शिक्षा में पंजीकृत न हो आवेदक हेतु यह अनिवार्य है कि वह किसी नियमित जॉब, नियोजन में न हो, आवेदक के परिवार में कोई सदस्य शासकीय नौकरी में न हो, परिवार के किसी सदस्य की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक न हो व आवेदक की उम्र 21 से 24 वर्ष तक हो तो वे इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप के लिए आवेदन के लिए एक ऑनलाईन पोर्टल (ीजजचेरूध्ध्चउपदजमतदेीपचण्उबंण्हवअण्पद) प्रारंभ किया है, जिसका उपयोग करके आवेदन फार्म भरा जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क है। आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। आवेदन किसी भी लोक सेवा केन्द्र या स्वयं के मोबाईल से भी किया जा सकता है। आवेदन के लिए आधार कार्ड संबंधित, शैक्षणिक योग्यता जैसे 10वीं, 12, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक की अंकसूची, प्रमाण पत्र, आधार सीडेड बैंक खाते के पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, आधार लिंक्ड मोबाईल नंबर अनिवार्य है। इंटर्नशिप कॉर्पोरेट मंत्रालय द्वारा चयनित कंपनियों जिसकी सूची पोर्टल में दी गई है। किसी एक कंपनी में करनी होगी यह केवल 1 वर्ष के लिए ही होगी। इस योजना में आवेदन के उपरान्त युवाओं को चयनित होने पर सरकार के कार्पोरेट उपक्रम में एक साल की अप्रेंटिशशिप में रूपए 5000 रूपए प्रतिमाह मानदेय व संबंधित को एक वर्ष में 6000 रूपए में एक मुश्त अन्य खर्च हेतु प्रदान किया जाएगा यह अप्रेंटिशशिप नियमित नियुक्ति नहीं है, यह अप्रेंटिशश्पि अनुभव प्राप्त करने के लिए है। यह केन्द्र सरकार की निःशुल्क योजना है, जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है।
- रायपुर, /राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गत दिवस विश्व योग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को 50 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की है। ये प्रतिभागी आगामी अप्रैल माह में मलेशिया में आयोजित होने वाली 16वीं विश्व योग प्रतियोगिता में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे। छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी खिलाड़ी सुश्री साक्षी वर्मा और श्री विभांशु बंजारे और उनके योग प्रशिक्षक श्री नमेश कुमार साहू ने राजभवन में राज्यपाल श्री डेका से मुलाकात की। श्री डेका ने प्रत्येक प्रतिभागी के लिए 25-25 हजार रूपये की अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।
- रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से जल संरक्षण अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है — जीवन का आरंभ जल से हुआ है और इसका सतत प्रवाह ही जीवन की निरंतरता का आधार है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज जब दुनिया जल संकट की ओर बढ़ रही है, तब हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह जल की हर बूँद को संजोए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को ‘विश्व जल दिवस’ मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज में जल के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जल संरक्षण को अपनी प्राथमिकताओं में रखते हुए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। राज्य में जन-भागीदारी के माध्यम से जल संचय को बढ़ावा दिया जा रहा है, साथ ही जल प्रदूषण नियंत्रण और जल संसाधनों के पुनर्जीवन के लिए भी योजनाबद्ध और सतत प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धमतरी जिले में आयोजित ‘जल-जगार महोत्सव’ जल संरक्षण को लेकर एक अभिनव पहल थी, जिसमें स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी से जल चेतना को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या, अनियंत्रित दोहन और प्रदूषण के कारण स्वच्छ जल की उपलब्धता भविष्य की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन चुकी है, जिसे केवल सामूहिक प्रयासों से ही टाला जा सकता है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि जल की प्रत्येक बूँद को सहेजेंगे, इसके महत्व को जन-जन तक पहुँचाएँगे और आने वाली पीढ़ियों को जल-समृद्ध भविष्य का उपहार देंगे।
-
-दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल की अभिनव पहल:
-बिलासपुर स्टेशन परिसर में उपलब्ध कराई गई 04 बैटरी कार की सुविधा ।- बुजुर्ग, दिव्यांगजन, महिलाओं, बच्चों सहित जरुरतमंद यात्रियों को मिलेगी स्टेशन प्रवेश द्वार तथा पार्किंग तक निःशुल्क बैटरी कार की सुविधा ।बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक और अभिनव पहल की गई है। बुजुर्ग, दिव्यांगजन, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाली माताएं एवं अन्य जरूरतमंद यात्रियों के लिए निःशुल्क बैटरी कार सेवा की शुरुआत आज दिनाँक 21 मार्च 2025 से की गई है। इस सुविधा का उद्देश्य यात्रियों को स्टेशन के प्रवेश द्वार तथा प्रवेश द्वार से पार्किंग तक आरामदायक एवं सुरक्षित पहुंच प्रदान करना है।यह बैटरी कार सेवा पर्यावरण अनुकूल है और प्रदूषण रहित परिवहन साधन के रूप में कार्य करेगी। रेलवे प्रशासन ने इस पहल के तहत यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु विशेष व्यवस्था की है। स्टेशन परिसर में बैटरी कार के संचालन के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो यात्रियों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। बिलासपुर स्टेशन में कुल 04 बैटरी कार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसमें से 02 गेट क्रमांक 01 में तथा 02 गेट क्रमांक 04 में उपलब्ध रहेगी । यह सुविधा जरूरतमंद यात्रियों को गेट से पार्किंग तक आने-जाने के लिए उपलब्ध रहेगी जिससे उन्हे अस्थायी पार्किंग तक आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी ।सेवा की मुख्य विशेषताएं:-निःशुल्क सुविधा : बुजुर्ग, दिव्यांगजन, गर्भवती महिलाएं एवं अन्य जरूरतमंद यात्री इस सेवा का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं।- सहज उपलब्धता: स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर प्लेटफॉर्म तक बैटरी कार की सेवा उपलब्ध होगी।-पर्यावरण के अनुकूल: बैटरी से चलने वाली यह कारें शून्य कार्बन उत्सर्जन सुनिश्चित करती हैं जो कि पर्यावरण अनुकूलन होती है |वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने कहा "बिलासपुर मंडल यात्रियों की सुविधा एवं आराम को प्राथमिकता देता है। यह निःशुल्क बैटरी कार सेवा जरूरतमंद यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। सभी जरूरत मंद यात्रियों को निशुल्क, सुगम परिवहन की सुविधा मिलेगी इसके साथ ही उनके समय की बचत होगी । जरूरतमंद यात्रीगण कृपया इस सुविधा का सदुपयोग करें | - दुर्ग, / निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन 01 मार्च 2025 से आमंत्रित किया गया था। पोर्टल में तकनीकी त्रुटि होने के कारण 03 मार्च 2025 को सुधार हेतु संचालक लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर द्वारा पोर्टल बंद कर दिया गया। पुनः सुधार के साथ 13 मार्च 2025 को पोर्टल प्रारंभ किया गया, जिसमें पालकों से आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने का विकल्प दिया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा से मिली जानकारी अनुसार जिन पालकों द्वारा 01 मार्च 2025 तक आवेदन किया गया है, उन्हें दस्तावेजों को अपलोड करने का विकल्प नही मिलने के कारण ’’संशोधन’’ का विकल्प दिया जा रहा है। सभी पालकों को सूचित किया जाता है कि यदि आपके द्वारा आरटीई पोर्टल (आरटीईडाटसीजीडाटएनआईसीडाटइन) आवेदन के साथ दस्तावेज अपलोड नही किये है तो आरटीई पोर्टल में आवेदन में संशोधन के लिए विकल्प से दस्तावेज अपलोड कर संबंधित सहायक नोडल अधिकारी के समक्ष आवेदन सहित दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं।
- रायपुर, । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा 23 मार्च 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक रायपुर के 54 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में परीक्षा की निष्पक्षता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में रेड क्रॉस मीटिंग हॉल में परीक्षा के ऑब्जर्वर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु श्री नवीन कुमार ठाकुर, अपर कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, वहीं श्री उत्तम प्रसाद रजक और श्री केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सतर्कता बनाए रखने, अनुशासन का पालन कराने और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में बिना वैध मूल पहचान पत्र के या निर्धारित समय के बाद पहुंचने पर प्रवेश न दिया जाए, और परीक्षा का सुव्यवस्थित संचालन निष्पक्षता के साथ सुनिश्चित किया जा सके।
- दुर्ग / पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत 30 मार्च 2025 को समय दोपहर 12 बजे से प्रयास आवासीय विद्यालय मालवीय नगर चौक दुर्ग में 6वीं की कक्षा में प्रवेश हेतु प्राक्कचयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के अनुसार अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्र-छात्राएं जो ग्रामीण/नगर पंचायत क्षेत्र में निवासरत तथा 5वीं अध्ययनरत है। छ.ग. राज्य में मान्य अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग का हो, इस हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र धारक हो वहीं छात्र परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।
- दुर्ग / एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण के अंतर्गत संचालित ग्राम पंचायत ननकट्ठी के आंगनबाड़ी केन्द्र ननकट्ठी केन्द्र कम्रांक 1 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर नियुक्ति की जानी है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास दुर्ग ग्रामीण से प्राप्त जानकारी अनुसार नियुक्ति हेतु आवेदन 03 अप्रैल 2025 तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण में कार्यालयीन समय में जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत एवं परियोजना कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
-
दुर्ग/ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी 10वीं परीक्षा 2025 के अंतर्गत 21 मार्च 2025 को आयोजित तृतीय भाषा-संस्कृत (90), उर्दू (72) विषय पेपर के दौरान जिले के 04 उड़नदस्ता दल द्वारा 09 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी केन्द्र में अनुचित साधन का उपयोग नहीं पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार श्री अरविन्द कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 03 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141038 शा.म.ग.उ.मा.वि.दुर्ग, 141081 तकियापारा, 141003 शा.तिलक कन्या उ.मा.वि. दुर्ग शामिल है। श्रीमती सीमा नायक सहायक संचालक प्रभारी अधिकारी दुर्ग द्वारा 03 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141019 सेजेस चंदखुरी, 141055 उमरपोटी, 141015 मरोदा टैंक शामिल है। श्री प्रदीप कुमार महिलांगे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन द्वारा 02 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141125 सेजस रानीतराई, 141138 ओदरागहन तथा श्री कैलाश साहू विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा द्वारा 01 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141095 सेजस अहिवारा शामिल है।
- - सूचना का अधिकार अधिनियम पर दुर्ग में कार्यशाला व प्रशिक्षण का हुआ आयोजनदुर्ग, / सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत जनसूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन लोक निर्माण विभाग दुर्ग के सभागार में आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्त श्री एन.के. शुक्ल एवं उप सचिव छ ग राज्य सूचना आयोग श्रीमती गीता दीवान शुक्ला, अनुभाग अधिकारी राज्य सूचना अधिकारी श्री अतुल वर्मा ने सूचना के अधिकार अधिनियम के साथ-साथ जनसूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के कार्यो एवं दायित्वों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।राज्य सूचना आयुक्त श्री एन.के. शुक्ल ने जनसूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को इस अधिनियम के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी देते हुए आवेदनों का निराकरण करने की जानकारी दी। उन्होंनेे अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने, अपना नाम और पद का उल्लेख अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। अधिनियमों के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवं जनसूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यशाला में उप सचिव राज्य सूचना आयोग श्रीमती गीता दीवान, अनुभाग अधिकारी राज्य सूचना आयोग श्री अतुल वर्मा द्वारा पोर्टल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आवेदनों के निराकरण के दौरान अधिकारियों को आने वाली शंकाओ का समाधान भी किया गया।पोर्टल के संबंध में - कार्यभार देना अथवा कार्यभार लेना के संबंध में भारमुक्त होने वाले जनसूचना अधिकारी अथवा प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं पदभार ग्रहण करने वाले अधिकारियों के हस्ताक्षर युक्त पत्र अपलोड करना होगा, अपरिहार्य कारण होने से वर्तमान जनसूचना अधिकारी अथवा प्रथम अपीलीय अधिकारी का आदेश अपलोड किया जा सकता है। जनसूचना अधिकारियों द्वारा अधिनियम के तहत दी जाने वाली सूचना हेतु ऑनलाईन दस्तावेजी शुल्क की मांग एवं सूचना अपलोड करना होगा। जनसूचना अधिकारी को आवेदन पत्र प्राप्ति के 30 दिवस की सीमा उपरांत आवेदन का निराकरण नहीं करने पर समय बाधित होने के कारण अन्य फोल्डर में स्थानांतरित हो जाएगा। प्रथम अपीलीय अधिकारी भी 45 दिवस की समय सीमा पूर्ण होने के बाद कोई कार्यवाही नहीं कर सकेंगे। आवेदन समय सीमा समाप्त होने के पश्चात द्वितीय अपील कर सकता है।जनसूचना अधिकारियों हेतु जानकारी- आवेदक द्वारा व्यक्तिगत जानकारी की मांग किए जाने पर धारा-8 के तहत आवेदन का विधिवत परीक्षण एवं व्यक्तिगत होने पर धारा-11(1) के तहत संबंधित से सहमति/असहमति प्राप्त किया जा सकता है। यदि जनसूचना अधिकारी का स्थानांतरित हो गए हो तो तत्कालीन जनसूचना अधिकारी का नाम, पदनाम में स्थानांतरित स्थान का नाम जवाब में अवश्य उल्लेख करें।प्रथम अपीलीय अधिकारियों हेतु महत्वपूर्ण जानकारी- प्रथम अपील के निराकरण की अवधि 30 दिवस एवं विशेष परिस्थिति में कारण सहित 45 दिवस के अंदर देना होगा। जनसूचना अधिकारी द्वारा समयावधि में दस्तावेजी शुल्क की मांग की गई हो और आवेदक द्वारा शुल्क जमा न कर प्रथम अपील किया गया हो तब सूचना उपलब्ध कराने के पूर्व परीक्षण कर सशुल्क अथवा निःशुल्क सूचना देने का आदेश करना होगा। कार्यशाला में अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।






.jpg)












.jpg)
.jpg)





.jpg)
.jpg)