- Home
- बिजनेस
-
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एयर इंडिया के 100 फीसदी शेयर बेचने का फैसला किया है। इसको लेकर प्राथमिक जानकारी भी साझा कर दी गई है. सरकार की ओर से जारी दस्तावेज के मुताबिक रणनीतिक विनिवेश के तहत एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस के भी 100 फीसदी और एआईएटीएस के 50 फीसदी शेयर बेचेगी. इसके अलावा प्रबंधन नियंत्रण का अधिकार भी सफल बोली लगाने वाले के हाथ चला जाएगा. सरकार ने इस विनिवेश में बोली प्रक्रिया का इस्तेमाल करेगी और इसमें शामिल होने के लिए 17 मार्च का समय तक का समय रखा गया है। गौरतरब है कि हाल ही में एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अश्विनी लोहानी ने कहा था कि कंपनी के बंद होने को लेकर अफवाहें पूरी तरह आधारहीन हैं. सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया उड़ान भरती रहेगी और परिचालन का विस्तार भी करेगी. -
नई दिल्ली.देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग सुविधा के लिए कई कदम उठाती है। एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर ग्राहकों को चेतावनी दी है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और एटीएम का इस्तेमाल करते समय सावधान रहने के लिए कहा है। एसबीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट रहने के साथ कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
बैंक ने दी ये सलाह
- बैंक ने कहा है कि अपने बैंक अकाउंट या ऑनलाइन बैंकिंग की जानकारी को फोन में सेव न करें। बैंक अकाउंट नंबर, पासवर्ड, एटीएम कार्ड का नंबर या फिर इसकी तस्वीर खींचकर न रखें। - एटीएम कार्ड की जानकारी शेयर न करें। किसी दूसरे से अपना एटीएम या कोई भी कार्ड इस्तेमाल नहीं कराएं। ऐसा करने पर आपके अकाउंट की जानकारी लीक हो सकती है।
- ओटीपी पिन शेयर न करें। एटीएम इस्तेमाल करने पर भी आपके फोन पर ओटीपी आता है। इसे किसी के साथ भी शेयर न करें।
-
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के तहत मासिक रिटर्न फार्म जीएसटीआर-3बी भरने की अंतिम तिथि को राज्यों और कारोबार के आधार पर तीन अलग अलग श्रेणियों में बांट दिया है। इस कदम को उठाने का मकसद अंतिम दिन मासिक रिटर्न भरने को लेकर नेटवर्क प्रणाली पर एक साथ बढ़ने वाले दबाव को कम करना है। फिलहाल जीएसटीआर-3बी भरने की अंतिम तिथि हर महीने की 20 तारीख है। लेकिन अब तीन अलग- अलग श्रेणी के करदाताओं के लिए 20, 22 और 24 अंतिम तिथि होंगी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, अब से पिछले वित्त वर्ष में 5 करोड़ और उससे अधिक का कारोबार करने वाले करदाताओं के लिए जीएसटीआर-3बी भरने की अंतिम तिथि हर महीने की 20 तारीख होगी। इससे करीब 8 लाख नियमित करदाता हर महीने की 20 तारीख को बिना विलम्ब शुल्क के रिटर्न भर सकेंगे। वहीं जिन करदाताओं का कारोबार पिछले वित्त वर्ष में 5 करोड़ रुपए से कम रहा है, उन्हें दो श्रेणियों में बांटा गया है। इसके तहत 15 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेश -छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी, लक्षद्वीप, दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह- के इस श्रेणी के व्यापारियों के लिए जीएसटीआर- 3बी रिटर्न भरने की अंतिम तिथि हर महीने की 22 तारीख होगी। इस श्रेणी में करीब 49 लाख व्यापारी जीएसटीआर-3बी फाइल करेंगे। वहीं शेष बचे 22 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के पिछले वित्त वर्ष में पांच करोड़ रुपए से कम कारोबार करने वाले करदाताओं के लिये हर महीने की 24 तारीख अंतिम तिथि होगी।
-
नई दिल्ली। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है, यह लगातार 16वें सप्ताह बढ़कर समाप्त सप्ताह में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार 5.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 461.21 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान आरबीआई ने सोने की खरीद की और उसका स्वर्ण भंडार बढ़ा है जबकि विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में कमी आई है। यह लगातार 16वां सप्ताह है जब देश के विदेशी मुद्रा के भंडार में इजाफा है। इससे पहले समाप्त सप्ताह में यह 3.68 अबर डॉलर बढ़कर 461.16 अरब डॉलर रहा था। केंद्रीय बैंक के अनुसार, समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 36.7 अरब डॉलर की गिरावट रही और यह 427.58 अरब डॉलर रह गयी। वहीं, स्वर्ण भंडार 43.5 अरब डॉलर बढ़कर 28.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि और विशेष आहरण अधिकार 50-50 लाख डॉलर घटकर क्रमश: 3.70 अरब डॉलर और 1.44 अरब डॉलर रह गया।
-
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि 27 जनवरी से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में होटल, मॉल्स, दुकानें और रेस्तरां 24 घंटे खुल सकेंगे। पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने बीएमसी कमिश्नर प्रवीण परदेशी, मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे के साथ बैठक के बाद इस योजना को मंजूरी दी है। महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले के बाद मुंबईकर विदेश की तर्ज पर नाइटलाफ का लुत्फ उठा सकेंगे। सरकार का कहना है कि नाइटलाइफ शुरू होने से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। फिलहाल मुंबई के 25 मॉल्स को 24 घंटे खुला रखने की अनुमति दी गई है। जिनमें वर्ली का ऑट्र्रिया मॉल, घाटकोपर का आरसीटी मॉल, गोरेगांव को ओबरॉय मॉल और फीनिक्स शामिल हैं। हालांकि, नाइटलाइफ के दौरान लोगों को शराब पीने की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही रिहायशी इलाकों को इसका फायदा नहीं मिलेगा। वहीं, शहर में नाइटलाइफ शुरू करने को लेकर सरकार की तरफ से सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। जो दुकान, होटल और रेस्तरां रात में खुलेंगे, वहां पार्किंग और सीसीटीवी की व्यवस्था अनिवार्य होगी। पुलिस ने सीसीटीवी लगाने के लिए स्थानों की पहचान शुरू कर दी है।
--
-
मुंबई। देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस अब अहमदाबाद और मुंबई के बीच भी शुरू हो गई। शुक्रवार को रेलमंत्री पीयूष गोयल और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की मौजूदगी में अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस को अहमदाबाद से रवाना किया गया। हालांकि यात्रियों के लिए यह ट्रेन 19 जनवरी से चलेगी।
अहमदाबाद और मुंबई के बीच तेजस एक्सप्रेस रास्ते में सिर्फ सूरत और वडोदरा में रुकेगी। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए मोबाइल चार्जिंग, वाई-फाई, सीसीटीवी कैमरा, कॉफी मशीन, एलसीडी स्क्रीन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इस ट्रेन में कुल 758 सीटें हैं, जिनमें 56 सीटें एग्जिक्यूटिव क्लास की और बाकी सीटें एसी चेयर क्लास की हैं. इस ट्रेन की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। -
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑइल की कीमतों में पिछले एक हफ्ते में उछाल देखा गया है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक दिन की राहत मिलने के बाद आज फिर उछाल आ गया है। ऑइल कंपनियों द्वारा पेट्रोल, डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है। पेट्रोल की कीमत आज 8 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ी है वहीं डीजल 16 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। कोलकाता और चेन्नई में दाम में 6 पैसे और 8 पैसे की बढ़ोतरी सामने आई है। इंडियन ऑइल की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 75.81 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 81.40 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 78.39 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 78.77 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, इन चारों महानगरों में डीजल क्रमश: 68.94 रुपए, 72.29 रुपए, 71.31 रुपए और 71.85 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
-
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने केबल टीवी ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए कीमतों में बड़ी कटौती की घोषणा कर दी है। अब आगामी एक मार्च 2020 से ग्राहकों को 130 रुपए में 200 चैनल मिलेंगे। वहीं, 12 रुपए से अधिक कीमत वाले सभी पे टीवी चैनल किसी भी बुके का हिस्सा नहीं होंगे। पहले केबल टीवी ग्राहकों को 130 रुपए में केवल 100 फ्री टू एयर चैनल मिलते थे। टैक्स मिलाकर के यह 154 रुपए के करीब बैठता है। इसमें से 26 चैनल्स केवल प्रसार भारती के होते थे। -
नई दिल्ली। सरकार ने नए साल 2020 के पहले ही दिन रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 19 रुपए का इजाफा कर दिया है। ये बढ़ोतरी गैर सब्सिडी वाले सिलेंडरों के लिए की गई है। यह बढ़ोत्तरी एक जनवरी, 2020 से प्रभावी हो गई। इसके अलावा विमान ईंधन के दामों में भी 2.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। ये कदम अंतरराष्ट्रीय दामों में आई तेजी की वजह से उठाया गया है। -
नई दिल्ली। आयकर स्थायी लेखा संख्या-पैन को अनिवार्य रूप से आधार से जोड़े जाने की अंतिम तारीख अगले वर्ष 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले यह सीमा आज 31 दिसंबर को समाप्त हो रही थी। पिछले वर्ष सितम्बर में उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र सरकार के प्रमुख कार्यक्रम आधार को संवैधानिक दृष्टि से वैध बताया था और व्यवस्था दी थी कि आयकर विवरणी दाखिल करने और पैन के आवंटन के लिए बायोमैट्रिक पहचान अनिवार्य होगी। -
नई दिल्ली. टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जीयो ने 2019 के जाते-जाते एक और नया धमाका कर दिया है. जियो ने 199 रुपए के प्लान में 1000 जीबी डेटा यानी 1 टीबी डाटा उपलब्ध कराने का प्लान अपने ग्राहकों को दिया है.ये प्लान JioFiber यूजर्स के लिए लांच किया गया है. कंपनी ने इस प्लान को रिवाइस कर पहले से काफी ज्यादा डाटा बेनिफिट उपलब्ध कराया है, इस प्लान में अब यूजर्स को 1 टीबी यानी 1000 जीबी डाटा दिया जाएगा. इस प्लान की वैधता 7 दिन की होगी. इस प्लान को यूजर्स अपने मौजूदा प्लान्स के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं. यह एक टॉप-अप प्लान है. यानी अगर आप 699 रुपये का प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं और आपको दिया गया 150 जीबी डाटा खत्म हो जाता है तो आप 199 रुपये का प्लान रिचार्ज करा सकते हैं. इसके बाद आप 7 दिन तक 1 टीबी डाटा इस्तेमाल कर पाएंगे.इस प्लान का फायदा उन जियो फाइबर यूजर्स को होगा जो 699 रुपये और 849 रुपये वाले बेसिक प्लान्स को इस्तेमाल करते हैं. ये दोनों प्लान एफयूपी लिमिट के साथ आते हैं. ऐसे में 199 रुपये के प्लान में हुए इस बदलाव से यूजर्स को डेटा खत्म होने की चिंता नहीं होगी. जियो फाइबर को कमर्शल लॉन्च के बाद यूजर्स का वह रिस्पॉन्स नहीं मिला जिसकी उम्मीद की जा रही थी. इसकी सबसे बड़ी वजह रही प्लान्स का महंगा और एफयूपी लिमिट के साथ आना रहा. हालांकि, अब कंपनी यूजर्स को लुभाने के लिए प्लान्स और टॉप-अप वाउचर्स में नए-नए बदलाव कर रही है. -
नई दिल्ली। नए साल 2020 में कई स्मार्टफोन्स पर पॉप्युलर इंस्टेंट मेसेजिंग ऐप वाट्स ऐप काम करना बंद हो जाएगा। फेसबुक के स्वामित्व वाले मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने अपने एफएक्यू सेक्शन में इस बारे में जानकारी दी है। जिसके अनुसार वॉट्सऐप 31 दिसंबर 2019 के बाद विंडोज मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले किसी भी फोन को सपॉर्ट नहीं करेगा। इसके अलावा कुछ ऐंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर वाट्स ऐप 1 फरवरी 2020 के बाद काम करना बंद कर देगा। कंपनी ने बताया कि 1 फरवरी से ऐंड्रॉयड वर्जन 2.3.7 या इससे पुराने वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन्स को वॉट्सऐप का सपॉर्ट नहीं मिलेगा। इसके अलावा आईओएस 8 या इससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले किसी भी आईफोन पर भी यह ऐप काम नहीं करेगा। इन डिवाइस पर वॉट्सऐप का सपॉर्ट 1 फरवरी 2020 के बाद बंद होगा। वॉट्सऐप का कहना है कि इन पुराने फोन्स को इस्तेमाल करने वाले लोग न तो नया अकाउंट क्रिएट कर पाएंगे और न ही मौजूदा अकाउंट को रीवैरिफाई कर पाएंगे। कंपनी ने कोई भी विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम, ऐंड्रॉयड वर्जन 2.3.7 या इससे पुराने ओएस या आईओएस 8 स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को अपने वॉट्सऐप चैट का बैकअप लेने की सलाह दी है।
-
देश में आम आदमी की यात्रा का सबसे बड़ा और कम खर्चीला साधन रेल है. इसका लगातार विस्तार भी हो रहा है. मगर यह तथ्य चौंकाने वाला है कि संधारण (मेंटेनेंस) के चलते साल-दर-साल निरस्त होने वाली गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. बीते नौ माह में कुल 2,251 रेलगाड़िया रद्द हो चुकी हैं.
सूचना के अधिकार के जरिए सामने आए तथ्य से पता चलता है कि देश में पांच साल और नौ माह में संधारण के चलते कुल 6,531 रेलगाड़ियों को रद्द किया गया. सबसे ज्यादा गाड़ियां बीते नौ माह में रद्द हुईं. इस अवधि में 2,251 गाड़ियां रद्द हुई. अगर इसे पूरे साल में परिवर्तित करें तो यह आंकड़ा लगभग 3,000 के करीब होगा. आईएएनएस की रिपोर्ट के हवाले से तमाम मीडिया रिपोर्टस में बताया गया है कि मध्य प्रदेश के नीमच जिले के सूचना के अधिकार कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने रेल मंत्रालय से जनना चाहा था कि बीते पांच साल नौ माह में कुल कितनी यात्री गाड़ियां निरस्त की गईं. मंत्रालय की ओर से दिए गए ब्यौरे में बताया गया है कि इस अवधि में रेल लाइन के उन्नयन, प्लेटफार्म के उन्नयन, इसके अलावा रेल पटरी सहित अन्य मरम्मत कार्य के कारण 6,531 गाड़ियां रद्द की गईं. इनमें पैसेंजर, मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट आदि गाड़ियां शामिल हैं.गौड़ ने सूचना के अधिकार के जरिए गाड़ियों के निरस्त किए जाने के बारे में जानकारी मांगी थी. उन्हें यह जानकारी रेल मंत्रालय के एक आला अधिकारी ने पांच दिसंबर, 2019 को उपलब्ध कराई है. इसमें बताया गया है कि मेंटेनेंस के कारण वर्ष 2014 में कुल 101 ट्रेने निरस्त हुई थीं, वहीं वर्ष 2015 में 189, वर्ष 2016 में 294, वर्ष 2017 में 829, वर्ष 2018 में रिकॉर्ड 2,867 एवं वर्ष 2019 में सितंबर तक की अवधि के दौरान कुल 2,251 ट्रेनें निरस्त की गई हैं.रेल मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2014 में मेंटेनेंस के कारण मात्र 101 ट्रेनें निरस्त हुई थीं. वहीं वर्ष 2018 में निरस्त हुई गाड़ियों की संख्या 2867 हो गई और वर्ष 2019 के नौ माह में यह संख्या 2251 हो गई. यदि इसे पूरे 12 माह माह अर्थात साल में बदला जाए तो यह आंकड़ा 3000 तक पहुंच जाता है.
विगत वर्षो के आंकड़ों से पता चलता है कि मेंटेनेंस के कारण निरस्त होने वाली ट्रेनों का आंकड़ा साल दर साल बढ़ता जा रहा है.
-
वैधता अवधि होगी सबसे ज्यादा, देखिये पूरी रेटलिस्ट….!!
भारत संचार निगम यानी बीएसएनएल ने क्रिसमस के खास अवसर पर अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए 1,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान को रिवाइज किया है। उपभोक्ताओं को इस प्लान में 1,275 जीबी डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने इस पैक की समय सीमा को भी बढ़ा दिया है। हालांकि, बढ़ी हुई वैधता सीमित समय के लिए ही मिलेगी।वहीं, इससे पहले बीएसएनएल ने अपने कई टैरिफ प्लान अपडेट किए थे। इतना ही नहीं अब 1,999 रुपये वाले प्लान के सब्सक्राइबर्स बीएसएनल ट्यून और टीवी की सर्विस को एक्सेस कर सकेंगे। तो चलिए जानते हैं बीएसएनएल के प्लान के बारे में…बीएसएनएल ने क्रिसमस के मौके पर इस प्लान की वैधता को 60 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स को इस प्लान में 365 की बजाय 425 दिनों की समय सीमा मिलेगी। वहीं, इस ऑफर का फायदा सिर्फ 25 दिसंबर से 31 जनवरी 2020 के बीच उठाया जा सकता है।इसके अलावा कंपनी इस प्लान में अपने यूजर्स को प्रतिदिन 3 जीबी डाटा (कुल 1,275 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा देगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, ऑफर खत्म होने के बाद इस प्लान की वैलिडिटी दोबारा 365 दिनों की हो जाएगी।
BSNL का 109 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल ने कुछ दिनों पहले मित्रम प्लान को भारतीय बाजार में उतारा था, जिसकी कीमत 109 रुपये थी। इस प्लान में यूजर्स को 5 जीबी डाटा की सुविधा मिली है। इसके अलावा कंपनी ने यूजर्स को कॉलिंग के लिए प्रतिदिन 250 मिनट दे रही हैं। वहीं, इस पैक की वैधता 90 दिनों की है।
BSNL का 666 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए इस प्लान में अधिक डाटा ऑफर किया है। यूजर्स को इस प्लान के तहत 31 दिसंबर 2019 तक रोजाना 3जीबी डाटा मिलेगा।
इसके साथ ही यूजर्स एमटीएनएल के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (250 एफयूपी मिनट प्रतिदिन) कर सकेंगे। हालांकि, 31 दिसंबर के बाद यूजर्स को केवल 2 जीबी डाटा की सुविधा ही मिलेगी। वहीं, इस पैक की वैधता 134 दिनों की है।
BSNL ने इस प्लान की वैधता में कई बार किए थे बदलाव
कंपनी ने 2019 की शुरुआत में इस प्लान की वैधता को 122 से बढ़ाकर 129 दिन तक कर दी थी। वहीं, कंपनी ने कुछ महीनों के बाद दोबारा इस प्लान की समय सीमा में बदलाव किया था। -
वैधता अवधि होगी सबसे ज्यादा, देखिये पूरी रेटलिस्ट….!!
भारत संचार निगम यानी बीएसएनएल ने क्रिसमस के खास अवसर पर अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए 1,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान को रिवाइज किया है। उपभोक्ताओं को इस प्लान में 1,275 जीबी डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने इस पैक की समय सीमा को भी बढ़ा दिया है। हालांकि, बढ़ी हुई वैधता सीमित समय के लिए ही मिलेगी।वहीं, इससे पहले बीएसएनएल ने अपने कई टैरिफ प्लान अपडेट किए थे। इतना ही नहीं अब 1,999 रुपये वाले प्लान के सब्सक्राइबर्स बीएसएनल ट्यून और टीवी की सर्विस को एक्सेस कर सकेंगे। तो चलिए जानते हैं बीएसएनएल के प्लान के बारे में…बीएसएनएल ने क्रिसमस के मौके पर इस प्लान की वैधता को 60 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स को इस प्लान में 365 की बजाय 425 दिनों की समय सीमा मिलेगी। वहीं, इस ऑफर का फायदा सिर्फ 25 दिसंबर से 31 जनवरी 2020 के बीच उठाया जा सकता है।इसके अलावा कंपनी इस प्लान में अपने यूजर्स को प्रतिदिन 3 जीबी डाटा (कुल 1,275 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा देगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, ऑफर खत्म होने के बाद इस प्लान की वैलिडिटी दोबारा 365 दिनों की हो जाएगी।
BSNL का 109 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल ने कुछ दिनों पहले मित्रम प्लान को भारतीय बाजार में उतारा था, जिसकी कीमत 109 रुपये थी। इस प्लान में यूजर्स को 5 जीबी डाटा की सुविधा मिली है। इसके अलावा कंपनी ने यूजर्स को कॉलिंग के लिए प्रतिदिन 250 मिनट दे रही हैं। वहीं, इस पैक की वैधता 90 दिनों की है।
BSNL का 666 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए इस प्लान में अधिक डाटा ऑफर किया है। यूजर्स को इस प्लान के तहत 31 दिसंबर 2019 तक रोजाना 3जीबी डाटा मिलेगा।
इसके साथ ही यूजर्स एमटीएनएल के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (250 एफयूपी मिनट प्रतिदिन) कर सकेंगे। हालांकि, 31 दिसंबर के बाद यूजर्स को केवल 2 जीबी डाटा की सुविधा ही मिलेगी। वहीं, इस पैक की वैधता 134 दिनों की है।
BSNL ने इस प्लान की वैधता में कई बार किए थे बदलाव
कंपनी ने 2019 की शुरुआत में इस प्लान की वैधता को 122 से बढ़ाकर 129 दिन तक कर दी थी। वहीं, कंपनी ने कुछ महीनों के बाद दोबारा इस प्लान की समय सीमा में बदलाव किया था। -
मुंबई .क्रिसमस और नए साल के खास मौके पर देश की सबसे बड़ी निजी हवाई कंपनी इंडिगो ने चार दिन की सेल का एलान किया है. कंपनी कुछ चुनिंदा घरेलू हवाई रूटों पर 899 रुपये में सफर करने का मौका दे रही है. जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 2,999 में टिकट बुक किए जा सकते हैं.
आज से शुरू हुई सेल
कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह सेल सोमवार 23 दिसंबर से शुरू हो गई है और 26 दिसंबर को रात 11.59 तक उपलब्ध रहेगी. यात्री बुक हुई टिकटों पर 15 जनवरी से लेकर के 15 अप्रैल 2020 तक यात्रा कर सकते हैं.
पहले आओ – पहले पाओ के आधार पर मिलेंगी सीटें
कंपनी ने बताया कि इस ऑफर के तहत काफी सीमित मात्रा में सीटें उपलब्ध हैं. इसलिए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर यात्रियों को छूट पर टिकट बुक करने की अनुमति मिलेगी. अगर सीटें खाली होंगी तभी यात्री सस्ती दरों पर टिकट बुक कर पाएंगे. अगर यात्री इंडिगो की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप से इनकी बुकिंग करते हैं, तो किसी तरह का कोई सुविधा शुल्क नहीं लिया जाएगा.
रूट्स के बारे में नहीं दी कोई जानकारी
हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि कौन से रूट पर यात्रियों को सस्ते टिकट बुक कराने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि इस ऑफर को किसी अन्य स्कीम, प्रमोशन, ग्रुप बुकिंग के साथ नहीं लिया जा सकता है. वहीं, टिकट बुक होने के बाद इसको ट्रांसफर, एक्सचेंज या फिर कैश नहीं किया जा सकता है.
- नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इसमें सरकार ने टैक्सपेयर को बड़ी राहत दी है। जीएसटी काउंसिल की 38वीं बैठक में करदाताओं को बड़ी राहत सरकार की तरफ से दी गई है। जीएसटी काउंसिल ने टैक्सपेयर्स को राहत देते हुए वित्त वर्ष 2017-18 के लिए जीएसटीआर-9 फाइल करने की डेडलाइन बढ़ाकर 31 जनवरी 2020 कर दी है। इतना ही नहीं देरी से जीएसटीआर-1 फाइल करने वाले करदाताओं की लेट फीस भी माफ कर दी गई है। सरकारी और प्राइवेट लॉटरी पर एक समान 28 फीसदी टैक्स लगाने का फैसला लिया है। यह दर 1 मार्च 2020 से लागू होगी। अभी राज्य सरकारों द्वारा संचालित लॉटरी पर 12 फीसदी जीएसटी और राज्य सरकार से अधिकृत लॉटरी पर 28 फीसदी जीएसटी लगता है। अब इसकी दर समान हो जाएगी।जीएसटी काउंसिल के अन्य फैसले00 जीएसटीआर-1 नहीं भरने पर पेनल्टी में जुलाई 2017 से नवंबर 2019 तक छूट मिलेगी, यदि सभी रिटर्न 10 जनवरी 2020 से पहले भरे जाएंगे।00 2017-18 के लिए जीएसटीआर-9 और जीएसटीआर-9सी दाखिल करने की तारीख 31 दिसंबर से बढ़ाकर 31 जनवरी 2020 की गई।00 बुने हुए और बिना बुने हुए थैलों पर जीएसटी की दर 18 फीसदी होगी।00 इंडस्ट्रीयल प्लॉट की लंबी अवधि की लीज में छूट दी गई, नई दरें 1 जनवरी 2020 से लागू होंगी।--
-
रायपुर। भारत सरकार के विघुत मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर नलवा स्टील एंड पॉवर लिमिटेड को ऊर्जा संरक्षण स्पंज आयरन श्रेणी में वर्ष 2019 के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 14 दिसंबर को आयोजित भव्य समारोह में विद्युत मंत्रालय द्वारा यह पुरस्कार नलवा स्टील एंड पॉवर लिमिटेड रायगढ़ को प्रदान किया गया है। समारोह में भारत सरकार के उर्जा मंत्री आरके सिंह मुख्य अतिथि एवं संजीव नंदन सचिव, ऊर्जा मंत्रालय के गरिमामयी उपस्थिति में नलवा को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। नलवा की ओर से डायरेक्टर एवं प्लांट हेड ए एस राठी एवं उर्जा प्रबंधक विशाल वशिष्ठ द्वारा यह पुरस्कार प्राप्त किया गया।
ऊर्जा संरक्षण अधिनियिम एवं केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए दिशा निर्देश को लागू कराने में भारत सरकार द्वारा सहायता की जाती है। ऊर्जा संरक्षण के दिशा में किए जा रहे सकारात्मक कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विघुत मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष इस पुरस्कार समारोह का आयोजन कर देश में संचालित उघोगों का आंकलन कर उन्हें चयनित किए जाते हैं। तत्पश्चात राष्ट्र स्तर की गठित कमेटी द्वारा उघोगों द्वारा किए जा रहे कार्यों के विवरण की गहन जांच एवं आंकलन करने के पश्चात इस पुरस्कार के लिए उपयुक्त पाए जाने पर चुना जाता है। ऊर्जा संरक्षण में नलवा के डायरेक्टर एवं प्लांट हेड एसएस राठी के दिशा निर्देश एवं सभी विभागाध्यक्षों के विगत चार-पांच सालों के अथक प्रयासों से ही संभव हो सका है। नलवा स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के डायरेक्टर एवं प्लांट हेड एसएस राठी ने सभी विभागीय टीम को बधाई दी। उन्होंने प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्रा में और नये आयाम जोडऩे हेतु सतत प्रयास जारी रखें। -
हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा में इन दिनों तुर्की से बड़े आकार की प्याज आ रही है। प्याज विक्रेता सादिक खान ने बताया एक प्याज का वजन 875 ग्राम है। हरदा बाजार में शनिवार को बड़े आकार के प्याज की चर्चा शहर रही तो लोग इस प्याज के साथ सेल्फी भी ली। सादिक खान ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने इंदौर से करीब 5 क्विंटल प्याज खरीदा था। इसमें ज्यादातर प्याज का औसत वजन 250 ग्राम से 850 ग्राम तक का है। यह प्याज अभी 80 से 100 रुपए किलो के भाव बिक रहा है। उन्होंने बताया कि अभी प्याज की कमी है। इस कारण इंदौर की मंडी में तुर्की से प्याज आने की बात कही जा रही है। -
नई दिल्ली। एपल का आईफोन 11 प्रो का गोल्ड-डायमंड एडिशन ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हो गया है। इसके साथ ही गोल्ड एडिशन के 10 वेरिएंट रशियन साइट केवियर रोयल गिफ्ट वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं। आपको बता दें कि इस डिवाइस के सभी वेरिएंट्स की कीमत ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी गाडिय़ों के बराबर है। इनमें से एक वेरिएंट क्रेडो क्रिसमस स्टार डायमंड की कीमत 129080 डॉलर (करीब 91,24,342 रुपए) है। इसके अलावा 11 प्रो मैक्स 140880 डॉलर (करीब 99,58,455 रुपए) प्राइस टैग के साथ साइट पर उपल्ब्ध है। वहीं, केवीअर अपने ग्राहकों को मुफ्त में इन फोन की शिपिंग की सुविधा दे रहा है। गौरतलब है कि कंपनी आईफोन 11 सीरीज को सितंबर में पेश किया था।
-- -
अपनी LIC पॉलिसी को अपने बैंक अकाउंट (Bank Account) से लिंक करा लें. पहले LIC पॉलिसी धारक को चेक भेजकर पूरा भुगतान करती थी, लेकिन अब रकम का भुगतान पॉलिसी धारक के बैंक अकाउंट में करती है.नई दिल्ली – अगर आपने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) से पॉलिसी ले रखी है तो आप यह खबर जरूर पढ़ लें. दरअसल, LIC ने पॉलिसी धारकों को बताया है कि अगर आप अपनी पॉलिसी के अंतर्गत भुगतानों जैसे क्लेम, लोन आदि का समय से निस्तारण चाहते हैं तो अपना बैंक अकाउंट (Bank Account) पॉलिसी से लिंक करवाएं. ऐसा नहीं पर आपका पूरा पैसा फंस सकता है. ऐसे में बेहतर है कि अपनी LIC पॉलिसी को अपने बैंक खाते से लिंक करा लें. पहले LIC पॉलिसी धारक को चेक भेजकर पूरा भुगतान करती थी, लेकिन अब उसने ऐसा करना बंद कर दिया है. LIC पॉलिसी से संबंधित रकम का भुगतान पॉलिसी धारक के बैंक अकाउंट में ही करती है.
बैंक अकाउंट लिंक करना जरूरी
LIC ने अब पॉलिसी धारकों के अकाउंट में सीधे पेमेंट करना शुरू कर दिया है. अगर आपने भी अब तक अपनी पॉलिसी में अपना बैंक खाता नंबर नहीं जुड़वाया है तो बिना देर किए फौरन ये काम करें.
बैंक अकाउंट जुड़वाने का है ये प्रॉसेस
LIC पॉलिसी को बैंक अकाउंट जुड़वाने का तरीका बेहद आसान है. इसके लिए आपको अपने बैंक अकाउंट का कैंसिल चेक या बैंक पासबुक के फ्रंट पेज की फोटोकॉपी नजदीकी LIC ब्रांच में जमा करवानी होगी. LIC ऑफिस में आपको एनईएफटी (NEFT) मैंडेट फॉर्म भरना होगा. इस फॉर्म के साथ आप कैंसिल चेक या बैंक पासबुक की कॉपी अटैच कर जमा करें. इसके 1 हफ्ते बाद आपकी पॉलिसी आपके बैंक अकाउंट से जुड़ जाएगी. इसके बाद LIC से मिलने वाला कोई भी पैसा सीधे आपके अकाउंट में आएगा.
नहीं लगता है कोई चार्ज
LIC का कहना है कि बिना किसी अतिरिक्त मूल्य के सही व सुरक्षित भुगतान कहीं से भी किया जा सकता है. सभी डिजिटल भुगतान किसी भी अतिरिक्त शुल्क से मुक्त हैं. मुफ्त ई-सेवाओं के लिए एलआईसी की वेबसाई पर एलआईसी के ग्राहक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें.
खत्म हुए ये चार्ज
क्रेडिट कार्ड से LIC को किए जाने वाले सभी भुगतान पर सुविधा शुल्क को समाप्त कर दिया है. यह शुल्क छूट एक दिसंबर से प्रभावी हो गई है. एलआईसी ने कहा है कि क्रेडिट कार्ड के जरिये प्रीमियम नवीकरण, नए प्रीमियम या ऋण अथवा पॉलिसी पर लिए गए कर्ज के ब्याज के भुगतान पर एक दिसंबर से कोई अतिरिक्त शुल्क या सुविधा शुल्क नहीं लगेगा.
-
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड आधारित लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 10 बेसिस पॉइंट यानी 0.1 फीसदी की कटौती कर दी है। इससे इसके लाखों होम लोन ग्राहकों की ईएमआई घट जाएगी। यह कटौती 10 दिसंबर यानी मंगलवार से लागू होगी। इससे फ्लोटिंग रेट वाले होम लोन सस्ते हो जाएंगे। एमसीएलआर से जुड़े ऑटो लोन भी सस्ते हो जाएंगे। हालांकि इसका फायदा तत्काल नहीं मिलेगा। एसबीआई ने इस वित्त वर्ष में अपने एमसीएलआर में लगातार आठवीं बार कटौती की है। अब इसके एक साल का एमसीएलआर रेट 8 से घटकर 7.9 फीसदी हो जाएगा।
-
नई दिल्ली। आगामी 16 दिसंबर से सभी बैंकों में 24 घंटे नेशनल इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए बैंक ग्राहकों से किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। एनईएफटी सुविधा अभी सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक रहती है। महीने के पहले और तीसरे शनिवार को इसका वक्त सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक रहता है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ऐसा करने का निर्देश बैंकों को दिया है। -
मुंबई। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद आज ब्याद दरों का ऐलान हो गया है। अनुमान के विपरित रिजर्व बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके बाद रेपो रेट जहां 5.15 प्रतिशत पर बनी रहेगी, वहीं रिवर्स रेपो रेट 4.90 प्रतिशत के स्तर पर बनी रहेगी। इसके अलावा रिजर्व बैंक ने 2019-20 के लिए विकास दर का अनुमान 6.1 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मीडिया से कहा कि एमपीसी के अनुसार आर्थिक गतिविधियां कमजोर हुई हैं और आउटपुट गेप अब भी नेगेटिव है। रिजर्व बैंक ने 2019-20 के लिए जीडीपी का अनुमान भी घटाकर 6.1 से 5 प्रतिशत कर दिया है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के उत्पादन में एक प्रतिशत गिरावट के कारण जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्घि दर जुलाई-सितंबर तिमाही में 4.5 प्रतिशत रह गई, जो छह साल का न्यूनतम स्तर है। अप्रैल-जून तिमाही में यह दर 5 प्रतिशत थी। -
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं और अभी तक एसबीआई मैग्नेटिक स्ट्राइप वाले एटीएम कार्ड को बदलकर इससे अधिक सुरक्षित चिप वाला कार्ड नहीं लिया हैं तो ऐसा करने का बैंक आपको एक और मौका दे रही है ।एसबीआई ने अपने ग्राहकों से कहा है कि वे अपने मैग्नेटिक स्ट्राइप वाले एटीएम कार्ड को 31 दिसंबर, 2019 से पहले बदलकर ईएमवी चिप वाला कार्ड लें । एसबीआई ने ट्वीट कर कहा, मैग्नेटिक स्ट्राइप वाले डेबिट कार्ड को बदलकर इससे सुरक्षित ईएमवी चिप वाला कार्ड ओर पिन आधारित एसबीआई डेबिट कार्ड लेने के लिए अपने होम ब्रांच में 31 दिसंबर, 2019 तक आवेदन करें ।
फ्री आफ काॅस्ट होगा चेंज
एसबीआई ने एक और ट्वीट किया, प्रिय ग्राहक, मैग्नेटिक कार्ड रिप्लेसमेंट फ्री आॅफ कास्ट है और यह आॅनलाइन या आपके होम ब्रांच में उपलब्ध हैं । आप इस कार्ड के लिए अपने ब्रांच में अप्लाई कर सकते है और अगर इसके लिए कोई चार्ज लिया गया है तो उसके रिफंड के लिए प्रूफ के साथ ब्रांच में संपर्क करें । 31 दिसंबर,2019 तक एसबीआई के ग्राहक अपने इस कार्ड को बदलने के लिए नजदीकी ब्रांच में या आनलाइन आवेदन कर सकते है ।
नेटबैंकिंग के जरिए भी अप्लाई
बैंकिंग के जरिए पहले से अधिक सुरक्षित चिप आधारित कार्ड इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भी अप्लाई कर सकते हैं । अप्लाई करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका मौजूदा अड्रेस अपडेट हो, क्योंकि कार्ड केवल रजिस्टर्ड अड्रेस पर ही भेजा जाएगा । कार्ड के आनलाइन रिक्वेस्ट के लिए मोबाइल नंबर अनिवार्य है ।











.svg.png)
.jpeg)













