- Home
- छत्तीसगढ़
- बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम सिकोसा के श्री चंद्रकुमार ने पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलाने, ग्राम तमोरा की याचिका ने आधार कार्ड में सुधार कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के आदिमजाति सहकारी समिति मर्यादित खेरथा ने विद्युत पोल का स्थानांतरण करने, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम बिटाल के श्री राम सिंह कोठारी ने भूमि पट्टा दिलाने एवं सुरडोंगर के बसंती साहू ने बोर खनन की अनुमति प्रदान करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।--
- 0- सहकारी समिति में खाद बीज लेने पहुंचे बहुर सिंह ने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का जताया आभारबालोद. छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और जिले में कृषि की सुचारू व्यवस्था से किसानों का जीवन सँवर रहा है। बालोद जिले में इस वर्ष खरीफ सीजन के लिए खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे किसानों को समय पर अपनी सहकारी समितियों से उच्च गुणवत्ता वाले बीज और खाद मिल रहे हैं। शासन की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ उठाकर जिले के किसान अब आधुनिक खेती की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। जिले के गुरूर विकासखंड के ग्राम अरमरीकला के प्रगतिशील किसान श्री बहुर सिंह की कहानी अन्य किसानों के लिए एक मिसाल बनकर उभरी है। किसान श्री बहुर सिंह ने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाया है। धान बेचने के बाद समय पर मिले भुगतान और कृषक उन्नति योजना की राशि के सही प्रबंधन से उन्होंने अपनी खेती को और मजबूत करने का फैसला किया। इसी का परिणाम है कि उन्होंने खेती के कार्यों को आसान और आधुनिक बनाने के लिए स्वयं का नया ट्रैक्टर खरीद लिया है।श्री बहुर सिंह कुल 07 एकड़ भूमि पर धान की खेती करते हैं। अपनी मेहनत, आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग और उन्नत किस्म के बीजों की बदौलत वे हर साल बंपर पैदावार ले रहे हैं। समय पर सोसायटी से खाद-बीज मिलने के कारण उन्हें कभी भी खेती के सीजन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। आज वे अपने क्षेत्र में एक उन्नत और जागरूक किसान के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। किसान श्री बहुर सिंह ने बताया कि पहले खेती के लिए दूसरों के ट्रैक्टर और संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय और पैसा दोनों का नुकसान होता था। लेकिन सरकार की नीतियों और समय पर मिलने वाली सुविधाओं के कारण आज मेरा खुद का ट्रैक्टर लेने का सपना पूरा हो सका है।बालोद जिला प्रशासन और सहकारिता विभाग के प्रयासों से इस बार सोसायटियों में खाद-बीज का अग्रिम उठाव तेजी से हुआ है। किसानों को लाइनों में नहीं लगना पड़ रहा है, जिससे वे बिना किसी समस्या के अपनी बोआई और थरहा की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के सहयोग से उन्हें धान की खेती में भरपूर सहयोग मिल रहा है। किसान श्री बहुर सिंह ने कृषक उन्नति योजना और किसान सम्मान निधि जैसी किसान हितैषी योजनाओं के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत एक गार्डन परिसर में अवैध रूप से भैंस खटाल संचालित किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर निगम प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पाया गया कि खटाल संचालक द्वारा गार्डन परिसर का उपयोग पालतू पशुओं को रखने एवं खटाल संचालन के लिए किया जा रहा था, जिससे सार्वजनिक स्थल की स्वच्छता एवं सौंदर्य प्रभावित हो रहा था।निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संबंधित खटाल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया तथा गार्डन परिसर से सभी पालतू पशुओं को तत्काल हटवाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक उद्यानों एवं शासकीय परिसरों का उपयोग निजी व्यवसाय अथवा पशुपालन गतिविधियों के लिए करना नियमों के विरुद्ध है और भविष्य में ऐसी गतिविधियां पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता एवं सौंदर्य बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण या नियम विरुद्ध गतिविधि की जानकारी निगम प्रशासन को दें। कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र बंजारे, अतिक्रमण प्रभारी हरिओम गुप्ता एवं उनकी टीम उपस्थित रही।
- फाइल फोटोरायपुर. विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर द्वारा अस्थिबाधित, बौने, कम सुनने (श्रवणयंत्र की सहायता से) एवं देखने में कठिनाई (चश्मे की सहायता से) वाले दिव्यांगजनों के लिए 5 जून 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार, रायपुर में आयोजित होगा।उपसंचालक रोजगार डॉ. शशी अतुलकर ने बताया कि यंग इंडिया के तत्वाधान में आयोजित इस रोजगार मेले में विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों द्वारा दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। रोजगार मेले में क्रेडालिस केपिटल प्रा. लि., आई. ट्रेड टेलिमेटिक्स निगरानी जीपीएस रामा उद्योग प्रा. लि., बारबर्रिक ट्रांसफॉर्मर्स, अविनाश डेवलपर्स प्रा. लि. एवं स्काई ऑटोमोबाइल (मारुति नेक्सा) तथा विश्वभारती ऑटोमोबाइल प्रा. लि. रायपुर आदि प्रतिष्ठान शामिल होंगे। चयनित आवेदकों को उनकी योग्यता एवं पद के अनुसार प्रतिमाह लगभग 11 हजार रुपये से 30 हजार रुपये तक का वेतन प्रदान किया जाएगा एवं उनका कार्यक्षेत्र रायपुर एवं सिलतरा क्षेत्र रहेगा।ऐसे दिव्यांगजन, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो तथा जो बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम हों, रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों द्वारा erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जाना अनिवार्य है।इच्छुक दिव्यांगजन अपने प्रमाण-पत्र, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, बी.ई., आईटीआई, डीसीए, पीजीडीसीए आदि उत्तीर्ण की अंकसूची, तकनीकी योग्यता प्रमाण-पत्र दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड के मूल एवं फोटोकॉपी की एक प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर अथवा कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।
- 0- मजदूर से व्यवसायी बनी सुशीला, 10 हजार के ऋण से खड़ा किया फल का व्यवसाय, आज 50 हजार तक पहुंचा टर्नओवररायपुर। कोरोना महामारी संक्रमण काल में जब पूरा देश आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, तब संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 डबरापारा सूर्यानगर गोगांव की महिला श्रमवीर श्रीमती सुशीला जंघेल के लिए पीएम स्वनिधि योजना जीवन बदलने वाली साबित हुई। इस योजना से उन्हें न सिर्फ रोजगार मिला, बल्कि आत्मनिर्भरता और सकारात्मक सोच की नई राह भी मिली।लॉकडाउन से पहले श्रीमती सुशीला जंघेल रोजी-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती थीं। कोरोना काल में काम बंद होने से परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का संकट आ गया। घर की जमा पूंजी धीरे-धीरे खत्म हो गई। ऐसे समय में नगर पालिक निगम रायपुर की टीम ने उन्हें पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी दी। चॉइस सेंटर के माध्यम से आवेदन करने के कुछ ही दिनों बाद बैंक ऑफ बड़ौदा गुढियारी शाखा से उन्हें 10,000 रुपये का ऋण मिला। इसी पूंजी से उन्होंने सड़क किनारे फल का ठेला लगाया। मेहनत, ईमानदारी और ग्राहक सेवा के बल पर उनका व्यवसाय तेजी से बढ़ा।पहले चरण का ऋण समय पर चुकाने पर उन्हें द्वितीय चरण में 20,000 रुपये और तृतीय चरण में 50,000 रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। आज वे फल व्यवसाय के साथ जूता-चप्पल का व्यापार भी शुरू करने की तैयारी में हैं।श्रीमती सुशीला जंघेल ने बताया कि पहले सिर्फ मजदूरी का इंतजार करती थी। पीएम स्वनिधि योजना ने मुझे अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाया। आज मैं अपने परिवार की जिम्मेदारी खुद उठा रही हूं। बच्चों की पढ़ाई बिना रुकावट चल रही है। इस योजना ने मेरे विचार बदल दिए और जिंदगी में आगे बढ़ने का हौसला दिया।महिला उद्यमी श्रीमती सुशीला जंघेल ने समय पर सहायता पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया।
- 0- हर महीने 1500 रुपये की पेंशन से श्रीमती बेला जयंती का आसान हुआ जीवन यापनरायपुर. मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए राहत का कारण बनता जा रहा है। इसी क्रम में 60 वर्ष पूर्ण कर चुकी श्रीमती बेला जयंती ठाकुर के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रतिमाह 1500 रूपए प्राप्त हो रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी दैनिक जरूरतें पूर्ण करने में आसानी हो रही है।श्रीमती ठाकुर पुरानी बस्ती की निवासी हैं। वे छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत सदस्य हैं एवं पूर्ण में वे रेजा का कार्य करती थीं। उनकी उम्र 60 वर्ष होने के बाद उन्हें जीवन यापन करने में कठिनाई आने लगी। इसके पश्चात् उन्हें श्रम विभाग द्वारा इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।बिना देर किए श्रीमती ठाकुर ने जिला कार्यालय रायपुर में संपर्क कर योजना का लाभ लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया एवं श्रम विभाग से जांच उपरांत जुलाई 2025 से उन्हें पेंशन सहायता प्राप्त हो रही है।श्रीमती ठाकुर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं श्रम विभाग का धन्यवाद करना चाहती हूँ जो हम मजदूर वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को श्रमिक पंजीयन कार्ड की वैधता समाप्त होने के बाद भी पेंशन सहायता से लाभान्वित कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनका छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत 10 वर्ष पूर्व पंजीकृत हितग्राहियों को लाभ दिया जाता है। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु श्रम विभाग के वेब पोर्टल shramevjayate.cg.gov.in या श्रमेव जयते मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं समस्या आने पर जिला कार्यालय सहायक श्रमायुक्त रायपुर छ.ग. में संपर्क कर सकते हैं।
- 0- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने की 2 करोड़ की लागत की विद्युत सब स्टेशन के निर्माण की घोषणारायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भूमिया में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा पुर्नवास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।मंत्री श्री टंकराम वर्मा द्वारा ग्राम पंचायत भुमिया में लो वोल्टेज की समस्या को देखते हूए ग्रामीण जनता की मांग अनुसार 2 करोड़ रुपये लागत की विद्युत सब स्टेशन निर्माण करने की घोषणा की गई।शिविर में कुल 973 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 165 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया एवं शेष लंबित आवेदनों का आगामी 1 माह के भीतर निराकरण किया जायेगा| निराकृत आवेदनों में राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल हैं।कार्यक्रम में मनरेगा जॉबकार्ड, श्रम कार्ड नवीनीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन और गोदभराई के कार्यक्रम संपन्न हुए। कृषि विभाग ने किसान क्रेडिट कार्ड, स्वास्थय विभाग ने आयुष्मान कार्ड वितरित किए। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को साइकिल व ट्राईसिकल प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री आशुतोष देवांगन, सीईओ जनपद श्री रवि कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आरंग विकासखण्ड के नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यक सेवाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में कुल 381 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 78 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। इनमें मुख्य रूप से राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित विभिन्न दस्तावेजों से जुड़े प्रकरण शामिल रहे।मौके पर ही समाधान मिलने से ग्रामीणों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया। इस दौरान मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड एवं उनके नवीनीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस वितरण की प्रक्रिया संपन्न हुई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 14 हितग्राही, कृषि विभाग द्वारा 03 किसानों को खाद बीज वितरण किया गया, परिवहन विभाग द्वारा 03 लोगों को लर्निंग लाइसेंस, समाज कल्याण विभाग द्वारा 22 लोगों का पेंशन प्रकरण निपटाया गया, खाद्य विभाग द्वारा 50 राशन कार्ड एवं 03 उज्जवला कनेक्शन वितरण किए गया, वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 05 आयुष्मान कार्ड बनाए गए एवं 12 प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों को आवास की चाबी दी गई।इस अवसर पर एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती पूजा पिल्ले सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार कक्ष में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए नियमित अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में निगम मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, उपायुक्त डी के कोसरिया एवं उद्यान सह जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निगम के सम्मानित कर्मचारी वामन राव, शशिकांत साहू, ईमान सिंह कन्नौजे, मंत राम यादव सहित गणेश राम वर्मा अपना शासकीय सेवा अवधि पूर्ण कर सेवा निवृत हुए । सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा, समर्पण और निगम के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना की। आयुक्त ने कहा कि किसी भी संस्था की प्रगति में उसके कर्मचारियों की मेहनत और अनुभव की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन किया है, जिसके लिए निगम परिवार सदैव उनका ऋणी रहेगा। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए निगम परिवार के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जिसमें कार्यालय अधीक्षक शालिनी गुरुव, श्रवण ठाकुर शशिभूषण मोहन्ती, राज सच्चर, सागर दुबे, हेमचंद बंजारे, गिरधर वर्मा, नलनीश मिश्रा सहित निगम के अन्य सम्मानित कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।सभी ने सेवानिवृत्त साथियों को उनके जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दीं।
- 0- समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश0- सीएम हेल्पलाईन के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय प्रशिक्षण दल के अधिकारियों ने दी जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण0- प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों को विशेष प्राथमिकता के साथ निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देशबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि राज्य में आम जनता को अपनी शिकायत दर्ज कराने सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा उनके शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने हेतु शीघ्र ही सीएम हेल्पलाईन की शुरूआत होने वाली है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों विशष्ेा प्राथमिकता के साथ निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उक्ताशय के निर्देश दिए हैं।इस मौके पर आज राज्य स्तरीय प्रशिक्षण दल के प्रमुख श्री अशोक चैबे एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को सीएम हेल्पलाईन के माध्यम से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निराकरण के संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सीएम हेल्पलाईन की शुरूआत को आम जनता के शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने हेतु एकीकृत, सुलभ और विश्वसनीय माध्यम प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा शुरू किए जा रहे अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सीएम हेल्पलाईन के माध्यम से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का गुणवत्तायुक्त ढंग से त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा एवं श्री नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।इस मौके पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण दल के प्रमुख श्री अशोक चैबे ने सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत शिकायत प्रबंधन प्रणाली के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने आॅनलाईन शिकायतों का पंजीयन, विभिन्न स्तर पर इसकी माॅनिटरिंग के साथ-साथ चरणबद्ध प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाईन का उद्देश्य आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं की समुचित जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाना है। इसके साथ ही सीएम पोर्टल के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का निर्धारित समयावधि में लाभ उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का गुणवत्तायुक्त ढंग से निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। श्री चैबे ने बताया कि सीएम हेल्पलाईन सेंटर सप्ताह के सातों दिन एवं 24 घण्टा संचालित रहेगा। इसके माध्यम से प्रदेश का कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर 1076 एवं 18002333300 के अलावा वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप जैसे आधुनिक माध्यमों में से किसी भी एक माध्यम से किसी भी समय आसानी से अपना शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सीएम पोर्टल में शिकायत दर्ज होने के साथ ही उन्हें एक विशिष्ट पहचान संख्या मिलेगी। जिसके माध्यम से शिकायतकर्ता को उनके शिकायत से संबंधित विभाग, अधिकारी के पास लंबित होने की जानकारी तथा कार्यवाही की प्रक्रिया के अलावा समाधान में लगने वाले समय आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाएगी।उन्होंने कहा कि इसी पूरी तकनीक आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़ी होगी, जिसमें हर स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी और शिकायतों के अनावश्यक लंबित रहने की संभावना बिल्कुल भी नहीं होगी। श्री चैबे ने कहा कि इसमें नागरिकों का फीडबैक की भी सुविधा होगी। इसके साथ ही आवेदकों के समस्याओं के समाधान होने के बाद संबंधित आवेदक से सीधे संपर्क कर उसकी प्रतिक्रिया ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत यदि आवेदक समाधान से पूरी तरह से संतुष्ट होता है, तभी शिकायत का पूर्ण निराकरण माना जाएगा। लेकिन यदि कोई असंतुष्ट है तो शिकायत स्वतः सक्रिय हो जाएगी। इस पूरी व्यवस्था की निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी। रियल टाइम मॉनिटरिंग की इस व्यवस्था से प्रशासन अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और सक्रिय बनेगा। जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का तेजी से निराकरण सुनिश्चित होगा सकेगा। इसके साथ ही श्री चैबे ने बताया कि जिले मे हर सप्ताह होने वाले जनदर्शनो मे प्राप्त आवेदनों को भी सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली मे शामिल किए जाएंगे।
- बिलासपुर. शासकीय आईटीआई पचपेड़ी (मस्तूरी) में सत्र अगस्त 2026 के लिए एनसीव्हीटी व्यवसाय कोपा, मैकेनिक डीजल, फिटर एवं विद्युतकार तथा एससीव्हीटी व्यवसाय सोलर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 की रात्रि 11. 59 बजे तक वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम शासकीय आईटीआई से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
- बिलासपुर. एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनचरा के आंगनबाड़ी केंद्र कोनचरा 01 में सहायिका के रिक्त पद के लिए 13 जून तक ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट http://aww.e-bhart.in/ में जाकर किये जा सकते है।
- 0- गनियारी जिला स्तरीय समाधान शिविर में जल संरक्षण, जैविक खेती और नशामुक्ति का दिया गया संदेशबिलासपुर. सुशासन तिहार के तहत आज तखतपुर विकासखंड के ग्राम गनियारी में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय विधायक श्री धर्मजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जिला पंचायत सभापति श्रीमती भारती माली, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह, एसडीएम श्री नितिन तिवारी, श्री संतोष कौशिक सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। आज शिविर में कुल 683 आवेदन प्राप्त हुए।मुख्य अतिथि विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन तिहार शासन की संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रतीक बनकर उभरा है। इस अभियान के माध्यम से शासन स्वयं गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शासन और जनता के बीच संवाद जितना मजबूत होगा, विकास की गति उतनी ही तेज होगी। सुशासन तिहार ने शासन और जनता के बीच विश्वास का संबंध और अधिक मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने, बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा गांव के विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार ने कहा कि सुशासन तिहार ग्रामीणों को शासन से सीधे जोड़ने का प्रभावी माध्यम बना है। इससे लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर हो रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहभागिता निभाने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भारती माली ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रामीणों के सहयोग से ही विकास कार्यों को स्थायित्व मिलता है। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और किसानों से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने तथा अपने गांव को स्वच्छ, समृद्ध और विकसित बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि पानी की प्रत्येक बूंद को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि गनियारी में इंजेक्शन वेल निर्मित किया जा रहा है, जो भू-जल संवर्धन की दिशा में एक अभिनव पहल है। उन्होंने ग्रामीणों से श्रमदान के माध्यम से सोखता गड्ढे बनाने और वर्षा जल संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। कलेक्टर ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने तथा नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के इस्तेमाल को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने प्रत्येक परिवार से वर्षाकाल में पौधरोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी तथा कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी एवं बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें और किसी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।शिविर में 11 हितग्राहियों को राशनकार्ड, 9 को पेंशन स्वीकृति हेतु पात्र, 10 को मनरेगा जॉब कार्ड, 19 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 55 हितग्राहियों को लर्निंग ड्राईविंग लाइसेंस, 189 लोगों ने बी.पी. एवं शुगर जांच कराया। 89 लोगों ने सिकल सेल जांच एवं 389 ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसी प्रकार 15 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रदान की गई। 7 समूहों को 22 लाख का चेक वितरण, 8 शिशुओ का अन्न प्रासन एवं 8 महिलाओं की गोद भराई रस्म संपन्न हुई। वहीं 2 हितग्राहियों को 40 हजार का चेक वितरण किया गया, 3 हितग्राहियों को केसीसी वितरण एवं अन्य हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।--
- 0- कलेक्टर रोज कर रहे समीक्षा, 114 सहकारी समितियों सहित निजी दुकानों से हो रहा खाद का उठावबिलासपुर. खरीफ सीजन 2026 के मद्देनजर जिले में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा प्रतिदिन खाद-बीज की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण की समीक्षा की जा रही है। जिले की 114 सहकारी समितियों तथा निजी उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में वर्तमान में खाद का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है और मांग के अनुरूप निरंतर वितरण किया जा रहा है।उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ 2026 के लिए जिले को 68,950 टन रासायनिक उर्वरकों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके विरुद्ध अब तक 46,780 टन से अधिक उर्वरकों का भंडारण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का लगभग 60.28 प्रतिशत है। वहीं किसानों को अब तक 19,912 टन से अधिक उर्वरकों का वितरण किया जा चुका है।जिले में वर्तमान में कुल 41,560 टन उर्वरक का भंडार उपलब्ध है। इनमें यूरिया 22,996 टन, डीएपी 5,621 टन, एनपीके 6,808 टन, एसएसपी 4,981 टन तथा एमओपी 1,155 टन शामिल है। कृषि विभाग द्वारा लगातार उर्वरक कंपनियों से अतिरिक्त रैक प्राप्त कर भंडारण बढ़ाया जा रहा है ताकि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।कृषि विभाग के अधिकारियों को समितियों एवं निजी विक्रेताओं के यहां नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अनियमित वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा मांग और आपूर्ति की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अधिकृत सहकारी समितियों एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी तत्काल कृषि विभाग को दें। जिले में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता होने से खरीफ सीजन की तैयारियां सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।
- बिलासपुर. सामान्य प्रशासन विभाग नवा रायपुर द्वारा वर्ष 2027 हेतु पद्य विभूषण, पद्य भूषण एवं पद्य श्री पुरस्कार के लिए 15 जुलाई 2026 तक नामांकन प्रस्ताव मंगाये गये है। इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों एवं सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। ऑनलाइन प्रक्रिया पोर्टल https://awards.gov.in पर बताई गई है एवं इन पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियमावली वेबसाइट https://awards.gov.in पर उपलब्ध है।
- 0- नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वनिधि महोत्सव और लोक कल्याण मेले का आयोजन0- स्ट्रीट वेंडर्स की आर्थिक सहायता, डिजिटल सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा के लिए स्वनिधि महोत्सव और लोक कल्याण मेला - अरुण सावबिलासपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मेहनतकश स्ट्रीट वेंडर्स के जीवन में बदलाव लाने 1 जून से 30 जून तक प्रदेशभर में स्वनिधि महोत्सव और लोक कल्याण मेला आयोजित किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) योजना के तहत यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल ऋण उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि सड़क किनारे रोजी-रोटी कमाने वाले परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने बताया कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लोक कल्याण मेले लगाए जाएंगे, जबकि जिला मुख्यालयों में विशेष रूप से स्वनिधि महोत्सव आयोजित होगा। इन आयोजनों में बैंक प्रतिनिधि मौके पर उपस्थित रहेंगे, ताकि छोटे व्यापारियों को ऋण स्वीकृति, वितरण, यूपीआई (UPI) पंजीयन, क्यू-आर (QR) कोड सुविधा और डिजिटल भुगतान से संबंधित सेवाएं तत्काल मिल सकें। स्वनिधि महोत्सव और लोक कल्याण मेला छोटे व्यापारियों को आर्थिक मजबूती के साथ सामाजिक सम्मान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।संघर्ष से सम्मान तक का अभियानछत्तीसगढ़ के शहरों में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं जिनकी आजीविका फुटपाथ, ठेले और छोटी दुकानों पर निर्भर हैं। कोरोना काल के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे इन परिवारों के लिए पीएम स्वनिधि योजना संजीवनी साबित हुई है। अब सरकार इस अभियान के माध्यम से उन लाभार्थियों तक भी पहुंचना चाहती है जो अब तक इस योजना से नहीं जुड़ पाए हैं।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से बैंकों को लंबित ऋण प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने और फास्ट ट्रैक प्रक्रिया के माध्यम से नए आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शासन का मानना है कि जब एक रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति को समय पर पूंजी मिलती है, तो केवल उसका व्यवसाय ही नहीं बढ़ता, बल्कि उसके बच्चों की पढ़ाई, परिवार की सुरक्षा और जीवन की उम्मीद भी मजबूत होती है।डिजिटल भारत से जुड़ेंगे छोटे व्यापारीइस विशेष अभियान में डिजिटल सशक्तीकरण पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. के निर्देश पर पेटीएम, फोनपे, भीम और भारतपे जैसी डिजिटल पेमेंट एजेंसियों के प्रतिनिधि मेले में मौजूद रहेंगे। व्यापारियों के यूपीआई और क्यू-आर कोड ऑन-बोर्डिंग का कार्य मौके पर ही किया जाएगा। साथ ही साइबर सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल भुगतान को लेकर जागरूकता सत्र भी आयोजित होंगे, ताकि छोटे कारोबारी डिजिटल लेन-देन को बिना डर और आत्मविश्वास के साथ अपना सकें।महिलाओं और दिव्यांग व्यापारियों को मिलेगा विशेष सम्मानअभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को मेले में सम्मानित किया जाएगा। विशेष रूप से महिला स्ट्रीट वेंडर्स और दिव्यांग व्यापारियों को मंच पर सम्मान देकर उनकी मेहनत और संघर्ष को पहचान दी जाएगी। इतना ही नहीं, व्यापारियों के बच्चों की शिक्षा, खेल और कला में उपलब्धियों को भी सम्मानित करने की तैयारी है।जनकल्याण योजनाओं से भी जोड़े जाएंगे हितग्राहीअभियान के दौरान पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत, सामाजिक सुरक्षा बीमा और श्रमिक पंजीयन जैसी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा। शासन का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को केवल ऋण ही नहीं, सुरक्षा और सम्मान से भरा जीवन भी मिले।माहव्यापी स्वनिधि महोत्सव और लोक कल्याण मेला का आयोजन केवल एक प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि उन मेहनतकश लोगों के सपनों को नई उड़ान देने की पहल है, जो हर दिन संघर्ष करते हैं, लेकिन हार नहीं मानते। यह अभियान हजारों परिवारों के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख सकता है।नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 1 जून से 30 जून तक आयोजित स्वनिधि महोत्सव और लोक कल्याण मेला रेहड़ी-पटरी व्यावसायियों को आर्थिक सहायता, डिजिटल सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ेगा। मेले में ऋण वितरण, यूपीआई-क्यूआर सुविधा, जनधन, आयुष्मान और बीमा योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। सरकार छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है। हर पात्र हितग्राही तक योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। प्रदेश का हर मेहनतकश नागरिक आत्मनिर्भर बने, यही सरकार की प्राथमिकता है। - श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री--
- बिलासपुर. कक्षा 5वीं एवं 8वीं केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 की पूरक परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी गई है। जारी समय सारणी के अनुसार कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 6 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित होंगी। इसमें 6 जून को हिन्दी, 8 जून को गणित, 10 जून को पर्यावरण तथा 12 जून को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। सभी परीक्षाएं प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक संचालित की जाएंगी। इसी प्रकार कक्षा 8वीं की पूरक परीक्षाएं 6 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित होंगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 6 जून को हिन्दी, 8 जून को गणित, 9 जून को सामाजिक विज्ञान, 10 जून को अंग्रेजी, 11 जून को संस्कृत एवं उर्दू तथा 12 जून को विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। कक्षा 8वीं की परीक्षाएं प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक संपन्न होंगी।
- 0- राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत खजुरी में ‘खेती बचाओ अभियान’ आयोजितबिलासपुर. राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत विकासखंड तखतपुर के ग्राम पंचायत खजुरी में "खेती बचाओ अभियान" के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि संयुक्त संचालक कृषि संभाग बिलासपुर श्री आर.के. राठौर ने कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत कम होती है, मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है तथा पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा होती है। उन्होंने किसानों को नील हरित काई (बीजीए) उत्पादन एवं उपयोग का प्रशिक्षण दिया तथा 10 पैकेट निःशुल्क वितरित किए।कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गीत शर्मा ने जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, आच्छादन एवं वाफसा जैसी तकनीकों की जानकारी देते हुए प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक लाभ बताए। विषय वस्तु विशेषज्ञ श्रीमती एकता ताम्रकार ने नीमास्त्र निर्माण एवं उपयोग की विधि समझाई।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपसंचालक कृषि श्री पी.डी. हथेश्वर ने बताया कि अभियान के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक उपयोग तथा रासायनिक आदानों की खपत कम करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें प्राकृतिक खेती के विभिन्न मॉडल अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता रही। संचालन श्री विनोद साहू ने किया।
- बिलासपुर. म.प्र. शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित बिलासपुर का निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार संचालक मंडल के सदस्यों के निर्वाचन हेतु 6 जून को नामांकन पत्रों की प्राप्ति एवं 13 जून को आमसभा आहूत कर मतदान एवं मतदान पश्चात मतगणना होगी। समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन 20 जून को होगा।
- 0- निजी टैंकरों को पानी देने की बात से अधिकारियों का इंकारभिलाई नगर। जोन क्रमांक 04 अंतर्गत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में अनियमितता को लेकर सामने आए आरोपों पर जोन आयुक्त द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा गया है। पेयजल अनियमितता के इस संवेदनशील मामले में जोन आयुक्त द्वारा कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा और सहायक अभियंता चंद्रकांत साहू से विस्तृत जानकारी ली गई।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा किसी भी निजी टैंकर को पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है और न ही पेयजल वितरण में कोई जानबूझकर लापरवाही बरती जा रही है।अधिकारियों से प्रारंभिक जानकारी प्राप्त करने के बाद, मामले की तह तक जाने और स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए जोन आयुक्त ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। जोन आयुक्त द्वारा कार्यपालन अभियंता को इस पूरे मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जाँच करने हेतु निर्देशित किया गया है। "जनता को सुचारू पेयजल उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की पूरी रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"नगर निगम प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से क्षेत्र में नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
- रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लवनिया की उपस्थिति में जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत बाजार क्षेत्र में गन्दगी फैलाने की जनशिकायतें औचक निरीक्षण में स्थल पर सही मिलने पर सम्बंधित 6 संस्थानों नयन ज्योति हॉस्पिटल से 5000 रूपये,शान्ति बाई से 1000 रूपये, बिर्ची बैग से 500 रूपये, नीतिन चौरसिया से 200 रूपये, सोनकर से 100 रूपये, होटल त्रिमूर्ति इन से 1000 रूपये कुल 6 भिन्न संस्थानों से कुल 7800 रूपये ई चालान सम्बंधितों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए वसूला और गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.
- 0- रायपुर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग ने वार्ड 61 में की कार्रवाई0- भाठागांव पहलवान वाटिका क्षेत्र में की कार्रवाई में अवैध रोड हटाया गयारायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता श्री आशीष श्रीवास्तव, उपअभियंता श्री सागर ठाकुर एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 61 अंतर्गत भाठागांव पहलवान वाटिका क्षेत्र में लगभग डेढ़ एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग की जानकारी मिलते ही वहाँ पहुंचकर वहाँ निर्मित अवैध मुरूम रोड को तत्काल जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर और आवागमन को बाधित कर स्थल पर कारगर रोक लगायी.
-
- हितग्राहियों को मिला शासन की योजनाओं का लाभ
राजनांदगांव । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत पटपर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शासन की मंशानुरूप गांव-गांव, द्वार-द्वार पहुंचकर आमजन की समस्याओं के समाधान एवं शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली तथा विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही समस्याओं के समाधान की पहल की गई। डोंगरगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के क्लस्टर पटपर शिविर में ग्राम पंचायत मेंढा, अमलीडीह, टप्पा, कोलिहापुरी नवा, उरईडबरी, झंडातलाब, पिनकापार, मोतीपुर, धनडोंगरी, भोथली, मक्काटोला, रामाटोला एवं पटपर सहित 13 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, बिहान समूह की महिलाएं, किसान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, उद्यानिकी, जल संसाधन, विद्युत, स्वास्थ्य, वन, खाद्य, मत्स्य, परिवहन, सहकारिता, पशुधन विकास, ग्रामोद्योग, शिक्षा एवं लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा हितग्राहियों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए। शिविर में कुल 891 आवेदन प्राप्त हुए। विभागीय अधिकारियों द्वारा तत्काल निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया।
शिविर के दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। शिविर में 7 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण प्रमाण-पत्र, 2 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड तथा 2 वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड प्रदान किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के 10 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई तथा पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती लता अजय सिन्हा, जिला पंचायत सभापति श्री प्रशांत कोडापे, जनपद सदस्य श्री अशोक नेताम, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के उपाध्यक्ष श्री भरत वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश गांधी, तहसीलदार डोंगरगढ़, सीईओ जनपद पंचायत डोंगरगढ़, सरपंच श्री बोधिराम साहू सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। - राजनांदगांव । केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में चलाए जा रहे धरती माता बचाओ खेत बचाओ अभियान के तहत छुरिया विकासखंड के ग्राम कुमरदा में किसानों एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। किसानों को खेती की नई तकनीकी, खेती में जैविक विधि अपना कर खेत बचाओ एवं पानी बचाओ, उन्नत किस्म की खेती कर उन्नति की डीएसआर विधि का उपयोग कर खेती करने के संबंध में जानकारी दी गई।कृषि विस्तार अधिकारी श्री सुदेश पटेल ने किसानों विभिन्न प्रकार की जैविक खेती करने के लाभ के बारे में बताया तथा जैविक विधि के माध्यम से खेती करने के सलाह दी। तकनीकी खेती अंतर्गत डायरेक्ट सी ड्रिल्स शोइंग एवं नील हरित का निर्माण कर नाइट्रोजन की बचत साथ हरी खाद की खेती कर खाद के रूप में उपयोग करने हेतु सलाह दी गई। कीटनाशक निर्माण हेतु जैविक कीटनाशक में 10 लीटर गोमूत्र, 1 किलो लहसुन, 1 किलो सीता पत्ता, 1 किलो का रंग पत्ता और 1 किलो नीम पट्टी सड़कर कीटनाशक निर्माण करने के बारे में बताया। इस दौरान एडीओ श्री गौरीशंकर, आरईओ श्री नितिन श्रीवास, श्रीमती शारदा जांबंधु, कृषि सखी, पशु सखी उपस्थित थे।
-
राजनांदगांव । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। इसी कड़ी में डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम रेंगाकठेरा निवासी श्री दिनेश कुमार निषाद का पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से साकार हुआ है। श्री दिनेश कुमार निषाद ने बताया कि उन्हें सुशासन तिहार के शिविर में नवनिर्मित आवास की चाबी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि वर्षों से कच्चे मकान में रहने के कारण उन्हें और उनके परिवार को बारिश, आंधी-तूफान तथा अन्य प्राकृतिक परिस्थितियों में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में घर की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। उन्होंने बताया कि अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि बारिश के पहले नया घर मिलना उनके लिए किसी सौगात से कम नहीं है। अब उन्हें बारिश, आंधी-तूफान, जीव-जन्तुओं तथा बंदरों से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और पूरा परिवार सुरक्षित वातावरण में जीवनयापन कर सकेगा।
श्री दिनेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को नई खुशियां और सुरक्षा प्रदान की है।



























