- Home
- देश
- संयुक्त राष्ट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को समुद्री सुरक्षा बढ़ाने और इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय खुली परिचर्चा की अध्यक्षता की। इस दौरान, प्रधानमंत्री ने समुद्री व्यापार और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत विवादों के शांतिपूर्ण समाधान समेत समावेशी समुद्री सुरक्षा रणनीति के लिए पांच सिद्धांत पेश किये और महासागरों के सतत उपयोग के वास्ते भारत के दृष्टिकोण 'सागर' का उल्लेख किया।प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये "समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा: अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता" पर खुली परिचर्चा की अध्यक्षता के दौरान आतंकवाद और समुद्री अपराध के लिए समुद्री मार्ग का दुरुपयोग किए जाने की ओर ध्यान दिलाते हुए चिंता जतायी। साथ ही उन्होंने जोर दिया कि महासागर दुनिया की साझा विरासत हैं और समुद्री मार्ग अंतरराष्ट्रीय व्यापार की जीवनरेखा हैं। समुद्र विरासत साझा करने वाले देशों के समक्ष चुनौतियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सिद्धांत पेश किए, जिनके आधार पर समुद्री सुरक्षा सहयोग के लिए वैश्विक प्रारूप तैयार किया जा सकता है। श्री मोदी ने पहले सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए कहा, '' हमें वैध समुद्री व्यापार के लिए बाधाओं को दूर करना चाहिए। वैश्विक समृद्धि समुद्री व्यापार के सहज संचालन पर निर्भर करती है। समुद्री व्यापार के समक्ष कोई भी बाधा वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खतरा हो सकती है।'' दूसरे सिद्धांत को लेकर उन्होंने कहा कि समुद्री विवादों का निपटारा शांतिपूर्ण तरीके से अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर किया जाना चाहिए।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, '' यह पारस्परिक विश्वास एवं भरोसे के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह केवल इकलौता रास्ता है जिसके जरिए हम वैश्विक स्तर पर शांति और स्थिरता सुनिश्चित कर सकते हैं।'' श्री मोदी ने कहा कि भारत पूरी परिपक्वता के साथ अपने पड़ोसी बांग्लादेश के साथ समुद्री सीमा के मुद्दों को हल करता है। तीसरे प्रमुख सिद्धांत के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक समुदाय को प्राकृतिक आपदाओं और आतंकियों द्वारा उत्पन्न समुद्री खतरों का एक साथ मिलकर सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत ने इस मुद्दे पर क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। समुद्री पर्यावरण एवं संसाधनों का संरक्षण और समुद्री संपर्क को प्रोत्साहित करना, प्रधानमंत्री द्वारा सुझाए गए चौथे और पांचवें सिद्धांत रहे।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली परिचर्चा की अध्यक्षता करने वाले नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। परिचर्चा में यूएनएससी के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख तथा संयुक्त राष्ट्र प्रणाली एवं प्रमुख क्षेत्रीय संगठनों के उच्च स्तरीय विशेषज्ञों ने भाग लिया। परिचर्चा समुद्री अपराध और असुरक्षा का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने तथा समुद्री क्षेत्र में समन्वय को मजबूत करने के तरीकों पर केंद्रित थी।
- नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सरकार ने प्रत्यक्ष कर विवाद समाधान योजना ‘विवाद से विश्वास' से अब तक 53,684 करोड़ रुपये प्राप्त किये हैं। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि योजना के तहत 99,765 करोड़ रुपये के विवादित कर के संबंध में 1.32 लाख से अधिक घोषणाएं दायर की गयी हैं। चौधरी ने कहा, ‘‘सरकार ने ‘विवाद से विश्वास' योजना के तहत कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किये थे। यह योजना करदाताओं के साथ लंबित प्रत्यक्ष कर विवादों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए एक स्वैच्छिक योजना थी।'' योजना के तहत घोषणा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2021 थी। हालांकि योजना के तहत भुगतान करने की अंतिम तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया। करदाताओं के पास ब्याज के साथ 31 अक्टूबर तक भुगतान करने का विकल्प है।
- आज़मगढ़ (उप्र)। उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के इमामगढ़ गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इमामगढ़ निवासी दिनेश यादव मिठाई बनाने का काम करते हैं। रविवार रात उसकी पत्नी माधुरी गैस पर खाना बना रही थी और वह घर से बाहर पानी लेने चली गई, इतने में सिलेंडर से गैस रिसने लगी और आग लग गई, जिससे कमरे में बैठी उनकी तीन बेटियां दीपांजलि (11) ,शिवांसी, (6)व श्रेजल(4) झुलस गईं। उन्होंने बताया कि चीख पुकार सुन कर गांव के लोग इक_ा हो गए और तीनों बच्चियों को बाहर निकाल कर कस्बे के निजी चिकित्सालय ले गए जहां पर चिकित्सक ने दीपांजलि और शिवांसी को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से झुलसी श्रेजल को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल भेज दिया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गयी।-file photo
- नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मेघालय में अपने पहले कार्यालय की स्थापना की है जहां इस सप्ताह कामकाज शुरू हो जाएगा। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। नया उप-क्षेत्रीय कार्यालय मेघालय की राजधानी शिलांग में स्थित है और यह असम के गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय-दो के अंतर्गत काम करेगा। एजेंसी ने कहा कि शिलांग में उप-क्षेत्रीय कार्यालय में 11 अगस्त से कामकाज शुरू होगा और उप निदेशक रैंक के अधिकारी इसके प्रमुख होंगे। ईडी ने एक बयान में कहा कि कार्यालय शिलांग के मौपट में एबीआरआई भवन में स्थित है। बयान में कहा गया है कि एजेंसी, इस वित्तीय वर्ष में पूर्वोत्तर के सभी बाकी राज्यों की राजधानी में अपने उप-क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया में है।
- नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के मूंछखेड़ा गांव में कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुस कर लूटपाट और मारपीट की तथा विरोध करने पर परिवार के एक सदस्य को कथित रूप से छत से नीचे फेंक दिया। घरवालों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि छत से फेंका गया व्यक्ति जख्मी हो गया है। अन्य फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अभिषेक ने सोमवार को बताया, “थाना दनकौर क्षेत्र के मूंछखेड़ा गांव में लोकेश शर्मा के घर पर रविवार देर रात बदमाश घुस गए और लूटपाट करने लगे। उसी दौरान लोकेश का बेटा संदीप शर्मा जाग गया और उसने अपने भाई और पिता को भी जगाया।” उन्होंने बताया कि बदमाशों ने पहले घर के भूतल पर लूटपाट की और फिर पहली मंजिल पर लूटपाट करने लगे। पीड़ितों ने बताया कि घर वालों ने जब लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने संदीप को छत से नीचे फेंक दिया । इसी बीच, घरवालों ने एक बदमाश को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और शोर मचाने लगे। अभिषेक ने बताया कि शोर सुनकर ग्रामीण लोकेश के घर के बाहर इकट्ठा हो गए जिसके बाद तीन अन्य बदमाश छत के रास्ते फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची कोतवाली दनकौर पुलिस ने कमरे में बंद किए गए बदमाश को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है।
- नागपुर। नागपुर नगर निगम ने मॉल समेत दुकानों और प्रतिष्ठानों को सोमवार से रोज रात आठ बजे तक कामकाज की अनुमति दे दी है। इससे पहले के आदेश में इन प्रतिष्ठानों को सप्ताह के कामकाजी दिनों में रात आठ बजे तक और शनिवार तथा रविवार को दोपहर तीन बजे तक संचालित करने की इजाजत दी गयी थी।नागपुर नगर निगम के आयुक्त राधाकृष्णन बी. ने जारी आदेश में कहा कि रेस्तरां को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अब रोज रात 10 बजे तक खुले रहने की अनुमति है। हालांकि, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, धार्मिक स्थल और स्विमिंग पूल बंद रहेंगे। सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक समारोहों और विवाह समारोहों को आयोजन स्थल की 50 प्रतिशत क्षमता या 50 लोगों, जो भी कम हो, के साथ रात आठ बजे तक खोलने की अनुमति दी गयी है, जबकि अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकते हंै। सैलून, ब्यूटी सेंटर और वेलनेस सेंटर को रात आठ बजे तक खोलने की अनुमति दी गयी है। आदेश में कहा गया है कि कोचिंग कक्षाओं को रात में आठ बजे तक संचालन की इजाजत होगी।-file photo
- बुलंदशहर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार को एक कार सड़क किनारे खड़ी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिसके कारण कार में सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना अनूप शहर क्षेत्र के सुनाई की पैंथ गांव में हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि साहिबाबाद के जीतू (21) और बदायूं के रहने वाले अजीत (38) की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना में अनीता (38) और नीलम (12) गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। पुलिस के मुताबिक ये सभी लोग साहिबाबाद से उझानी की ओर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार संभवत: कार के चालक को झपकी आ गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
- भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न जेलों से पांच महिलाओं सहित 339 कैदियों को रिहा करेगी। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अच्छे आचरण के साथ-साथ निर्धारित मापदंडों को ध्यान में रखते हुए कैदियों को साल में 15 अगस्त को रिहा किया जाता है। श्री मिश्रा ने कहा, '' इन कैदियों ने अपनी सजा के 14 से 20 साल पूरे कर लिए हैं और इनकी बाकी की सजा को माफ किया जा रहा है। कैदियों ने अपने कार्यकाल के दौरान जीवन कौशल सीखा है। मुझे उम्मीद है कि रिहा होने के बाद वे समाज में खुद को फिर से स्थापित करने में सक्षम होंगे।'' गृहमंत्री ने बताया कि रिहा होने वाले कैदियों में से 36 कैदी भोपाल, 28 इंदौर और बाकी अन्य जिलों के हैं।
-
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9वीं किस्त जारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किसानों के खाते में 2000 रुपए की किस्त जमा की। कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल हुए।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9.75 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 19,508 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को संबोधित कर लाभार्थी किसानों से बातचीत की।
पीएम मोदी ने नेशनल केसर मिशन के तहत स्थापित किए गए केसर पार्क के लाभार्थियों से बात की। पीएम मोदी ने किसान अब्दुल से पूछा कि इससे उनकी आमदनी कितनी बढ़ गई है। इस पर अब्दुल ने बताया कि केसर पार्क के चलते केसर की खेती से होने वाली आय दोगुनी हो गई है। अब्दुल ने बताया कि केसर पार्क बनने से कश्मीरी केसर को नई पहचान मिली है। -
भीषण सड़क हादसा, 4 की हालत नाजुक
अमरेली। गुजरात में अमरेली जिले के सावरकुंडला तालुका के बरदा गांव के पास एक ट्रक सड़क किनारे बसी झुग्गी बस्ती में जा घुसा। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। 16 जख्मी हुए हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर है। सभी को सांवरकुंडला के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। ट्रक भावनगर जिले के महुवा कस्बे की ओर जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि ट्रक 5-6 झुग्गियों में घुसा। हादसे के समय इनमें 20-25 लोग सो रहे थे। लोगों को रौंदने के बाद ट्रक गड्ढे में गिर गया। लोगों की चीख-पुकार सुनकर पास के गांव के लोग मदद के लिए दौड़े। उन्होंने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।
सीएम ने 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवार वालों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने कहा, मैंने अधिकारियों से बात की है। घायलों के इलाज में किसी तरह की कोई दिक्कत न आए। -
नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक जौहरी से कथित तौर पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में 21 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी विज्ञान विषय में स्नातक है। उसने खुद को कुख्यात काला जठेड़ी गिरोह का सदस्य बताकर जौहरी से रुपये वसूलने की कोशिश की। वह खुद को ‘काला राणा' बताता था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) का उपयोग करके कॉल करना सीखने के लिए यूट्यूब पर कई वीडियो भी देखे। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी दिल्ली) प्रियंका कश्यप ने कहा कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने इंटरनेट पर दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा जठेड़ी की गिरफ्तारी के बारे में पढ़ा था और उसे यह भी पता चला कि 'काला राणा' नामक व्यक्ति इस समय गिरोह का संचालन कर रहा है।
-
नोएडा (उप्र)। पुलिस ने चार वर्षीय एक बच्चे का चार जुलाई को अपहरण करने के मामले के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार करके बच्चे को सकुशल बचा लिया।। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी सौतेली बहन के बच्चे का अपहरण किया था। थाना नॉलेज पार्क प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपनी सौतेली बहन के बच्चे का चार जुलाई को अपहरण कर लिया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला, तो परिजन ने इसकी शिकायत थाने में की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी बच्चे को लेकर जयपुर और जोधपुर समेत कई शहरों में गया था। सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को शनिवार को परी चौक के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी सौतेली बहन के बेटे का अपहरण किसलिए किया था, अभी यह पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।
-
गाजियाबाद। गाजियाबाद में कार से स्टंट करने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तीन लोगों को चालान जारी किया गया। यातायात पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। वीडियो में कुछ युवक कार की खिड़की से स्टंट करते नजर आए हैं।
इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने एक कार मालिक पर 22,000 रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं दो अन्य वाहन मालिकों- पर 20,000-20,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामानंद कुशवाह ने कहा कि तीन कार चालकों को वाहन में लगे हूटर और सायरन को बजाते देखा गया था। वे कार को प्रताप विहार कालोनी में बारिश में टेढ़े-मेढ़े तरीक़े से चला रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये वाहन चालक स्थानीय लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल रहे थे। -
मेदिनीनगर। पलामू जिले के मनातू थानान्तर्गत जंगल में पुलिस ने रविवार को एक बुजुर्ग का शव बरामद किया, जिसकी किसी तेज धारदार हथियार से कथित तौर पर हत्या की गई है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मीडिया को देते हुए बताया कि बुजुर्ग की पहचान नावा गांव निवासी गनौरी महतो (67) के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग के शव को पुलिस ने खेखशाही जंगल से बरामद किया है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच तेज कर दी है, लेकिन इस सिलसिले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
-
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में एक आवारा कुत्ते को कुचलने को लेकर एक कार चालक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इस घटना में कुत्ते की आंख की रोशनी चली गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह रहेजा गार्डन के पास हुई, जिससे कुत्ते की बायीं आंख और चेहरे पर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 429 (पशु की जान लेने या अपंग करने की शरारत आदि) और 279 (लापरवाही से वाहन चलाने) तथा पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। - नोएडा (उप्र)। नोएडा की थाना फेस-2 पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी कारों का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले गुलेल गैंग के एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस आरोपी को उसके दिल्ली स्थित ठिकाने से चार अगस्त को पकडऩे गई थी, लेकिन उस समय आरोपी ने ब्लेड मारकर अपने आप को घायल कर दिया था। उसे दिल्ली के एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान)अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने उपचार के बाद ठीक होने पर रविवार को उसे गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस को सूचना मिली कि कारों का शीशा तोड़कर लैपटॉप एवं नकदी आदि चोरी करने वाला कुख्यात आरोपी इंद्रजीत दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर खड़ा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर उसे वहां से पकड़ लिया, लेकिन आरोपी ने पुलिस से बचने के उद्देश्य से ब्लेड से अपने गले पर प्रहार कर स्वयं को घायल कर लिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की सहायता से उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद ठीक होने पर उसे आठ अगस्त को थाना फेस -2 पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी नंवबर 2018 में थाना सेक्टर 24 पुलिस पर गोली चलाता हुआ भाग गया था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने कारों का शीशा तोड़कर चोरी की सैकड़ों वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
- नोएडा (उप्र)। कार का टायर पंचर हो जाने कारण यमुना एक्सप्रेस पर टायर बदल रहे लोगों को तेज गति से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।दनकौर थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाठक ने बताया कि दिल्ली का रहने वाला एक परिवार मथुरा में बांके बिहारी का दर्शन करने गया था। परिवार शनिवार देर रात कार से मथुरा से लौट रहा था। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल क्रॉस करने के बाद कोतवाली दनकौर क्षेत्र में स्पोर्ट सिटी के पास देर रात करीब साढ़े 12 बजे बजे उनकी कार का टायर पंचर हो गया। कार में नयी दिल्ली का विकासपुरी निवासी भास्कर शर्मा (25), भास्कर की मां कंचन शर्मा (62 वर्ष), भास्कर की मौसी पूनम शर्मा और पूनम की बेटी भव्या शर्मा (19 वर्ष) सवार थे। उन्होंने बताया कि टायर पंचर हो जाने पर भास्कर टायर बदल रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में चारों लोग बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ और कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान कंचन शर्मा, भास्कर शर्मा, भाव्या शर्मा को मृत घोषित कर दिया। पूनम शर्मा का कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा में उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूनम शर्मा दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं।
- मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को घोषणा की कि कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके मुंबईवासी 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं, लेकिन इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए दूसरी खुराक के बाद 14 दिन का अंतराल होना जरूरी है। ठाकरे ने एक ‘लाइव वेबकास्ट' में यह भी कहा कि उनकी सरकार दुकानों, मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थलों को छूट देने पर विचार कर रही है और सोमवार को कोरोना वायरस कार्यबल की बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा। महानगर में उपनगरीय ट्रेन सेवाएं इस साल अप्रैल में निलंबित कर दी गई थी, जब राज्य में महामारी की दूसरी लहर के दौरान कोविड-19 के मामले चरम पर थे। वर्तमान में, सिर्फ सरकारी कर्मचारियों और आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मियों को ही लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति प्राप्त है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों को 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति होगी। जिन लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक के बाद 14 दिन की अवधि पूरी कर ली है वे रेलवे पास के लिए विशेष रूप से बनाए गए ऐप पर आवेदन कर सकते हैं और वे इसे अपने संबंधित स्थानीय वार्ड कार्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं।'' ठाकरे ने कहा, ‘‘अभी तक मुंबई में 19 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।'' उन्होंने कहा कि जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, वे ये पास ऑफलाइन प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वायरस अब भी हमारे आसपास मौजूद है और हमे निश्चिंत नहीं होना चाहिए। मैं समझ सकता हूं कि आपका धैर्य कम हो रहा है। लेकिन कृपया धैर्य नहीं खोएं। '' उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं वहां पाबंदी बनाए रखनी होगी। उन्होंने कहा कि पुणे, अहमदनगर, सोलापुर, कोल्हापुर, सांगली, सतारा, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, बीड जिलों में स्थिति चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे में इन जिलों में स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ गई है।
- आगरा (उप्र)। दुकान से सिगरेट न लाने पर आगरा के थाना सदर के रोहता चौराहा के पास शनिवार शाम को प्रधान के भतीजे की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। थाना सदर निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दशरथ रोहता क्षेत्र के प्रधानपति हैं।निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि प्रधान का भतीजा (25) दिनेश मजदूरी करता था। वह शनिवार शाम मजदूरी करके लौटने के बाद अपने दोस्त सुभाष के साथ रोहता चौराहा गया था। दोनों रोहता चौराहे के पास देशी शराब के ठेके पर पहुंचे, जहां पहले से ही माकरौल गांव के युवक शराब पी रहे थे। कौशल ने बताया कि आरोप है कि युवकों ने धमकाते हुए दिनेश से सिगरेट लेकर आने को कहा, लेकिन दिनेश ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गयी। बाद में, दिनेश अपने दोस्त सुभाष के साथ वहां से चल दिया। उन्होंने बताया कि कुछ ही देर बाद आरोपी युवकों ने दोनों को घेर लिया और दिनेश को पीटा, जिससे उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सुभाष ने दिनेश को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने ईंट से प्रहार करके उसे भी घायल कर दिया। कौशल ने बताया कि दिनेश की हत्या करने के बाद आरोपी वहां से भाग गये और वहां खड़े अन्य लोगों को धमकी दी कि यदि किसी ने इस संबंध में गवाही दी, तो वे उसे छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों आरोपियों जयपाल और जितेंद्र उर्फ हड्डी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अन्य आरोपियों को भी पकडऩे के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- मुंबई। कोविड-19 के कारण रद्द की गई यात्रा बुकिंग के लिए रिफंड प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं का आकलन करने की खातिर किए गए एक सर्वेक्षण में 90 प्रतिशत से अधिक लोगों ने कहा कि वह चाहते हैं कि सरकार एक महामारी-विशिष्ट बुकिंग रिफंड नीति तैयार करे। ऑनलाइन मंच लोकलसर्किल द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण के अनुसार, 359 जिलों में 37,000 से अधिक लोगों से मिली प्रतिक्रियाओं के अनुसार, कुछ ट्रैवल एजेंटों (ऑनलाइन और ऑफलाइन), एयरलाइनों के साथ-साथ होटलों ने पूरी बुकिंग राशि खोने वाले लोगों के लिए रिफंड की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की। मंच के अनुसार, महामारी की दूसरी लहर के कारण यात्रा बुकिंग रद्द करने वालों में से केवल 12-13 प्रतिशत लोगों को ही समय पर रिफंड मिला। लोकलसर्किल ने कहा, "लगभग 95 प्रतिशत नागरिकों का मानना है कि एयरलाइंस, रेलवे या होटलों की वर्तमान नीतियां उपभोक्ताओं के हित में नहीं हैं और 90 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि सरकार कोविड महामारी की इस अवधि के लिए यात्रा बुकिंग से जुड़ी एक रिफंड नीति तैयार करे।
- हैदराबाद। तेलंगाना एवं आंध्रप्रदेश की सीमा पर तीन स्थानों पर रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूभौतकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) के मुख्य वैज्ञानिक एवं भूकंप विज्ञान प्रमुख श्री नागेश ने बताया कि सुबह सात बजकर 53 मिनट से लेकर सवा आठ बजे तक भूकंप के तीन झटके महसूस किये गये जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर क्रमश: 2.3, 2.7 एवं तीन थी। वैसे तो जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन लोग डर गये और वे अपने घरों से बाहर आ गये। नागेश ने कहा, ‘‘ हम उन्हें लघु भूकंप कह सकते हैं। इन भूंकपों के चलते जान-माल का कोई नुकसान नहीं होगा।'' भूंकप के झटके तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में दो स्थानों एवं आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले के पुलिचैंतला में महसूस किये गये।
- डेहरी-ऑन-सोन। बिहार के रोहतास जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। नोहटा थाना अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने रविवार को बताया कि शनिवार देर शाम हुए इस हादसे में मरने वालों में मुफस्सिल थाना अंतर्गत अमरी गांव निवासी विष्णु राम (35) और नोहटा थाना शेखपुरा गांव निवासी रामदयाल मेहता (55) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विष्णु राम शाहपुर गांव स्थित अपने ससुराल आया था और रामदयाल बरईचा गांव में खेत पर काम कर रहा था, तभी अचानक हुई वर्षा के दौरान बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।-file photo
- नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि दिवंगत सरकारी कर्मचारियों के दिव्यांग बच्चों और पेंशनधारकों की ‘फैमिली पेंशन' में उल्लेखनीय वृद्धि की जाएगी। इस महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे बच्चों के सम्मान और उनकी देखभाल पर जोर दिया था और यह निर्णय उसी के अनुरूप है। कार्मिक राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि इस निर्णय से दिव्यांग बच्चे बेहतर आर्थिक स्थिति और सुविधाजनक रूप से जीवन बिता सकेंगे क्योंकि उन्हें विशेष चिकित्सकीय देखभाल तथा वित्तीय सहायता की जरूरत होती है। मंत्री ने कहा कि केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियमावली 1972 के तहत पेंशनधारक की ‘फैमिली पेंशन' और दिवंगत सरकारी कर्मचारी के भाई बहन या बच्चे की आय के नियम की पात्रता में ढील देने के लिए निर्देश जारी किये गए हैं। सिंह ने कहा कि सरकार का मानना है कि फैमिली पेंशन के लिए पात्रता के वास्ते आय का नियम परिवार के अन्य सदस्यों के मुकाबले दिव्यांग बच्चे या भाई बहन के मामले में लागू नहीं हो सकता। सिंह ने कहा कि सरकार ने दिव्यांग बच्चे या सहोदर के मामले में फैमिली पेंशन की पात्रता के वास्ते आय के नियम की समीक्षा की है और निर्णय लिया गया है कि उनके मामले में घोषित फैमिली पेंशन की राशि दी जाएगी।
- रायसेन ।मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 25 वर्षीय एक बेरोजगार युवक ने फेसबुक पर आत्महत्या करने की पोस्ट डालकर रविवार को फांसी लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। यह घटना रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बेगमगंज नगर के रामनगर मोहल्ला में हुई। बेगमगंज पुलिस थाना प्रभारी इंद्राज सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान रोहित महाजन (25) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि रोहित ने रविवार को फेसबुक पर पोस्ट डाली है, जिसमें उसने लिखा, ‘‘जाने-अनजाने में मुझसे (रोहित) जो भी कोई भूल-चूक या गलती हुई हो, मैं उसके लिए क्षमा चाहता हूं। मैं जीवन और परिवार से परेशान होकर आज आठ अगस्त, 2021 को खुदकुशी करने जा रहा हूं। मिलते हैं अगले जन्म में।'' इस पोस्ट को पढ़ने के बाद भाजपा के रायसेन जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू ने थाना प्रभारी इंद्राज सिंह को तत्काल इसकी सूचना दी और इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को भेजे। सूचना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस रोहित के घर पहुंची, लेकिन तब तक वह आत्महत्या कर चुका था। सिंह ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब उसके घर में केवल उसकी मां मौजूद थी, जो बाहर वाले कमरे में थी और उसे इस घटना के संबंध में भनक भी नहीं लगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के पहुंचने पर उसकी मां को ज्ञात हुआ कि उसके पुत्र ने आत्महत्या कर ली है। सिंह ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है। वहीं, मृतक रोहित महाजन के पिता टीकाराम ने कहा कि उसका पुत्र स्नातक पास था और पहले एक निजी कंपनी में काम करता था। फिर पत्रकारिता करने लगा और इसके बाद कोई काम नहीं मिलने के कारण वह बेरोजगार था। उन्होंने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।
- नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के कार्यालय ने रविवार को बताया कि जिन लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवा लिया है वे अब अपने प्रमाण पत्र कुछ सेकेंड के अंदर ही व्हाट्सएप से प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में लोगों को अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र कोविन पोर्टल पर लॉग-इन कर डाउनलोड करना होता है।मांडविया के कार्यालय ने ट्वीट किया, ''प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर आम आदमी के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा रहा है। अब कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र तीन आसान चरणों में 'माईगोव कोरोना हेल्पडेस्क' से प्राप्त करें। संपर्क नंबर +91 9013151515 को सेव करें। व्हाट्सएप पर 'कोविड सर्टिफिकेट' टाइप कर भेजें। ओटीपी प्रविष्ट करें। अपना प्रमाण पत्र कुछ सेकेंड के अंदर हासिल करें।'' रविवार को शाम सात बजे तक जारी अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक देश में लोगों को कोविड-19 के कुल 50 करोड़ 68 लाख 10 हजार 492 टीके लग चुके हैं और इनमें से 55 लाख 91 हजार 657 खुराक एक दिन में दी गई है।


















.jpg)









