- Home
- छत्तीसगढ़
- -रिंग रोड के दोनों ओर 10-10 मीटर का होगा सर्विस लेन, एनएचएआई ने स्वीकृत किए 100 करोड़-रायपुर शहर का यातायात होगा सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित – श्री अरुण साव-उप मुख्यमंत्री ने परियोजना की स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को दिया धन्यवादबिलासपुर.। रायपुरवासियों और मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-53 का उपयोग करने वाले हजारों वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सरोना से लाभांडी के बीच सर्विस लेन के चौड़ीकरण की परियोजना को मंजूरी दे दी है। लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से 14.25 किलोमीटर लम्बाई में दोनों ओर के सर्विस लेन की चौड़ाई 10-10 मीटर की जाएगी।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने राजधानी रायपुर की इस बहुप्रतीक्षित जरूरत के पूरा होने पर केंद्र सरकार और केन्द्रीय सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दोनों ओर के सर्विस रोड का चौड़ीकरण रायपुरवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। इससे शहर के बीच यातायात सुगम होगा, जाम की समस्या घटेगी और लोगों का समय बचेगा। शहर के भीतरी और बाहरी दोनों मार्गों पर सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात हमारी प्राथमिकता है।राजधानी रायपुर के बीच से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के दोनों ओर के सर्विस लेन के चौड़ीकरण से लाभांडी, तेलीबांधा, पचपेड़ी नाका, संतोषी नगर, भाठागांव अंतरराज्यीय बस स्टैंड और सरोना जैसे हाइवे से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी इस मार्ग पर चौबीसों घंटे भारी वाहनों का दबाव रहता है, जिससे स्थानीय यातायात प्रभावित होता है और अक्सर जाम की स्थिति बनती है। सर्विस लेन की चौड़ाई दोगुनी होने से स्थानीय व्यापारियों को लोडिंग-अनलोडिंग में सहूलियत होगी। साथ ही इस मार्ग से रोजाना आना-जाना करने वाले हजारों वाहन चालकों का समय भी बचेगा।शहर के बीच क्रियान्वित होने वाली इस परियोजना में सड़क चौड़ीकरण के लिए किसी भी तरह के भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सड़क के दोनों किनारों पर एनएचएआई के पास पर्याप्त जमीन पहले से उपलब्ध है। निर्माण कार्य को गति देने सबसे पहले छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सर्विस लेन में लगे बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जाएगा। बिजली खंभों की शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी होते ही एनएचएआई द्वारा चौड़ीकरण का सिविल वर्क शुरू कर दिया जाएगा।
- -छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी पर आधारित भव्य महानाट्य का उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव करेंगे शुभारंभबिलासपुर, /छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के तत्वावधान में शिवाजी महाराज पर केंद्रित भव्य महा नाट्य का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक पुलिस मैदान बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। महानतय के शुभारंभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव सहित विधायक सर्व श्री अमर अग्रवाल, श्री धरम लाल कौशिक, श्री सुशांत शुक्ला मौजूद रहेंगे।राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल इतिहास के पन्नों तकअध्यक्ष श्री सीमित व्यक्तित्व नहीं, बल्कि भारत के आत्मगौरव, स्वाभिमान और साहस के जीवंत प्रतीक हैं। स्वराज के संस्थापक शिवाजी महाराज के अद्वितीय जीवन, संघर्ष और जनकल्याण की भावना को सजीव रूप में प्रस्तुत करने वाला विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक महानाट्य “जाणता राजा” बिलासपुर की धरती पर 13 से 15 फरवरी तक मंचित होने जा रहा है।“जाणता राजा” केवल एक नाट्य प्रस्तुति नहीं, बल्कि स्वराज, शौर्य, न्याय और जनभावना का सशक्त संगम है। यह मंचन दर्शकों को शिवाजी महाराज के जीवन प्रसंगों से जोड़ते हुए उन्हें राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देता है। भव्य सेट, सजीव दृश्यांकन और प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से यह महानाट्य बच्चों में संस्कार, युवाओं में दिशा और समाज में सकारात्मक चेतना जागृत करता है। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग ने समाज के सभी वर्गो ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठजनों, श्रमिकों, किसानों एवं व्यापारियो से सपरिवार इस ऐतिहासिक प्रस्तुति में शामिल होकर इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हर उस व्यक्ति की प्रेरणा हैं, जो न्याय, स्वाभिमान और जनकल्याण में विश्वास रखता है। “जाणता राजा” उनके विचारों को केवल प्रदर्शित नहीं करता, बल्कि उन्हें आत्मसात करने का अवसर देता है। उन्होंने बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ की जनता से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और समाज के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनें।
- -शिक्षकों की उपस्थिति जांची, शत्-प्रतिशत् परिणाम प्राप्त करने को कहारायपुर /कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शासकीय प्राथमिक शाला रावणभाठा एवं शासकीय प्राथमिक शाला मंदिर हसौद का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने शाला कार्यालय में जाकर शिक्षकों के उपस्थिति की जानकारी ली और कहा कि सभी शिक्षक समय पर उपस्थित हों और नियमित रूप से बच्चों को पढाएं और टेस्ट इत्यादि के माध्यम से यह भी परखें की बच्चे कितने अच्छे से ग्राहय कर रहे हैं। यह लक्ष्य बनाकर रखें की शत्-प्रतिशत् परिणाम की प्राप्ति हो। कलेक्टर डॉ सिंह स्वयं कक्षाओं में गए और पढाई की जानकारी ली। शासकीय प्राथमिक शाला मंदिरहसौद के छात्र पुनेश्वर नौरंगे (कक्षा 4वीं) से 4 का पहाड़ा पूछा। जिसे छात्र ने छत्तीसगढ़ी बोली में सही पहाड़ा सुनाया जिसपर कलेक्टर ने बच्चें को शाबाशी दी। साथ ही उन्होंने इसी स्कूल में शौचालय और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच कर सब्जी एवं मेन्यू की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद किया, छात्र से पूछा कि खाना सभी दिन मिलता है जिसपर बच्चों ने नियमित रूप से भोजन मिलने की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा एवं तहसीलदार श्री विनोद साहू सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- दुर्ग / एकीकृत बाल विकास परियोजना जामगांव-एम. के अंतर्गत परिक्षेत्र सिकोला के आंगनबाड़ी केन्द्र आमापेण्ड्री में रिक्त कार्यकर्ता पद की भर्ती हेतु अंतिम सूची जारी कर दी गई है। उक्त सूची परियोजना कार्यालय जामगांव-एम. तथा जनपद पंचायत पाटन में चस्पा की गई है। इस संबंध में पात्र अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं।दावा-आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 तक शाम 5.30 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना जामगांव-एम. में अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
- दुर्ग / राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु कुल 38 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इन पदों के लिए जारी प्रतीक्षा सूची के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों कि 17 फरवरी 2026 को अपरान्ह 12.00 बजे से मेरिट के आधार पर काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा तथा रिक्त पदों के विरुद्ध पदस्थापना स्थल का चयन भी किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग के सभागार में संपन्न होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार सभी संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 11 बजे तक उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं, ताकि काउंसलिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इसके साथ ही उक्त विज्ञापित पदों में से पांच पदों हेतु दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित/कौशल परीक्षा संवर्गवार मेरिट सूची व परीक्षा समय सारणी विभागीय वेबसाईट www.durg.gov.in में प्रकाशन किया गया है।
- - उपभोक्ताओं को दी गई स्मार्ट मीटर की तकनीकी जानकारीदुर्ग, / भारत सरकार के केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के निर्देशानुसार, उपभोक्ताओं को आधुनिक बिजली प्रणालियों के प्रति जागरूक करने के लिए 23 फरवरी 2026 तक ‘‘स्मार्ट मीटर पखवाड़ा’’ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत वितरण केंद्र पाटन में एक वृहद उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएसपीडीसीएल पाटन संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री बी.पी. दीपक, सहायक अभियंaता श्री कमलेश कुमार साहू, कनिष्ठ अभियंता श्री राजेश कुमार साहू और जीनस स्मार्ट मीटर के मैनेजर श्री केदारनाथ साहनी उपस्थित रहे। शिविर में विभाग के कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया।शिविर के दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर से जुड़ी शंकाओं को दूर करते हुए इसके विभिन्न फायदों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य रूप से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की पारदर्शिता और सटीक बिलिंग के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह स्वचालित है, इससे मानवीय हस्तक्षेप खत्म होगा और गलत रीडिंग या बिलिंग की समस्या से निजात मिलेगी।शिविर में उपभोक्ताओं को सिखाया गया कि कैसे वे मोर बिजली ऐप के माध्यम से अपने स्मार्ट मीटर का लाइव डेटा, बैलेंस और खपत की जांच कर सकते हैं। उपभोक्ता अपनी खपत को ट्रैक कर बिजली बिल कम कर सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर और रिले ऑफ (लाइट बंद होने) की स्थिति में अपनाए जाने वाले कदमों के बारे में सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा मौके पर ही निराकरण किया गया। विभाग की टीमें इस पखवाड़े के दौरान घर-घर जाकर भी लोगों को जागरूक करेंगी। सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री संजय खंडेलवाल ने अपील की है कि स्मार्ट मीटर पारदर्शितापूर्ण, सटीक बिलिंग एवं बिजली बचत में सहायता आदि सुनिश्चित करने में सहायक है, अतः उपभोक्ता इस आधुनिक तकनीक को अपनाकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।
- दुर्ग / जिला प्रशासन द्वारा मुरूम एवं रेत के अवैध उत्खनन के संबंध में जनता की शिकायत पर आज बड़ी कार्रवाई की गई है। इसके तहत अवैध उत्खनन में संलिप्त एक जेबीसी मशीन तथा अवैध उत्खनन परिवहन में संलिप्त एक ट्रेक्टर एवं चार हाईवा वाहन जब्त किये गये है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम पाटन श्री लवकेश ध्रुव ने रानीतराई-पाटन के समीप जेसीबी द्वारा अवैध उत्खनन करते हुए पाये जाने और ट्रेक्टर द्वारा परिवहन करते पाये जाने पर उक्त जेसीबी मशीन और ट्रेक्टर को जब्त किया है। इसी प्रकार राजस्व विभाग के टीम द्वारा तहसीलदार पाटन के नेतृत्व में बालोद-धमतरी से रेत परिवहन करते पाये जाने पर चार हाईवा वाहन को जब्त कर थाना प्रभारी रानीतराई को पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है। एसडीएम श्री ध्रुव ने बताया कि क्षेत्र में अवैध ईंट भट्ठों के संचालकों को भी बगैर अनुमति के ईंट भट्ठे लगाकर पर्यावरण प्रदूषित करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अवैध उत्खनन और ईंट भट्ठों पर आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
-
- समयावधि में कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश
दुर्ग / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर जिले के पाटन एवं दुर्ग विकासखण्ड अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन समूह जल परियोजनाओं के अद्यतन प्रगति का निरीक्षण/अवलोकन किया। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों और कांट्रेक्टरों से चर्चा कर परियोजना अंतर्गत कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मिशन के उद्देश्य हर घर जल को ध्यान में रखते हुए कार्य में प्रगति लाये ताकि मिशन के लक्ष्य के मुताबिक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओदरागहन-सूरपा समूह जल परियोजना, कौही-रानीतराई समूह जल परियोजना, चंदखुरी समूह जल परियोजना और निकुम समूह जल परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, एमबीआर और खारून एवं शिवनाथ नदी किनारे बनाये जा रहे इंटकवेल का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि एमबीआर एक बड़ी पानी टंकी होती है जो मुख्य पाईपलाईन से आने वाले पानी को जमा करती है और फिर गांव की छोटी टंकियों में वितरित करती है। इसकी क्षमता 210 किलोलीटर की है। ओदरागहन-सूरपा समूह जल परियोजना से 19 गांवों को पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। कौही-रानीतराई समूह जल परियोजना से 14 गांवों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। चंदखुरी समूह जल परियोजना से 31 गांवों को और निकुम समूह जल परियोजना से 13 गांवों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। प्रत्येक इंटकवेलों में 18-18 हार्सपावर के तीन-तीन पम्प स्थापित किये गये हैं।कलेक्टर श्री सिंह ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और इंटकवेलों में विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। साथ ही ई.पी.एच.ई. को ट्रांसफार्मर लगाने हेतु विद्युत विभाग को डिमांड राशि जमा कराने निर्देशित किया। उन्होंने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक लगाये गये अन्डर ग्राऊण्ड पाईपलाईन की पहचान के लिए संकेत चिन्ह लगाने तथा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट क्षेत्र का सीमांकन कराकर बाउण्ड्रीवॉल बनाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री उत्कर्ष पाण्डेय, विभाग के सहायक इंजीनियर, सब इंजीनियर एवं कांट्रेक्टर उपस्थित थे। -
भिलाई नगर। नगर निगम भिलाई के जोन-4 अंतर्गत आने वाले नंदनी रोड क्षेत्र में आज निगम प्रशासन द्वारा सड़क बाधा हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु बड़ी कार्यवाही की गई। व्यापारियों द्वारा सड़क पर सामान फैलाकर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ बेदखली अभियान चलाते हुए 20,000 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
लंबे समय से यह शिकायत मिल रही थी कि नंदनी रोड पर व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानों का सामान सड़कों और फुटपाथ पर फैलाकर रखा जा रहा है। इस अतिक्रमण के कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा था और राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की असुविधा को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया।कार्यवाही के दौरान निगम की टीम ने सड़क पर रखे सामानों को जब्त कर मार्ग को खाली कराया। नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 व्यापारियों पर कुल 20,000 रुपये की चालानी कार्यवाही की गई। जिसमें हरियाणा ट्रेडर्स, गुड्डू ट्रेडर्स, प्रिया सेल्स एवं अन्य शामिल हैं। साथ ही, सभी व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में सड़क पर सामान पाए जाने पर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।इस अभियान को सफल बनाने के लिए निगम टीम, राजस्व और पुलिस प्रशासन का संयुक्त दल मौके पर मौजूद रहा । जिसमें मुख्य रूप से शहर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार डिकेश्वर साहू, थाना प्रभारी, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, बाल कृष्ण नायडू, बेदखली प्रभारी विनय शर्मा, सहायक प्रभारी हरिओम गुप्ता, निगम की बेदखली टीम एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम भिलाई शहर की यातायात व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। -
भिलाईनगर। शासन के महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकानहीन परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई सभागार कक्ष में प्रधानमंत्री आवास आबंटन की लाटरी का आायोजन किया गया। लाटरी कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, सभापति गिरवर बंटी साहू, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, महापौर परिषद के सदस्य संदीप निरंकारी, पार्षद महेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, पार्षद हरिओम तिवारी एवं अधीक्षण अभियंता सह आवास नोडल अधिकारी अजीत तिग्गा की उपस्थिति में 33 हितग्राहियों को आवास आबंटित किया गया है। भिलाई शहर में निवास कर रहे नागरिक जिनके पास स्वयं का पक्का मकान नहीं है, उन्हे सरकार द्वारा पक्का मकान उपलब्ध कराने की योजना चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत नागरिकों को न्यूनतम दर पर पक्का मकान दिया जा रहा है। नागरिक नियमानुसार नगर निगम भिलाई के आवास शाखा में आवेदन किये है। आवेदक द्वारा जमा किये गये आवेदनों का सक्षम स्वीकृति लेने पश्चात आवास आबंटन की लाटरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज निगम सभागार कक्ष में कुल 33 पात्र हितग्राहियों का लाटरी निकालकर आवास आबंटित किया गया है। लाटरी के दौरान आवास प्रभारी विदयाधर देवांगन, सीएलटीसी किरण चतुर्वेदी, नम्रता ठाकुर, जी मोहन राव, नूतन साहू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
- - अधिकारियों की कार्यक्षमता होगी और सशक्तबिलासपुर / सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार आईगॉट ( iGoT) कर्मयोगी के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कल 13 फरवरी को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक संभागायुक्त कार्यालय, कोनी बिलासपुर के चेतना सभा कक्ष में संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई है। संभागायुक्त सुनील जैन की अध्यक्षता में यह प्रशिक्षण होगी। इस अवसर पर राज्य स्तर से सुश्री अंजू सिंह, अवर सचिव, छत्तीसगढ़ शासन एवं नोडल अधिकारी (iGoT कर्मयोगी) अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को आईगॉट प्लेटफॉर्म के बेहतर उपयोग के लिए प्रेरित करना तथा उनकी कार्यकुशलता और दक्षता को बढ़ाना है। कार्यक्रम में कलेक्टर, जिला बिलासपुर सहित बिलासपुर जिले के सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं संभाग के अन्य जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। संबंधित जिलों के नोडल अधिकारी भी प्रशिक्षण में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेंगे। यह प्रशिक्षण प्रशासनिक क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को और गति मिलेगी।
- बिलासपुर / शासकीय आयुर्वेद औषधालय घुटकू में पदस्थ औषधालय सेवक ऋषिकेश भारद्वाज को लंबे समय से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित कर दिया गया है। वे दिनांक 28 अक्टूबर 2025 से अपने कर्तव्यों से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला आयुष अधिकारी, बिलासपुर द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए तथा कलेक्टर बिलासपुर के अनुमोदन पश्चात भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है।निलंबन अवधि के दौरान श्री भारद्वाज का मुख्यालय शासकीय आयुर्वेद औषधालय पुडू, जिला बिलासपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में अनुशासनहीनता और अनधिकृत अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा।
- -संभाग आयुक्त श्री सुनील जैन और कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने युवाओं से किया संवाद-आईटीआई प्रबंधन को पुराने ट्रेड बंद कर नई तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण कोर्स शुरू करने के दिए निर्देश-पहले दिन 200 से अधिक युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र-रोजगार मूलक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने निजी कंपनियों के साथ किया जाएगा समझौताबिलासपुर /राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मॉडल आईटीआई कोनी में 12 एवं 13 फरवरी को दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में 26 निजी कंपनियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संभाग आयुक्त श्री सुनील जैन, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल ने मेले में युवाओं से संवाद किया और नियोक्ता कंपनियों से चर्चा की। इस अवसर पर प्रतीक स्वरूप कुछ चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।मॉडल आईटीआई कोनी में आयोजित संभाग स्तरीय मेले में अधिकारियों ने नियोक्ता कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप आईटीआई के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किए जाने का सुझाव दिया साथ ही आईटीआई के संयुक्त संचालक ए के सोनी को कंपनियों के साथ एमओयू करने के निर्देश भी दिए ताकि प्रशिक्षण और रोजगार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।संभाग आयुक्त ने आई टीआई प्रबंधन को निर्देश दिए कि पुराने ट्रेड को बन्द कर नए प्रचलित रोजगारमूलक ट्रेड शुरू किए जाएं ताकि युवाओं को रोजगार आसानी से उपलब्ध हो सके।संभाग के सभी जिलों से लगभग 1300 से अधिक युवाओं ने आज के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया, 800 से अधिक युवा रोजगार मेले में शामिल हुए। 329 युवाओं का चयन विभिन्न पदों के लिए प्राथमिक स्तर पर हुआ है वहीं 207 युवाओं का अंतिम चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया है। मेले में आज 23 नियोक्ता कंपनियां मौजूद रहीं। संभाग आयुक्त श्री सुनील जैन एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने चयनित युवाओं राजकुमार पटेल और अभिषेक बंजारे को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। दोनों का चयन कोरबा की एक कंपनी में टेक्निशियन पद पर हुआ है, जहां उन्हें 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। चयनित युवाओं ने खुशी जाहिर करते हुए रोजगार मेले के वृहद आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट किया।रोजगार मेले में वित्त, कृषि, प्रबंधन, मेडिकल एवं फार्मेसी, सोलर एनर्जी, टेक्सटाइल उद्योग, सर्विस टेक्निकल, मैन्युफैक्चरिंग, सिक्योरिटी सर्विस, इंश्योरेंस, ऑटोमोबाइल तथा ज्वेलरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगभग चार हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 13 फरवरी को भी होगी। संभाग स्तरीय रोजगार मेले में श्री अमरचंद पहारे, डिप्टी डायरेस्टर, प्रवर्तन कक्ष, रोजगार, पीएस तिग्गा डिप्टी डायरेक्टर जिला रोजगार कार्यालय, संभाग के विभिन्न जिलों के रोजगार अधिकारी, आदर्श आईटीआई कोनी व लाइवलीहुड कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
- -ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की सड़कें शामिल-रायगढ़-लोइंग-महापल्ली मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 81.47 करोड़ एवं अंबिकापुर में गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक फोर-लेन के लिए 61.34 करोड़ मंजूर-कोनी-मोपका फोर-लेन बायपास के लिए 59.55 करोड़ तथा धमतरी में सिहावा चौक से नहर नाका फोरलेन के लिए 59.06 करोड़ स्वीकृतबिलासपुर ।ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों में सुगम यातायात, फास्ट ट्रैफिक एवं सुव्यवस्थित परिवहन के लिए लोक निर्माण विभाग ने पिछले दो वर्षों में 15 फोर-लेन सड़कों के लिए 644 करोड़ 18 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने जन आकांक्षाओं को देखते हुए लोगों की सुविधाओं तथा चौड़ी एवं मजबूत सड़कों के निर्माण के लिए ये राशि मंजूर की हैं।लोक निर्माण विभाग ने रायगढ़ जिले के मुख्य जिला मार्ग रायगढ़-लोइंग-महापल्ली के किमी 1 से किमी 5 तक विद्युतीकरण सहित फोर-लेन सड़क के निर्माण के लिए 81 करोड़ 47 लाख रुपए, ढिमरापुर चौक से कोतरा थाना चौक तक 2.50 किमी में फोर-लेन के लिए 41 करोड़ 48 लाख रुपए तथा रायगढ़-कोतरा-नंदेली राज्य मार्ग के किमी 1 से किमी 5 तक फोर-लेन निर्माण एवं विद्युतीकरण के लिए 55 करोड़ 28 लाख रुपए मंजूर किए हैं। विभाग ने संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक 5 किमी फोर-लेन सड़क के लिए 61 करोड़ 34 लाख रुपए तथा बिलासपुर में करीब 14 किमी लंबे कोनी-मोपका फोर-लेन बायपास के लिए 59 करोड़ 55 लाख रुपए की स्वीकृति दी है।लोक निर्माण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में 4.80 किमी लंबे शंकर नगर-खम्हारडीह-कचना मार्ग के चौड़ीकरण व फोर-लेन निर्माण के लिए 22 करोड़ 78 लाख रुपए तथा गुढ़ियारी के शुकवारी बाजार से रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर-5 रेलवे फाटक तक 5 किमी फोर-लेन के लिए 26 करोड़ 52 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विभाग ने रायपुर जिले के भैंसा-भंडार-तेलासी-सिरपुर मार्ग के किमी 5/2 से किमी 10/10 तक फोर-लेन निर्माण के लिए 32 करोड़ 72 लाख रुपए एवं राजिम में 3.50 किमी लंबाई के नवीन मेला स्थल (चाबेबांधा) से लक्ष्मण झूला तक फोर-लेन के लिए 34 करोड़ 19 लाख रुपए की मंजूरी दी है।विभाग द्वारा दुर्ग में मिनी माता चौक से महाराजा चौक-ठगड़ा बांध तक 4.70 किमी फोर-लेन के लिए 28 करोड़ 57 लाख रुपए, महाराजा चौक से बोरसी चौक तक 1.80 किमी फोर-लेन के लिए 23 करोड़ 96 लाख रुपए तथा भिलाई में 7 किमी लंबे स्मृति नगर पेट्रोल पंप से आईआईटी जेवरा सिरसा तक फोर-लेन के लिए 20 करोड़ 64 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। धमतरी में सिहावा चौक से नहर नाका तक 5 किमी फोर-लेन सड़क के लिए 59 करोड़ 6 लाख रुपए और राजनांदगांव-गुंडरदेही मार्ग में मुजगहन से रत्नाबांधा चौक धमतरी तक 5 किमी फोर-लेन के लिए 42 करोड़ 41 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के किमी 50 से किमी 57 तक 7 किमी के फोर-लेन में उन्नयन एवं डिवाइडर निर्माण के लिए 54 करोड़ 21 लाख रुपए भी स्वीकृत किए हैं।
- -कलेक्टर के मार्गदर्शन में प्रेरक पहल से निर्माण कार्य में आई तेजी-निर्माण कार्य शुरू करने वाले हितग्राहियों का श्रीफल से सम्मान, अन्य लोग भी ले रहे प्रेरणाबिलासपुर /प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माण कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत तखतपुर की ग्राम पंचायत भरारी में प्रेरणादायक पहल की जा रही है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल के निर्देश पर यह पहल की जा रही है। सीईओ तखतपुर श्री सत्यव्रत तिवारी और उनकी टीम द्वारा लंबे समय से अप्रारंभ आवासों को शुरू कराने के लिए हितग्राहियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है।ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं जनप्रतिनिधि गांव में घर-घर पहुंचकर हितग्राहियों को नारियल (श्रीफल) और लड्डू भेंट कर सम्मानित कर रहे हैं। जो हितग्राही बार-बार समझाइश के बाद अपने तय समय में आवास निर्माण कार्य प्रारंभ कर रहे हैं, उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जा रहा है। इस पहल से गांव में सकारात्मक माहौल बना है और अन्य हितग्राही भी निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए आगे आ रहे हैं। वर्ष 2025-26 में स्वीकृत हितग्राही विजय कुमार उजागर द्वारा प्लिंथ स्तर तक का कार्य शुरू नहीं किया गया था। लगातार प्रेरणा और मार्गदर्शन के बाद उन्होंने निर्माण कार्य प्रारंभ किया। उनकी इस पहल की सराहना करते हुए ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच एवं आवास मित्र द्वारा श्रीफल एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया।इसी प्रकार दीना राम यादव, सावित्री बाई, कमलेश निर्मलकर एवं सरस्वती ने भी 3 से 4 माह से बंद पड़े अपने आवास निर्माण कार्य को दोबारा शुरू किया। उन्हें भी मिठाई और श्रीफल भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। इस अभिनव पहल से ग्राम पंचायत भरारी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्य में तेजी आई है और अन्य हितग्राही भी प्रेरित होकर अपने आवास निर्माण कार्य शुरू कर रहे हैं।
-
-तालाब गहरीकरण एवं ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का लिया जायजा
रायपुर । कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज जनपद पंचायत आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा-3 में वीबीजी राम जी के कार्यों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकसित भारत - रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित नए तालाब गहरीकरण कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर डॉ सिंह ने श्रमिकों से चर्चा कर मजदूरी भुगतान की स्थिति की जानकारी ली तथा उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से विकसित भारत जी-राम जी योजना के संबंध में भी संवाद कर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम परसदा में ही स्थापित ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। तकनीकी सहायक सुश्री अंजु निषाद ने प्लांट की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्रणाली के माध्यम से घरेलू अपशिष्ट जल का उपचार कर उसे पुनः उपयोग योग्य बनाया जाता है। उपचारित जल का उपयोग सिंचाई एवं अन्य गैर-पीने योग्य कार्यों में किया जा सकता है। जल शोधन की प्रक्रिया दो चरणों में होती है - पहले सेटलर चेंबर में ठोस कण नीचे बैठ जाते हैं, तत्पश्चात फिल्ट्रेशन चेंबर में वैजयंती पौधों की सहायता से प्राकृतिक रूप से जल का शोधन किया जाता है। इस प्रणाली से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलता है और जल का पुनः उपयोग संभव हो पाता है।निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिस्वरंजन, एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैकरा, जनपद पंचायत आरंग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक बनर्जी, तहसीलदार आरंग श्रीमती ज्योति मसियारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ग्राम परसदा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगाए गए नल कनेक्शनों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने घर के बाहर लगे कनेक्शन में सोखता गड्ढा निर्माण एवं टोटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचकर पेंशन, राशनकार्ड सहित विभिन्न अभिलेखों व पंजियों की जांच की। जन्म-मृत्यु पंजीयन, आय एवं जाति प्रमाण पत्र की प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों से संवाद कर शासकीय योजनाओं की जानकारी ली।
-
भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई के नागरिकों को सूचित किया जाता है कि चंद्रा मौर्या उच्चस्तरीय जलागार टंकी में आवश्यक संधारण कार्य के अंतर्गत नवीन आउटलेट वाल्व लगाने का कार्य किया जाना है। इस तकनीकी सुधार कार्य के कारण संबंधित क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी ।
13 फरवरी 2026, शुक्रवार शाम की जल आपूर्ति पूर्णत बंद रहेगी। 14 फरवरी 2026, शनिवार सुबह की जल आपूर्ति प्रभावित/बंद रहेगी। कार्य पूर्ण होने के पश्चात 14 फरवरी 2026 की शाम से जल आपूर्ति पुनः सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।नगर निगम प्रशासन प्रभावित क्षेत्र के निवासियों से अपील करता है कि कृपया अपनी आवश्यकतानुसार जल का संचय पहले से कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके। संधारण कार्य का उद्देश्य भविष्य में जलापूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।असुविधा के लिए हमें खेद है। -
रायपुर।शासकीय प्राथमिक उ. मा. विद्यालय कोसरंगी, आरंग में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई और उन्हें इस बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया।उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता और दवा सेवन से फाइलेरिया जैसी बीमारी को खत्म किया जा सकता है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैकरा, सीएमएचओ डॉ मिथलेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
- -अवैध नल कनेक्शनो को अभियान चलाकर विच्छेद करने की कार्यवाही के दिये निर्देश-टैंकरो और हाईड्रोलिक वाहनो को आवश्यक रूप से सुधारने कहा, जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू सहित अधिकारियों की ली बैठक- रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने नगर निगम जलकार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू की विशेष उपस्थिति में नगर निगम रायपुर में नवगठित जलबोर्ड में सम्मिलित अधिकारियों नगर निगम अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौड, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा जुनियर, सहायक अभियंता श्री अनुराग पाटकर, उपअभियंता श्री योगेन्द्र साहू, श्री शुभम तिवारी की उपस्थिति में नगर निगम जल बोर्ड के कार्य दायित्वो एवं गतिविधियों को लेकर आवश्यक बैठक कार्यालय कक्ष में ली एवं गर्मी की पूर्व तैयारियों की समीक्षा कर जलबोर्ड के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। सभापति ने जल बोर्ड अधिकारियों को रायपुर नगर निगम क्षेत्र की सभी लगभग 46 पानी टंकियो और जलागारो में प्रतिदिन सुबह शाम जल का पूर्ण भराव नियमित सतत मॉनिटरिंग कर सुनिश्चित करने निर्देशित किया है ताकि नगर वासियों को गर्मी में पर्याप्त प्रेशर से पेयजल आपूर्ति सतत की जा सके।सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने जलबोर्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रतिदिन नियमित रूप से शहर के विभिन्न जोनो के विभिन्न वार्डो में सुबह 6 बजे से और शाम 6 बजे से 1 घंटे फील्ड में रहकर पाईप लाईनो का सर्वे कर जल समस्या निरीक्षण कर उसका त्वरित निदान स्थल पर करवाने कार्यवाही करें। ताकि पेयजल वितरण व्यवस्था सुव्यवस्थित रूप से गर्मी में निरंतर जारी रहें और सभी लगभग 46 जलागारो और टंकियो से शहर के नागरिको को टेल एण्ड तक पर्याप्त प्रेशर से पानी मिल सके। सभापति ने नगर निगम जलबोर्ड के सभी अधिकारियों को तत्काल गर्मी में सुगम पेयजल आपूर्ति की तैयारी व्यापक स्तर पर करने फील्ड पर जाकर पसीना बहाने और मेहनत की पराकाष्ठा करने का सुझाव दिया है।सभापति ने अभियान चलाकर नगर निगम क्षेत्र के सभी जोनो और वार्डो में अवैध नल कनेक्शनो को विच्छेद कर उनका नियमितिकरण करवाकर उन्हें करारोपण में शामिल करने की कार्यवाही निगम हित में प्राथमिकता से करने जलबोर्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया है। सभापति ने जोनो की टीम के साथ फील्ड में पाईप लाईन सर्वे कर नालियों से गुजर रही पाईप लाईनो को तत्काल अभियान चलाकर शिफ्ट करने का कार्य योजनाबद्ध तरीके से करने के निर्देश जल बोर्ड के अधिकारियों को दिये है।सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने नगर निगम जलबोर्ड के अधिकारियों को शहर हित में सुझाव दिया कि वे प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत नगर निगम रायपुर में आपस में बैठक कर विभिन्न जोनो के क्षेत्र में कार्य करने कार्य विभाजन सहमति बनाकर करें एवं इस संबंध में शीघ्र निर्देश जारी करवाकर प्रतिदिन सुबह व शाम पेयजल आपूर्ति के समय फील्ड में रहे एवं नागरिको को पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति टेल एण्ड तक करवाना जोनो की टीम के साथ मिलकर सुनिश्चित करें। जल विभाग एवं जोनो के टैंकरो और हाईड्रोलिक वाहनो की प्राथमिकता से आवश्यकतानुरूप मरम्मत और सुधार का कार्य करवाया जाये ताकि लगभग डेढ माह बाद गर्मी प्रारंभ होने पर टैंकरो से पेयजल आपूर्ति की जा सके। सभापति ने जलबोर्ड के अधिकारियों को वार्ड पार्षदो से समन्वय रखकर वार्डो की पेयजल समस्याओ का अभी से तैयारी कर त्वरित निदान करने निर्देशित किया है साथ ही विगत वर्ष के पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्रो का स्थल भ्रमण कर समस्या से अवगत होकर फील्ड में उतरकर पेयजल समस्या से ग्रस्त उक्त क्षेत्रो को चिन्हित कर समस्या निदान का कार्य प्राथमिकता से करने निर्देशित किया है।
- बिलासपुर /जिले के बिल्हा विकासखंड के भैंसबोड़ क्लस्टर के ग्राम भोजपुरी की निर्मला कोशले की कहानी हजारों महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है। एक साधारण गृहिणी से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का उनका सफर न केवल आर्थिक प्रगति की मिसाल है, बल्कि ग्रामीण भारत में नारी सशक्तिकरण की जीवंत तस्वीर भी प्रस्तुत करता है।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत गठित ‘मिनी माता’ स्व-सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल कर निर्मला ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि सही अवसर, मार्गदर्शन और सरकारी सहयोग मिल जाए, तो कोई भी महिला अपनी तकदीर स्वयं लिख सकती है।समूह से जुड़ने से पहले निर्मला का जीवन सामान्य ग्रामीण महिलाओं की तरह घर-गृहस्थी और खेत तक सीमित था। 13 मार्च 2018 को जब ‘मिनी माता’ स्व-सहायता समूह का गठन हुआ और उन्हें समूह की जिम्मेदारी मिली, तभी से उनके जीवन ने नई दिशा पकड़ी। जिम्मेदारी ने उन्हें डराया नहीं, बल्कि उनके भीतर छिपी नेतृत्व क्षमता को जगाया। समूह के माध्यम से उन्हें 1 हजार रुपये की आरएफ (रिवॉल्विंग फंड) राशि, 20 हजार रुपये की सीआईएफ सहायता तथा 10 हजार रुपये का बैंक ऋण प्राप्त हुआ। बाद में समूह को भी 15 हजार रुपये आरएफ, 60 हजार रुपये सीआईएफ तथा 3 लाख रुपये का बैंक ऋण मिला। छोटी प्रतीत होने वाली ये राशियाँ उनके जीवन में बड़े परिवर्तन की आधारशिला बनीं।कृषि कार्य को जारी रखते हुए निर्मला ने एक साथ कई आजीविका गतिविधियाँ प्रारंभ कीं। उन्होंने हल्दी, मिर्च और मसालों का लघु प्रसंस्करण इकाई स्थापित की, श्रृंगार सामग्री की दुकान खोली तथा पशुपालन को भी आय का स्रोत बनाया। पहले उनकी वार्षिक आय केवल कृषि पर आधारित लगभग 55 हजार रुपये थी। लेकिन नई गतिविधियों से आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई-श्रृंगार दुकान से लगभग 65 हजार रुपये वार्षिक आय, मसाला प्रसंस्करण से लगभग 36 हजार रुपये, पशुपालन से लगभग 36 हजार रुपये अतिरिक्त आय।इस प्रकार उनकी कुल वार्षिक आय बढ़कर लगभग 1 लाख 92 हजार रुपये तक पहुँच गई। अब उनका परिवार न केवल अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर पा रहा है, बल्कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, बचत और बेहतर भविष्य की योजनाएँ भी बना रहा है। निर्मला की प्रगति केवल आय वृद्धि तक सीमित नहीं रही। पहले वे केवल घर तक सीमित थीं, आज वे समूह की सचिव, सफल उद्यमी और ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचानी जाती हैं। वे घर के महत्वपूर्ण निर्णयों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं, बैंक से सीधे संवाद करती हैं और बाजार में आत्मविश्वास के साथ अपने उत्पाद बेचती हैं। समूह बैठकों और प्रशिक्षण ने उन्हें बचत की आदत, वित्तीय प्रबंधन, निवेश की समझ और व्यवसाय संचालन का ज्ञान दिया। एनआरएलएम टीम के मार्गदर्शन ने उन्हें यह आत्मविश्वास प्रदान किया कि किस गतिविधि में कितना निवेश करना है और बाजार की मांग के अनुसार व्यवसाय को कैसे आगे बढ़ाना है। आज निर्मला केवल स्वयं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपने गांव की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।निर्मला कोशले अब केवल एक नाम नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन चुकी हैं। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि यदि महिलाओं को अवसर, प्रशिक्षण और सहयोग मिले, तो वे आर्थिक और सामाजिक दोनों ही क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर सकती हैं। उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि आत्मविश्वास, परिश्रम और सामूहिक प्रयास से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।
- दुर्ग / छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (सीएसईआरसी) द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2029-30 के लिए बिजली दरों (टैरिफ) के निर्धारण और राजस्व आवश्यकताओं से संबंधित याचिकाओं पर दुर्ग क्षेत्र(दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले) के उपभोक्ताओं के लिए जन-सुनवाई आयोजित की जा रही है। सीएसईआरसी द्वारा पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों के विभिन्न उपभोक्ताओं को उक्त जनसुनवाई की प्रक्रिया में हिस्सा लेने हेतु क्षेत्रवार ऑनलाईन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य की बिजली कंपनियों (उत्पादन, पारेषण, वितरण एवं लोड डिस्पैच सेंटर) द्वारा प्रस्तुत याचिकाओं पर आम जनता, किसान और उद्योगपति अपने सुझाव व आपत्तियाँ दर्ज करा सकते हैं।दुर्ग क्षेत्र के उपभोक्ताओं को आयोग के रायपुर कार्यालय से सीधे जुड़ने के लिए दिनांक 17 फरवरी 2026 को प्रातः 10ः30 से दोपहर 12ः00 बजे तक रायपुर नाका दुर्ग स्थित मुख्य अभियंता/कार्यपालक निदेशक कार्यालय, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग पर उपस्थित हो सकते हैं।यदि कोई उपभोक्ता सीधे रायपुर आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी बात रखना चाहता है, तो दिनांक 19 फरवरी 2026 को दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक कृषि एवं कृषि संबंधी कार्य दोपहर 02ः30 से 04ः00 बजे तक घरेलू उपभोक्ता एवं सायं 04ः00 से 05ः30 बजे तक गैर-घरेलू उपभोक्ता उपस्थित होकर अपनी आपत्तियां एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। इसी तरह 20 फरवरी 2026 को दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक स्थानीय निकाय, नगर निगम एवं ट्रेड यूनियन आदि, दोपहर 02ः30 से 04ः00 बजे तक निम्न दाब उद्योग एवं सायं 04ः00 से 05ः30 बजे तक उच्च दाब उद्योग अपनी सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे। याचिकाओं का विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाइट www.cserc.gov.in पर उपलब्ध है। दुर्ग क्षेत्र के सभी इच्छुक सम्मानीय उपभोक्ता और विभिन्न संगठन इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया का हिस्सा बनकर अपने सुझाव दे सकते हैं।
- - बालोद जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने 13 से 15 फरवरी तक सियादेवी जलाशय में हो रहा आयोजनबालोद । सियादेवी इको एडवेंचर फेस्ट का 13 फरवरी को भव्य शुभारंभ होगा। बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम नारागांव स्थित सियादेवी जलाशय के मनोरम पर्यटन स्थल में 13 से 15 फरवरी तक सियादेवी इको एडवेंचर फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बैंबू राफ्टिंग, फ्लोटिंग बलून, हाॅट एयर बलून, बोटिंग, एडवेंचर एक्टिविटी, स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय व्यंजन, बच्चों के लिए मनोरंजन, युवाओं के लिए एडवेंचर आदि गतिविधियां की जाएगी। जिला प्रशासन बालोद द्वारा आयोजित यह इको एडवेंचर फेस्ट स्थानीय महिलाओं को सशक्त बनाने, रोजगार तथा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल है।
- - 12 ज्योतिर्लिंग की झांकियों के बीच सुबह नौ बजे से 61 जोड़े महिला आचार्यों के मार्गदर्शन में करेंगे लघु दुग्ध रुद्राभिषेक- महाराष्ट्र संस्कार केंद्र की रजत जयंती पर 23 वर्षों से लगातार पूजन में बैठ रहे दंपतियों का किया जाएगा सम्मानरायपुर। महाराष्ट्र मंडल और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर रविवार, 15 फरवरी को सामूहिक लघु रुद्राभिषेक किया जाएगा। महाराष्ट्र संस्कार केंद्र का 25वां वर्ष होने के कारण इस वर्ष मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में सामूहिक लघु रुद्राभिषेक को और भी भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। अजय पोतदार के मार्गदर्शन में बनाई जाने वाली 12 ज्योतिर्लिंग की झांकियां सभागृह में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगी।महाराष्ट्र मंडल के सचिव, महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संस्थापक और कार्यक्रम प्रमुख आचार्य चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि महाराष्ट्र संस्कार केंद्र का महाशिवरात्रि पर यह लगातार 23वां आयोजन है। इस विशेष मौके को यादगार बनाने के लिए गत 23 सालों से लगातार लघु रुद्राभिषेक पूजन में बैठने वाले दंपतियों का सम्मान किया जाएगा।आचार्य चेतन के मुताबिक इस वर्ष 61 जोड़े दूध से लघु रुद्राभिषेक करेंगे। पूजन में बैठने के लिए महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। बताते चलें कि गत कुछ वर्षों की तरह इस साल भी महाराष्ट्र मंडल की महिला आचार्यों की ओर से लघु रूद्र के अनेक आवर्तन का पाठ किया जाएगा। साथ ही शिव तांडव स्त्रोत का समूह गायन भी होगा। लघु रुद्राभिषेक के बाद हमेशा की तरह महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण जुटेंगे।
- - बड़ी संख्या में जुटे भक्तगण, महिला श्रद्धालुओं की संख्या व उत्साह ज्यादारायपुर। संत श्रीगजानन महाराज प्रकटोत्सव पर तात्यापारा स्थित मंदिर परिसर से संतश्री की पालकी शोभायात्रा अभूतपूर्व उत्साह के साथ निकाली गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं में गजानन महाराज की पालकी को लेकर जितनी श्रद्धा- भक्ति दिखी, उतना ही उत्साह ट्रेक्टर ट्रॉली में रखे महाराज के आदमकद तैलचित्र वाली झांकी को लेकर भी देखा गया।मंगलवार रात को बैंड- बाजे और माइक पर संतश्री के जयकारों के साथ निकाली गई पालकी शोभायात्रा का तात्यापारा चौक पर महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति की ओर से फूलों की पंखुडियों से श्रद्धामय स्वागत किया गया। इस मौके पर मंडल की सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, शंकर नगर बाल वाचनालय- उद्यान प्रभारी रेणुका पुराणिक ने अन्य पदाधिकारियों के साथ पालकी की आरती उतारी। युवा समिति के सह प्रभारी शुभम् पुराणिक, रीना बाबर, तन्मय बक्षी, साक्षी जोशी, अक्षता पंडित, सुरभि शेष, अस्मिता कुसरे, आराधना शेष, पर्यावरण समिति के समन्वयक अभय भागवतकर, प्रभारी वैभव बर्वे, सांस्कृतिक समिति के समन्वयक प्रेम उपवंशी सहित अनेक पदाधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहे।कुछ विलंब से निकली गजानन महाराज की पालकी शोभायात्रा का नेतृत्व मंदिर के अध्यक्ष अविनाश बल्लाल सहित जयंत तापस, अरुण डोनगांवकर, विश्वास कुसरे, प्रशांत ढवले, नवीन देशमुख, सुधीर परेतकर, राजा भट सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने किया। साथ ही इसमें चारुदत्त जोशी, रत्नाकर हिशीकर, विजय वराडपांडे, कल्पना लांबे और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए।

.jpg)


.jpg)









.jpg)



.jpg)



.jpg)

.jpg)


