- Home
- छत्तीसगढ़
- भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई ने उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए सस्ता मार्केट क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह बेदखली अभियान 03 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे से शुरू किया गया। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा WPC No.-1728/2020 में दिए गए निर्देशों के आधार पर, नगर निगम को सस्ता मार्केट क्षेत्र में किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाने का आदेश दिया गया था। इसके तहत पुराने 30 वर्ष से अधिक के कब्जाधारियों पर कार्रवाई करते हुए आज दुकान खाली कराया गया। शुरू में कब्जे धारी द्वारा विरोध किया गया लेकिन न्यायालय के आदेश मजिस्ट्रेट पुलिस बल देखकर के शांत हो गए।कब्जाधारी के नाम पर भी पूर्व साडा वर्तमान नगर निगम भिलाई के द्वारा दुकान आवंटन किया गया था। अपने आवंटित दुकान पर काबिज थे, लेकिन इसके साथ-साथ दूसरे के नाम से आबंटित स्थल पर कब्जा करके दुकान संचालित कर रहे थे। यह भी देखने में आया कि अवैध कब्जा किए दुकान में कबाड़ सामान भर कर रखे थे, उसके सामने सड़क पर दुकान चला रहे थे। यह दुकान पूर्व साडा से 1994 में क्षेत्रफल 2.5×3.5 गुलाबचंद के नाम पर 3 नंबर, अकराज 5, सुरेंद्र 4 के नाम पर आबंटित था। आज दुर्ग मजिस्ट्रेट वास्तु मित्र दीवान, जोन 2 आयुक्त सतीश यादव, छावनी थाना प्रभारी चेतन सिंह चंद्राकर पुलिस दल के साथ उपस्थित होकर कारवाई करवाएं। कारवाई पश्चात तुरंत मूल आबंटितों को आज जगह नाप कर पजेशन दिया गया।कार्रवाई के दौरान जोन के सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, तोड़फोड़ प्रभारी हरिओम गुप्ता, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी वीरेंद्र बंजारे, तोड़फोड़ दस्ता से , मंगल जांगड़े, राजेंद्र सिंह, विष्णु सोनी, , गौरकरण कुर्रे, खेमराज आदि उपस्थित रहे।
- दुर्ग, / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र वैशाली नगर विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए क्षेत्र में विकास कार्याें के लिए 14 लाख 62 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधानसभा क्षेत्र वैशाली नगर के लिए विधायक श्री रिकेश सेन द्वारा अनुशंसित कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई तथा कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग दुर्ग जिला दुर्ग द्वारा किया जाएगा।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार वैशालीनगर के जुनवानी खम्हरिया भाठा बौली तालाब के पास तथा फौजीनगर में सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5-5 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 20 के लोकांगन परिसर में 3 नग वॉटर कूलर विथ आरो के लिए 3 लाख 50 हजार तथा जैन श्वेताम्बर शांतिनगर के सामने सबमर्सिबल पंप सहित 01 नग बोर खनन् हेतु 1 लाख 12 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
- दुर्ग / निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के संबंध में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में 9 अप्रैल 2025 को प्रातः 9.30 बजे लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में शासकीय हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूल के सभी नोडल प्राचार्यों को निर्धारित समय में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
- -पेयजल अथवा अन्य प्रयोजन हेतु नलकूप खनन के लिए पूर्वानुमति अति आवश्यक-पूर्वानुमति हेतु क्षेत्रवार प्राधिकृत अधिकारी नियुक्तदुर्ग, / दुर्ग जिले में आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 (क्रमांक-3) 1987 की धारा 03 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 30 जून 2025 अथवा मानसून के आगमन तक (दोनों में से जो बाद में आये उस तिथि तक) की अवधि के लिए दुर्ग जिले को जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। उक्त अधिनियम की धारा 06 के अंतर्गत जिले में उक्त दर्शित अवधि में सक्षम अधिकारी की पूर्वानुमति के बिना कोई नया नलकूप पेयजल अथवा पेयजल के अलावा किसी अन्य प्रयोजन के लिए खनन नहीं करेगा। शासकीय/अर्धशासकीय/नगरीय निकायों को पेयजल हेतु अपने क्षेत्राधिकार सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में नलकूप खनन हेतु अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी, परन्तु वे भी निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त अधिनियम की धारा 06 के अंतर्गत नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अधिकारियों को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है। जो संबंधित क्षेत्र में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी/नगरीय निकाय/तहसील से रिपोर्ट प्राप्त कर नियमानुसार अनुमति प्रदान करेंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला दुर्ग के संपूर्ण नगर निगम सीमा के तहत आने वाले क्षेत्र हेतु प्राधिकृत अधिकारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी दुर्ग होंगे। इसी प्रकार राजस्व अनुविभाग दुर्ग ग्रमीण क्षेत्र के तहत आने वाले क्षेत्र हेतु प्राधिकृत अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी. (रा.) दुर्ग को, छावनी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले क्षेत्र हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी भिलाई को, राजस्व अनुविभाग धमधा के तहत आने वाले क्षेत्र हेतु अनुविभागीय अधिकारी, (रा.) धमधा को, राजस्व अनुविभाग पाटन के तहत आने वाले क्षेत्र हेतु अनुविभागीय अधिकारी, (रा.) पाटन को, राजस्व अनुविभाग भिलाई-3 के तहत आने वाले क्षेत्र हेतु अनुविभागीय अधिकारी, (रा.) भिलाई-3 को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। समस्त प्राधिकृत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियमों में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार नलकूप खनन आवश्यक होने पर अनुमति प्रदान करने की कार्यवाही करेंगे। बोरवेल खनन अथवा बोरवेल मरम्मत का कार्य पंजीकृत बोरवेल एजेंसी द्वारा ही किया जायेेगा। किसी भी व्यक्ति या एजेंसी द्वारा उक्त अधिनियम के उल्लंघन में नलकूप खनन करते पाए जाने पर उसके विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
- - तात्यापारा चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में महिलाओं ने किया भव्य आयोजनरायपुर। तात्यापारा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में नवरात्र की पंचमी के दिन माता कौशल्या की गोद भराई (डोहाळ जेवण) की रस्म हर्षोल्लास के साथ उत्सवपूर्वक पूरी की गई। मंदिर समिति की नमिता शेष ने बताया कि रामनवमी पर श्रीराम के जन्मोत्सव के पूर्व यह परंपरा निभाई जाती है। हम जिसे अपने घरों पर नवजात के जन्म के पहले गोद भराई की रस्म अदायगी की है। ठीक उसी तरह मंदिर समिति के सदस्यों और महिलाओं द्वारा यह रस्म निभाई गई। माता कौशल्या के स्नान, श्रृंगार के साथ उन्हें नाना प्रकार के व्यंजनों औऱ फलों का भोग लगाया गया। उनकी ओटी (आंचल) भरी गई।कार्यकारिणी सदस्य सुरेखा हिशीकर, रिया खानखोजे और आराधना शेष ने बताया कि कार्यक्रम में समाज की करीब सौ महिलाएं उपस्थित थीं। समाज की बुजुर्ग महिलाओं ने डोहाळ (गर्भवती महिला) के गीत के साथ माता कौशल्या और श्रीराम के सुंदर भजन गाये। उसके बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर माता कौशल्या प्रतिमा और मंदिर में आयोजन स्थल की खूबसूरत सजावट की गई।
- रायपुर। महाराष्ट्र मंडल रायपुर समाजसेवा का एक ऐसा विशाल वृक्ष है, जिसकी जड़ों को न जाने कितने ही लोगों ने सींचा है। चिकित्सा के क्षेत्र में खासकर दिव्यांग बच्चियों के नि:शुल्क इलाज और बारंबार ऑपरेशन के संदर्भ में महाराष्ट्र मंडल को संबल प्रदान करने वाले और कई योजनाओं के क्रियान्वयन में डॉ. आनंद जोशी का अमूल्य व अविस्मरणीय योगदान रहा है। ऐसे समाजसेवी डॉ. जोशी का 85 वर्ष की आयु में पुणे में गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने ने डॉ. जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी द्वारा क्रियान्वित समाजसेवी योजनाएं लोगों के लिए हमेशा प्रेरणास्पद रहेंगी।काले के अनुसार डॉ. आनंद जोशी सुप्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ थे। उन्होंने 1979- 80 में महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी, कोषाध्यक्ष और अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वहीं 1985 से 1991 तक महाराष्ट्र मंडल के न्यासी बोर्ड में में भी डॉ. जोशी ने कार्य किया। अपने उस कार्यकाल के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित दिव्यांग बालिका विकास गृह में रहने वाली कई बच्चियों का आवश्यकतानुसार बार- बार नि:शुल्क आपरेशन किया।काले ने बताया कि मंडल द्वारा संचालित वाघोळीकर मेडिकल इंक्यूपमेंट योजना के क्रियान्वयन में डॉ. आनंद जोशी ने मार्गदर्शन भी किया। मंडल सचिव चेतन दंडवते, उपाध्यक्ष गीता दलाल, समन्वयक श्याम सुंदर खंगन सहित पूरी कार्यकारिणी ने डॉ. आनंद जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
-
-भरत और राम के प्रेम का वर्णन कर भावुक हुईं अपर्णा मोघे
रायपुर। प्रभु श्रीराम के प्रति भरत के प्रेम, समर्पण और विश्वास का वर्णन करते हुए अपर्णा मोघे ने कहा कि पिता के एक आदेश को शिरोधार्य कर जहां राम ने स्वयं को जंगल का राजा सहर्ष स्वीकार कर लिया। वहीं दूसरी ओर जब भरत को यह पता चला कि उनके लिए माता कैकई ने अयोध्या का राज सिंहासन मांगा है, तो भाई के प्रेम में भरत ने बिना विलंब किए पूरी अयोध्या का त्याग कर राम की खोज में जंगल जाने का फैसला ले लिया। प्रभु राम के प्रति भरत के प्रेम का वर्णन करते हुए अपर्णा काफी भावुक हो गईं।महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में आयोजित रामनवमी महोत्सव के तीसरे दिन रामायण के पात्रों पर चर्चा के दौरान अपर्णा ने भरत के चरित्र की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि जब माता कैकई ने राम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए सिंहासन राजा दशरथ से मांगा, तो उस समय भरत और शत्रुघ्न ननिहाल प्रवास पर थे। राम के वियोग में दशरथ ने अपने प्राण त्याग दिए। तब भरत को अयोध्या बुलाकर पूरा घटनाक्रम बताया गया। इसे सुनने के बाद भरत अपनी माता पर नाराज हुए और उन्होंने राम की खोज के लिए वन जाने और अयोध्या का त्याग करने का मन बना लिया। राम के प्रति भरत का स्नेह देख तीनों माताएं करुणामयी हो गई और उन्होंने भरत के साथ वन जाने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि भरत जैसा प्रेम, समर्पण करने वाला भाई सभी को बनना चाहिए।धैर्य, त्याग, समर्पण और ममता की प्रतिमूर्ति है माता सुमित्राः शताब्दीरामायण के पात्र माता सुमित्रा पर चर्चा करते हुए वरिष्ठ सदस्य शताब्दी पांडे ने कहा कि यथा नाम तथा गुण.... सुमि यानी सुंदर और त्रा यानी त्राण अर्थात् कष्टों को तारणे वाली। बचपन से शुद्ध सात्विक और सदगुणी थी माता सुमित्रा। उनके जीवन दर्शन में धैर्य, त्याग, प्रेम और पवित्रता परिलक्षित होता है। परिवार पर विपत्ति, बड़ों की सेवा, महल के एकाकीपन के बीच सुमित्रा का नाम छूट जाता है। श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का स्नान, श्रृंगार, भोग माता सुमित्रा ही करती थीं।शताब्दी के अनुसार सुमित्रा इतिहास की पुनरावृत्ति नहीं बल्कि नवीन चेतना से सुसम्पन्न नारी है। वह एक आदर्श मां के रूप में लक्ष्मण को राम की सेवा के लिए प्रेरित करती है। सुमित्रा संसार की ऐसी मां थी, जिनकी इच्छा थी कि उनका पुत्र राजा नहीं अपने भाई का सेवक बने। उन्होंने अपने पुत्र से कहा कि अब राम तुम्हारे पिता और जानकी तुम्हारी माता है। उनकी सेवा ही तुम्हारा परम धर्म है। माता सुमित्रा अद्वितीय प्रबंधकीय गुण था। वह महल के समस्त प्रबंध देखती थीं। दासियों की नियुक्ति, पूजा, दान अन्य आयोजन का जिम्मा उन्हीं के पास था।सूपे जैसे जिसके नख, वही सूर्पनखा: खंगनसूर्पनखा पर गहन अध्ययन करने वाले सेवानिवृत्त ऑडिटर श्याम सुंदर खंगन ने कहा कि जिसके नाखून सूपे के जैसे हो, वहीं सूर्पनखा हो सकती है। सूर्पनखा एक राक्षसी थी, विद्रुप, भयानक लेकिन मोहमाया की कला में पारंगत। सूर्पनखा को दूसरे पुरुषों को रिझाना बखूबी आता था। भगवान राम और बाद में लक्ष्मण पर मोहित होने वाली सूर्पनखा ने दोनों भाइयों को प्रभावित करने के लिए खूबसूरत युवती का मायावी रूप धारण किया। फिर भी दोनों भाइयों को वो रिझा नहीं पाई। बार- बार सूर्पनखा के मायवी रूप से परेशान होकर आखिरकार लक्ष्मण उसके कान और नाक काट लिये। यहीं से रामायण में यूटर्न लेता है। सूर्पनखा एक ओर रावण के अहंकार का प्रतिरूप है, तो दूसरी ओर सुनियोजित षडयंत्र को मूर्तरूप देने में दक्ष थीं।कार्यक्रम समापन से पहले वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किये। महा आरती के बाद महाप्रसाद वितरित किया गया। - रायपुर - सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के परिक्षेत्र में श्री रामनवमी पर्व दिनांक 6 अप्रैल 2025 को मांस - मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्री रामनवमी पर्व दिनांक 6 अप्रैल 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। श्री रामनवमी पर्व दिनांक 6 अप्रैल 2025 को किसी भी दुकान में मांस - मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस - मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। श्री रामनवमी पर्व दिनांक 6 अप्रैल 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने - अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस - मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।
- बिलासपुर, /राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत वर्ष 2023-24 में जारी विज्ञापन अनुसार कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर एवं रेडियोग्राफर/एक्स-रे टेक्नीशियन के पदों पर संविदा भर्ती हेतु दावा-आपत्ति निराकरण सूची जारी करते हुए इन पदों के लिए कौशल परीक्षा 11 अप्रैल को सवेरे 10 बजे से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल राजेन्द्र नगर, नेहरू चौक में आयोजित की गई है। अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे 10 बजे तक अपने मूल दस्तावेजों के साथ परीक्षा स्थल में उपस्थिति देंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईड www.bilaspur.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।
- बिलासपुर /स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संभाग स्तरीय मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता तृतीय श्रेणी के कुल 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा इसके लिए 4 अप्रैल से 19 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन ऑफलाईन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन एवं अनुभव प्रमाण पत्र का प्रारूप संयुक्त संचालक कार्यालय में इस अवधि में प्राप्त किये जा सकतें हैं। इच्छुक आवेदक संयुक्त संचालक स्वास्थ्य कार्यालय नूतन चौक सरकण्डा में निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. एस.के. तिवारी ने बताया कि आवेदक को मनोरोग सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर उपाधि एवं मनोरोग सामाजिक कार्य में एम.फिल. उपाधि धारक होने चाहिए। आवेदन केवल शैक्षणिक अर्हता पूर्ण करने वाले अभ्यर्थी का स्वीकार किया जाएगा। विस्तृत विवरण जिला प्रशासन बिलासपुर की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बिलासपुर डॉट जीओवी डॉट इन (www.bilaspur.gov.in) में देखी जा सकती है।
- -वित्तीय अनियमितताओं को रोकने और खरीदारों के हितों की रक्षा करने रेरा ने 17 बैंकों को किया सूचीबद्ध-रियल एस्टेट परियोजनाओं समय पर होंगी पूरी, खरीदारों को मिलेगा समय घररायपुर, / छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने और प्रोजेक्ट में भूमि -मकान आदि सम्पत्तियां खरीदने वाले लोगों के हितों को संरक्षित करने के उद्देश्य से रेरा ने रियल एस्टेट में वित्तीय अनुशासन और पादर्शिता लाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में एक बैंक एम्पैनलमेंट इवेंट में रेरा ने 17 बैंकों को सूचीबद्ध किया और रियल एस्टेट प्रमोटरों के साथ अपने नए वित्तीय सुरक्षा मॉडल को साझा किया।कार्यक्रम में रेरा के अध्यक्ष श्री संजय शुक्ला ने बताया कि इस नए वित्तीय माडल का मुख्य उद्देश्य आबंटियों के निवेश को सुरक्षित रखना और धनराशि के दुरुपयोग को रोकना है। बैंकों के सिस्टम को रेरा नामित खातों के अनुरूप बनाया गया है ताकि लेनदेन में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन बना रहे। साथ ही निधियों की निकासी, आवंटन और निगरानी सॉफ़्टवेयर-आधारित प्रणाली के माध्यम से होगी, जिससे मानव हस्तक्षेप न्यूनतम होगा और गलतियों की संभावना कम होगी।रेरा के अध्यक्ष श्री शुक्ला ने बताया कि इस नए वित्तीय माडल के अंतर्गत अब किसी भी रियल एस्टेट परियोजना में आबंटियों से प्राप्त कुल राशि का 70 प्रतिशत भाग एक रेरा नामित बैंक खाते में जमा करना अनिवार्य होगा। रियल एस्टेट सेक्टर में वित्तीय अनियमितताओं को रोकने और खरीदारों के हितों की रक्षा करने के लिए रेरा ने बैंकों को इस प्रक्रिया में शामिल किया है। सरकार द्वारा इस प्रणाली को अपनाने से रियल एस्टेट क्षेत्र को सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। तय नियमों के तहत वित्तीय प्रबंधन आसान होगा, जिससे परियोजनाओं को सुचारू रूप से पूरा किया जा सकेगा। रियल एस्टेट क्षेत्र में वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देगा, जिससे सभी हितधारकों को लाभ मिलेगा।रेरा के अध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि इस नई व्यवस्था के तहत आबंटियों से प्राप्त धनराशि स्वचालित रूप से 70 प्रतिशत रेरा खाते में और 30 प्रतिशत अन्य आवश्यकताओं के लिए सुरक्षित होगी। यह राशि केवल परियोजना के वास्तविक विकास कार्य और उसके अनुपात में ही खर्च की जा सकेगी। बैंकों के सिस्टम को रेरा नामित खातों के अनुरूप बनाया गया है ताकि लेनदेन में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन बना रहे। साथ ही निधियों की निकासी, आवंटन और निगरानी सॉफ़्टवेयर-आधारित प्रणाली के माध्यम से होगी, जिससे मानव हस्तक्षेप न्यूनतम होगा और गलतियों की संभावना कम होगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ रेरा के सदस्य श्री धंनजय देवांगन, रजिस्ट्रार सुश्री आस्था राजपूत, क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री पंकज लाहोरी एवं विभिन्न बैंकों के जोनल हेड शामिल हुए।हर प्रोजेक्ट के लिए मिलेगा रियल-टाइम अपडेटरेरा के इस पहल से बैंकों, प्रमोटरों और रियल एस्टेट के खरीदारों को लाभ होगा। इसके तहत सूचीबद्ध बैंकों को अब भौतिक दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे संचालन सुगम होगा। हर प्रोजेक्ट के लिए रियल-टाइम अपडेट मिलेगा, जिससे वित्तीय पारदर्शिता बढ़ेगी। बैंकिंग प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है, जिससे निधियों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित होगी। रियल एस्टेट प्रमोटरों और डेवलपर्स को अब बार-बार दस्तावेज जमा नहीं करने पड़ेंगे क्योंकि अब सभी दस्तावेज़ डिजिटल रूप से उपलब्ध होंगे जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया सरल होगी।इसी तरह रियल एस्टेट खरीदारों को भी लाभ होगा। खरीदारों की जमा की गई धनराशि सुरक्षित रहेगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनका पैसा सही ढंग से उपयोग हो। साथ ही परियोजनाओं को तय समय पर पूरा करने के लिए प्रमोटरों पर दबाव बनेगा, जिससे खरीदारों को घर मिलने में देरी नहीं होगी। वित्तीय अनुशासन मजबूत होने से रियल एस्टेट क्षेत्र में भरोसा बढ़ेगा।
- रायपुर । सिविल लाईन, रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाऊस के कन्वेन्शन हॉल में औद्योगिक विकास नीति 2024-30, रैम्प तथा इज ऑफ डूईंग बिजनेस पर गुरूवार को संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने औद्योगिक विकास नीति 2024-30 पर शासन की मंशा तथा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये किये गये नवीन प्रावधानों पर विचार व्यक्त कर उद्योगपतियों को अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हमारी औद्योगिक नीति काफी अच्छी है, इसमें कई ऐसे प्रावधान है जो उद्योगों को बढ़ावा देने में सहयोगी है। ऐसी नीतियों से प्रदेश में सकारात्मक माहौल निर्मित होगा और उद्योग व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम में उपस्थित उद्योगपतियों से उन्होंने कहा कि आप हमारी नीति का प्रदेश से बाहर भी प्रचार-प्रसार करे और व्यापार का ऐसा वातावरण बनाए कि छत्तीसगढ़ में ज्यादा से ज्यादा निवेश हो। कलेक्टर ने कहा की प्रशासन और इंडस्ट्रीज सेक्टर मिलकर ऐसा कार्य करेंगे कि छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति तेजी से हो, युवाओं को रोजगार मिले और हमारे प्रदेश का नाम पूरे देश में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाए। औद्योगिक विकास के लिए आप सभी को प्रशासन स्तर पर हर संभव सहयोग किया जाएगा।कार्यशाला का आयोजन रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता, सीएसआईडीसी के कार्यपालक संचालक श्री आलोक त्रिवेदी व उद्योग संचालनालय से संयुक्त संचालक श्री शिव राठौर की उपस्थिति में किया गया। इस कार्यशाला में रायपुर संभाग में स्थापित उद्योगों के प्रतिनिधि और सीए प्रतिभागी के रूप में उपस्थित रहे।कार्यशाला में केंद्र सरकार द्वारा एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये जारी रैम्प स्कीम की विस्तृत जानकारी ईवाय की टीम द्वारा दी गई। साथ ही राज्य की नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30 पर विस्तृत परिचर्चा कर प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया।इस कार्यशाला का आयोजन उद्योग विभाग द्वारा किया गया, जिसमें जिला व्यापार उद्योग केंद्र, रायपुर के मुख्य महाप्रबंधक के साथ गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद के महाप्रबंधक उपस्थित रहे।औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के विशेष प्रावधानइस नीति के माध्यम से राज्य के युवाओं के लिए कौशलयुक्त रोजगारों का सृजन करते हुए अगले 5 वर्षों में 5 लाख नए औपचारिक क्षेत्रों में रोजगार का लक्ष्य रखा गया है।इस नीति में स्थानीय श्रमिकों को औपचारिक रोजगार में परिवर्तित करने के लिए प्रशिक्षण कर प्रोत्साहन का प्रावधान करते हुए 1000 से अधिक रोजगार प्रदाय करने वाली इकाईयों को प्रोत्साहन के अतिरिक्त विशेष प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है।नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान में सहभागिता के लिए अनुसूचित जाति/जनजाति, महिला उद्यमियों, सेवानिवृत्त अग्निवीर, भूतपूर्व सैनिकों (जिनमें पैरा मिलेट्री फोर्स भी सम्मिलित है), नक्सल प्रभावित, आत्म-समर्पित नक्सलियों एवं तृतीय लिंग के उद्यमों का अतिरिक्त प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान किया गया है।औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की परिभाषा को भारत सरकार द्वारा परिभाषित एमएसएमई के अनुरुप किया गया है।इस नीति के अंतर्गत युवा अग्निवीरों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को स्वयं के रोजगार धन्धे स्थापित करने पर विशेष अनुदान एवं छूट का प्रावधान किया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को स्वयं का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए इन वर्गों के उद्यमियों को मात्र 1 रूपये प्रति एकड़ की दर पर औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि दी जा रही है।औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में विशिष्ट श्रेणी के उद्योगों जैसे फार्मास्यूटिकल, टेक्सटाईल, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा गैर काष्ठ वनोपज प्रसंस्करण, कम्प्रेस्ड बॉयो गैस, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, आर्टिफिशियल इंटीलिजेंस (ए.आई), रोबोटिक्स एण्ड कम्प्यूटिंग (जी.पी.यू), आई.टी., आई.टी.ई.एस./डेटा सेंटर जैसे नवीन सेक्टरों के लिए विशेष पैकेज का प्रावधान है।
- दुर्ग, / औद्योगिक विकास नीति 2024-30, रैमपी योजना एवं उपयोगकर्ता प्रतिक्रिया और संवेदीकरण के तहत व्यापार करने में आसानी के लिए कार्यशाला का आयोजन 04 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में किया गया है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्य महाप्रबंधक के अनुसार कलेक्टर दुर्ग की अध्यक्षता व उद्योग संचालनालय रायपुर के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यशाला में विभिन्न औद्योगिक समूह भी सम्मिलित होंगे।
- दुर्ग, / परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना धमधा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए आवेदन 04 से 21 अप्रैल तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय धमधा में कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डॉक द्वारा जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे।आंगनबाड़ी केन्द्र तितुरघाट केन्द्र क्रमांक 02, परोड़ा केन्द्र क्रमांक 02, देउरकोना केन्द्र क्रमांक 02, पेण्ड्री (गो.) केन्द्र क्रमांक 03, बडे़पुरदा केन्द्र क्रमंाक 03, सिल्ली केन्द्र क्रमांक 02, करेली केन्द्र क्रमांक 03 एवं पथरिया (डो.) में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।आवेदन के लिए अर्हताएं- आवेदिका की आयु 18-44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 1 वर्ष या अधिक सेवा अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता, सहायिका, सह सहायिका, संगठिता को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदिका उसी ग्राम की स्थाई निवासी होना चाहिए जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। शहरी क्षेत्रों में आवेदिका उसी वार्ड की निवासी होना चाहिए।निवासी होने के प्रमाण में- ग्राम की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज एवं नगरी क्षेत्र होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके कमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जाए अथवा ग्राम पंचायत के सरपंच तथा सचिव द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित अथवा पटवारी तथा नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड एवं ग्राम में निवासरत रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु 12वी अथवा 11वीं बोर्ड उत्तीर्ण, आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना चाहिए।
-
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग के अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल ने निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल के सभाकक्ष में निगम राजस्व उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, राजस्व अधिकारी श्री खीरसागर नायक, सभी सहायक राजस्व अधिकारियों की प्रथम परिचयात्मक बैठक लेकर राजस्व विभाग के कार्यों, राजस्व वसूली कार्य की जानकारी प्राप्त की और नगर निगम रायपुर के सभी बड़े बकायादारों से बकाया राजस्व वसूली नियमानुकूल कड़ाई के साथ करने निर्देशित किया. राजस्व विभाग अध्यक्ष ने अधिकारियों से निगम हित में अधिकाधिक राजस्व वसूली करने और नगर निगम की आय बढ़ाने हेतु चर्चा की. साथ ही नगर निगम रायपुर की शेष बची दुकानों का विक्रय करने पर चर्चा की गयी.
-
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर को सेवाएं देकर आज सेवानिवृत्त हुए नगर निगम जोन 6 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजीव शर्मा का जोन 6 कार्यालय में निगम को सेवाएं देने पर श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल और कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा सहित जोन 6 के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर किया और सेवानिवृत्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजीव शर्मा ने को सुखी, समृद्ध, स्वस्थ, दीर्घायु जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनायें दीं.
- बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में 69वॉ रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन कल दिनांक 04 अप्रैल 2025 को प्रातः 11 बजे नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट सभागार में किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक, श्री राजमल खोईवाल इस समारोह के मुख्य अतिथि तथा मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती भगवती खोईवाल विशिष्ट अतिथि होंगे।इस समारोह में मंडल के 56 रेल कर्मियों तथा विभिन्न विभागों को 11 रनिंग शील्ड विगत वर्ष उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा ।इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण, कर्मचारीगण मान्यता प्राप्त संगठनों, एसोशिएशनों के पदाधिकारी, सेक्रो की सदस्याएं सहित रेलवे कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे ।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने 8 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 31 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा नियुक्ति आदेश जारी-स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश-ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों को मिले नए चिकित्सा अधिकारी व विशेषज्ञ चिकित्सकरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने व स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी हेतु पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों व चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में में 31 चिकित्सा अधिकारियों (संविदा) व 08 विशेषज्ञ चिकित्सकों (संविदा) की पदस्थापना की गई है। जिससे त्वरित इलाज में तेजी आएगी और चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। इन डॉक्टरों को संबंधित जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा आज इन नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं।विशेषज्ञ चिकित्सकों (संविदा) के जारी आदेश में डॉ. रितु बघमार जिला अस्पताल बलौदा बाजार-भाठापारा, डॉ. गौरव दानी जिला अस्पताल बेमेतरा, डॉ अशफाक हुसैन जिला अस्पताल दंतेवाड़ा, डॉ संतराम चुरेन्द्र व डॉ. ऋचा वर्मा की जिला अस्पताल दुर्ग, डॉ संजय कुमार सिंह जिला अस्पताल जांजगीर चांपा, डॉ मिलिंद मनोहर देवधर, शहरी सामुदायिक केन्द्र रायपुर व डॉ शिवम जायसवाल की जिला अस्पताल सूरजपुर में पदस्थापना की गई है।
- -बस्तर पंडुम की चर्चा देश-विदेश में - श्री केदार कश्यप-उप मुख्यमंत्री और वनमंत्री ने किया बस्तर पंडुम के संभागीय स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन-मंत्रियों ने स्टॉल का अवलोकन करने सहित स्थानीय व्यंजन का स्वाद लेकर की सराहना-रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ बस्तर पंडुम का आयोजनरायपुर। राज्य शासन द्वारा बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला एवं संस्कृति के धरोहर को पुनर्जीवित कर इसे देश और वैश्विक पटल पर रखने सहित स्थानीय जनजातीय समुदाय के लोगों को अमिट पहचान और समुचित सम्मान दिलाने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम 2025 यथा बस्तर का उत्सव का भव्य संभागीय स्तरीय कार्यक्रम आयोजन दंतेवाड़ा के हाईस्कूल मैदान में किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर पंडुम के संभागीय स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर बस्तर की वैभव-गौरवशाली संस्कृति को सहेजने और संवारने सहित वैश्विक पटल पर पहुंचाने के लिए सरकार ने बस्तर पंडुम कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिससे बस्तर की संस्कृति, परंपरा को दुनिया के लोगों को जानने-समझने का अवसर मिलेगा। बस्तर अद्भुत सांस्कृतिक परम्परा, रीति रिवाज और जनजातीय व्यंजन से समृद्ध है, इस पावन धरा में जन्म लेना सौभाग्य की बात है। इस क्षेत्र में मेरा जन्म ना होने से यहाँ की संस्कृति और अनेक स्वादिष्ट व्यंजन से मैं वंचित रहा हूँ पर आज इस कार्यक्रम में मुझे बस्तर की सभी स्वाद का अनुभव करने का अवसर मिला। उन्होंने बस्तर में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु सार्थक प्रयास करने की बात कही ।वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर पंडुम की चर्चा देश-विदेश में हो रही है लोग बस्तर की संस्कृति को समझने के लिए लालायित हो रहे हैं। इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र के स्थानीय व्यंजन, वेशभूषा- आभूषण जोे विलुप्तप्राय हैं ऐसी समृद्ध संस्कृति को बचाने की पहल बस्तर पंडुम के माध्यम से की जा रही है। इस कार्यक्रम में समूचे संभाग के जिलों के प्रतिभागियों द्वारा शानदार प्रदर्शनी लगाई गई है। उन्होंने दंतेवाड़ा का फाल्गुन मंडई और बस्तर में आयोजित बस्तर दशहरा को सामाजिक समरसता का प्रतीक निरूपित करते हुए कहा कि समाज के लोग इस परंपरा को संवर्धित कर रहे हैं। हमारे बस्तर क्षेत्र में जन्म से मृत्यु तक पंडुम मनाते हैं। इस समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का संदेश देने में हमारी परंपरा, रीति -रिवाज की अहम भूमिका है। कार्यक्रम में विधायक श्री चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी ने भी संबोधित किया। संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी ।कार्यक्रम के शुरुआत में दोनों मंत्रियों ने प्रदर्शनी में लगे जनजातीय कला स्टॉल का अवलोकन कर प्रदर्शनी में लगे जनजातीय संस्कृति के वाद्य यंत्र का वादन किया और स्थानीय एवं जनजातीय व्यंजन का स्वाद लेकर सराहना किए। इस अवसर पर विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, सीईओ श्री जयंत नाहटा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बस्तर पंडुम का भव्य आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि बस्तर पंडुम 2025 के अन्तर्गत सात विधाएं शामिल की गई है। जिसमें संभाग के सातों जिलों के विजेताओं के मध्य प्रतियोगिता आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में जनजातीय नृत्यों के तहत गेड़ी, गौर-माड़िया, ककसाड़, मांदरी, हुलकीपाटा, परब सहित लोक गीत श्रृंखला के तहत जनजातीय गीत-चौतपरब, लेजा, जगारगीत, धनकुल, हुलकी पाटा (रीति-रिवाज, तीज त्यौहार, विवाह पद्धति एवं नामकरण संस्कार आदि) जनजातीय नाट्य श्रेणी में भतरा नाट्य जिन्हें लय एवं ताल, संगीत कला, वाद्य यंत्र, वेशभूषा, मौलिकता, लोकधुन, वाद्ययंत्र, पारंपरिकता, अभिनय, विषय-वस्तु, पटकथा, संवाद, कथानक के मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इसके अलावा जनजातीय वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन के तहत धनकुल, ढोल, चिटकुल, तोड़ी, अकुम, झाब, मांदर, मृदंग, बिरिया ढोल, सारंगी, गुदुम, मोहरी, सुलुङ, मुंडाबाजा, चिकारा शामिल रहे। जिन्हें संयोजन, पारंगता, प्रकार, प्राचीनता के आधार पर अंक दिए गए। जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण का प्रदर्शन विधा में लुरकी, करधन, सुतिया, पैरी, बाहूंटा, बिछिया. ऐंठी, बन्धा, फुली, धमेल, नांगमोरी, खोचनी, मुंदरी, सुर्रा, सुता, पटा, पुतरी, नकबेसर जैसे आभूषण में एकरूपता, आकर्षकता, श्रृंगार, पौराणिकता को महत्व दिया गया। जनजातीय शिल्प एवं चित्रकला का प्रदर्शन विधा के अंतर्गत घड़वा, माटी कला, काष्ठ, ढोकरा, लौह प्रस्तर, गोदना, भित्तीचित्र, शीशल, कौड़ी शिल्प, बांस की कंघी, गीकी (चटाई), घास के दानों की माला प्रदर्शन प्रस्तुतियां हुई। साथ ही जनजातीय पेय पदार्थ एवं व्यंजन का प्रदर्शन-सल्फी, ताड़ी, छिंदरस, लांदा, कोसरा, जोन्धरा एवं मडि़या पेज, चापड़ा चटनी, सुक्सी पुड़गा,मछरी पुड़गा,मछरी झोर, आमट साग, तिखुर, बोबो इत्यादि के बनाने की विधि, स्थानीय मसाले, स्वाद, प्रकार का प्रस्तुतिकरण बस्तर पंडुम 2025 के मुख्य आकर्षण हैं।
- -प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने पत्रकार वार्ता में कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला-भाजपा की विकास यात्रा के साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगीरायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना दिवस और भारतरत्न डॉ. बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर जयंती के निमित्त आगामी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन करने जा रही है। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में पार्टी कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्रीमती वर्मा ने बताया कि पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर 6 और 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथों, कार्यालयों, अपने-अपने घरों और कार्यकर्ताओं के घरों पर भाजपा का झण्डा फहराया/लगाया जाएगा।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वर्मा ने बताया कि इसी श्रृंखला में दिनांक 8-9 अप्रैल को सभी मंडल/विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मलेन रखा जाएगा और फिर 10-11- अप्रैल को ग्राम, बस्ती, बूथों पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी और उन पर विस्तार से चर्चा भी की जाएगी। श्रीमती वर्मा ने बताया कि डॉ. बाबासाहब की जयंती से एक दिन पूर्व दिनांक 13 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। दिनांक-14 अप्रैल को सभी जिला और मंडल मुख्यालय पर माल्यार्पण कर उनके जीवन-वृत्त प्रकाश डाला जाएगा और संगोष्ठी का कार्यक्रम रखा जाएगा। जिला बैठक में जिला/प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल संयोजक सदस्यगण अपेक्षित रहेंगे। जिला बैठक में मंडल बैठक पूर्ण करने की योजना बनाई जाएगी। इसी प्रकार मंडल बैठक में बूथ और ग्राम प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे| 6 से 14 अप्रैल तक आहूत कार्यक्रमों के लिए जिले से प्रभारी बनाकर भेजे जाएंगे।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्देय अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। श्रीमती वर्मा ने कहा कि भाजपा ने भारतीय राजनीति को दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी। तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वर्मा ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी, जो लगातार तीसरी बार सत्तारूढ़ होकर आज 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास' की उद्घो षणा के साथ गौरव सम्पन्न भारत का पुनर्निर्माण कर रही है। आज भाजपा लगभग 13 करोड़ सदस्यों वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गई है। इस प्रकार भारतीय लोकतंत्र के लिए अपेक्षित अखिल भारतीय संगठन एवं नेतृत्व आज केवल भाजपा के पास है। श्रीमती वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने विधानसभा, लोकसभा, उपचुनाव और हाल के निकाय व पंचायत चुनावों में जो ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है, वह भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास और बढ़ते जनादार का परिचायक है। आज न केवल केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़वासियों को मिल रहा है, अपितु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अनेक क्रांतिकारी फैसले लेकर जन-कल्याण की अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त किया है।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अनेक अभिनव योजनाओं के माध्यम से नए युग की शुरुआत की। केंद्र सरकार की जन धन योजना, कौशल भारत मिशन, मेक इन इंडिया, मिशन स्वच्छ भारत, सांसद आदर्श ग्राम योजना, श्रमेव जयते योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, हृदय योजना, पीएम मुद्रा योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, कुल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री स्मार्ट सिटी पहल, अमृत रणनीति, डिजिटल इंडिया मिशन, स्वर्ण मुद्रीकरण योजना, साँवरेन गोल्ड बॉण्ड योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, सेतु भारतम योजना, ग्रामोदय से भारत उदय, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सतत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना, भारत माला सड़क योजना, बीमा सखी योजना, पीएम सोलर घर योजना और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना का पूरा लाभ छत्तीसगढ़वासियों को मिल रहा है।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री साय की सरकार ने मात्र सवा साल के शासन में एक ओर जहाँ भ्रष्टाचार और नक्सली आतंक के खिलाफ निर्णायक पहल की है वहीं महतारी वंदन, दो साल का बकाया बोनस, धान का समर्थन मूल्य, नई उद्योग नीति, पीएम आवास, छात्रों को ब्याज मुक्त कर्ज, रामलला दर्शन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जैसी योजनाओं के बूते सुशासन की नींव मजबूत की। अन्नदाता किसानों के कल्याण और उनकी समृद्धि के लिए अनेक क्रांतिकारी कदम उठाए। प्रदेश के पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की गई और समर्थन मूल्य पर भुगतान व एकमुश्त अंतर की राशि किसानों के खाते में सीधे जमा की गई। तेंदूपत्ता संग्रहण की प्रति मानक बोरा दर बढ़ाकर तेंदूपत्ता संग्राहकों को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाया गया। सामाजिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से महतारी सदन बनाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने 5.62 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का भी ऐतिहासिक निर्णय लिया है।पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन मार्कण्डेय, रायपुर (शहर) जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और पैनलिस्ट निशिकांत पाण्डेय उपस्थित रहे।
- -वक्फ संशोधन विधेयक, आदिवासी स्वाभिमान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने वाला; विकास मरकामरायपुर | भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पारित वक्फ संशोधन विधेयक की तारीफ करते हुए कहा यह विधेयक आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों और संस्कृति सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है। यह विधेयक 5वीं और 6वीं अनुसूची क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों के भूमि अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करता है यह आदिवासियों के परंपरा में वक्फ बोर्ड के अतिक्रमण से सुरक्षा देकर संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखेगा।विधेयक के मुख्य प्रावधानों में राज्यपाल और स्वायत्त परिषदों की स्वीकृति के बिना किसी भी भूमि को वक्फ संपत्ति घोषित न किया जा सकने का प्रावधान शामिल है। इसके अलावा, विधेयक में धारा 40 को समाप्त कर दिया गया है, जिससे अब कोई भी भूमि केवल घोषणा के आधार पर वक्फ संपत्ति नहीं बन सकती। यह कदम आदिवासी और पारंपरिक भूमि अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक क्रांतिकारी सुधार है। तथा वक्फ संपत्तियों से जुड़े विवादों को पारदर्शी और न्यायसंगत तरीके से हल करने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा प्रदान करता है।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास मरकाम ने इस विधेयक को "आदिवासी स्वाभिमान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने वाला" बताते हुए मोदी सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा "यह विधेयक 5वीं और 6वीं अनुसूची क्षेत्रों में रहने वाले हमारे जनजातीय समुदायों को यह विश्वास दिलाता है कि उनकी पारंपरिक भूमि पर कोई अन्याय नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह जी की सरकार ने आदिवासी समुदायों की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए जो प्रतिबद्धता दिखाई है, वह अतुलनीय है।"उन्होंने कहा इस विधेयक के पारित होने से राज्यों के राज्यपालों, स्वायत्त जिला परिषदों और जनजातीय सलाहकार परिषदों को अधिक अधिकार मिलेंगे, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कोई भी बाहरी इकाई आदिवासी भूमि पर अवैध दावा न कर सके। प्रदेश का आदिवासी समुदाय इस ऐतिहासिक कदम के लिए भारत सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करती है और आशा करती है कि यह कानून आदिवासी समुदायों के भूमि अधिकारों और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा में मील का पत्थर साबित होगा।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध कवि, लेखक एवं पत्रकार पद्मभूषण पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती (04 अप्रैल) पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने पंडित माखन लाल चतुर्वेदी को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी रचनाओं में प्रकृति प्रेम, त्याग, बलिदान और देशभक्ति का अनुपम संगम दिखाई देता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी ने अपनी प्रभावशाली लेखनी के माध्यम से जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की और उन्हें स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बिलासपुर के सेंट्रल जेल में लिखी गई उनकी प्रसिद्ध कविता ‘पुष्प की अभिलाषा’ आज भी लोगों के हृदय में देशभक्ति की भावना का संचार करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चतुर्वेदी जी की उत्कृष्ट रचनाएं, उनमें निहित राष्ट्रप्रेम और संवेदना भावी पीढ़ियों के मन में सदैव देशभक्ति की भावना का संचार करती रहेंगी।
- रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के छत का मकान बना और गोपी-संतोषी का सपना पूरा हो गया। ग्राम पंचायत निलजा की निवासी श्री गोपी डहरिया का परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहा था। कहने को एक मकान था, कच्चा और जर्जर सा। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता और दिनोंदिन समस्याएं बढ़ती जा रही थी। मजदूरी ही परिवार का एकमात्र साधन था।प्रचार-प्रसार के माध्यम से श्री गोपी डहरिया को प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली और यह पता चला कि उनके परिवार का नाम आवास के लिए सूचीबद्ध है।ग्राम पंचायत के सचिव ने उन्हें सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा। सभी दस्तावेजी कार्यवाही पूरी होने के बाद उनके घर का जीओ टैगिंग किया गया और पहले किस्त के रूप में 25 हजार रूपए श्री गोपी डहरिया के बैंक खाते में भेजा गया। इस राशि से श्री डहरिया ने छज्जा स्तर तक घर का काम पूरा करा लिया।प्रधानमंत्री आवास मिलने से अधूरा सपना पूरा हुआ और उन्होंने बताया कि मन में कच्चे और टूटे-फूटे मकान को देखकर यह विचार आता था कि कब और कैसे पक्के घर में रहने का सपना पूरा होगा। श्री गोपी डहरिया बताते है कि आवास निर्माण के लिए अपने कच्चे घर को पूरी तरह तोड़ कर बनाया।श्री गोपी डहरिया की पत्नी संतोषी डहरिया ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से गैस कनेक्शन का लाभ मिला है। साथ ही बताया कि वह राष्ट्रीय आजीविका मिशन के समूह में जुड़कर अपना जीवन बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास कर रहे है।अब रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत निलजा में छप्पर वाले कच्चे मकान से पक्के छत में पूरे परिवार को देखकर संतोषी डहरिया खुश हो रही है और वह अपने पूरे परिवार सहित पक्के मकान में निवासरत है।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की मातृशक्तियों के लिए एक नई उम्मीद की किरण दिखाई है। इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है, जिससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है, बल्कि बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए भी मदद मिल रही है। श्याम नगर रायपुर की निवासी श्रीमती पूजा यादव ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल मैं सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही हूं। जो मेरी बेटी का भविष्य उज्जवल बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। श्रीमती पूजा ने कहा, अब मुझे विश्वास है कि मेरी बेटी का भविष्य सुरक्षित है और आर्थिक तंगी के कारण उसे कोई परेशानी नहीं होगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती पूजा ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस योजना से प्रदेश की मातृशक्तियां भविष्य में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करेंगी और अपने परिवार की भलाई के लिए मजबूती से कार्य करेंगी।यह योजना प्रदेश की मातृशक्तियों को सिर्फ वित्तीय सहायता ही नहीं, बल्कि एक नई पहचान भी दिला रही है। महतारी वंदन योजना ने उन्हें आत्मविश्वास से भर दिया है और यह कार्यक्रम प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
- -जोन 1 गज्जू साहू, जोन 4 मुरली शर्मा, जोन 5 अम्बर अग्रवाल, जोन 6, बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 7 श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, जोन 8 प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 9 गोपेश साहू, जोन 10 सचिन बी. मेघानी निर्विरोध निर्वाचित-निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी जोन कमिश्नरों ने निर्वाचित वार्ड समिति अध्यक्ष को दिया निर्वाचन प्रमाणपत्र-महापौर, सभापति, पूर्व सभापति, एमआईसी सदस्यों, वार्ड पार्षदों ने निर्वाचन पर दी हार्दिक शुभकामनायेंरायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 1,4,5,6,7,8,9,10 की वार्ड समिति के अध्यक्ष पद का निर्वाचन नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा नियुक्त निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी जोन कमिश्नर द्वारा जोन कार्यालय में कराया गया. नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने, प्राप्त नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा उपरांत सभी स्थान पर प्राप्त एकमात्र नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी को नाम निर्देशन पत्र सही पाए जाने पर नाम वापसी समय पूर्ण होने उपरांत जोन की वार्ड समिति का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. जोन 1 में गज्जू साहू, जोन 4 में मुरली शर्मा, जोन 5 में अम्बर अग्रवाल, जोन 6 में बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 7 में श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, जोन 8 में प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 9 में गोपेश साहू, जोन 10 में सचिन बी. मेघानी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदत्त किया गया. इस अवसर पर जोन कार्यालय में वार्ड समिति का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़,सभी एमआईसी सदस्यों, रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद श्री ओंकार बैस, जोन के तहत वार्डों के सभी नवनिर्वाचित पार्षदगणों, जोन कमिश्नरों, जोन अधिकारियों, कर्मचारियों ने वार्ड समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुके प्रदत्त कर और फूलमालाओं से लादकर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दीं.


.jpg)

.jpg)



.jpg)





.jpg)


.jpg)









.jpg)