- Home
- छत्तीसगढ़
-
मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने कोरबा प्रशासन को दिए सहायता के निर्देश
रायपुर/कोरबा। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, 19 घायल हैं। जान गंवाने वाले सभी लोग बोलेरो में सवार थे। वे छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से महाकुंभ आ रहे थे। घायल हुए 19 लोग बस में सवार थे, जो कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। वे संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह डैमेज हो गई। कमिश्नर तरुण गाबा और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। घायलों को रामनगर के सिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती करवाया गया। शुरुआती इलाज के बाद सभी को स्वरूप रानी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने दिए सहायता के निर्देश
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है। हमारी सरकार पीडि़त परिवारों के साथ खड़ी है। कोरबा जिला प्रशासन को प्रयागराज के स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के इलाज और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
-
रायपुर/ चितवन वृद्धाश्रम टिकरापारा का वार्षिकोत्सव और जेसीआई वामा का मातृ पितृ दिवस वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चितवन वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बॉलीवुड गानों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर रायपुर में छत्तीसगढ़ के प्रथम वृद्धाश्रम प्रारम्भ करने के लिए छत्तीसगढ़ बाल एवं वृद्ध कल्याण परिषद संस्था को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जिसे प्राप्त करने के लिए कुलदीप निगम वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार निगम, कृष्ण कुमार निगम, प्रीति निगम ने सामूहिक रूप से ग्रहण किया। शहर में और भी स्वयंसेवी संगठन जो वृद्धाश्रम का संचालन कर रहे हैं उनके भी प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया। चितवन वृद्धाश्रम के संचालक राजेश अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में वृद्धाश्रम की व्यवस्था और दिनचर्या पर प्रकाश डाला और सभी सेवा कार्य में संलग्न लोगों के प्रति आभार जताया, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम की नेता प्रतिपक्ष और महापौर की प्रत्याशी श्रीमती मिनाल चौबे थी । इस अवसर पर चितवन वृद्धाश्रम के निवासी , कर्मचारी जेसीआई वामा के पदाधिकारी और सदस्य के अतिरिक्त बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
-
मतगणना हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
शनिवार 15 फरवरी को सुबह 09 बजे से शुरू होगी ईवीएम के माध्यम से मतगणना
बालोद/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिले के 08 नगरीय निकायों में विगत 11 फरवरी को हुए मतदान के पश्चात् कल शनिवार 15 फरवरी को मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी नगरीय निकायों में मतगणना हेतु मतगणना कक्ष निर्धारित कर लिया गया है। इन सभी मतगणना केन्द्रों में सुबह 09 बजे से मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मतगणना प्रारंभ कर दिया जाएगा। मतगणना का कार्य समय पर सुनिश्चित करने सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना तिथि 15 फरवरी को सुबह 08 बजे से मतगणना स्थल में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी 08 नगरीय निकायों मंे मतगणना हेतु काउंटिंग हाॅल निर्धारित कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। जिसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद बालोद के मतगणना हेतु नवीन टाउन हॉल में मतगणना स्थल बनाया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में बीएसपी उ.मा.वि. क्र.2, नगर पंचायत गुरुर में डारेन बाई तारम शासकीय महाविद्यालय, नगर पंचायत गुण्डरदेही में शहीद कौशल यादव महाविद्यालय, नगर पंचायत डौंडीलोहारा में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगर पंचायत डौंडी में सांस्कृतिक भवन, नगर पंचायत चिखलाकसा में निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं नगर पंचायत अर्जुंदा में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में बनाए गए निर्धारित हाॅल में मतगणना का कार्य संपन्न किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद बालोद के मतगणना हेतु 06 टेबल, नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के लिए 14 टेबल, नगर पंचायत गुण्डरदेही, अर्जुंदा, डौण्डी, चिखलाकसा, डौण्डीलोहारा एवं गुरूर के लिए 05-05 टेबल मतगणना हेतु बनाया गया है।
जिले में मतगणना के कार्य को त्रुटिरहित ढंग से एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु मास्टर ट्रेनर्स द्वारा समुचित प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रशिक्षण में मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को ईवीएम के माध्यम से काउंटिंग की संपूर्ण प्रक्रिया, मतगणना सुपरवाईजर के कार्य, ईवीएम मशीन के गणना टेबल में पहुँचने के बाद मशीनों को खोलने एवं अन्य सभी प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। इसके साथ ही गणना सुपरवाईजर द्वारा भरे जाने वाले गणना परिणाम पत्रक मतपत्र के लेखा भाग-02 एवं 21(क) के भरने की प्रक्रिया और मतदान अधिकारियों को आवश्यकता पड़ने पर पुर्नगणना के प्रक्रिया के संबंध में भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा परिणामों के ऐलान आदि सभी प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। -
बालोद/जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज गुण्डरदेही विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत बनाए गए मतदान केन्द्रों के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अंतर्गत उन्हांेने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कचांदूर, अर्जुन्दा, अर्जुनी-टिकरी ग्राम पंचायत के विभिन्न मतदान केन्द्रों में पहुँचकर फर्निचर, बिजली, रैम्प, पंखा, शौचालय, मतदान केन्द्रों का दीवार लेखन, छांव एवं पानी की उपलब्धता आदि का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा ग्राम पंचायत के सचिवों को मतदान केन्द्रों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देश जारी किया गया है। जिससे कि मतदान केन्द्र में मतदाताओं एवं मतदान अधिकारियों किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। -
बालोद/ छत्तीसगढ़ षष्टम विधानसभा का पंचम सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक आहूत किया गया है। जिसके अंतर्गत विधानसभा पंचम सत्र के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिंबध रहेगा। अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि विधानसभा के पंचम सत्र के दौरान वांछित जानकारी शासन को यथा शीघ्र समयावधि में भेजने हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विधानसभा पंचम सत्र 2025 के दौरान कलेक्टर के बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करंेगे और न ही मुख्यालय से बाहर रहेंगे। इसके साथ ही कार्यालय में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करते हुए उनके नाम, पदनाम, दूरभाष एवं मोबाईल नंबर की जानकारी इस कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
-
बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत मतदान एवं मतगणना स्थल में कव्हरेज हेतु मीडिया प्रतिनिधियों के लिए दिशा-निर्देश जारी की गई है। जारी आदेश के अनुसार मतदान केन्द्र एवं मतगणना स्थल में कव्हरेज हेतु मीडिया के प्रतिनिधियों को मतदान केन्द्र एव मतगणना स्थल पर सीमित प्रवेश की अनुमति होगी। मतदान केन्द्र के समक्ष बाहर लाईन में मतदान के लिए प्रतीक्षारत खड़े मतदाताओं की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी की जा सकेगी। किसी भी स्थिति में मतदान केन्द्र में मतदान प्रकोष्ठ के भीतर किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है। किसी भी स्थिति में लगातार वीडियोग्रॉफी नहीं की जा सकेगी। मतदान केन्द्र एवं मतगणना कक्ष में प्रवेश हेतु रिटर्निंग ऑफिसर, पीठासीन अधिकारी किसी भी मीडियाकर्मी को प्रवेश करने से रोक सकेंगे। मतगणना स्थल पर वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी रिटर्निंग ऑफिसर के देखरेख में पर्याप्त दूरी से की जा सकेगी। किसी भी स्थिति में मतपत्रों की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी नहीं की जा सकेगी।
-
परीक्षा के सफल संपादन हेतु अपर कलेक्टर श्री अजय कुमार लकड़ा नोडल अधिकारी नियुक्त
बालोद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के कक्षा 10वीं तथा 12वीं के हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षाओं के अंतर्गत शारीरिक प्रशिक्षण, पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 01 मार्च 2025 से 28 मार्च 2025 के मध्य आयोजित होगी। जिले में उक्त परीक्षाओं के संपादन तथा केन्द्र निर्धारण, गोपनीय सामग्री का परिवहन, वितरण, परीक्षा के दौरान केन्द्रों में उड़नदस्ता दल भेजने एवं मूल्यांकन आदि कार्य के लिए अपर कलेक्टर श्री अजय कुमार लकड़ा (मोबाईल नंबर 9425252314) बालोद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। -
पारंपरिक ढंग से दिया मतदान का संदेश
दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले में जाबो कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अनुक्रम में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत ग्राम पंचायत डगनिया जनपद पंचायत धमधा में स्वच्छता ग्राहियों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने घर-घर जाकर शत्-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप फूलों की रंगोली बनाकर, कलश रखकर सफल मतदान की कामना की गई। इसके अलावा महिलाओं द्वारा रैली निकालकर प्रेरणात्मक नारे लगाते हुए मतदान हेतु प्रेरित किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान में श्री रिपुसूदन उमरे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण जनपद पंचायत धमधा, सचिव डॉ. शंकर लाल पटेल, सुश्री सावित्री यादव पीआरपी जनपद पंचायत धमधा, जसोदा निषाद एफएलसीआरपी, तुलसी यादव, भावना चक्रधारी, सरस्वती यादव, अन्नपूर्णा, भुनेश्वरी साहू, रूपा यादव, किरण यादव, मंजू यादव, दामिनी साहू, जानकी सेन, गीता, सीमा बंजारे, कौशल्या श्रीवास, कुमारी चक्रधारी, ज्योति यादव, रजनी मानिकपुरी, पूजा साहू, सरिता साहू सहित ग्राम पंचायत डंगानिया की 400 महिलाओं के साथ आसपास की सभी सक्रिय महिलाएं, कृषि सखी, पशु सखी आदि सम्मिलित हुईं। -
-जनपद पंचायत दुर्ग हेतु 16 को, पाटन हेतु 19 को और धमधा हेतु 22 को मतदान सामग्री का वितरण
दुर्ग/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 (जिला पंचायत दुर्ग एवं जनपद पंचायत दुर्ग/धमधा/पाटन) के अंर्तगत पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में सामग्री वितरण/वापसी स्थल पर मतदान दल के कर्मियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग डॉ. मनोज दानी (मोबाईल-93010-50771) को नोडल अधिकारी तथा सिविल सर्जन एवं सह अस्पताल अधीक्षक, दुर्ग श्री हेमन्त साहू (मोबाईल-78796-49648) को सहायक नियुक्त किया गया है। जिसके अनुक्रम में पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में समय-अनुसूची (कार्यक्रम) अनुसार मतदान कर्मियों को चिकित्सा सुविधा नियत दिवस में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगें। उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत दुर्ग के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग में 16 फरवरी 2025 को सुबह 6 बजे मतदान दल को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और मतदान पश्चात् 17 फरवरी 2025 को शाम 6 बजे मतदान सामग्री जमा की जाएगी। इसी प्रकार जनपद पंचायत पाटन के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला पाटन में 19 फरवरी 2025 को सुबह 6 बजे मतदान दल को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और मतदान पश्चात् 20 फरवरी 2025 को शाम 6 बजे मतदान सामग्री जमा की जाएगी। जनपद पंचायत धमधा के लिए शासकीय महाविद्यालय सिरनाभाठा धमधा में 22 फरवरी 2025 को सुबह 6 बजे मतदान दल को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और मतदान पश्चात् 23 फरवरी 2025 को शाम 6 बजे मतदान सामग्री जमा की जाएगी। -
कलेक्टर ने लिया मतगणना स्थल पर तैयारी का जायजा
दुर्ग / नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत मतदान पश्चात् राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतगणना 15 फरवरी 2025 को संपन्न होगी। जिले में 05 नगरीय निकायों में आम निर्वाचन और 02 नगरीय निकायों में उप निर्वाचन संपन्न हुआ है। मतगणना स्थल भारती विश्वविद्यालय पुलगांव में नगर निगम दुर्ग, भिलाई एवं रिसाली की मतगणना होगी। इसी प्रकार नगर पालिका कुम्हारी, अहिवारा, अमलेश्वर और नगर पंचायत पाटन, उतई, धमधा मुख्यालय में निर्धारित मतगणना स्थल पर मतगणना संपन्न होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज पुलगांव (दुर्ग) स्थित भारती विश्वविद्यालय परिसर मतगणना स्थल में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना हेतु नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों से रू-ब-रू चर्चा करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान बताये जानकारी को ध्यान में रखते हुए वे कुशलतापूर्वक मतगणना का कार्य संपन्न करना सुनिश्चित करें। उक्त कार्य में मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए रिटर्निंग अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने सभी गणनों से सावधानी पूर्वक गणना कार्य करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने नगर निगम भिलाई एवं रिसाली के वार्ड उप निर्वाचन के मतगणना कक्षों का अवलोकन किया। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी श्री अरविन्द एक्का, सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि नगर निगम दुर्ग के मतगणना हेतु वार्डवार 60 टेबल लगाये गये हैं। प्रत्येक टेबल में उस वार्ड में स्थापित सभी मतदान केन्द्रों की गणना होगी। मतगणना सुबह 9.00 बजे प्रारंभ होगी। मतगणना कार्य में नियोजित किये गये गणना पर्यवेक्षक/गणना सहायक/रनर/रनर के प्रभारी अधिकारी/आर.ओ./ए.आर.ओ. के सहयोग में संलग्न अधिकारी/कर्मचारियों को प्रातः 8.00 बजे तक निर्धारित की गई टेबल में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है। -
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत के आम/उप निर्वाचन 2025 हेतु मतदान दिवस 17 फरवरी 2025, 20 फरवरी 2025 एवं 23 फरवरी 2025 को मदिरा दुकाने बंद रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप-धारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के निर्वाचन क्षेत्रों में एवं निर्वाचन क्षेत्र से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेंट-बार, होटल-बार, क्लब आदि जैसे-एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.2 (घघ कम्पोजिट), सी.एस.2 (ग-अहाता), सी.एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.-1 (ख-अहाता), एफ.एल.1 (ख-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.-3(ग), 4(क), 5, 5 (क), 9, 9(क) एवं एफ.एल.-10 को बंद रखे जाने हेतु ’शुष्क अवधि’ दिवस घोषित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम चरण अंतर्गत विकासखण्ड दुर्ग एवं अन्य जिला राजनांदगांव के विकासखण्ड राजनांदगांव में 15 फरवरी 2025 को 3 बजे से 17 फरवरी 2025 तक की मतगणना समाप्ति तक रसमड़ा (बोरई) में बॉटलिंग ईकाई, खपरी में एफ.एल.-3(ग), अंजोरा में सीएस2 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता) एवं एफ.एल.-4(क) का संवयवहार प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार ग्राम अण्डा में सी.एस.2 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ), सी.एस.2 (ग-अहाता), ग्राम जेवरासिरसा में सी.एस.2 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ), सी.एस.2 (ग-अहाता), एफ.एल.1 (ख-अहाता), ग्राम अरसनारा में एफ.एल.-10, सी.एस.2 (घघ कम्पोजिट), सी.एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.-1 (ख-कम्पोजिट अहाता), ग्राम धनोरा में सी.एस.2 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता), ग्राम पुरई में सी.एस.2 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ), सी.एस.2 (ग-अहाता) का संवयवहार प्रतिबंधित रहेगा। इसी क्रम में द्वितीय चरण अंतर्गत जिले के विख पाटन एवं अन्य जिला बालोद के विख बालोद अंतर्गत 18 फरवरी 2025 को 03 बजे से 20 फरवरी 2025 की मतगणना समाप्ति तक ग्राम जामगांव में सी.एस.2 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ), सी.एस.2 (ग-अहाता), एफ.एल.1 (ख-अहाता), ग्राम असोगा में सी.एस.2 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता) का संवयवहार प्रतिबंधित रहेगा। तृतीय चरण अंतर्गत विख धमधा एवं अन्य बालोद के विख गुण्डरदेही में 21 फरवरी 2025 शाम 3 बजे से 23 फरवरी 2025 की मतगणना समाप्ति तक ग्राम नंदिनीखुंदिनी में सी.एस.2 (घघ-कम्पोजिट), ग्राम खपरी कुम्हारी में बॉटलिंग इकाई, ग्राम डौकीडीह (जिला-बालोद) में सी.एस.2 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ), सी.एस.2 (ग-अहाता) और ग्राम अहेरी में एफ.एल.10 का संवयवहार प्रतिबंधित रहेगा। जिले की शेष मदिरा दुकानें एवं अन्य अनुज्ञप्तियां पूर्व की भांति यथावत् खुली रहेगी। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।
-
मतगणना 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से
दुर्ग / नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत मतदान पश्चात् राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतगणना 15 फरवरी 2025 को संपन्न होगी। जिले में 07 नगरीय निकायों में आम निर्वाचन और 02 नगरीय निकायों में उप निर्वाचन संपन्न हुआ है। मतगणना स्थल भारती विश्वविद्यालय पुलगांव में नगर निगम दुर्ग, भिलाई एवं रिसाली की मतगणना होगी। इसी प्रकार नगर पालिका कुम्हारी, अहिवारा, अमलेश्वर और नगर पंचायत पाटन, उतई, धमधा मुख्यालय में निर्धारित मतगणना स्थल पर मतगणना संपन्न होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज पुलगांव (दुर्ग) स्थित भारती विश्वविद्यालय परिसर मतगणना स्थल में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना हेतु नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों से रू-ब-रू चर्चा करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान बताये जानकारी को ध्यान में रखते हुए वे कुशलतापूर्वक मतगणना का कार्य संपन्न करना सुनिश्चित करें। उक्त कार्य में मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए रिटर्निंग अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने सभी गणकों से सावधानी पूर्वक गणना कार्य करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने नगर निगम भिलाई एवं रिसाली के वार्ड उप निर्वाचन के मतगणना कक्षों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी श्री अरविन्द एक्का, सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि नगर निगम दुर्ग के मतगणना हेतु वार्डवार 60 टेबल लगाये गये हैं। प्रत्येक टेबल में उस वार्ड में स्थापित सभी मतदान केन्द्रों की गणना होगी। मतगणना सुबह 9.00 बजे प्रारंभ होगी। मतगणना कार्य में नियोजित किये गये गणना पर्यवेक्षक/गणना सहायक/रनर/रनर के प्रभारी अधिकारी/आर.ओ./ए.आर.ओ. के सहयोग में संलग्न अधिकारी/कर्मचारियों को प्रातः 8.00 बजे तक निर्धारित की गई टेबल में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
-
मतगणना के लिए आज दिया गया अंतिम प्रशिक्षण
बिलासपुर/नगरीय निकाय चुनाव 2025 के अंतर्गत 15 फरवरी को होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन द्वारा तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। नगर निगम के लिए शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी में सवेरे 09 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। मतगणना स्थल पर यथासंभव तमाम व्यवस्थाएं की गई है। सवेरे 09 बजे सबसे पहले निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र की गणना शुरू होगी। निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र की गणना के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। 02 टेबलों पर इनकी गिनती की जायेगी। ईवीएम मशीनों से गिनती के लिए 76 टेबल लगाए जा रहे है। मतगणना के लिए आज मतगणना दलों को मतगणना स्थल पर ही अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना स्थल पर केवल पासधारी व्यक्ति ही परिसर पर पहुँच पाएंगे। कई लेयर की जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा।
मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम -
मतगणना शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण के निर्देशन में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु पुख्ता इंतजाम किए गए है। जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुुरक्षा बलों द्वारा चाक चौबंद-सुरक्षा की जाएगी।
ये सामग्री नहीं ले जा सकेंगे केन्द्र में -
मतगणना स्थल में अभिकर्ता अथवा अन्य कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे मोबाईल फोन, आई पेड, लैपटॉप, स्मार्ट वाच सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं ले जा सकते हैं।
नगर निगम बिलासपुर के महापौर और पार्षद मतों की गणना कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी । इसके अतिरिक्त अन्य नगरीय निकायों की मतगणना स्थानीय स्तर पर चयनित गणना स्थल पर की जाएगी। इनमें नगर पालिका परिषद तखतपुर के लिए सांस्कृतिक भवन रामनगर, नगर पालिका परिषद रतनपुर के लिए शहीद नूतन सोनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगर पालिका परिषद बोदरी के लिए शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला, नगर पंचायत बिल्हा के लिए सांस्कृतिक भवन महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 5, नगर पंचायत कोटा के लिए सांस्कृतिक भवन डीकेपी स्कूल और नगर पंचायत मल्हार के लिए नवोदय विद्यालय मल्हार शामिल है। -
सुबह 9 बजे से डाकमत पत्रों की गिनती होगी शुरू
रायपुर । नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत सेजबहार स्थित स्ट्राॅग रूम में मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी। इसके पश्चात साढ़े 9 बजे से ईवीएम मशीन से मतों की गणना होगी। 70 वार्डाें में हुए मतदान के लिए लगभग 15 राउंड में गिनती की जाएगी। इसके लिए 104 मतगणना टेबल लगाए गए है। साथ ही पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 10 टेबल सुनिश्चित की गई है। उल्लेखनीय है कि स्ट्राग रूम में सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था किए गए है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। -
रायपुर / नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के मद्देनजर एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, रायपुर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा तथा जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने नगरपालिक निगम रायपुर क्षेत्र के महापौर एवं पार्षदों के निर्वाचन के तहत सेजबहार इंजीनियरिंग कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का मतगणना से एक दिन पूर्व निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। जिससे प्रक्रिया तेजी से और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। इस दौरान मीडिया सेंटर, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और अन्य सुरक्षा उपकरणों का जायजा लिया गया। मतगणना स्थल निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर तथा आरओ श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम श्री देवेंद्र पटेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे सहित जिले के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
- - त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव समिति के प्रदेश संयोजक सौरभ सिंह ने कहा : सरकार बनते ही प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए, इस वर्ष केन्द्र ने छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक लक्ष्य दियारायपुर। भारतीय जनता पार्टी के त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव समिति के प्रदेश संयोजक सौरभ सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएँ मुहैया कराने की दिशा में अपने महज 13 माह के कार्यकाल में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा सरकार के प्रति अटूट विश्वास का वातावरण बना है।भाजपा पंचायत चुनाव समिति के प्रदेश संयोजक श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 18 लाख आवासों को स्वीकृति दी गई। 18 लाख गरीब परिवारों को पक्के आवास देने की मोदी की गारंटी के पालन में वित्तीय वर्ष 2024-25 में पीडब्ल्यूएल सूची से बचे हुए सभी 6,99,331 का लक्ष्य और आवास प्लस से कुल सूचीबद्ध 8,19,999 में से 1,47,600 का लक्ष्य, कुल लक्ष्य 8,46,931 आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई। इस वर्ष केन्द्र द्वारा 17 राज्यों को दिए गए लक्ष्य में से छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है। श्री सिंह ने बताया कि कुल 8,46,931 प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध 6,99,972 स्वीकृत आवासों में से 1.80 लाख आवास पूर्ण हो चुके हैं। गृह पोर्टल से योजना की निगरानी और कियान्वयन को पारदर्शी बनाया गया है। निर्माण सामग्रियों, राज मिस्त्रियों, और दुर्गम क्षेत्रों की पहचान सुनिश्चित की गई है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री आवास योजना अन्तर्गत लक्ष्य 47,090 के विरुद्ध 38,595 आवास स्वीकृत किए गए हैं।भाजपा पंचायत चुनाव समिति के प्रदेश संयोजक श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में तो उनके तत्कालीन पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने इस्तीफा दे दिया था क्योंकि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन आवासों के लिए राशि जारी नहीं की। इस कारण पाँच वर्ष तक लोग होली-दीपावली-दशहरा खुली छत के नीचे मनाने को मजबूर हुए। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रयासों से आत्म समर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को पक्का आवास से लाभान्वित किए जाने हेतु कुल 15 हजार परिवारों के सर्वे हेतु भारत सरकार से अनुमति प्राप्त हुई है। पीएम जनमन अन्तर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के 32,484 सर्वे के उपरांत 24,542 आवास स्वीकृत किए गए हैं। छूटे हुए पात्र परिवारों का नए मापदण्डों के आधार पर नवीन सर्वे करने की अनुमति प्राप्त हुई है जिसके लिए लगभग 11,600 सर्वेयर का रजिस्ट्रेशन पूर्ण किया जा चुका है। श्री सिंह ने कहा कि अभी सर्वे में सरकार ने निम्न मध्यम आय वर्ग को भी इसमें शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत जिनके पास दुपहिया वाहन या ढाई एकड़ सिंचित और 5 एकड़ असिंचित भूमि है, उन्हें भी इस योजना के लिए पात्र समझ जाएगा। इस प्रकार भाजपा सरकार सब वर्गों का ध्यान रखते हुए सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर काम कर रही है।
- भिलाई । सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों के सपनों को आकार देते हुए के अपने सीएसआर परियोजना के तहत, सकारात्मक बदलाव लाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। जिसके अंतर्गत, अबुझमाड़ क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य प्रायोजक के रूप में कार्य कर रहा है। जिला और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में, नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ क्षेत्र में 2 मार्च 2025 को बालक हाई स्कूल ग्राउंड, नारायणपुर से अबुझमाड़ हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को उजागर करना और युवाओं को खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। इसी कड़ी में, 16 फरवरी 2025 को अबुझमाड़ मैराथन 2025 के तहत एक वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। यह प्रतियोगिता हाई स्कूल ग्राउंड, नारायणपुर में सुबह 7:00 बजे शुरू होगी। इस प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य अबुझमाड़ की समृद्ध संस्कृति, लोककला और प्राकृतिक सौंदर्य को कलात्मक रूप में प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। इसी के साथ नारायणपुर कमे मावली मेला का भी आयोजन 19 फरवरी से 23 फरवरी 2025 तक किया जा रहा है।बीएसपी का सीएसआर विभाग हमेशा सामुदायिक विकास, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और युवाओं में खेलों की भागीदारी को बढ़ावा देने वाले आयोजनों का समर्थन करता रहा है। बीएसपी का यह कदम भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा क्षेत्रीय विकास और उन्नति के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति समर्पण को दर्शाता है। बीएसपी सीएसआर विभाग ने इस आयोजन के के लिए सहायता प्रदान की है। भिलाई इस्पात संयंत्र खदान क्षेत्र खासकर वनांचल क्षेत्र में इस प्रकार के कार्यक्रमों में युवाओं को कला और खेल में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करता है। इसके अतिरिक्त, सीएसआर गतिविधी के अंतर्गत गिफ्ट मिल्क योजना, ग्रामीणों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सेवाएं, टॉयलेट्स, अच्छा स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, शुद्ध पेयजल, सोलर लाइट आदि जैसी मूलभूत सुविधाओं पर कार्य किया गया है, जिससे ग्रामीण युवा अपने परिवार का भरण पोषण करने में सक्षम बन सकें और उन्नति कर सकें।चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को आयोजकों द्वारा रंग और अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागी अपनी कला, भावनाओं और विचारों को स्वतंत्र रूप से व्यक्त कर सकेंगे। इस मौके पर नारायणपुर एसपी श्री प्रभात कुमार (भा.पु.से.) और एडिशनल एसपी श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) ने पेंटिंग की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह एक प्रभावी माध्यम है, जिसमें विभिन्न रंगों और तकनीकों के माध्यम से कलाकार अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी अपनी कल्पना को पंख देते हुए प्राकृतिक सुंदर दृश्यों और अपनी भावनाओं को आकार दे सकते हैं।यह वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगी। इससे कलाकार अपने व्यक्तित्व को निखार सकते हैं और अपनी आत्मा को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त कर सकते हैं। सभी नागरिकों से अपील है कि वे इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इसे सफल बनाएं। इस उत्सव का हिस्सा बनें और अपनी कला के माध्यम से अबुझमाड़ की सुंदरता और संस्कृति को जीवंत बनाएं। प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक ईनाम भी प्रदान किए जाएंगे।
- भिलाई नगर ।सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा भिलाई नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारियों के लिए 'मिशन लक्ष्मी' के अंतर्गत 17 फरवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भिलाई इस्पात कल्याण चिकित्सालय में एक व्यापक शैक्षणिक स्वास्थ्य कार्यक्रम और निःशुल्क स्त्री रोग निदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में चिकित्सा परामर्शदाताओं द्वारा भिलाई नगर निगम में सफाई कार्य में लगी महिला कर्मचारियों की जांच की जाएगी। इस अवसर पर सीएसआर स्वास्थ्य टीम के साथ बीएसपी-सीएसआर के अधिकारीगण भी मौजूद रहेंगे।परामर्शदाताओं द्वारा एनीमिया और स्त्री रोग कैंसर पर शैक्षणिक सत्र और प्रश्नोत्तर और उसका समाधान सत्र भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही इसमें ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी और अन्य गतिविधियाँ भी शामिल होंगी। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें विभाग और सीएसआर विभाग ने भिलाई नगर निगम की महिला कर्मियों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में आएं और व्यापक शैक्षणिक स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। इससे पहले भी भिलाई इस्पात संयंत्र ने मिशन लक्ष्मी योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं, सफाईकर्मी, स्कूली बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है।मिशन लक्ष्मी योजना, सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें विभाग और सीएसआर विभाग द्वारा महिला संविदा कर्मियों के लिए एक संयुक्त पहल है। उल्लेखनीय है कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र अपनी महिला कर्मियों के कल्याण के उद्देश्य से समय-समय पर कई स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम और जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन करता है। ‘मिशन लक्ष्मी’ ऐसी ही पहलों में से एक है। ‘मिशन लक्ष्मी’ के तहत युवा लड़कियों और महिलाओं को मुफ्त स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, आयरन, फोलिक एसिड और एल्बेंडाजोल टैबलेट जैसे स्वास्थ्य पूरक पदार्थों का वितरण और रक्त हीमोग्लोबिन स्तर परीक्षण और पैप स्मीयर जैसी नैदानिक सुविधाओं सहित व्यापक स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाएगी।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय चेतना की सशक्त स्वर श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि (15 फरवरी) पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अप्रतिम योगदान को नमन किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान क्रांतिकारी विचारधारा की संवाहक थीं जिनकी लेखनी ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उनकी कालजयी रचना ‘झाँसी की रानी’ मात्र कविता नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा है, जिसने प्रत्येक भारतीय के हृदय में स्वाभिमान और संघर्ष की ज्वाला प्रज्वलित की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुभद्रा जी की कविताएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी स्वतंत्रता संग्राम के समय थीं। उनकी लेखनी ने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई को ऊर्जा दी और जनमानस में राष्ट्रीय चेतना जागृत की। उनकी रचनाएं न केवल अतीत की गौरवगाथा हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का शाश्वत स्रोत बनी रहेंगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान ने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके अविस्मरणीय योगदान को नमन किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर युवाओं से आह्वान किया कि वे श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र के उत्थान में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को आत्मसात कर ही हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
- -खड़िया समाज के वार्षिक सामाजिक सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खड़िया अनुसूचित जनजाति उत्थान समिति के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने समाज के सभी प्रबुद्धजनों और युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और अगली पीढ़ी को सही मार्गदर्शन देने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज की वास्तविक प्रगति तब होगी जब शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक एकता को समान रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयां देखने को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और एकता से ही समाज, राज्य और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने खड़िया समाज के ऐतिहासिक सफर की चर्चा करते हुए 2011 में समाज को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने के ऐतिहासिक निर्णय को याद किया और इसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत में माता सरस्वती और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद तेलंगा खड़िया के छायाचित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर विधायक एवं सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, पूर्व विधायक श्री भरत साय, और समाज के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।13 महीनों में सरकार ने दिए विकास को नए आयाममुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मात्र 13 महीनों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को जमीन पर उतार दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख परिवारों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया।उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की दर ₹3,100 प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है, जिससे पिछले दो खरीफ सीजन में किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान बेचने का लाभ मिला है। इस वर्ष प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया है।वनवासी समाज के उत्थान के लिए सरकार के ठोस प्रयासमुख्यमंत्री श्री साय ने वनवासी समाज के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण दर को ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,500 प्रति मानक बोरा कर दिया गया है, जिससे लाखों संग्राहकों को सीधा लाभ मिल रहा है।इसके अलावा 70 लाख माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है।भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रत्येक वर्ष ₹10,000 की सहायता राशि दी जा रही है, जिससे समाज के सबसे जरूरतमंद वर्ग को सीधा लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनजातीय समाज की शिक्षा और समग्र विकास के लिए पीएम जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जैसी योजनाएँ चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यूपीएससी की तैयारी कर रहे जनजातीय युवाओं को अधिक अवसर देने के लिए दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 185 कर दी गई है। इसके अलावा, बच्चों की उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य में 341 विद्यालयों को पीएमश्री योजना के अंतर्गत सम्मिलित किया जा रहा है, ताकि वे निजी स्कूलों के समान सुविधाओं का लाभ उठा सकें।जनजातीय समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा: विधायक श्रीमती गोमती सायविधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि जो समाज शिक्षा, आर्थिक विकास और सामाजिक एकता पर बल देता है, वही उन्नति करता है। उन्होंने जनजातीय समाज के लोगों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया, जिससे हर वर्ग का समग्र विकास संभव हो सके। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने जनजातीय समाज की शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर खड़िया समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन नायक, जिला संरक्षक श्री बोध साय मांझी, जिला महामंत्री श्री कृपाल मांझी, जिला उपाध्यक्ष श्री रामसागर सोरेंग और श्री बाल कुमार प्रधान सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।
- -छत्तीसगढ़ में लौह अयस्क ब्लॉकों की नीलामी हेतु ‘प्री-बिड कॉन्फ्रेंस’ का सफल आयोजनरायपुर / संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, छत्तीसगढ़ द्वारा बस्तर के बैलाडीला क्षेत्र के लौह अयस्क ब्लॉकों की नीलामी को लेकर आज नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में ‘प्री-बिड कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया गया। इस बैठक में देशभर से आए खनन निवेशकों और बोलीदाताओं ने भाग लिया, जहां नीलामी प्रक्रिया, निवेश अवसरों, और खनिज संसाधनों पर विस्तृत चर्चा हुई।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित तीन विश्व स्तरीय लौह अयस्क ब्लॉक एवं उत्तर बस्तर कांकेर के एक ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया पर चर्चा की गई। खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिए और ई-नीलामी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।खनिज विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों के मामले में अपार संभावनाओं वाला राज्य है, जो उद्योग, व्यापार, और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक विकास का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में छत्तीसगढ़ की भूमिका अहम होगी, क्योंकि यहां उच्च गुणवत्ता वाले लौह अयस्क के विशाल भंडार उपलब्ध हैं।उन्होंने बोलीदाताओं को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए आश्वस्त किया कि सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि बैलाडीला क्षेत्र भारत के इस्पात उद्योग की रीढ़ है और इस क्षेत्र के विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार में व्यापक वृद्धि होगी।जीएसआई (GSI) के डिप्टी डायरेक्टर जनरल श्री अमित धारवड़कर ने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का दूसरा सबसे समृद्ध खनिज संपन्न राज्य है। उन्होंने कहा कि बैलाडीला से दल्लीराजहरा तक फैला लौह अयस्क क्षेत्र विश्व के महत्वपूर्ण लौह अयस्क भंडारों में गिना जाता है, जो भारत के इस्पात उद्योग की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म के संचालक श्री सुनील कुमार जैन ने नीलामी प्रक्रिया और लौह अयस्क ब्लॉकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2030 तक देश में स्टील उत्पादन बढ़ाने के लिए कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है।संयुक्त संचालक एवं नोडल अधिकारी (ऑक्शन) श्री अनुराग दीवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक निवेश के लिए सबसे उपयुक्त राज्यों में से एक है और विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।नीलामी प्रक्रिया के तहत 27 फरवरी 2025 तक दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन टेंडर डॉक्युमेंट खरीदे जा सकते हैं। 28 फरवरी 2025 तक दोपहर 3 बजे तक टेंडर सबमिट करने की अंतिम तिथि है। इच्छुक बोलीदाता नवा रायपुर स्थित संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, इंद्रावती भवन, ब्लॉक-4, द्वितीय तल पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्री-बिड कॉन्फ्रेंस में देशभर के खनन कंपनियों, औद्योगिक समूहों और निवेशकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छत्तीसगढ़ के बैलाडीला क्षेत्र में स्थित लौह अयस्क भंडारों की उच्च गुणवत्ता और निवेश के अनुकूल वातावरण को देखते हुए नीलामी प्रक्रिया को लेकर सकारात्मक रुझान देखने को मिला। यह आयोजन छत्तीसगढ़ को खनन और इस्पात उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- - नम आंखों से परिजनों और ग्रामवासियों ने उन्हें अंतिम विदाई दीबेमेतरा। पथर्रा (जिला बेमेतरा) निवासी श्री ज्ञानेश्वर तिवारी (बबला) की पार्थिक काया आज पंचत्तव में विलीन हो गई। उनका अंतिम संस्कार आज 14 फरवरी को उनके गृहग्राम पथर्रा में किया गया। मुखाग्नि उनके भतीजे अभय तिवारी ने दी।उनकी अंतिम यात्रा में प्रदीप चौबे, रविन्द्र मिश्रा, अमिताभ मिश्रा, रूपेश पांडे, रितेश पांडे, भूपेन्द्र शर्मा, प्रशांत शर्मा, डॉ. समीर शर्मा, डॉ. विवेक तिवारी, राकेश शर्मा, पीयूष मिश्रा, डॉ. सुरेन्द्र त्रिपाठी, प्रणीश चौबे, नीरज चौबे, सुयश तिवारी, नवीन तिवारी, सुनील तिवारी, राजेश्वर तिवारी, अविनाश तिवारी, प्रिंस गुप्ता, निशीकांत तिवारी, हर्षवर्धन तिवारी, विनोद तिवारी, प्रमिल तिवारी, आशुतोष तिवारी, प्रदीप शर्मा, राकेश तिवारी, डॉ. नरेश तिवारी, कमल तिवारी, सचिन तिवारी, प्रवीण तिवारी, अमित तिवारी, अनिल तिवारी, संजीव तिवारी, राहुल तिवारी, आचार्य प्रशांत, विमल बैस, अनिल राजपूत , प्रवीण राजपूत, खेमराम साहू, रामजीवन साहू, बसंत जोशी, सिद्दीकी खान, कर्नल शुक्ला, अमित शुक्ला, नकुल साहू, मुकेश यदु, पुनाराम यदु, सौरभ शर्मा, शालिगराम दुबे, अविनाश मिश्रा, अश्विनी मिश्रा, लालबहादुर शर्मा, विवेक तिवारी, महेश शर्मा, सिद्देश तिवारी, भावेश शर्मा, शिवम तिवारी, देवेन्द्र तिवारी, मुकेश सिंह, सुनील जाट , लेखराम साहू, नमन ताम्रकार, महंत रामस्वरुप त्यागी के अलावा बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामवासी शामिल हुए। अंतेष्टि पश्चात पंडित आशीष तिवारी ने स्व. श्री ज्ञानेश्वर तिवारी के व्यक्तित्व और कृतत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने पुण्यात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।श्री ज्ञानेश्वर तिवारी का 61 वर्ष की आयु में गुरुवार रात आकस्मिक निधन हो गया था। वे पथर्रा के पूर्व मालगुजार स्व. श्री रामबिशाल तिवारी एवं स्व. श्रीमती फेकन बाई तिवारी के कनिष्ठ पुत्र, स्व. चंडीप्रसाद उपाध्याय (टेकारी- करही वाले) के नाती, स्व. शारदाप्रसाद उपाध्याय और स्व. दुर्गाप्रसाद उपाध्याय के भांजे, स्व. राजेन्द्र तिवारी, राजेश्वर तिवारी, स्व. रमा पांडे, शकुन मिश्रा, चंद्रकांता चौबे, बीना तिवारी और मीना मिश्रा के छोटे भाई तथा नीता तिवारी के पति और डॉ. मेहा तिवारी के पिता थे।
-
रायपुर /संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैलाडीला क्षेत्र के लौह अयस्क ब्लॉक की नीलामी से संबंधित ‘‘प्री बिड कॉन्फ्रेंस‘‘ (Pre Bid Conference) का आयोजन 14 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे न्यू सर्किट हाउस, नवा रायपुर, सेक्टर 24 के कन्वेंशन हॉल में किया गया है।
- बेमेतरा। पथर्रा (जिला बेमेतरा) निवासी श्री ज्ञानेश्वर तिवारी (बबला) का 61 वर्ष की आयु में गुरुवार रात आकस्मिक निधन हो गया। वे पथर्रा के पूर्व मालगुजार स्व. श्री रामबिशाल तिवारी एवं स्व. श्रीमती फेकन बाई तिवारी के कनिष्ठ पुत्र, तथा नीता तिवारी के पति और डॉ. मेहा तिवारी के पिता थे। वे स्व. राजेन्द्र तिवारी, राजेश्वर तिवारी, स्व. रमा पांडे, शुकंतला मिश्रा, चंद्रकांता चौबे, बीना तिवारी और मीना मिश्रा के छोटे भाई एवं स्व. चंडीप्रसाद उपाध्याय (टेकारी- करही वाले) के नाती, स्व. शारदाप्रसाद उपाध्याय और स्व. दुर्गाप्रसाद उपाध्याय के भांजे,और स्व. श्रीमती परगिया तिवारी की छाेटी बहन के पुत्र थे।उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार, 14 फरवरी को उनके गृहग्राम पथर्रा में दाेपहर 2.00 बजे किया जाएगा। ।
- - मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु पास अनिवार्य- मतगणना 15 फरवरी को, भारती विश्वविद्यालय परिसर मेंदुर्ग / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतगणना के दौरान मतगणना हाल में मोबाईल या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूर्णतः वर्जित है। गणन अभिकर्ता को केवल सादा कागज, पेन एवं पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रदाय मतलेखा की प्रति ले जाने की अनुमति होगी। इसी प्रकार गणन अभिकर्ताओं को आबंटित मेज से हट कर हाल में इधर-उधर घुमने की अनुमति नहीं है तथा भवन के अंदर धम्रपान पूरी तरह निशिद्ध है। किसी भी गणन अभिकर्ता को मतगणना भवन में प्रवेश के लिए नियुक्ति पत्र दिखाना होगा। साथ ही मतदान की गोपनीयता बनाये रखने के लिए की जाने वाली घोषणा पत्र में उनका हस्ताक्षर होना चाहिए। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु अधिकारी/कर्मचारियों सहित सभी के लिए पास अनिवार्य है।


















.jpg)




.jpg)


.jpg)
.jpg)