- Home
- देश
-
नौसेना में शामिल हुआ आईएनएस खंडेरी
मुंबई। आईएनएस खंडेरी को मझगांव बंदरगाह शिपबिल्डर्स लिमिटेड में शनिवार को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति बाधित करने वाले लोगों के खिलाफ नौसेना कड़ी कार्रवाई करेगी। खंडेरी पनडुब्बी के नौसेना में शामिल किए जाने पर राजनाथ सिंह ने कहा, यह हमारे लिए बेहद गर्व की बात है कि भारत उन कुछ चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जो अपनी पनडुब्बी खुद बनाते हैं।
देश में निर्मित यह पनडुब्बी एक घंटे में करीब 35 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। खंडेरी 67 मीटर लंबी और 6.2 मीटर चौड़ी है। इसकी ऊंचाई 12.3 मीटर है, जिसका कुल वजन 1550 टन है। एक बार पानी में जाने के बाद यह 12 हजार किमी तक का सफर तय कर सकती है। रडार, सोनार, इंजन समेत इसमें छोटे बड़े 1000 से अधिक उपकरण लगे हुए हैं। इसके बावजूद बगैर आवाज किए यह पानी में चलने वाली विश्व की सबसे शांत पनडुब्बियों में से एक है। इस वजह से रडार आसानी से इसका पता नहीं लगा सकते हैं, शायद इसीलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जा रहा है।
2017 में समुद्र में उतरी
खंडेरी पहली बार एक जून, 2017 को समुद्र में उतारी गई थी। यह तब से लेकर अपनी तैरने, आगे बढऩे और संघर्ष करने की काबिलियत को कई बार समुद्री परीक्षण में दिखा चुकी है। समुद्र में सभी परीक्षण पूरे होने के बाद 19 सितंबर, 2019 को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (एमडीएल) ने इसे नौसेना के सुपुर्द कर दिया। -
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के लगभग 17 मिनट बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भाषण दिया। अपने 50 मिनट के भाषण में खान ने भारत की एक गलत और मनगढ़ंत छवि पेश करने की कोशिश की। इसका शनिवार को विदेश मंत्रालय की प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा ने करारा जवाब दिया।
मैत्रा ने राइट टू रिप्लाई के तहत पाकिस्तान के हर झूठ से पर्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इमरान खान का भाषण नफरत से भरा हुआ था और उनकी कही हर बात झूठी है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मंच का गलत इस्तेमाल करते हुए गुमराह करने की कोशिश की। पाकिस्तान ने खुलेआम वैश्विक आतंकी ओसामा बिन लादेन का बचाव किया था। उनका परमाणु को लेकर दिया गया बयान गैर जिम्मेदाराना है। खान ने कश्मीर राग अलापते हुए कहा था कि हमारे पास हथियारों को उठाने या परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के अलावा कोई चारा नहीं रह जाएगा। मैत्रा ने कहा, मानवाधिकार की बात करने वाले पाकिस्तान को सबसे पहले पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत देखनी चाहिए, जिनकी संख्या 23 प्रतिशत से 3 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहां ईसाई, सिख, अहमदिया, हिंदू, शिया, पश्तून, सिंधी और बलोच पर सख्त ईशनिंदा कानून लागू किए जाते हैं, उनका उत्पीडऩ और जबरन धर्मांतरण किया जाता है। पाकिस्तान को इतिहास नहीं भूलना चाहिए और याद रखना चाहिए कि 1971 में उसने अपने ही लोगों का नरसंहार किया था। उन्होंने कहा, बंदूकें उठा लेना मध्यकालीन मानसिकता को दिखाता है न की 21वीं सदी की। कभी क्रिकेटर रहे इमरान खान जो जेंटलमैन के गेम की बात करते थे, आज बंदूकें उठाने और युद्ध की बात करते हैं। भारत के नागरिक नहीं चाहते कि कोई और उनकी तरफ से बोले। खासतौर से वह जिसने नफरत की सोच के साथ आतंकवाद की इंडस्ट्री बनाई है। ऐसा देश जो आतंकवाद और नफरत को मुख्यधारा में शामिल कर चुका है वो अब मानवाधिकारों का चैम्पियन बनकर अपने वाइल्डकार्ड इस्तेमाल करना चाहता है। -
पटना। बिहार और उत्तरप्रदेश बारिश से बेहाल है। बिहार में भारी बारिश के बाद सड़क से लेकर घरों तक पानी भर गया है। कई जगहों पर रेल ट्रैक पर भी पानी जमा है। पटना में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में भारी बारिश को लेकर प्रदेश के 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़े हादसों में 44 लोगों की मौत होने की खबर है। राजस्थान के 8 जिलों में शनिवार को रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के छह शहरों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
जानकारी के अनुसार बिहार में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नीतीश सरकार ने पटना और भागलपुर समेत अधिकांश जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया है। पटना जंक्शन के रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण 12 से ज्यादा ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार छह ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि पांच अन्य ट्रेनों का रास्ता बदला गया।
उत्तर प्रदेश में शनिवार को भी 10 जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लखनऊ में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी स्कूल बंद कर दिए हैं। कानपुर में भी शुक्रवार रातभर बारिश हुई। राज्य में बारिश से जुड़े हादसों में 44 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मौसम विभाग ने पूर्वांचल के 12 जिलों में आज भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
छत्तीसगढ़ समेत 18 राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, गोवा, केरल, गुजरात, उत्तराखंड, प. बंगाल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और नॉर्थ-ईस्ट में अगले 2 दिन भारी बारिश अलर्ट है। 29 सितंबर को बिहार में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। -
कृषि यन्त्र कारोबार के लिए मिलेगी 80 प्रतिशत तक सहायता….!!
नई दिल्ली – किसानों के लिए मोदी सरकार की सबसे बड़ी सब्सिडी वाली स्कीम से खेती करना काफी आसान हो जाएगा ! इस योजना में अब किराये पर सस्ती करों की तरह ऐप पर ऑर्डर देकर खेती के लिए जरूरी मशीनरी सस्ती दरों पर मंगवाई जा सकती है ! इस योजना से कृषि यंत्रों से जुड़ा व्यवसाय यदि कोई करना चाहे तो इससे हर साल लाखों की कमाई हो सकती है ! इसके लिए 80 फीसदी तक की सरकारी आर्थिक सहायता मिलेगी ! इस योजना का नाम है कस्टम हायरिंग सेंटर या कृषि यंत्र बैंक कहा जा सकता है ! इस योजना में किसान को कई विकल्प मिलेंगे जिसमें वो चाहे जिस सेंटर से सस्ता-महंगा के हिसाब से किराए पर मशीन खरीद सकता है !यह ऐप बिल्कुल ओला , उबर की तरह है ! मशीनरी का रेट सरकार तय नहीं करेगी. यह सुविधा पांच से 50 किलोमीटर के बीच मिलेगी !
कितनी और कैसे मिलेगी सरकारी सहायता?
अगर आप निजी कस्टम हायरिंग सेंटर (CHC)बनाएंगे तो सरकार 40 फीसदी पैसे की सहायता देगी. इसमें 60 लाख रुपये तक का प्रोजेक्ट पास करवा सकते हैं. यानी अपने क्षेत्र के किसानों की जरूरत के हिसाब से इतनी रकम की मशीनें खरीद सकते हैं. इस प्रोजेक्ट में 24 लाख रुपये की सरकारी सहायता मिल पाएगी. जबकि यदि आप कॉपरेटिव ग्रुप बनाकर भी मशीन बैंक तैयार करते हैं तो ग्रुप में 6 से 8 किसान होने चाहिए. इसमें 10 लाख रुपये तक का प्रोजेक्ट पास होगा. यानी आपको 8 लाख रुपये तक की सरकारी सहायता मिलेगी. सब्सिडी का लाभ लेने के लिए किसान भाई अपने-अपने राज्य के कृषि विभाग के इंजीनियरिंग डिवीजन में संपर्क कर सकते हैं !
लागत और रिस्क कम करने की कोशिश
समय के साथ खेती में आधुनिकीकरण बढ़ रहा है, नई-नई मशीनों की जरूरत महसूस होने लगी है. चाहे वो खरपतवार निकाले की हो या छिड़काव करने और रोपाई-कटाई करने की. लेकिन हर किसी के लिए महंगे उपकरण खरीदना आसान नहीं है. ऐसे में मोदी सरकार खुद एग्रीगेटर बन गई है ! कृषि मंत्रालय ने कस्टम हायरिंग सेंटर बनाने और उसका लाभ लेने के लिए ऐप लॉन्च किया है. ये ऐप 12 भाषाओं में उपलब्ध है. अब तक इसके 50 हजार डाउनलोड हो चुके हैं. इस योजना से जुड़े अधिकारियों को उम्मीद है कि जब किसी मशीन को खरीदने की बजाय वह किराए पर मिलेगी तो लागत कम होगी, उनकी आय बढ़ेगी और कर्ज का चक्कर नहीं होगा. दूसरी ओर जो किसान इसका बिजनेस कर रहा है उसे सरकार आर्थिक सहयोग कर ही रही है !
-
मिनी बस और बोलेरो कैंपर में जबरदस्त भिड़ंत, वाहनों के उड़े परखच्चे
जोधपुर l राजस्थान के जोधपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है l इस हादसे में करीब एक दर्जन लोगों की मौत हुई है l वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं lमिली जानकारी अनुसार, जोधपुर जिले के बालेसर थाना इलाके के गांव ढांढणिया के पास आज मिनी बस बोलेरो कैंपर में भिड़ंत हुई है l हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े गए और दस लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया l लगभग 24 लोग घायल हो गएlहादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई l सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में फंसे घायलों को निकलवाया l जहां उन्हें बालेसर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया l यहां से गंभीर हालत में कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में रेफर कर दिया है lसूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, मृतकों में महिलाएं-पुरुष व बच्चे भी शामिल हैं l फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है l हादसे के बाद मौके पर 10 लोगों के शव मिले हैं l इसके अलावा कई घायलों की स्थिति भी गंभीर है l ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है l
-
नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को लेकर नासा ने एक बड़ा खुलासा किया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने शुक्रवार को चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग वाली जगह की तस्वीरें जारी की है, जिसमें कहा गया है कि चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई। नासा ने चंद्रमा की परिक्रमा कर रहे अपने लूनर रिकॉनिस्सेंस ऑर्बिटर को विक्रम लैंडर के लैंडिंग साइट के ऊपर से गुजारा था, उसके ऑर्बिटर से कैद तस्वीरों को जारी किया है। नासा ने उस जगह की तस्वीरें भी जारी कीं हैं, जहां साउथ पोल पर विक्रम की लैंडिंग होनी थी। तस्वीर में धुल दिखी है। हालांकि, विक्रम कहां गिरा इस बारे में पता नहीं चला पाया है। नासा ने कहा कि विक्रम लैंडर की काफी हार्ड लैंडिंग हुई थी और चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग का सटीक स्थान अभी तक नहीं पता चल पाया है। गौरतलब है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर लैंड करने से कुछ मिनट पहले देश के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान -2 के विक्रम लैंडर से संपर्क खो दिया था।
-
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज 87 साल के हो गए. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत (अब पाकिस्तान) के एक गांव में हुआ था. साल 2004 में वे पहली बार प्रधानमंत्री पद पर बैठे. वे 22 मई 2004 से 26 मई 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे. उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है.पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ”हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. मैं उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं |मौजूदा समय में मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा के सांसद हैं. मनमोहन सिंह 1991 में असम से राज्यसभा सदस्य चुने गए. इसके बाद 1995, 2001, 2007 और 2013 में वो फिर राज्यसभा से संसद पहुंचे. 1998 से 2004 तक जब बीजेपी सत्ता में थी वो राज्यसभा में विपक्षी नेता भी थे. 1999 में उन्होंने साउथ दिल्ली से चुनाव लड़ा लेकिन जीत नहीं पाए.1991 से 1996 तक मनमोहन सिंह ने भारत के वित्तमंत्री के रूप में काम किया. इसे भारत के आर्थिक इतिहास में एक निर्णायक समय के रूप में याद किया जाता है. उन्होंने आर्थिक सुधारों को लागू करने की उनकी भूमिका की सभी ने सराहना की थी. मनमोहन सिंह ने राष्ट्रमंडल प्रमुखों की बैठक और वियना में मानवाधिकार पर हुए विश्व सम्मेलन में 1993 में साइप्रस में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का आपने नेतृत्व किया था. 1972 में उन्हें वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाया गया. इसके बाद के वर्षों में वे योजना आयोग के उपाध्यक्ष, रिजर्व बैंक के गवर्नर, प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष भी रहे.मनमोहन सिंह ने 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मेट्रिक की शिक्षा पास की और आगे की शिक्षा ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से हासिल की. 1957 में उन्होंने अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री अर्जित की. इसके बाद 1962 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नूफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी. फिल किया. उन्हें जिनेवा में दक्षिण आयोग के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया था. 1971 में डॉ. सिंह वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार व 1972 में वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे. पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में डॉ. सिंह ने शिक्षक के रूप में कार्य किया, जो उनकी अकादमिक श्रेष्ठता को दिखाता है
-
मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारिश और दीवार गिरने की घटनाओं में करीब 12 लोगों की मौत की खबर है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वहीं, बुधवार को जिले में भारी वर्षा के बाद जल-जमाव वाले कई इलाकों से लगभग 10,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शहर के कात्रज, बीबेवाड़ी, सिंहगढ़ और सहकार इलाकों में पानी भर गया। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी ठप है। एनडीआरएफ की दो टीमें पुणे में और दो बारामती में तैनात हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पुणे के खेड़-शिवपुर गांव में दरगाह में सो रहे पांच लोग बह गए।
पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने कहा कि पुरंदर इलाके से दो युवकों के लापता होने की खबर है।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एनडीआरएफ की टीमों को प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है। लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।
भारी बारिश से कई जगहों पर पेड़ और पोल गिर गए, जिससे गाडिय़ां क्षतिग्रस्त हो गईं। लेक टाउन से बीबेवाड़ी जाने वाला पुल भी टूट गया। हालात को देखते हुए पुणे के कलेक्टर ने पुणे शहर के अलावा पुरंदर, बारामती, भोर और हवेली तहसील में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी है। -
नई दिल्ली। दिल्ली की अदालत ने धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी. के. शिवकुमार को बड़ा झटका दिया है। अदालत ने शिवकुमार की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। शिवकुमार को पिछले दिनों ईडी ने गिरफ्तार किया था। डीके शिवकुमार इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं।
-
नई दिल्ली। फेसबुक कुछ नए फीचर्स भी टेस्ट कर रहा है और बहुत जल्द यूजर्स को इनमें से कुछ स्टेबल अपडेट में मिल सकते हैं। फेसबुक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की मदद से यूजर्स को सजेशन दे सकता है कि वे किसी फोटो या पोस्ट पर क्या कॉमेंट कर सकते हैं। बता दें कि फेसबुक एप पर यूजर्स को कुछ पोस्ट के लिए पहले भी कॉमेंट सजेशन देता रहा है, लेकिन इनमें केवल इमोजी शामिल होते थे।
-
नई दिल्ली। ओलंपिक खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। बता दें कि भाजपा ने हरियाणा की 90 में से 75 सीटें जीतने का लक्ष्य सामने रखा है। ऐसे में योगेश्वर दत्त के समर्थन से भाजपा को बड़ा सियासी फायदा हो सकता है। हरियाणा के युवाओं में योगेश्वर दत्त काफी लोकप्रिय हैं।
-
नई दिल्ली। रेलवे कंपनी आईआरसीटीसी सोमवार 30 सितंबर यानी नवरात्रि के दूसरे दिन आईपीओ लेकर आएगी। कंपनी आईपीओ के जरिए बाजार से 645 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी ने 315 से 320 रुपए का प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी 10 रुपए की फेस वैल्यू वाले दो करोड़ एक लाख 60 हजार शेयरों को जारी करेगी। तीन दिन आईपीओ खुलेगा, शेयर बाजार में लिस्टिंग 14 अक्टूबर को होगी।
-
रांची। झारखंड में सरकार द्वारा माओवादियों को मुख्यधारा में वापस लाए जाने के प्रयासों का सकारात्मक असर दिखने लगा है. डाल्टनगंज में एक बड़े माओवादी नेता ने पुलिस के समक्ष गुरुवार को सरेंडर कर दिया. वह 77 आपराधिक मामलों में वॉन्टेड था और उस पर 25 लाख रुपये का इनाम था.
सरेंडर करने के तुरंत बाद माओवादी कमलेश कुमार गंझू उर्फ बिरसाई को 25 लाख रुपये का चेक सौंप दिया गया. वह झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में काफी सक्रिय था. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी एक बड़े माओवादी नेता वेती रामा ने भी बस्तर पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया. जहां बिरसाई ने निहत्थे आत्मसमर्पण किया, तो रामा ने पुलिस को एक इनसास राइफल भी सौंप दी. रामा किस्ताराम में मार्च में एक वाहन में हुए धमाके में शामिल था, जिसमें सीआरपीएफ के 9 जवान मारे गए थे.
बिरसाई माओवादियों की स्पेशल एरिया कमिटी (एसएसी) का सदस्य था. उसने पलामू डीआईजी (पुलिस) विपुल शुक्ला. डीआईजी (सीआरपीएफ) जे पाल और कमिश्नर एमके झा के समक्ष सरेंडर किया.
अधिकारियों ने बताया कि बिरसाई गढ़वा जिले के 33 मामलों में शामिल था. इसके अलावा उस पर झारखंड के लातेहार में 44 मामले चल रहे थे. बिरसाई लातेहार जिले से ताल्लुक रखता है. वह राज्य में दूसरा सबसे बड़ा माओवादी है, जो सरेंडर करने के बाद मुख्यधारा में वापस लौटा है. इससे पहले जून 2017 में एक अन्य माओवादी ने सरेंडर किया था. रामा 23 साल से माओवादियों से जुड़ा हुआ था. उसके सिर पर 8 लाख रुपये का इनाम था. वह विद्रोहियों के कोंटा डिवीजनल कमिटी का वैकल्पिक प्रेसीडेंट था.
-
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को निजी सुरक्षा एजेंसियों से कहा कि वे सरकार प्रायोजित योजनाओं का लाभ उठाकर निजी सुरक्षा गार्डों के लिए स्वास्थ्य बीमा, चिकित्सा जांच और पेंशन जैसे कल्याणकारी कदम उठाएं। शाह ने निजी सुरक्षा एजेंसियों से यह भी कहा कि वे एनसीसी प्रशिक्षित गार्डों की भर्ती करें जिससे कि गार्ड के रूप में भर्ती होने वालों के पास सुरक्षा संबंधी कुछ आधारभूत प्रशिक्षण हो। गृह मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए निजी सुरक्षा एजेंसी लाइसेंसिंग पोर्टल का उद्घाटन करते हुए शाह ने कहा कि एजेंसियों को हर हाल में सुनिश्चित करना चाहिए कि वेतन भुगतान के लिए प्रत्येक निजी सुरक्षा गार्ड का ‘जन धन’ बैंक खाता हो और उनके साथ कोई नकद लेन-देन नहीं किया जाना चाहिए।
देश में लगभग 90 लाख निजी सुरक्षा गार्ड हैं
शाह ने कहा कि देश में लगभग 90 लाख निजी सुरक्षा गार्ड हैं, जबकि पुलिस और अर्धसैनिक बल कर्मियों की संख्या लगभग 30 लाख है। इसका मतलब है कि 24 प्रतिशत पुलिसकर्मी और 76 प्रतिशत निजी सुरक्षा गार्ड हैं। गृह मंत्री ने कहा, आपको निजी सुरक्षा गार्डों की नियमित स्वास्थ्य जांच जैसी कुछ कल्याणकारी योजनाएं लागू करनी चाहिए। आपको उन्हें सरकार प्रायोजित दो लाख रुपए की बीमा योजना (प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना) के तहत भर्ती करना चाहिए और प्रत्येक गार्ड के लिए 22 रुपए का वार्षिक प्रीमियम देना चाहिए। सरकार शेष 350 रुपए का भुगतान करेगी। उन्होंने कहा, इसी तरह, आपको ऐसा प्रबंध भी करना चाहिए जिससे कि प्रत्येक निजी गार्ड अटल पेंशन योजना (सरकार समर्थित योजना) के दायरे में आ सके।
-
जम्मू। कश्मीर का चार दिवसीय दौरा कर मंगलवार को जम्मू पहुंचे गुलाम नबी आजाद ने अपने निवास के बाहर पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि कश्मीर के हालात खराब हैं। इन चार दिनों में वह जहां-जहां जाना चाहते थे, उन्हें उसके दसवें हिस्से में भी जाने नहीं दिया। हालांकि उन्होंने कश्मीर मामले पर अधिक बात करने से इंकार करते हुए कहा कि वह घाटी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गए थे और अपने दौरे की विस्तृत रिपोर्ट वह दिल्ली पहुंच कोर्ट में पेश करेंगे। श्रीनगर से जम्मू पहुंचे गुलाम नबी आजाद सीधा अपने गांधी नगर स्थित सरकारी आवास में पहुंचे। उनके निवासस्थान पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। घर में प्रवेश करने से पूर्व अपनी कार का शीशा नीचे कर वहां पहले से मौजूद पत्रकारों से उन्होंने थोड़े ही देर बात की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जम्मू-कश्मीर के चार जिलों का दौरा करने की इजाजत दी थी। इसी के तहत वह श्रीनगर, बारामूला और अनंतनाग का दौरा कर आज जम्मू आए हैं। अब वह दो दिन जम्मू में ही रहेंगे। जब पत्रकारों ने उनसे कहा कि कश्मीर में सुधर रहे हालात के बारे में उनका क्या कहना है तो इस पर उन्होंने बड़े ही सख्त लहजे से कहा कि कश्मीर में हालात बहुत खराब हैं। वहां कुछ ठीक नहीं है।
दिल्ली में जाकर रिपोर्ट करेंगे पेश
वह अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान जहां-जहां जाना चाहते थे, उन्हें उसके दसवें हिस्से तक भी जाने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि वे इस बारे में और अधिक बात नहीं करेंगे। अपने दौरे व उससे संबंधित जानकारी दिल्ली जाकर कोर्ट में पेश करेंगे। इतना कहकर आजाद ने अपने घर में प्रवेश कर लिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार आजाद जम्मू में रहकर अगले दो दिनों के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं व अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से भी बैठक करेंगे।
-
जबलपुर। शशांक शेखर ने मप्र हाईकोर्ट के महाधिवक्ता का पदभार संभाल लिया है। प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता राजेंद्र तिवारी के निधन के बाद उन्हें महाधिवक्ता का प्रभार सौंपा गया था। गौरतलब है कि शशांक शेखर को राज्यपाल ने प्रदेश सरकार का पूर्णकालिक महाधिवक्ता नियुक्त कर दिया है। राज्य के विधि एवं विधायी कार्य विभाग सचिव ने रविवार को इस संबंध में हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को औपचारिक आदेश जारी कर दिए।
-
नई दिल्ली। एसबीआई 1 अक्टूबर से अपने एमएसएमई, हाउजिंग, ऑटो व अन्य रीटेल लोन्स की ब्याज दरों को रेपो रेट से जोड़ेगा। बैंक ने घोषणा की है कि वह अपने सभी तरह की फ्लोटिंग ब्याज दरों वाले नोन्स को बाहरी बेंचमार्क रेपा रेट से जोड़ रहा है। 1 अक्टूबर से नई दरें प्रभावी हो जाएंगी।’
-
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से मिलने के लिए सोमवार को तिहाड़ जेल पहुंचे। आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार किए गए पी चिदंबरम तिहाड़ जेल में बंद हैं। जब सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह तिहाड़ जेल में उनसे मुलाकात करने पहुंचे तो इस बीच पी चिदंबरम के बेटे और कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम भी तिहाड़ जेल पहुंचे। तिहाड़ जेल में चिदंबरम से मिलने के बाद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि मेरे पिता और मेरा परिवार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि वो उनसे मिलने आए और उनका समर्थन किया।
-
केदारनाथ। केदारनाथ में हेलीपैड पर यूटी एयर हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर टेक ऑफ करते हुए क्रैश हो गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन हेलीकॉप्टर को काफी नुकसान हुआ है। घटना सोमवार सुबह 11.23 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि हेलीकॉप्टर में पायलट और छह यात्री थे, जो सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भर रहा था। तभी अचानक हेलीकॉप्टर अनियंत्रित हो गया, आगे बढ़ नहीं पाया और क्रैश हो गया।
-
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चार नए न्यायाधीशों ने सोमवार को अपने पद की शपथ ली। इसके साथ ही न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 34 हो गई। भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति एस रवीन्द्र भट्ट, न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। चार न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 34 हो गई, जो कि स्वीकृत संख्या है। न्यायमूर्ति मुरारी पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति भट्ट राजस्थान उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय केरल उच्च न्यायालय के प्रमुख थे।
-
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में जनगणना भवन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर श्री शाह ने सभी नागरिकों के लिए एक देश एक पहचान पत्र का विचार रखा। इसमें आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक खाते जैसी सभी सुविधाएं एक ही पहचान पत्र से जुड़ी होंगी। उन्होंने कहा कि जनगणना की पूरी बिल्डिंग ग्रीन बिल्डिंग होगी। भारत में ग्रीन बिल्डिंग के कॉन्सेप्ट को अपनाने की जरूरत है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जो आईडिया दिया है उसके अनुसार वे चाहते हैं कि आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड जैसे अलग-अलग कार्ड सब एक कार्ड में समाहित हो जाएं। यही नहीं उन्होंने आइडिया दिया है कि बैंक अकाउंट को भी इसी कार्ड के साथ जोड़ दिया जाए। उन्होंने कहा, साल 2014 में नरेन्द्र मोदी जी के देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद हमारे सोचने की क्षमता में बदलाव होने लगा। देश को समस्याओं से मुक्त किया जाए, ऐसी प्लानिंग की शुरुआत 2014 के बाद हुई। इससे जनगणना रजिस्टर के सही उपयोग की शुरुआत हुई। हर 10 साल में होने वाली जनगणना भी साल 2021 में होनी है। इस बीच, अमित शाह ने बताया कि 2021 की जनगणना घर-घर जाकर नहीं बल्कि, मोबाइल ऐप के जरिए होगी। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा सिस्टम भी होना चाहिए, जिसमें किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर यह जानकारी अपने-आप पॉपुलेशन डाटा में जुड़ जाए।
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, देश के सामाजिक प्रवाह, देश के अंतिम व्यक्ति के विकास और देश के भविष्य के काम के आयोजन के लिए जनगणना आधार है। जनगणना का डिजिटल डाटा होने से अनेक प्रकार के विश्लेषण के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। कई बदलाव और नई पद्धति के बाद आज जनगणना डिजिटल होने जा रही है।
-
नई दिल्ली। हड़ताल और साप्ताहिक छुट्टी की वजह से लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहने की खबर के बाद सरकारी कर्मचारियों को सैलरी को लेकर चिंता बढ़ गई है। केंद्र सरकर भी इसको लेकर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है. लिहाजा, लगातार चार दिनों तक बैंक बंद को देखते हुए केंद्र सरकार ने 5 दिन पहले ही सरकारी कर्मचारियों को सैलरी देने का निर्देश दिया है। वित मंत्रालय के कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स की तरफ से जारी किया गया निर्देश।
ऐसा पहली बार जब 5 दिन पहले वेतन
बताते चलें कि यह पहला ऐसा मामला होगा जब सरकारी कर्मचारियों को पांच दिन पहले ही सैलरी मिल जाएगी। वित्त मंत्रालय के कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स, शाखा की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों को 25 सितंबर को ही वेतन जारी कर दिया जाए। -
हैदराबाद,। स्टील मिनिस्टर बनने के बाद धमेंद्र प्रधान पहली बार देश की सबसे बड़ी सरकारी खनन कंपनी एनएमडीसी मुख्यालय हैदराबाद पहुंचे। उन्होंने अफसरों की बैठक ली। उनके साथ सिकरेट्री स्टील भी आए थे। धमेन्द्र प्रधान ने कंपनी के सीएमडी एवं निदेशक गणों तथा कर्मचारियों से मुलाकात की तथा जी. किशन रेड्डी, माननीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार की उपस्थिति में एनएमडीसी के कार्यों की समीक्षा की। प्रधान ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी खनन कंपनियों में से एक होने के कारण एनएमडीसी को लौह अयस्क उत्पादन में वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इससे कीमतों पर नियंत्रण रहेगा तथा सभी इस्पात उत्पादकों को समान रूप से कच्ची सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने एनएमडीसी को डिजिटल माध्यमों से सुस्थिर तथा उत्तरदायित्वपूर्ण खनन के लिए भी कहा। मंत्री महोदय ने निदेश दिया कि चल रही सभी परियोजनाओं एवं विशेष रूप से एनएमडीसी लौह तथा इस्पात संयंत्र (एनआईएसपी) के निष्पादन एवं कमीशनिंग की नियमित रूप से मॉनीटरिंग की जाए जिससे कि यह प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण हो सके। श्री प्रधान ने एनएमडीसी की स्लरी पाइप लाइन परियोजना की भी समीक्षा की। इससे पूर्व एनएमडीसी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक एन. बैजेन्द्र कुमार, आईएएस ने मंत्री का स्वागत किया तथा बताया कि एनएमडीसी मुख्यालय में प्रधान का यह पहला दौरा है। उन्होंने एनएमडीसी के कार्य निष्पादन के बारे में मंत्री महोदय को अवगत कराया। उन्होंने चल रही परियोजनाओं की प्रगति की सूचना दी तथा यह आश्वासन दिया कि कंपनी की उत्पादकता एवं लाभप्रदता को अधिकतम करने के लिए सर्वोत्तम प्रयास किए जा रहे हैं। विनय कुमार, आईएएस, सचिव (इस्पात), श्रीमती रसिका चौबे, आईडीएएस, अपर सचिव, इस्पात मंत्रालय, एनएमडीसी के कार्यकारी निदेशक गण, इस्पात मंत्रालय तथा एनएमडीसी के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक के दौरान उपस्थित रहे।
-
एटा। मिरहची कस्बा शनिवार सुबह पटाखा फैक्ट्री में हुए तेज विस्फोट से दहल गया। घटना में तीन मासूम बच्चों सहित छह की मौत हो गई है, 11 लोग घायल हैं। धमाका इतना तेज था कि फैक्टरी के पास बने मकान भी ढह गए। 500 मीटर के क्षेत्र में इंसानी मांस के लोथड़े बिखर गए। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही धराशायी मकान में लोग जिंदा जलने लगे थे।
-
नई दिल्ली .महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया गया है और हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी ओर से चुनावी तैयारी में लग गया है. मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र की बीजेपी इंचार्ज सरोज ने कहा, ‘हमारी सरकार ने जनता के लिए जो काम किया है. उन कामों का आशीर्वाद जनता हमको देगी. हम मानते है कि हमने बूथ जीता तो हमने चुनाव जीता.सीटों की संख्या को लेकर हम बहुत सकारात्मक हैं. गठबंधन होगा और जहां तक सीटों की संख्या का सवाल है तो आजकल में ये निर्णय हो जाएगा. मुख्यमंत्री बीजेपी का ही होगा. ‘विपक्ष महाराष्ट्र में कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा.















.jpeg)

.jpg)