- Home
- छत्तीसगढ़
- महासमुंद / प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार ने बुधवार को महासमुंद विकासखंड के ग्राम पटेवा, सिनोधा, बावनकेरा, टूरीडीह एवं झलप पहुंचे। उन्होंने यहाँ आवास योजना एवं मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।श्री नंदनवार ने ग्रामों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्व-सहायता समूहों से भी चर्चा की और उनके आर्थिक सशक्तिकरण तथा आजीविका संवर्धन की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को बेहतर विपणन सुविधा उपलब्ध कराने और उत्पादों की गुणवत्ता सुधार हेतु प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।इसके साथ ही उन्होंने ग्राम के शासकीय विद्यालयों का भी निरीक्षण किया और शिक्षण व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन तथा आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।प्रभारी कलेक्टर ने दलदली रोड महासमुंद स्थित घरोंदा का निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण किया तथा यहां निवासरत वृद्धजनों से भेंटकर उनकी समस्याएँ जानीं। उन्होंने वृद्धजनों के लिए भोजन, चिकित्सा, स्वच्छता एवं आवासीय सुविधा बेहतर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।श्री नंदनवार ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी एवं मैदानी अमला योजनाओं को प्राथमिकता और पारदर्शिता से क्रियान्वित करें।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 940.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1323.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 457.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 809.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 695.5 मि.मी., गरियाबंद में 781.3 मि.मी., महासमुंद में 688.3 मि.मी. और धमतरी में 836.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 971.8 मि.मी., मुंगेली में 954.3 मि.मी., रायगढ़ में 1146.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 791.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1125.7 मि.मी., सक्ती में 1015.0 मि.मी., कोरबा में 958.5 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 897.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 742.6 मि.मी., कबीरधाम में 660.9 मि.मी., राजनांदगांव में 830.3 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1161.6 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 688.2 मि.मी. और बालोद में 1011.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 673.0 मि.मी., सूरजपुर में 995.7 मि.मी., जशपुर में 913.0 मि.मी., कोरिया में 1013.5 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 924.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1312.8 मि.मी., कोंडागांव जिले में 867.7 मि.मी., कांकेर में 1068.3 मि.मी., नारायणपुर में 1142.6 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1280.1 मि.मी., सुकमा में 1020.7 मि.मी. और बीजापुर में 1282.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
- 0- गुरूर विकासखण्ड में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, मोर गांव-मोर पानी अभियान, गौधाम योजना सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की0- प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत द्वितीय किश्त की राशि प्राप्त कर चुके हितग्राहियों के निर्माणाधीन आवासों को 30 सितंबर तक पूर्ण कराने के दिए निर्देशबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्धारित समयावधि में सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि आम जनता को समय पर उसका समुचित लाभ मिल सके। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज जनपद पंचायत गुरूर के सभाकक्ष में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों तथा रोजगार सहायकों की बैठक लेकर गुरूर विकासखण्ड में विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गुरूर विकासखण्ड में चल रहे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास, मोर गांव-मोर पानी अभियान, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कार्य एवं गौधाम योजना आदि के कार्यों की प्रगति के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिन हितग्राहियों को द्वितीय किश्त की राशि प्राप्त हो चुकी है। उनके निर्माणाधीन आवासों के निर्माण कार्य को 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक को दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, एसडीएम गुरूर श्री रामकुमार सोनकर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के अलावा ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकगण उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों के प्रगति के संबंध में बारी-बारी से जानकारी ली। उन्होंने आवास निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समयावधि में निर्माणाधीन आवास निर्माण कार्य को पूरा कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने स्वीकृत आवास निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने में आ रही दिक्कतों के संबंध में भी जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे हितग्राही जो प्रधानमंत्री आवास योजना का राशि प्राप्त कर चुके हैं किंतु आवास बनाने में रूचि नही ले रहे है। इसके अलावा आवास योजना के स्वीकृत राशि को अन्य कार्य में खर्च करने पर इन हितग्राहियों से शीघ्र राशि की वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही आवास निर्माण के प्रगति स्तर का जियो टैग के आधार पर आवास किश्त का आबंटन जारी करने को कहा। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 90 मानव दिवस का रोजगार इसी के आधार पर मस्टररोल ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा जारी किया गया है। कलेक्टर ने निर्धारित समय-सीमा आवास निर्माण कार्य पूर्ण नही होने तथा इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिवों एवं आवास मित्रों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा कराने के निर्देश भी दिए।बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने अधिकारी-कर्मचारियों को सभी ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत संचालित कार्यों का क्यूआर कोड प्रत्येक ग्राम पंचायतों की सूचना पटल पर अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश भी दिए। जिससे कि ग्रामीणजन क्यूआर कोड स्कैन कर ग्राम पंचायतों में संचालित कार्यों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि इससे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्य एवं ग्रामीण विकास कार्ययोजना तैयार करने में सहभागिता में भी वृद्धि हो सकेगी।
- 0- स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में शामिल हुए प्रतिभागीबालोद. छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय बालोद स्थित स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में जिला स्तरीय शालेय क्रीडा चयन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागी विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में अपने खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना स्थान आगामी प्रतियोगिता के लिए सुनिश्चित किया। डिप्टी कलेक्टर एव प्रभारी सहायक खेल अधिकारी श्रीमती प्राची ठाकुर ने बताया कि आज स्टेडियम में दौड़, लंबी कूद, बाधा दौड़, ऊँची कूद, गोला फेंक, ट्रिपल जंप सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 14 वर्ष, 17 वर्ष और 19 वर्ष सहित तीन वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर खेल एवं युवा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद थे।
- 0- जिला पंचायत अध्यक्ष, अपर कलेक्टर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल0- जनजातियों के विकास एवं कल्याण से जुड़े प्रमुख योजनाओं का ग्राम स्तर तक सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु दी गई आवश्यक जानकारियांबालोद. जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम पाकुरभाट में स्थित जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में आदि कर्मयोगी अभियान रेस्पोंसिव गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत 03 से 05 सितबर तक आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, अपर कलेक्टर एवं आदि कर्मयोगी अभियान के नोडल अधिकारी श्री अजय किशोर लकरा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विजय सिंह कंवर, ट्रायफेड के सहायक संचालक सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि बालोद जिले के 186 आदिवासी बहुल ग्रामों में जनजातीय वर्ग के लोगों के कल्याण एवं विकास से जुड़े प्रमुख योजनाओं के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु आदि कर्मयोगी अभियान संचालित किया जा रहा है। इस कार्यशाला के माध्यम से करने हेतु भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के अंतर्गत जनजातीय वर्गों के विकास एवं कल्याण से जुड़े प्रमुख योजनाओं का ग्राम स्तर तक सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु कलस्टर स्तर के सभी प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक जानकारियां दी जा रही है।कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने कार्यशाला में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को भारत सरकार के द्वारा शुरू किए गए आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले के चयनित कुल 186 गांवों आदिवासी बहुल गांवों में जनजातीय वर्ग के कल्याण से जुड़े योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री अजय किशोर लकरा ने आदि कर्मयोगी अभियान के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले के आदिवासी बहुल ग्रामों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने तथा जनजातीय वर्गों के कल्याण से जुड़े प्रमुख योजनाओं तथा सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले के चयनित सभी 186 गांवों में निवासरत आदिवासी वर्ग के लोगों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से शत प्रतिशत लाभान्वित कराने को कहा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विजय सिंह कंवर ने कहा कि इस कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर चयनित कैडर एवं वालंटियर्स द्वारा अपने गांव के विकास हेतु योजना का निर्माण किया जाना है। जो कि आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर जिले के चयनित आदिवासी गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।--
- 0- ग्राम सोहपुर में अमृत सरोवर का अवलोकन कर किया पौधरोपणबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम तार्री पहुँचकर महिला स्व सहायता समूह द्वारा किए जा रहे प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट कार्य में लगे स्व सहायता समूह की दीदियों से चर्चा कर प्लास्टिक संग्रहण केन्द्र में संचालित मशीन, बेलिंग, फटका एवं थे्रड के कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्राम सोहपुर पहुँचकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर का अवलोकन किया। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अमृत सरोवर के समीप नीम के पौधे का रोपण भी किया।उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को पेड़-पौधों की महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा रोपे गए पौधों के सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राही श्रीमती दुलौरिन बाई के नवनिर्मित आवास का निरीक्षण कर श्रीमती दुलौरिन बाई से आवास निर्माण कार्य के संबंध में आवश्यक जानकारी भी ली। उन्होंने श्रीमती दुलौरिन बाई को इस नवनिर्मित आवास में रेनवाटर हार्वेस्टिंग लगाने की समझाईश दी। इसके अलावा उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित की जाने वाली सभी आवासों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग बनाने के निर्देश भी दिए।
- 0– पर्यावरण, जल, सड़क सुरक्षा, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर लोगों को कर रहे जागरुकदुर्ग. डैंजर्स एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लांगेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट जर्नी’ के सदस्य और गिनीज बुक, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर टीम, जिसमें श्री अवध बिहारी लाल, श्री जितेंद्र प्रताप, श्री महेंद्र प्रताप और श्री गोविंदा नंद शामिल हैं, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में जागरूकता अभियान चला रही है। उक्त टीम द्वारा अब तक विश्व के 11 देशो में 04 लाख 52 हजार किमी की विश्वशांति विश्वपदयात्रा पूरी की जा चुकी है। इस विश्वशान्ति विश्वपदयात्रा के दौरान इन्होंने वर्ष 2018 में दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट ऐवरेस्ट बेस कैम्प की यात्रा सफलता पूर्वक सम्पन्न की।टीम द्वारा अब तक 14 करोड़ 50 लाख पौधो का वृक्षारोपण भी कराया जा चुका है और टीम विभिन्न स्कूलो, कालेजो, गाँवो एवं सार्वजनिक स्थानों में जाकर जनजागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए स्थलीय निरीक्षण भी कर रही है। यह टीम भारत के लगभग 600 जनपदों की यात्रा कर चुकी है, जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गोवा, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्य के जनपद शामिल हैं। इसी क्रम में, इन्होंने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से दो जिलों की यात्रा पूरी कर ली है। इस दौरान टीम द्वारा दुर्ग जिले के जनपद दुर्ग में 1 से 3 सितंबर 2025 तक 3 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न गतिविधियों के द्वारा युवाओं को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण, वन संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, जल संरक्षण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाआ, मतदाता जागरूकता से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।इस विश्वशांति विश्वपदयात्रा की शुरूआत जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के श्री अवध बिहारी लाल द्वारा 30 जुलाई 1980 को शुरू की गयी थी। रात में आयी अचानक भयंकर बाढ़ के कारण श्री अवध बिहारी लाल का पूरा परिवार जलमग्न हो गया था। श्री अवध बिहारी लाल वहाँ मौजूद एक बरगद के वृक्ष को पकड़ कर कई घन्टो तक भयंकर बाढ़ से लड़ते रहे। जिले की रेस्क्यू टीम एवं भारतीय सेना के जवान जब वहां पहुँचे तब उनकी जान बची। तब उन्होंने संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण, वन संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, पर्वत संरक्षण, जल एवं नदी संरक्षण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मतदाता जागरूकता इत्यादि उद्देश्यों को लेकर सम्पूर्ण भारत की यात्रा शुरू की। आज टीम में 20 सदस्य है और यही इस टीम का मूल उद्देश्य है। टीम उक्त विभिन्न विषयों से संबंधित केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओ के लिए जनजागरूकता लाने का कार्य कर रही है। इस यात्रा के दौरान टीम के सदस्य भी शहीद हो चुके है। फिर भी टीम कर्तव्य के प्रति निरंतर कार्यरत् है.
- दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम भिलाई चरोदा के सभागार में वेटलैंड (आर्द्रभूमि) सर्वे एवं सीमांकन से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण राजस्व निरीक्षक, पटवारी, वन विभाग के बीट गॉर्ड एवं अन्य कर्मचारियों/अधिकारियों को दिया गया।प्रशिक्षण का संचालन वनमण्डलाधिकारी श्री दीपेश कपिल द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को वेटलैंड सर्वेक्षण के दौरान शुद्धता एवं सटीकता के साथ कार्य निष्पादित करने के निर्देश दिये। प्रशिक्षण का उद्देश्य वेटलैंड संरक्षण को प्रभावी रूप से लागू करना एवं सर्वेक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना था। इस अवसर पर एडीएम श्री अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम श्री महेश राजपूत, भिलाई-3 के पटवारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा वन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
- 0 आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश की अवैध मदिरा और 01 वाहन जप्त कर 01 आरोपी गिरफ्तारदुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व सहायक आयुक्त आबकारी श्री सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 02 सितम्बर 2025 को गश्त के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग वृत-भिलाई क्रमांक-02 के द्वारा अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिलने पर त्वरित विधिवत कार्यवाही कर आरोपी परमजीत सिंह गिल उर्फ पम्मा स्थान स्ट्रीट 01 शांति नगर पीएस वैशाली नगर दुर्ग के कब्जे से मध्यप्रदेश राज्य में विक्रय हेतु अधिकृत 24 नग बोतल रॉयल चौलेंज व्हिस्की, 50 नग पाव मेक्डावल नम्बर वन व्हिस्की एवं 200 नग पाव गोवा कुल मात्रा 63 बल्क लीटर जिसका बाजार मूल्य 52,240 रूपये है तथा एक सफेद रंग की आई 20सी कार सी.जी. 04 एलसी 4534 जिसका मूल्य लगभग 5 लाख, कुल कीमत लगभग 5,52,240 रूपये जप्त किया गया।मौके पर आरोपी के कब्जे से अत्यधिक मात्रा में विदेशी शराब पाए जाने एवं आरोपी द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का उल्लघंन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2), 36, 59(क) में दर्ज कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। इस प्रकरण की विवेचना सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुप्रिया शर्मा द्वारा की जा रही है। इस प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पंकज कुजूर, आबकारी मुख्य आरक्षक भरथरी, आबकारी आरक्षक डी.पी. पटेल, संदीप तिर्की, चितेश्रवरी ध्रुव एवं ड्राइवर दीपक राजू का योगदान रहा।
- 0- महाराष्ट्रीयन परिवारों में तीन दिवसीय उत्सव- पूजा के बाद दी गई भावभीनी विदाईरायपुर। महाराष्ट्रीयन परिवारों में रविवार को महालक्ष्मी की स्थापना की गई। उसके बाद तीन दिवसीय उत्सव का माहौल रहा। माना जाता है कि महालक्ष्मी, ज्येष्ठा और कनिष्ठा साल में एक बार अपने मायके आतीं हैं। इस दौरान वे विघ्नहर्ता से मुलाकात भी करती हैं। उत्सव को लेकर सप्ताह भर पहले से तैयारियां शुरू हो जाती है।मंडल के सचिव और आचार्य चेतन गोविंद दंडवते ने बताया महाराष्ट्रीय पंचाग के अनुसार भाद्रपद में ज्येष्ठ गौरी पूजा का विशेष महत्व है। प्रथम दिन महालक्ष्मी का आह्वान कर उन्हें आमंत्रित किया गया। ढोल- ताशे की ध्वनि के साथ जब महालक्ष्मी घर आईं, तो पूरा घर उन्हें दिखाया गया। पश्चात एक स्थान पर आसन दिया गया। जहां पूजा पाठ कर उन्हें विराजित किया गया। महालक्ष्मी के दूसरे महाप्रसादी का आयोजन किया गया। बहुत से ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने महाप्रसादी का आयोजन तीसरे दिन भी किया। इसी दिन हल्दी-कुंकू के बाद महालक्ष्मी को विदाई दी गई। ऐसे समय उनकी सेवा में जुटे भक्तों का मन भारी और आंखें उनकी विदाई के समय नम हो गईं।
- रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के नौंवे दिन गुरुवार, चार अक्टूबर को आठ महिला केंद्रों के भजनों के साथ रात को भावगीत व सुगम संगीत का सुमधुर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि 16 महिला केंद्रों के भजन का कार्यक्रम एक ही दिन में संभव नहीं है, इसलिए चार और पांच सिंतबर को आठ- आठ केंद्रों की महिलाएं दो- दो भजन प्रस्तुत करेंगी। गुरुवार को बूढ़ापारा, तात्यापारा, सुंदर नगर, कोटा, सुंदर नगर, सरोना, सिविल लाइंस और चौबे कॉलोनी महिला केंद्र दो- दो भजन प्रस्तुत करेंगे। इनमें से एक अनिवार्य रूप में प्रथम पूज्य श्रीगणेश का भजन होगा। शुक्रवार को शंकर नगर, रोहिणीपुरम, डंगनिया, देवेंद्र नगर, अवंति विहार, सड्डू- मोवा, वल्लभ नगर और अमलीडीह महिला केंद्रों की भजनों की प्रस्तुति होगी।इधर कला एवं संस्कृति समिति की समन्वयक भारती पलसोदकर के अनुसार शाम 7:30 बजे से भावगीत और सुगम संगीत का सुमधुर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके लिए अभी तक बड़ी संख्या में प्रविष्टियां मिल चुकी हैं।
- 0- राष्ट्रीय पोषण सप्ताहः एक से सात सितंबर तक मनाया जा रहा वैश्विक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रमरायपुऱ। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में इन दिनों राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है। एक से सात सितंबर तक चल रहे इस सप्ताह में असेंबली वाइस बच्चों को सही और हेल्दी डाइट के बारे में बताया जा रहा है। बताते चलें कि इस वर्ष ‘बेहतर जीवन के लिए सही भोजन करें’ थीम पर राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है।स्कूल की छत्रपति शिवाजी हाउस की प्रभारी रेणुका शुक्ला ने बताया कि यलो हाउस की ओर से असेंबली कंडक्ट की गई। प्रथम बहेश्वर ने वर्ल्ड न्यूट्रिशन डे के बारे में सभी को जानकारी दी। हर्षिता मोटवानी, रिद्धिमा आम्बाडारे और अविशा गुप्ता ने बच्चों को हेल्डी डाइट के बारे में बताया। असेंबली में सभी बच्चों ने जंक फूड से तौबा करने का संकल्प लिया और एक स्वर में कहा कि वे अब घर पर मां के हाथों से बने हेल्दी डाइट ही लेंगे।कैसा हो हमारा भोजन-रेणुका के अनुसार ज़रूरत से ज़्यादा कैलोरी वाला खाना खाने से वज़न बढ़ेगा। चर्बी जमा होगी। संतुलित आहार ज़रूरी है। आहार में अधिक फाइबर स्टार्चयुक्त कार्बोहाइड्रेट शामिल होना चाहिए। भोजन का कम से कम एक तिहाई भाग स्टार्चयुक्त कार्बोहाइड्रेट जैसे आलू, रोटी, चावल, अनाज आदि से बना होना चाहिए। प्रचुर मात्रा में फल और सब्जियां खाना चाहिए। इन्हें सुखाकर जूस या जेम हुए रूप में लिया जा सकता है।
- 0- महाराष्ट्र मंडल के मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के सातवें दिन नगर संवाद में विशेषज्ञों से आए महत्वपूर्ण सुझावगोवंश को सड़कों से हटाने के उपाय:-0- 10 जोन के लिए पांच काउ कैचर वाहनों के साथ नगर निगम करे सभी वाहनों के साथ टीम की व्यवस्था।0- गोवंश को रखने और चारे के लिए शहर के आउटर में हो एक बड़ा व व्यवस्थित अभयारण्य।0- प्रत्येक गोवंश पर नए सिरे से मालिकों के नाम वाला टैग लगाए जाएं, ताकि गोवंश को सड़कों पर छोड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई।0- कम से कम दो स्थानों पर गो मुक्तिधाम की व्यवस्था हो, ताकि उनका ससम्मान अंतिम संस्कार किया जा सके।श्वान को हटाने को लेकर सुझाव:--- श्वान के बधियाकरण के लिए नगर निगम के 10 जोन में बनानी और बढ़ानी होगी टीम-- जितनी जल्दी हो सके डॉग शेल्टर शुरू करना चाहिए इससे श्वान बधियाकरण की क्षमता भी बढ़ानी चाहिए-- राजधानी में डॉग कैचर की एकमात्र टीम है। इसे बढ़ाकर कम से कम 10 करनी पड़ेगी, जो दो- दो जोन के कुत्तों को पकड़ेरायपुर। राजधानी की सड़कों को मवेशी मुक्त रखने के लिए शहर के आउटर में गौ अभयारण्य और गो मुक्तिधाम स्थापित करना बेहद जरूरी है। इसके साथ सड़कों पर बैठे मवेशियों के मालिकों पर कार्रवाई करने के लिए मवेशियों को ट्रैकिंग नंबर एलाट होना चाहिए, ताकि कार्रवाई के समय मवेशी के मालिक का पता चल सके। इस कार्रवाई में आम लोगों की सहभागिता के लिए गो सेवकों की नियुक्ति गोसेवा आयोग की ओर से होना चाहिए। इस आशय के सुझाव नागरिक संवाद में ‘राजधानी की सड़कों से कैसे हटे मवेशी और श्वान’ विषय पर बोलते हुए विशेषज्ञों से मिले।महाराष्ट्र मंडल में मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के सातवें दिन नगर संवाद में विशेषज्ञों ने कहा कि शहर में घूम रहे बेसहारा हिंसक श्वानों का बधियाकरण करने के लिए नगर निगम अभी सीमित संसाधनों के साथ संघर्ष कर रहा है। रायपुर निगम के 10 जोन को पांच भागों में विभक्त कर पांच टीमें बनानी होंगी और बधियाकरण का टारगेट लेकर कार्य करना होगा। तभी इन पर नियंत्रण पाया जा सकता है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड के पार्षद आशु चंद्रवंशी ने कहा कि मवेशियों को सड़कों पर आने से रोकने और श्वान से सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य जागरूकता है। इसी तरह गोसेवा आयोग की ओर से उन यदुवंशियों को गौ सेवक नियुक्त करना चाहिए, जो अपने मवेशी को सड़कों पर छोड़ देते हैं और निगम की कार्रवाई के समय विरोध करने आगे आ जाते हैं।रायपुर नगर के राजस्व विभाग के अध्यक्ष अवतार सिंग बागल ने कहा कि आज मवेशियों को सड़कों से हटाने के लिए कड़ाई से कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। कुछ गो पालक दूधारु गाय की सेवा तो करते हैं, लेकिन दूध नहीं देने पर उसे सड़कों पर छोड़ देते है। ऐसे गो पालकों की पहचान कर कार्रवाई करनी होगी।गौ संरक्षण समिति रावांभाठा के संरक्षक हरीश जोशी ने कहा कि पशु परीक्षण अधिनियम हमारे छत्तीसगढ़ में प्रभावशील है। इसमें गोवंश की हत्या पर 10 वर्ष कारावास और 50 हजार जुर्माने तक का प्रावधान है। लेकिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं, इसलिए उनमें इसे लेकर भय नहीं है।नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी प्रीति सिंह ने बताया कि सीमित संसाधनों के साथ लगातार गोवंश की सुरक्षा के साथ सड़कों पर घूम रहे बेसहारा श्वानों के बधियाकरण कर रहे है। सोनडोंगरी में जल्द शुरू होने वाले शेल्टर हाउस के बाद इस कार्य में तेजी आएगी।आश्रय फार एनिमल वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका तनुश्री तिवारी ने कहा कि सड़कों पर बेसहारा श्वान पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाने के कारण आक्रामक हो जाते हैं। बैग लेकर स्कूल जाते बच्चे उन्हें डाग कैचर टीम की भांति लगते है, या यूं कहिए कि उन्हें बच्चों के स्कूल बैग से खाने पदार्थों की गंध आती है। इसलिए कुत्ते बच्चों पर टूट पड़ते हैं। बधियाकरण से ही शहर के श्वानों की संख्या को नियंत्रित किया जा सकता है।महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने नागरिक संवाद कार्यक्रम में पहुंचे विशेषज्ञ वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निःसंदेह आप के विचार और प्रयासों से हमें राजधानी की सड़कों को मवेशियों और श्वानों से मुक्त और सुरक्षित करने का आधार मिलेगा। महाराष्ट्र मंडल नगर संवाद में आपसे मिले सुझावों और निष्कर्षों के साथ महापौर मीनल चौबे सहित राजधानी के चारों विधायकों से मिलेगा।कार्यक्रम का संचालन सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी और आभार प्रदर्शन साहित्य समिति की प्रमुख कुमुद लाड ने किया। इस अवसर पर मंडल के सचिव चेतन दंडवते, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, युवा समिति समन्वयक विनोद राखुंडे, महाराष्ट्र मंडल भवन प्रभारी निरंजन पंडित, विजय लाड सहित अनेक पदाधिकारी व सभासद उपस्थित रहे।
- 0- जोन 8 कमिश्नर ने सूखा, गीला कचरा पृथक कर डस्टबिन में रखकर सफाई वाहन में सफाई मित्र को देने दी हिदायत0- स्वच्छ पंडाल प्रतियोगिता की दी जानकारी, पंडालों में पदाधिकारियो सहित आमजनों ने ली सामूहिक स्वच्छता शपथरायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अंतर्गत राज्य शहरी विकास अभिकरण के दिशा - निर्देशों के अनुरूप महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के पार्षद श्री महेन्द्र औसर, संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के पार्षद श्री अर्जुन यादव के निर्देश पर जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री पद्माकर श्रीवास, सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, उप अभियंता श्री लोचन प्रसाद चौहान, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग और नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा मिलकर जोन अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21, माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69, संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न श्रीगणेश पंडालों में स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025 अंतर्गत श्रीगणेश पंडाल में श्रीगणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों और आमजनों के मध्य स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया और पदाधिकारियों को श्रीगणेश पंडाल और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और श्रीगणेश पंडाल का सूखा और गीला कचरा प्रतिदिन पृथक करके पृथक- पृथक डस्टबिन में रखकर सफाई वाहन में सफाई मित्र को देने की हिदायत दी. जोन 8 जोन कमिश्नर ने विभिन्न श्रीगणेश उत्सव समितियों पदाधिकारियों को स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025 अंतर्गत स्वच्छ पंडाल प्रतियोगिता के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए श्रीगणेश पंडाल और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाये रखने की अपील श्रीगणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से की. रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की पहल पर स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025 अंतर्गत जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21,69,70 की श्री गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों ने आमजनों सहित श्रीगणेश पंडालों में सामूहिक स्वच्छता शपथ ली.
- रायपुर. माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा - निर्देश के अनुरूप महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों की टीमों द्वारा अभियान चलाकर जोन क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों में मानिटरिंग करके सड़कों पर आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में काउकेचर वाहन से भेजे जाने की कार्यवाही प्रतिदिन तेज गति निरंतर प्रगति पर है.आज दिनांक 3 सितम्बर 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा 54 आवारा पशुओं की विभिन्न सड़क मार्गो से धरपकड़ कर उन्हें काऊकैचर वाहन की सहायता से गौतनों में भेजा गया। भियान के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा सभी 10 जोनों में दिन भर अभियान चलाकर राजधानी शहर रायपुर निगम क्षेत्र में विगत 32 दिनों में विभिन्न सड़क मार्गो से 1642 आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में भेजा गया है.यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन दिन भर चलाये जा रहे अभियान की सतत मॉनिटरिंग महापौर, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष, आयुक्त के निर्देश पर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय और निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रीति सिंह द्वारा की जा रही है और सभी जोन कमिश्नरों ने जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर आवारा पशुओं को काऊकैचर वाहनों की सहायता से गौठानों में भिजवाने की व्यवस्था दी जा रही है. अभियान निरंतर जारी रहेगा।.
- दुर्ग. जिले में यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन और सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम हेतु आवश्यक व्यवस्था के संबंध में कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल भी शामिल हुए। बैठक के प्रारंभ में पूर्व बैठक की पालन प्रतिवेदन पर विभागीय कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई एवं सीएमजीएसवाई, विद्युत यांत्रिकी, बीएसपी के अधिकारियों कोेेे चिन्हांकित ब्लैक स्पाट्स, ग्रे स्पॉट्स, नालों में पुलियों की ऊंचाई, हाईमॉस्क लाईट, आवांरा पशुओं की व्यवस्था एवं वाहन पार्किंग से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ समयावधि में पूर्ण करने आवश्यक विभागीय पहल करने के निर्देश दिये गये।कलेक्टर श्री सिंह ने यातायात नियमों की उल्लंघन पर वाहन लाइसेंस निलंबन संबंधी जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को वाहन लाइसेंस निलंबन पश्चात् इसकी जानकारी यातायात पुलिस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लाइसेंस निलंबन अवधि में वाहन चालन करते पकड़े जाने पर यातायात पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्हांेने ग्रे स्पॉट्स पर पुलिस की मौजूदगी में कार्य कराने निर्माण कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने जिले के संभावित दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हांकित कर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इन्तजाम करने के निर्देश दिये। उन्हांेने सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्गों को सहायक सड़कों से जोड़ने वाले पाइंट पर गति अवरोधक रम्बल्ड स्ट्रिप प्राथमिकता से बनाने के निर्देश दिये।बैठक की एजेंडानुसार कोहका से जुनवानी रोड स्थित कोसानाला पुलिया के दोनों तरफ रैलिंग निर्माण, पुलगांव चौक पर रोटरी निर्माण व लेफ्ट टर्न फ्री करने, नेहरू नगर चौक पर लेफ्ट टर्न फ्री करने के साथ चौक के गड्ढों को भरने, स्थान समतलीकरण, रेल चौक सेक्टर-10 भिलाई टैªफिक सिग्नल निर्माण, सिरसा गेट चौक पर हाईमॉस्क लाईट लगवाने, पुलगांव नाला रोड पर स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था, बोगदा पुलिया से स्मृति नगर रोड व नेहरू नगर रोड पर अतिक्रमण हटाने और नेहरू नगर पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने चारों दिशाओं पर रम्बल्ड स्ट्रिप निर्माण आदि पर चर्चा की गई। इसके अलावा नवरात्रि के समय पैदाल यात्रियों को ध्यान में रखते हुए पुलगांव नाला ओव्हरब्रिज सहित सभी ओव्हरब्रिज में प्रकाश की व्यवस्था हेतु नगर निगम एवं विद्युत विभाग के समन्वय से आवश्यक पहल करने के निर्देश दिये गये।बैठक में एएसपी यातायात ऋचा मिश्रा ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेंशन के माध्यम से ब्लैक स्पाट्स एवं ग्रे स्पाट्स पर विभागीय कार्यवाही से सड़क दुर्घटनाओं में आई कर्मियों एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के संबंध में आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किया। बैठक में एडीएम श्री अभिषेक अग्रवाल, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमीत अग्रवाल, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव पाण्डे, नगर निगम रिसाली के आयुक्त सुश्री मोनिका वर्मा, एसडीएम भिलाई 03 श्री महेश राजपूत, आरटीओ श्री एस.एल. लकड़ा, ट्रैफिक डीएसपी सहित लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, बीएसपी, विद्युत, स्वास्थ्य एवं संबंधित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- दुर्ग. जिले में 1 जून 2025 से 03 सितम्बर 2025 तक 728.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 1015.7 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 552.5 मिमी. तहसील धमधा में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील बोरी में 664.4 मिमी, तहसील अहिवारा में 749.2 मिमी, तहसील भिलाई-3 में 637.6 मिमी और तहसील दुर्ग में 753.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 03 सितम्बर 2025 को तहसील दुर्ग में 25.8 मिमी, तहसील धमधा में 3.1 मिमी, तहसील पाटन में 39.1 मिमी, तहसील बोरी में 10.2 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 7.4 मिमी और तहसील अहिवारा में 6.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए वैशाली नगर विधानसभा में एक कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृत प्रदान की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड क्रमांक 32 बैकुण्ठ धाम मंदिर के पास सार्वजनिक डोम शेड निर्माण कार्य के लिए 25 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा की जाएगी।
- दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए भिलाई नगर विधानसभा में दो विभिन्न कार्याे के लिए प्रशासकीय स्वीकृत प्रदान की गई है।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय आई.टी.आई. भिलाई एवं शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल छावनी में उद्यान निर्माण व सौंदर्यीकरण सह घास लगाने व प्रकाश व्यवस्था हेतु विद्युतीकरण कार्य के लिए 99 लाख 97 हजार 150 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक श्री देवेन्द्र यादव द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा की जाएगी।
- 0- कों ने कहा प्रशासन से समन्वय कर करेंगे लागू0- से दोपहिया वाहनों को “हेलमेट नहीं पेट्रोल नहीं” लागूदुर्ग. जिला कलेक्ट्रेट दुर्ग के सभागार में 02 सितम्बर को दुर्ग जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर दुर्ग द्वारा पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए प्रतिवेदन के आधार पर पेट्रोल पंप संचालकों के लिए जारी दिशा निर्देश के संबंध में चर्चा की गई। एडीएम अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि सभी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं जिसे लागू करने की आवश्यकता है, जिससे कि सभी लोग सुरक्षित रहें, बिना हेलमेट के वाहन चलाने से दुर्घटना होने पर सिर में गंभीर चोट लग सकती है, हेलमेट लगाने से बचा जा सकता है। संचालकों को बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने आह्वान किया।एएसपी शहर सुखनंदन राठौर ने कहा कि सबके समन्वित प्रयास से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है, साथ ही सीसीटीवी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सुरक्षित वातावरण तैयार करने में सहयोग करें। जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। संचालकों द्वारा अपनी समस्याएं बताते हुए लागू करने में सहमति प्रदान की। जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथी पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर प्रदाय किए गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल नजदीकी थाने एवं पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।
- 0- दीदी क्लीनिक द्वारा शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति एवं जनजाति कन्या छात्रावास कालीबाड़ी में छात्राओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन0रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की लोक स्वास्थ्य हितकारी मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत एमएमयू-2 दाई दीदी क्लीनिक द्वारा शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति एवं जनजाति कन्या छात्रावास कालीबाड़ी में एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महिला चिकित्सक एवं स्टाफ द्वारा छात्रावास के बच्चों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, कुल 71 छात्राओं की जाँच की गई।प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप, प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटिक के निर्देशानुसार एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर काजल शर्मा की निगरानी में किया गया। शिविर में मुख्य भूमिका निभाते हुए डॉ. तिलेश्वरी वर्मा ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। फार्मासिस्ट नंदिनी साहू, लैब टेक्निशियन प्रियंका यादव, नर्स नेहा निर्मलकर ने सहयोग प्रदान किया। परीक्षण के दौरान छात्राओं को आवश्यकतानुसार औषधि दी गई और संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य सुधार से संबंधित विशेष सलाह प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त हॉस्टल में चिकित्सकों ने सभी बच्चों को उचित दवाइयाँ दीं और स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।छात्रावास की छात्राएँ अपने घर - परिवार से दूर रहती है ऐसे बच्चों के बीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन न केवल चिकित्सा सुविधा पहुँचाने का प्रयास है, बल्कि यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का सशक्त उदाहरण भी है।
- बलरामपुर । जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते विगत दिवस मंगलवार को देर रात लगभग 11 बजे विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम धनेशपुर स्थित लुत्ती बांध टूट गया। जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासनिक टीम, कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल, एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविर लगाया गया है। प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पानी, चिकित्सा संबंधित आवष्यक व्यवस्थाएं सुनिष्चित की गई है।अचानक हुए इस हादसे में बांध के नीचे ग्रामीण इलाकों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में बतसिया (महिला), उम्र 61 वर्ष, चिंता सिंह (महिला), उम्र 30 वर्ष, रंजती सिंह (महिला), उम्र 28 वर्ष, प्रिया, उम्र 6 वर्ष की मृत्यु हुई है। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। सभी को बलरामपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका ईलाज जारी है। घायलों में रामवृक्ष सिंह, उम्र 65 वर्ष, अनूप सिंह, उम्र 19 वर्ष, कालीचरण टोप्पो, उम्र 65 वर्ष, फूलमनिया टोप्पो, उम्र 61 वर्ष शामिल हैं। साथ ही कार्तिक सिंह, उम्र 6 वर्ष, वंदना सिंह, उम्र 3 वर्ष, जीतन सिंह, उम्र 65 वर्ष जो लापता हैं, उनकी तलाश एनडीआरएफ एवं पुलिस बल द्वारा जारी है।हादसे में तीन परिवार के 55 बकरी एवं 5 गाय, 4 बैल की क्षति हुई है। साथ ही लगभग 25 एकड़ में लगे धान की सफल एवं 1.5 एकड़ टमाटर व खीरा की फसल की क्षति हुई है तथा तीन घरों में जल भराव भी हो गया है।बांध टूटने से प्रभावित क्षेत्रों का संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल ने संयुक्त रूप से दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया।सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा ने प्रभावित गांव धनेशपुर पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद किया। संभागायुक्त ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि शासन-प्रशासन हर स्थिति में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को तत्काल मुआवजा राशि भी प्रदान किया जायेगा। इस दौरान संभागायुक्त ने प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों का निरीक्षण किया। वहां परिवारों से बात करते हुए उन्होंने भोजन, पानी, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संभागायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि राहत शिविर में महिला, बच्चों को विशेष देखभाल की जाए।गौरतलब है कि प्रशासनिक टीम के द्वारा समय पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई है। कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंच घायल मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना। उन्होंने बताया कि राहत शिविर में 10 लोग ठहरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार शिविरों में जाकर जांच कर रही हैं। हमारी पूरी टीम सक्रियता से काम कर रही है। साथ ही ग्रामीणों की फसल और संपत्ति का आकलन कर मुआवजे की प्रकरण तैयार कर शुरू की जा रही है
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए कहा है कि यह निर्णय भारत की कर प्रणाली को आमजन के लिए अधिक सरल और उद्योग-व्यापार के लिए प्रोत्साहनकारी बनाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आयकर में 12 लाख तक की छूट देने के बाद अब जीएसटी दरों में की गई भारी कटौती से रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं, खेती-किसानी के उपकरण, खाने-पीने की चीज़ें, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन की वस्तुएं, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सस्ते हो गए हैं। कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स दर शून्य कर दी गई है, जिससे नागरिकों के जीवन में सीधा लाभ पहुंचेगा।उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व से लागू होने वाला यह प्रावधान प्रधानमंत्री जी की Ease of Doing Business और Ease of Living की संकल्पना को साकार करेगा। इससे उद्योग-व्यापार को नई ऊर्जा मिलेगी और देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करता हूँ। यह निर्णय आम आदमी के जीवन को सरल बनाने और देश को वैश्विक अर्थव्यवस्था की नई ऊँचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
-
जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, श्रद्धालुओं को दी सुखद यात्रा हेतु शुभकामनाएं
बालोद/ श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत आज जिले के ग्राम झलमला स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय परिसर से जिले के 77 श्रद्धालुओं के दल ने अयोध्या धाम हेतु प्रस्थान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर ने आज सुबह समाज कल्याण विभाग कार्यालय परिसर से श्रद्धालुओं को बस के माध्यम से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के लिए रवाना कर सुखद यात्रा हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। जहाँ से वे योजना के तहत् संचालित रेल के माध्यम से अयोध्या हेतु प्रस्थान करेंगे। श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत अयोध्या जा रहे जिले के श्रद्धालुओं ने राज्य शासन की इस योजना की भूरी-भूरी सराहना की है। उन्होंने कहा कि वे शासन की इस योजना से बहुत खुश हैं इसके माध्यम से अयोध्या जाकर भगवान श्री राम के दर्शन करने की बरसों पुरानी उनकी ईच्छा पूरी होने जा रही है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री पुष्पेन्द्र चंद्राकर, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेडाम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। -
- पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने दिखाई हरी झंडी
- श्री रामलला दर्शन को निकले दुर्ग जिले के श्रद्धालु
दुर्ग. छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना’ के तहत आज दुर्ग जिले से रामभक्तों का एक बड़ा जत्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। जय श्री राम नारों से गूंजता दुर्ग रेलवे स्टेशन से 185 श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया।
दुर्ग रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं से भरी स्पेशल ट्रेन को पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अयोध्या यात्रा के लिए ट्रेन पहले राजनांदगांव से रवाना होकर दुर्ग रेलवे स्टेशन पहंुची, जहां श्रद्धालुओं का स्वागत फूल मालाओं और गाजे-बाजे के साथ किया गया।
यात्रा के दौरान भोजन, आवास एवं अन्य सुविधाओं की संपूर्ण व्यवस्था प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई है। रवाना होते समय श्रद्धालुओं को जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ जनमन’ की प्रतियां भी भेंट की गईं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री बजरंग दुबे, नगर निगम दुर्ग आयुक्त श्री सुमीत अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर श्री हितेश पिस्दा एवं श्री उत्तम ध्रुव, जनपद सीईओ श्री रूपेश पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व रेलवे विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।



























