- Home
- छत्तीसगढ़
- - चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल में बाबा साहेब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, बेहतर समाज निर्माण का दिया संदेशरायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके संदेशों को याद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी समानता की भावना है, जहां किसी की पहचान उसकी जाति या समुदाय से नहीं, बल्कि उसके व्यक्तित्व और कर्म से होती है। उन्होंने कहा कि इस सोच को मजबूत करने में बाबा साहब का अतुलनीय योगदान रहा है।उन्होंने आगे कहा कि आज़ादी से पहले दलित, शोषित, पीड़ित और वंचित समाज के अंतिम व्यक्ति की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता था लेकिन बाबा साहब ने उनके अधिकारों, सम्मान और न्याय के लिए संघर्ष कर उन्हें मुख्यधारा में स्थान दिलाया। इस संदर्भ में उन्होंने गुरु घासीदास बाबा के “मनखे-मनखे एक समान” के संदेश को भी याद करते हुए सामाजिक समरसता की आवश्यकता पर जोर दिया।इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें नृत्य, गीत एवं नाट्य मंचन के माध्यम से बाबा साहेब के जीवन और उनके योगदान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के अधिकारी, चिकित्सक, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- 0- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अवैध बाल आश्रम पर सख्त कार्रवाईरायपुर। जिले में बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए सतत निगरानी की जा रही है।इसी के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार ग्राम चंपारण में अवैध रूप से संचालित बाल आश्रम पर संयुक्त टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम को प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम चंपारण स्थित एक बाल आश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आश्रम में बच्चों को नियमों के विपरीत एवं असुरक्षित परिस्थितियों में रखा गया था।टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके संरक्षण की व्यवस्था की गई। बचाव किए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां समिति के निर्देशानुसार उन्हें विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत बालगृह में सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया है।संबंधित संचालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी बच्चों से संबंधित किसी प्रकार की अनियमितता, शोषण या अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
- 0- अब तक 3900 से अधिक शासकीय कर्मचारियों को मिल चुका तकनीकि ज्ञानरायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में प्रोजेक्ट दक्ष का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत अब तक कुल 226 बैचों में 3900 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।इसी कड़ी में शिक्षा विभाग के कुल 58 सहायक शिक्षक एवं प्रधान पाठकों ने प्रोजेक्ट दक्ष के तहत ट्रेनिंग ली।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय कार्यप्रणाली को डिजिटल रूप से सशक्त, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को कंप्यूटर एवं मोबाइल के मूलभूत उपयोग, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, डिजिटल दस्तावेज़ प्रबंधन तथा ई-मेल जैसे आधुनिक डिजिटल टूल्स की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।प्रोजेक्ट दक्ष से शासकीय कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता में वृद्धि हुई है, जिससे ई-गवर्नेंस को मजबूती मिल रही है और नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता व गति में भी सुधार हो रहा है। यह पहल शासन की डिजिटल इंडिया और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
- 0- समय-सीमा में त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देशरायपुर। आगामी जनगणना कार्य का सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रायपुर जिले में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। इस संबंध में रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन ने विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।छत्तीसगढ़ जनगणना निदेशालय एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम के सभी जोनों में स्कूलों एवं निर्धारित प्रशिक्षण केंद्रों पर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री बिश्वरंजन ने निर्देशित किया कि भारत सरकार एवं राज्य जनगणना निदेशालय के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए 1 मई 2026 से प्रारंभ होने वाले जनगणना के प्रथम चरण के समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा में, पूरी शुद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी प्रगणक, पर्यवेक्षक एवं संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें।उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए, ताकि मैदानी स्तर पर कार्य निष्पादन में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।निरीक्षण के दौरान नगर निगम जनगणना शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं उपायुक्त श्री जसदेव सिंह बाबरा, जोन 1 के जनगणना चार्ज अधिकारी श्री अंशुल शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।
- 0- अब तक 94 हजार से अधिक बच्चों की हो चुकी स्क्रीनिंगरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना "प्रोजेक्ट धड़कन" के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है - बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज अभनपुर टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 3 एवं 5 उपरवारा में 140 बच्चों की स्क्रीनिंग, आरंग टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 1, 2 एवं 3 गनौद में 115 बच्चों की स्क्रीनिंग, धरसीवां टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 5 एवं 6 धनेली में 109 बच्चों की स्क्रीनिंग, तिल्दा टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 1 एवं 2 खपरीकला में 110 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम ए द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र सतबहिनिया एवं गभरा पारा 3 में 130 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 7 एवं 9 रायपुरा में 163 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम डी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र सतनामी पारा नया तालाब में 192 बच्चों की स्क्रीनिंग हुई व पूरे जिले में आज कुल 959 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।इस प्रोजेक्ट के तहत अब तक जिले में कुल 94,983 बच्चों की स्क्रीनिंग, 14 बच्चों का मेडिकल उपचार व प्रबंधन एवं 18 बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है।
- 0- आपदा प्रभावित परिवार को मिली आर्थिक राहत, जिला प्रशासन की पहलरायपुर। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित "प्रोजेक्ट राहत" के अंतर्गत राजस्व पुस्तक परिपत्र आरबीसी 6(4) के प्रावधानों के तहत हितग्राहियों के परिजनों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की जाती है। यह पहल प्राकृतिक आपदाओं में प्रभावित परिवारों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।इसी क्रम में ग्राम खम्हरिया ब्लाक तिल्दा-नेवरा के निवासी मृतक स्व. श्रीमती सुनिता नेताम के पति श्री दीपक नेताम को 4 लाख रुपए का सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।जिला प्रशासन रायपुर द्वारा प्रोजेक्ट राहत के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके।
- 0- “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँरायपुर। जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।इसी क्रम में आज ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्री मनीष कुमार चंद्राकर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर टेकारी में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।
- 0- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारीबिलासपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर जिले के बोदरी नगर पालिका में 8 कार्यों के लिए एक करोड़ 99 लाख रुपए से अधिक की राशि मंजूर की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने बोदरी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-7 में दो बी.टी. कोटिंग सड़कों के लिए 42 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। वार्ड क्रमांक-15 में बी.टी. कोटिंग सड़क के लिए 13 लाख 13 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-11, 12, 13 एवं 14 में झूलेलाल मंदिर से दुर्गा मदिर तक बी.टी. कोटिंग सड़क के लिए 41 लाख 61 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-14 में आत्मानंद स्कूल से काली मंदिर होते हुए मेन रोड तक बी.टी. सड़क के लिए 16 लाख 73 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।विभाग ने वार्ड क्रमांक-6 में रहंगी रोड से मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड के लिए 31 लाख 8 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-10 में प्राथमिक शाला दड़हा से मेन रोड तक सी.सी. रोड के लिए 12 लाख 83 हजार रुपए मंजूर किए हैं। विभाग ने पीपल चौक से बिजली ऑफिस रहंगी मोड़ तक आर.सी.सी. नाली के निर्माण के लिए भी 41 लाख 50 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।
- 0- जनगणना कार्य में त्रुटि न हो : कलेक्टर संजय अग्रवाल0- सटीक आंकड़ों के लिए गंभीरता से कार्य करने दिए निर्देशबिलासपुर. कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने जनगणना कर्मियों के प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने जिले में संचालित जनगणना कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सरकंडा स्थित स्वामी आत्मानंद पंडित रामदुलारे बालक विद्यालय एवं लाल बहादुर शास्त्री हायर सेकेण्डरी स्कूल शनिचरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की प्रक्रिया, उपस्थित कर्मियों की सहभागिता तथा दिए जा रहे विषय-वस्तु की जानकारी ली। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स से प्रशिक्षण मॉड्यूल के बारे में विस्तार से चर्चा की और सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी कर्मियों को जनगणना के प्रत्येक बिंदु की स्पष्ट एवं व्यवहारिक जानकारी दी जाए।कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्राप्त आंकड़े शासन की नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण का आधार बनते हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी गणनाकार एवं पर्यवेक्षक पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान फील्ड से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर विशेष ध्यान देने, डिजिटल एप्लीकेशन के उपयोग में दक्षता बढ़ाने तथा किसी भी प्रकार की शंका का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उपस्थिति अनिवार्य सुनिश्चित की जाए और अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी भी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि जिले में प्रगणकों का प्रशिक्षण चार चरणों में दिया जा रहा है। पहला चरण 13 से 15 अप्रैल, दूसरा चरण 16 से 18 अप्रैल, तीसरा 20 से 22 अप्रैल एवं चौथा 22 से 24 अप्रैल के बीच संपन्न होगा। राज्य में जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। जिमसें 16 से 30 अप्रैल तक स्व गणना एवं 1 से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। 1 से 30 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे। हर मकान की जानकारी दर्ज की जाएगी। घर की स्थिति, सुविधाएं और मूलभूत जानकारी संकलित की जाएगी। जनगणना अधिनियम के तहत यह जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी।
- 0- 695 उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त राशन, वितरण प्रक्रिया जारी0- अब तक 37 फीसदी हितग्राहियों को तीन माह का मिल चुका राशनबिलासपुर. जिला बिलासपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत तीन माह के खाद्यान्न का भंडारण एवं वितरण कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध है और हितग्राहियों को नियमित रूप से वितरण किया जा रहा है।खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अप्रैल 2026 से जून 2026 तक तीन माह के खाद्यान्न के भंडारण एवं वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके तहत जिले की 695 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में आवंटन के विरुद्ध 70 प्रतिशत से अधिक खाद्यान्न का भंडारण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सभी उचित मूल्य दुकानों में तीन माह के खाद्यान्न के भंडारण के लिए पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है और कहीं भी किसी प्रकार की समस्या नहीं है। राशन वितरण की प्रक्रिया ई-पॉस मशीन के माध्यम से की जा रही है, जिसके तहत हितग्राहियों को तीन माह का राशन प्राप्त करने के लिए फिंगर प्रिंट सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। जिले में अब तक लगभग 37 प्रतिशत हितग्राहियों को तीन माह का खाद्यान्न वितरित किया जा चुका है और शेष हितग्राहियों को भी नियमानुसार वितरण कार्य जारी है। ई-पॉस मशीनों के माध्यम से वितरण कार्य में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा नहीं आ रही है। श्री कुजूर ने बताया कि जिले में पीडीएस के तहत खाद्यान्न वितरण पूरी तरह सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रहा है और सभी हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
- बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में चिरायु के नाम से प्रसिद्ध आरबीएसके टीम द्वारा एक बार फिर एक गरीब परिवार के बच्चे को नया जीवन मिला है। मस्तूरी चिरायु टीम पिछले कई वर्षों से लगातार स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में 6 सप्ताह से 18 वर्ष तक के बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है।इसी क्रम में सीपत क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में 11 माह के एक बच्चे ध्रुवेश पुरी पिता नरेंद्र पुरी, माता – ज्योति पुरी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान बच्चा जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित पाया गया। चिरायु टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को जिला अस्पताल में रेफर किया और स्वयं चिरायु वाहन से अस्पताल पहुंचाया। वहां ईको, ब्लड टेस्ट सहित सभी आवश्यक जांच कराई गई। इसके बाद बच्चे को रायपुर मेकाहारा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां जांच में बच्चे को कॉम्प्लेक्स सायनोटिक हार्ट डिजीज से पीड़ित पाया गया, जो एक गंभीर जन्मजात हृदय रोग है।आगे की बेहतर चिकित्सा के लिए बच्चे को एम्स रायपुर एवं श्री सत्य साईं अस्पताल रायपुर में भी दिखाया गया। सभी रिपोर्ट्स को दिल्ली एम्स, अपोलो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल चेन्नई सहित विभिन्न उच्च स्तरीय अस्पतालों में भेजा गया।अपोलो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल चेन्नई के डॉक्टरों ने रिपोर्ट का अध्ययन कर बच्चे के ओपन हार्ट सर्जरी की सहमति दी। शुरुआत में परिजन ऑपरेशन के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन चिरायु टीम ने लगातार काउंसलिंग कर उन्हें समझाया कि ऑपरेशन ही बच्चे के जीवन को बचा सकता है। अंततः माता-पिता तैयार हुए और टीम के सहयोग से 23 मार्च 2026 को बच्चे को चेन्नई भेजा गया। 25 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया और 1 अप्रैल 2026 को सफल ओपन हार्ट सर्जरी की गई। आज बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गरीब परिवार की नन्ही बच्ची के सफल ऑपरेशन पर खुशी प्रकट की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम को बधाई दी है।इस पूरे कार्य में चिरायु नोडल डॉक्टर डॉ. सौरभ शर्मा, बिलासपुर सीएमएचओ डॉ शुभा गरेवाल,मस्तूरी बीएमओ डॉक्टर अनिल, बीपीएम भूपेंद्र देवांगन, डॉ मनीष सिंह, डॉक्टर सोनम धर्म बरगाह एवं पूर्णिमा सहित पूरी चिरायु टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।बच्चे के माता-पिता ने स्वास्थ्य विभाग, चिरायु टीम एवं छत्तीसगढ़ शासन का दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए सच में जीवनदायिनी साबित हो रही है।
- भिलाईनगर। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा की शिकायत पर नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित एक भवन को कब्जा मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई निगम के जोन 3 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र में की गई जहां संबंधित भवन पर अनाधिकृत रूप से कब्जा कर संचालन किया जा रहा था।जोन-3 राजस्व विभाग एवं बेदखली की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद भवन को खाली कराते हुए उसे शील बंद कर अपने कब्जे में लिया। कब्जा मुक्त कराए गए भवन की चाबी विधिवत रूप से जोन 3 मदर टेरेसा नगर कार्यालय में जमा करा दी गई है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध कब्जों और अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार अधिकारियों को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि शहर में कानून व्यवस्था एवं नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
- भिलाईनगर । आगामी जनगणना कार्यों की सटीकता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को उपायुक्त सह नोडल अधिकारी (जनगणना) डी.एस. कोसरिया ने जोन 04 शिवाजी नगर तथा जोन 02 वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत संचालित प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रशिक्षण हॉल में उपस्थित प्रगणकों से चर्चा की और जनगणना फॉर्म भरने की तकनीकी बारीकियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रगणक को डिजिटल और मैन्युअल डेटा प्रविष्टि के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाए ताकि मैदानी कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो ।उपायुक्त ने जोन स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें हर परिवार की सटीक जानकारी दर्ज करना अनिवार्य है। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं, जैसे पेयजल और बैठक व्यवस्था का भी अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान संबंधित जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी, सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी, विजेंद्र परिहार, एवं जनगणना कार्य से जुड़े अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। आयुक्त के निर्देशानुसार, आगामी दिनों में अन्य जोन क्षेत्रों के प्रशिक्षण केंद्रों का भी इसी प्रकार निरीक्षण किया जाएगा ताकि शत-प्रतिशत त्रुटिरहित डेटा संकलन सुनिश्चित हो सके।
- 0- आवेदकों के मांगों एव समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देशबालोद. संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुँचे आम नागरिकों के लिए राहत भरा साबित हुआ। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कचांदुर की मंजुलता ने भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ दिलाने, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धनेली के श्री तोरण लाल एवं डोटोपार की प्रेमवती ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम पिरीद के चिनेश्वरी ने जाॅब कार्ड बनाने, मर्रामखेड़ा के दुर्गेश्वरी ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए।जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या मंे लोग कलेक्टर से मुलाकात करने पहुँचे थे। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी आत्मीयता से उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना। श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जनदर्शन में पहुँचे लोगों के मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
- 0- जल संरक्षण को बढ़ावा देने विभिन्न गतिविधियों का किया गया आयोजनबालोद. ग्राम पंचायत बिरेतरा में नीर चेतना अभियान अन्तर्गत जल संरक्षण को बढ़ावा देने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत गुण्डरदेही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि यह अभियान ग्राम के नागरिकों के बीच जल संरक्षण हेतु जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाने का एक सफल प्रयास है। इस दौरान जय माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह द्वारा रंगोली बनाकर जल संचय और जल संरक्षण के महत्व को समझाने का प्रयास किया गया। जय माँ बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह द्वारा जल संचय और जल संरक्षण के महत्व को समझाने हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।इस नाटक के माध्यम से ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता और व्यवहारिक समझ विकसित की गई। इसके साथ ही महिला समूह और ग्रामीणों द्वारा गांव के मोहल्ला में जल संरक्षण का प्रचार-प्रसार करने रैली आयोजित की गई। रैली के दौरान ग्रामीणों ने ’जल बचाओ’ संदेश के साथ मानव श्रृंखला बनाकर सामूहिक प्रतिबद्धता दिखाई। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती रीना डोमन देशमुख, एसडीओ जनपद पंचायत गुण्डरदेही, पीओ मनरेगा, तकनीकी सहायक, जनपद पंचायत गुण्डरदेही के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री लेखराम साहू, ग्राम पंचायत बिरेतरा की सरपंच श्रीमती तारिणी देशमुख, पूर्व सरपंच योगेश देशमुख, सरपंच भाठागांव बी, सरपंच बोदल, सरपंच कुथरेल, उपसरपंच, पंच एवं स्व-सहायता समूह की दीदीयों एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
- 0- सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों का ’आई गोट कर्मयोगी’ पोर्टल में अनिवार्य रूप से आॅनबोर्डिंग कराने के दिए निर्देशबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उन्होंने भारत सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के कार्यक्षमता, जवाबदेही एवं नागरिक केन्द्रित सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई ’आईगोट कर्मयोगी’ पोर्टल में अपने अधीनस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों के आॅनबोर्डिंग के कार्यों की समीक्षा की।उन्होंने ’आईगोट कर्मयोगी’ पोर्टल में विभागवार आॅनबोर्डिंग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों का शीघ्र आॅनबोर्डिंग कराने के निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी अधिकारी-कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक ’आईगोट कर्मयोगी’ पोर्टल में आॅनबोर्डिंग कराना अनिवार्य है। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारियों के वार्षिक वेतन वृद्धि के लिए उन्हें आईगोट कर्मयोगी पोर्टल में आॅनबोर्डिंग कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अधिकारी-कर्मचारियों के वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में भी इसकी जानकारी अंकित की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में श्रीमती मिश्रा ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विजय सिंह कंवर से मौजूदा शिक्षा सत्र से दल्लीराजहरा में प्रयास आवासीय विद्यालय प्रारंभ करने हेतु की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को प्रयास आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास के लिए चयनित भवन का समुचित रंगरोगन, साज-सज्जा तथा भवन में जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने विभागवार जीएसटी रिटर्न के कार्य की भी समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिला मुख्यालय बालोद में सड़क चैड़ीकरण एवं हाईमास्ट लाईट लगाने आदि कार्य के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खुरसुनी में 23 अप्रैल को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जल संचय, जनभागीदारी अभियान 2.0 के कार्य के अंतर्गत जिले में निर्मित किए जा रहे जल संरचनाओं की जेएसजेबी पोर्टल में किए जा रहे एंट्री कार्य की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर ने जिले में चलाए जा रहे सघन वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रोपे गए पौधों की समुचित देखभाल हेतु विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे उपायों की भी जानकारी ली। श्रीमती मिश्रा ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभागों के अंतर्गत रोपे गए पौधों की देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी से जिले में बाल विवाह की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु किए जा रहे उपायों तथा इनकी समुचित प्रचार-प्रसार के संबंध में जानकारी ली। श्रीमती मिश्रा ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को अक्षय तृतीया के आगमन को देखते हुए आम जनता को बाल विवाह की दुष्प्रभावों की जानकारी प्रदान करने हेतु समुचित प्रचार-प्रसार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के निर्देश भी दिए।--
- 0- धान खरीदी योजना अंतर्गत सहकारी समितियों से शेष धान का शीघ्र उठाव सुनिश्चित कराने के दिए निर्देशबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत जिले के सहकारी समितियों में शेष धान के तत्काल उठाव के संबंध में सहकारिता, खाद्य, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले के सहकारी समितियों में उठाव हेतु शेष धानों का तत्काल उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सहकारी समितियों में भौतिक रूप से बिल्कुल भी धान उठाव हेतु शेष नही होना चाहिए। बैठक में उन्होंने सहकारी समितियों में उठाव हेतु शेष रह गए धान की बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने सभी शाखा प्रबंधकों को इसकी निरंतर माॅनिटरिंग कर सहकारी समितियों से शेष धान का शीघ्र उठाव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री आरपी राठिया, जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी श्री टिकेन्द्र राठौर एवं अन्य अधिकारियों के अलावा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा प्रबंधकगण उपस्थित थे।
- 0- सर्वेयरों के द्वारा निर्धारित स्थलों पर पहुँचकर किया जा रहा है सर्वे का कार्यबालोद. भारत सरकार द्वारा संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत “ज्ञान भारतम्“ राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण कार्य को एक महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय योजना के रूप में प्रारंभ किया गया है। इस योजना का उद्देश्य देशभर के विद्यालयों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों तथा निजी संग्रहों में सुरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों (हस्तलिखित ग्रंथों) का अन्वेषण, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण कर उन्हें व्यापक रूप से जनसुलभ बनाना है। यह पहल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने तथा भावी पीढ़ियों तक उसके ज्ञान को पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।“ज्ञान भारतम मिशन“ द्वारा प्रारंभ किया गया यह महत्वपूर्ण कार्य भारत के अमूल्य पाण्डुलिपि विरासत के संरक्षण, संवर्धन और दस्तावेजीकरण के लिए प्रारंभ की गई एक राष्ट्रीय पहल है। जिससे देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर विरासत को सुरक्षित रखा जा सके। उल्लेखनीय है कि इन पाण्डुलिपियों में हमारी सभ्यता का ज्ञान, परंपराए, विज्ञान, दर्शन और सांस्कृतिक स्मृतियां सुरक्षित है जिन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। बालोद जिले में इस कार्य की मूर्त रूप देने हेतु कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुरातत्व संघ का भी गठन किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी इसके नोडल एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।बालोद जिले में 09 अप्रैल से पाण्डुलिपियों का सर्वेक्षण एवं दस्तावेजीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस कार्य हेतु ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ग्राम पंचायत सचिवों एवं शहरी क्षेत्रों के लिए वार्ड मुहर्रिरों को सर्वेयर नियुक्त किया गया है। सर्वे का संपूर्ण कार्य ’ज्ञान भारतम्’ मोबाईल एप्प के माध्यम से किया जाएगा। इस कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने हेतु इस अभियान में शामिल सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समुचित प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। इस कार्य के अंतर्गत सर्वे कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा ताड़ पत्र, दुर्लभ हस्तलिखित ग्रंथ, पाण्डुलिपियों तथा अन्य प्राचीन दस्तावेजों का चिन्हांकन एवं सूचीकरण किया जाएगा। सर्वे टीम के द्वारा जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों, शासकीय पुस्तकालयों, संग्रहालयों, शिक्षण एवं शोध संस्थानों, संस्कृत पाठ शालाएं, मठ, मंदिर, आश्रम, गुरूकुल एवं जिले में स्थित ट्रस्टों के अलावा संग्रह कर्ताओं, पुरोहितों, धर्माचार्यों, ज्योतिषाचार्यों, आयुर्वेदाचार्यों के साथ-साथ संस्कृत विद्वानों से संपर्क स्थापित कर पाण्डुलिपि का संग्रहण एवं दस्तावेजीकरण किया जाएगा।बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले के किसी भी व्यक्ति के पास प्राचीन पाण्डुलिपि, ताड़ पत्र या हस्तलिपि ग्रंथ उपलब्ध होने पर इसकी जानकारी तत्काल संबंधित जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकाय में देने का आग्रह किया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जिले के पुरातत्व विदों एवं आम नागरिकों से “ज्ञान भारतम्” पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य के इस राष्ट्रीयव्यापी अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
- 0- कोपलवाणी में आयोजित समारोह में कौशल्या साय ने महिला समाजसेवियों को किया सम्मानितरायपुर। महाराष्ट्र मंडल की स्वास्थ्य समिति की समन्वयक डॉ. कमल वर्मा और फिजियोथैरेपी सेंटर की वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. संगीता कश्यप का कोपलवाणी में आयोजित महिला सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या साय ने अभिनंदन किया। यह आयोजन समदृष्टि क्षमता विकास व अनुसंधान मंडल, सक्षम सेवा संस्थान महिला आयाम छत्तीसगढ़ प्रांत ने आयोजित किया।गत कई दशकों से आमजनों व जरूरतमंद लोगों की नि:स्वार्थ चिकित्सकीय सेवा कर रहीं डॉ. कमल वर्मा और तीन वर्षों से महाराष्ट्र मंडल के फिजियोथैरेपी सेंटर में सेवाएं दे रहीं डॉ. संगीता कश्यप को सम्मानित करती हुईं कौशल्या साय भी गर्व से भर गईं। उन्होंने कहा कि आप लोगों की चिकित्सा क्षेत्र में की जा रही सेवाओं को देखकर हम लोग भी प्रेरित होते हैं। इसी तरह आप लोग भी अन्य सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों को अधिकाधिक सेवाभावी कार्य करने के लिए प्रेरित करें।कौशल्या साय ने कहा कि आज का समय ऐसा है कि सभी को परिवार के साथ मिलकर रहना चाहिए। संगठन ही शक्ति है, इसलिए एक साथ रहना जरूरी है। अभी का समय महिलाओं को सशक्त करने का है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्षम संस्था की प्रांत अध्यक्ष डा. सुरेंद्र शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष शताब्दी पांडे उपस्थित थीं।महिला सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष सेवा प्रदान करने वाली 101 महिलाओं का सम्मान कोपलवाणी के मुक- बधिर छात्रों द्वारा बनाए गए बस्तर के चित्र बेंट सम्मान स्वरूप दिया गया। सक्षम के प्रांत संगठन मंत्री रामजी राजवाड़े का कार्यक्रम संचालन में विशेष मार्गदर्शन रहा। सक्षम की जिला अध्यक्ष डॉ. नम्रता सिरमौर की कार्यक्रम में मुख्य सहभागिता रहीं।
- 0- महाराष्ट्र मंडल अध्यक्ष काले, सचिव दंडवते सहित कार्यकारिणी सदसय, पदाधिकारी व कार्यालयीन स्टाफ भी हुआ शामिलरायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद, आध्यात्मिक समिति की पदाधिकारी संध्या श्याम सुंदर खंगन ने सोमवार को अपना जन्मदिन सियान गुड़ी में मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों व बुजुर्गों के बीच मनाया। इस दौरान कविता पाठ, गीत, भजन के साथ सभी ने एक साथ भोजन भी किया।अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि यह हमारे सदस्यों द्वारा शुरू की जा रही एक अच्छी परंपरा है। मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने पत्नी संध्या खंगन का जन्मदिन को सियान गुड़ी में बुजुर्गों के बीच मनाया। इसके चलते आज यहां रूटीन से हटकर भी बहुत कुछ हुआ। सियान गुड़ी में प्रतिदिन आने वाले कुशालपुर के गोपाल प्रसाद जोशी ने सुंदर भजन सुनाये। उन्होंने जन्मदिन वाला गाना गाकर सभी को प्रसन्न कर दिया। वहीं डा. कमल वर्मा और डा. जेएस उरकुरकर ने कविता का पाठ किया।इस दौरान सियान गुड़ी की सुविधा का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। प्रतिदिन आने वाले बुजुर्गों ने कहा कि हम अपने परिचितों को महाराष्ट्र मंडल के सियान गुड़ी के बारे में बताते है। मंडल व्यवस्थापिक बी. नंदिनी नायडू ने समस्त स्टाफ की ओर से संध्या खंगन को गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सचिव चेतन दंडवते, प्रवीण क्षीरसागर, अधिवक्ता प्रशांत बक्षी, डॉ. कमल वर्मा, डॉ. जेएस उरकुरकर, मंडल की मेस प्रभारी मंजिरी भगाड़े, हुल्लास देवांगन, सियान गुड़ी प्रबंधक मनीष देसाई, रमा नहरगढ़कर और बड़ी संख्या में बुजुर्ग उपस्थित रहे।
- 0- महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में हुई भजन स्पर्धा में तात्यापारा उप विजेता, बूढ़ापारा की महिलाएं तीसरे स्थान पर0- आपकी आत्मीयता को देखकर लगता है कि अगली बार यहां आने से पहले मुझे भी मराठी सीखनी होगी: महापौर मीनल चौबेरायपुर। ‘लगबग अंबा आली’ भजन की सुमधुर प्रस्तुति से अवंती विहार केंद्र की महिलाओं ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में आयोजित चैत्र गौर हल्दी कुंकू में आयोजित भजन स्पर्धा में तात्यापारा केंद्र की महिलाएं उप विजेता रहीं, तो बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचीं महापौर मीनल चौबे ने कहा कि आप सभी की मेरे प्रति इतनी आत्मीयता है कि मुझे अगली बार यहां आने से पहले थोड़ी मराठी सीखनी होगी, ताकि मैं कम से कम दो शब्द मराठी के बोल सकूं। आप लोगों की सांस्कृतिक गतिविधियां प्रशंसनीय है।महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल के न्यू राजेंद्र नगर-कमल विहार, टाटीबंध, कोटा और सरोना केंद्र की महिलाओं ने 17 महिला केंद्रों के बीच यह प्रतियोगिता रविवार, 12 अप्रैल को आयोजित की थी। इसमें महिला केंद्रों की ओर से गोंधल, लावणी, अभंग, भारुण जैसे मराठी लोकगीतों की श्रृंखला सुनने को मिली। भजन स्पर्धा में नौ टीमों डंगनिया, शंकर नगर, वल्लभ नगर, बूढ़ापारा, सुंदर नगर, रोहिणीपुरम, तात्यापारा, चौबे कॉलोनी और अवंति विहार केंद्र की महिलाओं ने भाग लिया था। स्पर्धा में दीपक गुणवंत व्यास और रमेश पालकर निर्णायक रहे।जागृति भाकरे, आशा तंबोली, सविता महाजन, गीता हाटे, भारती देवरणकर, सुदेशना नेने, पूजा भंडारी, शुभदा चौधरी, अनया कुम्हरे सहित अन्य महिला सभासदों की अवंती विहार केंद्र की टीम ने ‘लगबग अंबा आली’ भजन की सुमधुर प्रस्तुति देकर स्पर्धा में विजेता बनीं। महिलाओं के भजन की प्रस्तुति में अशोक कुर्म के तबले और रुपेंद्र श्रीवास्तव के हारमोनियम में संगत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं तात्यापारा केंद्र की महिलाओं ने ‘अंबा आली दुर्गा आली माइया घराला’ भजन प्रस्तुत किया और स्पर्धा में द्वितीय रहीं। बूढ़ापारा की महिलाओं ने ‘नदीच्या पल्याड आईचा डोंगुर’ प्रस्तुत कर स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया। इस टीम को मोहन देसाई के हारमोनियम की स्वर लहरियों का शानदार साथ मिला।सबसे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और महिलाओं को हल्दी-कुंकू लगाकर किया। भजन स्पर्धा के बाद सभी महिला केंद्रों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को अलग ही ऊंचाई दी, जिसका लुत्फ हॉल में बैठी सैकड़ों महिलाओं ने उठाया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका बोवरणकर ने किया।
- 0- चैत्र गौर हल्दी कुंकू समारोह में मीनल चौबे का किया गया सम्मानरायपुर। महापौर निर्वाचित होने के बाद के जब मैं पहली बार महाराष्ट्र मंडल आई थी, तो मुझसे मंडल के अध्यक्ष अजय काले ने दो मांग की थी। पहली मांग आयुर्वेदिक कॉलेज के पास स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की प्रातिमा लगाने की थी और दूसरी शहर के श्मशान घाटों में अंतिम संस्कार के लिए नि:शुल्क लकड़ी उपलब्ध कराने की थी। मंडल की पहली मांग वीर सावरकर की प्रतिमा लगाने प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अब सिर्फ प्रतिमा बनवाकर अनावरण करना है। इसी तरह अंतिम संस्कार के लिए नि:शुल्क लकड़ी उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम का प्रयास जारी है। महाराष्ट्र मंडल के चैत्र गौर हल्दी कुंकू कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महापौर मीनल चौबे ने इस आशय के विचार व्यक्त किए।इस मौके पर महापौर मीनल को मंडल अध्यक्ष अजय काले, उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल, महिला प्रमुख विशाखा मदन तोपखानेवाले ने सूत माला, शाल- श्रीफल, स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। तत्पश्चात मीनल ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल के कार्य हमें प्रेरित करते हैं। साथ ही हमें भी विभिन्न समाजों के लिए किस तरह के काम करने चाहिए, इस दिशा में मार्गदर्शन भी देते हैं।अध्यक्षीय संबोधन में मंडल अध्यक्ष काले ने कहा कि महापौर मीनल ने वीर सावरकर की प्रतिमा लगाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। लंबे समय से हमारी लंबित मांग को महापौर मैडम ने सबसे पहले मेयर इन काउंसिल से पास कराया और पिछले हफ्ते ही नगर निगम की सामान्य सभा में इस प्रस्ताव को पास करवा लिया। हमें विश्वास है कि जल्दी ही वीर सावरकर की प्रेरक प्रतिमा का अनावरण आयुर्वेदिक कॉलेज के पास किया जाएगा। इन प्रयासों के लिए महापौर मीनल चौबे के प्रति महाराष्ट्र मंडल के सभी सभासद की ओर से मैं आभार व्यक्त करता हूं। इस मौके पर संत ज्ञानेश्वर सभागृह में उपस्थित सैकड़ों महिला सभासदों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।
- दुर्ग. भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 के लिए 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती की ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) का आयोजन 01 जून 2026 से 15 जून 2026 के मध्य किया जाना संभावित है। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के निर्देशों के परिपालन में, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग द्वारा आवेदकों की सहायता के लिए 01 मई 2026 से 31 मई 2026 तक परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है।प्रशिक्षण का उद्देश्य पंजीकृत युवाओं को लिखित परीक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना है। इच्छुक एवं पात्र आवेदक जो इस प्रशिक्षण का लाभ उठाना चाहते हैं, वे रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । इसके अतिरिक्त, विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं अथवा कार्यालय के फोन नंबर 0788-2323504 या ईमेल [email protected] के माध्यम से भी जानकारी ले सकते हैं। अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस निःशुल्क मार्गदर्शन का लाभ ले सकते है।
- दुर्ग. छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा-6 के तहत प्रत्येक ग्राम सभा का आयोजन प्रत्येक तीन माह में कम से कम एक बार किया जाना है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार वर्ष भर निर्धारित तिथियों पर ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाना है।इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी अनुसार समस्त ग्राम पंचायतों में 14 अप्रैल 2026 को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं आश्रित ग्रामों में आयोजित होने वाली इन ग्राम सभाओं के लिए पूर्व से समय-सारिणी तैयार कर ली गई है तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए हैं।उक्त ग्राम सभाओं में विभिन्न विषयों - विगत तिमाही के आय-व्यय का प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति, स्वीकृत/प्राप्त/व्यय राशि एवं वर्तमान स्थिति का विवरण कर अधिरोपण एवं संग्रहण प्रणाली को ऑनलाइन करने हेतु समर्थ पंचायत पोर्टल का उपयोग एवं संपत्ति कर निर्धारण, पंचायत के वर्तमान/पूर्व पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लंबित लेखा/बकाया की जानकारी, सड़कों पर आवारा एवं पालतू पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु उपाय एवं जागरूकता, अविवादित नामांतरण एवं बटवारा प्रकरणों की समीक्षा, पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 के परिणामों का प्रस्तुतीकरण एवं सुधार हेतु कार्ययोजना, मुक्तिधाम में साफ-सफाई एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था, जरूरतमंदों को वितरित खाद्यान्न की जानकारी एवं लाभार्थियों के नामों का वाचन, जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों की स्थिति की चर्चा की जाएगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा समस्त ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ग्राम सभा में उपस्थित होकर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे ग्राम स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समावेशी विकास को बढ़ावा मिल सके।
- 0- 20 अप्रैल तक प्रस्तुत कर सकेंगे दावा-आपत्तिदुर्ग. जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 हेतु मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों का निर्धारण किया गया है, जहाँ मतदाता सूची का अवलोकन और दावा-आपत्ति की प्रक्रिया संपन्न होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 (जुनवानी) के लिए तहसील कार्यालय भिलाई को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय बनाया गया है।इसी प्रकार, नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 02 (रुआबांधा उत्तर) एवं वार्ड क्रमांक 39 (एनएसपीसीएल पुरैना) के लिए नगर पालिक निगम कार्यालय रिसाली को अधिकृत किया गया है। जनपद पंचायत दुर्ग के रिक्त वार्डों तिरगा, भोथली, बोरई, कोटनी, उमरपोटी के लिए जनपद पंचायत कार्यालय दुर्ग, जनपद पंचायत धमधा के वार्डों रूहा, पथरिया, लहंगा, नंदवाय, करेली के लिए जनपद पंचायत कार्यालय धमधा को केंद्र बनाया गया है। जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत आने वाले वार्डों सुरपा, तुलसी, मानिकचौरी, कसही, गोडपेन्ड्री, भनसुली (के), गोरिद, गातापार और जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र पाहंदा (अ), सांकरा के लिए जनपद पंचायत कार्यालय पाटन को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय निर्धारित किया गया है। मतदाता सूची के इस प्रकाशन के पश्चात, नागरिक अपनी आपत्तियाँ या नाम जुड़वाने हेतु आवेदन 20 अप्रैल 2026 सोमवार, अपरान्ह 3.00 बजे तक जमा कर सकते हैं। इसके लिए पात्र व्यक्ति संबंधित वार्डों में स्थापित मतदान केंद्रों पर जाकर अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।



























