ओलंपिक मशाल जापान पहुंची- हुआ फीका स्वागत
टोक्टो। कोरोना वायरस के चलते ओलंपिक के आयोजन को लेकर अनिश्चितता के बीच खेलों की मशाल शुक्रवार को जापान पहुंच गई। मशाल के साथ एक विमान मात्सुशिमा हवाई अड्डे पर उतरा। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर मशाल का स्वागत समारोह धूमधाम से नहीं मनाने का फैसला किया गया था। समारोह के लिए दो सौ स्कूली बच्चे बुलाने का फैसला भी रद्द कर दिया गया।
पूर्व ओलंपिक जूडो चैंपियन साओरी योशिदा और तदाहिरो नोमूरा ने पारंपरिक कुंड में कुछ अधिकारियों या मेहमानों के सामने मशाल प्रज्जवलित की। टोक्यो 2020 के प्रमुख योशिरो मोरी ने कहा कि बच्चे इस मशाल का स्वागत करने आने वाले थे, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर वह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। मशाल रिले 26 मार्च से शुरू होगी। आयोजकों ने रिले के रास्ते में दर्शकों से भीड़ नहीं बनाने के लिए कहा है।
121 दिन तक चलने वाली मशाल रिले की शुरुआत फुकुशिमा से होगी। 2011 की सुनामी के दौरान फुकुशिमा बर्बाद हो गया था। यहां के परमाणु संयंत्र को 2011 में काफी नुकसान पहुंचा था। नौ साल में यहां स्थिति काफी बदल है। दुनिया को यही दिखाने के लिए जापान ने मशाल रिले की शुरुआत इसी शहर से करने का फैसला किया।
--
Leave A Comment