- Home
- देश
- लखनऊ। लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। एसजीपीजीआई द्वारा बुधवार सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है। उन्हें मंगलवार की शाम से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।एसजीपीजीआई के बयान के मुताबिक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए और उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर निरंतर ध्यान रख रहे हैं। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान कल्याण सिंह के इलाज की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।गौरतलब है कि राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह को चार जुलाई को संक्रमण और नीम बेहोशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था।
- - देश की दो-तिहाई आबादी में कोविड एंटीबॉडी पायी गई- सर्वेनई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की लगभग 40 करोड जनसंख्या अब भी कोविड से असुरक्षित है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि चौथे चरण का राष्ट्रीय सीरो-सर्वेक्षण 70 जिलों में जून-जुलाई में कराया गया था।यह सर्वेक्षण 28 हजार से अधिक लोगों के अलावा, सात हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों पर किया गया। उन्होंने बताया कि यह सीरो-सर्वेक्षण पिछले तीन चरण के सर्वेक्षण से कुछ अलग था। चौथे चरण के इस सर्वेक्षण में 6 से 17 वर्ष के बच्चों को शामिल किया गया।डॉक्टर भार्गव ने बताया कि सर्वेक्षण में पाया गया कि देश की 67 प्रतिशत से अधिक आबादी में एंटीबॉडी पाई गई है। उन्होंने बताया कि टीका नहीं लगवाने वाले 62 प्रतिशत से अधिक, टीके की एक डोज लेने वाले 81 प्रतिशत से अधिक और टीके की दोनों डोज लेने वाले 89 प्रतिशत से अधिक लोगों में एंटीबॉडी पाई गई है।डॉ. भार्गव ने बताया कि सामान्य जनसंख्या के दो-तिहाई लोगों में एंटीबॉडी पाई गई है। उन्होंने बताया कि 6 से 17 वर्ष तक की आयु के आधे से अधिक बच्चों में एंटीबॉडी पाई गई है। डॉक्टर भार्गव ने बताया कि सर्वेक्षण में स्पष्ट रूप से आशा कि किरण दिखती है लेकिन निश्चिंत होने की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने बताया कि सामाजिक, सार्वजनिक, धार्मिक और राजनीतिक सभाएं करने से बचा जाना चाहिए।नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वी.के. पॉल ने बताया कि अब भी तीन लोगों में से एक कोविड से असुरिक्षत है। उन्होंने बताया कि महामारी खत्म नहीं हुई है और दूसरी लहर अभी जारी है। डॉक्टर पॉल ने कहा कि नये वायरस के फैलने का खतरा बरकरार है, कुल मिलाकर देश के लिए असुरक्षा अब भी बनी हुई है।डॉक्टर पॉल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस सीरो-सर्वेक्षण से राज्य, जिला और उप-जिला स्तर पर महामारी को पूरी तरह नहीं समझा जा सकता। उन्होंने रोग के फैलाव को आबादी के विशिष्ट स्तर पर समझने के लिए समय पर और उच्च क्वालिटी का सीरो-सर्वेक्षण कराये जाने का सुझाव दिया।
- नयी दिल्ली।कोवैक्स वैश्विक टीका साझाकरण कार्यक्रम के माध्यम से भारत को मॉडर्ना के कोविड-19 रोधी टीके की 75 लाख खुराकों की पेशकश की गई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि देश में टीका कब आएगा, क्योंकि हानि से सुरक्षा नियम पर अभी सहमति नहीं बनी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सरकार ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह टीका निर्माता मॉडर्ना के साथ सक्रियता से काम कर रही है ताकि यह देखा जा सके कि देश में उसका टीका कैसे उपलब्ध कराया जा सकता है। पिछले महीने भारत के औषधि नियंत्रक ने मॉडर्ना के टीके को आपात स्थिति में इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी थी। सूत्रों ने बताया, “कोवैक्स वैश्विक टीका साझाकरण कार्यक्रम के माध्यम से भारत को मॉडर्ना के कोविड-19 रोधी टीके की 75 लाख खुराकों की पेशकश की गई है।” उन्होंने कहा कि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में टीके कब उपलब्ध होंगे क्योंकि "बातचीत अब भी जारी है और हानि से सुरक्षा के मुद्दे पर सहमति नहीं बनी है''। देश में मॉडर्ना के टीके की उपलब्धता पर, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने हाल में कहा था कि सरकार मॉडर्ना के साथ सक्रिय रूप से काम कर रही है ताकि यह देखा जा सके कि इसका टीका देश में कैसे आयात किया जा सकता और उपलब्ध कराया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार ने हानि से सुरक्षा अनुबंध को अंतिम रूप देने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं और इसे अमेरिकी दवा निर्माता को अवलोकन के लिए भेज दिया है।
-
नयी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के आलोक में राष्ट्रीय राजधानी स्थित लाल किला 21 जुलाई से 15 अगस्त तक लोगों के लिये बंद कर दिया गया है । भारतीय पुरातत्व सोसाइटी की ओर से जारी आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है। अधिकारियों ने बताया कि आम तौर पर स्वतंत्रता दिवस से एक सप्ताह पहले लाल किले को बंद किया जाता है।आदेश में कहा गया है, ‘‘भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक ने प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुये 21 जुलाई की सुबह से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न होने तक लाल किले के अंदर प्रवेश को निषेध करने का निर्देश दिया है।'' दिल्ली पुलिस ने 12 जुलाई को पत्र लिख कर कोविड महामारी और सुरक्षा करणों से लाल किला 15 जुलाई से बंद करने का सुझाव दिया था ।
- इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने एक पेट्रोल पम्प पर 100-100 रुपये के नकली नोट चलाने की कोशिश के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 2,000 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। सांवेर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांवेर क्षेत्र के एक पेट्रोल पम्प से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णपाल सिंह (24), कृष्णपाल डोडिया (21) और विमल ठक्कर (21) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी युवकों ने सोमवार रात पेट्रोल पंप पर अपनी कार में 2,000 रुपये का डीजल भरवाया और इसके बदले पंप कर्मियों को 100-100 रुपये के 20 नकली नोट थमा दिए। अधिकारी ने बताया कि संदेह होने पर पंप कर्मियों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस की विस्तृत जांच जारी है।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदशों और निजी अस्पतालों के पास इस्तेमाल नहीं की गई कोविड-19 रोधी टीके की 2.11 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने बताया कि सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 42.15 करोड़ (42,15,43,730) से अधिक खुराकें मुहैया करायी गयी हैं। इसके अलावा 71,40,000 और खुराक की आपूर्ति की जा रही हैं। मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इनमें से 40,03,50,489 खुराक इस्तेमाल की गयी हैं और इनमें बर्बाद खुराकों की संख्या भी शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 रोधी टीके की 2,11,93,241 से अधिक खुराकें अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं। टीकाकरण के नए चरण की शुरुआत जून से हुई थी। नए चरण के तहत केंद्र देश में निर्मित 75 प्रतिशत टीके खरीद कर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में मुहैया करा रहा है। मंत्रालय के अनुसार नए चरण में, सरकार देश में उत्पादित टीकों का 75 प्रतिशत खरीदेगी और राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में आपूर्ति करेगी।-file photo
- चंडीगढ़। पंजाब में पटियाला के शूतराना इलाके में बारिश के बाद घर की छत गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार रात शूतराना के मटौली गांव की है। बारिश के कारण घर की छत गिर गयी, उस वक्त परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। पुलिस ने बताया कि मुख्तियार सिंह (40), उनके बेटे वंशदीप सिंह (14) और बेटियों सिमरनजीत कौर (13) और कमलदीप कौर (10) की मलबे में दबने से मौत हो गई। मुख्तियार की पत्नी सुरिंदर कौर को चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिले में एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार को मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के बाद तीन अज्ञात लोगों ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव वाजपेयी ने बताया कि आज सुबह थाना खूटार अंतर्गत मुराद पूर गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात लोग आए और उन्होंने अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाया। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने कर्मी अजय कुमार (25) को गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई । वाजपेयी ने बताया कि मामले में पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर हत्यारों की पहचान की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि हत्यारों को शीघ्र ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आषाढ़ी एकादशी के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आप सभी को आषाढ़ी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, हम भगवान विट्ठल के चरणों में प्रार्थना करें कि वह सभी को आनंद और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। वारकरी आंदोलन हमारी महान परंपरा का एक उदाहरण है जो समानता और एकता पर जोर देता है।'' आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी को आषाढ़ी एकादशी कहते हैं और इस दिन भगवान विट्ठल की पूजा की जाती है।
- हावड़ा । पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में तेज गति से चलाए जा रहे दो ट्रकों के बीच मोटरसाइकिल के फंस जाने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर बनिताल के पास उस समय हुई, जब शेख शकील (20) और सबीना परवीन (19) बगनान से बौरिया की ओर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल शकील चला रहा था और उसकी मोटरसाइकिल तेज गति से चलाए जा रहे दो ट्रकों के बीच फंस गई, जिसके बाद शकील ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और दोनों गिर गए। उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक ट्रक सबीना के ऊपर चढ़ गया और उसका सिर कुचल दिया, जबकि दूसरा ट्रक शकील को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे पलट गया। सबीना की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग शकील को उलुबेरिया अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया है, लेकिन उनके चालक और खलासी घटनास्थल से भाग गए। इस हादसे के कारण यातायात बाधित हो गया।
- ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में कथित तौर पर देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में एक फिल्म निर्माता और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त डॉ.महेश पाटिल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फिल्म निर्माता देह व्यापार गिरोह चला रहा है और महिलाओं को फिल्मों में अवसर दिलाने के नाम पर देह व्यापार में धकेल रहा है। उन्होंने बताया कि गिरोह सालों से मीरा रोड स्थिति एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से काम कर रहा था। डॉक्टर पाटिल ने बताया कि मुख्य आरोपी कन्हैयालाल बालचंदानी की मदद एक महिला कर रही थी जो एजेंट की तरह काम करती थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजा और हाउसिंग काम्प्लेक्स पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया जबकि दो महिलाओं को बचाया। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता और अनैतिक कारोबार (निवारण) अधिनियम- पीआईटीए के तहत तीनों के खिलाफ मीरा रोड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।-file photo
- भुवनेश्वर। भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास (इन्टैक) की ओडिशा इकाई के सर्वेक्षण दल द्वारा पुरी जिले में एक प्राचीन मंदिर के अवशेष खोजे गए हैं जो छठी से सातवीं शताब्दी का हो सकता है। इन्टैक की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह गुप्तकाल के बाद के कालखंड के सर्वाधिक प्राचीन मंदिरों में से एक हो सकता है। इन्टैक के चार सदस्यीय दल ने पुरी शहर से 40 किलोमीटर उत्तर में पीपली क्षेत्र के बिरोपुरुषोत्तमपुर इलाके में स्थित प्राचीन स्थल का प्रलेखन किया। प्रेस विज्ञप्ति में परियोजना समन्वयक अनिल धीर ने कहा कि दल ने रत्नचिरा घाटी और उसके स्मारकों के विस्तृत सर्वेक्षण के दौरान इस अवशेष का पता लगाया। इन्टैक के अनुसार, प्राची नदी की तरह, मिथकीय नदी रत्नचिरा भी विलुप्त होने वाली है। मान्यता है कि भगवान राम ने सीता की प्यास बुझाने के लिए उनकी मोती अंगूठी से नदी का निर्माण किया था। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक गटेश्वर मंदिर के पास स्थित 1,400 साल पुराना मंदिर स्वप्नेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर को अब तक दस्तावेज में शामिल नहीं किया गया था।
- बुलंदशहर (उप्र)। बुलंदशहर-सिकंदराबाद रोड स्थित बिलसारी गांव के पास मंगलवार को दिल्ली जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस कई राहगीरों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। एक यात्री के हवाले से उन्होंने बताया कि बस चालक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के दौरान नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुई बस गाजीपुर डिपो की है। उन्होंने बताया कि बस की चपेट में आकर पैदल जा रहे पांच लोग कुचले गए जिनमें से दो की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया और बस को क्रेन की मदद से निकाला गया।
- नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को घोषणा की कि ‘युवा' हेल्पलाइन नंबर 180011688 और 10580 पर कॉल करके दिल्ली के निवासी, विशेषकर छात्र शैक्षणिक, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक मुद्दों पर मार्गदर्शन तथा परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। सिसोदिया ने कहा, ''हम दिल्ली के सभी नागरिकों की मानसिक भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनसे केवल एक कॉल दूर हैं। जब भी किसी व्यक्ति या छात्र को लगे कि वह तनाव में है या अवसाद की स्थिति में जा रहा है, तो वह दिल्ली सरकार की युवा हेल्पलाइन पर कॉल कर सकता है।'' उन्होंने कहा कि कॉल करने वालों को दिल्ली सरकार के काउंसलर का सहयोग मिल सकता है।सिसोदिया ने कहा कि लोग सभी कार्य दिवसों में सुबह 7:30 बजे से रात 8:30 बजे तक हेल्पलाइन पर कॉल कर प्रशिक्षित परामर्शदाताओं से बात कर सकते हैं। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) में चलाई जा रही ‘युवा' हेल्पलाइन पर हर दिन औसतन 250-300 कॉल आती हैं। दिल्ली सरकार के अधिकारियों के अनुसार कोविड-19 महामारी ने सभी लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि दिल्ली के सभी नागरिक ‘युवा' हेल्पलाइन का लाभ उठा सकते हैं और उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अधिकारी ने कहा कि उन छात्रों को भी सहायता प्रदान की जाएगी जो कोविड -19 महामारी के कारण तनाव में हैं, संक्रमण से डरते हैं या कोविड -19 के बाद बदली हुई जीवन शैली के साथ तालमेल बिठाने में असहज महसूस करते हैं। इसके अलावा जो करियर को लेकर चिंतित युवाओं को भी परामर्श दिया जाएगा।
- बांदा (उत्तर प्रदेश)। बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को बकरी चराने जंगल गयी 50 साल की महिला की धारदार हथियार से वार कर कथित रूप से हत्या कर दी गयी। महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गई है।बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि तिंदवारी थाना क्षेत्र निवासी उक्त महिला सोमवार को बकरी चराने जंगल गयी थी। करीब आधी रात उसका खून से लथपथ शव जंगल से बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि शव पर कपड़े नहीं थे, इसी कारण परिजन बलात्कार के बाद उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। एएसपी ने कहा, "तिंदवारी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को आज पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होने पर संबंधित धाराएं जोड़ी जाएंगी।
- चेन्नई। अभिनेत्री एवं भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने मंगलवार को बताया कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। सुंदर ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनके अकाउंट से किए जा रहे ट्वीट या कोई भी अन्य गतिविधि उनके द्वारा नहीं की गई।उन्होंने कहा, मैं बताना चाहती हूं कि मेरा ट्विटर अकाउंट तीन दिन पहले हैक हो गया था। हम ट्विटर प्रशासनिक कार्यालय से इस संबंध में सम्पर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से अकाउंट से किए जा रहे ट्वीट या कोई भी गतिविधि मेरे द्वारा नहीं की गई। बाद में भाजपा नेता ने राज्य के पुलिस प्रमुख सी शैलेंद्र बाबू को शिकायत दी और उनके ट्विटर खाते के दुरुपयोग की आशंका जतायी। पुलिस प्रमुख से मुलाकात के बाद खुशबू सुंदर ने संवाददाताओं से कहा कि उनके ट्विटर अकाउंट का नाम बदल दिया गया है और वह इसे इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं।
- भाभी पर देवर ने की नीयत खराब...!ग्वालियर। ग्वालियर में एक देवर ने अपनी सगी भाभी पर नीयत खराब कर दी। देवर, भाभी की विदा कराने उसके मायके आया था। इसी दौरान वह भाभी के कमरे में पहुंचा और हाथ पकड़कर कहा कि घर चलो भैया से ज्यादा आपका ख्याल रखूंगा। घटना तेजेन्द्र नाथ की गली दाल बाजार की है। महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है। पुलिस ने भाभी की शिकायत पर उसके देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।शहर के दाल बाजार में तेजेन्द्रनाथ की गली निवासी 26 वर्षीय महिला रानी (बदला हुआ नाम) की शादी पड़ाव स्थित लक्ष्मणपुरा में हुई है। दो दिन पहले महिला का पति से विवाद हो गया था। जिस पर वह नाराज होकर अपने मायके चली आई। सोमवार को महिला का देवर उसे लेने के लिए पहुंचा और उसे घर चलने के लिए कहा तो महिला का कहना था कि पति के आने पर ही वह घर वापस लौटेगी। इस पर देवर ने भाभी से कहा कि मेरी बात मानोगी तो उसे कोई नहीं पीटेगा और वह अच्छी तरह से रह पाएगी। इसके बाद देवर ने भाभी के कमरे में घुसकर उसका हाथ पकड़कर गलत हरकत करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि उसकी बात मानकर घर चलों वह भैया से ज्यादा उसका ख्याल रखेगा। इस दौरान जोर-जबरदस्ती में महिला के कपड़े तक फट गए। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया है।हर तीन 2 से 3 छेड़छाड़ हो रहीपिछले कुछ समय में छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं। हर दिन दो से तीन छेड़छाड़ के मामले शहर के थानों में पहुंच रहे हैं। इनमें से 50 फीसदी मामलों में छेड़छाड़ करने वाला कोई नजदीकी या आसपास रहने वाला होता है। यह तो वह मामले हैं जो थानों तक पहुंच चुके हैं। कई मामले तो बदनामी के डर से थानों तक भी नहीं पहुंच पाते हैं।
- कैमूर। बिहार में कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के भेडिय़ा मोड़ के पास सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। वाराणसी से मोहनिया आ रही कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे पानी भरे गड्ढे में जा पलटी, जिसमें कार सवार पांच दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पांचों के परिजनों ने फोन से कॉन्टैक्ट नहीं होने पर दुर्गावती और मोहनिया थाने को इस बात की सूचना दी। इसके बाद पूरी रात पुलिस और परिजन कार सवार लोगों को आसपास खोजते रहे, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह गश्ती के दौरान पुलिस को कार गड्ढे में दिखी, जिसके बाद क्रेन बुलाकर कार बाहर निकाली गई तो उसमें पांचों के शव मिले।दरअसल, कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के रहने वाले राहुल और सूरज 5 दोस्तों के साथ 8 जुलाई को घूमने के लिए वाराणसी और लेह-लद्दाख गए थे। 19 जुलाई को दिन के 2 बजे वे ट्रेन से वाराणसी पहुंचे। इनमें से तीन दोस्त वाराणसी में ही रुक गए जबकि एक बस से मोहनिया चला आया। इसमें राहुल और सूरज वाराणसी में शॉपिंग करने के लिए वाराणसी में ही रुक गए। शॉपिंग के बाद वे अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ सोमवार रात 8 बजे कार से घर निकल गए। वाराणसी से मोहनिया आने के दौरान दुर्गावती थाना क्षेत्र के भेडिय़ा मोड़ के पास कार अनियंत्रित हो गई और वह बगल के पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।गाड़ी में सवार राहुल सूरज सहित 5 दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 4 मृतक कैमूर जिले के मोहनिया और एक भभुआ थाना छेत्र के रहने वाले थे। पांचों के परिजनों की रात 9 बजे के बाद से किसी से भी उनकी बात नहीं हो पाई तो उन्होंने दुर्गावती और मोहनिया थाने को इस बात की सूचना दी।पुलिस मंगलवार को सुबह में गश्ती कर रही थी, उसी वक्त भेडिय़ा मोड़ के पास पुलिया के नीचे पानी में पलटी एक कार दिखी। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार को निकाला। कार में 5 लोगों के शव मिले। पांचों मृतक कैमूर जिले के रहने वाले थे।---
- अचानक ब्रेक लगाने से कार फिसलते हुए नहर में गिरी, 3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशनमथुरा। यूपी में मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। तीनों मौसरे भाई बताये जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नहर से निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन घंटे लगे।थाना कोसी प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि घटना सोमवार रात 12 बजे की है। हरियाणा के पलवल के रहने वाले 3 लोग वीरपाल, राकेश और ब्रजेश मथुरा के बठैन गांव में रिश्तेदारी में गए थे। तीनों वहां से अपना काम निपटाने के बाद वापस दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ आ रहे थे। तभी उनकी तेज रफ्तार कार होंडा सिटी यूपी 16 एल 0035 अनियंत्रित होकर हुलवाना नहर में गिर गई।हादसे की जानकारी मिलते ही कोसी थाना प्रभारी प्रमोद पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला। इस दौरान कार सवार वीरपाल (35), राकेश (28) और ब्रजेश (35) तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।थाना कोसी प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि कार सवार लोगों ने नहर से पहले 50 मीटर दूर स्थित मोड़ पर कार की स्पीड कम करने के लिए ब्रेक भी लगाए। लेकिन बारिश की बजह से सड़क पर फिसलन थी। जिसके कारण कारण कार अनियंत्रित हो गई और नहर में गिर गई।
- नयी दिल्ली। कोविड-19 महामारी के कारण विश्वविद्यालय के छात्रों को शिक्षा में काफी नुकसान उठाना पड़ा और इस दरार को पाटने में तीन वर्ष का समय लग सकता है। यह जानकारी एक सर्वेक्षण में सामने आई है। ‘टीमलीज एडटेक' के सर्वेक्षण के मुताबिक, कॉलेज जाने वाले छात्रों को लगता है कि कोविड-19 के कारण उन्हें शिक्षा में 40 से 60 फीसदी का नुकसान हुआ है और शिक्षा में यह नुकसान जी-7 देशों में आकलित शिक्षा नुकसान का दोगुना है। सर्वेक्षण में पता चला कि इस दरार को पाटने में तीन वर्ष का समय लग सकता है।‘टीमलीज एडटेक' ने देश में 700 विद्यार्थियों और 75 विश्वविद्यालयों में अग्रणी छात्रों के बीच सर्वेक्षण किया ताकि उन्हें शिक्षा में हुए नुकसान का पता लगाया जा सके। शिक्षा में नुकसान मुख्यत: पांच कारकों के कारण हुआ है -- डिजिटल डिवाइड, सरकारी संस्थानों में सुस्त प्रशासन, पहले से मौजूद क्षमता में कमी, अधिकतर देशों की तुलना में ज्यादा लंबा लॉकडाउन और कमजोर ऑनलाइन अध्ययन/अध्यापन विषय वस्तु। टीमलीज एडटेक के सीईओ शांतनू रूज ने कहा, ‘‘भारत में 3.5 करोड़ विश्वविद्यालय छात्र हैं, जबकि दुनिया भर में यह संख्या 22.2 करोड़ है। पहले से मौजूद कई चुनौतियों के कारण कोविड-19 और भी संकटपूर्ण रहा।
- बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में कथित तौर पर पांच बच्चों की तस्करी करने की कोशिश करने के आरोप में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) के प्राचार्य और एक शिक्षक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला उस वक्त सामने आया जब रविवार को बांकुड़ा सदर पुलिस थाना क्षेत्र के कालापत्थर इलाके में जेएनवी परिसर के अंदर एक स्थानीय पंचायत प्रमुख ने देखा कि दो बच्चे उस वक्त रोने लगे जब उनसे कुछ लोगों ने कार में बैठने को कहा। उन्होंने बताया कि इस पर पंचायत प्रमुख ने उन लोगों से पूछताछ की और संतोषजनक जवाब नहीं पाने पर उन्होंने स्थानीय लोगों से इसकी शिकायत की। इस दौरान आरोपी प्राचार्य ने वहां से भागने की कोशिश की,जिसके बाद लोगों ने मार्ग बाधित कर दिया।बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक धृतिमान सरकार ने बताया कि आरोपियों प्राचार्य, एक शिक्षक और तीन अन्य को मौके से गिरफ्तार किया गया और बाद में पड़ोसी पश्चिम वर्धमान जिले के दुर्गापुर से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि तीन लड़कियों और दो लड़कों को बचा लिया गया और सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चों को तस्करी करके कहां भेजा जा रहा था। आरोपियों को दिन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी प्राचार्य समेत तीन अन्य आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में और शेष आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- त्रिशूर (केरल)। केरल के त्रिशूर स्थित सरकारी मेडिकल अस्पताल के कम से कम 39 छात्र कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं जिन्हें कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी थी। यह जानकारी अस्पताल के अधिकारियों ने सोमवार को दी। कोविड-19 महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के कारण बंद मेडिकल कॉलेज को एक जून को फिर से खोल दिया गया था और छात्रों का पहला बैच पांच जून को परिसर में वापस आया था। अधिकारियों ने कहा कि 175 छात्रों का दूसरा बैच छह जून को आया था, जिनमें से उसी दिन कोविड-19 के पहले मामले की पुष्टि हुई थी। जब मामले बढ़ने लगे, तो अधिकारियों ने 17 जुलाई को उस बैच के सभी छात्रों की कोविड-19 जांच करायी। उनमें से 20 के वायरस से संक्रमित पाये जाने पर उन्हें घर जाने की अनुमति दी गई। उन्होंने कहा कि छात्रों के तीन बैच परिसर में रह रहे हैं क्योंकि उनकी परीक्षा चल रही है और इन बैचों के उन्नीस छात्र कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘छह जून से अब तक कुल 39 मेडिकल छात्र कोविड-19 संक्रमित पाये गए हैं। उन सभी ने टीके की दो खुराक ली थी।
- नयी दिल्ली। रेलवे ने उन्नत सेंसर आधारित प्रणाली से लैस तेजस डिब्बों वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया है। रेल मंत्रालय ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। रेलवे की प्रतिष्ठित मुंबई-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने के लिए उन्नत स्मार्ट सुविधाओं के साथ सुनहरे रंग के इन चमकीले डिब्बों का उपयोग किया जा रहा है। रेलवे ने बयान जारी कर बताया, ‘‘इस नये डिब्बे ने सोमवार, 19 जुलाई, 2021 से अपनी पहली यात्रा शुरू की। पश्चिम रेलवे की सबसे प्रतिष्ठित और प्रीमियम ट्रेनों में से एक ट्रेन नंबर 02951/52 मुंबई-नयी दिल्ली राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस के मौजूदा डिब्बों को नए तेजस टाइप स्लीपर कोच से बदल दिया गया है।'
- मोतिहारी। मोतिहारी में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोमवार रात में पति की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार युवक ने अपनी आरोपी पत्नी को उसके आरोपी प्रेमी के साथ मौज-मस्ती करते रंगेहाथ पकड़ लिया था। पति ने विरोध किया तो आरोपी पत्नी और आरोपी प्रेमी हमलावर हो गए। पहले उसे जमकर पीटा, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरेया वृत्त धांगड़ टोली गांव का है। मंगलवार सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला और उसके आरोपी प्रेमी द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय विनोद महतो के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि मृतक विनोद महतो के भाई मुन्ना महतो ने बताया कि उसका भाई किसी काम से घर से बाहर निकला था। इसी का फायदा उठाते हुए उसकी आरोपी भाभी व उसका आरोपी प्रेमी घर में मौज- मस्ती कर रहे थे। इसी बीच अचानक उसका भाई घर पहुंच गया। इसके बाद उसने पत्नी व प्रेमी को जमकर डांट फटकार लगाई। इसके बाद पत्नी ने अपने बचाव के लिए आरोपी प्रेमी संग मिलकर उसके भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। घर में शोर-शराबा सुनकर जब तक लोग पहुंचे, तब तक आरोपी प्रेमी बाइक लेकर फरार हो गया। जबकि, आरोपी पत्नी घर में रोने का नाटक करने लगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
- हैदराबाद। हैदराबाद स्थित अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को जांबिया की महिला से करीब 3.2 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। काला बाजार में इस नशीले पदार्थ की कीमत 21 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने यह जानकारी दी। यहां जारी एक बयान के अनुसार डीआरआई अधिकारियों ने जांबिया से जोहानिसबर्ग और दोहा के रास्ते भारत पहुंची महिला की जांच की। बयान के अनुसार महिला के सामान से एक सफेद पाउडर बरामद हुआ, जो जांच में हेरोइन पाया गया। बयान के अनुसार नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और स्वापक औषधि एवं मनप्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
















.jpg)










