- Home
- छत्तीसगढ़
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के हृदय स्थल जी.ई. रोड के समीप प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम में 15 करोड़ की लागत से 17 एकड़ में बनेगा स्पोर्ट्स परिसर। जो पुरी तरह से आधुनिक होगा, यहां पर हार्स राईडिंग, स्वीमिंग पूल, स्केटिंग ट्रेक, रनिंग ट्रेक, 400 लोगो के बैठने लायक आडिटोरियम, पार्किग, दुकान, बाउण्ड्रीवाल सजावट लाइटिंग इत्यादि के साथ निर्माण प्रस्तावित है। जिसका भव्य गेट नेशनल हाईवे 53 से लगा हुआ होगा। आज जिला कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चैधरी प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय को लेकर पहुंची। उपस्थित निगम के अभियंताओ से पुरी विस्तृत जानकारी ड्राईंग एवं डिजाईन के साथ प्राप्त की। कहां से कहां तक रनिंग ट्रेक, स्वीमिंग पुल, आडिटोरियम, हार्स राईडिंग, स्केटिंक ट्रेक, पार्किग, दुकान, बाउण्ड्रीवाल के प्रस्तावित स्वरूप के बारे में पुरी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।जिला कलेक्टर का सुझाव था कि इस प्रकार का निर्माण हो, जिससे इस क्षेत्र के खिलाड़ियो को प्रोत्साहन मिले। हमारे जिल से राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी विजयी होकर निकले और राज्य एवं देश का नाम रोशन करें। यहां पर भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी हो सके।वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है, उनके द्वारा इस प्रकार का बहु उपयोगी स्पोट्स परिसर का निर्माण करने का सुझाव दिया गया था। जिसके उपर निगम आयुक्त द्वारा अपने विभागीय जोन आयुक्त एवं अभियंताओ से विचार-विमर्ष किया गया। उसके बाद परिसर को अपने स्वरूप के साथ प्रस्तावित किया गया। जिला कलेक्टर के पास प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत किया गया, जिसमें जिला कलेक्टर द्वारा खनीज एवं न्यास मद से हार्स राईडिंग एवं स्केटिंग ट्रेक बनाने के लिए राशि की स्वीकृति मिल गई है। शेष खेल के लिए प्रोजेक्ट बनाकर जिला प्रशासन एवं शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही बाकी का काम भी शुरू हो जाएगा।निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, उपभियंता बसंत साहू, प्रभारी सहायक अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा, चंदन निर्मलकर आदि उपस्थित रहे।
- बिलासपुर, /लगभग डेढ़ माह के अंतराल के बाद आम जनता से मुलाकात का साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन चुनावी आचार संहिता समाप्त होने के बाद आज फिर से शुरू हुआ। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने अपनी साप्ताहिक नियमित जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज जिले के आम लोगों के साथ ही बुजुर्ग महिलाएं एवं किसान अपनी समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टोरेट पहुंचे। इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामूहिक मामलों को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने मिलने पहुंचे हर व्यक्ति से मुलाकात कर उनकी परेशानी पूछी और इनके समुचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।आज साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी विकासखण्ड के खैरा जयराम नगर के समस्त ग्रामवासियों ने गांव के कुछ लोगों द्वारा निस्तारी एवं पशुओं को रखने की जगह पर अवैध रूप से अवैध कब्जा करने की शिकायत कलेक्टर से की। इस मामले को मस्तूरी एसडीएम देखेंगे। ग्राम उर्तुम निवासी श्री भूपेन्द्र गौरहा द्वारा अज्ञात लोगों द्वारा घर बनाने, खेती करने और पेड़ काटने संबंधी आवेदन कलेक्टर को दिया। इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे। रतनपुर तहसील के ग्राम मझवानी निवासी तिलक सिंह द्वारा केंदा केवची सड़क निर्माण के तहत अधिग्रहित जमीन का मुआवजा दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा।ग्राम सिंघरी निवासी किसान घनश्याम साहू द्वारा ट्रांसफार्मर खराब होने से खेती के कार्यो में दिक्कतों के समाधान करने और जल्द ही ट्रांसफार्मर मरम्मत कराने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने आवेदन विद्युत विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। चिंगराजपारा निवासी चम्पा बाई साहू द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने आवेदन दिया गया। तखतपुर विकासखंड के ग्राम गनियारी निवासी बलदाऊ द्वारा 0.50 डिसमिल जमीन का मालिकाना हक दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इस मामले को तखतपुर एसडीएम देखेंगे।
- बिलासपुर, / कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ घुटकू में बड़ी कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से शराब निर्माण करने वाले कोचिया के बेजा मकान को धराशायी कर दिया गया है। दरअसल शराब कोचिया केदार लोनिया तीन-चार साल पहले गांव के सार्वजनिक उपयोग की जमीन में कब्जा कर पक्का मकान बना लिया था। इस मकान का उपयोग वह अवैध शराब निर्माण में करता था और आस-पास के गांवों में शराब बेचा करता था। इस जगह पर अवैध रूप से लोगों को शराब भी पिलाया करता था। तहसीलदार श्रद्धा सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर बेजा कब्जा को बुलडोजर से ढहा दिया। केदार लोनिया के विरूद्ध आबकारी एक्ट सहित 4 अपराध दर्ज हैं। इस सिलसिले में वह जेल में निरूद्ध है। इसके अलावा भी गांव में आधा दर्जन और कोचिया चिन्हित किए हैं। उनके विरूद्ध भी अगले दिनों में कार्रवाई की जायेगी। कार्रवाई में कोनी टीआई नवीन देवांगन,राजस्व निरीक्षक होमेश्वर प्रताप सिंह, पटवारी सूर्य प्रकाश शुक्ला, अमित तिर्की, कोटवार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।
- -आम जनता और कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: पेट्रोल सस्ता, डीए में इज़ाफ़ारायपुर,। छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में जनता को राहत देने वाले कई अहम फैसले किए हैं। पेट्रोल की कीमत में ₹1 प्रति लीटर की कमी की गई है, जिससे आम लोगों, किसानों और उद्योगों को लाभ होगा। इसके पहले सरकार ने बल्क में डीजल खरीदी पर वैट घटाकर 17% कर दिया था, जिससे परिवहन और कृषि कार्यों की लागत में कमी आई है। वहीं, राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की बढ़ोतरी की गई है, जो मार्च से लागू होगी।पेट्रोल और डीजल सस्ता होने से ट्रैक्टर, पंप सेट और अन्य कृषि यंत्रों की लागत घटेगी, जिससे किसानों का मुनाफा बढ़ेगा। इसके अलावा, चावल मिल, गन्ना फैक्ट्री और अन्य कृषि आधारित उद्योगों के लिए परिवहन और उत्पादन खर्च कम होगा, जिससे आवश्यक वस्तुएं सस्ती हो सकती हैं।महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों की आय बढ़ेगी, जिससे उनकी क्रय शक्ति और बाजार में मांग बढ़ेगी। सरकार का यह फैसला आम जनता, किसानों और व्यापारियों के लिए राहत लेकर आया है और इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
- भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रं. 24 में उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी प्रदीप कुमार सेन विजयी घोषित हुए थे। आज 3 मार्च 2025 को नवनिर्वाचित पार्षद प्रदीप कुमार सेन को निगम भिलाई के सभागार में कर्तव्य, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चैधरी द्वारा दिलाई गई। ततपश्चात नवनिर्वाचित पार्षद द्वारा हस्ताक्षर किया गया।शपथ ग्रहण के दौरान भिलाई निगम सभापति गिरवर बंटी साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पार्षद एवं पूर्व भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, पार्षद एवं पूर्व सभापति श्याम सुन्दर राव, पीयूष मिश्रा, नोहर वर्मा, मुकेश अग्रवाल, विनोद सिंह, श्रीमती विणा चंद्राकर, स्मृता दोड़के, ईश्वरी नेताम, सरिता बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल देवांगन, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, उपायुक्त नरेन्द्र बंजारे, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, सतीश यादव, अमरनाथ दुबे आदि सभी ने उपस्थित होकर नवनिर्वाचित पार्षद प्रदीप कुमार सेन को शुभकामना दी। अंत में राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया।
- -100 पृष्ठों में वित्त मंत्री ने हाथ से लिखा ऐतिहासिक बजटरायपुर, 03 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है।वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है।नई परंपरा की शुरुआतअब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार परंपरागत और अनूठे अंदाज में बजट तैयार किया गया। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का मानना है कि इससे प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।
- रायपुर, / छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करने से पहले प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी आज वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने श्री राम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
- रायपुर । बीजापुर जिले का एक ऐसा इलाका जो कभी नक्सलियों की राजधानी कही जाती थी, वह इलाका अब सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और जवानों की मेहनत के बलबूते विकास की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। जहां कभी बमुश्किल दुपहिया वाहन नजर आते थे अब उस इलाके में 50 साल के बाद यात्री बस की सेवा शुरू कर दी गई।बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर बसा उसूर ब्लॉक के पामेड़ समेत उस इलाके के 7 ग्राम पंचायतों सहित पूरे इलाके में बस की सुविधा मिल रही है। यहां पिछले 4 महीने के अंदर विकास कार्यों ने ऐसी गति पकड़ीअब इस इलाके में सड़क और कैंप के साथ ही मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर दिया गया है, तो वहीं सबसे बड़ी सौगात इस इलाके के ग्रामीणों के लिए यात्री बस की सेवा है। इस बस के संचालन के चलते अब उन इलाकों के ग्रामीणों को तेलंगाना से होते हुए अपने गांव जाने की जहमत नहीं उठानी पड़ रही है बल्कि बीजपुर से सीधे पामेड़ पहुंच रहे हैं।नियद नेल्लानार के तहत पामेड़ इलाके के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मिलेंगीः इस मामले में बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा की माने तो सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्लानार के तहत उन इलाकों में मूलभूत सुविधाओं के साथ विकास कार्यों को गति प्रदान किया जाएगा। 50 सालों तक जिन सुविधाओं के लिए ग्रामीण तरस रहे थे वह सारी सुविधा उन तक पहुंचाई जाएगी। पामेड़ इलाके के ग्रामीणों के लिए बहुत तेजी से आधार कार्ड राशन कार्ड के अलावा राशन दुकान भी गांव में संचालित की जा रही है। दरअसल पामेड़ वह इलाका है जहां पदस्थ जवानों के लिए कभी वेतन से लेकर अखबार तक हेलीकॉप्टर से भेजा जाता था परंतु अब सड़क बनने और बस सेवा के शुरू हो जाने से जवानों का यह कठिन सफर खत्म हो चुका है।इलाका नक्सलियों के कब्जे में था, अब हो रहा विकासपामेड़ इलाके में सड़क नहीं थी, ऐसा नहीं है, बल्कि 50 साल पहले भी सड़क बनी थी। परंतु वाहनों का संचालन नहीं होता था, उसके बाद धीरे-धीरे इस इलाके में नक्सलियों ने अपनी पैठ बढ़ाई और पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया जिसके चलते उस इलाके को नक्सलियों की राजधानी कहा जाने लगा, परंतु अब यह इलाका सरकार के विकास कार्यों के प्रोजेक्ट में शामिल हो चुका है। क्योंकि इस इलाके में कैंप स्थापित किए गए, सड़कों का विस्तार किया गया और मूलभूत सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। ऐसे में अब पामेड़ इलाके में तेजी से विकास कार्यों को पहुंचाकर लोगों को सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। ताकि ग्रामीण नक्सलवाद के दंश से हटकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ ले सकें। बीजापुर से सुबह पामेड़ के लिए जाने वाली बस आवापल्ली, बासागुड़ा, तररेम, चित्रागेल्लूर, गुंडेम कोंडापल्ली जीडपल्ली करवगट्टा और धर्माराम होते हुए पामेड़ पहुंचती है। जिसमें रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करने लगे हैं। इन इलाकों में विकास कार्यों के विस्तार के लिए सरकार तो कटिबद्ध है ही, परंतु आज अगर यह पूरा इलाका विकास की ओर बढ़ रहा है।
- रायपुर/ रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 लोक कर्म विभाग के माध्यम से रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 के तहत शंकर नगर मुक्तिधाम परिसर को सुव्यवस्थित बनाकर संवारने का कार्य प्रगति पर है. जोन 3 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे ने जानकारी दी है कि शंकर नगर मुक्तिधाम परिसर को सुव्यवस्थित कर संवारने कार्य किया जा रहा है. मुक्तिधाम में पेयजल, सफाई व्यवस्था सहित पेवर की आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य करवाकर पेड़ों, गार्डन को व्यवस्थित करने कार्य लान की छटाई करके दिया जा रहा है. वहीं राजधानी शहर रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम रायपुर क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 की तैयारियां प्रतिदिन निरन्तर तेज गति से प्रगति पर हैँ. इस क्रम में आज नगर निगम जोन 3 के तहत शंकर नगर वार्ड नम्बर 30 के अंतर्गत शंकर नगर मुक्तिधाम परिसर की सफाई श्रमदान से करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत नगर निगम के पूर्व सभापति श्री संजय श्रीवास्तव और शंकर नगर वार्ड नम्बर 30 के नवनिर्वाचित पार्षद श्री राजेश गुप्ता ने जोन 3 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे एवं शंकर नगर वार्ड क्षेत्र के निवासी गणमान्यजनों और सामाजिक कार्यकर्त्ताओं के साथ मिलकर शंकर नगर मुक्तिधाम परिसर की झाडू लगाकर सफाई करके स्वच्छता कायम कर जन - जन को स्वच्छ मुक्तिधाम परिसर का सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया गया. सभी नागरिकों से स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 में राजधानी शहर रायपुर को श्रेष्ठ स्वच्छ रेंकिंग दिलवाने अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देकर सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की गयी है.
- बिलासपुर/ संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने पण्डित सुन्दरलाल शर्मा मुक्त (ओपन) विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया। कुलपति श्री बंशगोपाल सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत राज्य सरकार ने संभागायुक्त श्री कावरे को कुलपति का प्रभार सौंपा है। श्री कावरे ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कुलपति के रूप में काफी चुनौतीपूर्ण दायित्व राज्य सरकार ने उन्हें सौंपा है। उन्होंने कहा कि निवर्तमान कुलपति के नेतृत्व में इस मुक्त विश्वविद्यालय ने विगत 10 सालों में काफी प्रगति की है, जिसके कारण नेक प्लस के ग्रेड की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की उपलब्धि इसे हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों के काम-काज को अब ई-ऑफिस के रूप में परिवर्तित करना है। यूनिवर्सिटी के काम-काज को भी ई-ऑफिस का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने 31 मार्च तक इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उनकी शिक्षा तकनीकी क्षेत्र (आईआईटी) में हुई है। काम-काज में तकनीकी का इस्तेमाल शुरू से ही उनकी प्राथमिकता में रही है। गौरतलब है कि लगभग 70 एकड़ के रकबे में यूनिवर्सिटी का क्षेत्र फैला हुआ है। और राज्य के 145 कॉलेजों में इसका अध्ययन केन्द्र स्थापित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई के पूर्व कुलपति की तरह यूनिवर्सिटी के विकास में सभी शिक्षकों, अधिकारी एवं कर्मचारियों का सहयोग उन्हें भी मिलेगा। उन्होंने निवर्तमान कुलपति प्रो. वंशगोपाल सिंह के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से श्री सिंह का प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। निवर्तमान कुलपति श्री वंशगोपाल सिंह ने यूनिवर्सिटी को ऊंचाई तक पहुंचाने में मिले सहयोग के लिए सभी संबंधित पक्षों के प्रति आभार व्यक्त किया।
-
बेमेतरा। जिले के पुलिस चौकी संबलपुर क्षेत्रांतर्गत के ग्राम कोटवारगण का कोटवार सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन पुलिस चौकी संबलपुर परिसर में किया गया। इस सम्मेलन में ग्राम कोटवारो को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में बताया व महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही पुलिस और प्रशासन का सक्रिय सहयोग करने के लिए बताया गया।
एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने कोटवारों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ग्राम के सुरक्षा कवच है और अपनी जिम्मेदारी बखूबी से निभाएं और ग्रामो में होने वाली अवैध गतिविधियां जिनमें अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा आदि व अन्य अपराधिक गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी देने और ऐसे लोगो पर निगरानी रखने को निर्देशित किया गया। सभी को आपसी भाई चारे के साथ रहकर शांति व्यवस्था बनाये रखने, किसी भी असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आने तथा उन्होने अफवाहों से बचने, शांति व्यवस्था बनाये रखने, हम सब को मिलकर समस्या के समाधान की दिशा में कार्य करना है। साथ ही साइबर फ्राड के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर सायबर अपराधों से बचाव हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई। -
- आध्यात्मिक समिति के अभियान में 61वें सप्ताह भी महिलाओं में सामूहिक पाठ को लेकर दिखा उत्साह
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से महाराष्ट्र मंडल के क्षत्रपति शिवाजी सभागृह में शनिवार को
अवंती विहार, शंकर नगर और देवेंद्र नगर महिला केंद्र के महिलाओं की ओर से रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। वहीं वल्लभनगर, बूढ़ापारा और सरोना केंद्र की महिलाओं ने अपने- अपने क्षेत्रों के मंदिरों में राम रक्षा स्तोत्र व हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का साप्ताहिक अभियान इस सप्ताह भी पूरे जोश के साथ जारी रखा।
मंडल के आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि मंडल के सभी महिला केंद्रों की ओर से हर शनिवार को रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का नियमित पाठ किया जा रहा है। इस शनिवार, एक मार्च को अवंती विहार, शंकर नगर और देवेंद्र नगर महिला केंद्र की संयोजिका नीता भंडारकर, आरती गोवर्धन और सविता भागडीकर ने मंडल के मिनी हाल में रामरक्षा स्त्रो त और हनुमान चालीसा का साप्ताहिक पाठ किया। मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से इस अभियान को एक मार्च 2025 को 61 सप्ताह पूरे हो गए हैं। महिला केंद्रों में इस अभियान को लेकर अभी भी उनता ही जोश है, जितना अभियान की शुरुआत में था।
शंकर नगर बाल वाचनालय व गार्डन की प्रभारी रेणुका पुराणिक ने बताया कि प्रियदर्शिनी नगर स्थित मंदिर में वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया। इस दौरान मनीषा सदन, सीना, दुबे, दीपाली गोयल, श्रीवास्तव, नीलू दवे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। वहीं सालासर सोसयटी सरोना स्थित हनुमान मंदिर में सरोना केंद्र की महिलाओं ने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का मिलकर पाठ कर श्रीराम की स्तुति की। इस दौरान विभा पाण्डे, आरती ठोंबरे, मीना परदेशी, गायत्री चन्द्राकर, तनु श्रीधर, गिरजा साहू प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में पूरे कल उत्साह के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अनघा करकशे, दमयंती देशपांडे, अर्चना पराड़कर, मंजुषा काले, प्रणिता नलगुंडवार शामिल हुईं। -
रायपुर। सरयूपारीण ब्राह्मण समाज की कार्यकारणी की बैठक आज अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें निःशुल्क व्रतबंध कार्यक्रम की समीक्षा की गई ,तथा शीघ्र ही ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह कराने का निर्णय लिया गया,समाज के प्रवक्त संजय तिवारी ने बताया कि कार्यकारिणी ने सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया है कि समाजिक सामूहिक निःशुल्क विवाह में द्वारचार से ले कर लड़की की विदाई तक का सभी प्रकार का खर्च समाज द्वारा विहित होगा। डॉ शुक्ला ने बैठक में निःशुल्क विवाह कार्यक्रम का उद्देश्य फिजूल खर्च पर रोक तथा परिजनों के विवाह पर खर्च की राशि विवाह पश्चात नव दंपत्तियों को देने की अपील की जिससे वे विवाह पश्चात सुचारू जीवन यापन कर सके तथा सनातन धर्म संस्कृति एवं परंपरा का विद्वान आचार्यों की निगरानी में किया जाएगा । कार्यकारिणी ने यह भी तय किया है कि सामूहिक निःशुल्क विवाह में सर्व ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य वर वधु शामिल हो सकेंगे ।
बैठक में ब्राह्मण समाज के सभी निर्वाचित महापौर, पार्षदों, जिला जनपद सदस्यों के सम्मान करने तथा 16 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया,बैठक में कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने आय व्यय का विवरण दिया,राजेश त्रिपाठी सह सचिव ने कार्यक्रम संचालन किया वही आर एल द्विवेदी,संगम लाल त्रिपाठी, अभय तिवारी विजयकांत शर्मा ,बैजनाथ मिश्रा शिवमूर्ति तिवारी दुर्गा शंकर पूरा मिथलेश दुबे चंद्रशेखर द्विवेदी,आचार्य यदुवंश मणि त्रिपाठी,प्रमोद शर्मा प्रवीण चौबे आदि उपस्थित रहे। - - विधायक सुश्री लता उसेण्डी सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद*कोण्डागांव। राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज कोण्डागांव के डी.एन.के. कॉलोनी ग्राउंड में एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 150 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन की शुरूआत की।कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। विधायक सुश्री लता उसेंडी ने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोई भी गरीब परिवार अपनी बेटी के विवाह के लिए आर्थिक दबाव महसूस न करे।शासन हर एक गरीब परिवार के बेटियों के साथ खड़ा है, और इसी उद्देश्य के साथ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत की गई थी।उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों को शादी के खर्चों से राहत प्रदान करती है, ताकि माता-पिता को कर्ज लेने की आवश्यकता न पडे़ और परिवार आर्थिक संकट में न फंसे।विवाह के बाद सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और सभी जोड़े को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कन्या के नाम से 35 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम वैदिक रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों के साथ गायत्री समाज के प्रतिनिधियों द्वारा संपन्न कराया गया। नवदंपत्तियों के परिजनों ने भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, श्री दीपेश अरोरा, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम श्री अजय उरांव और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
-
- भारतीय पेंशनर्स मंच के पहले राज्य स्तरीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष ने किया मार्गदर्शन
रायपुर। आप सभी अपनी नौकरी से रिटायर हुए हैं, टायर्ड नहीं हुए, इसलिए अब आप खुद को और समाज को अपना समय दें। नौकरी के चक्कर में अब तक जिस काम के लिए आपस समय नहीं निकाल पाए, वो सारे काम करिए। मन में अगर थोड़ा भी यह विचार आया कि काम बहुत हो गया, अब आराम करना है तो जीवन कठिन हो जाएगा। आप सभी अपना रुटीन उसी तरह रखिए, जैसा कि आप नौकरी के दिनों में रखते थे। सुबह 9.30 बजे खाना खाया और काम पर निकल गए। उक्ताशय के विचार महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने भारतीय पेंशनर्स मंच के पहले राज्य स्तरीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।

काले ने कहा कि भारतीय पेंशनर्स मंच वर्ष 2018 में जब गठित हुआ, तो गिनती के सदस्य थे। राज्य समन्वयक संजय किरवई के माध्यम से इस मंच की लगातार बैठकें यहां हो रही हैं। हर बैठक के साथ संगठन मजबूत होता दिखाई दिया। आज पहले राज्य स्तरीय सम्मेलन में आपकी उपस्थिति यह बता रही है कि संगठन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि हर संगठन पहले छोटा ही होता है। महाराष्ट्र मंडल रायपुर भी वर्ष 1935 में कुछ सदस्यों के साथ शुरू हुआ। आज 90 वर्षों के सफर में मंडल कई प्रकल्पों को 4500 से अधिक आजीवन सभासदों और 200 से अधिक सक्रिय सदस्यों के साथ संचालित करते हुए समाजसेवा में जुटा है। निःसंदेह भारतीय पेंशनर्स मंच भी समय के साथ विशाल वटवृक्ष का रूप लेगा। काले ने कहा कि संगठन बनाना आसान हैं, लेकिन उसे गति प्रदान करना कठिन काम है।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र नामदेव ने कहा कि पेंशन का इतिहास 150 साल पुराना है। 1871 में इंडियन पेंशन एक्ट के तहत इसे लागू किया गया। अंग्रेजों के शासन काल में पेंशन अंग्रेजों द्वारा अपने अच्छे मुलाजिमों को पुरस्कार स्वरूप दी जाती थी। समय के साथ इसमें बदलाव आया। पेंशन एक रिटारमेंट प्लान है, ताकि पूरी उम्र सरकार की सेवा करने वाले का जीवन रिटायरमेंट के बाद अच्छे से व्यतीत हो सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय पेंशनर्स संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएस यादव ने कहा कि संगठन की शक्ति से आप भली- भांति परिचित हैं। लंबे समय से समाज और संघ को दिए समय के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मेरे जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब मैंने इन चीजों से दूरी बना ली और आध्यात्म की ओर चला गया। एक बार फिर मैं इस मंच से माध्यम से देश के लाखों पेंशनरों की सेवा में जुट गया हूं। - दुर्ग । ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटीज एआईयू के तत्वाधान में अमिटि यूनिवर्सिटी, नोएडा, (उ.प्र.) में 03 से 07 मार्च 2025 तक आयोजित 38 वां साउथ-ईस्ट राष्ट्रीय युवा उत्सव में सामूहिक लोकनृत्य/जनजाति नृत्य स्पर्धा में प्रतिनिधित्व करने हेतु हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की टीम कल रवाना हुई। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव एवं युवा उत्सव प्रभारी दिग्विजय कुमार साहू ने बताया कि यह पहला अवसर है कि जब जोनल युवा उत्सव में किसी सामूहिक प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।दिग्विजय कुमार के अनुसार विश्वविद्यालय के कुलपति सत्यनारायण राठौर एवं कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने सभी प्रतिभागियों, टीम मैनेजर एवं संगतकार को अग्रिम शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि सभी प्रतिभागी साइंस कॉलेज, दुर्ग के नियमित छात्र-छात्राएं है। इस टीम में शामिल प्रतिभागियों में मोख्वज, तोषण लाल, द्रविण कुमार देशमुख, मिनेश कुमार, तुर्कश्वर कुमार साहू, रिम्पा नायक, तारिणी विश्वकर्मा, चंचल ठाकुर, सारिका निषाद, क्षमा देवांगन, एवं टीम मैनेजर के रूप में इंदिरा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर, भिलाई की सहायक प्राध्यापक, डॉ. चांदनी मरकाम तथा साइंस कॉलेज, दुर्ग के सहायक प्राध्यापक तरूण साहू है।
-
- अधिकारियों ने सड़क पर रखी भवन सामग्री को जप्त कर जुर्माना लगाने कहा, जोन में राजस्व वसूली की हुई समीक्षा
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार और आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 की तैयारियां प्रतिदिन तेज गति से प्रगति पर हैँ. आज नगर निगम जोन 10 के तहत अमलीडीह मार्ग की सफाई व्यवस्था का जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, उपायुक्त डॉक्टर दिव्या चन्द्रवंशी, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही,राजस्व अधिकारी श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन श्री रघुमणि प्रधान, जोन कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन श्री योगेश कडु, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल सहित सम्बंधित जोन 10 अधिकारियों ने प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. इस दौरान सड़क पर भवन सामग्री रेत फैलाया जाना पाकर अधिकारियों ने रेत तत्काल जप्त कर सम्बंधित भवन निर्माणकर्त्ता पर जुर्माना लगाकर उन्हें नोटिस देने का निर्देश दिया. स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 की तैयारियों का अमलीडीह मार्ग में पहुंचकर नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद श्रीमती गायत्री नौरंगे ने अधिकारियों सहित प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. जोन 10 जोन कमिश्नर ने जोन कार्यालय में जोन की राजस्व वसूली कार्य और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 की तैयारियों की समीक्षा कर सम्बंधित जोन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
-
रायपुर। .नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग की ओर से रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र की आवासीय कॉलोनियों, अपार्टमेंट, व्यवसायिक परिसरों के सभी सम्पति करदाता नागरिकों से मार्च माह के अंतिम सप्ताह में संभावित भारी भीड़ को देखते हुए असुविधा और परेशानी से बचने तत्काल अपने सम्पतिकर का भुगतान नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग में अपने वार्ड क्षेत्र के सम्बंधित सहायक राजस्व निरीक्षक को अथवा जोन कार्यालय के राजस्व विभाग में अथवा नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन राजस्व विभाग में करने की अपील की गयी है।
- रायपुर । बिजनेसगढ़ द्वारा डी2सी फाउंडर्स मीटअप का आयोजन विगत दिवस इन्वोव8 को-वर्किंग स्पेस रायपुर में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (डी 2सी ) ब्रांड्स को विकसित करने और नए स्टार्टअप्स को सही दिशा प्रदान करना रहा ।इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में प्रिंटमीने के संस्थापक और सीईओ हर्षवर्धन अग्रवाल ने अपनी उद्यमशीलता यात्रा साझा की और डी 2 सी ब्रांड्स को स्केल करने की रणनीतियों पर गहन चर्चा की। उन्होंने ब्रांड पोजिशनिंग, कस्टमर एक्विजिशन और डिजिटल टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करने के टिप्स साझा किए।इस इवेंट को मेट्री स्कूल ने ईकोसिस्टम पार्टनर के रूप में समर्थन दिया, जिससे छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप समुदाय को और मजबूती मिली। उपस्थित फाउंडर्स और उद्यमियों ने नेटवर्किंग और ज्ञान-साझाकरण से लाभ उठाया, जिससे यह मीटअप और भी सफल रहा।बिजनेसगढ़ के सह-संस्थापक डॉ. डोमेंद्र सिंह गंजीर ने कहा, "छत्तीसगढ़ के टियर-2 और टियर-3 शहरों में D2C ब्रांड्स की अपार संभावनाएं हैं। बिजनेसगढ़ का उद्देश्य ऐसे इवेंट्स के जरिए फाउंडर्स को सही मार्गदर्शन और नेटवर्किंग के अवसर उपलब्ध कराना है।"इवेंट के अंत में ओपन नेटवर्किंग सेशन आयोजित किया गया, जहां फाउंडर्स ने एक-दूसरे के साथ विचार साझा किए और संभावित सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।बिजनेसगढ़ के बारे में:बिजनेसगढ़ एक स्टार्टअप समुदाय है, जो नए और बढ़ते उद्यमों को मेंटरशिप, नेटवर्किंग और नॉलेज-शेयरिंग के माध्यम से आगे बढ़ाने में मदद करता है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ में एक मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार करना है।
-
रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद् की 24वीं बैठक सोमवार, 3 मार्च 2025 को दोपहर 12:00 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रतिकक्ष में होगी।
- -“सहकार से समृद्धि” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदमरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय में सहकारिता विभाग की गतिविधियों पर आधारित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, श्री विजय शर्मा, सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप सहित सभी कैबिनेट मंत्रीगण उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सहकारिता विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि “सहकार से समृद्धि” के मूलमंत्र पर आधारित यह कैलेंडर राज्य सरकार द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और उपलब्धियों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं में सहकारिता की भागीदारी छत्तीसगढ़ को समृद्धि और विकास के नए आयामों तक ले जाएगी।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहकारिता को मिली मान्यतामुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2025 को ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष’ घोषित किया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में, भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा “सहकार से समृद्धि” अभियान के तहत विविध गतिविधियाँ पूरे छत्तीसगढ़ में आयोजित की जा रही हैं।वार्षिक कैलेंडर में समाहित योजनाएँ एवं कार्ययोजनासहकारिता विभाग के इस वार्षिक कैलेंडर में ग्राम, जिला एवं प्रदेश स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया गया है। इन गतिविधियों में धान खरीदी एवं भंडारण प्रक्रिया का विस्तार, प्रधानमंत्री जन औषधि स्टोर एवं कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापन, विश्व स्तर पर विशाल अन्न भंडारण के लिए नवीन गोदामों का निर्माण, किसानों को एटीएम कार्ड प्रदान करना एवं पैक्स में माइक्रो एटीएम के माध्यम से भुगतान सुविधा, नवीन पैक्स सोसाइटी, डेयरी एवं मत्स्य सहकारी समितियों का पंजीयन एवं सशक्तिकरण के सम्बन्ध में जानकारी दी गई है।वार्षिक कैलेंडर के विमोचन के साथ राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ को सहकारिता आधारित आर्थिक विकास की दिशा में आगे ले जाने का एक और मजबूत कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सहकारिता विभाग को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह पहल राज्य के सहकारी तंत्र को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं लाभदायक बनाएगी।इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सहकारिता सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएँ श्री कुलदीप शर्मा, अपर आयुक्त सहकारिता एवं प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक श्री एल. कांडे सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा, सहायक पंजीयक श्री मनीष खोबरागड़े, अपेक्स बैंक के प्रबंधक श्री अभिषेक तिवारी, लेखा अधिकारी श्री प्रभाकर कांत यादव सहित विभाग के कई गणमान्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
- -बस्तर क्षेत्र अब नई संभावनाओं और उपलब्धियों की ओर अग्रसर - मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह बस्तर की समृद्ध संस्कृति, शांति और विकास का प्रतीक बन चुका है। इस प्रतिष्ठित मैराथन में देश-विदेश के हजारों धावकों ने भाग लिया और अमन, चैन और खुशहाली का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देता है, बल्कि सामाजिक समरसता और सौहार्द को भी मजबूत करता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस आयोजन को बस्तर क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से बस्तर में शांति और विकास की नई राह खुली है।इससे पहले, बस्तर ओलंपिक में भी 1 लाख 65 हजार से अधिक प्रतिभागियों की ऐतिहासिक भागीदारी देखी गई थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बस्तर क्षेत्र अब नई संभावनाओं और उपलब्धियों की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और यह आयोजन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल और विकास के माध्यम से बस्तर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन न केवल एक खेल आयोजन है, बल्कि यह बस्तर में शांति और सद्भाव के संदेश को भी मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और भव्य बनाया जाएगा ताकि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बस्तर की पहचान बने।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन न केवल खेल के प्रति जागरूकता को बढ़ाता है, बल्कि स्थानीय युवाओं को खेल के माध्यम से नए अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर की सकारात्मक छवि को स्थापित करने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री ने इस भव्य आयोजन में भाग लेने वाले सभी धावकों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।हजारों धावकों की ऐतिहासिक भागीदारी, विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कारनारायणपुर जिले में आयोजित अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 में 11 हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय धावकों की शानदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस मैराथन में उत्तर प्रदेश के अक्षय कुमार ने पुरुष वर्ग में और इथियोपिया की हिवेत जेब्रीवाहिद ने महिला वर्ग में बाजी मारी। पुरुष 21 किमी वर्ग में अक्षय कुमार (उत्तर प्रदेश) ने 01 घंटा 02 मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला 21 किमी वर्ग में इथियोपिया की हिवेत जेब्रीवाहिद ने 01 घंटा 13 मिनट 01 सेकंड में दौड़ पूरी कर जीत दर्ज की। 10 किमी और 5 किमी वर्ग में भी रोमांचक प्रतिस्पर्धा रही, जहां उत्तर प्रदेश की अमृता पटेल और सूरजपुर की सोनिका राजवाड़े ने क्रमशः 10 किमी और 5 किमी महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। पुरुष 10 किमी वर्ग में उत्तर प्रदेश के मोनू कुमार और 5 किमी वर्ग में स्थानीय धावकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार और सम्मानप्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं को 1.5 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त विजेताओं को 1 लाख रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 75 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वालों को भी पुरस्कार दिया गया।स्थानीय प्रतिभाओं को भी 5-5 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।मैराथन का शुभारंभ संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप और धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बस्तर आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई, वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं हजारों दर्शक उपस्थित थे।
- -2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: वित्त मंत्रीरायपुर / वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी आगामी 3 मार्च 2025 को दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि इस वर्ष का बजट पिछले बजट की निरंतरता में एक और बड़ा कदम होगा। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के संकल्प की तर्ज पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का भी लक्ष्य ‘2047 तक विकसित छत्तीसगढ़’ का निर्माण करना है। इस दिशा में यह बजट नीतिगत सुधारों, आर्थिक सशक्तिकरण और राज्य के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने बीते वर्षों में आर्थिक, औद्योगिक, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस विकास यात्रा को और अधिक गति देने के लिए इस वर्ष का बजट पिछले वर्ष की तुलना में अधिक व्यापक और प्रभावी होगा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रही है, जिससे विकास के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। राज्य सरकार की नीतियों का लाभ विशेष रूप से किसानों, महिलाओं, श्रमिकों, आवासहीन परिवारों और गरीब वर्ग को मिला है, जिससे जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जनता का यह आशीर्वाद ही सरकार की प्रेरणा है और यह बजट प्रदेश के विकास, आर्थिक सुधारों और जनहितकारी योजनाओं के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक साबित होगा। file photo
- मुंगेली । छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की वेतन विसंगति, क्रमोन्नति और पूर्ण पेंशन की मांग को लेकर सरकार से आगामी बजट में प्रावधान करने की मांग की है।संघ के जिलाध्यक्ष दीपक वेंताल ने बताया कि प्रदेश के एलबी संवर्ग के शिक्षक अब तक प्रधानमंत्री की गारंटी लागू नहीं होने से नाराज हैं। भाजपा के घोषणा पत्र में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, क्रमोन्नति वेतनमान देने, लंबित महंगाई भत्ता और एरियर्स राशि देने का वादा किया गया था।संघ के जिला सचिव नेमीचंद भास्कर और ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन ने बताया कि पूर्व सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन देने, केंद्र सरकार की तर्ज पर 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन देने और लंबित 3% महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2024 से एरियर्स सहित भुगतान करने की मांग की जा रही है। शिक्षक संगठन शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले इन मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर चुका है। शिक्षक संघ ने सरकार से बजट में इन मांगों को शामिल कर शीघ्र समाधान की मांग की है।
- -फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकातरायपुर। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य है। यह राज्य वन, खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है और बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्यों में शामिल है। इन संसाधनों के चलते यहाँ उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। सरकार निवेशकों और नव उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेश में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को प्रोत्साहित किया जा सके।उन्होंने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, सचिव डॉ. बसवराजू एस., श्री पी. दयानंद, श्री राहुल भगत, उद्योग सचिव श्री रजत कुमार और प्रबंध संचालक श्री विश्वेष झा उपस्थित थे।नई औद्योगिक नीति 2024-30 से उद्योग स्थापना होगी आसानमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 लागू की गई है, जिससे निवेशकों के लिए उद्योग स्थापित करना पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक हो गया है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन और त्वरित प्रोसेसिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे निवेश प्रक्रिया पारदर्शी और तेज़ बनी है। इसके अतिरिक्त, 'सिंगल विंडो 2.0' प्रणाली लागू की गई है, जिससे सभी आवश्यक स्वीकृतियाँ आसानी से मिल रही हैं और निवेशकों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।नए औद्योगिक पार्क से निवेश को मिलेगा बढ़ावामुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नए औद्योगिक पार्कों की स्थापना कर रही है, जिससे उद्योगपतियों को आवश्यक बुनियादी ढाँचा और संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे नव उद्यमियों को भी सशक्त वातावरण मिलेगा, जिससे वे अपनी व्यावसायिक यात्रा को मजबूती से आगे बढ़ा सकें। इस पहल से न केवल औद्योगिक इकाइयों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड निवेश प्रस्ताव, पहली बार सेमीकंडक्टर और एआई सेक्टर को बढ़ावामुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद अब तक छत्तीसगढ़ को 1.23 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। प्रदेश में एआई, आईटी, डाटा सेंटर, फार्मास्युटिकल, रियल एस्टेट और रोबोटिक्स जैसे सेक्टरों को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप, छत्तीसगढ़ में पहली बार सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर और एआई आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जो प्रदेश के औद्योगिक विकास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होंगे।औद्योगिक निवेश को लेकर सकारात्मक संवादमुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ सरकार उद्यमियों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की औद्योगिक नीति स्पष्ट, पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल हैं, जिससे देश-विदेश के उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में व्यापार स्थापित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार उनके व्यापार को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग देगी। राज्य की नई औद्योगिक पहल प्रदेश को आर्थिक प्रगति और नवाचार के नए दौर में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित उद्यमियों और निवेशकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख रूप से मैनकाइंड फार्मा से गौरव चौहान, एम्बेसी रीट के सीईओ विकास खडोलिया, यूअरस्टोरी की संस्थापक श्रद्धा शर्मा और मायट्री स्कूल ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के फाउंडर रोहित कश्यप शामिल थे।




.jpg)



.jpg)














.jpg)


.jpg)
.jpg)