- Home
- छत्तीसगढ़
- -कृषि विभाग के 4 अफसरों को नोटिस-सिम्स के डीन जांच कर दो दिन में देंगे रिपोर्ट-गर्मी में आगजनी से निपटने अफसरों को किया अलर्ट-कलेक्टर ने टीएल बैठक में की योजनाओं की समीक्षाबिलासपुर/ गावों में निस्तार के लिए आरक्षित भूमि के निजी भूमि स्वामी हक के रूप में तब्दील किये जाने के मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस संबंध में मिली शिकायत के आधार पर इसे टीएल पंजी में दर्ज कर चारों एसडीएम से घटना की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में राज्य सरकार के प्राथमिकता वाली योजनाओं और लंबित महत्वपूर्ण मामलों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, डीएफओ सत्यदेव शर्मा, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।सिम्स के डीन जांच कर दो दिन में देंगे रिपोर्टकलेक्टर ने बैठक में समीक्षा करते हुए सिम्स में कविता की जगह गिरिजा को एबार्शन का इंजेक्शन लगाने की जांच रिपोर्ट भी तलब किया है। उन्होंने सिम्स के डीन को पत्र लिखकर दो दिन में रिपोर्ट मंगाई है। सीपत में 5 साल पहले बने 100 बेड अस्पताल के बिना इस्तेमाल के खण्डहर में तब्दील होने के मामले में तथ्यों की जांच के लिए 5 अधिकारियों की टीम भी गठित की है। टीम 10 दिनों में मामले की जांच कर प्रतिवेदन जिला कलेक्टर को सौंपेगी। बिना सूचना के टीएल बैठक से नदारद रहने पर डिप्टी कलेक्टर अरूण खलखों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने पण्डित सुन्दरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी परिसर में 4.6 करोड़ रूपये से बने हास्टल के संबंध में रिपोर्ट मंगाई है। जबकि ओपन यूनिवर्सिटी होने के कारण छात्रों के ठहरने के लिए हास्टल निर्माण की कोई जरूरत ही नहीं थी। तीन साल से पहले यह भवन तैयार हुआ है। इनमें दरारें आ जाने के कारण यह खण्डहर में तब्दील होते जा रहा है। गृह निर्माण मण्डल के कार्यपालन अभियंता से दो दिवस में इसकी रिपोर्ट चाही गई है।निस्तारी भूमि कैसे बदल गई निजी भूमि में, होगी जांचकलेक्टर के निर्देश पर कोटा राजस्व अनुविभागीय अधिकारी ने निस्तार भूमि के संबंध में जांच शुरू कर दी है। कोटा तहसील में 507 में से 163 व्यक्तियों को नोटिस जारी किया गया है। बेलगहना में 1545 में से 862 तथा रतनपुर में 210 में से 196 का प्रकरण दर्ज कर संबंधितों को नोटिस जारी किया जा रहा है। निस्तार पत्रक से पृथक होकर निजी भूमि स्वामी के रूप में दर्ज पक्षकारों से जानकारी लिया जायेगा कि निस्तार पत्रक में दर्ज भूमि, भूमिस्वामी हक में किस आदेश के तहत दर्ज किया गया है। इसी तरह की कार्रवाई तखतपुर, मस्तुरी एवं बिल्हा के अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि निस्तार भूमि के अंतर्गत गांवों में चारागाह, घास भूमि, कब्रस्तान, श्मशान भूमि, गोठान, खलिहान, बाजार, खाद के गड्ढे, धरसा, तालाब आदि की भूमि शामिल हैं। ये गांव की सामूहिक उपयोग की भूमि होते हैं। किसी निजी व्यक्ति के भूमि स्वामी हक में इसे दर्ज नहीं किया जा सकता है।कृषि विभाग के 4 एसएडीओ को नोटिसकलेक्टर ने बैठक में एग्रीस्टेक योजना के तहत किसान पंजीयन की प्रगति की भी समीक्षा की। पंजीयन कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं आने पर नाराजगी जाहिर की। कृषि विभाग के अधिकारी इसे राजस्व विभाग का काम समझकर इसके प्रति उपेक्षा भाव रखे हुए हैं। कलेक्टर ने जिले के सभी चारों विकासखण्ड के एसएडीओ को शो कॉज नोटिस जारी किए। उन्होंने प्रति आरएईओ प्रति दिन 100 का लक्ष्य पूर्ण करने और 25 मार्च तक जिले का सम्पूर्ण लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। जिन एसएडीओ को नोटिस जारी किया गया है, उनमें बिल्हा एसएडीओ आरएस गौतम, तखतपुर एसएडीओ एके सत्यपाल, मस्तुरी एसएडीओ एके आहिरे एवं कोटा एसएडीओ रामावतार साहू शामिल हैं। तीन दिन में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है।गर्मी में आगजनी से निपटने अफसरों को किया अलर्टकलेक्टर ने कहा कि गरमी अब बढ़ने लगी है। तेज गरमी के कारण लू के हालात बन रहे हैं। गरमी के कारण आगजनी के लिए उचित माहौल बन जाता है। उन्होंने, अग्निशमन, पुलिस एवं बिजली विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जंगलों में आग में इसी समय में लगती है। वन विभाग को भी एहतियातन कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए । उन्होंने होम गार्ड्स, नगर निगम की दमकलों को चौबीसों घण्टा मुस्तैद रहने को कहा है। कलेक्टर ने पीएम पोर्टल एवं सीएम जनदर्शन के लंबित मामलों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। पीएम पोर्टल के अब मात्र 30 आवेदन निराकरण के लिए शेष रह गए हैं। कलेक्टर ने एक सप्ताह में इनका शतप्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए । कलेक्टर ने अपने कार्यालय एवं इर्द-गिर्द नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाते रहने को कहा है।
- बिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने अपनी साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज जिले के आम लोगों के साथ ही बुजुर्ग महिलाएं एवं किसान अपनी समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टोरेट पहुंचे। इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामूहिक मामलों को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने मिलने पहुंचे हर व्यक्ति से मुलाकात कर उनकी परेशानी पूछी और इनके समुचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कुछ आवेदनों का फोटो खींचकर कलेक्टर ने अधिकारियों को स्वयं ही वाट्सएप कर जल्द निराकरण करने कहा।आज साप्ताहिक जनदर्शन में तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खजुरीनवागांव के ग्रामीणों ने मीडिल स्कूल शुरू करने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि गांव की जनसंख्या लगभग 4 हजार है। यहां तीन प्राथमिक शाला है। खजुरीनवागांव एवं बिनौरी में मीडिल स्कूल नहीं होने के कारण बच्चों को काठाकोनी या देवरीखुर्द तक स्कूल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर ने आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी गांव के लोगों ने निस्तारी तालाब से बेजा कब्जा हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि बंधियापारा के ही एक व्यक्ति ने बलपूर्वक तालाब के उत्तर दिशा में बेजा कब्जा कर लिया है। कलेक्टर ने इस मामले की जांच एसडीएम तखतपुर को करने के निर्देश दिए हैं।ग्राम भरारी निवासी श्रीमती सुशीला बाई ने अपनी जमीन पर बेजा कब्जा करने की शिकायत की। इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे। कोटा ब्लॉक की चपोरा निवासी श्रीमती उर्मिला बाई ने कलेक्टर से मुलाकात कर मुआवजा राशि दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि रतनपुर से केंदा मार्ग में उनकी जमीन प्रभावित हुई है। भू-अर्जन में किए गए प्रकाशन सूची में उनका नाम अंकित नहीं हुआ है। कलेक्टर ने इस आवेदन को एसडीएम को सौंपते हुए निराकरण के आदेश दिए हैं। ग्राम घुरू तहसील सकरी निवासी श्री मोहित राम कौशिक ने सीमांकन के लिए आवेदन दिया। इस मामले को एसडीएम देखेंगे। जूना बिलासपुर निवासी श्री मृदु भोई ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलाने आवेदन दिया। ग्राम बिटकुली निवासी श्रीमती रागिनी गुप्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की।
- दीपक जायसवाल लोक कर्म विभाग के प्रभारी सदस्यडॉ. अनामिका सिंह को सामान्य प्रशासन एवं विधि विधायी कार्य विभागरायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर पालिक निगम रायपुर की मेयर इन काउंसिल एमआईसी के सदस्यों की घोषणा कर दी है। महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार नगर निगम सचिवालय द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम, अधिनियम 1956 (क्रमांक 23 सन् 1956) की धारा 37 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाकर मेयर इन काऊंसिल का गठन निर्वाचित पार्षदों में से किया जाकर उन्हें उनके नाम के समक्ष अंकित विभाग का प्रभारी सदस्य नियुक्त किया गया है, जिसमें श्री दीपक जायसवाल को लोक कर्म विभाग, डॉ. अनामिका सिंह को सामान्य प्रशासन एवं विधि विधायी कार्य विभाग, श्री मनोज वर्मा को नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग, श्री अवतार भारती बागल को राजस्व विभाग, श्री संतोष कुमार साहू को जल कार्य विभाग , श्रीमती गायत्री सुनील चन्द्राकर को लोक, स्वास्थ्य, खाद्य एवं स्वच्छता विभाग, श्रीमती सुमन अशोक पांडेय को विद्युत एवं अभियांत्रिकीय विभाग, श्री महेन्द्र खोडियार को वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण विभाग, श्री खेम कुमार सेन को शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग, श्रीमती सरिता आकाश दुबे को महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रीमती संजना हियाल को अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, श्री अमर गिदवानी को संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग, श्री नन्द किशोर साहू को खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग और श्री भोला राम साहू को पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग का प्रभारी सदस्य नियुक्त किया गया है। मेयर इन काऊंसिल के उपरोक्त सदस्य महापौर के प्रसाद पर्यन्त एवं अग्रिम आदेश तक पद धारण करेंगे। मेयर इन काऊंसिल के सभी सदस्य छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम (मेयर इन काऊंसिल, प्रेसीडेंट इन काऊंसिल के कामकाज का संचालन तथा प्राधिकारियों की शक्तियां एवं कर्तव्य) नियम द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने कर्तव्यों का निष्पादन करेंगे।
- रायपुर। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों ने एकजुट होकर इस विशेष दिन को उत्साहपुर्ण तरीके से मनाया और एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जवानों ने अपनी दैनिक जिम्मेदारियों से थोड़ी देर के लिए अलग होकर इस पारम्परिक भारतीय त्यौहार का आनंद लिया।इस उत्साहपूर्ण समारोह में, श्री हरी लाल, महानिरीक्षक कमांड मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल छत्तीसगढ़, विशेष रूप से रायपुर से अंतागढ़ के तालाबेडा कैम्प में 129 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के साहसी जवानों के साथ होली का त्योहार मानने के लिए पहुंचे।इस कार्यक्रम में 129 वीं वाहिनी के अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों और जवानों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया, जिससे एकता और खुशी का वातावरण बना। होली का उत्सव न केवल जीवंत सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है, बल्कि सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों मे आपसी सौहार्द और लचीलेपन का भी प्रमाण मिलता है।सीमा सुरक्षा बल का यह प्रयास अपने कर्मयोगियों को सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का अनुभव देने का है, जिससे वे देश की सेवा में ओर भी प्रेरित हो सकें। इस दौरान, जवानों के बीच आपसी स्नेह और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा मिला, जिससे यह आयोजन और भी यादगार बन गया। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने जवानों के समर्पण और सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
- - फाग गीतों ने जमकर तालियां बटोरी-सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला ने तुलसी पूजन कर होली मिलन कार्यक्रम की शुरुआत कीरायपुर। सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में रविवार को मानस भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एच आर निक्को के प्रेसिडेंड आलोक पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। होली मिलन समारोह में सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के महिला पुरुष और युवा सदस्यों ने बढ़ -चढक़र हिस्सा लिया।सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला ने तुलसी पूजन कर तुलसीदास जी की प्रतिमा पर रंग गुलाल लगाकर होली मिलन कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में ढोल नगाड़े और सामूहिक फाग गीतों के बीच लोगों ने जमकर रंग और गुलाल उड़ाए। इस दौरान राममूर्ति शुक्ला का "आओ मिल जाए गले अब की बार होली में" तथा श्रीमती वंदना मिश्रा का " श्याम प्यारी सूरतिया " गीत ने जमकर तालियां बटोरी। इसी तरह चन्द्रशेखर द्विवेदी के गीत "" देखो रे देखो होली का त्यौहार आया... को भी बहुत सराहा गया। इसी तरह समाज के युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले बैजनाथ मिश्र, शुभम मिश्रा , संजय मिश्रा , अमित द्विवेदी ने भी अपने फाग गीतों से माहौल में होली के रंग बिखेर दिए।आज के मिलन समारोह में डी एस परोहा ,राम मूरत तिवारी ,शैलेश तिवारी ,संगम लाल त्रिपाठी , प्रमोद शर्मा ,भोला तिवारी मित्रेश दुबे राजेश त्रिपाठी ,विजय कांत शर्मा,शैलेष शर्मा,सुमन त्रिपाठी अपर्णा त्रिपाठी सीमा पांडे बृजेश त्रिपाठी आदि सहित समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। समाज के प्रवक्ता संजय तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने स्वरुचि भोज में शामिल होकर छप्पन भोग का आनंद लिया।
- - 19 अप्रैेल को पारिवारिक मिलन समारोह का महाराष्ट्र मंडल में ही किया जाएगा भव्य आयोजनरायपुर। गवर्नमेंट स्कूल की वर्ष 1976 बेच के ‘मिडिल स्कूल मित्र समूह’ का होली मिलन समारोह महाराष्ट्र मंडल में आयोजित किया गया। मस्ती भरे होली मिलन समारोह में स्कूल के दिनों का मित्रों ने स्मरण कर एस्टर-दूसरे की खिंचाई की। इस बीच विभिन्न त्योहारों और स्कूलों की गतिविधियों को याद कर हंसी- मजाक के माहौल को और गति दी गई।सुरुचिपूर्ण नाश्ते और ठंडाई के बीच 19 अप्रैल को शाम पांच बजे से महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। इसमें समूह के सभी सदस्यों के लिए सपत्नीक व बच्चों के साथ उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। इस मौके पर मित्र समूह के मुखिया भागचंद झाबक, सुधीर दुबे, दिनेश होतवानी, अवतार सिंह, शंकर नायडू, सुनील केडिया, मनोहर सोनी, प्रदीप सेठी, किशोर गनोदवाले, नरेश अग्रवाल, इंदर पंजवानी, रविंद्र ठेंगड़ी सहित अनेक मित्र शामिल हुए। होली मिलन समारोह के सफल आयोजन के लिए रविंद्र ठेंगड़ी ने आयोजन समिति के शंकर नायडू, सुधीर दुबे, भागचंद झाबक सहित सभी उपस्थित मित्रों का आभार व्यक्त किया।
- - अब मंडल की विभिन्न समितियों व केंद्रों में होली मिलन का दौर- शंकर नगर और वल्लभ नगर की महिलाओं ने मनाया होली मिलन उत्सवरायपुर। महाराष्ट्र मंडल ने चौबे कॉलोनी स्थित मंडल भवन के समक्ष दोपहिया पार्किंग स्थल पर कंडे की होली जलाई। इससे पहले सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने होली (भक्त प्रहलाद) की पूजा की। इसमें उनके साथ वरिष्ठ सभासद प्रशांत देशपांडे श्याम सुंदर खंगन, प्रसन्न निमोणकर भी रहे। महिला सभासदों ने होली की पूजा करते हुए प्रदक्षिणा की। तत्पश्चात होली जलाई गई। अगले दिन से महाराष्ट्र मंडल के विभिन्न महिला केंद्रों और समितियों में होली मिलन का दौर शुरू हो गया।इन दो दिनों में शंकर नगर और वल्लभ नगर महिला केंद्र की टीम ने होली मिलन उत्सव धूमधाम से मनाया। शंकर नगर स्थित बाल वाचनालय में उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ आयुषी विठालकर और श्वेता डबली ने गणेश वंदना के साथ किया। उसके उपरांत सभी सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।महिला दिवस पर वंदना अलोणी, आयुषी विठालकर ने अपने विचार व्यक्त किए। नेहा फडनवीस ने सुंदर कविता प्रस्तुत की। होली की प्रस्तुति में गेम्स, नृत्य श्वेता डबली, लक्ष्मी जिल्हारे और शेफाली फडनवीस ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, मंडल उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल और विशेष अतिथि के रुप में डा. शिखा चिदंबरे उपस्थित थीं। रेणुका मार्डिकर ने होली पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं केंद्र की सह संयोजिका रैना पुराणिक, तोषिका भुजबल, वर्षा उरकुरकर और वैशाली निमजे सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।वहीं वल्लभ नगर केंद्र में होली के दिन सभी ने एक- दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ में गुजिया और मिठाई का आनंद लिया। अर्चना जतकर, नूतन दामले, माधुरी गाड़गिल, अपर्णा आठले, शुभांगी आप्टे, अपर्णा देशमुख, विशाखा तोपखानेवाले, कांचन पुसदकर, मंजुषा चिलमवार, रोहणी पेंडसे, अपर्णा पेंडसे, आशा बोरवाल, प्रिती केसकर, राशि जैन, रक्षा जैन, वंदना पाटिल सभी ने होली के रंगों का आनंद लिया।
- रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा सरकारी अनुबंधों में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का निर्णय ‘‘तुष्टीकरण की पराकाष्ठा'' है और यह भारतीय संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। साय ने शनिवार रात जारी एक बयान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी सांसद राहुल गांधी से आग्रह किया कि वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को यह‘‘असंवैधानिक'' निर्णय तत्काल वापस लेने का निर्देश दें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जहां भी सत्ता में आती है, वहां संविधान की मूल भावना को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है। सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने कर्नाटक सार्वजनिक खरीद पारदर्शिता (केटीपीपी) अधिनियम में संशोधन कर मुस्लिम ठेकेदारों को सरकारी निविदाओं में चार प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साय ने कहा, ‘‘यह समाज में वैमनस्य पैदा करने की कांग्रेस की एक सोची-समझी साजिश है। अदालतें धर्म आधारित आरक्षण को पहले ही असंवैधानिक करार दे चुकी हैं इसलिए यह फैसला भी न्यायिक समीक्षा के दौरान टिक नहीं पाएगा। कांग्रेस वंचित वर्गों के अधिकारों से सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए खिलवाड़ कर रही है।" भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि आदिवासियों, दलितों और वंचित तबकों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने खरगे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह स्वयं वंचित वर्ग से संबंध रखते हैं, फिर भी वह कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रभाव में आकर अपने समाज के खिलाफ साजिश का हिस्सा बन रहे हैं। साय ने कहा, ‘‘सावधान रहिए खरगे जी, इतिहास आपको माफ नहीं करेगा।''
- बालोद । बालोद जिले में सड़क पर खड़े एक ट्रक से मोटरसाइकिल के टकराने से एक नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात को अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानकी गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि एक ट्रक खराब हो जाने के कारण सड़क पर खड़ा था तभी मोटरसाइकिल उससे टकरा गई।अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान पीयूष साहू (17), अनिल साहू (18) और विकास ठाकुर (22) के रूप में हुई है। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।
- - मंडल की विस्तृत जानकारी सुनकर आश्चर्य मिश्रित खुशी व्यक्त की सचिन ने, अगले रायपुर दौरे में मंडल आने का किया वादारायपुर। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग खेलने के लिए रायपुर पहुंचे ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन रमेश तेंदुलकर का नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टे्डियम में महाराष्ट्र मंडल ने सम्मान किया। इस मौके पर मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने सचिन को महाराष्ट्र मंडल आमंत्रित किया। जिसे उन्होंने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए अगले रायपुर विजिट में मंडल आने का वादा किया।मंडल उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते, दिव्यांग बालिका विकास गृह के प्रभारी प्रसन्न निमोणकर, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, भवन प्रभारी निरंजन पंडित, संत ज्ञानेश्वर स्कूुल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर, वरिष्ठ सभासद अनिल श्रीराम कालेले, भगीरथ कालेले, श्याम दलाल, आयुष्मान कालेले, सृजन दंडवते, गौरिश बापना ने सचिन तेंदुलकर का सूत माला, शाल- श्रीफल और स्मृति चिन्ह से अभिनंदन किया। अध्यक्ष काले ने सचिन को महाराष्ट्र मंडल के 90 वर्षों का इतिहास बताया और मंडल के प्रकल्पों, विभिन्न समितियों और महिला मंडलों की गतिविधियों की जानकारी दी। जिसे सुनकर मास्टर ब्लाटर सचिन तेंदुलकर काफी प्रभावित हुए।अनिल कालेले ने सचिन को महाराष्ट्र मंडल आने का निमंत्रण देते हुए बताया कि पहले भी सुनील गावस्कर, अजित वाडेकर, दिलीप वेंगसरकर जैसे अनेक अंतरराष्ट्रीय ख्यातनाम किक्रेट खिलाड़ी यहां आ चुके हैं। सचिन ने मंडल के बारे में प्रतिनिधियों की बातें सुनकर आश्चर्य मिश्रित खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रविवार को फाइनल मैच और उससे पहले की तैयारियों को लेकर व्यस्तता के कारण इस समय महाराष्ट्र मंडल आना संभव नहीं हो पाएगा। लेकिन वे अपने अगले रायपुर विजिट में महाराष्ट्र मंडल जरूर आना चाहेंगे। प्रसन्न निमोणकर ने सचिन को काफी व्यस्तता के बीच स्टेडियम परिसर में ही समय देने के लिए आभार माना।
- रायपुर,। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के एक सुदूर गांव में पहला मोबाइल फोन टावर लगाया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होली के अवसर पर टेकलगुड़ेम गांव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर के अंदर स्थापित किया गया यह टावर आंतरिक क्षेत्र के कई गांवों को 'सेलुलर कनेक्टिविटी' प्रदान करेगा। टेकलगुड़ेम उन पहले स्थानों में से एक था, जहां अर्धसैनिक बल ने पिछले साल जनवरी में एक अग्रिम परिचालन शिविर स्थापित किया था, ताकि विशिष्ट माओवादी विरोधी अभियान चलाए जा सकें और स्थानीय प्रशासन को क्षेत्र में विकास कार्यों में मदद मिल सके। सुरक्षा प्रतिष्ठान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "सीआरपीएफ के टेकलगुड़ेम अग्रिम परिचालन शिविर के अंदर 13 मार्च को बीएसएनएल का एक मोबाइल टावर लगाया गया। इस बेस का संचालन सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन करती है। इस क्षेत्र में यह इस तरह की पहली सुविधा है।" उन्होंने कहा, "यह गांव नक्सल हिंसा प्रभावित सुकमा जिले के अंदरूनी इलाके में स्थित है और इसकी सीमा बस्तर क्षेत्र के एक अन्य वामपंथी उग्रवाद प्रभावित गांव बीजापुर से लगती है।"
- -राज्य सरकार युवाओं को बनाएगी पायलट, हर संभव सहायता होगी उपलब्ध-प्रशिक्षु कैडेट्स का जोश – "हमारा सपना साकार हो रहा है!"रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के आगडीह हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैडेट्स के अनुभव सुने और जशपुर में पहली बार शुरू हुए विमान उड़ान प्रशिक्षण को एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि जशपुर अब केवल पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र नहीं, बल्कि विमानन प्रशिक्षण का नया हब भी बन रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में करियर निर्माण के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। अब युवा पायलट बनने का भी सपना साकार कर सकते हैं, जिसके लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर माइक्रो लाइट एयर स्क्वाड्रन विमान का अवलोकन किया और उसकी तकनीकी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैडेट्स को जशपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाए, ताकि वे जिले के प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से परिचित हो सकें। उन्होंने यह भी बताया कि जशपुर में काजू, चाय पत्ती, नाशपाती और सेब की खेती बड़े पैमाने पर हो रही है, जिससे यहां की कृषि को नया आयाम मिला है।पहली बार जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण, 100 कैडेट्स को मिलेगा अवसरजशपुर जिले में 7 मार्च 2025 से कैडेटों को सुबह विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के दौरान विमान आकाश में उड़ान भरने के बाद सुरक्षित लैंड करता है, जिससे कैडेट्स को व्यावहारिक अनुभव मिलता है। रायपुर से बाहर पहली बार जशपुर जिले में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिससे कैडेट्स में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।ट्विन-सीटर SW-80 विमान से दी जा रही ट्रेनिंगआगडीह हवाई पट्टी की लंबाई 1200 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर है। यहां सिंगल इंजन ट्विन-सीटर वायरस SW-80 विमान से कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो 20,000 फीट की अधिकतम ऊंचाई तक उड़ सकता है। हालांकि, फिलहाल प्रशिक्षण के लिए 1,000 फीट की ऊंचाई तक ही उड़ान संचालित की जा रही है।कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि एनसीसी एयर विंग के "सी" सर्टिफिकेट में उच्च ग्रेडिंग प्राप्त करने वाले कैडेट्स सीधे एयरफोर्स इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाते हैं, जिससे यह प्रशिक्षण उनके सुनहरे भविष्य की नींव रखता है।कैडेट्स का उत्साह – "एयरफोर्स पायलट बनने का सपना साकार होगा"प्रशिक्षु नितेश प्रजापति ने बताया कि जशपुर का स्वच्छ और खूबसूरत वातावरण उड़ान प्रशिक्षण के लिए बहुत उपयुक्त है। उन्होंने कहा,"मेरा सपना एयरफोर्स पायलट बनने का है, और यह प्रशिक्षण मुझे उस दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।"इसी तरह प्रांशु चौहान ने बताया कि जशपुर में एयर ट्रैफिक साफ-सुथरा रहता है, जिससे उड़ान में कोई बाधा नहीं आती। रनवे भी पूरी तरह से क्लियर रहता है, जिससे प्रशिक्षण बिना किसी रुकावट के संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा,"प्राकृतिक सुंदरता के बीच प्रशिक्षण लेना हमारे लिए हमेशा यादगार रहेगा।"इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएँ, कहा - नगर के समग्र विकास के लिए सभी पार्षद समर्पित भाव से करें कार्यरायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में नगर पालिका परिषद, जशपुरनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अरविंद भगत एवं 20 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज स्वामी आत्मानंद शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर जशपुर में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता, सुव्यवस्था और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए पार्षदगण अपनी पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी।नगर विकास की दिशा में प्रभावी कार्य करने का आह्वानमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नवनिर्वाचित पार्षदों से स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और स्मार्ट शहर निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से जशपुरनगर को एक आदर्श नगर बनाया जाएगा। शपथ ग्रहण के उपरांत विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, सरगुजा संभाग आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, सहित कई गणमान्य व्यक्ति, अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
- -सोनार समाज के सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपये की घोषणारायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर विकासखंड के श्याम पैलेस में आयोजित राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार जशपुर मंडल के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाज को सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले, आईआईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने वाले होनहार छात्रों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।सोनार समाज के सामाजिक कार्यों की सराहनामुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि सोनार समाज सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, निर्धन बेटियों के विवाह, रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण जैसे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के ये प्रयास दूसरों के लिए भी प्रेरणादायक हैं और इससे पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।शिक्षा को बताया सबसे बड़ा हथियार, कमजोर परिवारों की मदद का आह्वानमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देती है और उसके रहन-सहन को संवारती है। उन्होंने सोनार समाज से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं और कमजोर परिवारों के बच्चों को भी पढ़ाई में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है, जिससे न केवल व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल होता है, बल्कि पूरे समाज की प्रगति सुनिश्चित होती है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उनकी सरकार को बने 15 महीने हो चुके हैं, और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, डॉ. राम प्रताप सिंह, श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव, सोनार समाज के जिला अध्यक्ष श्री विकास सोनी सहित बड़ी संख्या में सोनार समाज के लोग उपस्थित थे।
-
रायपुर। अभी मार्च माह बीता नहीं है और ग्रामीण इलाकों में निस्तारी पानी का संकट अभी से गहराने लगा है । समस्या का भयावह रूप लेने से पहले ही निस्तारी पानी देने गंगरेल का पट खोलने की मांग उठने लगी है । बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अधीन आने वाले सिंचाई पंचायतों के पूर्व अध्यक्षो ने एक बैठक के बाद सिंचाई मंत्री केदार कश्यप से गंगरेल से अविलंब निस्तारी पानी छुड़वाने का आग्रह किया है ।
ज्ञातव्य हो कि खरीफ सिंचाई के बाद ग्रीष्मकाल में गंगरेल से तालाबों को भरने हर साल निस्तारी पानी छोड़ा जाता है जो अपवादस्वरूप परिस्थितियों को छोड़ अमूमन अप्रैल माह में छोड़ा जाता है । इस वर्ष मार्च के शुरूआत होते होते ग्रामीण इलाकों में जल संकट शुरू हो चला है जो समय बीतते बीतते गहराने लगा है और अभी से ग्रामीण निस्तारी पानी की संकट से जूझने लगे हैं । समस्या को देखते हुये बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अधीन आने वाले सिंचाई पंचायतों के पूर्व अध्यक्षो ने होली त्यौहार के पूर्व एक बैठक आयोजित कर गंगरेल में पानी की उपलब्धता को देखते हुये होली त्यौहार के तुरंत बाद गेट खुलवा पानी छुड़वाने की मांग को ले ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया । बैठक में रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेंद्र शर्मा सहित गोविंद चंद्राकर , थानसिह साहू , प्रहलाद चंद्राकर , चिंताराम वर्मा , हिरेश चंद्राकर , धनीराम साहू , तुलाराम चंद्राकर , भारतेंदु साह , योगेश चंद्राकर आदि शामिल थे । - रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न मुख्य मार्गो और बाजारों मौदहापारा, एम. जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तम्भ चौक आदि में रंगों के पर्व होली पश्चात सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के डोंगरे सहित जोन स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वच्छता निरीक्षकों की उपस्थिति में लिया और विभिन्न मुख्य मार्गो और बाजारों की होली पश्चात सफाई व्यवस्था का औ चक निरीक्षण करते हुए रायपुर की सफाई व्यवस्था में राजधानी शहर के अनुरूप सुधार लाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मौदहापारा मुख्य मार्ग, जयस्तम्भ चौक, शारदा चौक, एम. जी. रोड की होली पश्चात मार्गो और नालियों की सफाई व्यवस्था का पैदल भ्रमण कर प्रत्यक्ष अवलोकन अधिकारियों सहित किया. महापौर ने मौदहापारा में मारुति सेल्स शो रूम के सामने नाली पर कब्जा कर बनाये गए लम्बे और बड़े पाटे सहित के. के. रोड में नालियों पर कब्जा जमाकर बनाये गए सभी पाटों को लेकर सम्बंधित सभी व्यापारियों को स्वतः पाटे हटा लेने की कड़ी हिदायत देने, अन्यथा की स्थिति में नालियों को कब्जामुक्त करवाने सभी पाटों को अभियान चलाकर थ्रीडी मशीन लगाकर एक सिरे से दूसरे सिरे तक तोड़कर नालियों की तले तक सफाई करवाने के निर्देश निगम स्वास्थ्य अधिकारी और जोन 2 जोन कमिश्नर को दिए हैँ. महापौर ने मौदहापारा मुख्य मार्ग में लगने वाले सन्डे बाजार का अवलोकन किया और सम्बंधित दुकानदारों को सड़क के किनारे बैठकर व्यवसाय करने की हिदायत दी, ताकि सड़क पर यातायात संडे मार्केट के दौरान कदापि बाधित ना होने पाए, अन्यथा की स्थिति में अभियान चलाकर सड़क को कब्जामुक्त करवाया जायेगा. महापौर ने एम. जी. रोड में होटल मंजू ममता के संचालक को सड़क को घेरकर व्यवसाय ना करने की कड़ी हिदायत दी है, अन्यथा की स्थिति में सड़क को कब्जामुक्त करवाने कार्यवाही के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैँ. महापौर ने एमजी रोड में संध्या को लगने वाली चौपाटी के सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों में प्लास्टिक डिस्पोजल प्लेट, गिलास आदि का उपयोग पूरी तरह से बन्द करने और विकल्प के रूप में कांच के बर्तनों को उपयोग में लाने की हिदायत दी है. अधिकतर चौपाटी के दुकानदारों द्वारा उपयोग में लायी गयी प्लास्टिक डिस्पोजल प्लेट, गिलास को नाली अथवा इधर - उधर फेंक दिया जाता है, जिससे नाली में कचरा जाम हो जाता है और मच्छरों के अत्यधिक पनपने की सम्भावना सदैव बनी रहती है. महापौर ने डिस्पोजल प्लेट, गिलास को नाली, इधर- उधर फेंकने और गन्दगी फैलाने वाले सम्बंधित चौपाटी दुकानदारों पर पहले कड़ी हिदायत देने, फिर ना मानने पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैँ.
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजना मोर संगवारी संचालित हो रही है। जिसके तहत नागरिको को घर बैठे-बैठे इस योजना का लाभ मिल सके। इस हेतु अलग-अलग क्षेत्रों के लिए एजेन्ट की नियुक्ति किए गए है। जो मोर संगवारी योजना टोल फ्री नंबर 14545 पर काॅल कर एजेन्ट को अपने घर बुला सकते है। नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार पूर्ण दस्तावेज एजेन्ट को देकर प्रमाण पत्र या किसी प्रकार का सुधार इत्यादि करा सकते है। नागरिको को पहले कोई भी प्रमाण पत्र बनाने के लिए इधर-उधर आफिस का चक्कर लगाना पड़ता था। यह कार्य कराने के लिए समय और पैसा भी खर्च करना पड़ता था। मोर संगवारी योजना के माध्यम से अब हर व्यक्ति घर बैठे अपनी जरूरत के दस्तावेज बनाकर प्राप्त कर सकते है।मोर संगवारी योजना के तहत मूल निवासी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज के नकल के लिए अनुरोध गैर-डिजिटल, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड एपीएल/बीपीएल, राशन कार्ड सरेंडर/ट्रान्सफर, राशन कार्ड भर जाने पर, राशन कार्ड में सुधार के लिए, राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने/हटाने के लिए, राशन कार्ड खो जाने/गुम जाने पर, जन्म प्रमाण पत्र, दुकान और स्थापना पंजीयन, भूमि सूचना, जन्म प्रमाण पत्र सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, आधार मोबाइल नंबर अपडेट, बाल आधार नामांकन (0-5 वर्ष), पैन कार्ड, पैन कार्ड सुधार, पैन कार्ड डुप्लीकेट, असंगठित श्रमिक पंजीयन, असंगठित श्रमिक पंजीयन सुधार आदि सभी बना सकते है।वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, सभी नागरिकों से, पार्षद गणों से, जनप्रतिनिधियों से सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि 26 प्रकार के सुविधाओं के लिए निगम भिलाई शासन के अन्य किसी कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है। घर बैठे बैठे सब कुछ निदान हो जाएगा वह भी मात्र ₹50 में। इसका लाभ उठावे, लोगों को भी बताएं। यह सुविधा आपके लिए है। आपके परिवार के लिए है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने निगम भिलाई क्षेत्र के सभी नागरिको से निवेदन किये है कि शासन की मोर संगवारी योजना बहुत ही अच्छी है। इसके माध्यम से सभी व्यक्ति अपने घर पर बैठे-बैठे टोल फ्री नंबर 14545 पर काॅल कर एजेन्ट को घर बुलाकर कोई भी प्रमाण पत्र बनवा सकते है। इस कार्य के लिए शासन द्वारा निर्धारित राशि तय की गई है, जो नागरिक को देना आवश्यक है। गर्मी में कहीं जाने की जरूरत नहीं है। संगवारी छुट्टी के दिनों में भी आकर के आपका काम कर सकता है।
-
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा राजधानी शहर में होलिका दहन स्थलों से राख का वेस्टेज हटाकर सफाई हेतु अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग की टीम और अन्य जोनों की स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा विधानसभा मार्ग सहित अन्य मुख्य मार्गो में विभिन्न चौक - चौराहों में होलिका दहन स्थलों से राख का वेस्टेज हटाकर सफाई की गयी. सभी होलिका दहन स्थलों से शीघ्र राख का वेस्टेज हटाकर सफाई कार्य अभियान चलाकर किया जायेगा.
- दंतेवाड़ा: मां दंतेश्वरी की नगरी दंतेवाड़ा में फागुन मड़ई मेले में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विदाई समारोह में पहुंचे 1200 देवी देवताओं को सम्मानपूर्वक विदाई पुजारियों के द्वारा दी गई. विदाई समारोह में टेंपल कमेटी के सदस्य, जिया परिवार, प्रधान पुजारी, 12 अंकवार और स्थानीय विधायक चैतराम अटामी सहित हजारों भक्त शामिल हुए. विदाई समारोह में सभी देवी देवताओं को आदरपूर्वक साड़ी, गमछा और लिफाफा सहित मिट्टी की कोडी भेंट की गई.फागुन मड़ई मेला: जगदलपुर से आए पुजारी के बेटे ने बताया कि ''मैं जगदलपुर से आया हूं पहले मेरे पिताजी देवी को लेकर आते थे अब मैं फागुन मेले में देवी को लेकर पहुंचा हूं. देवी की विदाई में टेंपल कमेटी की ओर से सम्मान हमें साड़ी, गमछा, लिफाफा और एक माटी की कोडी भेंट की गई. ये भेंट हम अपने मंदिर में स्थापित कर साल भर में जो भी चढ़ावा आता है उसे इकट्ठा कर फिर अगले मेले में मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचेंगे. मां के चरणों में वो चढ़ावा अर्पित करते हैं. यह परंपरा हमारे पूर्वजों के समय से निभाई जा रही है जिसका हम आज भी पालन करते हैं''.देवी देवताओं की विदाईटेंपल कमेटी: बस्तर की परंपरा को कायम रखने के लिए दूर दराज के गांवों से मेले में लोग पहुंचते हैं. बस्तर की कलाकृति जो कि बस्तर की परंपरा को दिखाता है उसकी बानगी यहां नजर आती है. नक्काशीदार मिट्टी की कोडी लेकर लोग यहां आते हैं. पूरे साल इस मेले का इंतजार बस्तर के लोग करते हैं.
-
-900 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करना होगा आवेदन
राजनांदगांव। : राजनांदगांव में 19 मार्च को एक बड़ा प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया गया है. इस रोजगार प्लेसमेंट कैंप में कुल 900 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होगी. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव की तरफ से यह आयोजित किया गया है. इसमें फायर एण्ड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्ट्रीट्यूट राम नगर सुपेला भिलाई के लिए वैंकेसी है. जिसमें फायरमैन के लिए 20 पदों पर भर्ती की जाएगी.कई पदों पर निकली वैकेंसी: इसमें सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों को मौका मिलेगा. सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इसके अलावा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पदों पर नौकरी निकाली गई है. ड्राइवर के लिए 10 पदों पर भर्ती होगी. केयर टेकर के लिए 100 पदों पर नौकरी दी जाएगी.छत्तीसगढ़ और एमपी के लिए भर्ती: सनसूर श्रृष्टि इंटरप्राजेस बजरंग चौक तुलसीपुर राजनांदगांव के लिए ब्रांच मैनेजर के 33 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के 10 पद पर नौकरी निकाली गई है. शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड तेलीबांधा रायपुर के लिए सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव के 60 पदों पर नौकरी निकली है. सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई के लिए 300 पोस्ट पर गार्ड की भर्ती होगी. इसके अलावा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इसी कंपनी में लेबर के लिए 100 पद पर नौकरी दी जाएगी. ये लेबर छत्तीसगढ़ में काम करेंगे. इसके अलावा लेबर के 100 पदों पर मध्यप्रदेश के लिए भर्ती होगी. आवेदक के लिए जरूरी जानकारी: इस रोजगार कैंप में शामिल होने वाले आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता के सभी सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीयन कार्ड लाना जरूरी है. - रायपुर / कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय ठेकों में धर्म के आधार पर आरक्षण देने के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे भारतीय संविधान की मूल भावना के विरुद्ध और तुष्टीकरण की पराकाष्ठा करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां भी सत्ता में आती है, संविधान की मूल आत्मा का गला घोंटने का प्रयास करती है।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस फैसले को समाज में वैमनस्य फैलाने वाला कांग्रेस का सोचा-समझा षड्यंत्र बताया और कहा कि अदालतें पहले भी धर्म आधारित आरक्षण को असंवैधानिक करार दे चुकी हैं, इसलिए यह फैसला भी न्यायिक समीक्षा में नहीं टिक पाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस यह जानते हुए भी सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए वंचित वर्गों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है।मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से कहा है कि वे इस असंवैधानिक फैसले को तुरंत वापस लेने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को निर्देश दें। उन्होंने कहा कि यह आदिवासियों, दलितों और वंचित समाज के साथ अन्याय है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
"चेत जाइए खरगे जी, इतिहास आपको माफ नहीं करेगा" - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री श्री साय ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर निशाना साधते हुए कहा कि खरगे जी खुद वंचित समाज से आते हैं, फिर भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बहकावे में आकर अपने ही समाज के खिलाफ साजिश का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "चेत जाइए खरगे जी, इतिहास आपको माफ नहीं करेगा।"उल्लेखनीय है कि कर्नाटक सरकार के इस फैसले के खिलाफ पहले ही कई संगठन और विपक्षी दल विरोध जता चुके हैं। अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की कड़ी आपत्ति के बाद यह मुद्दा और गरमा गया है। -
- जशपुर जिले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों के लिए संचालित किए जा रहा है विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम
रायपुर, / होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निज निवास बगिया में शिक्षक श्री विवेक पाठक ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जशपुर जिले के विद्यालयों में संचालित विज्ञान जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और संबंधित समाचारों एवं चित्रों का एक विशेष एल्बम भेंट किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब जशपुर जिले के युवा छात्र आकाश को छूने की तैयारी कर रहे हैं, जो जिले के उज्जवल भविष्य का संकेत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इसरो अध्यक्ष के साथ हुई अपनी उत्साहजनक मुलाकात का भी उल्लेख किया और अंतरिक्ष विज्ञान की दिशा में जिले के छात्रों को और अधिक प्रोत्साहित करने की बात कही।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। यह पहल विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान जागरूकता कार्यक्रमों की सफलता ने जशपुर जिले के उज्जवल भविष्य की नई संभावनाओं को और अधिक सशक्त किया है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। इन अभियानों के तहत अंतरिक्ष अन्वेषण अभियान, अंतरिक्ष अन्वेषण रथ, विद्यार्थियों के नाम विभिन्न ग्रहों एवं उपग्रहों पर चिप के माध्यम से भेजे जाने जैसी अनूठी गतिविधियाँ शामिल हैं, जो छात्रों में वैज्ञानिक सोच और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा दे रही हैं। - -मुख्यमंत्री ने भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना कीरायपुर, / होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित ग्राम टाटीडांड पहुँचे, जहाँ उन्होंने सनातन समाज के दुर्गा देवी संत समाज द्वारा आयोजित वार्षिक अनुष्ठान में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम में गुरु महाराज स्व. श्री धनपति पंडा के पुत्र श्री सहदेव पंडा की विशेष उपस्थिति रही। यह अनुष्ठान हर वर्ष फाल्गुन माह में होली के पावन पर्व पर आयोजित किया जाता है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री साय अनेक वर्षों से शामिल होते रहे हैं।होली भाईचारे और खुशियों का पर्व – मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे का पर्व है। उन्होंने कहा कि टाटीडांड में सनातन समाज द्वारा आयोजित यह अनुष्ठान परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोए रखने का माध्यम है, जिससे समाज में समरसता बनी रहती है।शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश में विकास की नई रफ्तारमुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर? पर राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों से देश में सर्वाधिक मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है, जिससे कृषि समृद्ध हो रही है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को हर माह ₹1000 की सहायता राशि दी जा रही है, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है।महाशिवपुराण कथा के लिए आमंत्रणमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 21 मार्च से 27 मार्च तक कुनकुरी विकासखंड में देश के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग स्थल मधेश्वर पहाड़ के समीप महाशिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी कथा का वाचन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से इस दिव्य आयोजन में भाग लेने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भी होली की शुभकामनाएं देते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और लोगों में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं।स अवसर पर सनातन समाज के श्रद्धालु और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- -सरल, सहज और आत्मीय मुख्यमंत्री से मिलने उमड़ा जनसैलाबरायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने होली के रंगों में सराबोर अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से होली का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया, गुलाल लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और आपसी मेलजोल का उत्सव है। यह पर्व हमें हर भेदभाव भूलाकर एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की।होली के इस उल्लासमय अवसर पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के साथ खुशियों के रंग बांटे, पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और इस पर्व को सामाजिक सौहार्द्र और उल्लास के साथ मनाया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नितेश कच्छप और उनकी टीम ने होली के पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल रंगीन और संगीतमय हो गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, पत्रकार बंधु और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- कोरबा। जिले में सडक़ हादसे में आज तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई है। यह घटना जटगा चौकी के खोडरी के पास की है। सभी मृतक जटगा चौकी अंतर्गत ग्राम बरबसपुर स्कूल बस्ती के रहने वाले थे। वे बरबसपुर से खोडरी गांव की ओर जा रहे थे, तभी कार के साथ उनकी टक्कर हो गई।हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मरने वालों में आदित्य धोबी, सूरज कंवर और अखिलेश्वर धोबी शामिल हैं। कोरबा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।









.jpg)







.jpg)
.jpg)






.jpg)
.jpg)
.jpg)