- Home
- देश
- भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार को आदेश जारी किया है कि मंत्रालय एवं राज्य स्तरीय कार्यालयों में कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) की अवधि के दौरान प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत और तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की उपस्थिति 25 प्रतिशत रोटेशन के अनुसार होगी। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कोविड-19 की रोकथाम के उद्देश्य से कार्यालयों से कार्य करने वाले आधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में निर्देश जारी किए गये हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रालय एवं राज्य स्तरीय कार्यालयों में कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) की अवधि के दौरान प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत और तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की उपस्थिति 25 प्रतिशत रोटेशन के अनुसार होगी।'' अधिकारी ने बताया कि जिला कलेक्टर कोरोना कर्फ्यू क्षेत्र में जिला/संभाग स्तरीय कार्यालयों को पूर्णत: या आंशिक रूप से संचालित करने का निर्णय ले सकेंगे। उनके अनुसार ड्यूटी पर आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेसिंग का पालन और अन्य समस्त आवश्यक सावधानियाँ रखने के निर्देश जारी किए गये हैं।
- नयी दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में तीन जेलों के लगभग 200 पात्र कैदियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीका लगाया गया है और उनमें से किसी में भी कोई प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिला है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दिल्ली की जेलों में कुल 326 कैदी 60 साल से ऊपर के हैं, और 45-59 आयु वर्ग में 300 से अधिक कैदी हैं। ये दोनों श्रेणियों के लोग इस समय जारी राष्ट्रव्यापी अभियान में टीकाकरण के लिए पात्र हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली कारागार विभाग ने कैदियों को टीका लगाने के लिए तिहाड़ जेल में एक कोविड-19 टीकाकरण केंद्र स्थापित किया था। इसे केंद्रीय जेल अस्पताल में जेल नंबर तीन में स्थापित किया गया था। महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने कहा, ‘‘तिहाड़ जेल में लगभग 160 कैदियों और रोहिणी और मंडोली की जेलों में लगभग 40 कैदियों को अब तक टीके लगाये जा चुके हैं।'' जेल के कैदियों के लिए टीकाकरण अभियान 18 मार्च को शुरू हुआ था।अधिकारियों ने बताया कि वे रोहिणी और मंडोली के कैदियों को टीका लगवाने के लिए पुलिस सुरक्षा में नजदीकी सरकारी टीकाकरण केन्द्रों में भेज रहे हैं। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पात्र कैदियों के परिवार के सदस्यों को टीकाकरण प्रक्रिया के लिए जेल अधिकारी के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज भेजने के लिए कहा गया था। अधिकारी ने बताया कि जिन कैदियों को टीका लगाया गया है उनमें से किसी में इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिला है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण एक मार्च को शुरू हुआ था। गत 16 जनवरी से शुरू हुए पहले चरण में दिल्ली में स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों समेत 3.6 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया था।
- लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के कहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 12वीं तक के सभी स्कूलों के साथ-साथ कोचिंग संस्थान भी आगामी 30 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में कक्षा 12 तक के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों को 30 अप्रैल तक बन्द रखा जाए। इस अवधि में प्रदेश के कोचिंग सेन्टर भी बन्द रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित परीक्षाएं निश्चित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कर आयोजित की जा सकती हैं।गौरतलब है कि इससे पहले 12वीं तक की सभी स्कूल 15 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए गए थे। मुख्यमंत्री ने लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी तथा प्रयागराज में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। योगी ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए खुले स्थान पर 100 से अधिक तथा बन्द स्थान पर 50 से अधिक लोगों को इकट्ठा ना होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज, टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज तथा इन्टीग्रल मेडिकल कॉलेज को डेडीकेटेड कोविड अस्पताल के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया गया है। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक कोविड अस्पताल में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए कम से कम 700 बिस्तरों की उपलब्धता अवश्य रहे। इसके लिए सभी जरूरी चिकित्सा संसाधनों की व्यवस्था की जाए। योगी ने कहा कि जिन जिलों में प्रतिदिन कोरोना के 100 या उससे अधिक मरीज नहीं मिल रहे हैं अथवा जहां कुल उपचाराधीन मामलों की संख्या 500 से अधिक है, वहां रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया जाए। व्यापक कान्टैक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए 30 से 35 लोगों का पता लगाते हुए उनका शत-प्रतिशत कोविड टेस्ट किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड टीकाकरण का कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। प्रदेश में आज से चार दिवसीय ‘टीका उत्सव' प्रारम्भ हो गया है। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयन्ती से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयन्ती तक आयोजित इस टीकाकरण महाअभियान में लक्षित आयु वर्ग के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करायी जाए।
- नयी दिल्ली । व्यापारियों के संगठन कनफेडेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना वायरस महामारी के प्रसार पर अंकुश के लिए लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू नहीं लगाने और उसकी जगह विभिन्न क्षेत्रों में काम के अलग-अलग समय की व्यवस्था अपनाने का आग्रह किया है। कैट ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा, ‘‘रात्रि कर्फ्यू या लॉकडाउन अभी तक देश में कोविड के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने को लेकर प्रभावी कदम साबित नहीं हुए हैं। ऐसी स्थिति में यह अधिक उपयुक्त होगा यदि पूरे देश में विकल्प के तौर पर जिला स्तर पर बेहद मजबूती के साथ कोविड उपायों को अपनाया जाए और विभिन्न क्षेत्रों के काम के समय अलग-अलग किये जाए।'' पत्र में कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में कोविड के आँकड़ों का बारीकी से विश्लेषण करने से यह स्पष्ट हो गया है कि विभिन्न राज्यों में रात्रि कर्फ्यू और लॉकडाउन कोविड मामलों को नीचे लाने के वांछित परिणाम को पाने में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि रात्रि कर्फ्यू या लॉकडाउन के बजाय अन्य वैकल्पिक उपलब्ध उपायों को अपनाया जाए, तो शायद कोविड के मामलों पर रोक लग सके। संगठन ने विभिन्न कारोबार और व्यावसाय के लिये अलग-अलग कामकाजी घंटे निर्धारित करने का सुझाव दिया है।कैट के अनुसार, ‘‘हमारा सुझाव है कि सरकारी कार्यालयों, निजी दफ्तरों तथा अन्य कार्यालयों में कामकाज सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक हो सकता है जबकि बाजार और दुकानों को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति दी जा सकती है।
- हरिद्वार (उत्तराखंड)। महाकुंभ में अगले तीन दिनों तक लगातार पडने वाले विशेष स्नान पर्वों पर हर की पैडी ब्रहमकुंड में आम श्रद्धालु गंगा में डुबकी नहीं लगा सकेंगे । कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि 12 अप्रैल को महाकुंभ का सोमवती अमावस्या का दूसरा शाही स्नान, 13 अप्रैल को नव संवत्सर का स्नान और 14 अप्रैल को बैसाखी का तीसरा शाही स्नान है जिनमें सभी 13 अखाडों से जुडे साधु संत स्नान करते हैं । उन्होंने कहा कि इन पर्वों पर हर की पैडी, ब्रहमकुंड और आसपास के घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्नान नहीं किया जा सकेगा क्योंकि वे साधु संतों के लिए आरक्षित रहते हैं । गुंज्याल ने श्रद्धालुओं से इन विशेष स्नान पर्वों पर स्नान के लिए नीलधारा जैसे अन्य सुंदर और प्राकृतिक घाटों का उपयोग करने की अपील की ।
- हरिद्वार/ देहरादून। नेपाल के अंतिम राजा ज्ञानेंद्र बीर विक्रम शाह रविवार को पहली बार कुंभनगरी हरिद्वार पहुंचे जहां वह सोमवार को सोमवती अमावस्या पर संतों के साथ शाही स्नान करेंगे । महाकुंभ में आगमन पर राजा ज्ञानेंद्र का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आप साधु-संतों के सान्निध्य में गंगा स्नान कर कुंभ का पुण्य लाभ अर्जित करें। यहां पहुंचने के बाद राजा ज्ञानेंद्र ने दक्षिण काली मंदिर में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया और मंदिर में पूजा-अर्चना की । वह अखाड़े के साधु-संतों से भी मिले और उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया। नेपाल के पूर्व राजा सोमवार को निरंजनी अखाड़े के शाही जुलूस में शामिल होकर हर की पैडी पर गंगा स्नान करेंगे । यह पहला मौका है कि किसी देश का राजा संतो के साथ महाकुंभ मेले में शाही स्नान करेगा । कुंभ के मौके पर हरिद्वार पहुंचे राजा ज्ञानेंद्र ने अपने आप का सौभाग्यशाली बताया । यात्रा से अभिभूत नेपाल के पूर्व नरेश ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि संतों के दर्शन के साथ—साथ वह सोमवार को शाही स्नान भी करेंगे । मुख्यमंत्री ने राजा ज्ञानेंद्र को भेजे अपने संदेश में कहा, ‘‘ देवभूमि उत्तराखंड और हरिद्वार कुंभ में आपका स्वागत है। आप साधु-संतों के सान्निध्य में गंगा स्नान कर कुंभ का पुण्य लाभ अर्जित करें।'' मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में राज्य के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने हरिद्वार जाकर राजा ज्ञानेंद्र को पुष्पगुच्छ भेंट किया। पूर्व नेपाल नरेश ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उत्तराखंड में निवास कर रहे नेपाली समुदाय के लोगों को संदेश भी दिया। निरंजनी अखाडे के स्वामी कैलाशानंद कहा कि नेपाल विश्व का इकलौता हिन्दू राष्ट्र है और राजा ज्ञानेंद्र नेपाल के पूर्व राजा हैं जो नारायण (भगवान) के अवतार हैं। उन्होंने कहा कि मां भगवती काली की पूजा अर्चना करने के साथ— साथ राजा ज्ञानेंद्र ने संतो का भी आशीर्वाद प्राप्त किया है।
- नोएडा/लखनऊ ।उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में रविवार को भीषण आग लगने की एक घटना में दो बच्चों की जल कर मौत हो गई तथा 150 झोपड़ियां राख हो गई। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आग अपराह्न करीब 1:00 बजे फेज तीन थाना क्षेत्र स्थित बहलोलपुर गांव के निकट जेजे क्लस्टर में लगी। पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) हरिश्चंद्र ने बताया कि करीब एक दर्जन दमकल वाहनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया इस घटना में दो बच्चों के जले हुए शव बरामद किए गए हैं। घटना में करीब 150 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। इस बीच, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने लखनऊ में बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। योगी ने प्रभावित लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।
- अहमदाबाद । गुजरात में कोविड-19 के मामलों में तेजी को देखते हुए रविवार को राज्य के कॉलेजों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी और निजी कॉलेजों से कहा गया है कि विद्यार्थियों को परिसर में बुलाने के बजाए ऑनलाइन माध्यम से कक्षाओं का संचालन करें। इस महीने के शुरू में कक्षा एक से लेकर 10 तक के विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। पिछले साल के शुरू में लॉकडाउन के बाद बंद किये गए राज्य के स्कूल और कॉलेजों को इस साल जनवरी और फरवरी में चरणबद्ध रूप से फिर से खोला गया था। गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 5400 नए मामले सामने आए जबकि 54 मरीजों की मौत हो गई।-file photo
- कोच्चि। सीमाशुल्क और उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शहर के कुछ होटलों में आयोजित रेव पार्टियों में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों रविवार को बताया कि शनिवार रात चार होटलों में की गई छापेमारी के दौरान एमडीएमए, कोकीन और गांजा समेत अन्य मादक पदार्थ जब्त किये गए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन-प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी युवा और पेशेवर हैं। हालांकि रेव पार्टियों का मुख्य आरोपी विदेशी नागरिक फरार होने में कामयाब रहा। एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ''हम उसे ढूंढ रहे हैं। अभियान जारी है।-File photo
- बेरहामपुर ।ओडिशा के गंजाम जिले में रविवार को एक ट्रैक्टर के पलटने से एक महिला समेत कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि करीब 25 लोग सार्वजनिक वितरण प्रणाली से चावल लेने के बाद तुम्बा से अपने गांव छाना लौट रहे थे, उसी दौरान पंचागांव में यह दुर्घटना हुई। जारडा पुलिस थाने के प्रभारी मृत्युंजय स्वैन ने बताया कि दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान छाना गांव के मंगला प्रधान (45) और सीता प्रधान (25) के रूप में हुई है। घायलों को जारडा अस्पताल भेजा गया है और गंभीर लोगों को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया गया है। वाहन का चालक दुर्घटना के बाद घटनास्थल से फरार हो गया।
- पूर्णिया/किशनगंज । बिहार के किशनगंज जिला के नगर थाना प्रभारी अश्विनी कुमार की शनिवार को पश्चिम बंगाल में हत्या के बाद उनकी 75 वर्षीया मां उर्मिला देवी ने रविवार की सुबह पुत्र वियोग में दम तोड़ दिया। पुत्र के शहीद होने की खबर मिलने के बाद से ही अश्विनी कुमार की माँ की तबियत बिगड़ने लगी थी। उनकी मां उर्मिला देवी ने जानकीनगर थाना अंतर्गत अभयराम चकला पंचायत के पांचू मंडल टोला स्थित अपने घर में रविवार की सुबह अंतिम सांस ली। दिवंगत थाना प्रभारी की मां की मृत्य होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके पैतृक गांव में इकट्ठा होने लगे। लोगों ने थाना प्रभारी की हत्या मामले की जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार द्वारा लोगों को समझाने के बाद ग्रामीणों ने मां-बेटे का एकसाथ अंतिम संस्कार किया । इस बीच, पूर्णिया प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक सुरेश कुमार चौधरी के आदेश पर किशनगंज के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने अश्विनी कुमार के साथ पड़ोसी राज्य में छापेमारी करने गए किशनगंज के अंचल निरीक्षक मनीष कुमार, सिपाही राजू सहनी, अखिलेश्वर तिवारी, प्रमोद कुमार पासवान, उज्जवल कुमार पासवान, सुनील चौधरी एवं सुशील कुमार को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है । गौरतलब है कि अश्विनी कुमार पर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के गोवालपोखर थाना क्षेत्र में भीड़ ने उस समय हमला कर दिया था, जब वह बिहार पुलिस की एक टीम के साथ बाइक लूट के एक मामले में पूछताछ करने वहां गए थे। हमले में उनकी मौत हो गई।
- नयी दिल्ली । दिल्ली के दमकल विभाग के पास मार्च में 2,573 कॉल आई, जो पिछले साल के इसी महीने में आई करीब 1,600 कॉल की तुलना में काफी अधिक है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में पिछले महीने औसत अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 11 वर्षों में सबसे गर्म मार्च रहा। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, उसके पास जनवरी में 1,851 कॉल आई, फरवरी में 1,700 और मार्च में 2,573 कॉल प्राप्त हुए, जबकि पिछले साल मार्च में 1,638 कॉल आई थी। डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि तापमान में वृद्धि के साथ कॉल की संख्या बढ़ती गई और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। गर्ग ने कहा, "फरवरी के बाद से कॉल लगभग दोगुनी हो गई हैं। मार्च के पहले सप्ताह से कॉल की संख्या बढ़ गई। अब, खासकर मार्च के अंतिम सप्ताह से हमें अधिक संख्या में कॉल आ रही हैं।
- कोटा । राजस्थान में कोटा जिले के कनवास इलाके में रविवार को एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसपर सवार दोनों लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। कनवास थाना प्रभारी विष्णु सिंह ने कहा कि मृतकों की पहचान देवपुरा निवासी बंटी उर्फ दिनेश भील (34) और कनवास के रहने वाले आकाश भील (20) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल चला रहे तीसरे व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अधिकारी ने कहा कि घटना रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई ।
- जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस के गश्ती दल पर दो अलग-अलग घटनाओं में हथियारों से लैस कथित मादक पदार्थ तस्करों द्वारा की गई गोलीबारी में दो पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि भीलवाड़ा जिले के कोटडी और रायला थाना क्षेत्रों में शनिवार देर रात नाकेबंदी के दौरान अलग अलग वाहनों में सवार हथियारबंद कथित मादक पदार्थ तस्करों द्वारा की गई गोलीबारी में दोनों थानों के एक-एक कांस्टेबल की मौत हो गई। भीलवाड़ा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा ने बताया कि कथित मादक पदार्थ तस्करों के वाहनों के गुजरने के संबंध में मुखबीर की सूचना पर कोटडी थाना क्षेत्र में नाकेबंदी की गई थी और इसी दौरान वाहनों में सवार हथियाबंद तस्करों ने पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी कर दी जिसमें कोटडी थाने के कांस्टेबल औंकार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसके बाद वाहनों में सवार हथियार बंद तस्करों की तलाशी के लिये पूरे जिले में नाकेबंदी की गई । मिश्रा ने बताया कि जब रायला थाने की पुलिस नाकाबंदी कर रही थी, उसी दौरान वहां से एक स्कार्पियो तथा मादक पदार्थ से भरे एक वाहन में सवार लोगों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में रायला थाने में तैनात कांस्टेबल पवन चौधरी की गोली लगने से मौत हो गई। मिश्रा ने बताया, “ अभी तक इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और मादक पदार्थ से भरी एक पिकअप गाड़ी को पुलिस ने रायला थाना क्षेत्र से बरामद किया है। वहीं नाकेबंदी तोड़कर गई स्कार्पियो का पीछा करने पर बदमाश उसे छोड़ कर भाग गए तथा उसे भी बरामद कर लिया गया है।'' उन्होंने बताया कि दोनों थानों में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या और राजकार्य में बाधा डालने की विभिन्न धाराओं में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।-File photo
- बहराइच (उप्र)। जिले के बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा रेहुआ गांव में शनिवार देर शाम एक छात्रा का शव तालाब के किनारे से बरामद हुआ। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण व हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने रविवार को बताया , ''थाना बौंडी इलाके के एक गांव में कक्षा सात में पढ़ने वाली 12-13 साल की एक बच्ची शनिवार को अपने घर के निकट अपने पिता की दुकान पर गयी थी और देर शाम दुकान से अकेले घर जाने को निकली थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। घरवालों को देर रात बच्ची का शव गांव के एक तालाब के किनारे मिला।'' अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 364 (अपहरण) व 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसपी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह व क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह भी घटनास्थल गए थे।
- आज़मगढ़ । जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात तेज रफ्तार कार पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सभी मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए कार से विंध्याचल जा रहे थे। हादसे में मारे गए लोगों में से दो देवरिया एवं एक बस्ती जिले का रहने वाला था। क्षेत्राधिकारी सगड़ी (जीयनपुर) राजेश तिवारी ने रविवार को बताया कि देवरिया जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगही निवासी रवि (30), सदर निवासी राहुल चौहान (33) व बस्ती जिले के मुंडेरवा निवासी अनुपम सिंह (50) शनिवार की रात में दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग से होते हुए विंध्याचल (मिर्जापुर) जा रहे थे। आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र के अंतर्गत केशवपुर जंगल से गुजरने के दौरान उनकी कार बगहीदाड़ पुल के निकट अनियंत्रित हुई तो पेड़ से टकराती हुई दस फीट गड्ढे में जा गिरी। तिवारी के मुताबिक, पुलिस पहुंची तो तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी। शवों को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने स्वजनों को सूचना दी तो सुबह पीड़ित परिवार के लोग आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल पहुंचे।
- बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के कूराला गांव में एक नाबालिग लड़के ने झगड़े के बाद कथित तौर पर अपनी बहन की हत्या कर दी और शव को बड़े भाई की मदद से खेत में दफना दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाई और बहन गेहूं की कटाई के काम में लगे हुए थे कि इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद भाई ने अपनी बहन के सिर पर बार-बार डंडे से प्रहार किया। उन्होंने बताया कि इससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई और लड़के ने अपने बड़े भाई के साथ मिल कर शव को खेत में ही दफना दिया। खुर्जा के क्षेत्राधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।
- नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल-कूद, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और त्योहार संबंधी आयोजनों पर 30 अप्रैल तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश के अनुसार, अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 और विवाह समारोह में अधिकतम 50 लोगों को अनुमति दी जाएगी। आदेश में कहा गया है कि रेस्तरां, शराबखाने, सिनेमा हॉल, थियेटर और मल्टीप्लेक्स भी केवल पचास प्रतिशत क्षमता के साथ खुले रह सकेंगे। दिल्ली मेट्रो, डीटीसी और दूसरे राज्यों को जाने वाली बसें भी 50 प्रतिशत क्षमता के अनुसार ही चलेंगे।कोरोना को देखते हुए स्विमिंग पूल केवल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में शामिल हो रहे खिलाडिय़ों के प्रशिक्षण के लिए खोले जाएंगे। कॉलेज और कोचिंग संस्थान फिलहाल बंद ही रहेंगे। केवल 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मध्यावधि परीक्षा, प्री-बोर्ड परीक्षा और वार्षिक परीक्षा अथवा बोर्ड परीक्षा के सिलसिले में माता-पिता की सहमति से विद्यालय बुलाया जा सकता है। प्राधिकरण के अनुसार महाराष्ट्र से दिल्ली आ रहे विमान यात्रियों को निगेटिव आर.टी- पी.सी.आर. जांच रिपोर्ट लानी होगी जो दिल्ली आगमन से अधिकतम 72 घंटे पहले की होनी चाहिए। जिन विमान यात्रियों के पास निगेटिव आर.टी- पी.सी.आर. जांच रिपोर्ट नहीं होगी, उन्हें 14 दिन के लिए पृथकवास में रहना होगा।
- नई दिल्ली। केंद्र ने देश में कोविड महामारी की स्थिति में सुधार होने तक रेमडेसिविर इन्जेक्शन और इसे बनाने में काम आने वाले औषधीय घटकों के निर्यात पर पाबंदी लगा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में कोविड महामारी के मामलों में अचानक तेज बढ़ोतरी दिखाई दी है और इस समय देशभर में सक्रिय रोगियों की संख्या 11 लाख से अधिक है।इससे कोविड रोगियों के इलाज में काम आने वाले इंजेक्शन रेमडेसिविर की मांग भी बड़ी तेजी से बढ़ी है। मंत्रालय ने कहा है कि आने वाले दिनों में इसकी मांग में और तेजी आ सकती है। मंत्रालय ने कहा है कि रेमडेसिविर के सभी घरेलू निर्माताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने वेबसाइट पर इस दवा के स्टॉकिस्टों और वितरकों का ब्योरा दें ताकि इसे आसानी से प्राप्त किया जा सके। मंत्रालय ने कहा है कि औषधि निरीक्षक और अन्य अधिकारियों को स्टॉक का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें धांधली और गलत तौर-तरीकों पर नजर रखने तथा जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कारगर कार्रवाई करने को भी कहा गया है।राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिव औषधि निरीक्षकों के साथ स्थिति की समीक्षा करेंगे। मंत्रालय ने कहा है कि औषधि विभाग घरेलू निर्माताओं के साथ संपर्क बनाए हुए है और रेमडेसिविर का उत्पादन बढाने के प्रयास कर रहा है। केंद्र सरकार ने भी राज्यों को सलाह दी है कि विशेषज्ञों के परामर्श से कोविड-19 संबंधी बर्तमान राष्ट्रीय नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकॉल का विकास किया गया है और इसके अनुसार रोगियों का इलाज किया जा रहा है।इस प्रोटोकॉल में रेमडेसिविर को नैदानिक चिकित्सा में काम आने वाली दवा के रूप में दर्ज किया गया है जिसके बारे में साझा निर्णय लेना आवश्यक है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सलाह दी गई है कि इन कदमों की जानकारी सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को फिर से दी जानी चाहिए और इन पर अमल सुनिश्चित किया जाना चाहिए।भारत में सात कंपनियां रेमडेसिविर इंजेक्शन का उत्पादन करती हैं। इनकी मासिक उत्पादन क्षमता 48 लाख 80 हजार यूनिट है।
- नई दिल्ली। विश्व के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण अभियान में भारत महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने के करीब है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि 85 दिन के रिकार्ड समय में करीब 10 करोड़ 16 लाख टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 35 लाख से ज्यादा टीके लगाये गये। देशभर में आज से 4 दिन का टीका उत्सव अभियान शुरू होने से टीकाकरण की रफ्तार और तेज होगी।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोरोना से ठीक होने वाला प्रतिशत कुछ घटकर 90.44 प्रतिशत हो गया है। चौबीस घंटों में 90 हजार से ज्यादा लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अभी तक देश में कुल एक करोड़ 20 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं।पिछले 24 घंटों में एक लाख 52 हजार 879 नये मरीजों का पता चला है। दस राज्यों - महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्यप्रदेश, गुजरात और केरल में हर दिन संक्रमित लोगों की संख्?या तेजी से बढ़ रही है। 80 प्रतिशत नये संक्रमण इन दस राज्यों में ही हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या करीब 11 लाख 8 हजार है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 839 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है।
- हापुड़ (उप्र)। हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर शनिवार को देवनंदनी अस्पताल के निकट बाइक सवार बदमाशों ने एक गुड़ व्यापारी पर हमला कर करीब पांच लाख रुपये लूट लिए।पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल हुए पक्का बाग निवासी गुड़ व्यापारी सुनील गर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है। व्यापारियों ने इस घटना को लेकर रोष व्यक्त किया और पुलिस से बदमाशों को जल्द पकडऩे तथा व्यापारियों को सुरक्षा देने की मांग की। पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने बताया कि बदमाशों को पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। file photo
- नयी दिल्ली । देश में कोविड-19 रोधी खुराकों की संख्या 10 करोड़ से अधिक होने के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत ने 85 दिन में 10 करोड़ टीके लगाए हैं और वह दुनिया का सबसे तेज टीकाकरण अभियान चलाने वाला देश बन गया है। मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका को टीके की 10 करोड़ खुराक देने में 89 दिन लगे जबकि चीन को इस कार्य में 102 दिन लग गए। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर दी जा रही टीके की खुराक के मामले में भारत शीर्ष पर बना हुआ है। देश में रोजाना टीके की औसतन 38,93,288 खुराक दी जा रही हैं। मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने 85 दिन में नौ करोड़ 20 लाख से अधिक टीके लगाए जबकि चीन एवं ब्रिटेन ने इसी अवधि में क्रमश: छह करोड़ 10 लाख से अधिक और दो करोड़ 10 लाख से अधिक टीके लगाए। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी भारत में सबसे तेज टीकाकरण को दर्शाने वाला एक चार्ट ट्वीट किया और इसे '' स्वस्थ एवं कोविड मुक्त भारत के लिए मजबूत प्रयास करार दिया।'' मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक किए गए टीकाकरण का 60.62 फीसदी आठ राज्यों में हुआ है जिनमें महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल शामिल हैं। देश भर में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को जबकि दो फरवरी से एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई। इसके बाद एक मार्च से शुरू हुए अगले चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और 45 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के ऐसे लोगों का टीकाकरण किया गया जोकि पहले ही अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं। अब देश में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को टीके की खुराक दी जा रही है।
- जम्मू । जम्मू-कश्मीर सरकार जम्मू क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोमांचक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) शुरू करने के लिए तैयार है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जम्मू की सुंदर तलहटी से लेकर किश्तवाड़ के शानदार पहाड़ों और मनोरम स्थलों तथा राजौरी-पुंछ की अल्पाइन झीलों से लेकर भद्रवाह और पटनीटॉप की शांत वादियों तक इस क्षेत्र में कई अद्भुत जगह हैं, जो रोमांच से भरपूर है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू के पर्यटन निदेशक डॉ. नसीम जावेद चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जम्मू-कश्मीर पर्यटन नीति के अनुसार पहले से अधिसूचित क्षेत्रों को विकसित करने के अलावा नए संभावित क्षेत्रों का खाका तैयार करने और पहचान करने सहित अन्य तौर-तरीकों को अंतिम रूप दें। यहां एक सलाहकार बैठक में भारत भर के विभिन्न क्षेत्रों और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञों ने किसी भी साहसिक गतिविधि की शुरुआत से पहले विभिन्न उपायों की शुरुआत करने की बात कही। बैठक में भारतीय स्कीइंग और पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग, जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान, पहलगाम, राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान, गोवा और भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर के विशेषज्ञ शामिल हुए। उन्होंने सुरक्षा उपायों, गुणवत्ता वाले उपकरणों, प्रशिक्षित कर्मचारियों और स्थानीय युवाओं की भागीदारी और प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू पहले से ही एक तीर्थ स्थान के रूप में प्रसिद्ध है, लेकिन इस क्षेत्र के साहसिक पर्यटन स्थलों को अभी भी उजागर नहीं किया गया है।-file photo
- नयी दिल्ली। कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने दिल्ली की सीमाओं पर लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से आंदोलन को वापस लेने की अपील की और कहा कि जब भी वे कोई ठोस प्रस्ताव के साथ आयेंगे तो सरकार चर्चा के लिए तैयार है। केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले लगभग पांच महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। केन्द्र सरकार और आंदोलनकारी किसान यूनियनों के बीच 22 जनवरी को हुई औपचारिक वार्ता के 11वें और अंतिम चरण के बाद भी इस मुद्दे का कोई समाधान नहीं निकल सका था। तोमर ने किसानों के स्वास्थ्य के बारे में चिंता व्यक्त की, क्योंकि भारत में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1.45 लाख से अधिक मामले सामने दर्ज किये गये है। उन्होंने कहा, ‘‘अब महामारी की दूसरी लहर में, पूरा देश और दुनिया कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कर रही है। यहां तक कि विरोध करने वाले किसानों को भी प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। उनका जीवन हमारे लिए महत्वपूर्ण है।'' तोमर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘कोविड-19 की मौजूदा स्थिति में मैं उनसे (आंदोलनकारी किसानों) से अपना विरोध वापस लेने का आग्रह करता हूं। जब भी वे किसी प्रस्ताव के साथ आयेंगे तो सरकार चर्चा के लिए तैयार है।'' मंत्री ने दावा किया कि नए कृषि कानूनों को लेकर देशभर में किसान समुदाय में ‘‘असंतोष'' नहीं है और यहां तक कि कई कृषि निकाय इन कानूनों के पक्ष में है जबकि कुछ उनका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम एक लोकतांत्रिक देश है, चाहे वह किसान हो या नागरिक, अगर उन्हें कोई संदेह है, तो सरकार का मानना है कि यह उसकी जिम्मेदारी है कि वह शंकाओं को दूर करे और कोई समाधान निकाले।'' तोमर ने कहा कि तीनों कानूनों को अचानक तैयार नहीं किया गया था, और पूर्व में एक लंबी चर्चा हुई थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर कोई भी विरोध तब जारी रहता है जब सरकार बातचीत के लिए तैयार नहीं होती है। लेकिन इस सरकार ने आंदोलन कर रहे किसान संघों के प्रतिनिधियों के साथ खुले दिल से 11 दौर की चर्चा की, फिर भी उनका आंदोलन नहीं रुका। मंत्री ने कहा, ‘‘हमने प्रस्ताव दिया कि इन कानूनों और एमएसपी (मुद्दे) पर गौर करने के लिए एक समिति का गठन किया जाए। समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद सरकार चर्चा करेगी। देशभर में इस प्रस्ताव का स्वागत किया गया था, लेकिन आंदोलनकारी किसानों ने किसी कारण का हवाला दिए बिना इसे अस्वीकार कर दिया।'' उन्होंने कहा, ‘‘हमने कृषि यूनियनों को अपने खुद के प्रस्ताव के साथ आने के लिए कहा था और हम उस पर भी चर्चा के लिए तैयार थे।'' उन्होंने कहा कि सरकार आज भी वार्ता के लिए तैयार है। तोमर ने दोहराया कि उन्होंने सभी 11 दौर की बैठकों में किसान यूनियनों से अपील की थी कि वे महामारी के मद्देनजर वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को विरोध स्थलों से वापस भेजें। मंत्री ने यह भी कहा कि आंदोलनकारी किसानों को समझना चाहिए कि आम नागरिकों को सीमा पर उनके विरोध के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। भारत में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,45,384 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,32,05,926 पर पहुंच गई है।
-
- 10 सेकंड से भी कम समय में विस्फोटकों का पता लगाने में सक्षम
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नैनोस्निफर नामक दुनिया के पहले माइक्रोसेंसर आधारित स्वदेशी एक्सप्लोसिव ट्रेस डिटेक्टर (ईटीडी) लांच किया। 10 सेकंड से भी कम समय में विस्फोटकों का पता लगाने में सक्षम इस सस्ते उपकरण से आयातित उपकरणों पर देश की निर्भरता कम होगी। सरकार के मुताबिक इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि नैनोस्निफर की लांचिंग से अन्य संस्थान, स्टार्टअप और मध्यम दर्जे के उद्योग शोध और देश में ही उत्पादों के विकास के लिए प्रोत्साहित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत विजन की सराहना करते हुए निशंक ने कहा कि यह उपकरण सौ प्रतिशत मेड इन इंडिया है।आईआईटी मुंबई ने किया है विकसितनिशंक ने कहा, आईआईटी मुंबई से जुड़े स्टार्टअप नैनोस्निफ टेक्नोलाजीस ने इसे विकसित किया है और इसकी मार्केटिंग आईआईटी दिल्ली से पूर्व में जुड़े रहे स्टार्टअप क्रिटिकल साल्यूशंस के बाईप्रोडक्ट विहंत टेक्नोलाजीस ने की है। इसकी बुनियादी तकनीक का अमेरिका और यूरोप में पेटेंट कराया गया है। यह उपकरण सभी तरह के विस्फोटकों की पहचान करने के साथ ही उनका वर्गीकरण भी कर सकता है।


.jpg)


.jpg)












.jpg)
.jpg)





.jpg)

