- Home
- धर्म-अध्यात्म
- जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज द्वारा हरियाली-तीज पर प्रगट किये गये दोहे एवं भावहरियाली तीज पर हे गोविन्द राधे।जित देखूं हरि हरि ही दिखा दे।।
हरियाली तीज पर हे गोविन्द राधे।हरि बोलूं, हरि देखूं, हरि ही सुना दे।।
हरियाली तीज पर हे गोविन्द राधे।हरि मिलन की कामना उर में बढ़ा दे।।
हरिहूं की हरितायी गोविन्द राधे।हिय हर्षित करि हरिहूं बना दे।।
आज हरियाली तीज है गोविन्द राधे।तन मन धन तीनों हरि पै लुटा दे।।(जगदगुरुत्तम श्री कृपालु महाप्रभु जी द्वारा विरचित दोहे)समझने के लिये सरल अर्थ- हरियाली तीज पर एक भगवत्प्रेम पिपासु जीव अपने भगवान और गुरु से याचना कर रहा है कि हे हरि-गुरु! ऐसी कृपा करो कि मुझे ऐसी दृष्टि प्राप्त हो कि मैं जिधर नजर डालूं, उधर-उधर ही मुझे आपके (हरि-गुरु) दर्शन हों। मैं केवल आपके नाम एवं गुणों का ही गान करता रहूं, आपकी ही रसमयी चर्चा सुनता रहूं। हे करुणासिन्धु! ऐसी कृपा करो कि नित्य ही मेरे हृदय में आपके प्रेम एवं सेवप्राप्ति की लालसा बढ़ती ही जाय।आज हरियाली तीज है। इस अवसर पर बारम्बार अपनी बुद्धि को स्मरण दिला रहा हूं कि यह तन, मन और धन सब एकमात्र हरि-गुरु की सेवा में ही समर्पित करना है। जिनके हृदय में हरि ही हरि सम्पूर्ण रुप से छा जाते हैं, उनका हृदय तो सदा ही प्रसन्नता से छलकता रहता है, उसका सब कुछ हरिमय ही हो जाता है।(सभी दोहे जगद्गुरु कृपालु परिषत द्वारा प्रकाशित किये गये जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज के ग्रंथ साहित्यों से हैं। सभी साहित्य राधा गोविन्द समिति, नई दिल्ली के सर्वाधिकार में हैं।) - जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज द्वारा हरियाली-तीज पर प्रगट किये गये दोहे एवं भावआली हरियाली तीज गोविन्द राधे।चलो लाली लाल को झूला झुला दें।।
आली हरियाली तीज गोविन्द राधे।चलो लाली लाल हाथ मेहंदी रचा दें।।
आली हरियाली तीज गोविन्द राधे।चलो लाली लाल को मल्हार सुना दें।।
हरियाली तीज पर गोविन्द राधे।उर बिच झूला डार झुला दे।।
सब पर्व लक्ष्य एक गोविन्द राधे।जग से हटा के मन हरि में लगा दे।।
(जगदगुरुत्तम श्री कृपालु महाप्रभु जी द्वारा विरचित दोहे)सरल अर्थ - ब्रजधाम में एक सखी (गोपी) अपने अन्य सखियों से कह रही है कि सखी! देखो हरियाली तीज आ गई है। सब ओर हरियाली ही हरियाली छाई है। आओ हम सब कुंज लताओं में, कदम्ब पर झूला डालें। झूला डालकर हम सभी प्रिया-प्रियतम (राधाकृष्ण) को मिलकर झूला झुलायें। कोई-कोई सखी उनके हाथों पर सुन्दर सी मेहंदी रचेंगी और कोई-कोई सखियां उन्हें मल्हार आदि रागों में सुन्दर गीत सुनायेंगी और उन्हें सुख पहुंचायेंगी।सभी पर्वों का एकमात्र लक्ष्य यही होता है कि हम अपने मन को, जो कि संसार में लगा हुआ है, आसक्त है, उसे वहां से हटाकर बार-बार भगवान में लगाने का अभ्यास करें। पर्व एवं त्यौहारों का यही उद्देश्य है। इस हरियाली तीज पर हम अपने आराध्य भगवान श्रीराधा-कृष्ण को अपने हृदय-कुंज में पधारकर, भाव हृदय में ही झूला डालकर उन्हें झूला झुलाएं एवं उनको सुख प्रदान करें।(सभी दोहे जगद्गुरु कृपालु परिषत द्वारा प्रकाशित किये गये जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज के ग्रंथ साहित्यों से हैं। सभी साहित्य राधा गोविन्द समिति, नई दिल्ली के सर्वाधिकार में हैं।) - विश्व के पंचम मूल जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज के श्रीमुखारविन्द से नि:सृत प्रवचनों में से 5 अनमोल वचन(1) परमार्थ का जो भी काम करो उसमें ये समझो कि ये भगवान और गुरु की कृपा ने करा लिया, वरना मैं करता भला?(2) ये मन दुश्मन है, इससे सदा सावधान रहो। मन को सदा हरि गुरु के चिंतन में लगाये रहो तो मन शुद्ध होगा। भगवान कहते हैं सदा सर्वत्र मेरा स्मरण करते रहो ताकि मरते समय मेरा स्मरण हो और तुम्हें मेरा लोक मिले, मेरी सेवा मिले।(3) भगवान की सेवा से भगवान की कृपा मिलेगी, उनका प्यार मिलेगा, अंत:करण शुद्ध होगा और वे तुम्हारा योगक्षेम वहन करेंगे।(4) जिस किसी भी संग के द्वारा हमारा भगवद्विषय में मनबुद्धि-युक्त लगाव हो वही सत्संग है। इसके अतिरिक्त समस्त विषय कुसंग है।(5) किसी नास्तिक को भी देखकर मिथ्याभिमान न करना चाहिये कि यह तो कुछ नहीं जानता, मैं तो बहुत आगे बढ़ चुका हूं।(सभी वचन जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज द्वारा नि:सृत है। ये जगद्गुरु कृपालु परिषत एवं राधा गोविन्द समिति, नई दिल्ली के सर्वाधिकार में प्रकाशित साधन साध्य पत्रिका से लिये गये हैं।)
-
- जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज द्वारा आध्यात्मिक प्रश्न एवं शंकाओं का समाधान
1. सोचो कि हमारे शरण्य (हरि-गुरु) को इससे कष्ट होगा इसलिये हम ऐसा काम क्यों करें?2. अपनी गलती को मान लो। अपनी गलती न होने पर भी अपनी गलती मान लो।3. बोलो मत। अन्दर जितनी देर तक गुस्सा आये उसको विवेक से काटते रहो क्योंकि बोलने से दूसरों का नुकसान भी होता है और अपना क्रोध भी बढ़ता है।4. अगर कोई हमको बुरा-भला भी कहता है तो सोचो कि इसमें कौन-सी नई बात कह दी है। भगवत प्राप्ति के पहले हममें सब अवगुण ही तो भरे पड़े हैं फिर फैक्ट को मानने में हमें बुरा क्यों लग रहा है?(स्त्रोत- प्रश्नोत्तरी पुस्तक, सर्वाधिकार- राधा गोविन्द समिति, नई दिल्ली एवं जगद्गुरु कृपालु परिषत के अंतर्गत) - विश्व के पंचम मूल जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज के अलौकिक दिव्य चरित्र एवं महानोपकारों की श्रृंखलाबद्ध गाथा...हिन्दू धर्म ग्रंथ वेद, शास्त्र, पुराण, भागवत, गीता, रामायण इत्यादि भारत की आध्यात्मिक परम निधि हैं। इस संपत्ति के कारण ही भारत विश्व गुरु के रुप में प्रतिष्ठित रहा है। कोई कितना ही वैभवशाली देश हो जाए, टैक्नालॉजी कितनी भी एडवांस हो जाए, लेकिन उनके पास कोई ऐसी तरकीब नहीं है जो अंदर की मशीन (अंत:करण) की गड़बड़ी को समाप्त कर दे।एक बार भारत में अमेरिका के राष्ट्रपति आइसन हॉवर का दौरा हुआ था, तो उन्होंने अपने भाषण में यह कहा कि भगवान ने हमको भौतिक शक्ति दी है (मटीरियल) लेकिन जब तक गॉड हमको सद्बुद्धि न दे उसका सदुपयोग नहीं हो सकता। इसलिए सद्बुद्धि के अभाव में, आध्यात्मवाद के अभाव में, अब उसका दुरुपयोग भी हो रहा है।जितना छल-कपट, दांव-पेंच, चार सौ बीसी, दुराचार, भ्रष्टाचार, पापाचार सब संसार में चल रहा है, ये सब आध्यात्मवाद की कमी के ही कारण है। ये जितने अपराध बढ़ते जा रहे हैं, उसका कारण आध्यात्मवाद का ह्रास ही है।हमारे भारत के पास वह खजाना है जो पूरे विश्व में किसी भी देश में नहीं है। विदेशी फिलॉसफरों ने भी उपनिषद की भूरि भूरि प्रशंसा की है। शोपेनहावर बहुत बड़े विदेशी फिलॉसफर ने उपनिषद की प्रशंसा करते हुये कहा कि यह अद्वितीय है, इसके मुकाबले का कोई भी ग्रन्थ विश्व में नहीं है। जर्मनी के फैडरिक मैक्समूलर ने भी उसका समर्थन किया और कहा कि उपनिषद का ज्ञान सूर्य के समान है और पाश्चात्य देशों के सब ज्ञान सूर्य की किरण के समान हैं।(क्रमश:, शेष आलेख अगले भाग में)
- शिव हिंदू धर्म ग्रंथ पुराणों के अनुसार भगवान शिव ही समस्त सृष्टि के आदि कारण हैं। उन्हीं से ब्रह्मा, विष्णु सहित समस्त सृष्टि का उद्भव होता हैं। शिव के 1008 नाम हैं जिन्हें शिव सहस्त्रनाम कहा जाता है। इसका महत्व पुराणों में विशेष रूप से वर्णित है। विष्णु सहस्त्रनाम की तरह शिव सहस्त्र नाम भी अत्यंत पुण्यदायक है। महाशिवरात्रि, श्रावण मास, सोमवार और प्रदोष पर इनका पाठ हर तरह की परेशानियां दूर करता है।शिव नके अनेक रूपों में उमा-महेश्वर, अद्र्धनारीश्वर, पशुपति, कृत्तिवासा, दक्षिणामूर्ति तथा योगीश्वर आदि अति प्रसिद्ध हैं। भगवान शिव की ईशान, तत्पुरुष, वामदेव, अघोर तथा अद्योजात पांच विशिष्ट मूर्तियां और शर्व, भव, रुद्र, उग्र, भीम, पशुपति, ईशान और महादेव- ये अष्टमूर्तियां प्रसिद्ध हैं।सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारेश्वर, भीमशंकर, विश्वेश्वर, त्र्यंबक, वैद्यनाथ, नागेश, रामेश्वर तथा घुश्मेश्वर- ये प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंग हैं।भगवान शिव के प्रमुख नामनाम अर्थशिव कल्याण स्वरुपमहेश्वर माया के अधीश्वरशम्भु आंनद स्वरुप वालेपिनाकी पिनाक धानुष धारणशशिशेखर सिर पर चंद्र धारण करने वालेवामदेव अत्यंत सुन्दर स्वरुप धारण करने वालेविरूपाक्ष भौंडे आंख वालेकपर्दी जटाजूट धारण करने वालेनीललोहित नीले और लाल रंग वालेशर सबका कल्याण करने वालेशूलपाणि हाथ में त्रिशुल धारण करने वालेखट्वी खटिया का एक पाया रखने वालाविष्णुवल्लभ भगवान विष्णु के अतिप्रेमीशिपिविष्ट सितुहा में प्रवेश करने वालेअम्बिकानाथ भगवती के पतिश्रीकण्ठ सुन्दर कण्ठ वालेभक्तवत्सल भक्तों को अत्यन्त स्नेह करने वालेभव संसार के रूप में प्रकट होने वालेशर्व कष्टों को नष्ट करने वालेत्रिलोकेश तीनों लोकों के स्वामीशितिकण्ठ सफेद कण्ठ वालेशिवाप्रिय पार्वती के प्रियउग्र अत्यन्त उग्र रूप वालेकपाली कपाल धारण करने वालेकामारी कामदेव के शत्रुअन्धकासुरसूदन अंधक दैत्य को मारने वालेगङ्गाधर गंगा जी को धारण करने वालेकालकाल काल के भी कालकृपानिधि करुणा के खानभीम भयंकर रूप वालेपरशुहस्त हाथ में फरसा धारण करने वालेमृगपाणी हाथ में हिरण धारण करने वालेजटाधर जटा रखने वालेकैलाशवासी कैलास के निवासीकवची कवच धारण करने वालेकठोर अत्यन्त मजबूत देह वालेत्रिपुरान्तक त्रिपुरासुर को मारने वालेवृषांक बैल के चिन्ह वाली झ्ण्डा वालेवृषभारूढ बैल की सवारी वालेभस्मोद्धूलितविग्रह सारे शरीर में भस्म लगाने वालेसामप्रिय सामगान से प्रेम करने वालेस्वरमय सातों स्वरों में निवास करने वालेत्रयीमूर्ति वेदरूपी विग्रह वालेअनीश्वर जिसका और कोई मालिक नहीं हैसर्वज्ञ सब कुछ जानने वालेपरमात्मा सबका अपना आपासोमसूर्याग्निलोचन चन्द्र, सूर्य और अग्निरूपी आंख वाले :हवि आहुति रूपी द्रव्य वालेयज्ञमय यज्ञस्वरूप वाले
-
जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज द्वारा स्वरचित दोहा एवं उसकी व्याख्या :
कालि कालि जनि कहु गोविन्द राधे।
जाने काल कालि को ही आवन ना दे।।
कल से भजन करेंगे, कल से यही करेंगे। हाँ वेद कहता है -
न श्वः श्व उपासीत को हि पुरुषस्य श्वो वेद। (वेद)
कल करेंगे, कल करेंगे, कल भजेंगे, कल से यही करेंगे, ये बकवास बंद करो। यही करते-करते तो अनंत जन्म बीत गये, उधार-उधार।
कोहि जानाति कस्याद्य मृत्युकालो भविष्यति। (महाभारत)
अरे एक सेकंड लगता है क्या प्राण निकलने में? बड़े-बड़े वैज्ञानिक, बड़े-बड़े ऋषि-मुनि, योगी, तपस्वी जो नया स्वर्ग बना सकते हैं, ऐसे विश्वामित्र वगैरह कहाँ हैं? सबको जाना पड़ा। भगवान को छोड़कर, किसी की हिम्मत नहीं है जो काल को चैलेंज कर सके और भगवान को भी तो जाना पड़ता है। लेकिन वो काल के आधीन होकर नहीं जाते, काल की प्रार्थना से जाते हैं।
जब ग्यारह हजार वर्ष पूरे हो गये राम के, तो यमराज आया और आकर के चरणों में प्रणाम करके कहता है - महाराज! याद दिलाने आया हूँ। आपने कहा था ग्यारह हजार वर्ष रहूँगा, तो मैं याद दिलाने आया हूँ और प्रणाम करके चला गया।
अरे! महापुरुष के पास भी यमराज आता है, आकर के बैठ जाता है तो महापुरुष उसके सिर पर पैर रखता है, तब आगे विमान में बैठता है। तो ये काल किसी को नहीं छोड़ता। सीधे नहीं टेढ़े, सबको जाना होगा। जाना नहीं चाहता कोई संसार से, अटैचमेंट है न, इसलिये मम्मी, पापा, बेटा, बेटी, नाती, पोता जो भी होते हैं उनको छोड़ के नहीं जाना चाहता। जानता है, सब छूटेंगे, फिर भी पहले नहीं छोड़ता अटैचमेंट।
अन्तहु तोहि तजेंगे पामर तू न तजै अबहिं ते।
अरे! ये सब छोड़ेंगे तेरा साथ। किसी का आज तक इतिहास में ऐसा नाम नहीं है जो सब साथ गये हों और अगर एक साथ चलें भी तो रास्ता सबका अलग-अलग होगा, है। आप कह सकते हैं छः अरब आदमी हैं एक सेकंड में दस मरे हैं, सारी दुनियाँ में। हाँ, एक साथ मरे दस, ठीक है, लेकिन उसके बाद क्या हुआ? सब अलग-अलग गये।
पुण्येन पुण्यं लोकं नयति पापेन पापमुभाभ्यामेव मनुष्यलोकम्। (प्रश्नोपनिषद 3-7)
सब अपने-अपने कर्म के अनुसार गये। इसलिये उधार नहीं करना।
(जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज द्वारा यह प्रवचन 25 अक्टूबर 2006 को भक्तिधाम मनगढ़ में दिया गया था। सर्वाधिकार 'राधा गोविन्द समिति, नई दिल्ली' के आधीन है।) - - जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज द्वारा भगवद्विषयों संबंधी प्रश्नों का समाधानप्रश्न- साधना भक्ति की परिपक्वता में तत्वज्ञान का क्या महत्व है?जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज द्वारा समाधान-मैंने तत्वज्ञान के बारे में बार-बार बतलाया है लेकिन आप लोग चिंतन नहीं करते, अत: भूल जाते हैं।यदि तत्वज्ञान साथ रहता है तो आप लोग अपराध नहीं कर सकते। कोई भी गन्दी बात सोच रहे हैं, तो ध्यान आयेगा अरे! श्यामसुन्दर नोट कर रहे हैं। इसी प्रकार गुरु के साथ भी आप लोग करते हैं। उनसे छल करके, छुप करके, प्राइवेसी रखकर ये अपराध किये जाते हैं परन्तु आपकी यह प्राइवेसी चल नहीं सकती। ये प्राइवेसी भक्तिमार्ग में बाधक है।भगवान सर्वव्यापक है किंतु ये विश्वास आप लोगों में से किसी को नहीं है। जिस दिन ये विश्वास आपको हो जायेगा, तब आपको लक्ष्य की प्राप्ति हो जायेगी।अतएव तत्वज्ञान परमावश्यक है। इसमें लापरवाही न करना, न इसके महत्व को कम करके आँकना। प्रकृति क्या है? महान क्या है? अहंकार क्या है? पंचतन्मात्रा क्या है? पंचमहाभूत क्या है? राग द्वेष, अभिनिवेश क्या है? इत्यादि अनेकों तत्वज्ञान के विषय हैं परन्तु तत्वज्ञान सिर्फ तीन का ही पर्याप्त है - संबंध, अभिधेय, प्रयोजन। श्रीकृष्ण से हमारा क्या संबंध है? और उस संबंध को पूरा करने के लिये हमें क्या करना चाहिये? और क्यों करना चाहिये, इनका उद्देश्य क्या है? इत्यादि जितना जितना तत्वज्ञान परिपक्व होगा, उतना ही उतना आप भगवान के समीप पहुंचते जायेंगे।(यह प्रश्नोत्तर जगद्गुरु कृपालु परिषत द्वारा प्रकाशित साधन साध्य पत्रिका के जुलाई 2012 अंक से ली गई है।)
- भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। धूप हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लेखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।हेमादि ने धूप के कई मिश्रणों का उल्लेख किया है, जैसे अमृत, अनन्त, अक्षधूप, विजयधूप, प्राजापत्य, दस अंगों वाली धूप का भी वर्णन है। कृत्यकल्पतरु ने विजय नामक धूप के आठ अंगों का उल्लेख किया है। भविष्य पुराण का कथन है कि विजय धूपों में श्रेष्ठ है, लेपों में चन्दन लेप सर्वश्रेष्ठ है, सुरभियों (गन्धों) में कुंकुम श्रेष्ठ है, पुष्पों में जाती तथा मीठी वस्तुओं में मोदक (लड्डू) सर्वोत्तम है। कृत्यकल्पतरु ने इसका उदाहरण दिया है। धूप से मक्खियां एवं पिस्सू नष्ट हो जाते हैं।तंत्रसार के अनुसार अगर, तगर, कुष्ठ, शैलज, शर्करा, नागरमाथा, चंदन, इलाइची, तज, नखनखी, मुशीर, जटामांसी, कर्पूर, ताली, सदलन और गुग्गुल ये सोलह प्रकार के धूप माने गए हैं। इसे षोडशांग धूप कहते हैं। मदरत्न के अनुसार चंदन, कुष्ठ, नखल, राल, गुड़, शर्करा, नखगंध, जटामांसी, लघु और क्षौद्र सभी को समान मात्रा में मिलाकर जलाने से उत्तम धूप बनती है। इसे दशांग धूप कहते हैं।इसके अलावा भी अन्य मिश्रणों का भी उल्लेख मिलता है जैसे- छह भाग कुष्ठ, दो भाग गुड़, तीन भाग लाक्षा, पांचवां भाग नखला, हरीतकी, राल समान अंश में, दपै एक भाग, शिलाजय तीन लव जिनता, नागरमोथा चार भाग, गुग्गुल एक भाग लेने से अति उत्तम धूप तैयार होती है। रुहिकाख्य, कण, दारुसिहृक, अगर, सित, शंख, जातीफल, श्रीश ये धूप में श्रेष्ठ माने जाते हैं।
- विश्व के पंचम मूल जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज के श्रीमुखारविन्द से नि:सृत प्रवचन श्रृंखला(पिछले भाग से आगे...)देखो, जब आप लोग पैदा हुये तो करवट बदलना भी नहीं जानते थे। फिर करवट बदलना आ गया तो बैठना नहीं जानते थे। खड़ा होना आ गया तो चलना नहीं जानते थे। लेकिन सब हो गया अभ्यास से, तो ऐसे ही भगवान को हर जगह अपने साथ महसूस करने का अभ्यास करोगे तो अपने आप हो जायेगा।जब पहले दिन कोई लड़का साइकिल चलाना सीखता है तो बहुत घबड़ाता है। हैण्डिल संभालूं कि पैर चलाऊं, कि आगे पीछे देखूं क्या करुं? गिर जाते हैं बच्चे। लेकिन बाद में एक्सपर्ट हो जाते हैं, बहुत दिन चलाने के बाद एक हाथ में साइकिल है, एक हाथ में सामान है। पीछे भी देख रहे हैं, आगे भी देख रहे हैं। ऐसे हो हर काम अभ्यास से होता है। अर्जुन को भगवान ने यही बताया कि,अभ्यासेन तु कौन्तेय वैराग्येण च गृह्यते।अभ्यास हर वैराग्य इन दो साधनों से मन शुद्ध होगा। वैराग्य माने? संसार से हटाओ, अभ्यास माने भगवान में लगाओ। हर समय लगाने का अभ्यास। आधा घंटा एक घंटा जो करते हो तुम, करो, ठीक है। लेकिन उसके बाद भी कहीं भी हो, दुकान पर बैठे हो, ऑफिस में काम कर रहे हो, सदा यह फीलिंग रहे भगवान हमारे अंत:करण में बैठे हैं और हमारे वर्क को नोट कर रहे हैं। उसको बार-बार सोचो और अभ्यास करो। अगर यह अभ्यास हो जाये तो भगवत प्राप्ति में कुछ नहीं करना -धरना।--
- विश्व के पंचम मूल जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज के श्रीमुखारविन्द से नि:सृत प्रवचन श्रृंखला(पिछले भाग से आगे...)भगवान सब जगह समान रुप से व्याप्त हैं। वह बद्रीनारायण वाले भगवान कोई बड़े भगवान हैं? आपकी बगल में भी मंदिर होगा मुहल्ले में, वहां क्या छोटे भगवान होते हैं? और आपके हृदय में हैं वह क्या कोई और भगवान हैं? वही एक भगवान हैं। उसको मानो। यह मानने का अभ्यास करना होगा, क्योंकि निरन्तर मानना होगा।जैसे अपनी मां को, अपने पिता को, अपनी पत्नी को, अपने पति को, अपने बेटे को हर समय मानते हो, ऐसे ही अपने प्रभु को भी सदा सर्वत्र रियलाइज करो, महसूस करो। ऐसा करने से भगवत्प्राप्ति करतलगत हो जायेगी, कुछ करना धरना नहीं है। और तुमने एक घंटा कीर्तन किया, भजन किया, पूजन किया हर 23 घंटा भूल गये। ऐसे तो पाप होगा। क्योंकि तुम स्वतंत्र हो गये, अब तुम्हें डर नहीं रहा भगवान का। अब तुमने यह नहीं माना कि हर समय हमारे साथ हैं। तो इसका अभ्यास करो। माना कि एक दिन में नहीं हो जायेगा, एक साल में होगा, दस साल में होगा, एक जन्म में होगा, दस जन्म में होगा, यह करना होगा। छुट्टी नहीं मिलेगी ऐसे।भगवान की प्राप्ति के बिना न माया जायेगी, न चौरासी लाख का चक्कर जायेगा। भले ही तुम पागलों की तरह बोलो, अरे! जो होगा देखा जायेगा। संसार में तो ऐसा कभी नहीं कहते। भूख लगी तो खाना चाहिये। अरे! हटाओ कौन खाये, ऐसा सोचा कभी? न। उसके लिये प्रयास करते हैं आप, चाहे जैसे हो, जहां से हो, सीधे न, टेढ़े हो, पाप करके भी पेट भरो। तो जब शरीर के लिये इतनी चिंता और प्रैक्टिस, ये सब करते हो तो आत्मा के लिये क्यों नहीं करते? उसको क्यों ऐसा समझ रखा है कि देखा जायेगा? तो हमको ध्यान से समझ कर और अभ्यास करना चाहिये, धीरे-धीरे, निराशा नहीं लानी चाहिये।(क्रमश:... शेष प्रवचन अगले भाग में)
- -विश्व के पंचम मूल जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज के श्रीमुखारविन्द से नि:सृत प्रवचन श्रृंखला(पिछले भाग से आगे...)वेद कहता है - द्वा सुपर्णा सयुजा सखाया समानं वृक्षम् परिषस्वजाते।आपके हृदय में आप और आपका भगवान दोनों बैठे हैं एक जगह, हृदय में। जीवात्मा के पीछे परमात्मा। जीवात्मा अच्छा बुरा कर्म करता है और परमात्मा नोट करता है। भगवान कहते हैं, तुम मान लो मैं तुम्हारे पीछे बैठा हूं। राइट एबाउट टर्न हो जाओ, लैफ्ट एबाउट टर्न हो जाओ, सरेण्डर कर दो, शरणागत हो जाओ, यह मान लो मैं तुम्हारे पास हूं बस, मैं मिल जाऊंगा।जैसे गले में किसी के कण्ठी है, चेन है। बिल्कुल फिट है। वह स्त्री अपना सब श्रृंगार करके कपड़ा- साड़ी सब पहन के और वह ढूंढती है चेन कहां है हमारी? अब चिल्ला रही है नौकरानी पर। तो नौकरानी कहती है सरकार! वह तो आपके गले में है। ओ! मेरे गले में है। वह जानती नहीं, इसलिये परेशान है चेन के लिये। और विश्वास हो गया? हां, हो गया। एक कहावत है न, कांख में छोरा और गांव में ढिंढोरा। जैसे अपनी कांख में छोटे से बच्चे को लिए हुए है स्त्री और वह सबसे पूछती फिर रही है, मेरा बच्चा इधर आया है?तो भगवान तो हृदय में है। तुम बद्रीनारायण जाते हो, तमाम तीर्थों में जाते हो, मंदिरों में जाते हो... क्या बात है वहां? वहां भगवान का मंदिर है। भगवान का मंदिर है? तुमने यह नहीं पढ़ा कि मामूली रामायण पढऩे वाला भी - प्रभु व्यापक सर्वत्र समाना।भगवान सब जगह समान रुप से व्याप्त हैं। बद्रीनारायण वाले भगवान कोई बड़े भगवान हैं? आपके बगल में भी मंदिर होगा मुहल्ले में, वह क्या छोटे भगवान होते हैं? और आपके हृदय में हैं वह क्या कोई और भगवान हैं? वही एक भगवान हैं। उसको मानो। यह मानने का अभ्यास करना होगा और इस भाव को निरन्तर मानना होगा।(क्रमश:, शेष प्रवचन अगले भाग में)
- भारतीय संस्कृति में शंख को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, शंख चंद्रमा और सूर्य के समान ही देवस्वरूप है। इसके मध्य में वरुण, पृष्ठ भाग में ब्रह्मा और अग्र भाग में गंगा और सरस्वती का निवास है। माना जाता है कि शंख से शिवलिंग, कृष्ण या लक्ष्मी विग्रह पर जल या पंचामृत अभिषेक करने पर देवता प्रसन्न होते हैं। कल्याणकारी शंख दैनिक जीवन में दिनचर्या को कुछ समय के लिए विराम देकर मौन रूप से देव अर्चना के लिए प्रेरित करता है। यह भारतीय संस्कृति की धरोहर है। विज्ञान के अनुसार शंख समुद्र में पाए जाने वाले एक प्रकार के घोंघे का खोल है जिसे वह अपनी सुरक्षा के लिए बनाता है। समुद्री प्राणी का खोल शंख कितना चमत्कारी हो सकता है। ओड़ीशा में जगन्नाथपुरी शंख-क्षेत्र कहा जाता है क्योंकि इसका भौगोलिक आकार शंख जैसा है।हिन्दू धर्म में पूजा स्थल पर शंख रखने की परंपरा है क्योंकि शंख को सनातन धर्म का प्रतीक माना जाता है। शंख निधि का प्रतीक है।समुद्र मंथन के समय देव- दानव संघर्ष के दौरान समुद्र से 14 अनमोल रत्नों की प्राप्ति हुई। जिनमें शंख भी शामिल था। जिनमें सर्वप्रथम पूजित देव गणेश के आकर के गणेश शंख का प्रादुर्भाव हुआ जिसे गणेश शंख कहा जाता है। गणेश शंख आसानी से नहीं मिलने के कारण दुर्लभ होता है। सौभाग्य उदय होने पर ही इसकी प्राप्ति होती है। भगवान शंकर रुद्र शंख को बजाते थे। जबकि उन्होंने त्रिपुराशुर के संहार के समय त्रिपुर शंख बजाया था।शंख की उत्पत्ति संबंधी पुराणों में एक कथा वर्णित है। सुदामा नामक एक कृष्ण भक्त पार्षद राधा रानी के शाप से शंखचूड़ दानवराज होकर दक्ष के वंश में जन्मा। अन्त में भगवान विष्णु ने इस दानव का वध किया। शंखचूड़ के वध के बाद सागर में बिखरी उसकी अस्थियों से शंख का जन्म हुआ और उसकी आत्मा राधा के शाप से मुक्त होकर गोलोक वृंदावन में श्रीकृष्ण के पास चली गई। भारतीय धर्मशास्त्रों में शंख का विशिष्ट एवं महत्वपूर्ण स्थान है। मान्यता है कि इसका प्रादुर्भाव समुद्र-मंथन से हुआ था। समुद्र-मंथन से प्राप्त 14 रत्नों में से छठवां रत्न शंख था। इसलिए अन्य 13 शंखों की भांति शंख में भी वही अद्भुत गुण मौजूद थे। विष्णु पुराण के अनुसार माता लक्ष्मी समुद्रराज की पुत्री हैं तथा शंख उनका सहोदर भाई है। इसलिए यह भी मान्यता है कि जहां शंख है, वहीं लक्ष्मी का वास होता है। इन्हीं कारणों से शंख की पूजा भक्तों को सभी सुख देने वाली है। शंख की उत्पत्ति के संबंध में हमारे धर्म ग्रंथ कहते हैं कि सृष्टी आत्मा से, आत्मा आकाश से, आकाश वायु से, वायु आग से, आग जल से और जल पृथ्वी से उत्पन्न हुआ है और इन सभी तत्व से मिलकर शंख की उत्पत्ति मानी जाती है।भागवत पुराण के अनुसार, संदीपन ऋषि आश्रम में श्रीकृष्ण ने शिक्षा पूर्ण होने पर उनसे गुरु दक्षिणा लेने का आग्रह किया। तब ऋषि ने उनसे कहा कि समुद्र में डूबे मेरे पुत्र को ले आओ। कृष्ण ने समुद्र तट पर शंखासुर को मार गिराया। उसका खोल शेष रह गया। माना जाता है कि पांचजन्य शंख वही था। पौराणिक कथाओं के अनुसार, शंखासुर नामक असुर को मारने के लिए श्री विष्णु ने मत्स्यावतार धारण किया था। शंखासुर के मस्तक तथा कनपटी की हड्डी का प्रतीक ही शंख है। शंख से निकला स्वर सत की विजय का प्रतिनिधित्व करता है।----
- -विश्व के पंचम मूल जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज के श्रीमुखारविन्द से नि:सृत प्रवचन श्रृंखला(भाग - 3)(पिछले भाग से आगे...)देखो, आजकल परीक्षा होती है, हाईस्कूल, इण्टर वगैरह की। एक लड़का बैठकर पेपर दे रहा है, उसका उत्तर लिख रहा है। उसकी बगल वाला लड़का बहुत अधिक काबिल है, लेकिन नकल करेंगे तो वो पकड़ लेगा और फिर ऐसा भी हो सकता है कि उसकी यह परीक्षा ही बेकार चली जाए, इस डर से वह नकल नहीं करता। संसार से हम लोग इतना डरते हैं कि अपराध से बचते रहते हैं। अगर संसार का डर न हो तो सब प्रलय हो जाए। एक- दूसरे को खा जायं।हम मन में चोरी-चोरी सोचते हैं -देखा न! यह बड़ा लाट साहब बना हुआ है। देखो तो, एक दूसरे को देख कर के जलते हैं। हम यह पाप क्यों कमाते हैं, इससे कुछ फायदा होगा क्या? वह अरबपति है, हम अगर ईष्र्या करेंगे तो क्या वह अरबपति हमको दे देगा दस-बीस लाख? अरे! हम अपना नुकसान कर रहे हैं। तो सब जगह, सबमें भगवान को देखना, मानना, बस! यही करने से भगवत प्राप्ति हो जाती है।धन्ना, जाट और बड़े-बड़े महापुरुष हमारे यहां अंगूठा छाप हुये, लेकिन उन्होंने केवल विश्वास कर लिया और उन्हें भगवत प्राप्ति हो गई। उन्होंने न कोई जप किया, न तप किया, न व्रत किया, न पूजा किया, न पाठ किया। विश्वास हमारे हृदय में हो कि वह (भगवान) सब जगह हैं, वह हमारे आइडियाज़ नोट कर रहे हैं।इसका अभ्यास करो रोजाना, आदत पड़ जायेगी। जैसे आप लोग अपना कपड़ा पहनते हैं तो हर समय ध्यान रखते हैं, ठीक है न, हां, हां, हां! अभ्यास हो गया उसको। ऐसे ही जैसे अपने आपको हर समय आप रियलाइज करते हैं। मैं हूं, जो मैं कल वहां गया था, वहीं मैं गहरी नींद में सो गया था, वहीं मैं फिर वॉकिंग के लिये गया था। वहीं मैं, वहीं मैं, वहीं मैं, मैं ....यह फीलिंग हर समय आपको है। बस इसी के साथ मैं और मेरा भगवान दोनों एक जगह हैं।(क्रमश:, शेष प्रवचन अगले भाग में)
- -विश्व के पंचम मूल जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज के श्रीमुखारविन्द से नि:सृत प्रवचन श्रृंखला(भाग - 2)(पिछले भाग से आगे...)हम अकेले नहीं हैं। मनुष्य का डर तो हम मानते हैं और भगवान का डर नहीं मानते। अगर यहीं पर हजार नोट रुपए की गड्डी या एक लाख रुपए कहीं पड़े हों, हम देख रहे हैं, हां लेकिन सब देख रहे हैं, अगर हम उठायेंगे इसको और रखेंगे पर्स में, तो जिसका होगा वह कहेगा ए, ए, ए, ए! क्या कर रहा है? तब मेरी भद्द हो जायेगी और जब सब चले गये अपने-अपने घर और फिर भी पड़ा है रुपया, तो उठाकर जेब में रख लिया, इसका मतलब क्या?कि हम मनुष्यों से तो डरते हैं, भगवान से नहीं डरते। वह अन्दर बैठा बैठा देख रहा है, नोट कर रहा है, हमारे कर्मों का फल देगा, यह फीलिंग क्यों नहीं होती? सोचो! इसे बार-बार सोचो और अभ्यास करो। अगर यह अभ्यास हो जाए तो भगवत प्राप्ति में कुछ नहीं करना धरना। न कोई कर्म है, न कोई ज्ञान है, न कोई योग है। केवल,अस्तीत्येवोप्लब्धस्य तत्व भाव: प्रसीदति।वेद कहता है केवल तुम मान लो, मैं तुम्हारे हृदय में हूं, मैं सब जगह व्याप्त हूं। यह मान लो, मान लो और हर समय माने रहो। ऐसा नहीं कि आधा घंटा मान लिया और फिर भूल गये।किसी को कष्ट देते हो, गाली देते हो, अपमान करते हो, तो क्यों भूल जाते हो कि उसके हृदय में श्यामसुन्दर हैं, उसको हम दु:खी क्यों करें? यह गलत है, पाप है। तो यह बात केवल अनुभव करें हम। हर समय महसूस करें, भगवान हमारे अंत:करण में बैठे हैं और हमारे आइडियाज़ नोट करते हैं।(क्रमश:, शेष प्रवचन अगले भाग में)
- - विश्व के पंचम मूल जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज के श्रीमुखारविन्द से नि:सृत प्रवचन श्रृंखला(भाग - 1)सभी जिज्ञासु प्रेम रस पिपासु ऐसा प्रश्न करते हैं कि भगवान कब मिलेंगे? कैसे मिलेंगे? बस यही एक प्रश्न भी है क्योंकि संसार में तो कभी सुख मिला नहीं, वहां तो तनाव, अशांति, अतृप्ति, अपूर्णता यही सब मिला। तो भगवान कैसे मिलेंगे यह जिज्ञासा, व्याकुलता सब में रहती है चोरी चोरी। भगवान कहते हैं भई देखो! अगर तुमको हमसे मिलना है तो कुछ करना नहीं है। हैं! करना नहीं है? तो फिर तुम क्यों नहीं मिलते? अरे! मैं तो तुम्हारे हृदय में बैठा हूं। हां, सुनते तो हैं। बस यही तो तुम्हारी गलती है। सुनते हो, मानते नहीं हो।देखो! किसी के हाथ में एक हजार का नोट जब आता है, गरीब आदमी के और वह देखता है, हां, एक हजार का नोट! यह फीलिंग होती है, खुशी होती है और भगवान हमारे हृदय में हैं यह खुशी नहीं हो रही है किसी को, और कहता है कि हां, हमें मालूम है भगवान घट घट में वास करते हैं, हमको मालूम है। यह सुना है, पढ़ा है, माना नहीं। अगर यह मान लें तो भगवत्प्राप्ति तुरन्त हो जाय। तत्काल हो जाय। एक सेकेंड नहीं लगेगा और खुशी में पागल हो जायेंगे।हमारे हृदय में श्यामसुन्दर हैं, इस फीलिंग को बढ़ाना है, अभ्यास करो इसका। कभी भी अपने आपको अकेला न मानो, बस एक सिद्धान्त याद कर लो। हम लोग जो पाप करते हैं, क्यों करते हैं? अकेला मानकर अपने आपको। हम जो सोच रहे हैं, कोई नहीं जानता। हम जो करने जा रहे हैं, कोई नहीं जानता। हम जो झूठ बोलने जा रहे हैं, कोई नहीं जान सकता। यह चालाकी, चार सौ बीस हमने तमाम जिन्दगी में यही तो किया है इक_ा और क्या किया? जितना अधिक छल-कपट, दांव-पेंच हम इक_ा कर लेते हैं, उतना ही संसारी लोग कहते हैं बड़ा एक्सपर्ट है, काबिल है, बहुत बुद्धिमान है। और जो भोला भाला होता है बिना छल कपट के, अरे यह बुद्धू है। हां, यह कोई मनुष्य है।किसी ने झापड़ लगा दिया और हमने सिर झुका दिया। अरे यह तो बहुत बड़ी बात है। सहनशीलता का गुण दिव्य गुण है। लेकिन दूसरा कहता है क्यों रे! तू हट्टा कट्टा और उसने झापड़ लगाया तूने ऐसे सिर नीचे कर लिया। मैं होता तब तो उसको वो झापड़ लगाता कि दांत बाहर आ जाते। यह लो उसको और पट्टी पढ़ा रहा है वह उल्टी। तो यह फीलिंग हमको हर समय हर जगह लाना होगा, अभ्यास करो इसका।(क्रमश:, शेष प्रवचन अगले भाग में)
- सनातन धर्म में हर दिवस का संबंध किसी न किसी देवता से है। भगवान् शंकर सोमवार को सबसे ज्यादा पूजे जाते हैं। वास्तव में ये सारे दिवस भगवान् शंकर से ही प्रकट माने जाते हैं। शिव-महापुराण के अनुसार प्राणियों की आयु का निर्धारण करने के लिए भगवान् शंकर ने काल की कल्पना की। उसी से ही ब्रह्मा से लेकर अत्यन्त छोटे जीवों तक की आयुष्य का अनुमान लगाया जाता है। उस काल को ही व्यवस्थित करने के लिए महाकाल ने सप्तवारों की कल्पना की। सबसे पहले ज्योतिस्वरूप सूर्य के रूप में प्रकट होकर आरोग्य के लिए प्रथमवार की कल्पना की।अपनी सर्वसौभाग्यदात्री शक्ति के लिए द्वितीयवार की कल्पना की। उसके बाद अपने ज्येष्ठ पुत्र कुमार के लिए अत्यन्त सुन्दर तृतीयवार की कल्पना की। उसके बाद सर्वलोकों की रक्षा का भार वहन करने वाले परम मित्र मुरारी के लिए चतुर्थवार की कल्पना की। देवगुरु के नाम से पंचमवार की कल्पना कर उसका स्वामी यम को बना दिया। असुरगुरु के नाम से छठे वार की कल्पना करके उसका स्वामी ब्रह्मा को बना दिया एवं सप्तमवार की कल्पना कर उसका स्वामी इंद्र को बना दिया। नक्षत्र चक्र में सात मूल ग्रह ही दृष्टिगोचर होते हैं, इसलिए भगवान् ने सूर्य से लेकर शनि तक के लिए सातवारों की कल्पना की। राहु और केतु छाया ग्रह होने के कारण दृष्टिगत न होने से उनके वार की कल्पना नहीं की गई।शिवमहापुराण के अनुसार स्वास्थ्य, संपत्ति, रोग-नाश, पुष्टि, आयु, भोग तथा मृत्यु की हानि के लिए रविवार से लेकर शनिवार तक भगवान् शंकर की आराधना करनी चाहिए। पुराणों के अनुसार सोम का अर्थ चंद्रमा होता है और चंद्रमा भगवान् शंकर के शीश पर मुकुटायमान होकर अत्यन्त सुशोभित होता है। लगता है कि भगवान् शंकर ने जैसे कुटिल, कलंकी, कामी, वक्री एवं क्षीण चंद्रमा को उसके अपराधी होते हुए भी क्षमा कर अपने शीश पर स्थान दिया वैसे ही भगवान् हमें भी सिर पर नहीं तो चरणों में जगह अवश्य देंगे। यह याद दिलाने के लिए सोमवार को ही लोगों ने शिव का वार बना दिया।अथवा सोम का अर्थ सौम्य होता है। भगवान् शंकर अत्यन्त शांत समाधिस्थ देवता हैं। इस सौम्य भाव को देखकर ही भक्तों ने इन्हें सोमवार का देवता मान लिया। सहजता और सरलता के कारण ही इन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। अथवा सोम का अर्थ होता है उमा के सहित शिव। अथवा सोम में ओम समाया हुआ है। भगवान शंकर ऊंकार स्वरूप हैं।-------------
- पंचकेदार (पांच केदार) हिन्दुओं के पांच शिव मंदिरों का सामूहिक नाम है। ये तमाम मन्दिर भारत के उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित हैं। माना जाता है कि इन मंदिरों का निर्माण समय-समय पर पाण्डवों ने किया था। इनमें शामिल हैं- केदारनाथ, तुंगनाथ, रुद्रनाथ, मद्महेश्वर और कल्पेश्वर।1. केदारनाथ मंदिर-समुद्र तल से 3583 मीटर की ऊंचाई पर है। गंगोत्री यात्रा के बाद केदारनाथ यात्रा का विधान है जो गंगोत्री से लगभग 343 किलोमीटर दूरी पर जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित है। केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग के प्राचीन मंदिर की ऊंचाई 80 फीट है, जो एक विशाल चबूतरे पर खड़ा है। इस मंदिर के निर्माण में भूरे रंग के पत्थरों का उपयोग किया गया है। यह भव्य मंदिर पाण्डवों की शिव भक्ति, उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति तथा उनके बाहुबल का जीता जागता प्रमाण है। मंदिर के गर्भ गृह में केदारनाथ का स्वयंभू ज्योतिर्लिंग है, जो अनगढ़ पत्थर का है। पुराणों के अनुसार केदार महिष अर्थात् भैंसे का पिछला अंग है।2. भगवान मद्महेश्वर- द्वितीय केदार के रूप में भगवान शिव के मद्महेश्वर रूप की पूजा की जाती है। मद्महेश्वर चौखंभा शिखर की तलहटी में 3289 मीटर की ऊंचाई स्थित मद्महेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा नाभि लिंगम् के रूप में की जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार नैसर्गिक सुंदरता के कारण ही शिव-पार्वती ने मधुचंद्र रात्रि यहीं मनाई थी। मान्यता के अनुसार यहां का जल इतना पवित्र है कि इसकी कुछ बूंदें ही मोक्ष के लिए पर्याप्त मानी जाती हैं।3. तुंगनाथ मंदिर - तृतीय केदार के रूप में प्रसिद्ध तुंगनाथ मंदिर सबसे अधिक समुद्र तल से 3680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां भगवान शिव की भुजा के रूप में पूजा-अर्चना होती है। चंद्रशिला चोटी के नीचे काले पत्थरों से निर्मित यह मंदिर हिमालय के रमणीक स्थलों में सबसे अनुपम है। मन्दिर स्वयं में कई कथाओं को अपने में समेटे हुए है। कथाओं के आधार पर यह माना जाता है कि जब कुरुक्षेत्र के मैदान में पांडवों के हाथों काफ़ी बड़ी संख्या में नरसंहार हुआ, तो इससे भगवान शिव पांडवों से रुष्ट हो गये। भगवान शिव को मनाने व प्रसन्न करने के लिए पांडवों ने इस मन्दिर का निर्माण कराया।4. रुद्रनाथ मंदिर- यह मंदिर चौथे केदार के रूप में जाना जाता है। यह मंदिर समुद्र तल से 2286 मीटर की ऊंचाई पर एक गुफ़ा में स्थित है, जिसमें भगवान शिव की मुखाकृति की पूजा होती है। रुद्रनाथ के लिए एक रास्ता उर्गम घाटी के दमुक गांव से गुजरता है। लेकिन बेहद दुर्गम होने के कारण श्रद्धालुओं को यहां पहुंचने में दो दिन लग जाते हैं, इसलिए वे गोपेश्वर के निकट सगर गांव होकर ही यहां जाना पसंद करते हैं। भारत में शिव को समर्पित तमाम मंदिरों में उनके लिंग की ही पूजा की जाती है। केवल रुद्रनाथ मंदिर में उनके मुख की पूजा होती है। मंदिर से जुड़ा यही अद्वितीय तथ्य इस मंदिर को सबसे अलग और रोचक बनाता है। यहां पूजे जाने वाले शिव जी के मुख को नीलकंठ महादेव कहते हैं। रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शंकर के एकानन यानि मुख की पूजा की जाती है, जबकि संपूर्ण शरीर की पूजा नेपाल की राजधानी काठमांडू के पशुपतिनाथ में की जाती है।5. कल्पेश्वर मंदिर- पांचवे केदार के रूप में कल्पेश्वर को पूजे जाने की परम्परा है। यहां भगवान शिव की जटा की पूजी जाती हैं। मान्यता है कि इस स्थल पर दुर्वासा ऋषि ने कल्प वृक्ष के नीचे घोर तपस्या की थी। जिसके कारण यह क्षेत्र कल्पेश्वर या कल्पनाथ के नाम से प्रसिद्ध हुआ। एक किवदंती के अनुसार देवताओं ने असुरों के अत्याचारों से त्रस्त होकर कल्पस्थल में भगवान की आराधना की अभय का वरदान प्राप्त किया था। मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव की जटा जैसी प्रतीत होने वाली चट्टान की पूजा की जाती है।हर साल सावन के महीने में खासकर इन मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रहती है।---
- -बने हैं 11 सर्वार्थ सिद्धि, 10 सिद्धि योग, 12 अमृत योग और 3 अमृत सिद्धि योगशिव पुराण के अनुसार शिव पुराण के अनुसार जो भी इस माह में सोमवार का व्रत करता है, भगवान शिव उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। भगवान शिव इस माह में सोमवार का व्रत करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस बार सावन का पहला सोमवार 6 जुलाई को पड़ रहा है। सावन के महीने में शंकर भगवान की पूजा करना और उन्हें जल चढ़ाना बहुत फलदायी माना जाता है।जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार भोलेनाथ को ये महीना बहुत प्रिय है और जो भी भक्त सावन के महीने में पूरे विधि-विधान से शंकर भगवान की पूजा करते हैं, उन पर भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है। सावन के महीने में पडऩे वाले सोमवार का बहुत महत्व माना जाता है। श्रावण मास की महत्ता के बारे में विस्तार से जाने ज्योतिषाचार्य पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी से .....कब है सावन का पहला सोमवार?सावन का पहला सोमवार 6 जुलाई को है और श्रावण मास की शुरूआत भी इसी दिन से हो रही है। इस बार श्रावण मास में कुल पांच सोमवार पड़ेंगे। सावन के महीने में अद्भुत संयोग बन रहा है क्योंकि सावन की शुरूआत का पहला दिन ही सोमवार है, वहीं सावन के अंतिम दिन यानी 3 अगस्त को भी सोमवार का ही दिन है।श्रावण मास के सोमवार का महत्वसावन के महीने में पडऩे वाले सोमवार का बहुत महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव की कृपा से विवाह सम्बंधित सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव और विष्णु का आशीर्वाद लेकर आता है। माना जाता है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए पूरे श्रावण मास में कठोर तप करके भगवान शिव को प्रसन्न किया था।सावन के सोमवार में शिव पूजन का महत्वसोमवार का दिन शिवजी की पूजा के लिए खास माना जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार सावन के सोमवार पर शिवलिंग की पूजा करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। बेल पत्र से भगवान भोलेनाथ की पूजा करना और उन्हें जल चढ़ाना बहुत फलदायी माना जाता है। कुंवारी लड़कियां मनचाहा वर प्राप्त करने के लिए सावन के सोमवार का व्रत रखती हैं। शिव पुराण के अनुसार जो भी भक्त सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखते हैं, भोलेनाथ उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।श्रावण मास में दूर करें दांपत्य जीवन की समस्याएंदांपत्य जीवन की खटास दूर करने के लिए पति-पत्नी को मिलकर पूरे श्रावण मास दूध, दही, घी, शहद और शक्कर अर्थात पंचामृत से भगवान शिव शंकर का अभिषेक करना चाहिए।पार्वती पतये नम: मंत्र का रुद्राक्ष की माला से 108 बार जाप करें और भगवान शिव के मंदिर में शाम के समय गाय के घी का दीपक संयुक्त रूप से जलाएं।कब-कब पड़ेंगे सोमवारइस साल के सावन माह में कुल पांच सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार जहां शुरुआत के दिन यानि कि 6 जुलाई को ही पड़ रहा है, वहीं दूसरा सोमवार 13 जुलाई को पड़ेगा। इसके बाद, 20 जुलाई, 27 जुलाई और 3 अगस्त के दिन सावन का सोमवार पड़ रहा है। इस महीने में मोनी पंचमी, मंगला गौरी व्रत, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली और सोमवती अमावस्या, हरियाली तीज, नागपंचमी और रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पड़ेंगे। साथ ही इस बार सावन में 11 सर्वार्थ सिद्धि, 10 सिद्धि योग, 12 अमृत योग और 3 अमृत सिद्धि योग भी बन रहे हैं।श्रावण मास में क्या करें....- श्रावण मास में सुबह के समय जल्दी उठे। इसके बाद अपने स्नान के जल में दो बूंद गंगाजल डालकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें।- पूजा की थाली में रोली-मोली, चावल, धूप, दीपक, सफेद चंदन, सफेद जनेऊ, कलावा, पीला फल, सफेद मिष्ठान, गंगा जल तथा पंचामृत आदि रखें।- गाय के घी का दीपक और धूपबत्ती जलाकर वही आसन पर बैठकर शिव चालीसा का पाठ करें और शिवाष्टक भी पढ़ें।- श्रावण सोमवार को मांस, मदिरा आदि चीजों से दूर रहें। अगर आप श्रावण में भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ब्रम्हचर्य का पालन करें। सोमवार को तो विशेष रूप से ब्रम्हचर्य का पालन करें---
- - उपछाया चंद्र ग्रहण होगा- सूतक काल नहीं लगेगा- कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण5 जुलाई, रविवार के दिन इस साल का तीसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। एक महीने के अंदर ही लगने वाला ये तीसरा ग्रहण है। जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी के अनुसार यह ग्रहण वास्तविक चंद्र ग्रहण ना होकर एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। उपछाया चंद्र ग्रहण को धार्मिक लिहाज से बहुत ज्यादा मान्यता नहीं दी जाती है। 5 जुलाई को लगने वाला उपछाया चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा जो 11 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?ये चंद्र ग्रहण अमेरिका, दक्षिण-पश्चिम यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्से में दिखाई देगा, लेकिन भारत में इसे नहीं देखा जा सकेगा। ग्रहण काल में चंद्रमा कहीं से कटा हुआ होने की बजाय अपने पूरे आकार में नजर आएगा। ग्रहण काल के दौरान चंद्रमा धनु राशि में होंगे.इस चंद्र ग्रहण की खास बातें5 जुलाई को लगने वाला ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। शास्त्रों में उपछाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण नहीं माना जाता है। इसलिए इस दिन कोई भी कार्य करने पर प्रतिबंध नहीं होगा। हालांकि ज्योतिषविद थोड़ी बहुत सावधानी बरतने की सलाह जरूर देते हैं। यह ग्रहण धनु राशि में पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के दौरान, शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा। खास बात ये है कि इसी दिन गुरू पूर्णिमा भी है। इस उपछाया चंद्रग्रहण को धनुर्धारी चंद्रग्रहण भी कहा जा रहा है।क्या होता है उपछाया ग्रहण?5 जुलाई को लगने वाला ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है। चंद्र ग्रहण के शुरू होने से पहले चंद्रमा धरती की उपछाया में प्रवेश करता है। जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश किए बिना ही बाहर निकल आता है तो उसे उपछाया ग्रहण कहते हैं। चंद्रमा जब धरती की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है, तभी उसे पूर्ण रूप से चंद्रग्रहण माना जाता है। उपछाया ग्रहण को वास्तविक चंद्र ग्रहण नहीं माना जाता है। ज्योतिष में भी उपछाया को ग्रहण का दर्जा नहीं दिया गया है।क्या इस चंद्र ग्रहण पर सूतक लगेगा?ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार उपछाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण की श्रेणी में नहीं रखा जाता है। इसलिए बाकी ग्रहण की तरह इस उपछाया चंद्र ग्रहण में सूतक काल नहीं लगेगा। सूतक काल मान्य ना होने की वजह से मंदिरों के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे और ना ही पूजा-पाठ वर्जित होग। इसलिए इस दिन आप सामान्य दिन की तरह ही सभी काम कर सकते हैं।चंद्र ग्रहण का इस राशि पर सबसे ज्यादा असर5 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण धनु राशि में लग रहा है। जिस समय ये ग्रहण लग रहा है उस समय कर्क लग्न उदित होगा। धनु राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के समय बहुत सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि के लोगों को अपनी सेहत और दांपत्य जीवन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी।ग्रहण के दौरान रखें इन बातों का ध्यानयह ग्रहण चन्द्रमा का उपछाया ग्रहण है. इसमें चन्द्रमा पर केवल छाया की स्थिति रहेगी. इसमें किसी के लिए कोई भी सूतक के नियम लागू नहीं होंगे। पूर्णिमा की पूजा उपासना भी विधि विधान से की जा सकेगी। उपछाया चंद्र ग्रहण में ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है हालांकि थोड़ी सावधानी जरूर रखनी चाहिए और ग्रहण के नियमों का पालन करना चाहिए।तीन प्रकार से लगते हैं चंद्र ग्रहणचंद्र ग्रहण तीन प्रकार से लगते हैं। इनमें पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, दूसरा आंशिक और तीसरा उपच्छाया चंद्र ग्रहण होता है। खगोल विज्ञान के अनुसार जब सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी तीनों एक ही रेखा में हों और सूर्य व चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आकर चंद्रमा को पूरी तरह ढक ले तो इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहते हैं जबकि आंशिक चंद्र ग्रहण में पृथ्वी चंद्रमा को आंशिक रूप में ढकती है।नग्न आंखों से नहीं दिखाई देगा चंद्र ग्रहण5 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण नग्न आंखों से दिखाई नहीं देगा। इसे टेलिस्कोप के माध्यम से ही देखा जा सकेगा। क्योंकि उपच्छाया चंद्र ग्रहण में चंद्रमा के आकार में फर्क नहीं पड़ता है। बस इसके आसपास केवल हल्की धुंधली सी परत नजर आती है। यह चंद्र ग्रहण प्रभावी भी नहीं होता है। लेकिन राशियों पर इसका असर जरूर पड़ता है।
-
जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी के अनुसार सूर्यग्रहण के दौरान सभी शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं, लेकिन भगवान का मानसिक जाप और दान-पुण्य करना इस अवधि में शुभ होता है। मान्यता है कि ग्रहण के समय किए गए दान तथा मंत्र जाप शीघ्र सिद्धि प्रदान करते हैं। आप भी सूर्यग्रहण पर अपनी राशि अनुसार दान-पुण्य कर सौभाग्य का वर प्राप्त कर सकते हैं।
-ग्रहण में मोती का दान करने से कई विकट समस्याएं दूर हो जाती हैं। आपके परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और संतान के कॅरिअर से संबंधित समस्याएं भी खत्म हो जाएंगी।-मेष इस राशि वालों को गुड़, लाल वस्त्र, मसूर की दाल और लाल वस्तुओं का दान करना चाहिए।-वृषभ इस राशि वालों के लिए चावल, कपूर, सफेद कपड़ा या दूध का दान करना वृषभ राशि के लिए उत्तम है।-मिथुन इस राशि वालों को हरी पत्तेदार सब्जी, हरी दाल, मूंग की दाल, हरा वस्त्र दान करना चाहिए, पुण्य प्राप्त होगा।-कर्क राशि वाले दही, सफेद कपड़ा, दूध, चांदी, चीनी का दान करें। इन वस्तुओं का दान जीवन में आकस्मिक संकट से बचाता है।-सिंह राशि वाले लोगों के लिए तांबे का सिक्का, तांबे का बर्तन, गेहूं, आटा, स्वर्ण, सेब और कोई भी मीठा फल दान करने से ग्रहण के अशुभ प्रभाव का निवारण होगा।-कन्या राशि वाले सब्जी, गायों को हरा चारा, जरूरतमंद को भोजन, जल, इलायची और शर्बत का दान करें। इससे परिवार के सदस्यों के जीवन की रक्षा होती है।-तुला इस राशि के व्यक्ति मंदिर को पूजन सामग्री, झाड़ू, अगरबत्ती, दीपक, घी, इत्र का दान करें। इनका दान भाग्योदय में सहायक है।-वृश्चिक राशि वाले पीली वस्तुएं, पीली मिठाई, हल्दी, गन्ना, गन्ने का रस, गुड़, चीनी और चंदन का दान करें। इससे कारोबार और रोजगार की बाधाएं दूर होंगी।-धनु इस राशि के लिए चना, बेसन, केसर, स्वर्ण, मिठाई, चांदी और घी का दान धनु राशि के लिए शुभ माना गया है।-मकर राशि को चना, उड़द, पापड़, मटका, तिल, सरसों, कंघा और काजल का दान करना चाहिए, इससे समस्त अनिष्ट का निवारण होता है।-कुंभ राशि वाले लोगों को ईंधन, आटा, मसाले, हनुमान चालीसा, दूध, जरूरतमंद को भोजन कराने से कभी अन्न-धन का संकट नहीं होगा।-मीन राशि के लोग पक्षियों को दाना डालें, चींटियों के बिल पर गुड़ व आटे का मिश्रण चढ़ाएं। साथ ही केला, चने की दाल और जरूरतमंद को वस्त्र दान करें। इससे अध्ययन व कारोबार की बाधाएं दूर होंगी।-- - साल 2020 की सबसे बड़ी खगोलीय घटना कल होने जा रही है। 21 जुलाई 2009 के बाद कल 21 जून को सबसे अधिक समय और अब तक का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा । ग्रहण के दौरान सूर्य का लगभग 88 प्रतिशत हिस्सा चंद्रमा द्वारा ढंक लिया जाएगा। यह भारत के अलावा उत्तर पूर्व एशिया उत्तरी यूरोप आदि में दिखाई देगा। इस बारे में और अधिक जानकारी दे रहे हैं जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी......क्या होता है सूर्यग्रहण ?सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है। इस छल्लेदार सूर्य ग्रहण को देखने के लिये वैज्ञानिक और आम लोग सालों इंतजार करते हैं। वर्ष 2009 के बाद इस तरह की खगोलीय घटना सामने नहीं आई। 21 जून को साल का पहला सूर्यग्रहण साल 2020 का भारत में दिखाई देने वाला एक मात्र सूर्य ग्रहण। इस ग्रहण का परम ग्रास 99.4 प्रतिशत रहेगा, यानी कुछ स्थानों पर सूर्य पूरी तरह छिप जाएगा। यह ग्रहण करीब 03 घंटे 25 मिनट रहेगा। यह छल्लेदार सूर्य ग्रहण होगा और लखनऊ में आंशिक दिखेगा मगर राजस्थान, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों से पूर्ण छल्लेदार दिखाई देगा।ग्रहण का समयग्रहण स्पर्श 10: 14 प्रात:ग्रहण मध्य 11: 53 प्रात:ग्रहण काल 03:25 मिनटग्रहण मोक्ष 01: 38 दोपहरग्रहण सूतक का प्रारम्भ आज रात्रि 10: 14 से प्राम्भ हो जाएगा।सूर्य ग्रहण सदैव अमावस्या को ही होता है। जब चन्द क्षीणतम हो और सूर्य पूर्ण क्षमता संपन्न तथा दीप्त हों । चन्द्र और राहू या केतु के रेखांश बहुत निकट होने चाहिए। चन्द्र का अक्षांश लगभग शून्य होना चाहिये और यह तब होगा जब चंद्र रविमार्ग पर या रविमार्ग के निकट हों, सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य और चन्द्र के कोणीय व्यास एक समान होते हैं। इस कारण चन्द सूर्य को केवल कुछ मिनट तक ही अपनी छाया में ले पाता है। सूर्य ग्रहण के समय जो क्षेत्र ढंक जाता है। उसे पूर्ण छाया क्षेत्र कहते हैं। चन्द्र छाया की गति 1800 कि. मीटर से 8000 कि. मीटर प्रति घण्टा होती है। परन्तु यह चन्द्र की स्थिति पर निर्भर करती है। इस कारण सूर्यग्रहण किसी भी स्थान पर साढे सात मिनट से अधिक नहीं हो सकता है।क्या करें क्या न करें-धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल में भगवान की मूर्ति स्पर्श नहीं करनी चाहिए।-सूर्य ग्रहण के समय ब्रम्हचर्य का पालन करना चाहिए।-सूतक काल ग्रहण लगने पहले ही शुरू हो जाता है। इस समय खाने पीने की मनाही होती है।- सूतक काल के समय शुभ काम और पूजा पाठ नहीं की जाती है। भगवान की मूर्ति को स्पर्श करने की भी मनाही होती है।-ग्रहण के दौरान बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। इसके अलावा न तो कुछ खाना चाहिए और न ही खाना बनाना चाहिए।- गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के समय विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसी महिलाओं को सूर्यग्रहण नहीं देखना चाहिए। सूर्यग्रहण देखने से शिशु पर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय कैंची, चाकू आदि से कोई वस्तु नहीं काटनी चाहिए।-ग्रहण के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए ऐसा शास्त्रों का कहना है। इन उपायों को करने से ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचा जा सकता है।-ग्रहण समाप्त होने के बाद सूर्योदय के समय पुन: स्नान करके संकल्पपूर्वक इन वस्तुओं का दान कर दें।- शास्त्रों के अनुसार संतान की उत्पत्ति, यज्ञ, सूर्य संक्रांति और सूर्य एवं चंद्रग्रहण में रात में भी स्नान करना चाहिए।- ग्रहण के सूतक एवं ग्रहणकाल में स्नान, दान, जप-पाठ, मंत्र स्रोत पाठ, मंत्र सिद्धि, ध्यान, हवनादि, शुभ कार्यों का संपादन करना कल्याणकारी होता है।- झूठ, कपटादि, बेकार की बातें, मल-मूत्र त्याग, नाखून काटने से भी बचना चाहिए।-वृद्ध, रोगी, बालक एवं गर्भवती स्त्रियों को यथाकूल भोजन या दवाई आदि लेने में कोई दोष नहीं होता है।-गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में सब्जी काटना, शयन करना, पापड़ सेंकना आदि उत्तेजित कार्यों से परहेज करना चाहिए।-धार्मिक ग्रंथ का पाठ करते हुए प्रसन्नचित रहना चाहिए। इससे भावी संतान स्वस्थ एवं सद्गुणी होती है।- ग्रहण सूतक से पहले ही दूध/दही, अचार, चटनी, मुरब्बा आदि में कुश (एक प्रकार की घास) रख देना उचित होता है। इससे यह दूषित नहीं होते हैं।-सूखे खाद्य-पदार्थों में कुश डालने की आवश्यकता नहीं है।-रोग-शांति के लिए ग्रहणकाल में श्रीमहामृत्युंजय मंत्र का जप करना शुभ होता है।-विशेष प्रयोग चांदी/कांसे की कटोरी में घी भरकर उसमें चांदी का सिक्का( मंत्रपूर्वक) डालकर अपना मुंह देखकर छायापात्र मंत्र पढ़ें तथा ग्रहण समाप्ति पर वस्त्र, फल और दक्षिणा सहित ब्राह्मण को दान करने से रोग से मुक्ति मिलती है ऐसा मान्यताएं कहती हैं।-इससे सामान्य दिनों में किए गए दान की अपेक्षा कई गुना पुण्य प्राप्त होता है। इससे घर में सुख समृद्धि आती है और इष्ट देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।जानें ग्रहण के बाद किन चीजों के दान से क्या लाभ मिलता है-चांदी का दान देने से मन मजबूत और बुद्धि कुशाग्र होती है। चांदी के आप गहने, सिक्के, मूर्तियां, बर्तन आदि दान कर सकते हैं। इससे घर में वैभव और संपन्नता आती है।-चावल का दान देने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं आती है। साथ ही अगर आप ग्रहण के दौरान चावल से हवन करेंगे तो घर से दरिद्रता दूर भागेगी और घर में जल्द मांगलिक कार्य होगा।-दूध और दही दान का भी शास्त्रों में विशेष महत्व बताया है और चंद्रमा का संबंध भी दूध और दही से होता है। ग्रहण के दौरान दूध और दही दान करने से माता लक्ष्मी और भगवान नारायण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।-शक्कर दान करने से इष्ट देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही श्रीसूक्त का भी पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।-आप सफेद फूल का दान कर सकते हैं। संभव हो सके तो आप मंदिर में जाकर भगवान पर भी सफेद फूल चढ़ा सकते हैं। ऐसी मान्यताएं हैं कि इससे विवाद सुलझता है और लाभ मिलता है।-सम्मान के लिए ग्रहण के बाद आपको सफेद कपड़ों का भी दान कर सकते हैं। सफेद कपड़ों के दान देने से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे और घर में फिर से धन की आवक शुरू हो जाती है।
- भारतीय परंपरा में मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल सदियों से होता आया है। मिट्टी के कुल्हड़ की सौंधी चाय, मिट्टी के घड़े का मीठा जल और थक्के वाली दही का स्वाद भला कौन भूल सकता है। मिट्टी की हांडी में पकी दाल हर ढाबे की खास पहचान होती है। सिंधुकालीन सभ्यता में भी रोजमर्रा की जिंदगी में मिट्टी के बर्तनों के इस्तेमाल के प्रमाण मिले हैं।समय के साथ इसका उपयोग कम होता गया। पर अब इसकी महत्ता को समझते हुए एक बार फिर मिट्टी के बर्तनों के इस्तेमाल की उपयोगिता बढ़ रही है। मिट्टी के बर्तनों का उपयोग हमें अपनी धरती से जुड़े रहने को दर्शाता है। वास्तुशास्त्र और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना गया है।वास्तुशास्त्र की बात करें तो मिट्टी के बर्तन सुख, सौभाग्य और बेहतर स्वास्थ्य लाते हैं। घर में मिट्टी के बर्तन रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति को मिट्टी या भूमि तत्व के पास ही रहना चाहिए। मिट्टी से बनी वस्तुएं सौभाग्य और समृद्धिकारक होती हैं। मिट्टी के बर्तनों में पकाए अन्न में ईश्वरीय तत्व माना जाता है।भारतीय परंपरा के अनुसार हर घर में एक मिट्टी का घड़ा अवश्य रखा जाता है। माना जाता है कि घड़े का पानी पीने से बुध और चंद्रमा शुभ फल देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़े को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। मानसिक रूप से परेशान हैं तो मिट्टी के घड़े से पौधे को पानी दें। वहीं जो लोग मंगल के कोप से प्रभावित हैं, उन्हें भी मिट्टी के बर्तन में ही पानी पीना चाहिए।मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर घर की छत पर पक्षियों के लिए रखने से भी लाभ मिलता है। इसके अलावा मिट्टी से बनी भगवान की मूर्ति को घर में लाने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती है। रोजाना तुलसी के पौधे के पास मिट्टी का दीया जलाएं। छत्तीसगढ़ में पोला त्यौहार के अवसर पर मिट्टी के तरह-तरह के खिलौने बाजार में खूब बिकने आते हैं। इन खिलौनों से अपने ड्राइंग रूम को सजाएं। इससे रिश्तों में मधुरता आती है। हर त्यौहार पर घर में मिट्टी के दीये अवश्य जलाएं, माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।वैज्ञानिक दृष्टिकोण- नहीं खत्म होते हैं माइक्रो न्यूट्रिएंट्समिट्टी के बर्तन में बनी दाल और सब्जी में 100 प्रतिशत माइक्रो न्यूट्रीएंट्स रहते हैं जबकि, प्रेशर कुकर में बनी दाल और सब्जी के 87 प्रतिशत पोषक तत्व एल्युमिनियम के पोषक-तत्वों द्वारा अवशोषित कर लिये जाते हैं।- गैस -कब्ज की समस्या से राहतमिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने से गैस की समस्या दूर रहती है। दिनभर ऑफिस में बैठने के कारण गैस की परेशानी है तो मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाएं। इससे कब्ज से भी छुटकारा मिलेगा।- बीमारियों से बचावमिट्टी के बर्तन में खाने में मौजूद किसी भी पोषक तत्व को खत्म होने से रोकते है। जिससे हमारे शरीर को पूरे पोषक तत्व मिलते हंै, यह पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। मिट्टी के बरतनों में खाना पकाने से भोजन अधिक पौष्टिक होता है क्योंकि यह आपके भोजन में कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, सल्फर जैसे मिनरल्स और विटामिन्स को शामिल करता है।भोजन बनता है ज्यादा टेस्टीदूसरे बर्तनों के मुकाबले में मिट्टी के बर्तन में बना भोजन टेस्ट में बहुत स्वादिष्ट होता है। मिट्टी के बर्तन में भोजन को बनने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है, लेकिन ऐसा खाना कई तरह की बीमारियों से बचाता है।खाना जल्दी नहीं होता खराबजो खाना मिट्टी के बर्तन में बनाया जाता है, वह जल्दी खराब नहीं होता। इसकी खास वजह ये है कि खाने को बनने में समय लगता है जिस वजह से खाना ज्यादा देर तक ताजा ही रहता है।--------------
- 5 जून को पडऩे वाले उपच्छाया चंद्रग्रहण का विभिन्न राशियों में क्या असर पडऩे वाला है, आइये जानते हैं इस बारे में जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी से।ज्योतिषाचार्य पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी ने कहा कि ग्रहण को वैज्ञानिक केवल एक खगोलीय घटना मानते हैं तो वहीं धार्मिक मान्यताएं भी अपना तर्क देती हैं। ज्योतिषों के अनुसार, ग्रहण से केवल प्रकृति पर फर्क नहीं पड़ता है बल्कि मानव जाति पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। सूर्य और चंद्रग्रहण का अलग-अलग राशियों पर अलग प्रभाव पड़ता है।पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी ने बताया कि साल का दूसरा चंदग्रहण 5 जून की मध्य रात्रि को 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और 6 जून को 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 19 मिनट है। भारत में ग्रहण दृश्य नहीं होगा, इसलिए ग्रहण सूतक नहीं लगेगा, पर चन्द्रमा के संचार से राशियों पर इसका असर जरूर हो सकता है। यह उपच्छाया चंद्रग्रहण ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा शुक्रवार को ज्येष्ठा नक्षत्र के दूसरे चरण और वृश्चिक राशि में लग रहा है। यह उपच्छाया चंद्रग्रहण यूरोप, अफ्रीका , एशिया और ऑस्ट्रेलिया में देखा जाएगा।पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी के अनुसार उपच्छाया चंद्रग्रहण का बारह राशियों पर क्या होगा प्रभाव और जातक क्या करें उपाय -मेष राशि- इस ग्रहण से इस राशि वालों के जीवन में हानियां और परेशानियां बढ़ेंगी, धोखा मिल सकता है। इस राशि के जातक ग्रहण के शुभ प्रभाव के लिए तिल, गुड़ का दान करें । ओम ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम: का 11 माला जाप करें।वृष राशि- इस राशि वाले जातक ग्रहण के प्रभाव से मानभंग यानी अपयश और शारीरिक कष्ट पा सकते हैं तथा अपनों से मतभेद हो सकता है। इस राशि के जातक कंबल व गर्म ऊनी वस्त्र का दान करें । भगवान विष्णु के ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 5 माला जाप करें।मिथुन राशि- व्यापार में नुकसान और पति-पत्नी को होगा कष्ट। इस राशि के जातक ग्रहण से कष्टों से बचने एवं मनोभिलाषाओं की पूर्ति के लिए ग्रहण के पश्चात चींटियों को पंजीरी और गाय को हरा चारा अवश्य ही खिलाएं, फल और हरी सब्जी का दान करें । भगवान श्री कृष्ण के मंत्र ओम क्लीं कृष्णायै नम: मन्त्र का 11 माला जाप अवश्य ही करें।कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को होगी स्त्री चिन्ता शत्रु होंगे परास्त, करिअर में उन्नति। इस राशि के जातक ग्रहण के शुभ फलों हेतु घी और गुड़ का दान करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें, ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 5 माला जाप करें ।सिंह राशि- इस राशि के जातक निजी जीवन में ज्यादा अच्छा अनुभव करेंगे ,इस राशि के जातक ग्रहण से शुभ फलों को प्राप्त करने के लिए गुड और शहद का दान करें, ओम क्लीं ब्रह्मणे जगदाधारायै नम: मंत्र का 11 माला जाप करें।कन्या राशि- इस राशि के जातकों चिंता बढ़ेगी, महिला पक्ष से कष्ट, कर्जों में बढ़ोतरी। इस राशि के जातक गुड, तिल और अनाज का दान करें । भगवान श्री हरि के मन्त्र ओम विष्णवे नम: मंत्र का 21 माला जाप करें।तुला राशि- इस राशि के जातकों की व्यथा और चिंता में बढ़ोतरी, सिर दर्द से परेशान। इस राशि के जातक ग्रहण से शुभ फलों को प्राप्त करने के लिए गर्म वस्त्र, कम्बल, पुस्तकों का दान करें। ओम हं हनुमतये नम: मंत्र का 11 माला जाप करें।वृश्चिक राशि- इस राशि पर ही ग्रहण पड़ रहा है इसलिए इन्हें विशेष सावधानी रखनी चाहिए आकस्मिक घात,निवेश से नुकसान हो सकता है । इस राशि के जातको3 को सफेद तिल, गुड], दूध और गेंहू का दान करना चाहिए । इस राशि के जातक ओम घृणि: सूर्याय नम: मन्त्र का 21 जाप करें। आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।धनु राशि- इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण क्षति दे सकता है अच्छी सेहत और कष्टों की निवृत्ति के लिए इस राशि के जातक घी, शहद, तिल, गुड़, का दान करें। धनु राशि के जातक ओम क्लीं कृष्णायै नम: का 11 माला जाप करें।मकर राशि- इस राशि के जातकों के लिए धन लाभ के योग बनेंगे नए कामों की शुरुआत बेहतर साथ ही खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। इस राशि के जातक ऊनी वस्त्र, कंबल, गेहूं, का दान करें। ओम नमो भगवते वासुदेवाय का 21 जाप करें और श्री सूक्त का पाठ करें।कुंभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण सुखकारी ,रूके हुए धन की वापसी। इस राशि के जातक शहद, गुड़, तिल का दान करें । ओम ह्रीं नीलकंठाय नम: का 11 माला जाप अवश्य ही करें। साथ ही शिव स्तोत्र का पाठ करें।मीन राशि- इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण सुख एवं श्री देने वाला ,परिवार में सुखों की बढ़ोत्तरी होगी । इस राशि के जातक ग्रहण के शुभ फलों को प्राप्त करने के लिए गुड़, घी और चने की दाल का दान करें। ओं नमो भगवते वासुदेवाय मन्त्र का 21 माला जाप करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।---
- रायपुर। एक वर्ष में तीन से अधिक ग्रहण घातक माने जाते हैं, जबकि इस वर्ष 2020 में कुल 6 ग्रहण का योग बना है। इनमें से 1 चंद्रग्रहण जनवरी 2020 में लग चुका है। इस साल कुल दो सूर्य ग्रहण और 4 चंद्र ग्रहण लगेंगे। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लग रहा है, इसके बाद 14 दिसंबर को लगेगा। वहीं, चंद्रग्रहण 5 जून और 5 जुलाई को लग रहा है। इसके बाद फिर 30 नवंबर 2020 को चंद्रग्रहण लगेगा।जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी ने इन ग्रहण को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जून में दो ग्रहण लग रहे हैं। फिर इसके तुरंत बाद 5 जुलाई को भी ग्रहण लग रहा है। इस प्रकार जून और जुलाई में तीन बड़े ग्रहण लग रहे हैं। सबसे पहले चंद्र ग्रहण 5 जून को लग रहा है। फिर इसके बाद सूर्य ग्रहण जून के आखिरी दस दिनों में यानि 21 जून को लगेगा। इसके ठीक बाद 5 जुलाई को फिर चंद्र ग्रहण लग रहा है। जून में लगने वाले दोनों ही ग्रहण भारत में दिखाई देंगे। वहीं, जुलाई में लगने वाला ग्रहण अमेरिका, दक्षिण पश्चिम यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्से में दिखाई देगा। 5 जून को जो चंद्रग्रहण लग रहा है, वे भारत समेत यूरोप के साथ ही साथ अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्से में दिखाई देगा। जबकि इसके बाद 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत, दक्षिण पूर्व यूरोप, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के प्रमुख हिस्से में नजर आएगा।विश्व में आर्थिक मंदी का असर साल भर बना रहेगाज्योतिषाचार्य पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी के अनुसार 21 जून को लगने वाला ग्रहण ज्यादा संवेदनशील होगा, जो मिथुन राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लग रहा है, इसलिए मिथुन राशि वालों पर इस ग्रहण का सबसे अधिक असर पड़ेगा। इस ग्रहण के दौरान कुल 6 ग्रह वक्री अवस्था में होंगे। मंगल जलीय राशि मीन में स्थित होकर सूर्य, बुध, चंद्रमा और राहु को देखेंगे, जिससे अशुभ स्थिति का सामना करने पड़ेगा। जिस कारण संपूर्ण विश्व में बड़ी उथल पुथल मचेगी। इस दौरान ग्रहों के वक्री होने से प्राकृतिक आपदाओं जैसे अत्याधिक वर्षा, समुद्री चक्रवात, तूफान, महामारी आदि से जन धन की हानि होने का खतरा है। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को जून के अंतिम माह और जुलाई में भयंकर वर्षा से जूझना पड़ सकता है। इस साल मंगल जल तत्व की राशि मीन में पांच माह तक रहेंगे, ऐसे में वर्षा काल में असामान्य रूप से अत्याधिक वर्षा और महामारी का भय रहेगा। शनि, मंगल और गुरु इन तीनों ग्रहों के प्रभाव से विश्व में आर्थिक मंदी का असर साल भर बना रहेगा।सूतक काल में रहना चाहिए सावधानज्योतिषाचार्य पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी के अनुसार ग्रहण लगने से पहले ही सूतक काल शुरू हो जाते हैं। सूतक का अर्थ है, खराब समय या ऐसा समय जब प्रकृति ज्यादा संवेदनशील होती है। ऐसे में किसी अनहोनी के होने की संभावना बढ़ जाती है। सूतक चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण दोनों के समय लगता है। ऐसे समय में सावधान रहना चाहिए और ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। वहीं, सूतक काल में हमें कुछ खास बातों का ध्यान रखाना होता है। ग्रहण के सूतक काल में किसी भी तरह का कोई शुभ काम नहीं किया जाता, यहां तक की कई मंदिरों के कपाट भी सूतक के दौरान बंद कर दिये जाते हैं। इस दौरान पूजा-पाठ भी नहीं किये जाते है। ऐसे में पहला ग्रहण 5 जून को चंद्र ग्रहण लग रहा है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण सूतक काल का प्रभाव कम रहेगा। लेकिन बहुत से लोग हर तरह के ग्रहण को गंभीरता से लेते हैं। जिस वजह से वो सूतक के नियमों का पालन भी करते हैं।सूतक काल में क्या करें, क्या न करेंज्योतिषाचार्य पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी के अनुसार सूतक काल ग्रहण लगने पहले ही शुरू हो जाता है। सूतक काल में भूलकर भी तुलसी का पौधा नहीं छूएं । इस समय खाने पीने की मनाही होती है, लेकिन गर्भवती महिलाओं, बीमार व्यक्ति, छोटे बच्चों और वृद्ध लोगों पर ये नियम लागू नहीं होते हैं। साथ ही यह जरूर ध्यान रखें कि सूतक काल लगने से पहले ही भोजन में तुलसी के पत्ते जरूर डाल दें, जिससे ग्रहण काल में जरूरत पडऩे पर इसे खाने का इस्तेमाल किया जा सके। सूतक काल के समय ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। इस दौरान मंत्र जाप कर सकते हैं।गर्भवती महिलाओं के लिए सूतक काल विशेष रूप से हानिकारक माना जाता है। जिस कारण सूतक काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इसके साथ ही प्रेगनेंट महिलाओं चाकू, ब्लेड, कैंची जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सूतक काल में काटने-छांटने का काम भी नहीं करना चाहिए। ग्रहण के समय धार वाली वस्तुओं का प्रयोग करने से गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास पर इसका बुरा असर पड़ता है.जानें कब लग रहा हैं ग्रहणज्योतिषाचार्य पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी के अनुसार 5 जून की रात्रि को 11 बजकर 16 मिनट से 6 जून को 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा, ये उपच्छाया ग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण सूतक काल का प्रभाव कम रहेगा। वहीं, 21 जून की सुबह 9 बजकर 15 मिनट से दोपहर 15 बजकर 4 मिनट तक रहेगा, यह वलयाकार सूर्य ग्रहण रहेगा। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव रहेगा। इसे भारत समेतदक्षिण पूर्व यूरोप, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के प्रमुख हिस्सों में देखा जा सकेगा। इसके बाद फिर 5 जुलाई चंद्र ग्रहण लग रहा है। 5 जुलाई के सुबह 8 बजकर 38 मिनट से 11 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। ये उपच्छाया ग्रहण होगा, जिसके कारण इसका प्रभाव भारत में बहुत कम रहेगा। इस दिन लगने वाला ग्रहण अमेरिका, दक्षिण-पश्चिम यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्से में दिखाई देगा।----









.jpg)

















