- Home
- छत्तीसगढ़
- बालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 हेतु आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के फलस्वरूप जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शनिवार एवं रविवार तथा अन्य अवकाश में भी कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने कार्य का संपादन करने के निर्देश दिए हैं। अति आवश्यक परिस्थितियों में ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों का अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुमति के बिना अपने कार्य एवं मुख्यालय में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के भी निर्देश जारी किए हैं।
- बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा लोक निर्माण विभाग सेतु परिक्षेत्र के उप संचालक(वित्त) श्री सुरेन्द्र कुमार शर्मा को जिले मंे नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 हेतु व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार शर्मा का मोबाइल नंबर 9407956066 है। श्री शर्मा का आम लोगों से मुलाकात करने का समय सर्किट हाउस बालोद के इंद्रावती कक्ष में प्रतिदिन दोहपर 03 से 04 बजे तक निर्धारित किया गया है।
- *महापौर एवं नगरीय निकाय अध्यक्ष के प्रत्याशी निर्धारित व्यय सीमा का पालन करें: व्यय प्रेक्षक श्री गजभिए**सौहार्द्रपूर्ण वातावरण और सामजस्व स्थापित करते हुए निर्वाचन कार्य संपन्न करें: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह**कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्या होने पर पुलिस को सूचित करें: एसएसपी डॉ सिंह*रायपुर/ नगरीय निकाय निर्वाचन की सामान्य प्रेक्षक श्रीमती इफ्फत आरा और निर्वाचन व्यय प्रेक्षक श्री सुनील गजभिये की उपस्थिति मे आज कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रास भवन के सभागृह में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अभ्यर्थियों की बैठक हुई। इसमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह, एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।सामान्य प्रेक्षक श्रीमती इफ्फत आरा ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों और उनके प्रतिनिधियों को नियमों आचार संहित का पालन करें। उन्हें नियमों की भी जानकारी होनी चाहिए। किसी भी प्रकार का भ्रम होने पर वे अपने रिटर्निंग अधिकारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान कार्यालयों, सभाओं रैलियों, वाहनों इत्यादी की अनुमति संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से ले लेना चाहिए। चुनाव के दौरान किए गए निर्धारित व्यय सीमा का भी पालन करना चाहिए। श्रीमती आरा ने कहा कि रायपुर नगर पालिक निगम का चुनाव इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन अर्थात ईवीएम से होना है। सभी अभ्यर्थियों और उनके प्रतिनिधियों को भी महापौर अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों को ईवीएम के माध्मय से मतदान प्रक्रिया की तकनीकि जानकारी होनी चाहिए। सामान्य प्रेक्षक ने मतदान और मतगणना अभिकर्ताओं को उचित प्रशिक्षण देने के लिए भी कहा।बैठक में निर्वाचन व्यय प्रेक्षक श्री सुनिल गजभिए ने जानकारी दी कि रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में महापौर प्रत्याशी के अधिकतम् व्यय की सीमा 25 लाख रुपए है। उन्हें इसी सीमा के अन्तर्गत सभी आय और व्यय को दर्शाना होगा। व्यय उसी विशेष बैंक खाते से किया जाएगा जो नामांकन के दौरान प्रस्तुत किया गया है। नगद राशि के रुप में पूरे निर्वाचन के दौरान किसी एक व्यक्ति को एक कार्य के लिए दस हजार रुपए से ज्यादा नहीं दिया जा सकेगा। उन्होने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी रेट लिस्ट के आधार पर व्यय की गणना की जाएगी। व्यय लेखा का जानकारी में व्यय की रसीदें भी संलग्न करना होगा। महापौर प्रत्याशी को व्यय की जानकारी के लिए तीन प्रारुप क, ख और ग जारी किया गया है। इसी में सभी खर्चों को दर्शाकर प्रस्तुत करना होगा। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया की अवधि में अभ्यर्थी को कम से कम दो बार अपने लेखे (केवल प्रारूप क) का निरीक्षण करने के लिए प्रस्तुत करना होगा। निर्वाचन परिणाम की घोषणा के 30 दिवस के भीतर प्रत्याशियों को व्यय लेखा का अंतिम विवरण जमा करना होगा।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ने इस अवसर पर उपस्थित सभी अभ्यर्थियों और उनके प्रतिनिधियों से कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान आपसी सामजस्य और सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं। डॉ गौरव सिंह ने रायपुर नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र के लिए ईवीएम मशीन से मतदान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि महापौर अध्यक्ष पद के लिए ईवीएम में प्रदर्शित सफेद लेबल में मतदाता अपनी पसंद के अभ्यर्थी के नाम के सामने खुले बटन को दबा कर अपना मतदान कर सकेगें। मतदान होते ही ईवीएम से एक छोटी सी बीप की आवाज आएगी। इस छोटी बीप का मतलब होगा की मतदाता ने महापौर के लिए अपना वोट दे दिया है। इसके बाद पार्षद पद के लिए ईवीएम में प्रदर्शित गुलाबी लेबल में मतदाता अपनी पसंद के अभ्यर्थी के नाम के सामने खुले बटन को दबा कर अपना वोट दे सकेगें। मतदान के बाद एक बड़ी बीप की आवाज आएगी। इस बड़ी बीप का मतलब होगा की मतदाता ने पार्षद के लिए अपना वोट दिया। एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था का पालन करें। यदि किसी को कोई समस्या हो तो पुलिस को सूचित करें। राजनैतिक दल, रैलीसभा इत्यादि की अनुमति संबंधित प्राधिकृत अधिकारी से प्राप्त करें। बिना अनुमति के कोई भी रैली-जुलूस ना निकालें। साथ ही जितने वाहनों की अनुमति प्राप्त हो उतने ही का उपयोग करें।
- भिलाई/ छत्तीसगढ़ शासन शासन के आदेश अनुसार आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार आज स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,जोन राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन की उपस्थिति में पावर हाउस सर्कुलर मार्केट,फल मार्केट, में 35 दुकानों का निरीक्षण किया गया। यह जानकारी होते हुए भी सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं बिक्री पर प्रतिबंधत्मक फिर भी बेचने वाले व्यापारियों पर कार्यवाही किया गया। जिसमें(1) पॉपुलर प्लास्टिक ₹10000,(2) बाबा प्लास्टिक ₹10000,(3) कृष्ण ट्रेडर्स ₹1000 एवं डिस्पोजल सामग्री जप्ति ,(4) बिहार होटल ₹500,(5) राजू समोसा ₹500, (6)छत्तीसगढ़ क्लॉथ ₹500 ,होटल दुकान में गंदगी के संबंध में ₹500 पतंग दुकान, चायनीज मांजा दुकान पर कार्यवाही करते हुए पावर हाउस मार्केट से कूल 27,500 रुपए चालानी कार्यवाही किया गया। नगर निगम भिलाई द्वारा प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए अभियान चलाया गया है इसमें सब के सहयोग की आवश्यकता है विशेष करके व्यापारी एवं ग्राहक अपने घर से झोला लेकर चलें। आयुक्त पाण्डेय नागरिकों से अपील किया है की इंदौर शहर सफाई में नंबर वन है तो उसमें वहां के स्थानीय निवासियों का बहुत बड़ा योगदान है। हम सब मिलकर के ही स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई बना सकते हैं। जो व्यापारी नहीं मानेंगे इसके बाद नगर पालिका निगम अधिनियम के अंतर्गत उनका गुमास्ता लाइसेंस निरस्त करके, fir दर्ज किया जाएगा। कानूनी कार्रवाई होगी इसके जिम्मेदार व्यापारी होंगे। कार्रवाई के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, वीरेंद्र बंजारे, हेमंत माझी, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, अतुल यादव, सी एम यादव सुरेश पटेल ,हेमकुमार, राहुल राजपूत,नरेंद्र भारती आदि उपस्थित रहे।
- रायपुर / रायपुर जिले के नगरीय निकाय के लिए व्यय प्रेक्षक श्री सुशील कुमार गजभिए पहुंच चुके है। श्री गजभिए न्यू सर्किट हाउस के कमरे नंबर 305 रुके है। जिनसे मिलने का समय सुबह 11 से 12 बजे तक एवं उनका मोबाईल नंबर 9300735857 है उनसे व्यय संबंधी शिकायत के लिए संपर्क किया जा सकता है।इन्हें नगर पालिक निगम रायपुर, नगर पालिका आरंग, गोबरा नवापारा, तिल्दा, मंदिर हसौद, अभनपुर, नगर पंचायत कूरा, माना कैम्प, खरोरा, समोदा, चंदखुरी के लिए नियुक्त किया गया है।
- रायगढ़,। रायगढ़ जिले में कुक्कुट पालन केन्द्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ के शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र, चक्रधर नगर में शुक्रवार रात 10.30 बजे बर्ड फ्लू के एक मामले की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ से भेजे गए कुक्कुट के शव के नमूनों में ‘एच5एन1' (बर्ड फ्लू) के संक्रमण की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी कार्तिकेय गोयल ने राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय बनाकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। उन्होंने बताया कि रात 11 बजे वरिष्ठ अधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई गई। रात 11 से 12.30 बजे तक पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ इस परिस्थिति से निपटने की पूरी रणनीति बनाते हुए लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से कुक्कुट पालन केन्द्र की सारी मुर्गियों, चूजों, अंडों और कुक्कुट आहार को तत्काल नष्ट करने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत कुक्कुट पालन केन्द्र की करीब पांच हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजों और 17 हजार अंडों को नष्ट करने की तैयारी की गई। जिससे सूर्योदय से पहले ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और संक्रमण उस क्षेत्र से बाहर न फैले। उन्होंने बताया कि नगर निगम, पशु चिकित्सा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के दल ने पूरी रात संयुक्त अभियान चलाकर संक्रामक रोग प्रोटोकॉल के तहत कुक्कुट पालन केन्द्र के सभी मुर्गी, चूजे, अंडे और कुक्कुट आहार को नष्ट किया और मुर्गों तथा चूजों को मारकर जमीन में दफनाया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुक्कुट पालन केन्द्र में पूरे सुरक्षात्मक उपायों के साथ जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसमें नमक और चूने की परत बिछाकर मुर्गियों और चूजों को दफनाया गया तथा ऊपर से फिर नमक और चूने की परत डाली गई। इसी प्रकार अंडों को भी नष्ट किया गया। जिससे संक्रमण न फैले। इसके साथ ही परिसर को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार बर्ड फ्लू की स्थिति में एक किलोमीटर 'इन्फेक्टेड जोन' में कुक्कुट, अंडे और कुक्कुट आहार की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित होगी। कुक्कुट पक्षियों, अण्डों और कुक्कुट आहार का विनष्टीकरण किया जायेगा। इसके लिए पशुपालन विभाग द्वारा पृथक से मुआवजा दिया जाएगा।
- -ऊर्जा से भरे प्रतिभाशाली युवाओं के सहयोग से होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय-इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का 10वां दीक्षांत समारोह आयोजित-4 हजार 200 विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधि, 16 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक वितरितरायपुर, / देश के लगभग 30 करोड़ बच्चे और युवा विभिन्न स्तरों पर शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। इस समूह के उज्जवल भविष्य के लिए गुणवत्ता भोजन, शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की प्राथमिकता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू कर पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम खोले गए हैं, जिसमें डिग्री के साथ कौशल विकास को प्राथमिकता दी गई है। भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यह उद्गार राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं कुलाधिपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर ने विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में व्यक्त किये।राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 10 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने से पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम और इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजिनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी विशेष रूप से उपस्थित थे।राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित भव्य एवं गरिमामय दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 तक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियां वितरित की गई। मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 4 कास्य पदक प्रदान किए गए। साथ ही लगभग 4200 विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पी.एच.डी की उपाधि प्रदान की।कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उपाधि और पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपने अपनी कड़ी मेहनत से अध्ययन कर ये मेडल प्राप्त किए हैं। आपके जीवन की यह अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुझे पूरा विश्वास है कि आपने इस विश्वविद्यालय में जो शिक्षा प्राप्त की है, उसका उपयोग आप समाज एवं देश के कल्याण एवं विकास के लिए करेंगे तथा दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेंगे। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कृषि की महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया में युद्ध समाप्त होगा लेकिन खाद्य सामग्री की हमेशा जरूरत पड़ेगी। उन्होंने डॉ स्वामीनाथन के योगदानों का जिक्र किया श्वेत क्रांति से दूध के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब नीली क्रांति का दौर है और आज मत्स्य पालन में देश काफी आगे बढ़ चुका है। भूटान और ताइवान प्रवास के दौरान कृषि कार्य से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों को साझा किया। उन्होंने कहा कृषि एक शानदार व्यवसाय है और इससे जुड़कर भी हम देश के विकास में अपना योगदान दे सकते है। कृषि में असीम संभावनाएं है और युवा पीढ़ी को इसे समझकर इससे जुड़ना होगा। उन्होंने जय जवान जय किसान जय विज्ञान का उल्लेख करते हुए कहा कि विज्ञान से जुड़कर ही हम कृषि को उन्नत बना सकते है।श्री डेका ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की है एवं हम सबको इसे प्राप्त करने के लिए लगातार कार्य करना है। वर्तमान में हम सभी प्रकार के भोजन, अनाज, तिलहन, सब्जी, फल, दूध, मांस, मछली आदि के साथ लगभग 1000 मिलियन टन भोजन का उत्पादन कर रहे हैं। वर्ष 2047 तक इसे 1500 मिलीयन टन तक बढ़ाना होगा। यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। बदलते मौसम एवं बाजार के उतार चढ़ाव से कृषि में जोखिम बढ़ गया है। श्री डेका ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से आग्रह किया कि ऐसी तकनीक का विकास करें जिससे किसानों की लागत कम हो एवं आय बढ़े। हमें प्राकृतिक खेती एवं दलहन, तिलहन के उत्पादन पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के कुल वर्कफोर्स की संख्या का 45 प्रतिशत भाग अभी भी कृषि में लगा हुआ है एवं इस वर्कफोर्स के जीवन यापन को ऊपर उठाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। कम ऊर्जा की आवश्यकता वाले छोटे-छोटे कृषि यंत्र विकसित करे जिससे कृषि में लागत, मानव श्रम एवं विशेष रूप से महिलाओं की मेहनत कम हो सके। कृषि के क्षेत्र में लोगों को बनाए रखना आज एक बड़ी चुनौती है। कृषि कार्य को आसान बनाना एवं उनकी आय बढ़ाना हमारा प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में भारत में सर्वाधिक जनसंख्या युवाओं की है। देश एवं प्रदेश की प्रगति में भी युवा शक्ति का भी उल्लेखनीय योगदान है। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि आप मुझे देश के 100 ऊर्जावान युवा दे दें, मैं देश के भविष्य को बदल दूंगा। आज भारत के पास ऊर्जा से भरी युवाओं की पीढ़ी है, निश्चय ही हम स्वामी विवेकानंद जी के सपनों को पूरा करने की दिशा में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहे है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा है और इसे पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। विकसित भारत के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हमने विजन डॉक्यूमेंट बनाया है। ऊर्जा से भरे प्रतिभाशाली युवाओं के बूते निश्चित ही हम विकसित छत्तीसगढ़ के सपनों को मूर्त रूप प्रदान करेेंगें।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आधुनिक युग विज्ञान एवं तकनीक का युग है। आपने जो ज्ञान अर्जित किया है, उस ज्ञान एवं तकनीक का उपयोग समाज के हित में, देश एवं प्रदेश के विकास में करने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़वासियों की आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करें और विकसित छत्तीसगढ गढ़ने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से हम अपने प्रदेश में कृषि विकास को नई ऊंचाइयों पर स्थापित करेंगे। कृषि वैज्ञानिकों और उद्यमियों की सहभागिता से हम किसानों के जीवन को खुशहाल और समृद्ध बनाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक वैज्ञानिक अपनी सोच और काम से देश को कितना बदल सकता है इसका उदाहरण कृषि वैज्ञानिक डा. एमएस स्वामीनाथन के जीवन में हम देख सकते हैं। डा. एमएस स्वामीनाथन जी ने देश में हरित क्रांति लाई। उन्होंने देश को खाद्य सुरक्षा के मामले में आत्मनिर्भर बनाया। जिससे अब भारत को विदेशों से गेंहूं आयात के लिए मुंह नहीं ताकना पड़ा।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा कृषि क्षेत्र के विकास को अपनी सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखा है। उन्होंने हमेशा नवाचारों, अनुसंधानों और उद्यमिता के विकास को प्रोत्साहित और प्रेरित किया है। हमारे युवा सकारात्मक ऊर्जा से भरे हैं। उनके पास नये विचार हैं। हमें उन्हें प्रोत्साहित करना है। सुविधाएं उपलब्ध करानी हैं और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करना है। मुझे इस बात की खुशी है कि विश्वविद्यालय कैंपस में इसके लिए बहुत अच्छा वातावरण आप लोगों ने उपलब्ध कराया है। जीवन में नई संभावनाओं को प्राप्त करने के लिए शिक्षा बेहद आवश्यक है। हमारा देश अपनी शिक्षा व्यवस्था की वजह से ही विश्व गुरु रहा है। हमें अपनी शिक्षा संस्थाओं को लगातार बेहतर करना होगा ताकि एक बार पुनः भारत वैश्विक शिक्षा का केंद्र बन सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न फसलों की 160 से अधिक किस्में और 100 से अधिक उन्नत कृषि तकनीक विकसित की गई है। दुनिया जलवायु परिवर्तन के खतरों से जूझ रही है और इसका सबसे अधिक असर कृषि क्षेत्र पर पड़ेगा। यह खुशी की बात है कि कृषि विश्वविद्यालय के अनुसंधान केंद्रों के वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने वाले बीज तैयार कर रहे हैं। विश्वविद्यालय का बलरामपुर से लेकर सुकमा तक कृषि महाविद्यालय, अनुसंधान केन्द्र और कृषि विज्ञान केन्द्र का मजबूत नेटवर्क है जिनकी सहायता से विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कृषि को राज्य की उन्नति का उत्प्रेरक मानते हुए इस विश्वविद्यालय को देश की दूसरी हरित क्रांति का अग्रदूत बनाने का संकल्प लें। अनुसंधान केंद्रों में हो रही अच्छी रिसर्च का पूरा लाभ के लिए इन्हें किसानों तक पहुंचाना होगा। छत्तीसगढ़ के कृषि विश्वविद्यालय में धान के 23,250 जर्मप्लाज्म हैं, जो कि विश्व में दूसरी नम्बर की सर्वाधिक संख्या है। इसके अतिरिक्त अन्य फसलों की लगभग 6000 किस्में विश्वविद्यालय में संग्रहित हैं। कृषि विश्वविद्यालय एक फसली क्षेत्र को बहुफसली क्षेत्र में परिवर्तित करने, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु सतत् प्रयत्नशील है। इन सभी उपलब्धियों तथा उत्कृष्ट कार्यों के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति, वैज्ञानिक, छात्र तथा किसान भाई बधाई के पात्र हैं। इनके सतत् प्रयास से प्रदेश में खेती को नई पहचान मिली है।समारोह के विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी के क्षेत्र में भी निरंतर प्रगति कर रहा है। नए अनुसंधान और तकनीक के माध्यम से किसान अपना उत्पादन बढ़ा रहे है और आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे है। समारोह में दीक्षांत भाषण इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी ने दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने दीक्षांत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया उन्होंने विश्वविद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन कुलसचिव द्वारा किया गया। दीक्षांत समारोह में विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रबंध मण्डल तथा विद्या परिषद के सदस्यगण, प्राध्यापक, वैज्ञानिक, विश्वविद्यालय के अधिकारी, उपाधि तथा पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी तथा उनके पालकगण उपस्थित थे।
- -राज्य स्तरीय रेपिड रिस्पांस टीम गठित-राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम-रायगढ़ जिले में एवियन एनफ्लूएंजा की पुष्टिरायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य में बर्ड फ्लू के प्रकरण की पुष्टि होने पर इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य भर में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं। राज्य में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन करते हुए सभी कलेक्टरों और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने, सतर्कता बरतने और बायोसेक्युरिटी निर्देशों का पालन के निर्देश भी दिए गए हैं।गौरतलब है कि प्रदेश के रायगढ़ जिले स्थित शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू (एवियन एनफ्लूएंजा) के मामले की पुष्टि हुई है। 30 जनवरी 2025 को कुक्कट पालन प्रक्षेत्र में बड़ी संख्या में पक्षियों की अकस्मिक मृत्यु की सूचना के बाद, पशु चिकित्सकों की एक टीम गठित की गई थी। जांच के बाद राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल ने 31 जनवरी 2025 को बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि की है।संचालक पशु चिकित्सक सेवाएं के निर्देश पर बर्ड फ्लू के रोकथाम के लिए रायगढ़ जिले में प्रभावित कुक्कट पालन प्रक्षेत्र के 1 किलोमीटर क्षेत्र को इन्फेक्टेड जोन घोषित कर कुक्कट, अंडे, आहार और अन्य सामग्रियों का विनिष्टीकरण किया गया है। प्रभावित क्षेत्र के 1 से 10 किलोमीटर के दायरे को सर्वलेंस जोन घोषित कर पोल्ट्री और अंडे की दुकानों को बंद कर दिया गया है और सीरो सर्वलेंस कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा कुक्कुट पालकों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर मुआवजा देने के निर्देश भी दिए गए हैं। रायगढ़ कुक्कुट प्रक्षेत्र में इन्फेक्टेड जोन से पोल्टी प्रोडक्ट की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट किट का उपयोग भी करने कहा गया हैै।संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा आम जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि संक्रामित क्षेत्र में सभी आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है। पोल्ट्री उत्पादों का सेवन स्वच्छता और सावधानी से किया जा सकता है, क्योंकि ये पोषण से भरपूर होते हैं और कुपोषण दूर करने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया है कि राज्य के अन्य हिस्सों में बर्ड फ्लू के मामलों की कोई सूचना नहीं मिली है। एवियन एनफ्लूएंजा एक घातक संक्रामक रोग है, जो पक्षियों में फैलता है। हालांकि अब तक भारत में इस वायरस के मानवों में संक्रमण का कोई मामला नहीं देखा गया है। फिर भी वायरस के लक्षण और संक्रमण के जोखिम को लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
-
बीजापुर । बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को मुठभेड़ में आठ माओवादियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को गंगालूर में माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन के सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन के दल को माओवादी विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया। अधिकारियों के अनुसार, माओवादियों ने शनिवार सुबह 8.30 बजे सुरक्षाबलों के संयुक्त दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में आठ माओवादी मारे गए। अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है। file photo
-
बिलासपुर/नगर निगम बिलासपुर में नाम वापसी के अंतिम समय तक महापौर के दो एवं पार्षद पद के तीन दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन आज वापस ले लिया है। रिटर्निंग अधिकारी आर. ए. कुरूवंशी ने बताया कि महापौर पद के लिए श्री त्रिलोक चंद श्रीवास एवं ननकी राम पटेल ने नामांकन पत्र वापस लिया है। वार्ड क्रमांक 3 से निरीता बघेल, विमला रातरे, वार्ड क्रमांक 7 से मनोज पाटकर, वार्ड क्रमांक 10 मो. युसूफ, वार्ड क्रमांक 11 से उषा रानी प्रजापति, सत्या रजक, वार्ड क्रमांक 15 से वेदराम यादव, विनोद यादव, वार्ड क्रमांक 33 से रानू देवांगन, वार्ड क्रमांक 34 से गीता प्रजापति, वार्ड क्रमांक 35 से गजेन्द्र श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, राजीव गुप्ता, वार्ड क्रमांक 37 से उषा खटिक, वार्ड क्रमांक 39 से सुबोध केशरी, देवासीष घोष, वार्ड क्रमांक 40 से अनील कुमार आडवानी, संजय चौहान, शिरीष कुमार कश्यप, अनील कुमार पाण्डेय, वार्ड क्रमांक 52 से शरद कश्यप, वार्ड क्रमांक 54 से संगीता कश्यप, रजनी साहू, वार्ड क्रमांक 56 से गुलनाज़ खान, वार्ड क्रमांक 58 से पुष्पराज साहू, बद्रीप्रसाद दुबे, वार्ड क्रमांक 60 से नारायण शुक्ला, कमलेश सोनी, अनुपा मिश्रा, वार्ड 41 से विरेन्द्र रजक, वार्ड क्रमांक 42 से इसहाक कुरैशी, वार्ड क्रमांक 44 से दीपिका तिवारी, वार्ड क्रमांक 46 से शादाब खान, वार्ड क्रमांक 47 से राजेन्द्र यादव, वार्ड क्रमांक 48 से पीयूष कुमार ध्रुवंशी, वार्ड क्रमांक 49 से बरनलाल करियारे, वार्ड 50 से उमाशंकर शुक्ला (डिब्बे महराज), हितेश कुमार बिनकर, वार्ड क्रमांक 61 से मयंक सिंह गौतम ने नामांकन वापस ले लिया हैं। कल 30 जनवरी को दो पार्षद प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए थे। चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों में से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रत्याशियों को उनके दल के लिए आरक्षित प्रतीक चिन्ह आबंटित कर दिया गया। अन्य प्रत्याशियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया गया है।
-
*डेढ़ दर्जन ठेकेदारों को अल्टीमेटम*
बिलासपुर/ कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। जिनमें कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जल जीवन मिशन के कार्यों में समानुपातिक प्रगति एवं कार्यों को निर्धारित समय-सीमा से पूर्ण नही करने वाले कार्य एजेंसियों को अंतिम नोटिस जारी किये गये है। जिनमें कार्य एजेंसी मेसर्स अफरोज आलम, मेसर्स अरूण कुमार चौधरी, मेसर्स अजय कुमार सिंह, मेसर्स गायत्री कंस्ट्रक्शन, मेसर्स रामनिवास, मेसर्स शोभित राम यादव, मेसर्स शोभाराम धुर्वे, मेसर्स ए.के. ईंटरप्राईजेस, मेसर्स फिरदोश आलम, मेसर्स बुद्धा कंस्ट्रक्शन, मेसर्स उमाशंकर सिंह, मेसर्स विष्णु प्रसाद अग्रवाल, मेसर्स श्रीराम कंस्ट्रक्शन, मेसर्स चौधरी एग्रीटेक, मेसर्स पवन ईंटरप्राईजेस एवं अन्य शामिल हैं। उक्त संबंधित एजेंसियों के द्वारा यदि 10 दिवस के भीतर शेष कार्यों को प्रारंभ नही किया जाता है तो उक्त एजेंसियों पर अनुबंध के नियम एवं शर्तों के अनुसार निविदा निरस्त करने की कार्रवाई किया जावेगा। -
दुर्ग/ नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत नगर निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुए है। कलेक्टोरेट के रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष क्रमांक 04 में रिटर्निंग ऑफिसर एडीएम श्री अरविन्द कुमार एक्का ने छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन अधिनियम 1994 के नियम 39 के उप नियम (1) के अनुशरण में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी विद्यावती सिंह को पार्षद के रूप में निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम श्री एच.एस. मिरी एवं अन्य अधिकारी, निर्वाचित पार्षद, उनके समर्थकगण उपस्थित थे।
-
दुर्ग / त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2024-25 में जिला दुर्ग अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनवद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 27 जनवरी 2025 से प्रारंभ हो गई है तथा नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारिख 03 फरवरी 2025 समय 10.30 बजे से 3.00 बजे तक निर्धारित है। जिला पंचायत सदस्य हेतु नामांकन जिला पंचायत भवन दुर्ग में एवं जनपद पंचायत सदस्यहेतु नामांकन विकासखण्ड मुख्यालय स्थित संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय दुर्ग/धमधा/पाटन में प्राप्त किया जा रहा है। पंच एवं सरपंच पद हेतु तीनो जनपद पंचायत क्षेत्र में विभिन्न सेक्टर / कलस्टर मुख्यालय प्राप्त किये जा रहे है। जिला पंचायत सदस्य के लिए आज 31 जनवरी 2025 को 16 नामांकन रिटर्निंग अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे के द्वारा प्राप्त किया गया।
इसी प्रकार जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत पंच पद हेतु 822 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, सरपंच पद हेतु 125 नामांकन पत्र प्राप्त हुए आरै जनपद सदस्य हेतु 33 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती मीना साहू एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा प्राप्त किये गये तथा जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत पंच पद हेतु 614 नामांकन पत्र प्राप्त किये गये, सरपंच पद हेतु 98 नामांकन पत्र प्राप्त किये, जनपद सदस्य हेतु 34 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्री पंचराम सलामे एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा प्राप्त किये गये। जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत जनपद पंचायत क्षेत्र पंच पद हेतु 679 नामांकन पत्र प्राप्त किये है, सरपंच पद हेतु 146 नामांकन पत्र प्राप्त किये और जनपद सदस्य हेतु 31 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्री तारसिंह खरे एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा प्राप्त किये गय प्राप्त किये गये। -
बिलासपुर. बिलासपुर संभाग में तीन वर्षीय एक बालक में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में एचएमपीवी का यह पहला मामला है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर संभाग के अंतर्गत कोरबा जिले में यह बच्चा 27 जनवरी से बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। बच्चे का इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे में एचएमपीवी की पुष्टि होने के बाद बिलासपुर और कोरबा जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बच्चे को बेहतर इलाज के लिए एम्स, रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है। बिलासपुर जिले के जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद तिवारी ने बताया कि पड़ोसी जिले कोरबा के निवासी एक व्यक्ति के तीन वर्षीय पुत्र को सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत थी। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उसे 27 जनवरी को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्होंने बताया कि बालक के ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस से संक्रमित होने की आशंका से जांच के लिए उसका नमूना रायपुर के एम्स में भेजा गया था। एम्स से प्राप्त रिपोर्ट में बच्चे को एचएमपीवी से संक्रमित पाया गया है। संक्रमित बच्चे को अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों से अलग कर आईसीयू में रखा गया है, जहां शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुशील कुमार की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर तिवारी ने बताया कि बच्चे की हालत में कोई विशेष सुधार नहीं देखा गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स, रायपुर भेजने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एचएमपीवी से संक्रमित पहला मामला मिलने के बाद बिलासपुर जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कोरबा जिले के सीएमएचओ भी क्षेत्र में सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित लोगों का सर्वे करा रहे हैं। डॉक्टर तिवारी ने बताया कि पीड़ित बच्चे के परिवार के तीन अन्य बच्चों को भी निगरानी में रखा गया है लेकिन उनमें से किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
- -25.49 लाख किसानों ने बेचा धान-धान खरीदी के एवज में किसानों को 31 हजार 089 करोड़ रूपए का भुगतान-कुल खरीदी का 121 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी-100 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठावरायपुर / छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में भी धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। धान खरीदी के अंतिम दिन आज शाम 6.45 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य के 25 लाख 49 हजार पंजीकृत किसानों ने अब तक धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 121 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध 100 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है।
- -रिटायरमेंट के दिन मतदान प्रशिक्षण में शामिल हुए वित्त विभाग के संयुक्त संचालक रमाकांत वर्मा का किया सम्मानरायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रिटायरमेंट के दिन मतदान प्रशिक्षण में शामिल हुए वित्त विभाग के संयुक्त संचालक श्री रमाकांत वर्मा का सम्मान किया। यह कार्यक्रम खालसा स्कूल स्थित मतदान प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित किया गया। श्री वर्मा आज सेवानिवृत्त होने वाले थे और मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे थे। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उनके सराहना करते हुए कहा कि यदि पूरे नौकरी के कार्यकाल में गंभीरता से कार्य करता है और अंतिम क्षणों पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है वह कर्मवीर है। कर्मठ व्यक्ति ही काम के प्रति सजग और जिम्मेदार होता है। कलेक्टर ने श्री वर्मा को शाल और श्रीफल देकर उनका सम्मान किया और कहा कि उनके समर्पण और कड़ी मेहनत से कर्मचारियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। कलेक्टर ने यह भी बताया कि श्री वर्मा ने अपने कार्यकाल में हमेशा अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाया, जो सभी के लिए एक आदर्श है। श्री वर्मा, जो अब रिटायर हो चुके हैं, नगरीय निकाय निर्वाचन के मतदान प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि उपस्थित कर्मचारियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, ताकि वे अपने कार्यों में और अधिक जिम्मेदार और प्रतिबद्ध बन सकें।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप भी उपस्थित थे। उन्होंने भी श्री वर्मा के योगदान को सराहा और उनकी कार्यशैली को सभी के लिए एक उदाहरण बताया।
- -स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जायेगा-आचरण संहिता का पालन करते हुए करें चुनाव प्रचारबिलासपुर /राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक श्री विनीत नंदनवार ने प्रतीक चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशियों और राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की मंथन सभाकक्ष में संयुक्त बैठक ली। उन्हें राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचरण संहिता एवं अन्य दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। मार्गदर्शन के लिए आचार संहिता की जानकारी युक्त पुस्तिका की प्रतियां भी बांटी गई। श्री नंदनवार ने कहा कि जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तथा पारदर्शिता पूर्ण तरीके से स्थानीय निकाय के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। निर्वाचन के संबंध में जो भी शिकायत मिलेगी,उनका सार्थक निराकरण किया जायेगा। अथ्यर्थी को इसकी सूचना भी दी जायेगी। प्रत्याशियों की मौजूदगी में ईवीएम की कण्ट्रोल यूनिट एवं बैलट यूनिट का रैण्डमाईजेशन भी किया गया। इसी के अनुरूप मशीनें मतदान के लिए बूथ में जाएंगी। प्रत्याशियों और राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की जिज्ञासा और शंकाओं का समाधान भी किया गया। उन्होंने कहा कि ईव्हीएम मशीन एवं वोटिंग की जानकारी के लिए इसे वार्डों में जागरूकता के लिए प्रदर्शित किया जायेगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी एवं चुनाव लड़े रहे प्रत्याशी उपस्थित थे।
- रायपुर l. भारत सरकार के वन,पर्यावरण और जल वायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण -2024 के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं | इस सर्वेक्षण में रायपुर ने टॉप -10 शहरों में अपनी जगह बनाते हुए 10 लाख से अधिक आबादी वाले 41 शहरों की स्पर्धा में आठवां स्थान अर्जित किया है | केंद्र सरकार द्वारा धूल मुक्त वातावरण , कचरे को जलाने की प्रवृति पर अंकुश , निर्माण व विध्वंस अवशेष के निपटान ,वायु गुणवत्ता स्तर और जागरूकता गतिविधियों के प्रभावी संचालन जैसे कई मापदंडों के आधार पर यह सर्वेक्षण किया गया |नगर निगम रायपुर के कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा के अनुसार स्वच्छ वायु गुणवत्ता सुनिश्चित करने कलेक्टर एवं निगम प्रशासक डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर अंतर विभागीय समन्वय के आधार पर बीरगांव और रायपुर नगर निगम , पर्यावरण सरक्षण मंडल , सी एस आई डी सी , परिवहन , यातायात और पुलिस विभाग मिलकर काम कर रहे हैं | धूल कम करने निरंतर जल छिड़काव , बीटी व सीसी सड़क निर्माण , एंड टू एंड पेविंग, सी एंड डी प्रोसेसिंग प्लांट से निर्माण व विध्वंस अवशेष को पुनः उपयोगी बनाने के साथ ही अधिकाधिक वृक्षारोपण सही कई नवाचारों पर इस बार फ़ोकस किया जा रहा है l इसके अलावा यांत्रिक विधि से रात्रिकालीन सड़क सफाई का दायरा 152 किमी तक बढ़ाया गया है l प्रदूषण फ़ैलाने वाले वाहनों की जाँच शुरू की गई है l जागरूकता कार्यकर्मों हेतु रणनीति आधारित आई ई सी गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं l उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासों का लाभ इस सर्वेक्षण में रायपुर को मिला है lइस रैंकिंग में टॉप-10 शहरों में सूरत , जबलपुर , आगरा, लखनऊ , कानपुर , वडोदरा ,इंदौर ,भोपाल ,विजयवाड़ा ,अहमदाबाद और दिल्ली के नाम शामिल हैंl वायु गुणवत्ता सुधार कार्यक्रमों के प्रति लोगों को जागरूक करने , प्रदूषण के दुष्प्रभावों से सभी को सचेत करने ,वायु गुणवत्ता का तुलनात्मक अध्ययन करने व सभी के लिए स्वच्छ वायु का लक्ष्य हासिल करने भारत सरकार यह सर्वेक्षण करता है l
- बिलासपुर /नगर निगम बिलासपुर में नाम वापसी के अंतिम समय तक महापौर पद के 2 उम्मीदवार एवं पार्षद पद के 9 उम्मीदवारों ने नामांकन आज वापस ले लिया है। रिटर्निंग अधिकारी आर. ए. कुरूवंशी ने बताया कि महापौर पद के लिए श्री त्रिलोक चंद श्रीवास एवं ननकी राम पटेल ने नामांकन पत्र वापस लिया है। इसी प्रकार वार्ड पार्षद के लिए वार्ड क्रमांक 15 से श्री वेदराम यादव, विनोद यादव, वार्ड क्रमांक 07 से मनोज पाठकर, वार्ड क्रमांक 03 से निरीता बघेल, विमला रातरे, वार्ड क्रमांक 61 से मयंक सिंह गौतम, वार्ड क्रमांक 11 से उषा रानी प्रजापति, सत्या रजक एवं वार्ड क्रमांक 10 से मोहम्मद युसुफ ने अपना नामांकन वापस ले लिया। कल दो पार्षद प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए थे। चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों में से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रत्याशियों को उनके दल के लिए आरक्षित प्रतीक चिन्ह आबंटित कर दिया गया। अन्य प्रत्याशियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया गया है।
- बिलासपुर /नगरीय निकाय आम चुनाव से संबंधित ईवीएम के संचालन एवं उपयोग के संबंध में जानकारी देने के लिए कल 1 फरवरी को मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में दोपहर 1 बजे से कार्यशाला शुरू होगा। गौरतलब है कि नगरीय निकाय चुनाव में इस बार ईवीएम का इस्तेमाल होगा। एक मतदाता को एक साथ पार्षद और महापौर का दो वोट डालना होगा। ईवीएम के बैलट यूनिट में इसकी सेटिंग रहेगी। ये तमाम जानकारियों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन मीडिया के समक्ष किया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा किया गया है। एडीएम और उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी ने कार्यशाला में शामिल होने का अनुरोध मीडिया प्रतिनिधियों से किया है।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में स्थित भवन/भूमि स्वामियों को उनके स्वामित्व के भवन/भूमियों पर चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 का संपत्तिकर जमा करने पर अधिभार (ब्याज) में छूट दी गई है। निगम भिलाई क्षेत्र में जो भी संपत्तिकरदाता जिनका संपत्तिकर एवं अन्य कर जो बकाया है और जिसने वर्ष 2024-25 का कर जमा नहीं किये है। उन सभी को संपत्तिकर एवं अन्य कर जमा करने पर अधिभार से छूटी दी जा रही है।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने भिलाई शहर के करदाताओ से अपील की है, कि जो भी भूस्वामी अपना संपत्तिकर एवं अन्य कर की राशि निगम में अभी तक जमा नहीं किये है। वे सभी करदाता 31 मार्च 2025 के पहले अपना बकाया सभी कर की राशि निगम में जमा कर दे। जिससे उनके उपर लगने वाले अधिभार से छूट दिया जा रहा है। जो करदाता 31 मार्च के बाद अपना संपत्तिकर की राशि जमा करेगे। उनको 18% ब्याज संपत्तिकर एवं बकाया करों पर अतिरिक्त अधिभार लगाकर संपत्तिकर की राशि जमा करना पड़ेगा। निगम का काउंटर कार्यालय समय में छुट्टी के दिनों भी खुला रहेगा। आप एजेंसी के टोल फ्री नंबर 9770778431पर कॉल करके अपने घर से भी संपत्ति कर जमा कर सकते है। एजेंसी के कर्मचारी आपके घर पहुंच कर संपत्ति कर लेकर के रसीद प्रदान करेंगे। - - अभ्यर्थियों को प्रथम निर्वाचन लेखा 4 फरवरी एवं द्वितीय निर्वाचन लेखा 8 फरवरी 2025 को करना होगा प्रस्तुतदुर्ग / नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के लिए व्यय लेखा टीम द्वारा आज कलेक्टर कोर्ट में महापौर पद के अभ्यर्थियों के लिए व्यय लेखा के संबंध में बैठक आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आबंटन के पश्चात व्यय लेखा के संबंध में पेंशन, कोष एवं लेखा नोडल अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार चौबे एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री हरवंश सिंह मिरी ने अभ्यर्थियों को आदर्श आचरण संहिता का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने व किसी भी प्रकार की रैली, सभा, जुलूस, ध्वनि विस्तार एवं वाहन परमिट के लिए अनुमति लिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा-ख, छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम 1961 की धारा 32-ख प्राधिकृत प्रतिनिधि के द्वारा प्रथम निर्वाचन लेखा की जांच के लिए 4 फरवरी 2025 एवं द्वितीय निर्वाचन लेखा की जांच के लिए 8 फरवरी 2025 को कार्यालय व्यय लेखा नोडल अधिकारी नगर पालिका निर्वाचन दुर्ग (कार्यालय कोष, लेखा एवं पेंशन कलेक्टोरेट परिसर) में सुबह 11 बजे कार्यालयीन समय में निर्वाचन व्यय का दिन-प्रतिदिन का लेखा रजिस्टर व वाउचर की मूलप्रति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यय मिलान हेतु 14 मार्च 2025 के पूर्व व्यय लेखा जमा कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि महापौर पद के अभ्यर्थियों के लिए व्यय सीमा 15 लाख निर्धारित किया गया है।
- -मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने विद्यालयीन बच्चों ने किया रचनात्मक प्रयास, दीप जलाकर महिलाओं ने दिया मतदान का संदेशदुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जाबो कार्यक्रम के तहत जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मतदाताओं को अपने अधिकारों व मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने महिलाओं एवं बच्चों द्वारा अनोखी पहल की गई। जिसके अंतर्गत महिलाओं ने दीप जलाकर मतदान के महत्व को उजागर किया और यह संदेश दिया कि हर एक वोट लोकतंत्र की मजबूती के लिए अहम है। उनकी इस प्रेरणादायक क्रियावली ने समुदाय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और सभी को मतदान के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। इसके साथ ही महिलाओं ने रंगोली बनाकर शत् प्रतिशत् मतदान की शपथ ली और मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया। नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जाबो कार्यक्रम के तहत जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने मनमोहक कलाकृतियों के माध्यम से मतदान के महत्व को सभी तक पहुँचाया। बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी, जिससे लोगों को मतदान की प्रक्रिया और उसके महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके। बच्चों ने ड्रॉइंग के माध्यम से ईवीएम मशीन एवं मतपत्र के माध्यम से मतदान की प्रकिया को बताया। इसके अलावा, उन्होंने प्रेरणादायक नारों के माध्यम से भी मतदान हेतु प्रेरित किया। उनके द्वारा बनाए गए चित्रों और नारों ने मतदाताओं में जागरूकता की लहर पैदा की और चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के प्रयासों ने मतदान प्रक्रिया को सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया और सकारात्मक संदेश भी दिया कि मतदान हर व्यक्ति का अधिकार और कर्तव्य है।
- दुर्ग / त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिए मतदान दलों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण बीआईटी कॉलेज में दो बैचों में दिया गया। प्रशिक्षण में 1532 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान आज मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के मतदान तथा मतगणना के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। साथ ही उनके शंकाओं का समाधान किया गया।प्रत्येक मतदाता अपनी ग्राम पंचायत के वार्ड के पंच के साथ-साथ ग्राम पंचायत के सरपंच, अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत के सदस्य एवं जिला पंचायत के सदस्य का सीधे चुनाव करेगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए मतपत्र अलग-अलग रंगों के रहेंगे । पंच के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद पंचायत सदस्य के लिए-पीला तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए-गुलाबी। मतपत्रों में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नाम और निर्वाचन प्रतीक मुद्रित रहेंगे। प्रत्येक मतदान दल को सामान्यतया एक बड़ी मतपेटी दी जाएगी। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्य के अभ्यर्थियों के लिए चुनाव प्रतीक अलग-अलग रहेंगे। मतदान सम्पन्न होने के पश्चात मतदान केन्द्र पर ही मतों की गणना की जाएगी। मतगणना का कार्य पीठासीन अधिकारी द्वारा अपने केन्द्र के मतदान अधिकारियों के सहयोग से किया जाएगा।
- -1 फरवरी शनिवार के दिन भी नामांकन स्वीकार किए जाएंगेबिलासपुर /त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत आज नामांकन के चौथे दिन जिला पंचायत सदस्य के 34 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। 1 फरवरी शनिवार के दिन भी नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। इनमें निर्वाचन क्षेत्र कमांक 01 बिल्हा से अनुसूईया जागेन्द्र ग्राम गढ़वट, सुनीता ह्दयेश कश्यप ग्राम सेलर, हेमलता साहू ग्राम नेवसा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 बिल्हा से राजेश सूर्यवंशी ग्राम पौंसरा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 03 बिल्हा से आशा पाण्डेय ग्राम उर्तुम, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 04 बिल्हा से अल्का विकास डहरिया ग्राम नगपूरा, अनिता राजेन्द्र शुक्ला ग्राम बेलगहना, मीना दिलीप कोशले ग्राम भोजपुरी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 05 बिल्हा से भैरो चतुर्वेदी ग्राम सेवार, कमल सन्नाड्य ग्राम बरतोरी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 06 तखतपुर से अर्चना मनोज शुक्ला ग्राम सल्हैया, ललिता संतोष कश्यप ग्राम लिम्ही, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 07 तखतपुर से अ.अ.अ.अ.अ. अधिवक्ता/नोटरी गिरीशमयाराम कश्यप ग्राम खम्हरिया, डॉक्टर भाई साहू ग्राम घोरामार, शिवेन्द्र प्रताप कौशिक ग्राम नगोई, अधिवक्ता पूनाराम श्रीवास ग्राम चनाडोंगरी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 08 तखतपुर से अतिश सोनवानी ग्राम निरतू, दुर्गेश बुधराम साहू ग्राम भुंडा, मीनू सुमंत यादव ग्राम घुटकु, रोशन कुंज खाण्डे ग्राम नेवरा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 तखतपुर से ईश्वरी जैतराम निर्मलकर ग्राम मेंडरा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11 मस्तूरी से तुलसी राहुल सोनवानी ग्राम दरर्राभाटा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12 मस्तूरी से चित्रकांत लहरे, ग्राम पोड़ी, धरमदास भार्गव ग्राम मोहतरा, दिलीप कुमार गेंदले ग्राम लावर, मित्रेश सुमन किरारी, रूपेश रोहीदास जयरामनगर, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13 मस्तूरी से भगवती सुरेश खट्कर ग्राम पचपेड़ी, कविता बंजारे ग्राम कुटेला, सतकली बावरे ग्राम बिनौरी, सुकृता खुंटे ग्राम हरदी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 15 कोटा से श्री अंधियार सिंह ग्राम पंचायत छतौना, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 16 कोटा से श्रीमती रजनी मरकाम ग्राम पंचायत खुरदुर, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 17 कोटा से श्रीमती जय कुमारी धु्रव ग्राम पंचायत चंगोरी ने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी है।






.jpg)


.jpg)





.jpg)



.jpg)






.jpg)
.jpg)