8 शहरों को मिलाकर बनाई गई थी दिल्ली
भारत की राजधानी दिल्ली सिर्फ देश की राजधानी ही नहीं बल्कि अपनी अपनी खूबसूरती के कारण भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। 8 शहरों को लेकर बसाई गई दिल्ली का एक लंबा इतिहास रहा है। एक प्राचीन किवदंती है कि जिसने दिल्ली पर शासन किया, उसने भारत पर शासन किया। दिल्ली की स्थापना का संदर्भ महाभारत में मिलता है। दिल्ली को हस्तिनापुर के राजा धृतराष्ट्र ने पांडवों को आसपास के क्षेत्र में अपना साम्राज्य स्थापित करने के निर्देश दिए। दिल्ली जिन 8 नगरों को मिलाकर बनाई गई हैं , वे हैं-
इंद्रप्रस्थ- दिल्ली का एक हिस्सा खांडवप्रस्थ के नाम से जाना गया। पांडव राजकुमार, युधिष्ठिर ने खांडववन नामक जंगल क्षेत्र को साफ करके दिल्ली में इन्द्रप्रस्थ नामक शहर की स्थापना की। वास्तव में यह इतना आकर्षक शहर था कि कौरव पांडवों के शत्रु बन गए। कल्कि पुराण में भी इसका उल्लेख मिलता है। जिसके अनुसार इंद्रप्रस्थ नामक नगरी के आबाद होने से पहले यहां पर एक घना जंगल था, जो खांडव वन या इंद्र वन कहलाता था। चंद्रवंशी राजा सुदर्शन ने इस जंगल को साफ कराकर एक नगर बसाया। इस शहर का नाम खांडवप्रस्थ रखा गया। खांडवप्रस्थ का विस्तार पांच गांवों तक था और पांडवों ने यहीं पर अपना नगर बसाया था।
पिथौरा- दिल्ली के आठ शहर 1/9 लाल कोट अथवा किला राय पिथौरा किला राय पिथौरा का निर्माण पृथ्वीराज चौहान ने कराया था। इस किले की प्राचीरों के खंडहर अभी भी कुतुब मीनार के आसपास के क्षेत्र में आंशिक रूप से देखे जा सकते हैं। तोमर और चौहान वंश के काल में दिल्ली में मंदिरों का निर्माण हुआ। यह माना जाता है कि कुववत-उल-इस्लाम मस्जिद और कुतुब मीनार के परिसर में सत्ताइस हिन्दू मंदिरों के अवशेष मौजूद हैं। महरौली स्थित लौह स्तम्भ जंग लगे बिना विभिन्न संघर्षों का मूक गवाह रहा है और राजपूत वंश के गौरव और समृद्धि को कहानी बयान करता है।
महरौली- महरौली कभी हिंदुओं की जागीर हुआ करती थी..लेकिन पृथ्वी राज चौहान की मुगलों से हार हो जाने के बाद महरौली क्षेत्र अतिक्रमणकारियों की गद्दी बना रहा, जो कभी पूर्ववर्ती हिन्दुओं की राजधानी रहा था।
सीरी- सीरी जिसे अब हौज खास के रूप ,से जाना जाता है..इसका निर्माण अलाउद्दीन खिलजी ने किया था, उसने सन 1303 ई. में अपनी राजधानी सीरी में स्थापित की।
फिरोजाबाद- वर्तमान में फिरोज़ाबाद को फिरोज शाह कोटला का निर्माण फिरोज शाह तुगलक ने कराया था। फिरोज शाह ने कलां मस्जिद, चौंसठ खंबा, बेगमपुर मस्जिद और उसके समीप बिजय मंडल तथा बारा खंबा तुगलक के काल में निर्मित अन्य महत्वपूर्ण भवन हैं। उसने रिज के जंगलों में अनेक सरायों का निर्माण भी करवाया। इन सरायों में भूली भटियारी का महल, पीर गरीब और मालचा महल अभी भी मौजूद हैं।
शेरगढ़-शेर शाह ने दिल्ली के एक अन्य शहर को बसाया। यह शहर जिसे शेरगढ़ के नाम से जाना जाता है, दीनपनाह के खंडहरों पर बसाया गया था, जिसे हुमायूं द्वारा बसाया गया था। शेरगढ़ के अवशेष आज के पुराने किले के रूप में देखे जा सकते हैं।
शाहजहानाबाद-शाहजहानाबाद को शाहजहां ने बसाया था,हालांकि अब इसे पुरानी दिल्ली के नाम से जाना जाता है। यह चारदीवारी वाला शहर था, और इसके कुछ दरवाज़े और दीवार के कुछ हिस्से अभी भी मौजूद हैं।
नई दिल्ली-नई दिल्ली की नींव वर्ष 15 दिसंबर, 1911 को दिल्ली दरबार के दौरान भारत के सम्राट, जॉर्ज पंचम ने रखी। ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड इर्विन द्वारा 13 फऱवरी 1931 को नई दिल्ली का उद्घाटन हुआ। भारत में ब्रिटिश शासकों की राजधानी रहा नई दिल्ली शहर, विभिन्न शासकों द्वारा निर्मित शहरों की श्रंृखला का आठवां शहर था।
-----------
Leave A Comment